icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
243003
Shashank RathoreShashank RathoreFollow12 Jan 2025, 06:46 pm

बरेलीः मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने एक बार फिर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले को लेकर दिया बयान

Bareilly, Uttar Pradesh:

मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने एक बार फिर प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ मेले को लेकर बयान दिया है। उन्होंने मेले की तैयारियों को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि महाकुंभ मेले की तैयारियां देख विदेशों में बैठे उन लोगों के मुंह भी बंद हो गए हैं, जिन्होंने भारत की बुराई के सिवा कोई काम नहीं किया। ऐसे लोग अब महाकुंभ मेले की तैयारियों की तारीफ करने को मजबूर हैं। ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बरेलवी मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने रविवार को अपना एक बयान मीडिया को जारी किया। जिसमें उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान के लोग कुंभ मेले की तैयारियों की जमकर तारीफ कर रहे हैं।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

खैरागढ़ बिजली विभाग को करोड़ों के बकाए पर सख्त कार्रवाई; विभागों पर बढ़ा दबाव

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ जिले में बिजली बिल बकाया को लेकर अब तस्वीर चौंकाने वाली है। आम उपभोक्ताओं पर कार्रवाई करने वाला बिजली विभाग खुद 31 शासकीय विभागों से 27 करोड़ 31 लाख रुपए की वसूली के लिए जूझ रहा है। लगातार नोटिस जारी किए जा रहे हैं, कई सरकारी कार्यालयों के कनेक्शन काटे जा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद करोड़ों रुपए का बकाया अब भी जस का तस बना हुआ है。 बिजली विभाग के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा बकाया ग्राम पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग पर है। इस विभाग का करीब 17 करोड़ 55 लाख रुपए बिजली बिल लंबित है। वहीं नगर पालिका और नगर पंचायतों पर 7 करोड़ 71 लाख रुपए से ज्यादा की राशि बकाया है। इसके अलावा जल संसाधन विभाग पर 67 लाख, पुलिस विभाग पर 31 लाख, वन विभाग पर 18 लाख, स्वास्थ्य विभाग पर 14 लाख और शिक्षा विभाग पर करीब 8 लाख रुपए का बिजली बिल बाकी है। यानी जिन सरकारी विभागों और संस्थाओं से आम लोगों को सेवाएं मिलती हैं, उन्हीं विभागों पर बिजली कंपनी का करोड़ों रुपए बकाया है। यही वजह है कि विद्युत विभाग लगातार संबंधित कार्यालयों को नोटिस जारी कर भुगतान के लिए दबाव बना रहा है। कुछ समय पहले नगर पालिका भवन सहित कई शासकीय कार्यालयों और शासकीय कॉलेज के बिजली कनेक्शन तक काटे गए थे। इसके बाद भी जिले के सरकारी विभागों का कुल बकाया 27 करोड़ रुपए से अधिक बना हुआ है。 अब बड़ा सवाल यह है कि करोड़ों रुपए के इस बकाये की वसूली के लिए बिजली विभाग आगे क्या कदम उठाता है? क्या सिर्फ नोटिस से काम चलेगा या फिर बड़े बकायेदार सरकारी विभागों पर और सख्त कार्रवाई होगी? बाइट - ए.के. दुबे, कार्यपालन अभियंता, विद्युत विभाग
0
0
Report

रायपुर में धर्मांतरण दबाव के आरोप, पति-ससुर गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:रायपुर में धर्मांतरण के दबाव और मारपीट का मामला सामने आया है... महिला ने अपने ही पति और ससुराल वालों पर हिंदू धर्म छोड़कर ईसाई धर्म अपनाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है... आरोप है कि धर्मांतरण से इनकार करने पर महिला के साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई... मामला तेलीबांधा थाना इलाके का है... पीड़िता के मुताबिक, प्रेम विवाह के बाद बच्चा होने के बाद से ही पति, सास और ससुर उस पर धर्म बदलने का दबाव बना रहे थे... उसे कथित तौर पर प्रार्थना सभा में ले जाने की कोशिश भी की जाती थी.. 29 सितंबर की रात महिला ने धर्मांतरण से साफ इनकार किया, जिसके बाद मारपीट किए जाने का आरोप है... शिकायत के बाद पुलिस ने पति, सास और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है.. पुलिस ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम समेत मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज किया है... महिला का मेडिकल कराया गया है और पूरे मामले की जांच जारी है..
0
0
Report

