243001
बरेली : संभल जाने के ऐलान के बाद सपा जिला अध्यक्ष ने लगाई दौड़,विडियो वायरल
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली : संभल जाने के ऐलान के बाद सपा जिला अध्यक्ष ने लगाई दौड़, पुलिस को देखकर भाग खड़े हुए जिला अध्यक्ष शिवचरन, डर से भागते हुए जिला अध्यक्ष का वीडियो हुआ वायरल। पुलिस ने अन्य कार्यकर्ताओं को भी लिया हिरासत में, सभी को भेजा गया कोतवाली थाना क्षेत्र के पुलिस लाइन।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बहराइच ट्रॉमा सेंटर में बाहर की दवा लिखाने पर CMO ने जांच शुरू की
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच ट्रॉमा सेंटर के अधीक्षक डॉक्टर आर.के राठौर सरकारी नियमों को ताख पर रखते हुये मरीजों को बाहर की दवा लिखने का मामला सुर्खियों में आया है। वायरल वीडियो में ट्रामा सेंटर बहराइच के अधीक्षक स्वयं मरीजों को बाहर से दवा लेने के लिये अलग से पर्ची लिखते दिखाई दे रहे हैं। ट्रॉमा सेंटर अधीक्षक द्वारा बड़े पैमाने पर बाहर की दवा मरीजों को लिखे जाने के तमाम पर्चे वायरल हुये है। CMO बहराइच ने वायरल वीडियो को देखते हुये जाँच के लिये स्वास्थ्य विभाग के 2 सदस्यीय कमेटी गठित कर प्रकरण की जाँच के निर्देश दिये हैं। CMO बहराइच ने माना है उपरोक्त डॉक्टर ट्रॉमा अधीक्षक है उनके द्वारा ये कृत्य अक्षम्य है और सरकार की मंशा के विपरीत है。0
0
Report
रायपुर में तेज रफ्तार कार ने लोगों को टक्कर मारी, छह घायल; पुलिस जांच शुरू
Obra, Uttar Pradesh:ANCHOR: सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बेकाबू कार ने सड़क पर चल रहे लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। खलियारी पोखरा से बलियारी मोड़ के बीच हुए हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। VO: तस्वीरें सोनभद्र के रायपुर थाना क्षेत्र की हैं, जहां खलियारी पोखरा से बलियारी मोड़ के बीच बेकाबू कार ने सड़क पर चल रहे लोगों को टक्कर मार दी। हादसे में करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। नगवा ब्लॉक प्रमुख आलोक सिंह ने पुलिस को सूचना दी और घायलों को अस्पताल भिजवाया। सूचना मिलते ही रायपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू कर दी। पुलिस अब कार के बेकाबू होने की वजह और दुर्घटना के पूरे घटनाक्रम की पड़ताल कर रही है।0
0
Report
खाजूवाला विधायक मेघवाल की चौथी ब्लॉक जनसुनवाई सम्पन्न
Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल की ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई पंचायत समिति पूगल सभागार में की है जनसुनवाई एसडीएम दिव्या बिश्नोई,विकास अधिकारी विनेश कुमार, तहसीलदार दोल्लाराम बाजिया सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद जल संसाधन, IGNP, PHD, PWD, शिक्षा और कृषि विभाग के अधिकारी भी रहे शामिल विधायक डॉ. मेघवाल की लगातार जनसुनवाई की कड़ी में यह चौथी ब्लॉक स्तरीय जनसुनवाई एस से पहले उपखंड कार्यालय से तिरंगा यात्रा को विधायक और एसडीएम ने हरि झंडी दिखाकर किया रवाना तिरंगा यात्रा के साथ विधायक और एसडीएम करीब एक किलोमीटर पैदल चलकर पंचायत समिति पहुंचे जनसुनवाई में मौके पर ही समस्याओं के समाधान और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देने पर जोर प्रवक्ता देवीलाल मेघवाल ने दी जानकारी0
0
Report
Advertisement
हरिद्वार में शिवरात्रि: DM- SSP ने दक्षेश्वर मंदिर में पूजा कर मेले सफल बताई
