icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
243003
Shashank RathoreShashank RathoreFollow21 Nov 2024, 02:01 pm
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नामांकन खारिज से खफा प्रत्याशी पानी की टंकी पर चढ़ा, नीचे उतरने से इनकार

खंडार विधानसभा क्षेत्र के फलौदी ग्राम पंचायत में सरपंच पद के दावेदार शंकर लाल मीणा ने नामांकन खारिज होने से आक्रोशित होकर पानी की टंकी पर चढ़ गए और नामांकन स्वीकार करने अथवा चुनाव स्थगित करने की मांग पर अड़ गए। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वे टंकी से नीचे नहीं उतरेंगे। घटना की सूचना मिलने पर चौथ का बरवाड़ा तहसीलदार नीरज सिंह, स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक कर्मी मौके पर पहुंचे; गांव के लोग भी मौके पर आकर जमा हो गए। प्रशासनिक अधिकारी टंकी पर चढ़े शंकर लाल मीणा से समझाइश कर उन्हें सुरक्षित नीचे उतारने के प्रयास में जुटे हैं।
0
0
Report

राजस्थान हाई कोर्ट ने अस्पतालों में बुनियादी सुविधाओं के कदम लागू करवाने को कहा

Jaipur, Rajasthan:राजस्थान हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को यह सुनिश्चित करने को कहा है कि प्रदेश के अस्पतालों की बुनियादी सुविधाओं को पूरा करने के लिए किए गए उपाय मात्र प्रशासनिक आश्वासनों तक सीमित न रहें, बल्कि इसे ठोस और प्रभावी रूप से लागू किया जाए। सीजे संजय के. अग्रवाल और जस्टिस समीर जैन की खंडपीठ ने यह आदेश असीम सिमलोट की ओर से दायर जनहित याचिका का निस्तारण करते हुए दिए। अदालत ने कहा कि मामले में राज्य सरकार की ओर से की जा रही कार्रवाई को देखते हुए अब इन जनहित याचिका को बंद किया जा रहा है, लेकिन इसमें शामिल मुद्दे के महत्व को देखते हुए राज्य सरकार से अपेक्षा की जाती है कि वह शेष कमियों को दूर करने के लिए निरंतर गंभीर व ठोस कोशिश करते रहेंगे। याचिकाकर्ता की ओर से अदालत को बताया गया कि अस्पतालों में बुनियादी सुविधा और मानकों की पालना नहीं की जा रही है। इसके तहत भारतीय स्वास्थ्य मानक बायो मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स और फायर सुरक्षा मापदंड शामिल हैं। याचिका में कहा गया कि CA G की साल 2024 की रिपोर्ट में भी इस संबंध में स्पष्ट कमियां बताई गई हैं, लेकिन फिर भी राज्य सरकार की ओर से मामले में कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया जा रहा। इसके चलते सरकारी दवाओं के सेवन से मौत और अस्पताल में आग लगने की घटनाएं हुईं। इसके अलावा अस्पतालों में चिकित्सीय लापरवाही के पीड़ितों के लिए एक समान मुआवजा नीति नहीं होने से प्रभावितों के साथ असमान व्यवहार होता है। याचिका में कहा गया कि याचिकाकर्ता ने स्वयं SMS अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर का दौरा किया था जिसमें टूटी छत सहित अन्य मूलभूत कमियां मिलीं। जिससे साबित है कि अस्पताल में सुरक्षा मानकों सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को पूरा नहीं किया जा रहा है। जिसके जवाब में राज्य सरकार की ओर से मामले में उठाए जा रहे कदमों की जानकारी दी गई। जिससे संतुष्ट होते हुए खंडपीठ ने जनहित याचिका का निस्तारण कर दिया है।
0
0
Report

राजस्थान हाईकोर्ट: 10 साल से अधिक सेवा पशु चिकित्सा अधिकारी नियमित; विभाग की अपील खारिज

