243003
बरेली-दिनदहाड़े शोहदों ने स्कूटी सवार युवतियों से की छेड़छाड़
Bareilly, Uttar Pradesh:दिनदहाड़े शोहदो ने स्कूटी सवार युवतियों से की छेड़छाड़। चलती कार में युवतियों को खींचने का किया प्रयास, लड़कियों की चीखपुकार सुनकर आसपास में मौजूद लोगों ने शोहदों को पकड़ा ,शराब के नशे में बताए जा रहे कार सवार तीन शोहदें, कोतवाली थाना क्षेत्र के गाँधी उद्यान के सामने की घटना ।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
यूपी बीजेपी ने 2027 विधानसभा चुनाव के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू की
Lucknow, Uttar Pradesh:2027 विधानसभा चुनाव को लेकर यूपी बीजेपी ने युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू कर दी है प्रदेश भर की सभी विधानसभा में आज बूथ अध्यक्ष सम्मेलन का आयोजन किया गया लखनऊ के कैंट विधानसभा क्षेत्र से विधायक यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बूथ सम्मेलन में शिरकत की इस मौके पर पार्टी के तमाम पदाधिकारी नेता और बूथ अध्यक्ष मौजूद रहे। इस मौके पर बूथ अध्यक्षों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं नेताओं में ऊर्जा आती है युद्ध स्तर पर ग्राउंड पर काम करेंगे विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी को मजबूत करेंगे हर एक वोटर तक पहुंचने का लक्ष्य है और उन्हें जागरूक करेंगे कि वह अपना वोट जरूर डालें।0
0
Report
लखनऊ कैंट से विधायक ब्रजेश पाठक बोले- मेरा बूथ सबसे मजबूत, जीत का मूल मंत्र
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के कैंट विधानसभा क्षेत्र से विधायक व डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में कहा कि मेरा बूथ सबसे मजबूत हमारी पार्टी का नारा है और यही जीत का मूल मंत्र है। प्रदेश भर में सम्मेलन करके पार्टी को ऊर्जा और कार्यकर्ताओं नेताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। अपने हर एक वोटर तक पहुंचने को लेकर योजना बनाई गई है। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम की नगरी शाहजहांपुर के जलालाबाद जिसका नाम बदलकर अब परशुराम पुरी कर दिया गया है वहां भी सम्मेलन करूंगा और भगवान परशुराम के पद चिन्हों पर पार्टी चलेगी। संभल मामले की रिपोर्ट मानसून सत्र में पटल पर रखे जाने पर उन्हें कहा कि समाजवादी पार्टी ने हमेशा प्रदेश में दंगा फैलाया है गुंडे माफियाओं की पार्टी है जिसको लेकर संभल दंगे की भी रिपोर्ट पेश की जाएगी। लखनऊ में कांग्रेस कार्यालय के बाहर बीजेपी के प्रदर्शन पर उन्होंने कहा कि जिस तरीके का कुकरत कांग्रेस पार्टी ने दिल्ली में पीएम आवास के सामने किया वह किसी तरह से स्वीकार नहीं है आज हमारे प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी पार्टी के कार्यकर्ताओं नेताओं के साथ पैदल march निकालकर कांग्रेस कार्यालय को घेरने का काम करेंगे।0
0
Report
श्रावणी मेले की तैयारी चरम पर, मुख्यमंत्री के कर-कमलों से शुभारंभ संभव
Naya Chak, Bihar:एंकर - आस्था के सबसे बड़े समागम, विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेले के आगाज़ में अब महज़ सात दिन शेष हैं। श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए सुल्तानगंज पूरी तरह सजने-संवरने लगा है। जिला प्रशासन युद्धस्तर पर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है कांवरियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए नमामि गंगे घाट, सीढ़ी घाट और अजगैबीनाथ गंगा घाट पर व्यापक इंतज़ाम किए जा रहे हैं। नमामि गंगे घाट पर मेले के भव्य उद्घाटन और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए अत्याधुनिक जर्मन हैंगर टेंट तैयार किया जा रहा है, जबकि घाट के बाहर कांवरियों के ठहरने के लिए विशाल टेंट सिटी का निर्माण किया जा रहा है। संभावना जताई जा रही है कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कर-कमलों से इस वर्ष के श्रावणी मेले का विधिवत शुभारंभ होगा।