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार, उत्तराखंड: DM और SSP ने शिवरात्रि पर दक्षेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। DM मयूर दीक्षित ने कहा, "हम देख रहे हैं कि काफी अच्छी संख्या में कांवड़िया यहां पर हैं। सभी विभागों से संपर्क करके इस मेले को संपन्न कराया जा रहा है। पुलिस विभाग द्वारा अच्छा ट्रैफिक प्लान बनाया गया है ताकि स्थानीय लोगों को परेशानी न हो। स्वास्थ्य विभाग, पेय जल विभाग और नगर निकायों के द्वारा भी शौचालय समेत अन्य व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री द्वारा समीक्षा की जा रही है...", हरिद्वार, उत्तराखंड: DM और SSP ने शिवरात्रि पर दक्षेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने कहा, "... आज कांवड़ मेला समाप्त हो रहा है। जो शिवभक्त हरिद्वार आए थे, उन सभी ने सकुशल गंगाजल लेकर अपने गंतव्यों तक प्रस्थान किया है... मुख्यमंत्री और पुलिस विभाग के निर्देश थे कि शिव भक्तों को किसी परेशानी का सामना न करना पड़े..."0
0
Report
जयपुर में रिटायर्ड आईएएस समेत दो को रेट में सदस्य नियुक्त, HC की सख्ती
Jaipur, Rajasthan: रिटायर्ड आईएएस को रेट में सदस्य किया नियुक्त राजस्थान सिविल सेवा अपील अधिकरण में लगाया सदस्य रिटायर्ड आईएएस अंतर सिंह नेहरा,वीरेन्द्र बांकावत को लगाया मेंबर तीन साल की अवधि के लिए बनाया सदस्य हाईकोर्ट की सख्ती के बाद हुई रेट में दो सदस्यों की नियुक्ति। वर्तमान में रेट में पिछले 4 महीने से चेयरमैन का पद खाली विकास सीताराम का मार्च में तबादला होने के बाद से यह पद खाली0
0
Report
चम्पावत में 150 मीटर खाई में कार गिरने से एक की मौत, चार बचाए गए
Noida, Uttar Pradesh:CHAMPAWAT (UTTARAKHAND): FOUR RESCUED AFTER CAR FALLS INTO 150-METRE GORGE, ONE DEAD IN ACCIDENT0
0
Report
Advertisement
1250 तीर्थयात्रियों को लेकर राजस्थान से रामेश्वरम-दमुरई के लिए विशेष ट्रेन रवана
Kota, Rajasthan:रामेश्वरम-मदुरई दर्शन के लिए कोटा से 1250 तीर्थयात्री रवाना, मंत्री मदन दिलावर ने दिखाई हरी झंडी देवस्थान विभाग की 'वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026' के तहत सोगरिया स्टेशन से रवाना हुई वातानुकूलित विशेष ट्रेन; रहने-खाने का समस्त खर्च उठाएगी राज्य सरकार。 एंकर देवस्थान विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा संचालित 'वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना-2026' के तहत मंगलवार को सोगरिया रेलवे स्टेशन से रामेश्वरम-मदुरई दर्शन के लिए विशेष रेलगाड़ी को रवाना किया गया। शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर तथा कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा ने शाम ठीक 5 बजे हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया。 इस पूर्णतः वातानुकूलित विशेष ट्रेन में कुल 1250 तीर्थयात्री यात्रा कर रहे हैं, जिनमें से 350 यात्री बाराँ स्टेशन से सवार होंगे। तीर्थयात्रियों के रहने, खाने और ठहरने की संपूर्ण व्यवस्था व खर्च राज्य सरकार द्वारा वहन किया जा रहा है। ट्रेन की रवानगी से पूर्व मंत्री मदन दिलावर ने रिबन काटकर शुभारंभ किया तथा कोच के भीतर जाकर बुजुर्ग यात्रियों का माल्यार्पण कर कुशलक्षेम जानी और सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दीं。 देवस्थान विभाग के उपायुक्त के.के. खंडेलवाल ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत अब तक प्रदेश के 50,000 से अधिक वरिष्ठ नागरिक रेल से विभिन्न धार्मिक स्थलों की यात्रा कर चुके हैं, जबकि 6,000 से अधिक यात्री काठमांडू (नेपाल) व श्रीलंका की हवाई यात्रा का लाभ ले चुके हैं। यात्रा को लेकर सभी श्रद्धालु अत्यंत हर्षित दिखाई दिए और उन्होंने इस निःशुल्क योजना के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का आभार व्यक्त किया। बाइट मदन दिलावर शिक्षा व पंचायती राज मंत्री राजस्थान सरकार0
0
Report
बीकानेर में CM दौरे के लिए सुरक्षा तैनाती चाक-चौबंद, अधिकारी हाई अलर्ट
