icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
243003
Shashank RathoreShashank RathoreFollow1 Jan 2025, 06:00 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हाथरस मामला: ढाई हजार रिश्वत करप्शन नहीं—मंत्री मौर्य के बयान से विवाद तेज

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में रिश्वतखोरी की शिकायत लेकर पहुंची एक महिला को उस समय हैरानी हुई, जब प्रदेश की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य ने ढाई हजार रुपये की रिश्वत को करप्शन मानने से ही इनकार कर दिया। मंत्री के इस बयान के बाद अब सवाल उठने लगे हैं कि आखिर भ्रष्टाचार की रकम कितनी होनी चाहिए? दरअसल, शुक्रवार को हाथरस शहर के रमनपुर मोहल्ले में जन चौपाल का आयोजन किया गया था। इस दौरान एक महिला ने मंत्री बेबी रानी मौर्य के सामने शिकायत रखी कि आवास योजना का लाभ दिलाने और कागजी कार्रवाई कराने के नाम पर नगर पालिका की एक महिला कर्मचारी ने उससे ढाई हजार रुपये वसूले थे। महिला की शिकायत सुनने के बाद मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि दो-ढाई हजार रुपये करप्शन नहीं होता। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि संबंधित कर्मचारी के खिलाफ जांच और कार्रवाई हो चुकी है。 गौरत है कि शिकायतकर्ता महिला ने नगर पालिका की कर्मचारी सोनिया सिंह का नाम लिया था। आरोप है कि आवास योजना में लाभ दिलाने के नाम पर महिला से रिश्वत मांगी गई थी। इस मामले में एंटी करप्शन टीम पहले ही सोनिया सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। वहीं जन चौपाल से पहले कैबिनेट मंत्री भाजपा कार्यालय पहुंचीं, जहां उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं। इस दौरान आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों, मतदाता जोड़ो अभियान और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई। लेकिन जन चौपाल में भ्रष्टाचार की शिकायत पर मंत्री का दो-ढाई हजार रुपये को करप्शन नहीं मानने वाला बयान अब चर्चा का विषय बना हुआ है। सवाल यही है कि जब रिश्वत लेना अपराध है, तो फिर रिश्वत की रकम छोटी या बड़ी कैसे हो सकती है? बाइट- बेबी रानी मौर्य, कैबिनेट मंत्री
0
0
Report

उधम सिंह नगर में मामूली विवाद के बाद गार्ड की हत्या, दो हत्यारोपियों के गिरफ्तार

Bahara Boj, Uttarakhand:स्लग– हत्यारोपी गिरफ्तार स्थान– उधम सिंह नगर 26 नवंबर को रुद्रपुर की रेशम बाड़ी में मोटर साइकिल की चाबी निकालने को लेकर अनुज और विनोद कश्यप के बीच विवाद हो गया, बाद में विनोद अपने कुछ साथियों के साथ अनुज के घर पहुंच कर परिजनों के साथ मारपीट करने लगा। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड लीलाधर सहित कुछ लोग बीच बचाव करने लगे तो आरोपियों ने चाकू से लीलाधर पर हमला कर दिया। इस घटना में लीलाधर की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने इस मामले में छह लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कर मुख्य आरोपी विनोद कश्यप और सुभाष सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस फरार आरोपियों को सरगर्मी से तलाश कर रही है।
0
0
Report

जालौन: SP निरीक्षण के दौरान चौकी इंचार्ज बंदूक नहीं चला पाए — सवाल उठे

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में SP के निरीक्षण में बंदूक नही चला पाए जालौन कस्बे के चौकी इंचार्ज विनीत कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज विनीत कुमार सिंह को नही था पता कि कैसे होता है बंदूक से फायर, बंदूक से फायर न कर पाने पर पास में खड़े सिपाही ने आकर खोला बंदूक का लॉक, तब चौकी इंचार्ज बंदूक से कर पाए फायर, ऐसे बिना ट्रेंड पुलिसकर्मियों की दम पर चल रही है जालौन की सुरक्षा व्यवस्था, चौकी इंचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा वायरल, जालौन कोतवाली का निरीक्षण व चौकीदारों को कंबल बाँटने पहुँचे थे SP सुरेशचंद्र रावत。
0
0
Report
Advertisement

