Back
बरेली भोजीपुरा मुठभेड़ में चार बदमाश गिरफ्तार, दरोगा-सिपाही समेत दो घायल
AKAjay Kashyap
Feb 16, 2026 09:05:08
Bareilly, Uttar Pradesh
बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में पुलिस ने रविवार की रात मुठभेड़ के दौरान चार बदमाशों को गिरफ्तार किया। इनमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ में दरोगा और सिपाही भी घायल हुए हैं। घायल बदमाशों और दरोगा-सिपाही को सीएचसी भोजीपुरा भेजा गया। पुलिस के मुताबिक पकड़े गए बदमाशों ने 12 फरवरी की रात धौराटांडा कस्बा में राइस मिलर रिहान के घर में डकैती की थी। घटना के बाद भागते समय बदमाशों का एक साथी छत से कूदा था, जिसके दोनों पैर टूट गए थे। उसे मौके पर ही लोगों ने पकड़ लिया था।
पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मुकेश मिश्रा के मुताबिक वह रविवार रात पुलिस बल के साथ इलाके में गश्त व वांछित अभियुक्तों की तलाश में चेकिंग कर रहे थे। रात में करीब 01:40 बजे गांव मसीत से महेशपुर शिवसिंह मार्ग पर एक पिकअप वाहन संदिग्ध अवस्था में मिला, जिसकी नंबर प्लेट कपड़े से ढकी थी। पुलिस टीम ने रोकने का प्रयास किया तो चालक ने वाहन तेज गति से भगाया, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। खुद को घिरता देख वाहन में सवार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जिससे दरोगा रुक्मेश सिंह व सिपाही संजय सागर घायल हो गए।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए। साथ ही दो और बदमाशों को मौके से पकड़ लिया गया। पुलिस के मुताबिक इन बदमाशों ने धौराटांडा में राइस मिलकर के यहां डकैती डाली थी। पूछताछ में यह भी पता लगा है कि गोली लगने से घायल बदमाश अकरम और आसिफ हरदोई के थाना शाहाबाद क्षेत्र में भी डकैती का वारदात को अंजाम दे चुके हैं। गिरफ्तार बदमाशों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
ये आरोपी हुए गिरफ्तार
- अकरम अली निवासी लभेड़ा थाना हाफिजगंज बरेली।
- आसिफ निवासी तुलसी नगर एजाज नगर गोंटिया थाना बारादरी बरेली।
- साहिल निवासी तुलसी नगर एजाज नगर गोंटिया थाना बारादरी बरेली।
- शाहिद निवासी तुलसी नगर एजाज नगर गोंटिया थाना बारादरी बरेली।
बाइट मुकेश मिश्रा, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
YSYatnesh Sen
FollowMar 15, 2026 08:32:510
Report
VRVikash Raut
FollowMar 15, 2026 08:32:370
Report
IAImran Ajij
FollowMar 15, 2026 08:32:270
Report
JPJai Prakash
FollowMar 15, 2026 08:32:080
Report
KJKamran Jalili
FollowMar 15, 2026 08:31:370
Report
RKRampravesh Kumar
FollowMar 15, 2026 08:31:270
Report
DKDARSHAN KAIT
FollowMar 15, 2026 08:31:150
Report
DSDanvir Sahu
FollowMar 15, 2026 08:31:040
Report
KSKashish Singh
FollowMar 15, 2026 08:30:470
Report
BBBindu Bhushan
FollowMar 15, 2026 08:30:390
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 15, 2026 08:30:260
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 15, 2026 08:30:170
Report
0
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 15, 2026 08:30:09Noida, Uttar Pradesh:104 skydivers, 20 nations, one incredible moment in the sky that broke a world record
0
Report
GPGovind Prasad Pandey
FollowMar 15, 2026 08:18:00Noida, Uttar Pradesh:खुश रहने के लिए महंगी गाड़ियां नहीं बस पुराने यार और एक साइकिल ही काफी है.
110
Report