\n\nवहीं, जिलाधिकारी ने सभी विभागों को 25 जुलाई तक हर तैयारी हर हाल में पूरी करने का सख्त निर्देश दिया है, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। उधर, मुख्य सावन शुरू होने से पहले ही बांग्ला सावन का सिलसिला आरंभ हो चुका है। पश्चिम बंगाल से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालु सुल्तानगंज की पवित्र उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम की 105 किलोमीटर लंबी कांवर यात्रा पर निकल रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती आमद के साथ पूरे क्षेत्र में भक्ति, आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।0
0
Report
Advertisement
श्रीडूंगरगढ़ के डेलवा स्कूल में शिक्षकों की कमी पर छात्रों का ताला, ग्रामीणों ने किया समर्थन
Bikaner, Rajasthan:श्रीडूंगरगढ़ स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर छात्रों ने जड़ा ताला उपखंड के डेलवा गांव का मामला स्कूल के गेट पर धरने पर बैठे छात्र उच्च माध्यमिक विद्यालय स्कूल में 15 स्वीकृत पदों पर सिर्फ चार ही शिक्षक मौजूद ढाई सौ बच्चों की शिक्षा हो रही है प्रभावित ग्रामीण भी उतरे बच्चों के समर्थन में Intro - बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ उपखंड के डेलवा गांव में आज बड़ी संख्या में छात्रों ने स्कूल गेट पर ताला लगा दिया और गेट पर ही धरने पर बैठ गए आज सुबह जैसे ही स्कूल खुलने की बारी आई तो बड़ी संख्या में पहुंचे छात्रों ने स्कूल जाने से मना कर दिया और गेट पर ही धरना लगा दिया छात्रों का आरोप है कि ढाई सौ छात्र-छात्राएं होने के बाद भी 15 स्वीकृत पदों में चार शिक्षक मौजूद है। इसकी सूचना मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी छात्रों के समर्थन में उत्तर आए और इस प्रदर्शन में शामिल हो गए। ग्रामीण राजपाल ने बताया कि गांव के स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर मुद्दा उठाया जा रहा है लेकिन शिक्षा विभाग पूरी तरह से मूकदर्शक बना हुआ है इस वजह से ग्रामीण क्षेत्र में बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह से बाधित हो रही है।0
0
Report
गोरखपुर गोलघर में छत से ईंट-पत्थर बरसाने वाला युवक मचा हड़कंप
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर महानगर के गोलघर क्षेत्र में मंगलवार देर रात एक ऊंची इमारत की छत पर चढ़े युवक ने नीचे रास्ते से गुजर रहे लोगों पर ईंट-पत्थर फेंकना शुरू किया। इससे इलाके में अफरा-तफरी फैल गई और सड़क पर लोगों की आवाजाही रुक गई। सूचना मिलते ही पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। कई घंटों की मशक्कत के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा गया। पुलिस के अनुसार उसकी मानसिक स्थिति सामान्य नहीं लग रही है। क्यों उसने यह कदम उठाया, यह जांच का विषय है। गोरखपुर के गोलघर के पास काली मंदिर के पास पेट्रो प्रेल के पीछे जाने वाली सड़क पर पत्थरबाजी शुरू हुई। ऊंची इमारत की छत पर चढ़े युवक ने नीचे से गुजर रहे लोगों पर पत्थर बरसाने जारी रखे। इसके कारण भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और लोग अपने सुरक्षा के लिए इधर-उधर भागने लगे। पुलिस और अग्निशमन विभाग के जवानों ने मौके पर पहुंचकर घायल होने से पहले युवक को नीचे सुरक्षित किया। ईंट-पत्थरबाजी के दौरान किसी राहगीर के घायल नहीं होने की बात राहत दे गई। पुलिस ने बताया कि युवक कई नाम और पते बताने लगा, पर उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं लग रही थी। उसने भोजन के लिए पाइप के सहारे छत पर चढ़ने की बात कहा। पूछताछ के बाद उसे अस्पताल भेजकर मेडिकल जांच कराई जा रही है। घटनास्थल पर क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ भी मौजूद रहे। जांच जारी है कि ऐसी हरकत किन परिस्थितियों में हुई। इस घटनाक्रम से सुरक्षा व्यवस्था और मानसिक स्वास्थ्य देखभाल पर सवाल उठे हैं।0
