243003
बरेलीः पैसे के विवाद में दो पक्षो में जमकर हुई मारपीट
Bareilly, Uttar Pradesh:बहेड़ी थाना क्षेत्र के नूरी नगर में पैसे के विवाद में दो पक्षो में जमकर मारपीट हुई। इस मारपीट में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सूरजपुर में आबकारी टीम ने अवैध शराब बनने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया
Surajpur, Chhattisgarh:ब्रेकिंग सूरजपुर आबकारी विभाग ने अवैध शराब बनाने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार आरोपी से 10 लीटर महुआ शराब सहित 190 किलो महुआ लाहन किया बरामद आरोपी घर में महुआ शराब बनकर करता था बिक्री करंजी इलाके का मामला आबकारी उड़नदस्ता टीम की कार्रवाई0
0
Report
लक्ष्मी राजवाड़े ने बंगाल चुनाव और यादव के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया दी
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर में आज छत्तीसगढ़ की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने पश्चिम बंगाल के चुनावों और सांसद पप्पू यादव के हालिया विवादित बयान पर अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पश्चिम बंगाल में पहले चरण के मतदान के बाद प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने ममता सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में परिवर्तन की लहर साफ दिख रही है यही वजह है कि वहां की जनता में इस बार भारी उत्साह देखा जा रहा है, वहां के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के नेतृत्व पर भरोसा जताया है। साथ ही टीएमसी ने बंगाल में जो तांडव मचा रखा था, उसे वहां की जनता अब बर्दाश्त नहीं करेगी। लक्ष्मी राजवाड़े ने जोर देकर कहा कि पश्चिम बंगाल को अब एक शांतिप्रिय प्रदेश बनाना है और इसके लिए वहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार आना जरूरी है। वहीं बिहार के पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बयान पर कड़ा एतराज जताते हुए कहा कि बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव द्वारा राजनीति में महिलाओं को लेकर दिए गए एक कथित विवादित बयान पर मंत्री राजवाड़े काफी आक्रोशित दिखीं, उन्होंने कहा कि यह महिलाओं के चरित्र पर हमला है, पप्पू यादव का बयान महिलाओं के चरित्र पर दाग लगाने जैसा है, यह उन महिलाओं का अपमान है जो पंचायत से लेकर लोकसभा तक अपनी मेहनत से आगे बढ़ रही हैं। लक्ष्मी राजवाड़े ने सवाल उठाया कि पप्पू यादव की अपनी पत्नी भी सांसद रही हैं, फिर भी महिलाओं के प्रति उनकी ऐसी सोच उनकी मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि पप्पू यादव को इस अपमानजनक टिप्पणी के लिए सार्वजनिक रूप से सभी महिलाओं से माफी मांगनी चाहिए।0
0
Report
ड्रमंडगंज हादसे में अज्ञात ट्रेलर चालक-स्वामी पर मुकदमा, 12 मौतें
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर के ड्रमंडगंज हादसे के मामले में अज्ञात ट्रेलर चालक और मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.एआरटीओ के तहरीर पर ड्रमंडगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है. इस हादसे में 12 लोगों ने जान गवाई थी. मिर्जापुर के ड्रमंडगंज घाटी में दो दिन पहले हुए दर्दनाक हादसे में 12 लोगों की जान जाने के मामले में एआरटीओ के तहरीर पर ड्रमंडगंज पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है. ट्रेलर चालक की लापरवाही और ट्रेलर का परमिट भी नही होने पर मुकदमा दर्ज कराया है.