Bareilly
खेत मे रखी पराली में लगी अचानक आग
Bareilly, Uttar Pradesh:खेत मे रखी पराली में लगी अचानक से आग पराली के गट्ठे चंद मिनट में हुए राख सूचना पर पहुँचे किसान गुरमीत ने पानी डालकर आग को भुझाया बहेड़ी थाना क्षेत्र के बहीपुर गाँव वे जंगल का मामला ।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झुंझुनूं सेवा सेतु शिविर: PWD-PHED के अभाव पर कलेक्टर नाराज
Jhunjhunu, Rajasthan:झुंझुनूं सेवा सेतु शिविर में PWD-PHED की लापरवाही दोनों विभागों का कोई प्रतिनिधि नहीं पहुंचा शिविर में अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर कलेक्टर डॉ. अरूण गर्ग नाराज कलेक्टर डॉ. गर्ग ने SDM को तुरंत प्रतिनिधि बुलाने को कहा बोले—नोटिस बाद में, पहले जनता को मिले लाभ 77 गिरदावर सर्किलों पर आज से शुरू हुए सेवा सेतु शिविर 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी रहेंगे मौजूद कलेक्टर बोले—लोगों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें एक ही छत के नीचे सरकारी सेवाएं देने पर जोर लंबित प्रकरणों का मौके पर होगा निस्तारण विकसित भारत-जन सेवा अभियान के तहत झुंझुनूं जिले में तीन दिवसीय ग्रामीण सेवा सेतु शिविरों की शुरुआत शनिवार से हुई। जिले के 77 गिरदावर मुख्यालयों पर आयोजित इन शिविरों में आमजन को एक ही स्थान पर विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाएं और योजनाओं का लाभ देने की व्यवस्था की गई है। इसी कड़ी में पंचायत समिति झुंझुनूं में आयोजित गिरदावर स्तरीय शिविर का जिला कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने निरीक्षण किया। उनके साथ एसडीएम रामकरण सिंह बिजारणियां भी मौजूद रहे। निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक निर्माण विभाग, यानि PWD और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, यानि कि PHED का कोई प्रतिनिधि शिविर में मौजूद नहीं मिला। महत्वपूर्ण विभागों के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर कलेक्टर डॉ. अरुण गर्ग ने नाराजगी जाहिर की। कलेक्टर ने एसडीएम को दोनों विभागों के अधिकारियों से तत्काल संपर्क कर उनके प्रतिनिधियों को शिविर में बुलाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि कार्रवाई या नोटिस बाद में होता रहेगा। लेकिन पहली प्राथमिकता यह है कि शिविर में आने वाले आमजन को सरकारी सेवाओं का पूरा लाभ मिले। कलेक्टर ने कहा कि इन शिविरों का उद्देश्य ही यह है कि सरकार के विभिन्न विभाग एक ही जगह उपलब्ध रहें और आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि शिविर में ई-मित्र की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी, जिससे लोगों के छोटे-छोटे काम एक ही छत के नीचे हो सकें। लंबित प्रकरणों, वेरिफिकेशन और सरकारी योजनाओं से पात्र लोगों को जोड़ने का काम भी शिविर में किया जाएगा। जिला कलेक्टर ने बताया कि जिले में कुल 77 गिरदावर मुख्यालयों पर तीन दिवसीय शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें 22 विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहकर आमजन की समस्याओं और लंबित प्रकरणों का मौके पर निस्तारण करेंगे। उन्होंने बताया कि आज, कल और परसों तीन दिन तक शिविर चलेंगे। एसडीओ शिविरों के प्रभारी रहेंगे, जबकि जिला स्तरीय अधिकारी और ब्लॉक स्तर के अधिकारी भी शिविरों का निरीक्षण करेंगे। एक तरफ कलेक्टर ने आमजन की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संदेश दिया। वहीं दूसरी तरफ शिविर में PWD और PHED जैसे महत्वपूर्ण विभागों के प्रतिनिधियों की गैरमौजूदगी ने विभागीय लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए.0
0
Report
सुलताना में 11 दिन के गणेश महोत्सव का शोभायात्रा-प्रतिमा विसर्जन संपन्न