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर सीएम भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन चाक-चौबंद, आईजी ओमप्रकाश लगातार कर रहे सुरक्षा व्यवस्थाओं की मॉनिटरिंग, Zee media संवाददाता रौनक व्यास से खास बातचीत में आईजी ओमप्रकाश ने कहा-सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है अनूपगढ़ से लेकर मेघासर और बीकानेर तक सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अधिकारियों की लगातार मॉनिटरिंग मेघासर, एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी, वेटरनरी यूनिवर्सिटी और सांस्कृतिक कार्यक्रम स्थलों का लिया गया जायजा करणी सिंह स्टेडियम में परेड, बैंड और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारियां अंतिम चरण में स्टेडियम में पर्याप्त पुलिस जाब्ता तैनात, सुरक्षा व्यवस्था में बाहर से आए वरिष्ठ अधिकारियों की भी लगाई गई ड्यूटी, शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम को लेकर भी सुरक्षा व्यवस्थाएं पूरी, आईजी बोले-पुलिस और प्रशासन टीमवर्क के साथ कर रहे काम, बीकानेर में होगा सुरक्षित, भव्य और गरिमापूर्ण आयोजन राष्ट्रीय पर्व को देखते हुए सीमा क्षेत्र में भी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, सभी एजेंसियों के बीच बेहतर कोऑर्डिनेशन0
0
Report
मंडला में नाबालिग दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म: आरोपी गिरफ्तार
Mandla, Madhya Pradesh:मंडला - नाबालिग दिव्यांग बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मंडला जिले के अंजनिया चौकी क्षेत्र में इस घटना के बाद इलाके में हंगामा है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया है कि बच्ची के माता-पिता खेत पर रोपा लगाने गए थे; इसी दौरान आरोपी ने कथित तौर पर बच्ची के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना की पूरी जानकारी मिलने के बाद वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच चल रही है।0
0
Report
Advertisement
पंचांग के अनुसार स्वतंत्रता दिवस: उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में विशेष ध्वजारोहण
Ujjain, Madhya Pradesh:बड़े गणेश मंदिर में पंचांग की तिथि के अनुसार हुआ ध्वजारोहण, परिवार की कई पीढ़ियां निभा रही परंपरा उज्जैन। देशभर में स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त को मनाया जाता है, लेकिन उज्जैन के बड़े गणेश मंदिर में यह पर्व पंचांग की तिथि के अनुसार मनाने की परंपरा है। इस बार श्रावण कृष्ण चतुर्दशी 11 अगस्त को होने के कारण मंगलवार को मंदिर में पूरे विधि-विधान के साथ ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। पंडित अक्षत व्यास के अनुसार, देश की आजादी के समय स्वतंत्रता प्राप्ति के शुभ मुहूर्त को लेकर तत्कालीन प्रमुख नेताओं ने उज्जैन के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित सूर्य नारायण व्यास से चर्चा की थी। परिवार का कहना है कि व्यास परिवार की ओर से श्रावण कृष्ण चतुर्दशी को शुभ तिथि बताया गया था। वर्ष 1947 में यह तिथि 15 अगस्त को आई थी। इसी तिथि को आधार मानकर बड़े गणेश मंदिर में हर साल पंचांग के अनुसार स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता है。 पंडित अक्षत व्यास बताते हैं कि यह सिर्फ एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उनके परिवार की भावनाओं से जुड़ी परंपरा है। उनका कहना है कि वे करीब 30 साल से इस परंपरा को देखते आ रहे हैं। उनसे पहले उनके पिता, दादा और दादा के पिता भी इसे निभाते आए हैं। उनके अनुसार, पहले देश में महत्वपूर्ण कार्य तिथि, वार, नक्षत्र और पंचांग के आधार पर किए जाते थे। आज की पीढ़ी अंग्रेजी तारीख और महीनों से तो परिचित है, लेकिन हिंदू तिथि और पंचांग की जानकारी धीरे-धीरे कम होती जा रही है。 