262406
नवाबगंज में खेतों में मिला विशाल अजगर, क्षेत्र में मचा हड़कंप
Nawabganj, Uttar Pradesh:नवाबगंज थाना क्षेत्र के विकास भवन के पीछे खेतों में एक विशाल अजगर मिला। अजगर के मिलने से क्षेत्रवासियों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने इस अजगर का वीडियो बनाया जो अब वायरल हो गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मौलाना का बयान,इंडिया गंठबंधन के हुजूम मे मुसलमान था गायब,राहुल गांधी और अखिलेश यादव से रहें होशियार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली: दिल्ली के कांस्टीट्यूशन क्लब मे अपोजीशन पार्टियों के गठबंधन की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई,इस बैठक पर आल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रज़वी ने अपनी सख़्त प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इंडिया गंठबंधन के हुजूम मे मुसलमान गायब था, और किसी काबले जिक्र मुस्लिम पार्टी को दावत नही दी गई।मौलाना ने इंडिया गंठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर भी सवाल खड़ा करते हुए कहा कि जो लोग सम्प्रदायिकता को खत्म करने की बात करते हैं, उन्होंने ही अपने एजेंडे और गुफ्तगू मे सम्प्रदायिक जैसे शब्द का भी इस्तेमाल नही किया। जबकि आज के माहौल मे भाईचारा और यकजहती की शदीद जरुरत है।मौलाना ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के गठबंधन को लेकर भी बड़ी बात कही, उन्होंने कहा कि मै कांग्रेस के नेतृत्व और खासतौर पर राहुल गांधी को याद दिलाना चाहता हूं कि अगर अखिलेश यादव ने छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान के विधानसभा चुनावों मे समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी मुस्लिम बहुल क्षेत्रों से नही खड़े करते, तो कांग्रेस को नुक्सान नही होता, और इन तीनों राज्यों में भाजपा की हुकूमत नही बनती। इसलिए राहुल गांधी और कांग्रेस नेतृत्व को इस पर विचार विमर्श करना होगा, कि उन तीन राज्यों के विधानसभा चुनाव के दरमियान अखिलेश यादव ने गठबंधन का धर्म क्यों नही निभाया। मौलाना ने भविष्य मे होने वाले उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के सम्बन्ध में कहा कि मैं कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी को मशवरा देना चाहता हूं कि अखिलेश यादव भरोसा करने लायक व्यक्ति नहीं है। चुनाव के वक्त जब उम्मीदवारो के नामों की तक्सीम का वक्त आयेगा तो देखियेगा अखिलेश यादव किस तरह रंग बदलते नजर आयेंगे।0
0
Report
विरोध प्रदर्शन की खबर
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
5 वर्षीय मासूम की सांप काटने से मौत, झाड़-फूंक से इलाज नहीं
Khajuria Khurd, Bihar:jamuninar गाँव में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ सोमवार की रात घर में सो रहे एक 5 वर्षीय मासूम बच्चे की जहरीले सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक बच्चे की पहचान जमुनीनार गाँव निवासी नागेंद्र सिंह के पुत्र हिमांशु कुमार के रूप में हुई है। इस घटना के बाद से पीड़ित परिवार में कोहराम मच गया है। परिवार के अनुसार, मासूम सो रहा था और सांप ने डस लिया। सांप के काटने के बाद परिजनों ने अंधविश्वास के कारण ही इलाज के बजाय झाड़-फूंक करवाने का प्रयास किया। हालत बिगड़ती गई और आखिर बच्चे की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव भभुआ सदर अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
जमुई में तेज टेलर की टक्कर: पिता-पुत्र की मौत, चालक फरार