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने पशुपालन विभाग द्वारा दायर एक विशेष अपील को खारिज करते हुए एक महत्वपूर्ण आदेश पारित किया है। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि जिन कर्मचारियों ने शुरुआती नियुक्तियों में तकनीकी या प्रक्रियागत कमियों के बावजूद 10 साल या उससे अधिक की निरंतर सेवा पूरी कर ली है, वे नियमितीकरण के हकदार हैं। मामला डॉ. रमाकांत सोनी और अन्य पशु चिकित्सा अधिकारियों से जुड़ा है, जिन्हें वर्ष 2013 में विज्ञापित पदों के तहत चयन प्रक्रिया के माध्यम से नियुक्त किया गया था। हालांकि, विभाग ने लगभग तीन साल बाद उनकी सेवाएं अचानक समाप्त कर दी थीं। इसके खिलाफ कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में याचिकाए पेश की, जहां से उन्हें राहत मिली और वे लगातार अपनी सेवाएं देते रहे। एकल पीठ ने 28 नवंबर 2025 को याचिका को स्वीकार करते हुए उनकी सेवाएं नियमित करने का निर्देश दिया था। राज्य सरकार की ओर से अपील में तर्क दिया गया कि चूंकि ये नियुक्तियां 'उमा देवी' मामले के दिशा-निर्देशों के तहत नियमित नहीं थीं और कर्मचारी अदालती आदेशों के सहारे सेवा में बने रहे, इसलिए वे नियमितीकरण के पात्र नहीं हैं। वरिष्ठ न्यायाधीश विनीत कुमार माथुर और न्यायाधीश चंद्र शेखर शर्मा की खंडपीठ ने सुप्रीम कोर्ट के हालिया फैसलों जैसे 'जग्गो बनाम भारत संघ' और 'विनोद कुमार' मामला का हवाला देते हुए सरकार के तर्कों को खारिज कर दिया। कोर्ट ने कहा कि केवल 'अस्थायी' या 'तदर्थ' जैसे शुरुआती शब्दों के आधार पर लंबे समय से काम कर रहे कर्मचारियों के अधिकारों को छीना नहीं जा सकता। कोर्ट ने माना कि बार-बार सेवाएं समाप्त करना कर्मचारियों को नियमितीकरण के लाभ से वंचित करने का एक तरीका मात्र है। इसके साथ ही, हाईकोर्ट ने एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखते हुए राज्य सरकार की अपील को खारिज कर दिया।
0
0
Report
Advertisement

राजस्थान हाईकोर्ट ने देशनोक नगर पालिका के निलंबन पर रोक लगाई

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट जस्टिस कुलदीप माथुर की बेंच ने लिडिंग फायर मेन के निलम्बन आदेश पर रोक लगाते हुए स्वायत्त शासन विभाग व अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका देशनोक बीकानेर को नोटिस जारी करते हुए जवाब तलब किया है। अधिवक्ता प्रमेन्द्र बोहरा ने बताया कि याचिकाकर्ता सुरेन्द्रसिंह जो वर्तमान में नगर पालिका देशनोक में लिडिंग फायर मैन के पद पर कार्यरत है। उसकी नियुक्ति मंडल देशनोक के द्वारा दिनांक 25 फरवरी 2014 को हुई थी। दो साल के परिवीक्षाकाल के बाद स्थाई किया गया। 05 जुलाई 2019 के आदेश से टिण्डल के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी। पदोन्नति तथा उसकी नियुक्ति नगर पालिका के आमसभा में प्रस्ताव पारित होने के पश्चात ही की गयी थी। अधिशाषी अधिकारी देशनोक ने 23 सितम्बर 2026 के आदेश से उसको राजस्थान असैनिक सेवा नियम 1958 के नियम 13 के तहत निलम्बित कर दिया। अधिवक्ता बोहरा ने कहा कि याची का निलम्बन असक्षम अधिकारी द्वारा किया गया है। कोर्ट ने निलम्बन आदेश पर रोक लगाते हुए नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है।
0
0
Report

धौलपुर में पंचायत चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट, मतदान केंद्रों पर सुरक्षा अभियान तेज

