Bareilly - सपा के पूर्व विधायक सुल्तान वेग पर FIR दर्ज
Bareilly, Uttar Pradesh:समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व विधायक सुल्तान वेग के खिलाफ शेरगढ़ थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. उनके खिलाफ भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता वीरपाल ने मुकदमा दर्ज करवाया है. सुल्तान वेग का का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो सीएम योगी और महाकुंभ को लेकर विवादित बयान दे रहे है. सुल्तान वेग के खिलाफ शेरगढ़ थाने में बीएनएस की धारा 253,299,223 और आईटी एक्ट की धारा 67 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गरियाबंद डीएसपी ने गाना गाकर नशे में धुत बाइक सवार का काटा चालान, वीडियो वायरल
Majarkata, Chhattisgarh:गरियाबंद/कमल किशोर शर्मा: गरियाबंद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अनूठा अंदाज सामने आया है। यहां के डीएसपी गोपाल वैश्य ने चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट और शराब पीकर बाइक चला रहे एक युवक को रोका। एल्कोमीटर जांच में शराब की मात्रा तय सीमा 40 एमजी से करीब छह गुना अधिक (273) पाई गई। इस पर डीएसपी ने फिल्मी गाने की तर्ज पर गाते हुए युवक को समझाइश दी और दीवान को चालानी कार्रवाई कर उसे माननीय न्यायालय में पेश करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।
Unique Style: Gariaband DSP Sings to Issue Challan to Drunk Biker, Orders Court Presentation