द्वारका में चोरी की कार मामले में आरोपी गिरफ्तार; गुरुग्राम ले जा रही कार पकड़ी गई

New Delhi, Delhi:दिल्ली के द्वारका जिले में सेक्टर-23 थाना पुलिस ने चोरी की कार के मामले का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की कार को गुरुग्राम में बेचने के लिए ले जा रहा था, लेकिन उससे पहले ही पुलिस ने उसे झटिकरा रोड पर दबोच लिया। पुलिस के मुताबिक, 14 सितंबर को बामनौली, सेक्टर-28 द्वारका के सामने से एक कार चोरी होने की शिकायत मिली थी। इस मामले में थाने सेक्टर-23 में ई-एफआईआर दर्ज की गई थी। कार की तलाश के लिए पुलिस टीम ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और तकनीकी निगरानी के साथ स्थानीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
0
0
Report
Advertisement

दाह संस्कार से लौटते समय हमला: मौत के बाद परिवार में शोक

Jalaun, Uttar Pradesh:दाह संस्कार से लौट रहे व्यक्ति पर जानलेवा हमला, 8 दिन बाद उपचार के दौरान मौत जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र के छोटी बेड़ कदमपुरा गांव में दाह संस्कार में शामिल होकर लौट रहे एक व्यक्ति पर कथित रूप से जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। गंभीर रूप से घायल व्यक्ति की ग्वालियर में करीब आठ दिन तक चले उपचार के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के मुताबिक छोटी बेड़ कदमपुरा निवासी रमेश उर्फ पप्पू गांव में एक व्यक्ति के दाह संस्कार में शामिल होने गए थे। आरोप है कि वापस लौटते समय रास्ते में गांव के चार लोग घात लगाकर बैठे थे। उन्होंने रमेश को रास्ते में रोक लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। हमले में रमेश गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना को उनके भाई और भतीजे ने देखा, जिसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। परिजन घायल रमेश को तत्काल रामपुरा अस्पताल लेकर पहुंचे और पुलिस को घटना की सूचना दी। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया। वहां करीब आठ दिनों तक उनका उपचार चला, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रमेश का शव गांव पहुंचने पर परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। सूचना पर रामपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाने का प्रयास किया, लेकिन परिजन गिरफ्तारी की मांग पर अड़े रहे। इसके बाद सीओ अंबुज सिंह यादव मौके पर पहुंचे और परिजनों को आरोपियों के खिलाफ जांच कर जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन के बाद परिजनों ने अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू की। मृतक अपने परिवार का भरण-पोषण मेहनत-मजदूरी और खेती-किसानी से करते थे। उनकी पत्नी मीरा देवी (50), पुत्र विनय कुमार (21), विकास कुमार (18) और पुत्री ज्योति (15) समेत दो विवाहित बेटियां हैं। पति और पिता की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद गांव में शोक की लहर है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
0
0
Report

गाजियाबाद: फुटओवर ब्रिज पर मिला युवक का शव, चोट के निशानों ने बढ़ाया सवालों का सिलसिला

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollow8m ago
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के वेव सिटी थाना क्षेत्र में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दिल्ली-हापुड़ रोड स्थित एक फुटओवर ब्रिज पर एक युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों की नजर शव पर पड़ी तो सूचना पुलिस तक पहुंची। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने हालात का जायजा लिया और फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। शव की स्थिति और शरीर पर मिले चोट के निशानों ने पूरे मामले को गंभीर बना दिया है। आखिर युवक वहां तक कैसे पहुंचा? उसके साथ क्या हुआ? और उसकी मौत की असली वजह क्या है? इन सवालों के जवाब तलाशने में पुलिस जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, PRV के माध्यम से फुटओवर ब्रिज पर एक अज्ञात व्यक्ति के शव की सूचना मिली थी। इसके बाद वेव सिटी पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास लगे कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और युवक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आगे बढ़ने के बाद ही युवक की मौत की वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल फुटओवर ब्रिज पर मिले इस शव ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच में जुटी है। Byte एसीपी वेव सिटी प्रिया श्रीपाल
0
0
Report
Advertisement