Jhunjhunu, Rajasthan:सुलताना, झुंझुनूं सुलताना में 11 दिवसीय गणेश महोत्सव का हुआ समापन शोभायात्रा और प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न हुआ महोत्सव ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना’ के जयकारे गूंजे मुख्य बाजार, धोलिया चौक और जोड़िया रोड से निकली शोभायात्रा श्रीकृष्ण गोशाला में महाआरती और विशेष पूजन का हुआ आयोजन जलाशय में गणपति प्रतिमा का किया गया विसर्जन झुंझुनूं के सुलताना कस्बे में 11 दिन से चल रहे गणेश महोत्सव का शोभायात्रा और प्रतिमा विसर्जन के साथ समापन हुआ। इस दौरान ‘गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आना’ के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।कार्यक्रम की शुरुआत सुबह हवन-पूजन के साथ हुई। पंडित तनुज शर्मा एवं मनीष शर्मा के आचार्यत्व में आयोजित हवन में यजमानों ने आहुतियां देकर सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद गणपति बप्पा की विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में डीजे की धुन और गणेश वंदना पर हाथों में ध्वजा थामे श्रद्धालु नाचते-गाते नजर आए। शोभायात्रा मुख्य बाजार, धोलिया चौक, बस स्टैंड और जोड़िया रोड होते हुए श्रीकृष्ण गोशाला पहुंची। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया।श्रीकृष्ण गोशाला पहुंचने पर महाआरती और विशेष पूजन का आयोजन किया गया। इसके बाद गणपति बप्पा के जयकारों के बीच प्रतिमा का जलाशय में विसर्जन किया गया। विसर्जन स्थल पर अंतिम आरती के बाद श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया।0
0
Report
हापुड़ - मौसम के मिजाज को देख प्रशासन अलर्ट, स्कूलों की हुई छुट्टी।
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़ में मौसम विभाग के अलर्ट के बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया है और कक्षा 1 से इंटर तक के समस्त विद्यालयों का अवकाश घोषित किया गया है जिसमें प्राइवेट यूपी बोर्ड और सीबीएसई बोर्ड शामिल है इसके साथ ही यदि अत्यधिक वर्षा होने से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचता है तो उसका सर्वे कराकर उचित मुआवजा किसानों को दिलाया जाएगा। अत्यधिक वर्षा की चेतावनी की सुचना पर किसानों के चेहरे पर भी चिंता की लकीर देखी जा रही है। बाइट - श्रुति शर्मा (CDO, हापुड़)0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर के कल्याणपुर में तीसरा वीडियो वायरल, युवती से हाथापाई और पिटाई
Noida, Uttar Pradesh:समस्तीपुर जिले से तीसरा वीडियो वायरल हो रहा है। कल्याणपुर का वीडियो बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में युवती हाथ जोड़ती रही; लफंगे नहीं मानी बात, पीटते रहे लड़की को0
0
Report
Aimim के शादाब चौहान का मुस्लिम वोट पर विपक्ष पर बड़ा हमला
Moradabad, Uttar Pradesh:कांग्रेस और सपा पर जमकर भड़के Aimim के राष्ट्रीय प्रवक्ता शादाब चौहान का सपा और कांग्रेस सहित शिव सेना पर बड़ा हमला, कांग्रेस और समाजवादी पार्टी बीजेपी के खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रही, एक दूसरे के खिलाफ आरोप प्रत्यारोप और निचा दिखाने का षड़यंत्र सिर्फ मुसलमानो के वोट पर सियासी डकैती डालने के लिए, ओवैसी साहब ने गठबंधन का ऑफर दिया लेकिन ये अहंकार मे है और स्वीकार नहीं कर रहे, इनका लक्ष्य भाजपा कों हराना नहीं बल्कि विपक्ष मे बने रहने मुसलमान का वोट हासिल करना, मुसलमानो के वोट कों ये फ्री का माल समझते, यूपी का मुसलमान 34 साल के इनके धोखे कों महसूस कर फैसला कर चूका....... जिस गठबंधन मे Aimim होगी मुसलमान उसी कों वोट देगा, PDA मे जब तक A फॉर AIMIM नहीं होगा A फॉर असदुद्दीन ओवैसी नहीं होगा तब तक गठबंधन कों मुस्लिम वोट