icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

गाजियाबाद में डॉक्टरों की कमी

Ghaziabad BureauGhaziabad BureauFollowJust now
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के सरकारी अस्पतालों में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है आंकड़ों की अगर बात करें तो पिछले साल करीब 12 से 13 लाख तक मरीजों की ओपीडी हुई थी लेकिन इस साल में अगर अब तक की बात करें तो करीब 17 लाख मरीजों की ओपीडी हो चुकी है और यह संख्या अभी और भी बढ़ेगी लेकिन जहां एक तरफ मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है वहीं डॉक्टरों की कमी के चलते स्वास्थ्य सेवाओं पर बुरा असर भी पड़ रहा है जिले में 240 डॉक्टर के पद स्वीकृत हैं लेकिन इसके सापेक्ष में मात्र 163 डॉक्टर ही काम कर रहे हैं ऐसे में स्वास्थ्य सेवाओं की क्या स्थिति होगी इसका अंदाजा खुद लगाया जा सकता है वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य अधिकारियों का कहना है कि शासन को डॉक्टरों की कमी से अवगत कराया गया है साथ ही नहीं भारतीयों को लेकर भी पत्र व्यवहार किया गया है इसके अलावा आउटसोर्सिंग के जरिए भर्ती कर्मचारी की सेवाएं भी ली जा रही हैं। अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिर कब तक इन डॉक्टर की कमियों को पूरा किया जाएगा। बाईट.. मुख्य चिकित्सा अधिकारी सचिन कुमार वैश्य
0
0
Report

जानलेवा हमला: रूपलाल बैरवा की मौत, सपोटरा में धरना जारी

Karauli, Rajasthan:जानलेवा हमले में घायल युवक रूपलाल बैरवा की मौत से गर्माया मामला, इलाज के दौरान मौत होने के बाद आक्रोशित परिजन धरने पर बैठे हैं, देर रात से उपखंड कार्यालय सपोटरा के सामने धरना प्रदर्शन कर न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं. रीती की झोपड़ी निवासी रूपलाल बैरवा पुत्र श्रीफुल पर 26 सितंबर को कुछ हमलावरों द्वारा जानलेवा हमला किया गया. घटना से एक दिन पहले ही विदेश से मजदूरी कर घर लौटे मृतक. 30 सितंबर को एसएमएस जयपुर में इलाज के दौरान मौत हो गई. परिजनों ने पुलिस थाना सपोटरा में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया. फिलहाल युवक का शव उपजेला अस्पताल सपोटरा की मोर्चरी में रखा हुआ है.
0
0
Report
Advertisement

खैरागढ़ पेंशन भ्रष्टाचार: रिटायर्ड शिक्षकों ने 60–40 हजार की माँग का आरोप लगाया

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ ब्लॉक शिक्षा कार्यालय में रिटायर्ड शिक्षकों की पेंशन प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। करीब तीन से चार सेवानिवृत्त शिक्षकों ने अलग-अलग शिकायतें कलेक्टर कार्यालय में देकर पेंशन संबंधी काम के लिए कथित तौर पर रकम मांगने का आरोप लगाया है। शिकायतों में किसी शिक्षक से 60 हजार तो किसी से 40 हजार रुपये की मांग किए जाने की बात कही गई है। शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में पेंशन से जुड़े काम के दौरान कथित लेनदेन किया जाता है। शिकायत में कार्यालय के बाबू वीरेंद्र सिंह गहरवाल का नाम भी सामने आया है। वहीं, मामले में ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नीलम राजपूत पर भी कथित रूप से सवाल उठाए गए हैं। मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए जांच के लिए टीम गठित की है। डिप्टी कलेक्टर खैरागढ़ पूजा पिछा ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आरोपों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होगी। इधर, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी नीलम राजपूत ने इन आरोपों को गलत बताया है। उनका कहना है कि उन पर लगाए गए आरोप झूठे हैं। ऐसे में अब प्रशासनिक जांच की रिपोर्ट पर सबकी नजर है। यह मामला इसलिए भी अहम है क्योंकि जिन शिक्षकों ने अपनी जिंदगी का बड़ा हिस्सा बच्चों को पढ़ाने और शिक्षा व्यवस्था में सेवा देने में बिताया, अगर उन्हें सेवानिवृत्ति के बाद अपनी पेंशन के लिए कथित तौर पर रकम मांगने जैसी शिकायत लेकर अधिकारियों के दरवाजे तक पहुंचना पड़े, तो व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। हालांकि, आरोपों की पुष्टि या खंडन जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगा। बाइट - पुजा पिंचा डिप्टी कलेक्टर खैरागढ़ बाइट - संतोष श्रीवास्तव रिटायर्ड शिक्षक बाइट - सुखदेव साहू रिटायर्ड शिक्षक
0
0
Report