झांसी GRP ने 251 मोबाइल बरामद कर 45 लाख से अधिक कीमत फोन लौटाए

Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी जीआरपी थाना पुलिस ने 251 मोबाइल फोनों को बरामद किये जिनकी कीमत 45 लाख रुपये से ज्यादा बताई जा रही है। एसपी कार्यालय में बुलाकर 251 लोगों को मोबाइल दिए गए। एसपी जीआरपी ने ये मोबाइल फोन आज कार्यालय में उन लोगों को सौपे, जिन्होंने पिछले दिनों जीआरपी थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि सर्विलांस की मदद से ये मोबाइल फोन बरामद किये गए हैं। ट्रेन में सफर करने के दौरान मुसाफिरों के फोन गायब हुये थे या फिर छीनकर लोग फरार हो गये थे। साल 2026 में जीआरपी पुलिस अब तक 975 मोबाइल बरामद कर वितरित कर चुकी है जिनकी कीमत 1 करोड़ 24 लाख 75 हजार रुपये बताई जा रही है। झांसी जीआरपी पुलिस कार्यालय में इन सभी लोगों को आज बुलाकर मोबाइल सौंपे गए। मोबाइल मिलने के बाद सभी लोगों के चहरे खिल गये। पुलिस ने बताया कि ये मोबाइल इनके आईएमआई नंबर के आधार पर सर्विलांस की मदद से बरामद किये गए हैं। ये ऐसे मोबाइल फोन हैं, जिनके बारे में अलग-अलग समय में लोगों ने गुमशुदगी और ट्रेन में सफर करने के दौरान मोबाइल लापता होने की सूचना दर्ज कराई थी। एसपी जीआरपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सर्विलांस की टीम के साथ थाना पुलिस ने 251 मोबाइल फोन को बरामद किया है। जिसकी कीमत लगभग 45 लाख रुपये से ज्यादा है। ये गुमशुदा मोबाइल है जो ट्रेन में सफर करने वालों की खो गये थे। जिनके मालिकों को बुलाकर उनके हवाले मोबाइल किए गए हैं।
0
0
Report

बरवाना गांव में मामूली विवाद के बाद फायरिंग, एक युवक घायल

Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के बरवाना गाँव में मामूली विवाद के बाद कुछ लोगों ने फायरिंग की. गोली एक युवक के पेट को छूकर निकल गई. उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया. पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है. कुंडा गाँव के एक बाइक सवार युवक ने गाँव बरवाना में एक बच्ची को टक्कर मार दी. इसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई और युवक का लोगों से विवाद हो गया. आरोप है कि युवक ने मौके पर मौजूद लोगों को गोली मारने की धमकी दी और वहां से चला गया. बाद में वह कुछ साथियों के साथ लौटा और फायरिंग की. इसके बाद उसने दिनदहाड़े हवाई फायरिंग भी की. उमेश पुत्र हरीशंकर ने बताया कि दोपहर में वह घर पर बैठे थे. तभी चार आरोपी तमंचे लेकर वहां पहुंचे और उस पर गोली चला दी. इनसे बचने के लिए उमेश घर की ओर भागा. आरोप है कि एक आरोपी के तमंचे से चली गोली उसके पेट को छूकर निकल गई. इससे वह घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल आ गया. घटनाओं को लेकर हाथरस जंक्शन कोतवाली में तहरीर दी गई है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है.
0
0
Report
Advertisement

दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन यात्रा झांसी पहुँची, निष्पक्ष चुनाव आयोग की मांग तेज