पंडित अक्षत व्यास का कहना है कि इस तरह के आयोजन का उद्देश्य युवाओं को अपनी सनातन परंपरा और पंचांग की जानकारी देना भी है। उनका मानना है कि स्वतंत्रता दिवस को तिथि के अनुसार मनाने से नई पीढ़ी को यह जानने का अवसर मिलता है कि हमारे यहां समय और महत्वपूर्ण अवसरों की गणना किस तरह की जाती थी। बड़े गणेश मंदिर में हर साल होने वाला यह आयोजन अब परिवार की परंपरा के साथ-साथ शहर के लिए भी एक अलग पहचान बन चुका है। अंग्रेजी कैलेंडर की तारीख से अलग पंचांग की तिथि पर मनाया जाने वाला यह स्वतंत्रता दिवस लोगों के लिए देश की आजादी के साथ अपनी पुरानी परंपराओं को याद करने का अवसर भी बनता है। बाइट - पंडित अक्षत व्यास0
0
Report
बिहार का खजाना खाली, संविदा कर्मियों को वेतन नहीं—विपक्ष-भाजपा-राजद आरोप-प्रत्यारोप
Patna, Bihar:कांग्रेस प्रवक्ता राजेश राठौड़ ने बिहार सरकार पर ट्रजरी और संवेदकों के भुगतान को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अप्रैल में ही तत्कालीन वित्त सचिव ने ट्रेजरी से निकासी नहीं होने को लेकर पत्र जारी किया था और यह संकट आज तक जारी है। राठौड़ ने कहा कि भुगतान नहीं होने से बिहार के लाखों छोटे-बड़े संवेदक दोहरी मार झेल रहे हैं। एक तरफ सरकार उनका बकाया भुगतान नहीं कर रही है, वहीं दूसरी तरफ बैंक उन्हें NPA की स्थिति में पहुंचा रहा है और ब्लैकलिस्ट होने का खतरा भी बना हुआ है। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर बिहार सरकार का खजाना खाली क्यों है? साथ ही केंद्र सरकार से बिहार की आर्थिक स्थिति में मदद करने की मांग करते हुए डबल इंजन सरकार पर तंज कसा और कहा कि बिहार में डबल इंजन नहीं, बल्कि 'ट्रबल इंजन' की सरकार है।0
0
Report
युवा कांग्रेस-NSUI का लाठीचार्ज विरोध, भाजपा के खिलाफ भारी प्रदर्शन
Ranchi, Jharkhand:युवा कांग्रेस और एनएसयूआई ने छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में मंगलवार को सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और नेता प्रतिपक्ष बाबूराम मरांडी का पुतला दहन किया नहीं। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने छात्रों को भड़काने और आंदोलन को उग्र बनाने का काम किया। साथ ही यह भी कहा गया कि बाहर से आए कुछ असामाजिक तत्वों ने हिंसा फैलाने की कोशिश की। यदि भाजपा के लोग आंदोलन को खराब करने का प्रयास करेंगे तो अगला कदम भाजपा कार्यालय का घेराव होगा। वहीं एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष गौरव कुमार ने भी छात्रों के आंदोलन के समर्थन में अपनी बात रखी।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी पूरी, रंगारंग कार्यक्रम तय
Bikaner, Rajasthan:Story - बीकानेर से खबर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित बीकानेर दौरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में Zee Media संवाददाता रौनक व्यास से खास बातचीत में बोले जिला कलेक्टर निशांत जैन, कहा - राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए बीकानेर का चयन गर्व और हर्ष का विषय पूरी प्रशासनिक मशीनरी तैयारियों में जुटी, सभी विभाग कर रहे समन्वय से काम करणी सिंह स्टेडियम में होगा मुख्य समारोह, परेड के साथ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में विशेष सांस्कृतिक संध्या, वेटरनरी यूनिवर्सिटी में होगा ‘एट होम’ एट होम कार्यक्रम में ड्रोन शो रहेगा खास आकर्षण, बीकानेर की संस्कृति की भी दिखेगी झलक ‘वंदे मातरम्’ और बीकानेर की संस्कृति को कार्यक्रमों में विशेष स्थान देने की तैयारी जी मीडिया से खास बातचीत में जिला कलेक्टर निशांत जैन ने दी तैयारियों की जानकारी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत प्रभात फेरी, बाइक रैली और तिरंगा प्रदर्शनी के आयोजन भी जारी निशान्त जैन बोले- राज्य स्तरीय समारोह को गरिमापूर्ण और यादगार बनाने की तैयारियां लगभग पूरी0