हरदा में वरिष्ठ अधिवक्ता उपाध्याय के घर दबंगों ने मारपीट, 5 आरोपी गिरफ्तार

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:वरिष्ठ अधिवक्ता उपाध्याय के घर हुई मारपीट की घटना, अधिवक्ता घायल हरदा के टिमरनी क्षेत्र के वरिष्ठ अधिवक्ता संजय उपाध्याय के घर पर संचालित ऑफिस में कुछ लोगों ने जाकर ऑफिस कर्मचारी के साथ मारपीट की ।प्राप्त जानकारी अनुसार गुरुवार 11 से 12 के बीच अधिवक्ता संजय उपाध्याय के पुत्र अधिवक्ता शुभम उपाध्याय, अधिवक्ता मयंक बोरसे ,कम्प्यूटर ऑपरेटर वेदान्त पाल के साथ कुछ लोगो ने दबंगई दिखाते हुए मारपीट की। पीड़ित फरयादी द्वारा थाने में मामला दर्ज कराया गया।पुलिस ने नामजद 5 युवको के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया।फिलहाल आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।अधिवक्ता के घर उस दौरान महिलाये भी उपस्थित थी उनके साथ भी बीचबचाव के दौरान झूमाझटकी हुई जो पूरी घटना cctv में कैद हुई है वही अधिवक्ता मयंक गम्भीर रूप से घायल हुए जिनका इलाज जिला अस्पताल में हुआ।दबंगई इस कदर हावी हुई कि दबंग युवको ने बीचबचाव कर रहे लोगो को भी नही छोड़ा और उनपर हमला किया।फरियादी अधिवक्ता शुभम उपाध्याय ने बताया कि उन आरोपियों ने घर के ऑफिस में आकर घटना की ,आफिस की सामग्री फेंकी ओर आफिस घर मे उपस्थित अधिकांश लोगो के साथ मारपीट झूमाझटकी की।पुलिस ने शिकायत आधार पर आरोपी विजय उर्फ कल्ली,शुभम,सुनील,सौरभ,ऋषभ सहित दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया। बाइट 01 शुभम उपाध्याय, फरियादी
0
0
Report

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की जमीन हड़पने की साजिश: 2 गिरफ्तार, जांच जारी