भरतपुर के ईको-सेंसटिव जॉन में अवैध पक्का रिजॉर्ट निर्माण पर जांच शुरू

Bharatpur, Rajasthan:देवेंद्रभरतपुर - बयाना के बन्ध बारैठा अभ्यारण्य के ईको सेंसटिव जॉन में बन रहा है आलीशान रिसॉर्ट। रिसार्ट में ईको सेंसटिव जॉन में होने के बाद भी हो रहा है पक्का निर्माण। 44 कमरों का हो रहा है पक्का निर्माण। नियम कायदों को ताक पर रखकर हो रहा है निर्माण। बन्ध बारैठा रिसार्ट का है मामला, वाइल्ड लाइफ एरिया में हो रहा है पक्का निर्माण। भरतपुर के एक भाजपा विधायक ने अवैध रूप से बन रहे रिजॉर्ट को लेकर सरकार से शिकायत। शिकायत के बाद वन विभाग के वाइल्ड लाइफ के एसीएफ़ महेश शर्मा के नेतृत्व में टीम ने पहुंचकर जांच की। टीम ने पाया मौके पर हो रहा है पक्का निर्माण। ईको सेंसटिव जॉन में नहीं बन सकता कोई नया होटल या रिजॉर्ट और ना ही बना सकते है परमानेंट पक्का स्ट्रेचर. मामले को लेकर डीएफओ वाइल्ड लाइफ बी वी चेतन का बयान। एक माननीय ने की शिकायत,उस पर जांच कराई। जांच में मिला अवैध निर्माण, फारेस्ट और वाइल्ड लाइफ एरिया में नही बन सकता परमानेंट स्ट्रेचर। सिर्फ ईको टूरिज्म के लिए अस्थाई लकड़ी का स्ट्रेचर बना सकते है। पक्का निर्माण नहीं,रिजॉर्ट के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर कलक्टर को भेज रहे है। पक्के निर्माण हटवाने के लिए लिखेंगे-डीएफओ।
0
0
Report

खंडवा में संघर्ष के बाद किशन गुप्ता की मौत, तीन गिरफ्तार

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में दो दिन पहले हुए संघर्ष में घायल किशन गुप्ता की इलाज के दौरान मौत के बाद बवाल हो गया. पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया. खण्डवा के नया बस स्टैंड पर हुए संघर्ष में घायल किशन गुप्ता की इलाज के दौरान मौत के बाद परिजनों ने पोस्टमार्टम रूम के बाहर धरना दिया. आक्रोशित परिजनों ने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की. मृतक की बहन नीलम ने प्रशासन के सामने आरोपियों के घर तोड़े जाने, उनका जुलूस निकाले जाने की मांग की. पुलिस ने घटना में शामिल 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस घटना में स्थानीय पार्षद भी घायल हुआ था जो आरोपी पक्ष का रिश्तेदार है; पुलिस उसकी भूमिका की जांच कर रही है.
0
0
Report

श्रावस्ती में छात्रा राप्ती नदी में डूबी, तलाश जारी

Shravasti, Uttar Pradesh:यूपी के श्रावस्ती जिले में स्कूल जा रही एक छात्रा राप्ती नदी में डूब गई. बताया जा रहा है कि पैर में कीचड़ लगने पर छात्रा नदी किनारे पैर धोने गई थी. इसी दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में चली गई और नदी में डूब गई. सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और छात्रा की तलाश शुरू कर दी. हादसे के बाद नदी किनारे लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई. तस्वीरें श्रावस्ती जिले के सोनवा थाना क्षेत्र के रमनगरा गांव की हैं. जहां स्कूल जा रही छात्रा राप्ती नदी किनारे पहुंची थी. पैर में कीचड़ लगने के बाद छात्रा नदी में पैर धोने गई थी. इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह राप्ती नदी के गहरे पानी में डूब गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. इसके बाद एसडीआरएफ की टीम को भी बुलाया गया. एसडीआरएफ की टीम नदी में छात्रा की तलाश में जुटी हुई है. वहीं हादसे की खबर मिलते ही राप्ती नदी किनारे बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए. फिलहाल छात्रा की तलाश जारी है.
0
0
Report
Advertisement