Jamui, Bihar:जमुई चकाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत चकाई-गिरिडीह मुख्य मार्ग पर चिलखारी गांव के समीप एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहाँ सड़क किनारे खड़े एक टेलर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित टेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में टेलर के नीचे दबकर पिता रियासत हुसैन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उनका पुत्र रियाज हुसैन गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मृतक एवं घायल रिश्ते में पिता-पुत्र हैं और वे मूल रूप से कोडरमा के रहने वाले हैं, जो वर्तमान में जमशेदपुर में निवास करते हैं। अस्पताल में इलाजरत घायल रियाज ने बताया कि दोनों अपनी-अपनी गाड़ियां लेकर सुल्तानगंज से माल अनलोड करके वापस सुंदरगढ़ ओडिशा लौट रहे थे। इसी क्रम में चिलखारी गांव के समीप सड़क किनारे पेड़ की छांव में अपने वाहन खड़े कर वे खाना पका कर खा रहे थे। तभी गिरिडीह की ओर से लोहे के मोटे पाइप लदे एक अन्य तेज रफ्तार टेलर ने अनियंत्रित होकर जोरदार टक्कर मार दी। रियाज दोनों टेलर के बीच दब गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने एकजुट होकर अपनी जान जोखिम में डालकर दो जेसीबी के सहारे नीचे दबे घायल चालक को बाहर निकाला। दुर्घटना के बाद टक्कर मारने वाला टेलर चालक मौके से फरार हो गया। घटना के संबंध में चकाई थानाध्यक्ष सर्वजीत कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है जबकि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्तम के लिए भेज दिया गया है। घायल का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है। घायल के परिजनों को सूचना दे दी गई है।0
0
Report
विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में 8 मौतें, मुआवजे की मांग तेज
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD (TELANGANA): ANIL KUMAR YADAV (CONGRESS) & MOHAMMAD ALI SHABBIR (ADVISOR TO GOVERNMENT OF TELANGANA) ON VISAKHAPATNAM STEEL PLANT ACCIDENT हैदराबाद, तेलंगाना - विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे पर कांग्रेस सांसद अनिल कुमार यादव कहते हैं, "विशाखापत्तनम स्टील प्लांट में हुए हादसे में लगभग 8 लोगों की मौत हो गई है और 4 से 5 लोग घायल हुए हैं... भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचने के लिए जांच की जानी चाहिए।" विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे पर तेलंगाला के मुख्यमंत्री के सलाहकार मोहम्मद अली शब्बीर कहते हैं, "इस घटना में 8 कर्मचारियों और अधिकारियों की मौत हो गई... मेरी मांग है कि आंध्र प्रदेश सरकार और भारत सरकार उन परिवारों को 1 करोड़ रुपये से ज़्यादा का मुआवज़ा दे और परिवार के सदस्यों को लाभ पहुंचाए..."0
0
Report
मुज़फ्फरपुर में फिर बुलडोजर, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण खत्म
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में एक बार फिर अतिक्रमण के खिलाफ बुलडोजर चला गया है और जितने भी लोगों सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर रखा था, उसको अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है और इस दौरान मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल के साथ एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा और अनुमंडल पदाधिकारी पश्चिमी आकांक्षा आनंद खुद मौजूद रही. पूरी इलाके में सख्ती के साथ अतिक्रमित जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया गया. साथ ही चेतावनी दी गई कि अगर दुबारा अतिक्रमण करेंगे तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी. दरअसल बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार बनते ही लगातार अतिक्रमण के खिलाफ यूपी मॉडल बुलडोजर की कार्रवाई चल रही है और इसी क्रम में आज शहर के चांदनी चौक से लेकर बैरिया तक जहां जहां सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया था. उन सभी जगह पर बुलडोजर चला कर सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करा लिया गया है. सबसे बड़ी बात यह है कि इस कार्रवाई में महिंद्रा के एक बड़े शोरूम पर भी बुलडोजर वाली कार्रवाई हो गई. वही कार्रवाई के दौरान अधिकारियों के द्वारा सभी लोगों को आगाहा किया गया है कि अगर दुबारा सरकारी जमीन पर आप अतिक्रमण करते हैं तो फिर आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी. वही मौके पर पहुंची एसडीपीओ टाउन टू विनीता सिन्हा ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के द्वारा जारी आदेश के बाद आज सरकारी जमीन पर लोगो द्वारा किए गए अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई है और चांदनी चौक से लेकर बैरिया तक जहां भी सरकारी जमीन पर अतिक्रमण किया गया था, उसको खाली कर लिया गया है और सभी लोगों को यह बता दिया गया है कि अगर आप दुबारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करते हैं तो फिर आपके ऊपर कानूनी कार्रवाई होगी.0
0
Report
Advertisement
बिहार में ISTP पोर्टल से खनिज परिवहन पारदर्शी, डिजिटल ट्रैकिंग शुरू
Patna, Bihar:बिहार में खनिज परिवहन व्यवस्था को पूरी तरह डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। खान एवं भूतत्व विभाग द्वारा इंटर स्टेट ट्रांजिट पास (ISTP) पोर्टल लॉन्च किया गया है। खान एवं भूतत्व मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने इसका शुभारंभ किया। यह नई व्यवस्था 10 जून 2026 से पूरे राज्य में लागू होगी। नई व्यवस्था के तहत दूसरे राज्यों से बिहार में प्रवेश करने वाले बालू, पत्थर, स्टोन चिप्स, मोरंग, स्टोन डस्ट समेत सभी लघु खनिजों से लदे वाहनों को राज्य की सीमा में प्रवेश करने से पहले ISTP पोर्टल पर पंजीकरण कर ट्रांजिट पास प्राप्त करना होगा। इसके माध्यम से खनिजों के आयात और परिवहन की डिजिटल ट्रैकिंग की जाएगी, जिससे अवैध खनन, अवैध परिवहन और फर्जी दस्तावेजों के इस्तेमाल पर प्रभावी रोक लगाई जाएगी। मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कहा कि बिहार सरकार खनिज क्षेत्र में पारदर्शिता, तकनीक आधारित निगरानी और राजस्व वृद्धि के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने बताया कि राज्य में तेजी से चल रहे सड़क, पुल और अन्य आधारभूत संरचना विकास कार्यों के कारण लघु खनिजों की मांग लगातार बढ़ रही है। ऐसे में अन्य राज्यों से आने वाले खनिजों का सटीक और विश्वसनीय डेटा उपलब्ध होना आवश्यक है। ISTP पोर्टल इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। विभाग के अनुसार, यह व्यवस्था फिलहाल सड़क मार्ग से दूसरे राज्यों से बिहार आने वाले लघु खनिजों पर लागू होगी। हालांकि कोयला, फ्लाई ऐश और अन्य वृहद खनिज इस व्यवस्था के दायरे में शामिल नहीं होंगे। विभाग भविष्य में रेलवे के माध्यम से होने वाले खनिज परिवहन को भी इसी प्रणाली से जोड़ने की तैयारी कर रहा है। नई व्यवस्था के तहत वजन आधारित चालानों पर 60 रुपये प्रति मीट्रिक टन और आयतन आधारित चालानों पर 85 रुपये प्रति घनमीटर की दर से शुल्क निर्धारित किया गया है। विभाग का मानना है कि इससे राज्य को आयातित खनिजों का सटीक डेटा मिलेगा, नीतिगत निर्णय लेने में मदद मिलेगी, राजस्व संग्रह बढ़ेगा और खनिज संसाधनों के बेहतर प्रबंधन को बढ़ावा मिलेगा। सरकार ने इसे खनन क्षेत्र में पारदर्शी व्यवस्था और सतत विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया है।0