Dholpur, Rajasthan:पंचायतीराज चुनाव को लेकर धौलपुर पुलिस अलर्ट, गांव-गांव किया फ्लैग मार्च धौलपुर। जिले में पंचायत राज चुनाव के पहले चरण को लेकर पुलिस पूरी तरह ALERT मोड पर है। 5 नवंबर को धौलपुर, बाड़ी और सैंपऊ पंचायत समितियों में होने वाले सरपंच और वार्ड पंच चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस ने व्यापक बंदोबस्त किए हैं। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में जिले भर के ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस टीमों द्वारा पैदल फ्लैग मार्च कर मतदाताओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा और एडीएफ बाड़ी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमें गांव-गांव पहुंच रही हैं। पुलिस जवानों ने गांवों की गलियों, चौपालों और बाजारों में पैदल गश्त कर लोगों से संवाद किया। इस दौरान लोगों को समझाया गया कि वे बिना किसी डर, दबाव या लालच के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। पुलिस का उद्देश्य मतदाताओं में विश्वास पैदा करना है ताकि मतदान प्रतिशत बढ़े और चुनाव शांतिपूर्ण रहे। पुलिस टीमों द्वारा विशेष रूप से संवेदनशील मतदान केंद्रों और अतिसंवेदनशील क्षेत्रों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। मतदान केंद्रों और उसके आसपास के इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि चुनाव के दौरान गड़बड़ी फैलाने, मतदाताओं को धमकाने या शराब, पैसे बांटने जैसे कृत्यों में लिप्त पाए जाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे लोगों पर पुलिस की पैनी नजर है और उनके खिलाफ पहले से ही निरोधात्मक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने आमजन से अपील की है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार के प्रलोभन, अफवाह या दबाव में न आएं। मतदान के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस और प्रशासन का सहयोग करें। यदि कहीं भी कोई संदिग्ध गतिविधि, अवैध शराब, नकदी वितरण या चुनावी गड़बड़ी दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना देने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा। पुलिस ने बताया कि चुनाव के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रत्येक मतदान केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। मोबाइल पार्टियां लगातार क्षेत्र में भ्रमण करती रहेंगी। धौलपुर पुलिस निष्पक्ष और भयमुक्त मतदान के लिए प्रतिबद्ध है बाइट 1 विकास सांगवान एसपी धौलपुर
0
0
Report
Advertisement

जौनपुर में डीआईजी वैभव कृष्ण का पैदल मार्च, त्योहारों के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी

Jaunpur, Uttar Pradesh:त्योहारों को लेकर अलर्ट मोड में पुलिस, डीआईजी वैभव कृष्ण ने जौनपुर में किया पैदल मार्च बाजारों में पहुंचकर व्यापारियों से लिया सुरक्षा का फीडबैक, पुलिस अधिकारियों को सतर्क रहने के दिए निर्देश जौनपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जौनपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। इसी क्रम में बुधवार को डीआईजी वैभव कृष्ण ने पुलिस अधिकारियों और भारी पुलिस बल के साथ नगर क्षेत्र में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। डीआईजी के नेतृत्व में निकला यह मार्च सद्भावना पुल से शुरू होकर चहारसू चौराहा, हनुमान घाट सहित शहर के प्रमुख मार्गों और व्यस्त बाजारों से होकर गुजरा। इस दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजारों में पहुंचकर स्वर्णकारों समेत विभिन्न व्यापारियों से सीधा संवाद किया। उनकी सुरक्षा संबंधी चिंताओं, समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना। पैदल मार्च में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी डॉ. यशवीर सिंह, एसपी सिटी अनंत चंद्रशेखर, सीओ सिटी सम्यक चौधरी समेत विभिन्न थानों के प्रभारी और पुलिसकर्मी शामिल रहे। इस अवसर पर डीआईजी वैभव कृष्ण ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। असामाजिक तत्वों और आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। उन्होंने पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने तथा संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों की इस कवायद का उद्देश्य आम नागरिकों और व्यापारियों में सुरक्षा की भावना मजबूत करना है। भारी पुलिस बल के साथ शहर के प्रमुख बाजारों में हुए पैदल मार्च से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बाईट वैभव कृष्ण डीआईजी
0
0
Report

दीपावली पर हरियाणा खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने पलवल बाजार में व्यापारियों से मुलाकात

Palwal, Haryana:दीपावली के पावन पर्व पर हरियाणा सरकार में खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम पलवल के मुख्य बाजार पहुंचे और व्यापारियों से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। इस दौरान पूरे बाजार में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बाजार में जगह-जगह व्यापारियों ने खेल राज्यमंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया। इस दौरान व्यापारियों में खासा उत्साह नजर आया। गौरव गौतम ने व्यापारियों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनके परिवारों और व्यापारिक प्रतिष्ठानों की सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर खेल राज्यमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि दीपावली आपसी प्रेम, भाईचारे, सद्भाव और खुशियां बांटने का पर्व है। व्यापारी वर्ग समाज और अर्थव्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी है। बाजारों की रौनक और व्यापारियों की मेहनत से ही त्योहारों की खुशियां और भी खास बनती हैं। उन्होंने सभी व्यापारियों से दीपावली का पर्व हर्षोल्लास और आपसी सद्भाव के साथ मनाने की अपील की।
0
0
Report