नहीं मिलेगा, ये प्रेशर बनाना चाहते है की मुसलमानो के वोट का ठेकेदार कौन होगा, क्या हमारा वोट प्राइवेट प्रॉपर्टी है आपकी या मुसलमान आपका राजनीतिक गुलाम है? क्या हमको राजनीतिक रूप से अछूत बनाकर अपना गुलाम समझोगे हिस्सेदारी नहीं दोगे, अब ये नहीं चलने वाला है, अखिलेश यादव ने आखिरी बार कब योगी जी के अलावा मोदी जी और अमित शाह के खिलाफ? दिल्ली के खिलाफ बयान नहीं देंगे ये..... कौनसी मैच फिक्सिंग है, अखिलेश की जाँच नहीं होती, आगरा एक्सप्रेस वे की जाँच नहीं होती, गोमती रिवर फ्रंट की जाँच नहीं होती.... ये कौनसी मैच फिक्सिंग है, सेक्लूरिज्म टेस्ट तब होगा जब जैसे हमने मुरादाबाद से रूचि वीरा कों सांसद बनाया वैसे ही आप कन्नौज इस मैनपुरी से किसी मुसलमान कों बनाकर दिखाइए, इन दोनों दलों की खिंचतान प्रमाणित कर रही है...... इनका लक्ष्य जनता के हित कों सर्वोपरि रखते हुए बीजेपी कों हराना नहीं बल्कि..... इनका लक्ष्य सिर्फ कुर्सी हथियाना और मुसलमानो के वोट पर सिर्फ सियासी डकैती डालकर विपक्ष मे बैठने से ज्यादा कुछ नहीं, 2 तारीख का हमारे नेता ने अल्टीमेटम दिया है..... अगर ये पॉजिटिव और प्रोग्रेसिव पॉलिटिक्स कों स्वीकार नहीं करते तो उसका नतीजा आएगा, ये खुद कों सेक्युलर पार्टी बताकर शिव सेना से गठबंधन करेंगे? जो व्यक्ति कहता है मुस्लिम महिलाओ कों क़ब्र से निकालकर रेप करेंगे..... क्या उससे गठबंधन करेंगे। उसे सेक्युलरम हो जाता है, हमें आपकी दुकान से सेक्युलरम का सर्टिफिकेट नहीं चाहिए बल्कि अब हिस्सेदारी और बराबरी की बात होगी。0
0
Report
आंधी-बारिश में PHC अशरफपुर बरवां परिसर में विशाल पेड़ गिरा, आपूर्ति बाधित
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर - तेज आंधी-बारिश में PHC अशरफपुर बरवां परिसर में गिरा विशाल पेड़, पेड़ गिरने से बिजली की तारें टूटकर लटक गईं, बिजली का खंभा भी झुककर टूटने की कगार पर पहुंचा, अस्पताल परिसर में पेड़ गिरने से मची अफरा-तफरी, गनीमत रही, अस्पताल भवन पर नहीं गिरा पेड़, बड़ा हादसा और जनहानि होने से टली, PHC की मुख्य इमारत पूरी तरह सुरक्षित, लगातार बारिश और तेज हवाओं से जनजीवन प्रभावित, बिजली आपूर्ति बाधित होने की जताई जा रही आशंका, कटेहरी क्षेत्र के अशरफपुर बरवां PHC का मामला0
0
Report
Advertisement
अंबेडकरनगर में चक्रवात के कारण भारी बारिश-तेज हवाओं का अलर्ट जारी
Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर- अम्बेडकरनगर में चक्रवात के प्रभाव से भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी, 26 और 27 सितंबर को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश की चेतावनी, डीएम ने जिलेवासियों से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की, कच्चे-जर्जर मकानों और पुरानी दीवारों से दूर रहने की सलाह, भारी पेड़ों और बिजली के खंभों के आसपास न जाने की अपील बेहद जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह, सिविल डिफेंस वॉलंटियर्स को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश, बारिश और तेज हवाओं से फसल नुकसान के सर्वे के लिए टीमें गठित, आपदा की स्थिति में जिला प्रशासन का तंत्र सक्रिय, आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबर 1077 पर करें संपर्क0
0
Report
रोहतक में प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस से 38 लाख कैश और रिवॉल्वर चोरी
Rohtak, Haryana:प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस से ₹38 लाख, रिवॉल्वर चोरी रोहतक में प्लॉट बेचकर मिली रकम रखी थी CCTV में दिखे दो चोर हरियाणा के रोहतक में एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस से चोर 38 लाख रुपए कैश, सोने की अंगूठी-चेन और लाइसेंसी रिवॉल्वर समेत 6 कारतूस चोरी कर ले गए। प्रॉपर्टी डीलर ने प्लॉट बेचकर मिली रकम ऑफिस की अलमारी में रखी थी। चोर बाकी सामान के साथ यह रकम भी ले गए।0