Jhansi, Uttar Pradesh:पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा होते हुए गाजे बाजे के साथ आज झांसी पहुंची। मीडिया से बात करते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा इस देश में लोकतंत्र बड़ी मुश्किल से हमको मिला है और एक स्वस्थ लोकतंत्र के लिए एक निष्पक्ष चुनाव आयोग की आवश्यकता है, मौजूद चुनाव आयोग पूरी तरह से पक्षपात कर रहा है, लोकतंत्र खतरे में है, संविधान खतरे में है, इस बात को भी जन जागृति के माध्यम से हम लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं, इसके अलावा उन्होंने कहा ओवैसी जो है वह तो कट्टरपंथी मुसलमानों को भड़कते हैं और दूसरी तरफ आरएसएस, विश्व हिंदू परिषद कट्टरपंथी हिंदुओं को भड़कते है, यह दोनों मिलकर इस देश में अपना अस्तित्व कायम रखना चाहते हैं।
0
0
Report

समस्तीपुर में कांग्रेस के राजेश राम ने NDA पर हमला, जदयू की भूमिका सवाल

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने एनडीए सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने बिहार सरकार दो हिस्सों में बंटी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि कानून-व्यवस्था, अपराध और भ्रष्टाचार जैसी समस्याएं चरम पर हैं, जबकि जदयू की भूमिका कमजोर हो चुकी है। केंद्र की भाजपा सरकार पर भी वे महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर देश को उलझाने का आरोप लगाते रहे। राजेश राम ने कहा कि भाजपा ने सभी विभागों पर कब्जा कर लिया है और एनडीए सरकार का सत्ता संतुलन बिगड़ गया है। उन्होंने बाहुबलियों के मामले में भी पुरानी परंपरा की पुनरावृत्ति की बात कही और कहा कि जरूरत पड़ने पर उनके पक्ष में सिफारिश की जाती है, लेकिन बाद में उन्हें बाहर फेंक दिया जाता है। परिसीमन के मुद्दे पर उन्होंने भाजपा को घेरा और कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण पहले ही पारित हो चुका है, so केंद्र should कदम उठाए।
0
0
Report
Advertisement

कृष्णा पूनिया की रणनीति से सादुलपुर के तीनों पंचायत समितियों में कांग्रेस की जीत

Churu, Rajasthan:पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया का चला सियासी दांव, तीनों पंचायत समितियों में कांग्रेस का परचम राजगढ़ में अशोक पूनिया 8 मतों से विजयी, चांदगोठी में सुनीता ने 4 मतों से दर्ज की जीत, सिद्धमुख में जेपी दलाल निर्विरोध बने प्रधान कांग्रेस की जीत पर कार्यकर्ताओं में उत्साह, शहर में जमकर हुई आतिशबाजी; तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया ने डॉ. कृष्णा पूनिया को दिया आशीर्वाद सादुलपुर। पंचायत राज चुनाव के तहत सादुलपुर क्षेत्र की तीनों पंचायत समितियों में प्रधान पद पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। राजगढ़, चांदगोठी और सिद्धमुख तीनों पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान निर्वाचित होने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में खुशी और उत्साह का माहौल है। तीनों पंचायत समितियों में कांग्रेस की जीत को पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया के प्रयासों और चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है。 राजगढ़ पंचायत समिति में कांग्रेस प्रत्याशी अशोक पूनिया ने 8 मतों से जीत दर्ज कर प्रधान पद हासिल किया। वहीं चांदगोठी पंचायत समिति में कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता ने भाजपा प्रत्याशी को 4 मतों से हराकर प्रधान पद पर कब्जा जमाया। दूसरी ओर सिद्धमुख पंचायत समिति में कांग्रेस प्रत्याशी जेपी दलाल निर्विरोध प्रधान निर्वाचित हुए。 तीनों पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बनने की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा शहर में जगह-जगह जमकर आतिशबाजी कर जीत का जश्न मनाया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। तीनों पंचायत समितियों में कांग्रेस की जीत के बाद तारानगर विधायक नरेंद्र बुडानिया भी पूर्व विधायक डॉ. कृष्णा पूनिया को आशीर्वाद देने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस खेमे में जश्न का वातावरण बना रहा。 पूर्व विधायक डॉ कृष्णा पूनिया ने तीनों पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बनने पर खुशी जाहिर करते हुए इसे समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं की जीत बताया। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर विश्वास और भरोसा जताने वाले सभी सदस्यों एवं समर्थकों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया。 उन्होंने कहा कि यह जीत किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि उन सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है, जिन्होंने एकजुट होकर पूरी लगन और उत्साह के साथ काम किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से इसी जोश और उत्साह के साथ आगे भी पार्टी के लिए काम करते रहने का आह्वान किया。 तीनों पंचायत समितियों में कांग्रेस के प्रधान बनने के बाद सادुलपुर क्षेत्र की राजनीति में कांग्रेस ने अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई है। जीत के बाद देर तक कार्यकर्ताओं में जश्न और बधाइयों का दौर चलता रहा。 बाइट डॉ कृष्णा पूनिया पूर्व विधायक सादुलपुर
0
0
Report