सहायक संभागीय अधिकारी (एआरटीओ) सत्येंद्र प्रताप सिंह ने तहरीर में आरोप लगाया कि गिट्टी लदे ट्रेलर बीआर 24 जीसी 7990 के अज्ञात चालक द्वारा लापरवाही बरती गई और ट्रेलर का परमिट भी नही है. एआरटीओ की तहरीर पर अज्ञात ट्रेलर चालक व ट्रेलर मालिक आशीष पांडेय निवासी शांतिपुर अमरा खैराचक, गोमती वाराणसी के खिलाफ ,पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. डrumpंडगंज थाना प्रभारी भारत सुमन ने बताया कि एआरटीओ की तहरीर पर अज्ञात ट्रेलर चालक व मालिक के विरुद्ध बीएनएस की धारा 106(1) व 192 मोटर अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है. हम आपको बता दें 22 अप्रैल की रात भीषण सड़क हादसा हो गया था. हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई थी. ब्रेक फेल होने से ट्रक ने आगे चल रहे बोलोरो और अल्टो कार में टक्कर मारा और आगे जा रही ट्रेलर ट्रक में टकरा गए. जिसमें बोलेरो और आल्टो कार में आग लग गई मैहर से दर्शन कर लौट रहे मिर्जापुर के बोलेरो सवार 9 और अल्टो सवार एक की जलने से मौत हो गई थी. ब्रेक फेल होने वाले ट्रक के खलासी की मौके पर मौत हो गई थी ड्राइवर की इलाज के दौरान दूसरे दिन मौत हुई थी.0
0
Report
Advertisement
अमेठी में तेज़ रफ्तार कार-बाइक टक्कर, एक नाबालिग समेत चार घायल, मौत की पुष्टि
Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी- तेज़ रफ़्तार का दिखा कहर, तेज़ रफ्तार कार और बाइक की हुई जोरदार टक्कर, जोरदार टक्कर से बाइक सवार महिला व पुरूष और दो बच्चें गंम्भीर रूप से हुए घायल, स्थानीय लोगों के सहयोग से घायलों को इलाज के लिए भेजा ट्रामा सेंटर जहां नाबालिग बच्ची को डाक्टरों ने किया मृतक घोषित, वहीं गंम्भीर रूप से घायल तीनों लोगों को किया गया रेफर, जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के चहेती नगर नेशनल हाइवे का है मामला0
0
Report
तालाब की अवैध कब्जों पर बुलडोजर, रायबरेली में बड़ी कार्रवाई
Raebareli, Uttar Pradesh:रायबरेली के हरचंदपुर थाना क्षेत्र में आज राजस्व प्रशासन ने बड़ी कार्यवाही करते हुए तालाब की जमीन पर बने अवैध कब्जों पर बुलडोजर चलाया है। मामला सदर तहसील के हरचन्दपुर थाना क्षेत्र के कंडोरा गांव का है, जहां हाई कोर्ट के आदेश के बाद राजस्व विभाग ने कार्रवाई करते हुए अवैध मकानों को गिराना शुरू किया। प्रशासन की मौजूदगी में भारी पुलिस बल तैनात रहा, ताकि किसी तरह की अव्यवस्था न हो। जानकारी के अनुसार, कुल 15 मकानों को चिन्हित किया गया था, जिनमें से आज 8 मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। वहीं 7 लोगों को जिलाधिकारी के यहां अपील के बाद फिलहाल राहत मिल गई है। बताया जा रहा है कि तालाब की जमीन पर करीब 125 अवैध मकानों के मामले लंबित हैं। प्रशासन का कहना है कि नाप-जोख के बाद ही कार्रवाई की जा रही है और अवैध कब्जों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।0
0
Report
बुरहानपुर जिला पंचायत सभागृह में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस पर सरपंचों को सम्मानित
Burhanpur, Madhya Pradesh:बुरहानपुर के जिला पंचायत सभागृह में राष्ट्रीय पंचायत राज दिवस का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसमें विधायक अर्चना चिटनिस सरपंचों को उनके कार्यों के प्रति पुरस्कृत किया गया और कार्यक्रम को संबोधित किया गया। अखिल भारतीय पंचायत परिषद की राष्ट्रीय महासचिव प्रितिसिंग राठौड़ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि इस गौरवशाली अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायतों से आए सरपंचों और सचिवों के साथ संवाद किया गया।0
0
Report
Advertisement
आजमगढ़ के स्कूल बस नियमوں کا उल्लंघन: रंग-नंबर की अवहेलना पर कार्रवाई तय
Azamgarh, Uttar Pradesh:Azamgarh: सुप्रीम कोर्ट ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए स्कूल बसों के संचालन के संबंध में सख्त निर्देश दिये हैं, जहाँ नियमों का पालन न करने पर वाहनों को जब्त और स्कूल प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। निर्देश के अनुसार बसों का रंग पीला और वाहन के आगे-पीछे स्पष्ट अक्षरों में स्कूल बस लिखा होना चाहिए, जबकि आरटीओ विभाग द्वारा रजिस्ट्रेशन नंबर कमर्शियल पीला प्लेट रंग का होना चाहिए। लेकिन आजमगढ़ जिले में इसका अनुपालन ठीक से नहीं हो रहा है। ज्योति निकेतन स्कूल से बड़ी संख्या में