रामनगर में बच्चों ने वन्यजीव सुरक्षा का संदेश देकर लोगों को आकर्षित किया

Ramanagara, Karnataka:वन्यजीव सप्ताह के अवसर पर रामनगर में गुरुवार को बच्चों ने अनोखे अंदाज में वन एवं वन्यजीव संरक्षण का संदेश दिया।प्रखंड की पहली वाइल्डलाइफ आर्ट गैलरी के तत्वावधान में आयोजित वन्यजीव जागरूकता रैली में अलग-अलग स्कूलों के बच्चे टाइगर, लैपर्ड, हाथी, पक्षी, फूल समेत विभिन्न वन्यजीवों और प्रकृति से जुड़े पात्रों की वेशभूषा में नजर आए, बच्चों ने शहर में घूम-घूमकर लोगों को जंगल और वन्यजीवों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया. रैली के दौरान बच्चों के हाथों में पर्यावरण और वन्यजीव संरक्षण से जुड़े संदेश भी नजर आए. छोटे-छोटे बच्चे टाइगर, हाथी, पक्षी और अन्य वन्यजीवों का रूप धारण कर लोगों के बीच पहुंचे और बताया कि जंगल और वन्यजीव केवल प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि मानव जीवन के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण हैं. कार्यक्रम के आयोजक एवं वाइल्डलाइफ आर्ट गैलरी के संयोजक तथा प्रसिद्ध वाइल्डलाइफ फोटोग्राफर दीप रजवार ने बताया कि वन्यजीव सप्ताह के तहत जनजागरूकता के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, उन्होंने कहा कि इस रैली में अलग-अलग उम्र के बच्चों ने हिस्सा लिया और बच्चे उन वन्यजीवों का रूप बनकर पहुंचे, जिन्हें वे जंगलों में देखते और तस्वीरों में पहचानते हैं, इसका उद्देश्य बच्चों और आम लोगों को वन्यजीवों के संरक्षण से जोड़ना है. उन्होंने कहा कि वन्यजीव सप्ताह में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों की सहभागिता रहेगी, समापन समारोह में प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया जाएगा। आयोजकों का कहना है कि बच्चों के माध्यम से दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश समाज में दूर तक पहुंचेगा. रैली में शामिल बच्चों ने भी लोगों से पेड़-पौधों, पानी, जंगलों और वन्यजीवों को बचाने की अपील की, कक्षा चार के एक छात्र ने कहा कि यदि जानवरों और जंगलों को बचाया जाएगा, तभी मनुष्य भी सुरक्षित रह सकेगा, क्योंकि इनके बिना मानव जीवन अधूरा है. वहीं टाइगर, हाथी, भालू, पेड़-पौधे आदि वेशभूषा धारण कर नन्हे मुन्ने बच्चों ने जानवरों और पक्षियों को बचाने का संदेश दिया, बच्चों की इस अनूठी पहल ने रामनगर शहर में लोगों का ध्यान आकर्षित किया और वन्यजीव संरक्षण का संदेश घर-घर तक पहुंचाने का प्रयास किया.
0
0
Report

प्रतापपुर में रक्तदान शिविर, विश्व रक्तदान दिवस पर आधे दर्जन से अधिक ने रक्तदान

Ansar Nagar, Jharkhand:प्रतापपुर स्वास्थ्य केंद्र में लगा रक्तदान शिविर, आधे दर्जन से अधिक लोगों ने किया स्वेच्छिक रक्तदान चतरा प्रतापपुर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विश्व रक्तदान दिवस के उपलक्ष्य में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का विधिवत उद्घाटन चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव कुमार, रेड क्रॉस के सचिव धर्मेंद्र पाठक व पत्रकार अजित पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस दौरान आधे दर्जन से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। मौके पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कुमार संजीव ने कहा कि रक्तदान महादान है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचाने में सहायक हो सकता है। उन्होंने युवाओं से बढ़-चढ़कर रक्तदान करने की अपील की। वहीं, रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव सह पत्रकार धर्मेंद्र पाठक ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सकता है। उन्होंने बताया कि मैंने स्वयं अब तक 34 बार रक्तदान किया है, उन्होंने और लोगों को भी इस नेक कार्य के लिए प्रेरित किया।
0
0
Report

