225001
प्रभारी मंत्री ने सीएचसी हैदरगढ़ में खोले बंद शौचालय, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उठाया था मुद्दा
Barabanki, Uttar Pradesh:प्रभारी मंत्री सुरेश राही आज बाराबंकी के सीएचसी हैदरगढ़ पहुंचे जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने अस्पताल की सफाई व्यवस्था पर सवाल उठाए। कार्यकर्ताओं ने मंत्री को बताया कि शौचालय बहुत गंदे हैं और महिला वार्ड के शौचालयों में ताले लगे हुए हैं। इस पर मंत्री ने सीएचसी अधीक्षक से ताले खोलने को कहा। जब अधीक्षक ने कहा कि शौचालय निष्प्रयोज्य हैं तो प्रभारी मंत्री ने ताला खुलवाने का आदेश दिया और सभी शौचालयों का ताला तोड़कर खोला गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सिमली में महिला बेस अस्पताल के लिए महापंचायत, 15 अगस्त तक शासनादेश की मांग
Karnaprayag, Uttarakhand:सिमली में बने महिला बेस अस्पताल को पूर्ण बेस बनाये जाने की मांग को लेकर आज महापंचायत की गयी, महापंचायत में पहुचे लोगो ने कहा कि लंबे समय से बेस अस्पताल की मांग की जा रही है लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नही दे रही है। वही महापंचायत में पहुचे कर्णप्रयाग विधायक ने कहा कि 15 अगस्त तक बेस Hospital का शासनादेश जारी कर दिया जाएगा। स्थानीय लोगो ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 15 अगस्त तक मांग पूरी नही की गयी तो बस नहीं तो वोट नहीं का नारा देकर मतदान का बहिष्कार किया जाएगा।0
0
Report
जयपुर की जर्जर हवेली गिरने से महिला मौत; 11 जून को बच्चे की मौत
Jaipur, Rajasthan:जयपुर में जर्जर हवेली का हिस्सा गिरने से एक महिला की मौत. हवेली के एक हिस्से के गिरने से 11 जून को हुई थी एक बच्चे की मौत. परकोटा क्षेत्र स्थित चौकड़ी गंगापोल स्थित लवाण का घेर में हुआ हादसा. हादसे में पड़ोस में रहने वाली महिला 60 वर्षीय शाकीरा की मौत. एसएमएस हॉस्पिटल के ट्रोमा में ईलाज के दौरान हुई मौत. मकान मालिक घर में किराए से रहने वाले एक व्यक्ति के साथ तोड़ रहा था गुमटी का छज्जा. इसी दौरान छज्जे का मलबा गिरने से शाकीरा के सिर पर लगी चोट. मकान में किराए से रहते थे बड़ी संख्या में लोग.0
0
Report
Muzaffarpur में सफेद बालू के काले कारोबार पर खनन विभाग के अधिकारी के विरुद्ध जांच का आदेश
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में सफेद बालू के काले कारोबार का मुद्दा जिले विधायको ने जोरदार तरीके से उठाया. बैठक की अध्यक्षता बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने की. बैठक के दौरान कई विधायकों ने जिले में अवैध बालू कारोबार और खनन विभाग की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए जिला खनन पदाधिकारी पर विधायकों ने आरोप लगाया कि सफेद बालू के नाम पर बड़े पैमाने पर अनियमितताएं हो रही हैं और अवैध कारोबार फल-फूल रहा है, जिससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है. शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने जिला खनन पदाधिकारी के कार्यशैली की जांच का आदेश देते हुए उनकी संपत्ति की जांच कराने का निर्देश जिलाधिकारी (डीएम) को दिया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि मामले की निष्पक्ष और विस्तृत जांच कराई जाए तथा जिला खनन पदाधिकारी की चल-अचल संपत्तियों की जांच रिपोर्ट तैयार की जाए और बैठक में जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है. मंत्री ने निर्देश दिया कि जांच की पूरी रिपोर्ट अगली 20 सूत्री समिति की बैठक में प्रस्तुत की जाए. उन्होंने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार और अवैध खनन के मामलों को लेकर पूरी तरह गंभीर है और किसी भी स्तर पर अनियमितता पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी.0
0
Report
Advertisement
गोंडा जेल रोड पर ट्रेलर-डीसीएम भिड़ंत, ड्राइवर घायल, फरार चालक की तलाश