0
Report
20 साल से टैंकरों पर निर्भर रॉयल पाम्स में पानी संकट, मुंबई हड़ताल से जूझी
Mumbai, Maharashtra:20 साल से टैंकरों के भरोसे गोरेगांव के रॉयल पाम्स में पानी आपूर्ति की अस्थिरता लगातार बनी हुई है। बीएमसी की पाइपलाइन से पानी नहीं मिलने के कारण यहाँ हजारों परिवार पूरी तरह निजी टैंकरों पर निर्भर रहते हैं। मौजूदा अनिश्चितकालीन हड़ताल से स्थिति और खराब हो गई है, क्योंकि मुंबई में पानी के टैंकरों की सेवाएं 7 जून से बंद हैं। टैंकर एसोसिएशन के अनुसार बोरवेल और रिंग वेल संचालकों के लिए नए एनओसी लेने के निर्देश लागू होने से यह अधिक कठिन हो गया है, जिससे जलआपूर्ति के लिए मौजूदा व्यवस्थाओं पर प्रश्न उठे हैं। मुंबई में निजी टैंकर प्रतिदिन बड़ी मात्रा में पानी उपलब्ध कराते हैं, जो住宅 परिसरों के साथ-साथ मेट्रो, सड़क निर्माण और बगीचों तक पहुंचता है। सातों जलाशयों में जल भंडार का केवल 14.92 प्रतिशत बचा है, जिससे पहले से चल रही 10 प्रतिशत कटौती और गंभीर हो गई है। यदि स्थिति ऐसी ही बनी रही तो प्रशासन ने आपदा प्रबंधन कानून के तहत निजी टैंकरों के नियंत्रण जैसे कदम उठाने की भी बात कही है। रॉयल पाम्स की समस्या सिर्फ एक सोसायटी तक सीमित नहीं है—यह मुंबई की शहरी योजना, बुनियादी सुविधाओं और प्रशासनिक जवाबदेही पर गम्भीर सवाल छोड़ती है, क्योंकि 20 साल से लोग पानी के टैंकरों पर ही जीवन बसर कर रहे हैं और अब बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं।0
0
Report
म्यांमार से ड्रग सप्लाई वाला बड़ा सिंडिकेट: ED ने 142 करोड़ से अधिक लेनदेन पकड़े
Delhi, Delhi:*म्यांमार से भारत तक ड्रग तस्करी का बड़ा नेटवर्क बेनकाब, 142 करोड़ रुपये से ज्यादा की संदिग्ध रकम का खुलासा* *निगरानी के लिए बॉर्डर पर लगा रखे थे पेड़ पर 25 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे* प्रवर्तन निदेशालय ने अंतरराष्ट्रीय ड्रग तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में PMLA एक्ट के तहत त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल और मिजोरम में चार ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई एक बड़े क्रॉस-बॉर्डर ड्रग सिंडिकेट से जुड़े मामले में की गई है। ED ने यह जांच नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो यानी NCB की अगार्टला जोनल यूनिट में दर्ज केस के आधार पर शुरू की थी। NCB ने NDPS एक्ट के तहत यह मामला दर्ज किया था। जांच उस वक्त शुरू हुई थी जब 21 अगस्त 2025 को मिजोरम में NH-06A पर एक गाड़ियों के काफिले को रोककर तलाशी ली गई थी। तलाशी के दौरान NCB ने भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद किया था। इसमें करीब 49.101 किलो मेथामफेटामाइन की गोलियां और 40 ग्राम हेरोइन शामिल थी। इस मामले में आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। NDPS एक्ट की धाराएं PMLA के तहत शेड्यूल अपराध में आती हैं, इसलिए ED ने मनी लॉन्ड्रिंग एंगल से जांच शुरू की। ED की जांच में सामने आया कि यह कोई सामान्य तस्करी का मामला नहीं था, बल्कि एक संगठित अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय ड्रग नेटवर्क चल रहा था। जांच के मुताबिक, यह सिंडिकेट म्यांमार से मेथामफेटामाइन मंगाता था, फिर मिजोरम के चम्फाई और जोखावथर बॉर्डर सेक्टर के जरिए भारत में इसकी तस्करी की जाती थी। इसके बाद ड्रग की खेप को त्रिपुरा में मौजूद रिसीवर्स तक पहुंचाया जाता था। ED का आरोप है कि ड्रग से कमाए गए पैसों को छिपाने के लिए बैंक अकाउंट्स, फर्जी कंपनियों, कैश और हवाला नेटवर्क का इस्तेमाल किया गया। जांच एजेंसी ने अब तक इस नेटवर्क में 142 करोड़ रुपये से ज्यादा के संदिग्ध लेन-देन की पहचान की है। ED के मुताबिक, यह पैसा अलग-अलग खातों और शेल कंपनियों के जरिए घुमाकर इसके असली सोर्स और लाभार्थियों को छिपाने की कोशिश की गई। इस मामले में म्यांमार से ड्रग सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी चिंतुआंगल उर्फ त्लुआंगा और ड्रग ट्रांसपोर्ट नेटवर्क के मुख्य सहयोगी जब्रुल हक को पहले ही NCB गिरफ्तार कर चुकी है। ED की टीम ने जिन four ठिकानों पर छापेमारी की, उनमें त्रिपुरा के सोनामुरा इलाके के रहने वाले अनवर हुसैन उर्फ सुमन मियां उर्फ करोड़पति सुमन और जाशिम मियां के ठिकाने शामिल हैं। ED के मुताबिक, दोनों जब्त की गई ड्रग खेप के अंतिम रिसीवर बताए जा रहे हैं। इसके अलावा मिजोरम के जोखावथर में रहने वाली ह्मिंगथानसांगी के ठिकाने पर भी कार्रवाई की गई। जांच में उसके बैंक खाते में 33 करोड़ रुपये से ज्यादा के संदिग्ध क्रेडिट मिले हैं। पश्चिम बंगाल के नॉर्थ 24 परगना में रिजू एंटरप्राइजेज की प्रोपराइटर चैताली दास के ठिकाने पर भी छापेमारी हुई। ED को शक है कि इस फर्म का इस्तेमाल अपराध से कमाए गए पैसे को आगे भेजने के लिए किया गया। छापेमारी के दौरान ED को कई चौंकाने वाली चीजें मिलीं। अधिकारियों को 25 से ज्यादा CCTV कैमरे मिले, जो पेड़ों पर लगाए गए थे। ये कैमरे जंगल वाले इलाकों और भारत-बांग्लादेश अंतरराष्ट्रीय सीमा के आसपास की निगरानी के लिए लगाए गए थे। जांच एजेंसी के मुताबिक, सुमन मियां और जाशिम मियां के घर भारत-बांग्लादेश सीमा से बिल्कुल सटे हुए थे, जबकि जोखावथर में जिस जगह कार्रवाई हुई वह म्यांमार बॉर्डर से 500 मीटर से भी कम दूरी पर थी। तलाशी के दौरान CRPF और BSF की मदद भी ली गई। संदिग्ध ठिकानों से ED ने कई आपत्तिजनक दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और जांच से जुड़े दूसरे सबूत जब्त किए हैं। ED अब इस पूरे नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों, पैसों के लेन-देन और ड्रग तस्करी से जुड़े अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।0
0
Report
Advertisement
CBI की बड़ी कार्रवाई: साइबर स्लेवरी गिरोह के दो गिरफ्तार, विदेशी नेटवर्क का पर्दाफाश
Delhi, Delhi:साइबर स्लेवरी के गिरोह पर CBI की बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दक्षिण-पूर्व एशिया में चल रहे साइबर फ्रॉड और मानव तस्करी नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दो प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि यह गिरोह भारतीय युवाओं को विदेश में अच्छी नौकरी का लालच देकर म्यांमार और कंबोडिया के स्कैम सेंटरों तक पहुंचाता था। पीड़ितों को थाईलैंड के रास्ते म्यांमार ले जाया जाता था, जहां उनके पासपोर्ट छीन लिए जाते थे और उन्हें जबरन साइबर ठगी के काम में लगाया जाता था। विरोध करने पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना भी दी जाती थी। कई मामलों में परिवारों से मोटी रकम वसूलकर पीड़ितों को छोड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक लॉजिस्टिक व्यवस्था संभालता था, जबकि दूसरा भारत में एजेंटों का नेटवर्क चलाकर युवाओं की भर्ती करता था। CBI के अनुसार, गिरोह के तार अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध सिंडिकेट से जुड़े हैं और भुगतान क्रिप्टोकरेंसी के जरिए किया जाता था।0