0
Report
सूरजपुर के सिलफिली हाई स्कूल में प्रिंसिपल पर आरोपों के बाद बच्चों ने प्रदर्शन
Surajpur, Chhattisgarh:सूरजपुर के सिलफिली हाई स्कूल में प्रिंसिपल के खिलाफ बच्चे लामबंद हो गए हैं, बच्चे स्कूल के प्रिंसिपल पर अश्लील हरकत से लेकर बत्तमीजी तक कई गंभीर आरोप लगा रहे हैं. छात्र इतने आक्रोशित हो गए कि उन्होंने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला मार दिया और प्रदर्शन करने लगे. इस दौरान उन्होंने स्कूल के प्रिंसिपल के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रिंसिपल को हटाने की मांग की. मामलों की गंभीरता को देखते हुए शिक्षा विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने बच्चों को समझाइए देने का प्रयास किया. कई घंटे तक चल हंगामा के बाद आखिरकार तहसीलदार के जांच के आश्वासन के बाद बच्चों ने अपना हड़ताल समाप्त कर दिया. दरअसल सूरजपुर के सिलफिली हाई स्कूल के छात्रों का आरोप है कि स्कूल के प्रिंसिपल ईश्वर दत्त खलखो स्कूल की छात्राओं से अश्लील हरकत करते हैं साथ ही कुछ बोलने पर बदतमीजी करते हैं, शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हैं, इतना ही नहीं स्कूल की महिला प्यून से भी अश्लील हरकत करते हैं, जिसको लेकर छात्र-छात्राओं ने पहले भी शिकायत की थी लेकिन प्रिंसिपल के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होने पर आज बच्चे आक्रोशित हो गए और उन्होंने स्कूल के मुख्य गेट पर ताला मार कर अपना विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसके बाद शिक्षा विभाग, पुलिस और राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों को समझने का प्रयास किया, लेकिन बच्चे प्रिंसिपल को हटाने की मांग को लेकर डटे रहे. आखिरकार तहसीलदार के द्वारा बच्चों को यह आश्वासन दिया गया कि पूरे मामले के जांच के लिए एक कमेटी बनाई जाएगी जो 15 दिनों के अंदर जांच पूरा कर रिपोर्ट आला अधिकारियों को सौंपेगी, जांच में यदि प्रिंसिपल दोषी पाए जाते हैं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद छात्र-छात्राएं अपना आंदोलन समाप्त करने के लिए तैयार हो गए और घंटे तक चला हंगामा समाप्त हो गया.0
0
Report
पन्ना के खदान से 16.96 कैरेट का हीरा: मजदूरों की किस्मत चमकी
Panna, Madhya Pradesh:पन्ना में चमक गया 7 मजदूरों की भाग्य, 16.96 कैरेट का हीरा खदान में ढेर पर पड़ा मिला, 60 से 80 लाख के बीच होगी अनुमानित कीमत, इस साल का सबसे बड़ा हीरा पन्ना जिले के सरकोहा गाँव में 7 दोस्त को अपने खेत की हीरा खदान में 16.96 कैरेट का उज्ज्वल किस्म का जेम क्वालिटी का हीरा मिला. बारिश के दौरान खदान की चाल (ग्रेवर) देखने पहुंचा पट्टा धारक अखिलेश पाल की नजर जब मिट्टी के बीच चमचमाते इस हीरे पर पड़ी, तो उनकी खुशी का ठिकाना न रहा. एक खास बात यह भी है कि आर्थिक तंगी के चलते 30 से 38 वर्ष की उम्र तक अविवाहित रहे तीन साथी संतोष, शर्मन और अरुण को उम्मीद है कि अब उनकी शादी हो जाएगी. इस हीरे में सात लोगों का बराबर का हिस्सा है और सभी ने यह उम्मीद जताई है कि इसकी राशि मिलने पर उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा, उनके बच्चों की पढ़ाई बेहतर हो सकेगी और उनका रहने के लिए एक बेहतर मकान भी उपलब्ध हो सकेगा. हीरे को देश के एकमात्र शासकीय हीरा कार्यालय में जमा करवा दिया गया है, जहाँ अक्तूबर 2026 में नीलामी के बाद 11.50 प्रतिशत रॉयल्टी काटकर बाकी रकम सीधे मजदूरों के खातों में भेजी जाएगी.0
0
Report
Advertisement