कोरबा के चैतुरगढ़ में देवी महिषासुर मर्दिनी का इतिहास और गुफाओं का रहस्य

Korba, Chhattisgarh:एंकर- "छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में घने जंगलों और ऊंची पहाड़ियों के बीच छिपा है एक ऐसा रहस्यमयी और ऐतिहासिक खज़ाना, जिसे लोग ''लाफागढ़'' के नाम से भी जानते हैं। बात हो रही है चैतुरगढ़ की... जहां एक तरफ मां महिषासुर मर्दिनी की असीम आस्था का सागर उमड़ता है, तो वहीं दूसरी तरफ प्राचीन स्थापत्य कला और शौर्य की गाथाएं पत्थरों पर लिखी नज़र आती हैं। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में स्थित चैतुरगढ़... आस्था, प्राचीन इतिहास और कुदरत की बेमिसाल खूबसूरती का एक अनूठा संगम। ऊंची पहाड़ियों और घने जंगलों की गोद में बसा यह स्थान सिर्फ एक पर्यटन स्थल नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध विरासत का जीता-जागता प्रमाण है। इसे स्थानीय लोग लाफागढ़ के नाम से भी पुकारते हैं। चैतुरगढ़ का इतिहास सदियों पुराना है, जो प्राचीन छत्तीसगढ़ की राजसत्ता और बेजोड़ स्थापत्य कला की कहानी कहता है। जिला प्रशासन के दस्तावेजों के मुताबिक, इस अभेद्य किले का निर्माण राजा पृथ्वीदेव प्रथम ने कराया था। पहाड़ी की प्राकृतिक बनावट ही इसकी सबसे बड़ी ढाल थी, जिसे और मजबूत करने के लिए प्राचीन काल में सुरक्षा दीवारें बनाई गई थीं। इस धरोहर के महत्व को देखते हुए 17 दिसंबर 1920 को ही इसे संरक्षित स्मारक घोषित कर दिया गया था। चैतुरगढ़ की सबसे बड़ी पहचान है यहां विराजमान मां महिषासुर मर्दिनी। मंदिर के गर्भगृह में देवी की अद्भुत बारह भुजाओं वाली प्रतिमा स्थापित है। मान्यता है कि यहीं मां दुर्गा ने महिषासुर का वध कर संसार को उसके अत्याचारों से मुक्ति दिलाई थी। यही वजह है कि यह दरबार बुराई पर अच्छाई की जीत और असीम शक्ति का प्रतीक माना जाता है। सामरिक दृष्टि से भी यह किला बेहद खास था। दुश्मनों को रोकने के लिए इसमें तीन प्रमुख प्रवेश द्वार बनाए गए थे— मेनका द्वार, हुंकारा द्वार और सिंहद्वार। हैरानी की बात यह है कि इतनी ऊंचाई पर होने के बावजूद पहाड़ी के ऊपर समतल मैदान और पांच तालाब मौजूद हैं, जिनमें से तीन तालाबों में साल के बारह महीने पानी भरा रहता है। चैतुरगढ़ के रहस्य यहीं खत्म नहीं होते। मंदिर से करीब तीन किलोमीटर दूर स्थित है ''शंकर गुफा''। सुरंग जैसी दिखने वाली यह प्राकृतिक गुफा करीब 25 फीट लंबी है, जो आज भी श्रद्धालुओं और इतिहास प्रेमियों के लिए कौतूहल का विषय बनी हुई है। "राजा पृथ्वीदेव प्रथम की दूरदर्शिता, कुदरत का सुरक्षा कवच और मां महिषासुर मर्दिनी का आशीर्वाद... यही तीन चीजें चैतुरगढ़ को सबसे अलग बनाती हैं। एक तरफ जहां ये जगह श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक शांति देती है, वहीं इतिहास के पन्नों को पलटने वालों के लिए ये किसी खुले संग्रहालय से कम नहीं है। ज़रूरत है तो बस इस ऐतिहासिक धरोहर को और सहेजने की, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इस गौरवशाली इतिहास से रूबरू हो सकें।
0
0
Report

