284001
झांसी में राष्ट्रीय खेल दिवस पर 6 दिवसीय खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ
Jhansi, Uttar Pradesh:आज खेल निदेशालय उत्तर प्रदेश के निर्देशानुसार हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के जन्म दिवस "राष्ट्रीय खेल" दिवस के मौके पर झांसी में 6 दिवसीय जिला स्तरीय पुरुष और महिला खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ झांसी नगर विधायक पंडित रवि शर्मा और अन्य अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। खिलाड़ियों ने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में हॉकी खेलते हुए अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंगे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
वाशिम में 80 दंपतियों का सामूहिक विवाह, लागत में कमी से संदेश
Washim, Maharashtra:वाशीम: ८० जोडप्यांचा सामूहिक विवाह सोहळा पार पडला. छत्रपती शाहू महाराज बहुउद्देशीय संस्थेच्या आणि समाज कल्याण विभागाच्या पुढाकारातून आयोजित या सोहळ्यात ८० जोडपी विवाह बंधनात अडकली. कमी खर्चात आणि साधेपणाने विवाह पार पाडत अनावश्यक खर्चाला आळा घालण्याचा संदेश या उपक्रमातून देण्यात आला. आमदार बच्चू कडू, यांनी नवदाम्पत्यांना शुभेच्छा देत उपक्रमाचे कौतुक केले. दिखावा नाही,अनावश्यक खर्च नाही; सामूहिक विवाहातून सामाजिक बांधिलकीचा संदेश देण्यात आला.0
0
Report
पंजाब का वायरस काला सच: एजेंसियाँ बनाम शिरोमणि अकाली दल?
Noida, Uttar Pradesh:ਆਖ਼ਿਰ ਬਾਹਰ ਆ ਹੀ ਗਿਆ 'ਵਾਇਰਸ ਪੰਜਾਬ ਦਾ ਕਾਲਾ ਸੱਚ!' ਬਾਬਾ ਬਕਾਲਾ ਵਿਖੇ ਅੱਜ 'ਏਜੰਸੀਆਂ ਦੇ ਵਾਰਸਾਂ' ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਕਾਨਫਰੰਸ ਵਿੱਚ ਇਨ੍ਹਾਂ ਨੇ ਨਾ ਗੁਰੂ ਦੋਖੀ ਭੰਡ ਦਾ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ, ਨਾ ਕਾਂਗਰਸ ਖਿਲਾਫ਼ ਮੂੰਹ ਖੋਲ੍ਹਿਆ। Bas ਇੱਕੋ ਗੱਲ ਆਖੀ ਕਿ, 'ਸਾਨੂੰ ਤਾਂ ਪੰਜਾਬੀਆਂ ਮੂੰਹ ਨਹੀਂ ਲਾਉਣਾ ਪਰ ਅਸੀਂ ਆਪਣਾ ਸਾਰਾ ਜ਼ੋਰ ਲਾਉਣਾ ਤਾਂਕਿ ਸ਼੍ਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਜਿੱਤ ਨਾ ਸਕੇ।' ਕੀ ਤਰਸੇਮ ਸਿੰਘ ਸਪੱਸ਼ਟ ਕਰੇਗਾ ਕਿ ਵਾਇਰਸਾਂ ਦੀ ਜੁੰਡਲੀ ਕਿਸਦੇ ਇਸ਼ਾਰੇ ਉੱਤੇ ਪੰਥ-ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਨੁਮਾਇੰਦਾ ਜਥੇਬੰਦੀ Shਰੋਮਣੀ ਅਕਾਲੀ ਦਲ ਨੂੰ ਖਤਮ ਕਰਨ ਲਈ ਤਰਲੋਮੱਛੀ ਹੋ ਰਹੀ ਹੈ?0
0
Report
दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दो युवक की दर्दनाक मौत
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा अज्ञात वाहन ने दो युवकों को कुचला हादसे में दोनों युवकों की हुई मौत मृतक चूड़ियावास निवासी साहिल मीणा ओर बांसखोह के उगास निवासी महेंद्र मीणा महेंद्र अपने मामा के यहां आया हुआ था दोनों युवक एक्सप्रेस वे देखने चढ़ गए उपर उस दौरान आ गए किसी वाहन की चपेट में दोनों युवकों के शव रखवाए गए दौसा मोर्चरी में नांगल राजावतान थाना क्षेत्र का घटनाक्रम दौसा के नांगल राजावतान थाना क्षेत्र में होकर गुजर रहे दिल्ली मुंबई एक्सप्रेस वे पर चूड़ियावास गांव के समीप पिलर संख्या 201.1 पर खड़े दो युवकों को अज्ञात वाहन ने कुचल दिया किसके चलते दोनों युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची हादसे के शिकार दोनों युवकों को तत्काल एंबुलेंस