0
Report
बारिश में श्मशान घाट की टीन शेड नहीं, गांव में व्यवस्था पर उठे सवाल
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर जिले के बंधा गांव में एक दर्दनाक हादसे के बाद व्यवस्था की बदहाली की तस्वीर भी सामने आई। बंधा गांव निवासी हनुमान मीणा की बिजली का करंट लगने से मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों और ग्रामीणों ने नम आंखों से उनका अंतिम संस्कार करने की तैयारी की, लेकिन बरसात ने मुश्किलें बढ़ा दीं। गांव के श्मशान घाट पर टीन शेड नहीं होने के कारण बारिश के बीच अंतिम संस्कार करना ग्रामीणों के लिए बेहद कठिन हो गया। बारिश से चिता भीगने लगी तो ग्रामीणों ने त्रिपाल पकड़कर किसी तरह चिता को बचाया और अंतिम संस्कार की प्रक्रिया पूरी की। यह दृश्य वहां मौजूद हर व्यक्ति को भावुक कर गया। ग्रामीणों का कहना है कि श्मशान घाट पर टीन शेड और अन्य मूलभूत सुविधाओं की मांग ग्राम पंचायत से कई बार की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई। हर बरसात में अंतिम संस्कार के दौरान ऐसी ही परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस घटना ने एक बार फिर ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं की कमी और प्रशासनिक उदासीनता पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब ग्रामीणों ने श्मशान घाट पर शीघ्र टीन शेड और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में किसी परिवार को ऐसी पीड़ा का सामना न करना पड़े。0
0
Report
Advertisement
सुरक्षा कारणों से जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और केंद्रीय सचिवालय मेट्रो स्टेशन बंद
Noida, Uttar Pradesh:Due to security reasons, Janpath, Rajiv Chowk, Patel Chowk and Central Secretariat metro stations have been closed till further instructions. Interchange facility is available at Rajiv Chowk and Central Secretariat: DMRC0
0
Report
फिरोजाबाद में युवा-य महिला व्यापार सम्मेलन से विकसित भारत की राह
Jaipur, Rajasthan:बीयूवीएम फिरोजाबाद का युवा एवं महिला व्यापारी सम्मेलन, यूपी महिला आयोग की अध्यक्षा बबीता चौहान रही मुख्य अतिथि. मातृशक्ति और युवाशक्ति की देश को विकसित भारत बनाने में भूमिका. भारत देश लगातार तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा. बीयूवीएम राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने संबोधन में कहा भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ‘स्वदेशी उत्पाद, स्वदेश व्यापार और स्वदेशी पर्यटन’ को आगे बढाने की युवाओं से भी अपील की. भारत देश की 60 प्रतिशत आबादी युवाओं की है, बीयूवीएम के अध्यक्ष गुप्ता ने कहा जिले का निवेश जिले में हो, लोकल फोर ग्लोबल के माध्यम से. गांवों में उद्यम को अधिक रोजगारपरक बनाने की आवश्यकता है, शहरीकरण को रोका जाएं, गांवों में सभी सुविधायें उपलब्ध करवाएं. दामोदर प्रसाद, जयपुर. एंकर— फिरोजाबाद व्यापार मण्डल द्वारा युवा और महिला व्यापारी सम्मेलन का आयोजन किया गया. उत्तरप्रदेश सरकार में महिला आयोग की अध्यक्षा बबीता चौहान समारोह की मुख्य अतिथि रही. समारोह में चूड़ी उद्योग चलाने वाली जिले की युवा महिलाओं ने सैंकड़ों की तादाद में शिरकत की. कुछ वृद्ध व्यापारियों की देखरेख में फिरोजाबाद में चल रहे ग्लास वर्क जिसका उपयोग न केवल भारत के नागरिक करते हैं अपितु बड़ी मात्रा में निर्यात भी किया जाता है. इस उद्योग के संचालनकर्त्ता सैंकड़ों युवक भी इस सम्मेलन में शामिल हुए. यूपी के मुख्यमंत्री से संबद्ध समस्या समाधान के आश्वासन भी दिए गए. भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने कहा कि मातृशक्ति और युवाशक्ति देश को विकसित भारत बनाने में अहम भूमिका निभाए. देश की 60 प्रतिशत आबादी युवाओं की है और देश तीसरी अर्थव्यवस्था की ओर बढ़ रहा है. भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल ‘स्वदेशी उत्पाद, स्वदेश व्यापार और स्वदेशी पर्यटन’ को आगे बढ़ाते हुए युवा इसमें अपना योगदान दें. जिले का निवेश जिले में हो, लोंक फोर ग्लोबल के माध्यम से गांवों में उद्यम को अधिक रोजगारपरक बनाने की आवश्यकता है, शहरीकरण को रोका जाए, गांवों में सभी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं. नई तकनीक के सहारे गांव के प्राचीन उद्यमों को उद्यमिता प्रदान कर उत्पाद को विश्व उपभोग की वस्तु बनाया जायें, तभी गांव की आर्थिक स्थिति अच्छी होगी और महिला व युवा भारत की सबसे बड़ी ताकत है. गांवों में प्राथमिक आवश्यकता रोड, बिजली, पानी, छोटे-छोटे उद्योगों को प्रोत्साहन सरकार और समाज की ओर से आवश्यक है. छोटे-छोटे व्यापारियों को 10 हजार से लेकर 10 लाख तक के ऋण सरकारी योजनाओं से परिचित कराते हुए गांवों समेत उद्यमकर्त्ता को ऋण प्राप्त हो. व्यापारी सहायता समूहों का सभी जिलों में गठन किया जाएं. बाइट— बाबूलाल गुप्ता, राष्ट्रीय अध्यक्ष भारतीय उद्योग व्यापार मण्डल0
0
Report
सोलर पैनल लगाने के वक्त हादसा: मजदूर की मौत, साथी घायल, डीलर पर आरोप
Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी कोतवाली थाना क्षेत्र के उन्नाव गेट बाहर स्थित फ्रेंड्स कॉलोनी में दो मंजिला मकान पर सोलर पैनल लगाते समय हुए हादसे में घायल हुए एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उसके साथी का इलाज चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक शैलेंद्र के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्डम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतक के साथी ने सोलर पैनल डीलर पर गंभीर आरोप लगाए है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वी/ओ.1- दरसअल मकान मालिक से बात करने के बाद सोलर डीलर ने शैलेंद्र और सुमित को सोलर पैनल लगाने के लिए मौके पर भेजा। सुमित ने बताया कि लोकेशन देखकर उन्होंने सीमेंट शेड पर पैनल लगाने के जोखिम देखकर काम करने से इंकार कर दिया। मगर डीलर के दबाव के कारण दोनों मजदूरी करने फ्रेंड्स कालोनी पहुंचे। जहां पैनल लगाते समय अचानक सीमेंट का शेड भरभराकर गिर गया और दोनों लोग दूसरी मंजिल से 25 फीट नीचे गिरकर घायल हो गए। इसमें शैलेंद्र की हालत गंभीर थी, जबकि सुमित के सिर और दाहिने हाथ में गंभीर चोट लगी। साथ में मौजूद हेल्पर मोनू ने एंबुलेंस मदद से पिछले दिनों दोनों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था। इलाज के दौरान शैलेन्द्र की मौत हो गई, जबकि सुमित का इलाज जारी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। और मामले की चांच-पड़ताल शुरू कर दी है। बाइट--सुमित..... मृतक का घायल साथी0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर शहर व ग्रामीण बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन आयोजित
Noida, Uttar Pradesh:गोरखपुर शहर एवं ग्रामीण विधान सभा क्षेत्रों के बूथ अध्यक्षों का सम्मेलन0
0
Report
सलूम्बर: नकली घी बनाने की आशंका पर बड़ी कार्रवाई, 15 किलो संदिग्ध घी जब्त