SSB ने नगरुआ पहाड़ से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया; नक्सल विरोधी अभियान तेज

Jamui, Bihar:जमुई जिले के गिद्धेश्वर रेंज के नगरुआ पहाड़ के जंगलों में सशस्त्र सीमा बल (SSB) ने सर्च अभियान चलाकर हथियार और गोला-बारूद बरामद किए हैं। बरामद सामान में दो पुरानी देसी मस्केट राइफल समेत विभिन्न बोर के कारतूस और अन्य सामग्री शामिल हैं। इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान के तहत अंजाम दिया गया। SSB की 16वीं वाहिनी के कमांडेंट अनिल कुमार पाठानिया के दिशा-निर्देश पर 27 नवंबर को ए-समवाय परासी को सूचना मिली थी कि नगरुआ पहाड़ के जंगल में अज्ञात अपराधकर्मियों, असामाजिक तत्वों या संदिग्ध नक्सलियों द्वारा अवैध हथियार और कारतूस छिपाकर रखे गए हैं। सूचना के आधार पर ए-समवाय परासी कैंप के कमांडर सहायक कमांडेंट अरुण कुमार के नेतृत्व में 19 SSB जवानों और गरही पुलिस के आरक्षी संतोष कुमार को शामिल कर विशेष सर्च अभियान दल गठित किया गया। टीम ने नगरुआ पहाड़ के जंगली इलाके में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान दो पुरानी और आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त देसी मस्केट राइफल, 315 बोर के दो मिसफायर कारतूस, छह खाली खोखे, 7.62 एमएम का एक जिंदा कारतूस, एक खाली खोखा, एक डमी राउंड और एक मैगजीन फिलर बरामद किया गया। सुरक्षा उपाय अपनाते हुए बरामद सामान को छिपाए गए स्थान से बाहर निकाला गया। इसके बाद आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए सभी सामान गरही थाना पुलिस को सौंप दिया गया। SSB अधिकारियों के अनुसार, क्षेत्र में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी है। सुरक्षा बल संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। इससे पहले भी SSB द्वारा इलाके में अभियान चलाकर हथियार और गोला-बारूद जब्त किए गए हैं।
0
0
Report
Advertisement

चंदा गांव तालाब हादसे में एक ही परिवार के तीनों सदस्य डूबे, शोक पसरा

Barh, Bihar:बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना अंतर्गत चंदा गांव में स्नान के दौरान एक ही परिवार के दो किशोरी समेत तीन की मौत हो गई। स्नान के दौरान एक दूसरे को बचाने में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में सोनाली कुमारी (8) और रितेश कुमार (7) भाई बहन थे। उनके पिता का नाम शैलेन्द्र सिंह है। वहीं शिवानी कुमारी धर्मेंद्र सिंह की बेटी थी। घटना चंदा गांव के समीप गंगटी पर हुआ है। परिजनों को जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे और पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है। वहीं तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बाढ़ भेजा गया है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के चाचा अजय कुमार ने बताया कि तीनों हमेशा एक ही साथ रहते थे। आज अपने पिता को खेत में खाना पहुंचने गए थे, वहां से लौटने के दौरान यह हादसा हुआ है। हादसे के दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था। कुछ समय बाद जब शव पानी से बाहर आया तो लोगों ने देखा कि तालाब में तीन डूबे हुए हैं। अथमलगोला थाना के एएसआई अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि तीनों स्नान करने गांव के पास स्थित तालाब में गए थे, जहां एक को बचाने में दूसरा और फिर तीसरा डूब गया। मृतकों में दो किशोरी और एक किशोर है और तीनों एक ही परिवार के हैं। समीक्षा रिपोर्ट बनाने के बाद शव को अनुमंडल अस्पताल पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया गया है।
0
0
Report