से दौसा जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया मृतक युवक 22 वर्षीय महेंद्र मीणा चूड़ियावास गांव का ही निवासी है तो वहीं दूसरा 16 वर्षीय युवक साहिल मीणा जयपुर के बस्सी थाना क्षेत्र के बांसखोह के उगास गांव का निवासी है साहिल अपने चूड़ियावास गांव में स्थित अपने मामा के घर आया था ऐसे में मामा बुआ के दोनों लड़के एक्सप्रेस वे को देखने के लिए उस पर चढ़ गए जहां एक तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया पुलिस ने एक्सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की बदौलत वहान की पहचान की जिस ट्रक से हादसा हुआ था उसे पुलिस ने बूंदी के लाखेरी में दस्तयाब कर लिया साथ ही चालक को भी हिरासत में ले लिया युवकों की मौत की सूचना जब परिजनों को मिली तो घर में कोहराम मच गया पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्द कर दिए।0
0
Report
Advertisement
पटना में मीठापुर-करबिगहिया फ्लाईओवर-एलिवेटेड रोड का लोकार्पण, जाम से राहत
Patna, Bihar:Anchor राजधानी पटना के निवासियों के लिए आज का दिन राहत और बड़ी सौगात लेकर आया है। लंबे समय के इंतजार के बाद, मीठापुर-करबिगहिया फ्लाईओवर और मीठापुर से सिपारा के बीच 2.1 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड पथ का विधिवत लोकार्पण किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने इन दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं का शुभारंभ कर जनता को समर्पित किया।फ्लाईओवर का निर्माण 249 करोड़ रुपए की लागत से की गई है। पटना जंक्शन, मीठापुर और करबिगहिया गोलंबर पर रोज़-रोज़ लगने वाले भीषण जाम से अब राजधानी वासियों को हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा शुरू किए गए इस मीठापुर-करबिगहिया फ्लाईओवर के चालू होने से कंकड़बाग, न्यू बाईपास और मीठापुर की तरफ से आने वाले वाहन अब सीधे आर-ब्लॉक, जीपीओ और सचिवालय की ओर बिना किसी रुकावट के जा सकेंगे। इतना ही नहीं, पटना जंक्शन के करबिगहिया छोर पर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए चौड़ी सर्विस रोड भी तैयार की गई है। वहीं दूसरी तरफ,मीठापुर-महुली एलिवेटेड रोड परियोजना के दूसरे चरण में मीठापुर से सिपारा के बीच 2.1 किलोमीटर लंबे पथ का लोकार्पण किया गया है। इसके शुरू होने के बाद अब मीठापुर से महुली तक का 9 किलोमीटर का सफर, जो घंटों में पूरा होता था, मात्र 7 से 8 मिनट में तय किया जा सकेगा। गया, जहानाबाद, अरवल और औरंगाबाद की ओर जाने वाले यात्रियों को अब शहर के बीच ट्रैफिक में फंसे बिना सीधा और सुगम रास्ता मिलेगा0
0
Report
अमरनाथ यात्रा: रक्षाबंधन के पूर्व संध्या पर 4.80 लाख भक्तों ने गुफा दर्शन किया