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा नगर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत गोंडा जेल रोड पर आज स्मार्ट बाजार के सामने गुरुवार देर शाम 7:00 के करीब उसे समय हड़कंप मच गया। जब अंबेडकर चौराहे की तरफ से जेल रोड की तरफ जा रहे ट्रेलर और जेल रोड की तरफ से अंबेडकर चौराहा की तरफ आ रहे डीसीएम दोनों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। इतनी तेज दोनों वाहनों की रफ्तार थी कि दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरीके से क्षतिग्रस्त हो गया है। डीसीएम चालक 40 वर्षीय गाजी को गंभीर रूत से चोटें आई है जहां सिविल लाइन चौकी पुलिस द्वारा तत्काल किसी तरीके से डीसीएम चालक को निकाल करके गोंडा मेडिकल कार्य ले जाकर भर्ती कराया गया है। जहां पर 40 वर्षीय गाजी निवासी बाराबंकी की हालत गोंडा मेडिकल कॉलेज में गंभीर बनी हुई है डॉक्टरों की टीम द्वारा गाजी का इलाज किया जा रहा है। डीसीएम चालक गाजी का दाहिना हाथ पूरी तरीके से घायल हो गया है कुछ हिस्सा भी कट गया है। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया जिसकी खोजबीन सिविल लाइन चौकी पुलिस और नगर कोतवाली पुलिस द्वारा की जा रही है। यह पूरी घटना जेल रोड के सामने बने स्मार्ट बाजार के पास हुई है। इस हादसे के बाद घंटे गोंडा जेल रोड पर जाम की स्थिति बनी रही दोनों तरफ से वाहनों आवागमन पूरी तरह से बंद हो गया था। नगर कोतवाली पुलिस द्वारा घंटे कड़ी मशक्कत के बाद सड़क से दोनों ट्रेलर और डीसीएम को क्रेन के माध्यम से हटाया गया जिसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हुआ है।0
0
Report
आजमगढ़ हत्या केस: तीनों आरोपी आजीवन कारावास और हर एक को 4 लाख जुर्माना
Azamgarh, Uttar Pradesh:हत्याके मुकदमे में कोर्ट ने तीन आरोपियों को आजीवन कारावास तथा प्रत्येक को चार-चार लाख रुपये अर्थदंड की सजा। जनपद आजमगढ़ की अदालत ने करीब 6 साल पूर्व हुई हत्या के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद आज 3 आरोपियों को आजीवन कारावास तथा प्रत्येक को 4-4 लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अदालत ने जुर्माना की 80% धनराशि मृतक की पत्नी और बच्चों को देने का भी आदेश दिया है। यह फैसला अपर सत्र न्यायाधीश फॉस्ट ट्रैक कोर्ट नंबर एक के अमर सिंह ने गुरुवार को सुनाया। वॉइस-ऑवर :- अभियोजन पक्ष के अनुसार वादी मुकदमा हरेंद्र चौहान निवासी परानपुर थाना निजामाबाद का भाई धर्मेंद्र कोल्हापुर में रह कर पोकलैंड चलाया करता था। कोरोना के चलते धर्मेंद्र गांव आया हुआ था। धर्मेंद्र ने गांव के ही राजेश यादव, रमेश यादव तथा कपिल कुमार निवासी मारूफपुर थाना निजामाबाद को रूपये उधार दे रखे थे, जो एक लाख से अधिक हो गए थे। धर्मेंद्र इन तीनों से अपने उधार रुपए वापस मांग रहा था, इसी उधारी के कारण 4 अगस्त 2020 को कपिल कुमार, राजेश यादव तथा रमेश यादव शराब पिलाने के बहाने धर्मेंद्र को घर से ले गए और दत्तात्रेय धाम के पास धर्मेंद्र की हत्या कर लाश को नदी में फेंक दिया। धर्मेंद्र की लाश 5 अगस्त को नदी से बरामद हुई। पुलिस ने जांच पूरी करने के बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध चार्ज सीट न्यायालय में प्रेषित किया। अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता विपिन कुमार गिरि ने कुल ग्यारह गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों के दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी कपिल कुमार, राजेश यादव तथा रमेश यादव को आजीवन कारावास तथा प्रत्येक को चार-चार लाख रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।0
0
Report
फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया शाखा से 96 सोने के पैकेट गबन, तीन गिरफ्तार