बच्चे पढ़ते हैं, पर स्कूल के पास बच्चों के लिए वाहन व्यवस्था नहीं है। अभिभावक बच्चों को निजी वाहनों से भेजते और लाते हैं। रियलिटी चेक में कई वैन नियमों की अनदेखी करती मिलीं, न तो रंग पीला था और न नंबर प्लेट पीली थी। रजिस्टर्ड नंबरों से बच्चों को ढोने का काम चल रहा है, और रजिस्टर्ड नंबर की वैधता भी फेल दिखी। इनमें कई बच्चों की भारी संख्या बैठी होती है। प्रशासन की अनदेखी की आशंका है। शहर के यह मामला ग्रामीण क्षेत्रों में नियमों की अनदेखी का संकेत देता है। अभिभावकों का कहना है कि यातायात व्यवस्था में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई हो, जेल तक होनी चाहिए क्योंकि मामला बच्चों से जुड़ा है। कई स्कूल वाहनों में ओवरक्राउड होने की शिकायत है। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार नियम बनाए गए हैं और जागरूकता के लिए कार्यक्रम चल रहे हैं; पोर्टल परVehicles का सर्वे uploaded किया जा रहा है और मॉनिटर किया जा रहा है। जिन स्कूलों के वाहन पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। स्कूल के बाहर भी वाहनों का संचालन नहीं हो रहा, पर कुछ वैनों में अधिक बच्चों के होने पर सवाल उठे हैं, और कहा गया है कि वे वैन कमर्शियल के रूप में उपयोग हो रही हैं जिससे कार्रवाई होगी।0
0
Report
सूरजपुर में चोरी के शक पर युवक को अर्धनग्न जुलूस में खींचा गया
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर चोरी के शक में युवक की पिटाई और अर्धनग्न कर जुलूस निकालने का मामला, पुलिस ने सरपंच पति सहित 9 आरोपियों को किया गिरफ्तार, वही चोरी के शक में पीटे गए युवक को भी चोरी मामले में जेल भेजा गया, कल अर्धनग्न कर आधा मुंडन और चप्पल का माला पहना गांव में आरोपियों ने युवक का निकाला था जुलूस, घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ, वही युवक ने गांव के 4 सोलर पैनल का वायर किया था चोरी, नारायणपुर क्षेत्र के पस्ता इलाके का मामला, रामानुजनगर पुलिस की कार्रवाई0
0
Report
बालाघाट में शराब दुकान के विरोध के दौरान विधायक ने सरकार पर निशाना साधा
Raebareli, Uttar Pradesh:बालाघाट– शराब दुकान खुलने के विरोध में धरना प्रदर्शन कर रही नगरपालिका बालाघाट के वार्ड नं 25 की महिलाओं के समर्थन में पहुंची बालाघाट विधायक अनुभा मुंजारे,,,पिछले 20 दिनों से धरना प्रदर्शन में बैठी है वार्ड की महिलाएं,आज आबकारी विभाग के अधिकारी भी धरना प्रदर्शन पर पहुंचे और महिलाओं की समस्या सुनी और पंचनामा तैयार किया,, विधायक और आबकरी विभाग के बीच तीखी नोंकझोंक भी देखने को मिली,,वही मिडिया से चर्चा करते हुए विधायक अनुभा मुंजारे ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि एक ओर सरकार नारी वंदन की बात करती है वहीं दूसरी ओर महिलाएं इतनी दिनों से धरने پر बैठी है उनकी परेशानी सरकार सुनने को तैयार नहीं है,,,वही ठेकेदार ने कहा कि शासन के नियमों के तहत हमने इस दुकान का ठेका लिया है लगातार इतने दिनों से विरोध होने के कारण बहुत अधिक नुकसान हो रहा है,,ऐसे इस दुकान का लाइसेंस निरस्त कर दिया जाए या फिर इस दुकान को सुचारू रूप से चलाने में हमारी मदद करे,,,, बाइट 01– अनुभा मुंजारे ( विधायक ) बाइट 02- बलराम यादव (शराब ठेकरदार) बाइट3- रमाकांत बघेल एस ई आबकरी अधिकारी बाइट भारती ठाकुर नागर पालिका अध्यक्ष0
0
Report
Advertisement
हरियाणा सरकार ने बैंक फ्रॉड केस में सुप्रीडेंट नरेश कुमार को बर्खास्त किया