Chaka, रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर अमरनाथ यात्रा का शानदार समापन: मौसम और आतंकी चुनौतियों के बावजूद इस साल 4.80 लाख तीर्थयात्रियों ने पवित्र गुफा में दर्शन किए। रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर, श्री अमरनाथ जी की पवित्र गुफा की 57 दिनों तक चलने वाली वार्षिक तीर्थयात्रा अपने आध्यात्मिक समापन पर पहुँची। यह हाल के वर्षों की सबसे लंबी यात्राओं में से एक रही। हिमालय की ऊँचाइयों पर स्थित बर्फ के शिवलिंग के दर्शन के लिए कुल 4.80 लाख श्रद्धालुओं ने अपनी श्रद्धा अर्पित की, जिससे गहरी भक्ति का यह दौर शांतिपूर्ण और सफल ढंग से संपन्न हुआ। हालाँकि, खराब मौसम के कारण यात्रा के अंतिम चरण में इसे लगभग दो हफ़्ते के लिए रोकना पड़ा था, लेकिन मुख्य पुजारी और समर्पित साधुओं का एक समूह आगे बढ़ता रहा। पवित्र छड़ी (छड़ी मुबारक) को साथ लेकर, उन्होंने पारंपरिक पहलगाम मार्ग से तीन दिन की कठिन यात्रा पूरी की और पवित्र गुफा तक पहुँचे। वहाँ, पवित्र छड़ी के संरक्षक महंत दीपेंद्र गिरि की देखरेख में अंतिम भव्य पूजा की गई। इस पवित्र दिन पर भगवान शिव के पर्वतीय निवास स्थान पर पूरी दुनिया में शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थनाओं के साथ अनुष्ठान संपन्न हुए। पुरानी परंपरा के अनुसार, सावन महीने की पूर्णिमा (जो रक्षाबंधन के दिन पड़ती है) को ही भगवान शिव ने माता पार्वती को सुनाई जा रही 'अमर कथा' (अमरता की कथा) पूरी की थी। तब से, अमरनाथ यात्रा पारंपरिक रूप से इस त्योहार की पूर्व संध्या पर समाप्त होती रही है, जो हिमालय की इस तीर्थयात्रा को पारिवारिक रिश्तों और दैवीय कृपा के व्यापक उत्सव से अटूट रूप से जोड़ती है। इस यात्रा का सुचारू और सुरक्षित समापन, जिसमें 4.80 लाख श्रद्धालुओं ने सफलतापूर्वक दर्शन किए, श्री अमरनाथ श्राइन बोर्ड और इस पवित्र यात्रा की सुरक्षा के लिए मिलकर काम करने वाली कई सुरक्षा एजेंसियों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। अमरनाथ गुफा के ऊंचे पहाड़ों से लेकर कश्मीर घाटी के भीड़-भाड़ वाले मंदिरों तक, रक्षाबंधन की पूर्व संध्या अटूट आस्था, सांप्रदायिक सद्भाव और मुश्किलों पर भक्ति की जीत का एक सशक्त प्रमाण बन गई।0
0
Report
मोहाली के निजी स्कूल बस ड्रायवर की लापरवाही से बच्चों की जिंदगी खतरे में
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:स्कूल बस ड्रायवर की लापरवाही के कारण मां के लाडले की जिंदगी खतरे में है. शॉट कट मारने के चक्कर में लापरवाह स्कूली बस ड्रायवर ने कितनी बार बड़े हादसे हो चुके हैं, फिर भी बस ड्रायवरों में सुधार नहीं दिख रहा. कैसे स्कूली बच्चों की जिंदगी खतरे में डालकर बचाते हैं चंद रुपए? यह वीडियो मोहाली के एक प्राइवेट स्कूल के भीतर लगी स्कूool बस की तस्वीर जैसा है जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.0
0
Report
Advertisement
अमित ठाकरे का SIR फॉर्म पर बयान: विपक्षी रुख के चलते सरकार दबाव में
Navi Mumbai, Maharashtra:पश्चिम बंगाल मध्ये जे झालं तेच वाटतेय. भाजपचे मतदार ठेवायचेत आणि इतर मतदार काढून टाकायचे आहेत. शासनाकडून यांना form दिले कोणी. खूप चुकीचं चालू आहे. दडपशाही च्या मार्गावर आपण चाललो आहोत. हे आपल्या समोर आले असे किती चालू असतील आपल्याला माहित नही. शासन त्यांच्या हातात पेड टीम लावलेय ती त्यांच्या हातात. लोकांनी हे सगळं लक्षात ठेवलं पाहिजे लोकांनी रस्त्यावर उतरलं पाहिजे. लोकं रस्त्यावर उतरली सरकारला जाब विचारायला लागली तर हे घरीच बसणार आहेत. बाईट- अमित ठाकरे - मनसे नेते0
0
Report