पप्पू यादव का धनबाद दौरा: बारामुड़ी खटाल के गरीबों के लिए मदद की मांग

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के बारामुड़ी खटाल को हटाने को लेकर चल रहे विवाद के बीच पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव बुधवार को धनबाद पहुंचे। वे यहां आयोजित 'गरीब बचाओ, आशियाना बचाओ आंदोलन' में शामिल हुए। सभा के बाद सांसद सीधे बारामुड़ी खटाल पहुंचे, जहां उन्होंने खटाल में रहने वाले गरीब परिवारों से मुलाकात की और उनके साथ बैठकर रात का खाना खाया। और वहाँ के लोगो अपनी समस्या सुनाया इस दौरान सांसद ने पांच घरों में बनी रोटी और सब्जी खाई। भोजन करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए वे भावुक हो गए। उन्होंने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से बारामुड़ी खटाल में रह रहे गरीब परिवारों का आशियाना बचाने की अपील की। पप्पू यादव ने कहा कि यहां रहने वाले लोग बेहद गरीब हैं और उनकी जिंदगी काफी कठिन परिस्थितियों में गुजर रही है। उन्होंने कहा, "हमने पांच घरों की रोटी और सब्जी खाई है। यहां की हालत देखकर समझा जा सकता है कि ये लोग किस परिस्थिति में जीवन गुजार रहे हैं। ऐसे गरीबों की स्थिति बेहद दयनीय है।" सांसद ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से अपील करते हुए कहा कि इन गरीब परिवारों को उजड़ने से बचाया जाए। इनके रहने और गुजर-बसर करने की व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मानवीय आधार पर फैसला लिया जाए।
0
0
Report
Advertisement

मोबाइल चोर आरोपी बाइक सवार की ट्रैक्टर से भिड़ंत, गंभीर घायल, जाम 500 मीटर

Sidhi, Madhya Pradesh:ब्रेकिंग सीधी:मोबाइल चोरी के आरोप में भाग रहे बाइक सवार की ट्रैक्टर से भिड़ंत, गंभीर घायल - रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र के शिकारगंज गांव में वन चौकी के गेट के सामने हुआ हादसा。 - तीन मोबाइल चोरी कर भागने का आरोप, सामने से आ रहे स्वराज ट्रैक्टर से बाइक की जोरदार टक्कर। - हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल, एंबुलेंस से रामपुर नैकिन अस्पताल पहुंचाया गया。 - दुर्घटना के बाद सड़क पर मची अफरा-तफरी, 500 मीटर से अधिक लंबा जाम लगा。 - जाम में 2 से 3 बसें भी फंसी, काफी देर तक आवागमन प्रभावित。 - पुलिस मामले की जांच में जुटी।
0
0
Report

सतना: जेल से छूटते ही आरोपी ने गैंगस्टर स्टाइल जुलूस निकाला, वीडियो वायरल

Satna, Madhya Pradesh:सतना। इंस्टाग्राम रील और सोशल मीडिया पर चमकने के लिए कानून को ठेंगे पर रखने का एक दुस्साहसिक मामला सतना से सामने आया है। यहाँ एक 16 वर्षीय किशोर सत्यम शुक्ला की हत्या के मामले में जेल में बंद आरोपी मान सिंह उर्फ बेटू सिंगरौल (23 वर्ष) मंगलवार शाम जमानत पर रिहा हुआ। रिहाई के बाद कानून का खौफ भूलकर आरोपी और उसके साथियों ने शहर की सड़कों पर फिल्मी अंदाज में जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। जेल के गेट पर ही आरोपी का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इसके बाद उसके साथियों ने बोलेरो कार और कई वाहनों के काफिले के साथ सिद्धार्थ नगर कॉलोनी स्थित घर तक जुलूस निकाला। हैरान करने वाली बात यह है कि जेल से छूटा आरोपी बोलेरो की बोनट पर बैठकर सरेआम सिगरेट के कश लगाते हुए गैंगस्टर स्टाइल में रील बनवाता नजर आया। इस हुड़दंग का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। गौरतलब है कि यह आरोपी पिछले साल 4 सितम्बर को कोलगवां थाना क्षेत्र में हुए सत्यम शुक्ला हत्य케ांड में 14 महीने से जेल में बंद था। और कल जमानत में छूटा था
0
0
Report
Advertisement