0
Report
दनिया पुल पर उफनती नदी में बही कार, गंडई पुलिस ने आधी रात 5 दोस्तों को सुरक्षित निकाला
Khairagarh, Chhattisgarh:खैरागढ़-छुईखदान-गंडाई (KCG) जिले के दनिया पुल पर शनिवार देर रात पुलिस स्टॉपर तोड़कर उफनती नदी में घुसी एक स्विफ्ट डिजायर कार तेज बहाव में बह गई। कान्हा किसली घूमने जा रहे रायपुर और भिलाई के 5 युवक-युवतियां नदी के बीचों-बीच पेड़ और कार के सहारे फंस गए। सूचना मिलते ही गंडई थाना प्रभारी शिव शंकर गेदले और पुलिस टीम ने रात के अंधेरे में मोर्चा संभाला। त्वरित रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी पांचों को सकुशल बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद वे सुरक्षित हैं।0
0
Report
Advertisement
ED के दफ्तर पहुंचे हरिश रावत, चंदन जीना के घर छापेमारी पर पूछताछ
Dehradun, Uttarakhand:ब्रेकिंग देहरादून ED दफ़्तर पहुंचे हरीश रावत पूर्व सीएम हरीश रावत के osd चंदन जीना के घर छापेमारी मामले में पूछताछ के लिए बुलाया गया है हरीश रावत को अकेले आए हैं हरीश रावत0
0
Report
Sept 26-30: Cloudy skies with light to moderate rain and strong winds nationwide
Noida, Uttar Pradesh:26.09.2026 - आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच ज़्यादातर जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो سکتی है, साथ ही आंधी-तूफान/बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं (30-40 किमी/घंटा की रफ़्तार, जो 50 किमी/घंटा तक पहुँच सकती हैं) चलने की संभावना है। शाम से रात के समय कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश और कुछ अलग-थलग जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। 27.09.2026 - आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। कई जगहों पर बहुत हल्की से हल्की बारिश होगी और दोपहर/शाम के समय कुछ जगहों पर मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही आंधी-तूफान/बिजली कड़कने और तेज़ हवाएं (30-40 किमी/घंटा की रफ़्तार, जो 50 किमी/घंटा तक पहुँच सकती है) चलने की संभावना है। 28.09.2026 -आमतौर पर आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह-सुबह कुछेक जगहों पर बहुत हल्की बारिश हो सकती है। 29.09.2026 - आसमान मुख्य रूप से साफ़ रहेगा। 30.09.2026 - आसमान मुख्य रूप से साफ़ रहेगा। 01.10.2026 - आसमान मुख्य रूप से साफ़ रहेगा। 02.10.2026- आसमान मुख्य रूप से साफ़ रहेगा।0
0
Report
दनिया पुल पर तेज बहाव में फंसी कार; गंडई पुलिस ने पांचों को सुरक्षित बचाया
Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़ ब्रेकिंग खैरागढ़। कान्हा किसली घूमने निकले रायपुर और भिलाई के पांच दोस्तों की कार शनिवार देर रात दनिया पुल पर उफनती नदी के तेज बहाव में बह गई। कार बीच मझधार में फंस गई और उसमें सवार पांचों लोग मदद के लिए चीख-पुकार करने लगे। इसी दौरान गंडई पुलिस ने अंधेरी रात और तेज बारिश के बीच ऐसा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, जिसने पांच जिंदगियां बचा लीं। पुलिस के मुताबिक 26 सितंबर की रात करीब 2:30 बजे स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक CG 04 PV 5636 दनिया पुल पहुंची। पुल पर पुलिस ने सुरक्षा के लिए स्टॉपर लगाए थे और जवानों ने चालक को आगे जाने से रोकने की कोशिश भी की, लेकिन कार पानी के तेज बहाव में प्रवेश कर गई। देखते ही देखते कार बहकर पुल के बीच फंस गई। सूचना मिलते ही गंडई थाना प्रभारी शिव शंकर गेंदले पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जान की परवाह किए बिना उन्होंने तेज