मेरठ के स्कूल में टीचर ने मासूम पर 17 थप्पड़, परिजन पुलिस में शिकायत
Naugarh, Uttar Pradesh:मेरठ से थप्पड़बाज स्कूल टीचर का वीडियो सामने है। जहां स्कूल में टीचर ने एक मासूम पर 28 सेकेंड में 17 थप्पड़ मारे। छात्र का कसूर सिर्फ इतना था कि उसकी दूसरे छात्रों से बहस हो रही थी। और इसी से आगबबला टीचर ने उसकी पिटाई कर दी। मामले में परिजनों ने पुलिस में शिकायत की है जिस पर अब एक्शन की बात कही जा रही है。0
0
Report
गजरौला के बहलोलपुर में जल निगम टंकी की केबल चोरी
Gajraula, Uttar Pradesh:*एंकर:-* अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में जल निगम की पानी की टंकी से सोलर पैनल की करीब 50 मीटर केबल चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की गई केबल की कीमत करीब 35 से 40 हजार रुपये बताई जा रही है। केबल चोरी होने के बाद गांव में पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है। टंकी ऑपरेटर ने मामले की सूचना पुलिस और जल निगम अधिकारियों को दे दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। *वीओ:-* अमरोहा के गजरौला थाना क्षेत्र के बहलोलपुर गांव में जल निगम की पानी की टंकी से सोलर पैनल की केबल चोरी होने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि जल निगम की ओर से करीब दो वर्ष पहले गांव में पानी की टंकी स्थापित की गई थी।हालांकि अभी तक टंकी का टैंक निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ है। इसके बावजूद टंकी ऑपरेटर अजयपाल सिंह, निवासी फरीदपुर गढ़ी, मोटर के जरिए गांव में सीधे पानी की सप्लाई कर रहे थे। गांव में लगभग सभी घरों में पानी के कनेक्शन भी हो चुके हैं।टंकी ऑपरेटर अजयपाल सिंह के मुताबिक, बीती रात जल निगम की ओर से बनाई गई कोठरी पर पहुंचे तो सोलर पैनल से मोटर तक जाने वाली करीब 50 मीटर 10 एमएम की केबल गायब मिली। सुबह टंकी चालू करने पहुंचे तो पैनल से कोठरी तक तार नहीं था। केबल चोरी होने की जानकारी मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों को सूचना दी गई। चोरी हुई केबल की कीमत करीब 35 से 40 हजार रुपये बताई जा रही है। ऑपरेटर ने जल निगम कार्यालय को भी घटना से अवगत करा दिया है। अब नई केबल मिलने के बाद ही गांव में दोबारा पानी की सप्लाई शुरू हो सकेगी। वहीं पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
मुरादाबाद डीएम ने कुष्ट और वृद्ध आश्रम में राखी बांधी, परिवारों में खुशी
Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद डीएम डॉ राजेंद्र पेंसिया ने कुष्ट आश्रम और वृद्ध आश्रम पहुंच मनाया रक्षाबन्धन, महिलाओं और बच्चों ने बाँधी जिलाधिकारी को खूब राखियाँ, अपने बीच जिलाधिकारी को पाकर परिवारों मे खुशी की लहर, जिलाधिकारी डॉ पेंसिया ने परिवारों के बच्चों और महिलाओं से राखियाँ बंधवाईं, राखी के बदले डीएम ने सभी को गिफ्ट दिए, इस दौरान डीएम डॉ राजेंद्र पेंसिया ने सभी के साथ बैठकर समय बिताया और जानी समस्याएं, जिलाधिकारी ने सभी को समस्याएं जान उन्हें जल्द समस्याओं के समाधान का दिया आश्वासन।0
0
Report