Moradabad, Uttar Pradesh:पूर्व सीएम कमलनाथ की जमीन हड़पने के लिए गहरी साजिश रचने का मामला सामने आया है। उनके पिता की फर्जी वसीयत और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाकर 26 बीघा जमीन को हड़प लिया गया है। जानकारी होने पर कमलनाथ की ओर से नजीबाबाद थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने गुरुवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, अन्य आरोपितों की तलाश की जा रही है। एसपी ने बताया कि जमीन को पूरी तरह से कब्जा मुक्त कराकर उनके सुपुर्द करने की प्रक्रिया चल रही है। कमलनाथ ने बुधवार को नजीबाबाद थाने में नजीबाबाद के मुहल्ला अमीखानपुर के जसविंदर ढिल्लो, मुहल्ला श्यामली के विजय शंकर (मूल निवासी देवरिया जिले का गांव बरठी), महावतपुर बिल्लौच गांव के धर्मपाल सिंह और लेखपाल डेविड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। उन्होंने दर्ज कराई गई एफआइआर में बताया कि उनके पिता स्व. महेंद्रनाथ की नजीबाबाद तहसील के गांव अमी खानपुर में 90 बीघा जमीन है। 18 मई 2026 को उन्होंने जमीन पर विरासत दर्ज कराने के लिए नजीबाबाद तहसीलदार के यहां आवेदन किया था। इस पर लेखपाल ने भूमि विवादित लिखकर तहसीलदार को रिपोर्ट भेजी थी। तब उन्हें पता चला कि जमीन का नजीबाबाद की कोर्ट में धर्मपाल बनाम ग्राम सभा का वाद चल रहा है। जमीन को लेकर धर्मपाल सिंह की ओर से फर्जी वसीयत दाखिल की गई है। वसीयत 10 अक्टूबर 1998 की बनी है। रजिस्ट्रार के यहां पंजीकृत भी नहीं है। आरोपितों ने कमलनाथ के पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र बिजनौर के नजीबाबाद ब्लाक से 10 अप्रैल 2003 को जारी कराया था। इसी आधार पर उनकी 26 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया। बाकी जमीन खुद-बुर्द कर दी। जबकि कमलनाथ के पिता की मृत्यु सात सितंबर 2004 को दिल्ली के एस्कार्ट अस्पताल में हुई थी। एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि इस मामले में धर्मपाल व विजय शंकर को गिरफ्तार किया गया है। गंभीरता से जांच की जा रही है। पूर्व मुख्यमंत्री के पिता ने उक्त जमीन किसी को बंटाई पर दे रखी थी। लंबा समय तक कोई जमीन देखने नहीं आया। आरोपितों ने इसी का फायदा उठाया।
0
0
Report
Advertisement

पाँचोली में चोरों ने मकान तोड़कर लाखों के गहने चुराए, पुलिस CCTV खंगाल रही

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा पांचोली में बेख़ौफ़ बदमाश, सोने का चूड़ा, कडा पायजेब सहित लाखों का जेवर चोरी, भजन लाल बैरवा के घर को बनाया निशाना, दो बेटियां का रखा था जेवर, मकान के विंडो तोड़कर दिया अज्ञात बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम मानपुर थाना पुलिस मौके पर, नेशनल हाईवे 21 के पास पांचोली की घटना सिकराय के पांचोली गांव में बीती रात चोरों ने एक मकान को निशाना बनाया और लाखों के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी के अनुसार परिवार के सदस्य घर के बाहर वाले कमरे में सो रहे थे। तभी भजन लाल बैरवा के घर में अज्ञात बदमाशों ने मकान की विंडो तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि घर में दो बेटियों के लिए रखा हुआ सोने का चूड़ा, कड़ा, पायजेब सहित लाखों रुपये का जेवरात चोरी हो गया है。 घटना नेशनल हाईवे 21 के पास पांचोली की है। घटना की सूचना मिलते ही मानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है。 पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और बदमाशों की तलाश में जुटी है।
0
0
Report

करौली में गांधी जयंती पर सत्य-अहिंसा की शपथ, सामाजिक एकता का संदेश

Karauli, Rajasthan:गांधी जयंती पर करौली में बापू को किया नमन, सत्य और अहिंसा की दिलाई शपथ, जिला करौली एंकर इंट्रो - महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर करौली में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर अधिकारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान लोक कलाकारों ने बापू की प्रिय रामधुन और ‘वैष्णव जन तो तेने कहिए’ की प्रस्तुति दी । कार्यक्रम में विद्यार्थियों, एनसीसी कैडेट्स और स्काउट-गाइड ने भाग लिया। कार्यक्रम में एडीएम जगदीश प्रसाद गौड़, एसडीएम राकेश कुमार रावत, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सर्वेश गुप्ता और विद्यालय प्राचार्य देवेंद्र पाराशर ने गांधी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस अवसर पर उपस्थित विद्यार्थियों और अन्य लोगों को सत्य एवं अहिंसा के मार्ग पर चलने, अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने तथा स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने की शपथ दिलाई गई। जाति, धर्म और भाषा के आधार पर भेदभाव खत्म करने तथा सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन का भी संकल्प लिया गया। एडीएम जगदीश प्रसाद गौड़ा ने कहा कि महात्मा गांधी ने देश को आजादी दिलाने के आंदोलन में सत्य और अहिंसा को हथियार बनाया। उनके विचार आज भी समाज के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से गांधी के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के सादगीपूर्ण जीवन और देश के प्रति उनके योगदान को भी याद किया गया। लोक कलाकारों की प्रस्तुतियों के साथ कार्यक्रम में देशभक्ति और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया।
0
0
Report