अयोध्या दीपोत्सव 2026: तीन दिवसीय पैकेज 16,999 रुपये से श्रद्धालुओं के लिए तैयार

Ayodhya, Uttar Pradesh:अयोध्या में दीपोत्सव-2026 को भव्य और यादगार बनाने की तैयारियां तेज हो गई हैं। देश-दुनिया से आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों के लिए यूपीएसटीडीसी ने ‘दीपोत्सव अयोध्या’ नाम से तीन दिवसीय विशेष टूर पैकेज तैयार किया है। 6 से 8 नवंबर तक चलने वाले इस पैकेज की कीमत 16,999 रुपये प्रति व्यक्ति रखी गई है, जबकि जीएसटी अतिरिक्त होगा। पैकेज के तहत पर्यटकों को श्री राम जन्मभूमि मंदिर, हनुमानगढ़ी, कनक भवन, दशरथ महल, नागेश्वर नाथ मंदिर और सीता की रसोई समेत प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे। साथ ही सरयू आरती और दीपों से जगमगाती राम की पैड़ी का नजारा भी देखने को मिलेगा। दीपोत्सव के दौरान अयोध्या में 30 लाख दीपों का प्रज्ज्वलन और 2,100 ड्रोन का भव्य शो आकर्षण का केंद्र रहेगा। इसके अलावा 2,100 बटुकों की सामूहिक सरयू आरती, मंदिर-मठों में दीप प्रज्ज्वलन, मल्टीमीडिया प्रोजेक्शन और लेजर शो भी होंगे। पैकेज में होटल, भोजन और एसी वाहन की सुविधा शामिल है। बुकिंग के लिए 83030 19844 नंबर जारी किया गया है। इच्छुक पर्यटक यूपीएसटीडीसी की वेबसाइट से भी जानकारी और बुकिंग कर सकते हैं।
0
0
Report
Advertisement

बहराइच: घर के बाहर जहरीला सांप देखकर लोग दहशत में, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच.घर के बाहर दिखा जहरीला सांप, वन विभाग ने किया रेस्क्यू, बहराइच जिले के नई बस्ती बक्सीपुरा में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर के बाहर लोगों ने जहरीला सांप देखा। सांप को देखते ही आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक सांप को रेस्क्यू कर अपने साथ ले गई। वन विभाग कर्मी ने बताया कि सांप जहरीली प्रजाति का है। रेस्क्यू के बाद सांप को सुरक्षित स्थान पर जंगल में छोड़ दिया गया। टीम की तत्परता से लोगों ने राहत की सांस ली।
0
0
Report

रावतभाटा की नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने विकास कार्यों की समीक्षा के निर्देश दिए

Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के रावतभाटा नगर पालिका की नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनुसूईया नागर ने कार्यभार ग्रहण करते ही अधिकारियों और कर्मचारियों की बैठक लेकर शहर की व्यवस्थाओं और लंबित विकास कार्यों की समीक्षा की। बैठक में अध्यक्ष ने आमजन से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध तरीके से पूरा करने और समस्याओं का शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। स्वच्छता व्यवस्था को लेकर सेक्टर जमादारों को विशेष ध्यान देने तथा जरूरत के अनुसार विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए। वहीं अतिक्रमण शाखा को प्रतिदिन क्षेत्र में भ्रमण कर अवैध निर्माण और अतिक्रमण पर कार्रवाई करने को कहा। अध्यक्ष ने कर्मचारियों को आमजन से सम्मानजनक व्यवहार रखने और समस्याओं का संवेदनशीलता से निस्तारण करने के निर्देश भी दिए। बैठक में ईओ मुकेश नागर सहित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top