0
Report
जोज़िला टनल: दुनिया की सबसे लंबी टनल से जम्मू-कश्मीर लद्दाख जुड़ा, ब्रेकथ्रू हुआ
दुनिया की सबसे लंबी टनल जोजिला टनल जो 11500 फीट ऊँची है ने आज जम्मू-कश्मीर को लद्दाख से जोड़ा। आज टनल के भीतर करीब 8 किलोमीटर पर हाइवे और ट्रांसपोर्ट मंत्री ने ब्रेकथ्रू कर इस टनल को थ्रू किया। टनल के भीतर गाड़ी में बैठकर जी न्यूज़ की टीम ने टनल को दिखाया। WT टनल के भीतर गाड़ी में बैठकर जहाँ ब्रेकथ्रू किया गया वहाँ लोगों का उत्साह देखने को मिला आम लोग गाड़ी में बैठकर उस जगह पहुंचे और इस घटना के साक्षी बने। कारगिल निवासियों के साथ WT उनसे बातचित। ब्रेकथ्रू की जगह इस टनल में पिछले पाँच सालों से काम करने वाले जश्न मानते दिखे। टनल कारिगारकर्ताओं से बातचित करते WT खालिद हुसैन जी मीडिया कश्मीर0
0
Report
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय राजरथिनम स्टेडियम में सिंगप्पेन स्पेशल टास्क फोर्स लॉन्च करेंगे
Noida, Uttar Pradesh:CHENNAI (TAMIL NADU): TAMIL NADU CM VIJAY TO LAUNCH ‘SINGAPPEN' RAPID RESPONSE FORCE AT RAJARATHINAM STADIUM, EGMORE चेन्नई | तमिलनाडु के मुख्यमंत्री जल्द ही 'सिंगापेन स्पेशल टास्क फोर्स' लॉन्च करेंगे। यह तमिलनाडु में महिलाओं के खिलाफ अपराधों को रोकने और संकट के समय मदद के लिए तुरंत कार्रवाई करने के मकसद से बनाई गई, सिर्फ़ महिलाओं वाली एक खास पुलिस यूनिट है।0
0
Report
Advertisement
गोंडा के 30 ताइक्वांडो खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट, जिला का सम्मान
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा जिले के रहने वाले 30 ताइक्वांडो खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो महासंघ कोरिया द्वारा ब्लैक बेल्ट की उपाधि प्राप्तकर गोंडा जिले का राम रोशन किया है। आज 19 बालक एवं 11 बालिका ताइक्वांडो खिलाड़ियों को मंडलायुक्त देवीपाटन दुर्गा शक्ति नागपाल ने अपने कार्यालय में सम्मानित किया है। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों को ब्लैक बेल्ट प्रमाण पत्र, आईडी कार्ड, पदक एवं पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मंडलायुक्त ने खिलाड़ियों से संवाद स्थापित करते हुए कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। उन्होंने विशेष रूप से बालिकाओं को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा आत्मरक्षा के प्रति स्वयं जागरूक बनें और अन्य लोगों को भी जागरूक करें। उन्होंने सभी बच्चों की सालो की कड़ी मेहनत की सराहना की है। उन्होंने गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन की सराहना करते हुए कहा कि संस्था द्वारा प्रदान किए जा रहे गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप जनपद के खिलाड़ी ताइक्वांडो में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश एवं देश स्तर पर गोंडा का नाम रोशन कर रहे हैं। मंडलायुक्त ने सभी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया तथा उनकी भावी योजनाओं एवं लक्ष्यों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान गोंडा ताइक्वांडो एसोसिएशन के सचिव डॉ. प्रत्यूष राज ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों एवं एसोसिएशन की गतिविधियों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की है।0