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग बैंक फ्रॉड मामले में हरियाणा सरकार की बड़ी कार्रवाई सीएम नायब सिंह सैनी का मामले में बड़ा एक्शन सीएम नायब सिंह सैनी की कड़ी कार्रवाई के आदेश पर पंचायत विभाग का सुप्रीडेंट नरेश कुमार हुआ बर्खास्त हरियाणा सरकार ने वित्तीय अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों में घिरे विकास एवं पंचायत विभाग के सुप्रीडेंट नरेश कुमार को तुरंत प्रभाव से नौकरी से बर्खास्त किया गया इस पूरे मामले की जांच स्टेट विजिलेंस और एंटी-करप्शन ब्यूरो (SV&ACB) की जांच में खुलासा हुआ था नरेश कुमार ने निजी व्यक्तियों और बैंक अधिकारियों के साथ मिलकर फर्जी शेल कंपनी बनाकर करोड़ो का फ्रॉड किया था नरेश कुमार को 6 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार किया गया था और तब से वह निलंबित चल रहा रहा सूत्रों के मुताबिक बैंक फ्रॉड से जुड़े अन्य अधिकारियों-कर्मचारियों पर नायब सरकार सरकार जल्द बड़ी कार्रवाई कर सकती है0
0
Report
झांसी में पत्नी की फटकार से नाराज युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
Noida, Uttar Pradesh:अब अगली खबर है झांसी से, जहां पत्नी की फटकार से नाराज होकर एक शख्स ने सुसाइड कर लिया...उसने पति की बात से खफा होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली...जब काफी देर तक अजय बाहर नहीं आया तो परिजनों को शक हुआ। उन्होंने कमरे में जाकर देखा तो अजय फंदे से लटका हुआ मिला। परिजन तुरंत उसे नीचे उतारकर अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया...0
0
Report
एमपी के नगम मंडलों में नियुक्ति जारी, केशव सिंह बघेल अध्यक्ष
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल एमपी में नगम मंडलों में नियुक्ति जारी पशुधन और कुटकुट विकास निगम में अध्यक्ष के नाम का ऐलान केशव सिंह बघेल पशुधन और कुटकुट विकास निगम के अध्यक्ष देर शाम ओर भी निगम मंडलों का हो सकता है ऐलान0
0
Report
Advertisement
एनएच-31 दुर्घटना: अस्पताल चौक पर बुजुर्ग महिला की मौत, एक घायल
Barh, Bihar:बाढ़ थाना क्षेत्र में एनएच-31 पर अस्पताल चौक के पास सड़क हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई, जबकि एक अन्य महिला घायल हो गई। महिला सड़क से पैदल जा रही थी, तभी एक पिकअप को पीछे से आ रहे दूध टैंकर ने टक्कर मार दी, जिससे अनियंत्रित होकर पिकअप ने महिलाओं को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में घायल दोनों महिलाओं को तुरंत अनुमंडल अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग महिला को पटना रेफर कर दिया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सुरमती देवी घोसवरी थाना क्षेत्र के तारतर गांव की रहने वाली थी। वह अपनी बेटी के घर लहरिया पोखर आई हुई थीं। वह किसी काम से सेंट्रल बैंक गई थीं। बैंक से लौटने के दौरान ही अस्पताल चौक के पास यह हादसा हो गया。0
0
Report
बिहार विधानसभा के पूर्ण बहुमत के बाद बीजेपी पटना कार्यालय में जश्न
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बिहार विधानसभा में पूर्ण बहुमत सीएम सम्राट चौधरी के द्वारा साबित करने के बाद बीजेपी बिहार प्रदेश कार्यालय में जश्न का माहौल बीजेपी कार्यकर्ता झूम रहे जहा पटाखे फोड़े जा रहे वही आपस में कार्यकर्ता एक दूसरे को मिठाई खिला कर खुशी मना रहे हैं।0
0
Report
मुंगेर: सम्राट चौधरी के बहुमत से NDA में उत्साह का उफान
Munger, Bihar:मुंगेर: सम्राट चौधरी द्वारा सदन में बहुमत साबित किए जाने के बाद एनडीए कार्यकर्ताओं में उत्साह की लहर दौड़ गई है। इसी क्रम में शुक्रवार की संध्या तारापुर भाजपा कार्यालय में निगम सिंह उर्फ अगम सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाया,मिठाइयां बांटीं और आतिशबाजी कर अपनी खुशी का इजहार किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में एनडीए समर्थक मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर नेतृत्व के प्रति विश्वास जताया और राज्य में विकास की गति तेज होने की उम्मीद व्यक्त की। इस अवसर पर अगम सिंह ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास और विकास की राजनीति की जीत है। सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार नई ऊंचाइयों को छुएगा। एनडीए सरकार प्रदेश के हर वर्ग के हित में काम कर रही है और आगे भी विकास की रफ्तार और तेज होगी।0
0
Report
Advertisement