उदयपुर में गांधी जयंती पर स्वच्छता और नशा मुक्ति कार्यक्रम का बड़ा आयोजन

Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में आज महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाई जा रही है। शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इस कड़ी में शहर के गुलाब बाग उद्यान में स्वच्छता और नशा मुक्ति अभियान चलाया गया। जिसमे संसद मन्नालाल रावत, नगर निगम महापौर पारस सिंघवी, उदयपुर ग्रामीण विधायक फूल सिंह मीणा, निगम आयुक्त अभिषेक खन्ना सहित सहित बड़ी संख्या में शहरवासी और स्काउट गाइड के कैडेट्स मौजूद रहे। सभी ने गुलाब बाग में श्रमदान कर उद्यान की सफाई की। कार्यक्रम में मौजूद लोगों को महापौर सिंघवी ने नशे से दूर रहने और नशा मुक्त अभियान को सफल बनाने की शपथ दिलाई। बाईट- पारस सिंघवी, महापौर, नगर निगम, उदयपुर बाईट- फूलसिंह मीणा, विधायक, उदयपुर ग्रामीण
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में गांधी जयंती पर मुख्यमंत्री-राज्यपाल ने पुष्प अर्पित

Jaipur, Rajasthan:गांधी जयंती पर सुबह राजधानी में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को याद किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शासन सचिवालय में दोनों महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सचिवालय परिसर में रामधुन कार्यक्रम हुआ। मुख्यमंत्री ने यहां ‘वैष्णव जन तो तेने कहिये’ और ‘रघुपति राघव राजा राम’ सहित अन्य भजनों का श्रवण किया। इसके बाद जेएलएन मार्ग स्थित गांधी सर्किल पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। यहां स्कूली छात्राओं ने रामधुन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचन्द बैरवा, सांसद मंजू शर्मा, जयपुर महापौर सुनील कोठारी, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा सहित वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। गांधी जयंती के कार्यक्रमों की शुरुआत सचिवालय में श्रद्धांजलि और भजनों के साथ हुई। वहीं गांधी सर्किल पर स्कूली छात्राओं की रामधुन के बीच राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पुष्पांजलि अर्पित की।
0
0
Report