Udaipur, Rajasthan:एंकर इंट्रो: सलूम्बर में नकली घी बनाने की आशंका पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। एक डेयरी से 15 किलो संदिग्ध घी जब्त किया गया है, जबकि घी और दूध के कुल 5 नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। वीओ: "शुद्ध आहार, मिलावट पर वार" अभियान के तहत सेरिया कस्बे में एच.डी. डेयरी एवं नमकीन पार्लर पर जांच के दौरान वनस्पति घी के डिब्बे, सोयाबीन तेल के खाली डिब्बे और घी बनाने का सामान संदिग्ध अवस्था में मिला। विभाग ने 15 किलो घी जब्त कर उसका नमूना लिया। साथ ही अन्य डेयरियों से भी दूध के नमूने लेकर कुल 5 सैंपल जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित फर्मों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
राजस्थान कनेक्शन वाला नकली दवा सिंडिकेट यूपी-उत्तराखंड तक फैला
Jaipur, Rajasthan:उत्तर प्रदेश में नकली दवाओं के बड़े रैकेट के ख़ुलासे में राजस्थान कनेक्शन ,राजस्थान से चलता था नकली दवा सिंडिकेट - आरोपी पहले भी राजस्थान में नकली दवा बेचते पाया गया था उत्तर प्रदेश में हाल ही में नकली दवाओं के बड़े रैकेट का खुलासा हुआ है और इन नकली दवाओं के रैकेट का मास्टर माइंड राजस्थान का था, जो पहले भी नकली दवा बेचने के मामले में जेल जा चुका है ,लखनऊ और गोंडा में हुई कार्रवाई में अलवर के खेड़ली निवासी भूपेंद्र शर्मा का नाम सामने आया है। जांच एजेंसियों का दावा है कि राजस्थान कनेक्शन के जरिए सस्ती नकली दवाओं का नेटवर्क कई राज्यों में फैला हुआ था। अब उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और राजस्थान के बीच इस पूरे सिंडिकेट की जांच तेज कर दी गई है।इस मामले में राजस्थान के अलवर जिले के खेड़ली निवासी भूपेंद्र शर्मा समेत 7 से 8 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक का कहना है कि आरोपी बिना बिल के बेहद सस्ते दामों पर नकली एलोपैथिक दवाएं खरीदते थे और उन्हें उत्तर प्रदेश के कई जिलों के बाजारों में सप्लाई करते थे। यह नकली दवा उत्तराखंड से खरीद की जाती थी जिसके बाद इसे सप्लाई किया जाता था, जब्त दवाओं की पैकिंग पर कई स्पेलिंग और प्रिंटिंग की गलतियां मिली हैं। आरोपियों के पास दवाओं की खरीद से जुड़े वैध बिल और लाइसेंस भी नहीं मिले।अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि राजस्थान से इस नेटवर्क को कैसे संचालित किया जा रहा था, नकली दवाएं और किन जगहों से लाई जा रही थीं और किन-किन राज्यों तक इनकी सप्लाई की जा रही थी।फिलहाल उत्तराखंड में बन रही दवा फैक्ट्री पर भी कार्रवाई की गई है।राजस्थान का फरार मास्टरमाइंड भूपेंद्र पहले भी नकली दवा और पेंशन डायरी मामले में जेल जा चुका है फिलहाल जमानत पर बाहर है।उधर लखनऊ में नकली दवाओं की बरामदगी के बाद राजस्थान में ड्रग कंट्रोलर अजय फाटक ने प्रदेशभर के फील्ड अधिकारियों को निर्देश जारी कर Telma, Flozen-AA, Pantop-40, RIOPOD CV, MOXYZIDE-CV 625 LB समेत अन्य दवाओं की विशेष निगरानी करने को कहा है।निर्देशों में कहा गया है कि यदि बाजार, मेडिकल स्टोर या सप्लाई चेन में इन दवाओं के संबंध में कोई संदेहास्पद स्थिति मिलती है तो तत्काल जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए। अधिकारियों को दवाओं के बैच, स्रोत और गुणवत्ता की भी जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
प्रियंका गांधी ने NEET मुद्दे पर विरोध का समर्थन किया; कहा सिस्टम बदले