0
Report
मौलाना हैदर के दावे: 2027 में भाजपा 300+ सीटें, सपा 35-40
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर प्रेस वार्ता में बोले भाजपा के वरिष्ठ नेता मौलाना हबीब हैदर, 2027 के चुनाव में 35-40 सीटों पर सिमटेगी समाजवादी पार्टी , 300 पार कर जाएगी भारतीय जनता पार्टी, इस मौके पर जनसंपर्क अभियान के उत्तर प्रदेश के अल्पसंख्यक प्रभारी सैयद एहसान अहमद ने किया मोदी सरकार की योजनाओं का बखान अमरोहा जनपद के नौगावां सादात कस्बे के निवासी और भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य तथा पश्चिम बंगाल अल्पसंख्यक मोर्चा के सह प्रभारी मौलाना हबीब हैदर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित वार्ता में समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए बड़ा राजनीतिक दावा किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी महज 35 से 40 सीटों पर सिमट जाएगी, जबकि भारतीय जनता पार्टी 300 से अधिक सीटें जीतकर फिर से सत्ता में वापसी करेगी। मौलाना हबीब हैदर ने कहा कि मोदी सरकार ने मुसलमानों के लिए जितना काम किया है, उतना पहले किसी सरकार ने नहीं किया। केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की योगी सरकार ने बिना किसी भेदभाव के विकास किया है और सभी योजनाओं में मुस्लिम समाज को भी बराबर की भागीदारी मिली है। उन्होंने दावा किया कि मुस्लिम समाज का भाजपा के प्रति विश्वास लगातार बढ़ रहा है और आने वाले समय में मुस्लिम वोट प्रतिशत में भी भाजपा की हिस्सेदारी बढ़ेगी। उनके मुताबिक, केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्गों तक पहुंचा है, जिससे लोगों का भरोसा भाजपा के प्रति मजबूत हुआ है। मौलाना हबीब हैदर ने कहा कि सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति को आम लोग काफी पसंद कर रहे हैं। अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई और सख्त कानून व्यवस्था के कारण आम मुस्लिम समाज भी संतुष्ट है और खुद को सुरक्षित महसूस कर रहा है।0
0
Report
किसानों ने चंदा जुटाकर जर्जर सड़क की मरम्मत शुरू कर दी
Jhansi, Uttar Pradesh:झांसी के समथर कस्बे से एक ऐसी तस्वीर सामने आई जो व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। जनप्रतिनिधियों के वादों और प्रशासनिक आश्वासनों से तंग आकर आखिरकार किसानों ने खुद फावड़ा उठा लिया है। करीब 15 से 20 वर्षों से जर्जर हालत में पड़ी सड़क की मरम्मत के लिए किसानों ने चंदा इकट्ठा कर खुद निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। यह सड़क समथर नगर पालिका के कचरा घर से लगभग दो किलोमीटर तक जाती है। यह मार्ग क्षेत्र के सैकड़ों किसानों की जीवनरेखा माना जाता है। किसानों का कहना है कि इस सड़क की दुर्दशा को लेकर कई बार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपे गए। लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिला, काम कभी शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर सड़क के कारण फसल मंडी तक पहुंचाना मुश्किल हो गया था। बारिश में हालात और बदतर हो जाते थे। कई बार फसल से लदी ट्रालियां पलटने से लाखों का नुकसान उठाना पड़ा। जब व्यवस्था ने हाथ खड़े कर दिए तो किसानों ने एकजुट होकर चंदा इकट्ठा किया और सड़क को चलने लायक बनानेका बीड़ा खुद उठा लिया और काम शुरू कर दिया।0
0
Report
Advertisement