जालौन में तेज रफ्तार वैगनआर ने ऑटो को टक्कर, 7 घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में अनियंत्रित वैगनआर कार ने ऑटो में टक्कर, तेज रफ्तार कार की टक्कर से ऑटो अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में बच्ची-महिला समेत 7 लोग गंभीर रूप से घायल, स्थानीय लोगों ने घायलों को ऑटो से निकालकर सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टरों ने 2 लोगों की हालत नाजुक देख जिला अस्पताल उरई किया रेफर, जालौन के कालपी कोतवाली क्षेत्र के कदौरा रोड की घटना।0
0
Report
फतेहपुर में बाइक भिड़ंत, एक की मौत; परिजनों में कोहराम
Fatehpur, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग फतेहपुर फतेहपुर में दिखा रफ्तार का कहर दो बाइकों की जोरदार भिड़ंत हादसे में बाइक सवार एक शख़्स की मौत ससुराल से रखी देकर वापस लौट रहा था घर तभी हुआ हादसा शख्स की मौत के बाद परिजनों में मचा कोहराम सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को भेजा पोस्टमार्टम हुसैनगंज थाने के बेला मोड़ के पास की घटना0
0
Report
Advertisement
गोगामेड़ी मेले का ध्वजारोहण, 40 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे
Hanumangarh, Rajasthan:Hanumangarh : गोगामेड़ी मेले का ध्वजारोहण के साथ विधिवत शुभारंभ, गोगाजी महाराज की समाधि पर चादर चढ़ाई,गोगामेड़ी मेले में 40 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना,प्रशासन ने किए व्यापक इंतजाम,मेले की सुरक्षा के लिए 255 हाई-क्वालिटी CCTV कैमरे लगाए गए,पूरे मेला क्षेत्र पर रहेगी निगरानी,गोगामेड़ी मेले में 932 से अधिक पुलिसकर्मी,आरएसी,होमगार्ड और ट्रैफिक पुलिस का जाब्ता तैनात,श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क रैन बसेरे,पेयजल,चिकित्सा,शौचालय, कूलर-pंखे और पार्किंग की व्यवस्था0
0
Report
उत्तराखंड: मुफ्ती के धमकी बयान पर सीएम धामी की कड़ी कार्रवाई की चेतावनी
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के रुद्रपुर में एक मुफ्ती के धमकी वाले बयान के बाद सीएम धामी के बेहद सख्त तेवर सामने आये हैं... उन्होंने भड़काऊ बयान देने वाले इस मुफ्ती पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है... और दूसरे मौलानाओं को भी कानून के दायरे में रहने की सीधी चेतावनी दे दी है...0
0
Report
बारिश से टहरौली के खोह नाले में एम्बुलेंस फंसी, ग्रामीणों ने बाहर निकाला
Noida, Uttar Pradesh:एंकर-झांसी जनपद के टहरौली तहसील क्षेत्र के ग्राम चंदवारी रमपुरा रोड से निकला खोह नाला बारिश के पानी से उफना गया। नाले के पानी की धार सड़क पर 3-4 फीट ऊपर चल रही थी, इसी दौरान सड़क पर भरे पानी में एंबुलेंस फंस गई, गनीमत रही की एम्बुलेंस मे कोई मरीज सवार नहीं था, वहीं यह नजारा देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और एंबुलेंस में फंसे दो लोगों को बाहर निकाला फिर ट्रैक्टर की मदद से ग्रामीणों ने एम्बुलेंस को भी नाले के पानी की धार से बाहर निकाला, तब जाकर एंबुलेंस चालक और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली, वही पानी में फंसी एंबुलेंस का किसी ग्रामीण ने मोबाइल से वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।0
0
Report
Advertisement