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली: कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने कांग्रेस नीट मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन करने पर कहा,"हम छात्र के साथ हैं और उनकी आवाज उठा रहे हैं। छात्र के साथ जो हुआ वो सही है या गलत ये आप ही बताए...बच्चे हैं सारे विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं मुद्दा महत्वपूर्ण है सारे माता-पिता इस बात को जानते हैं...सब जानते हैं कि ये मुद्दा असल है छात्र सिर्फ अपना अधिकार मांग रहे हैं और कुछ नहीं मांग रहे हैं...बच्चे इतना संघर्ष करके पढ़ाई करते हैं और अपने लिए वो भविष्य देखते हैं आप उनका भविष्य बिगाड़ रहे हो...वो सिर्फ कह रहे हैं कि उनसे बात करें और उनके लिए सिस्टम बदला जाए क्योंकि ये टूटा हुआ सिस्टम है।" उन्होंने आगे कहा,"अलोकतांत्रिक जो सड़कों और सदन में हो रहा है वो है न कि हमारा प्रदर्शन अलोकतांत्रिक है सदन पर आप चर्चा नहीं करते हैं...लोकतंत्र बचा ही नहीं है.."0
0
Report
बैंक ऑफ बड़ौदा स्थापना दिवस पर भाजपा नेता का टोडाभीम दौरा, शाखा की प्रशंसा
Karauli, Rajasthan:बैंक ऑफ बड़ौदा के स्थापना दिवस पर आयोजित हुए कार्यक्रम में भाजपा नेता ने लिया भाग, टोडाभीम । बैंक ऑफ़ बड़ौदा के 119वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में टोडाभीम से भाजपा प्रत्याशी रहे रामनिवास मीणा ने भाग लिया । उन्होंने मोरडा शाखा के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यनिष्ठा, अनुशासन, टीमवर्क और जनसेवा के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि मोरडा शाखा क्षेत्र में विश्वास, उत्कृष्ट सेवा और ग्राहक संतुष्टि का सशक्त उदाहरण बनकर उभरी है।0
0
Report
देवरिया के भटनी सामुदायिक केंद्र में अव्यवस्था, अल्ट्रासाउंड मशीन धूल फांक रही
Deoria, Uttar Pradesh:देवरिया के जिलाधिकारी लगातार स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार हो। पर देवरिया की स्वास्थ्य सेवाएं सुधरने का नाम नहीं ले रही हैं। भटनी सामुदायिक केंद्र की तस्वीर है यह 30 बेड का अस्पताल है जो 24 घंटे यहाँ सेवा चलती है। पर सुविधा के नाम पर यहाँ सब कुछ नदारद है। अल्ट्रासाउंड मशीन धूल फांक रही है। जिन डॉक्टरों को आठ बजे सुबह पहुंच जाना चाहिए वे डॉक्टर समय से इस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नहीं पहुंचते हैं। जब जी मीडिया की टीम 9:00 बजे करीब अस्पताल के अंदर पहुंची तो वहां सिर्फ मौके पर एक बीएमएस डॉक्टर तैनात मिले जो मरीज को देख रहे थे। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि यहाँ डॉक्टर की नियुक्ति आधा दर्जन के करीब है। लेकिन कभी-कभार ही डॉक्टर दिखते हैं। लोगों ने कहा कि यहाँ पर अल्ट्रासाउंड मशीन है लेकिन जांच होती नहीं है। इसी कवरेज के दौरान खबर लगते ही मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी पहुंचे तो जब हमने उनसे पूछा तो उन्होंने कहा कि यहाँ कर्मचारियों का अभाव है। जिसके चलते अल्ट्रासाउंड मशीन नहीं चल रही है। खुद देरी पर पहुंचने बताया कि मैं बस यही बाहर ही था। प्रभारी महोदय ने खूब बहानेबाजी की और सब कुछ चंगा बताया। लेकिन कैमरे में सारी तस्वीरें कैद हो चुकी थी। जैसे ही इन लोगों को खबर मिली कि मीडिया अस्पताल में पहुंची है आनन-फानन में कवरेज के द्वारा कुछ स्वास्थ्य कर्मी वहां पहुंचे। जब हमने तैनात बीएमएस डॉक्टर से बात की तो कैमरे के सामने असहज दिखे और कहा प्रभारी महोदय से पूछिए हम तो अपनी ड्यूटी कर रहे हैं। प्रभारी महोदय ने बताया कि अस्पताल में सभी लोग समय से आते हैं। फिलहाल देवरिया के जिलाधिकारी जो स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने का प्रयास कर रहे हैं उसे कार्य में स्वास्थ्य कर्मी कोई सहयोग करते दिखाई नहीं दे रहे हैं। वही आपको बता दें रूटीन वर्क में जनपद के सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी का ट्रांसफर किया गया था।0
0
Report
Advertisement