बहाव के बीच रेस्क्यू की कमान संभाली और कार में फंसे पांचों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। इसके बाद सभी को CHC गंडई ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया गया। बचाए गए लोगों में कमलेश साहू, कुबेर साहू, निहाल सक्सेना, महक कौर और प्रीति रात्रे शामिल हैं। सभी रायपुर और भिलाई के रहने वाले हैं और कान्हा किसली जा रहे थे। इस घटना ने एक बार फिर दिखाया कि बाढ़ और तेज बहाव के बीच एक छोटी-सी लापरवाही कितनी भारी पड़ सकती है। वहीं, गंडई पुलिस की तत्परता और थाना प्रभारी शिव शंकर गेंदले की साहसिक भूमिका ने पांच परिवारों को बड़े हादसे के दर्द से बचा लिया।0
0
Report
Advertisement
तेज़ बारिश में स्टेट हाईवे बंद; पुलों पर पानी, लोग जोखिम में
Khairgarh, Uttar Pradesh:बेमेतरा, राजनांदगांव, खैरागढ़ और दुर्ग को जोड़ने वाला स्टेट हाईवे इस वक्त तेज बहाव के चलते बंद है। खरीघाट के पास पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। इसके बावजूद कुछ बड़े वाहन चालक जान जोखिम में डालकर पानी के बीच से वाहन निकालने की कोशिश करते नजर आए। तेज बहाव के बीच पुल पार करने की यह लापरवाही किसी बड़े हादसे को न्योता दे सकती है। यह मार्ग एक तरफ धमधा की ओर जाता है, जबकि दूसरी तरफ खैरागढ़ जिला पड़ता है। रास्ता बंद होने से दोनों ओर से आने-जाने वाले लोगों की परेशानी बढ़ गई है। इधर, रंगकटेरा पुल, पेटी से मंडौद-अतरिया-जालबांधा मुख्य मार्ग और सिंगोरी-खैरागढ़ मुख्य मार्ग पर भी पुल के ऊपर से पानी बह रहा है। लगातार बारिश के चलते कई इलाकों में जलस्तर बढ़ गया है। प्रशासन की ओर से लोगों से नदी-नालों और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की जा रही है। ऐसे में चेतावनी के बावजूद पानी के बीच से वाहन निकालना जानलेवा साबित हो सकता है।0
0
Report
उदयपुर: डाकन कोटड़ा में गौ तस्करी के शक पर कंटेनर रोका, मीट मिला
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर शहर के सवीना थाना क्षेत्र के डाकन कोटड़ा इलाके में गौ मांस परिवहन की आशंका के चलते गौ रक्षक दलों ने एक कंटेनर को रोक दिया। इस दौरान पुलिस द्वारा सहयोग ना करने का आरोप लगाते हुए गौरक्षक दल के युवकों ने हंगामा कर दिया। मौके पर पुलिस अधिकारी की युवको से बहस हो गई। गौरक्षक दल से जुड़े लोगों का आरोप है कि कंटेनर में गुप्त तरीके से गौ मांस की तस्करी की जा रही थी। कंटेनर को रुकवा कर पुलिस को बुलाया गया। थानाधिकारी मौके पर पहुंचे लेकिन उन्होंने सहयोग नहीं किया। इस बात को लेकर दोनों के बीच बहस हो गई। इसके बाद पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाया और सेम्पल लिए गए। कंटेनर चालक के पास मौजूद दस्तावेज की प्राथमिक जांच में सामने आया कि कंटेनर में एक एक्सपोर्ट कंपनी का बफ़ेलो मिट पाया गया। हालांकि मामले की जांच कर रहे हैं।0
0
Report
पालकमंत्री गुलाबराव पाटील ने दुष्काळग्रस्त बोदवड का दौरा किया; किसानों ने संकट उजागर किया
Jalgaon, Maharashtra:जळगाव, बोदवड जळगाव जिल्ह्यातील बोदवड तालुक्यात पालकमंत्री गुलाबराव पाटील यांनी दुष्काळग्रस्त भागाची पाहणी केली असून या पाहणी दरम्यान पालकमंत्र्यांनी शेतकऱ्यांशी संवाद साधला. दरम्यान याप्रसंगी शेतकऱ्यांनी दुष्काळामुळे आलेला आर्थिक संकट याबाबतच्या व्यथा पालकमंत्र्यांसमोर मांडल्या तसेच या व्यथा मांडत असताना एका शेतकरी महिलेला अश्रू अनावर झाले. दरम्यान बोदवड तालुका दुष्काळग्रस्त यादीत समाविष्ट असून राज्यात जी मदत शेतकऱ्यांना दिली जाईल तशीच मदत बोदवड तालुक्यातील शेतकऱ्यांना मिळेल व जिल्ह्यातील इतर तालुकेही दुष्काळग्रस्त यादीत समाविष्ट केले जातील अशी आश्वासन मंत्री गुलाबराव पाटील यांनी याप्रसंगी दिले.0
0
Report
Advertisement