दीपावली से पहले कबीरधाम पुलिस ने जुआ-शराब पर शिकंजा, 32 आरोपी गिरफ्तार

Kawardha, Chhattisgarh:दीपावली से पहले कबीरधाम पुलिस का जुआ-सट्टा और शराब पर शिकंजा, 32 मामलों में 32 आरोपी गिरफ्तार जुआ खेलते 23 लोग पकड़ाए, 16,480 रुपये नगद जब्त; शराब सेवन, बिक्री और पिलाने के मामलों में 9 आरोपियों पर कार्रवाई कवर्धा। दीपावली पर्व के मद्देनजर कबीरधाम पुलिस ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार यादव के निर्देशन में सिटी कोतवाली कवर्धा और चौकी पोड़ी पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर जुआ खेलते 23 आरोपियों को पकड़कर 6 प्रकरण दर्ज किए। आरोपियों से कुल 16,480 रुपये नगद और ताश की 52 पत्ती जब्त की गई। वहीं आबकारी एक्ट के तहत थाना पिपरिया, पंडरिया और पांडातराई पुलिस ने 9 अलग-अलग मामलों में 9 आरोपियों पर कार्रवाई की। इनमें सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन के 7, अवैध शराब बिक्री का 1 और लोगों को शराब पिलाने की सुविधा देने का 1 मामला शामिल है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि दीपावली तक जुआ-सट्टा, अवैध शराब और अन्य असामाजिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report

गोंडा में निर्माणाधीन शोरूम की छत गिरने से चार मजदूर घायल, रेस्क्यू जारी

Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कटी तिराहा के पास आज बुधवार देर शाम करीब निर्माणाधीन शोरूम की छत की ढलाई के दौरान अचानक शटरिंग टूटकर गिर गई। हादसे में छत पर काम कर रहे चार मजदूर मलबे और शटरिंग के नीचे फंसकर घायल हो गए। 30 मिनट तक शटरिंग के मलबे में दबकर मजदूर रंजीत मौर्य परेशान रहे। जिन्हें 30 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद बालू हाथ से हटाकर बाहर निकाल कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले जाकर भर्ती कराया गया है। जहां पर इलाज किया जा रहा है. मलबे के नीचे दबे रंजीत के रेस्क्यू का लाइव वीडियो भी सामने आया है। इसके साथ शिवम, सतपाल सिंह, और बलवीर भी घायल हुए हैं; इन्हें भी तत्काल स्थानीय लोगों द्वारा प्राइवेट वाहन के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज ले जाकर भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची नवाबगंज थाने की पुलिस द्वारा पूरी घटना को लेकर मजदूरों से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि कटी तिराहे के पास गोंडा-अयोध्या मार्ग पर बुधवार देर शाम 7.40 बजे करीब निर्माणाधीन शोरूम की छत की ढलाई का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक शटरिंग टूटकर नीचे गिर गई। हादसे में रंजीत मौर्य निवासी देवीनगर टिकरी, शिवम निवासी चौसेला, तरबगंज, सतपाल सिंह निवासी चांदपुर मोफिया, गोंडा और बलवीर सिंह निवासी खजुरी, तरबगंज छत से गिरकर शटरिंग के नीचे फंस गए थे। मौके पर पहुंची नवाबगंज थाने की पुलिस द्वारा पूरी घटना को लेकर गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है घायल मजदूरों से जानकारी ली जा रही है।
0
0
Report

सहारनपुर-देहरादून सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार की मौत, मासूम बच्चा बचा

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर देहरादून में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में सहारनपुर के एक ही परिवार के चार लोगों की जान चली गई। हादसा उस समय हुआ, जब तेज रफ्तार कंटेनर एक कार के ऊपर पलट गया। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान विश्वेष कपूर, उनकी मां किरण कपूर, पत्नी निशा कपूर और कार चालक नीरज के रूप में हुई है। वहीं, परिवार के छह वर्षीय मासूम बेटे माहेर की जान बच गई। मृतक परिवार का निवास सहारनपुर के थाना सदर बाजार क्षेत्र स्थित गोकुलधाम एंक्लेव में है। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार का मकान फिलहाल खाली पड़ा है और घर पर कोई मौजूद नहीं है। घटना की जानकारी मिलने के बाद घर के बाहर पड़ोसियों और आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। सभी लोग इस हृदयविदारक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त कर रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top