गाजियाबाद भोजपुर में सांप के डसने से एक बेटी की मौत दूसरी बची

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव नगोला अमीनपुर में मंगलवार रात एक परिवार पर ऐसा संकट आया, जिसे वह शायद कभी नहीं भूल पाएगा। एक ही रात में दो सगी बहनों को सांप ने डस लिया। गंभीर हालत में दोनों को अलग-अलग अस्पतालों में ले जाया गया। उपचार के दौरान 9 वर्षीय छोटी बेटी मानवी की मौत हो गई, जबकि 14 वर्षीय बड़ी बेटी पलक को समय रहते मेरठ मेडिकल कॉलेज पहुंचाने पर उसकी जान बच गई। फिलहाल पलक का उपचार चल रहा है और उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार 29 सितंबर की रात करीब चार बजे दीपक की 9 वर्षीय बेटी मानवी ने बताया कि उसे सांप ने डस लिया है। परिवार के लोग तत्काल उसे पिलखुवा स्थित जीएस हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। वहां बच्ची की हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। परिजन मानवी को लेकर मेरठ के लिए रवाना हुए। इसी दौरान उन्हें पता चला कि उनकी दूसरी बेटी 14 वर्षीय पलक को भी सांप ने डस लिया है। बताया गया कि मानवी को पीले रंग की उल्टी हो रही थी और कुछ ही देर बाद पलक को भी इसी तरह की उल्टी होने लगी। दोनों बच्चियों की हालत एक जैसी देखकर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने आनन-फानन में दोनों बच्चियों को अलग-अलग अस्पताल ले जाने का फैसला किया। जिस बेटी को पहले सांप ने डसा था, मानवी को हापुड़ की ओर ले जाया गया, जबकि बाद में सांप के डसने की जानकारी हुई पलक को मेरठ मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। वह पलक को लेकर मेरठ जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में परिवार के लोगों का फोन आया कि मानवी की मौत हो गई है। बेटी की मौत की खबर सुनकर दीपक बीच रास्ते से ही वापस घर लौटे। घर पहुंचने पर पलक की हालत भी बेहद गंभीर मिली। इसके बाद मानवी को घर पर छोड़कर परिजन पलक को लेकर दोबारा मेरठ मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना हुए। मेरठ मेडिकल कॉलेज में पलक का उपचार शुरू हुआ। परिजनों के अनुसार समय पर अस्पताल पहुंचने और उपचार मिलने से उसकी जान बच गई है तथा अब वह खतरे से बाहर है। एक ही रात में 9 वर्षीय मानवी की मौत और दूसरी बेटी की गंभीर हालत से दीपक के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद गांव में भी मातम का माहौल है। सांप के डसने की घटना ने ग्रामीणों को भी दहशत में डाल दिया है।
0
0
Report
Advertisement

Dilip Ghosh के बयानों से राजनीतिक घमासान, डाटा सेंटर से डेंगू तक मुद्दे गरम

Salt Lake City, Utah:১_দুর্গাপুজোর পাস বিক্রি সেখানে মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের নাম বলেছেন ইন্দ্রনীল সেন তিনি বলছেন মমতা বন্দ্যোপাধ্যায়ের একাউন্টে ৩০ লক্ষ টাকা পাঠিয়েছেন ২_ শুভেন্দু অধিকারী রেজিনগরে গিয়ে আহ্বান করেছিলেন যে ৭০/৩০ এর ভাগ হিন্দু মুসলিমের সেটা চলবে না আপনি আসুন বিজেপিকে ভোট দিন ৩_ রাজ্যের ডেটা সেন্টারে সাইবার অ্যাটাক, ৪_ গণতান্ত্রিক তৃণমূল কংগ্রেস ইনডি জোটে যোগ দিতে প্রস্তুত শর্ত একটাই বিজেপির স্লিপার সেল মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় ও তৃণমূল কংগ্রেসকে সরাতে হবে। পোস্ট ঋজু দত্তের। ৫_ সব ঝঞ্ঝাট ছেড়ে লোটা কম্বল নিয়ে কংগ্রেসে ফিরুন অধীর রঞ্জন চৌধুরী বলছেন মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় কে। ৬_ নয়া দিল্লি তে গিয়ে মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় বলেছেন আগে জ্ঞানেশ কুমার কে ভ্যানিশ কুমার বলতাম এখন নাম উচ্চারণ করতে ঘেন্না করে ৭_ জ্ঞানেশ কুমার ইসুতে আজ আন্দোলনে নামছে মুম্বাইয়ে ৮_ দুয়ারে সরকারের নাম বদলে আজ সেবা সেতু ক্যাম্প বসছে ৯_ কলকাতা পুরসভার 6 নম্বর ওয়ার্ড এখানে প্রশাসনকে খুব চিন্তায় রেখেছে তার কারণ এখানে প্রচন্ড ডেঙ্গি বাড়ছে। ১০_ বিভিন্ন বিশ্ববিদ্যালয় বিতর্ক এবার এআই নির্ভর ডিজিটাল নজরদারি হচ্ছে যাদবপুরে
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top