भागलपुर से नवगछिया तक गांजा तस्करी: महिलाएं भी नेटवर्क का हिस्सा बन गईं

Naya Chak, Bihar:एंकर - भागलपुर में नशे के कारोबार का नेटवर्क लगातार फैल रहा है। अब इस काले कारोबार में पुलिस की नजर से बचने के लिए तस्कर महिलाओं का भी इस्तेमाल कर रहे हैं। ताजा मामला भागलपुर के नवगछिया जीरोमाइल का है, जहां नवगछिया पुलिस ने फिल्मी अंदाज में गांजा की बड़ी खेप पकड़ी है। भागलपुर से नवगछिया जा रहे एक ऑटो से पुलिस ने दो कार्टून में रखे करीब 12 किलो गांजा बरामद किए हैं। मौके से एक महिला और एक पुरुष तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जबकि वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने कथित मास्टरमाइंड को भी जाह्नवी चौक से ही दबोच लिया। इस तरह पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दरअसल, नवगछिया डीआईयू की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि गांजा तस्कर भागलपुर के रास्ते गांजा की बड़ी खेप बाहर ले जाने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही नवगछिया पुलिस ने जाह्नवी चौक के पास सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इसी दौरान भागलपुर से नवगछिया जा रहे एक ऑटो को रोककर तलाशी ली गई, जिसमें दो कार्टून से करीब 12 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस ने ऑटो में सवार महिला और पुरुष को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद तकनीकी और वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर पुलिस ने इस तस्करी के कथित मास्टरमाइंड को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं कार्रवाई के दौरान कथित तस्करी सरगना इंद्रदेव को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक, इंद्रदेव सड़क किनारे खड़ा होकर गिरफ्तारी की पूरी कार्रवाई देख रहा था। शक होने पर पुलिस ने उससे पूछताछ की, जिसमें गिरफ्तार आरोपियों ने बताया कि गांजा से भरा बैग उन्हें जगतपुर मुर्गी फार्म के पास इंद्रदेव ने दिया था। इस पूरे मामले में सबसे अहम पहलू यह है कि नशे के कारोबार रोकने के लिए अब तस्करी के लिए महिलाओं को भी इस्तेमाल कर रहे हैं।
0
0
Report

हसायन में दोस्त के प्रेम प्रसंग में नाम आने से तनाव में थे दो युवक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

Mohammad RajaMohammad RajaFollow53m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:हाथरस-हसायन थाना क्षेत्र के गांव नगला मांधाती में दो युवकों के साथ हुई घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। स्थानीय स्तर से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों युवकों का एक दोस्त एक युवती को अपने साथ भगा ले गया था। इस मामले में दोनों युवकों के नाम भी सामने आने की बात बताई जा रही है। इससे दोनों युवक तनाव में थे। उन्हें डर था कि मामले की जानकारी उनके परिजनों और पुलिस को होने पर उन्हें भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इसी चिंता के चलते दोनों गांव के बाहर बागों की ओर चले गए, जहां उनके साथ यह घटना हो गई।घटना में स्वर्गीय रामगोपाल के पुत्र सीटू उर्फ आदित्य यादव की मौत हो गई, जबकि मुकेश यादव के पुत्र दीपांशु गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने सीटू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, दीपांशु को उपचार के लिए भर्ती कराया गया। सीटू के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल हाथरस भेज दिया गया है।बताया गया है कि दोनों युवक राजस्थान के कोटा में हलवाई का काम करते थे और दीपावली पर घर आए हुए थे। पुलिस मामले की जांच कर रही है l
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top