icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
243003
Shashank RathoreShashank RathoreFollow23 Jan 2025, 09:52 am

Bareilly- भूमाफिया गुजराल गिरोह से आतंकित दलित परिवार ने दी आत्महत्या की धमकी

Bareilly, Uttar Pradesh:

बरेली में भूमाफिया गुजराल गिरोह से आतंकित दलित परिवार ने दी आत्महत्या की धमकी. पीड़ित दलित परिवार की जान का दुश्मन बना भूमाफिया. दलितों ने डीएम–एसएसपी से मांगा इंसाफ, गरीब की बेशकीमती पैतृक जमीन कब्जाने का माफिया षडयंत्र पुलिस–माफिया गठजोड़ का शिकार हुआ. दलित परिवार ने माफिया के खिलाफ बरेली पुलिस में दर्ज कराये कब्जेदारी के मामले मगर पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। अनुसूचित जाति आयोग के हस्तक्षेप पर दर्ज हुई थी पीड़ित की रिपोर्ट।पीड़ित का आरोप है की माफिया से मिल गई बरेली पुलिस, थाने में माफिया को मेहमान का ट्रीटमेंट मिल रहा ओर  हमें बार–बार थाने से दुत्कार कर भगाया जाता है, न्याय नहीं मिला तो हम आत्महत्या को मजबूर होंगे।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement

ओम बिरला का दिवालि दौरा: कोटा में दिव्यांग बच्चों के लिए सुविधाओं पर जोर

Kota, Rajasthan:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का चित-परिचित दीपावली सेलिब्रेशन, दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे दीपावली पर्व सेलिब्रेट करने, बच्चों को वितरित किए पटाखे और मिठाई, दिव्यांग बच्चों द्वारा निर्मित हस्तशिल्प प्रदर्शनी का किया अवलोकन, बच्चों की मेहनत एवं उत्पादों को सराहा, स्वदेशी वस्तुओं के उत्पाद को बढ़ावा देने की कही बात,हस्त कला एवं छोटे कारीगरों को मिलेगा आर्थिक स्वालंबन, स्पीकर बिरला ने दिव्यांग बच्चों के आत्मविश्वास और कौशल कुशलता को सराहा, कोटा में प्रस्तावित दिव्यांग पार्क में दिव्यांगजनो को मिलेगी सुविधा एवं प्रोत्साहन, दिव्यांग महाविद्यालय की जल्द मिलेगी कोटा को सौगात, मेडिकल सुविधाओं एवं सर्टिफिकेट के लिए अधिकारियों को दिए निर्देश,
0
0
Report

दीपावली पर हांसी के बाजारों में भीड़, बस स्टैंड पर यात्रियों को परेशानी

Hansi, Haryana:हाँसी वॉक थ्रू के साथ दीपावली पर हांसी के बाजारों में उमड़ी भारी भीड़, खरीदारी को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह रोडवेज बसों की कमी के चलते यात्रियों की बढ़ी परेशानी, घंटों बसों का इंतजार करने को मजबूर हुए लोग हांसी। दीपावली के पावन पर्व को लेकर हांसी शहर में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है। दीपावली की तैयारियों के बीच शहर के बाजार पूरी तरह से गुलजार नजर आ रहे हैं। सुबह से ही बाजारों में खरीदारी करने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ रही है। शहर के प्रमुख बाजारों में ग्राहकों की आवाजाही लगातार बनी हुई है। हर तरफ त्योहार की रौनक और चहल-पहल देखने को मिल रही है। एक तरफ जहां शहर के बाजारों में दीपावली की रौनक देखने को मिल रही है,वहीं दूसरी तरफ बस स्टैंड पर यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दीपावली का त्योहार मनाने के लिए बड़ी संख्या में लोग अपने घरों की ओर रवाना होना चाहते हैं। ऐसे में बस स्टैंड पर यात्रियों की आवाजाही भी लगातार बनी हुई है। कई यात्री अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए काफी देर से बसों का इंतजार करते दिखाई दिए। यात्रियों का कहना है कि वे लंबे समय से बस का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन बस उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। खासकर ग्रामीण क्षेत्रों और दूसरे शहरों की ओर जाने वाले यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में दिक्कत हो रही है। यात्रियों का कहना है कि दीपावली साल का सबसे बड़ा त्योहार है और हर कोई चाहता है कि वह अपने परिवार के साथ घर पहुंचकर त्योहार की खुशियां मना सके। लेकिन बसों की कमी और लंबे इंतजार के कारण उनकी चिंता बढ़ रही है। कुछ यात्रियों को मजबूरी में निजी वाहनों और अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है। कुल मिलाकर दीपावली को लेकर हांसी शहर में जहां बाजारों में रौनक और खरीदारी का उत्साह चरम पर है, वहीं बस स्टैंड पर यात्रियों को बेहतर परिवहन सुविधा मिलने का इंतजार है। अब देखना होगा कि त्योहार के इस मौके पर यात्रियों की सुविधा के लिए परिवहन व्यवस्था कितनी बेहतर हो पाती है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top