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया की भारौल शाखा से ग्राहकों के गिरवी रखे गए 96 गोल्ड पैकेटों के गबन मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना अरांव पुलिस ने शाखा प्रबंधक समेत तीन बैंककर्मियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुछ गहने भी बरामद किए हैं। मामला बैंक ऑफ इंडिया की भारौल शाखा का है, जहां ग्राहकों द्वारा गिरवी रखे गए 96 गोल्ड पैकेट गायब होने का मामला सामने आया था। घटना के खुलासे के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में ग्राहक बैंक पहुंच गए थे। मामले में थाना अरांव में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। थाना अरांव पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर घिरोर बाईपास तिराहे के पास से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में शाखा प्रबंधक संदीप यादव, क्रेडिट अधिकारी दिलीप कुमार और बैंक अधिकारी नरेश कुमार शामिल हैं। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर एक पीली धातु की करधनी और एक जोड़ी दस्ती बरामद की गई है। पुलिस का कहना है कि गबन किए गए गोल्ड पैकेटों के संबंध में आगे की जांच जारी है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
रांची में परिमल नाथवानी व बैजनाथ राम ने RO से जीता सर्टिफिकेट
Ranchi, Jharkhand:रांची जीत का सर्टिफिकेट परिमल नाथवानी ने आरओ से लिया जीत का सर्टिफिकेट झामुमो उम्मीदवार बैजनाथ राम ने लिया0
0
Report
जबलपुर MPPSC 2025 मुख्य परीक्षा के रास्ते साफ, HC ने रोक हटाई; सुनवाई जुलाई
Jabalpur, Madhya Pradesh:जबलपुर- MPPSC 2025 मुख्य परीक्षा का रास्ता साफ़. HC ने MPPSC 2025 मुख्य परीक्षा पर लगी रोक हटाई. उम्मीदवारों के भविष्य को देखते हुए HC ने हटाई रोक. HC ने 25 मार्च 2025 का अपना स्टे ऑर्डर हटाया. परीक्षा में आरक्षण , मैरिट और माइग्रेशन के मुद्दों पर जारी रहेगी सुनवाई.. HC ने 17 जुलाई को तय की अगली सुनवाई (प्रिलिम्स परीक्षा के वर्गवार कटऑफ अंक सार्वजनिक नहीं करने , आरक्षित वर्ग के मेधावी उम्मीदवारों को अनारक्षित पदों पर न चुनने, आयुसीमा में छूट लेने वाले उम्मीदवारों के अनारक्षित वर्ग में माइग्रेशन संबंधी नियमों की संवैधनिकता को HC में दी गई है चुनौती)0
0
Report
रायगढ़ में आंधी-तूफान से महालक्ष्मी उद्योग की बाउंड्री गिरी, मजदूर मलबे में फंसे
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ ब्रेकिंग, तेज आंधी तूफान की वजह से महालक्ष्मी उद्योग की बाउंड्री वॉल गिरी, कई मजदूरों की मलबे के नीचे फ़साने की जताई जा रही है आशंका, पूंजीपथरा थाना क्षेत्र की है पूरी घटना, घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा जा रहा है. रेस्क्यू का काम है जारी.0
0
Report
Advertisement
रामपुरा दूदा में विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष और पुस्तकालय का लोकार्पण, शिक्षा का पहलू
Bewar, Uttar Pradesh:ब्यावर के ग्राम रामपुरा दूदा स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थियों को आज आधुनिक शिक्षा की बड़ी सौगात मिली। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत और राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने विद्यालय में नवनिर्मित विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष एवं पुस्तकालय का लोकार्पण किया। इस अवसर पर ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत सहित कई जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। आयोजित कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए विद्यालयों में आधुनिक आधारभूत सुविधाओं का होना बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष और समृद्ध पुस्तकालय विद्यार्थियों के ज्ञान, कौशल एवं नवाचार क्षमता को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। राजसमंद सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। उन्होंने कहा कि आधुनिक संसाधनों से सुसज्जित विद्यालय विद्यार्थियों को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करते हैं। विज्ञान प्रयोगशालाएं वैज्ञानिक सोच विकसित करती हैं, जबकि कंप्यूटर कक्ष और पुस्तकालय विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास में सहायक होते हैं। ब्यावर विधायक शंकर सिंह रावत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को भी शहरी क्षेत्रों जैसी आधुनिक शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इन सुविधाओं से विद्यार्थियों की सीखने की क्षमता बढ़ेगी और शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होगा कार्यक्रम में निवर्तमान प्रधान गणपत सिंह रावत, पूर्व सभापति नरेश कनोजिया, अतिरिक्त जिला कलक्टर ब्रह्मलाल जाट, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा, ग्राम पंचायत काबरा की प्रशासक पार्वती देवी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। रामपुरा दूदा विद्यालय में विज्ञान प्रयोगशाला, कंप्यूटर कक्ष और पुस्तकालय के लोकार्पण से अब विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के नए अवसर मिलेंगे। जनप्रतिनिधियों ने भविष्य में भी शिक्षा क्षेत्र में ऐसे विकास कार्य जारी रखने का भरोसा दिलाया。0
0
Report
पंचकुला नगर निगम फंड घोटाले में IAS अधिकारी आर.के. सिंह गिरफ्तार
Chandigarh, Chandigarh:सीबीआई ने पंचकुला नगर निगम के तत्कालीन आयुक्त IAS राम कुमार सिंह को सरकारी धन के गबन के मामले में गिरफ्तार किया है। पंचकुला नगर निगम से 79.46 करोड़ रुपये के गबन को लेकर CBI ने अधिकारी पर शिकंजा कसा है। फर्जी FD के नाम पर चेक सौंपे गए और पैसे शेल कंपनियों में डायवर्ट हुए। MC पंचकुला खाते से 79 करोड़ के गबन के चलते IAS राम कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया। राम कुमार सिंह के चंडीगढ़ और करनाल आवास से दस्तावेज बरामद हुए। फर्जी खाते खोलकर सरकारी फंड गबन में पंचकुला MC कमिश्नर के खिलाफ CBI की कार्रवाई। हरियाणा सरकार पहले से उन्हें सस्पेंड कर चुकी है। पंचकुला नगर निगम फंड घोटाला में CBI ने IAS अधिकारी RK Singh को गिरफ्तार किया गया है। बैंक खाते से जुड़े दस्तावेज़ भी तफ्तीश के दायरे में हैं और घोटाले से जुड़े कई विभागीय और निजी पक्षकारों के नाम सामने आए हैं। इस मामले में अब तक कई आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल हो चुकी है और सरकारी धन के गबन में शामिल सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।0
0
Report
जयपुर के SMS अस्पताल से दवाओं के बाहर जाने के मामले में दो गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:प्रदेश के सबसे बड़े SMS अस्पताल में दवाओं के बाहर जाने का मामला मुख्य गेट पर REXCO गार्ड्स ने दो लोगों को पकड़ा एंटीबायोटिक इंजेक्शन, NS बोतलें, सिरिंज समेत कई दवाएं मिलीं पूछताछ में सामने आया— एक युवक संविदा फार्मासिस्ट के रूप में कार्यरत दूसरा युवक पैसे देकर अस्पताल से दवाएं ले जा रहा था बाहर सूचना पर अस्पताल अधीक्षक डॉ. मृणाल जोशी समेत अधिकारी पहुंचे मौके पर दोनों से पूछताछ जारी, पुलिस को भी दी गई सूचना अधीक्षक ने FIR दर्ज कराने और ठेका फर्म पर कार्रवाई के दिए निर्देश0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर प्रभारी मंत्री जायसवाल ने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में कड़े निर्देश दिए
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर जिला प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल ने जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा मुजफ्फरपुर जिले में बिहार सरकार के गठन के बाद राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग बिहार सह जिला प्रभारी मंत्री दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा की गई. बैठक के दौरान प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी योजनाओं को पूरा करने का सख्त निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए और विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, सड़क निर्माण, पेयजल, बिजली, कृषि, सामाजिक सुरक्षा समेत अन्य विभागों से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई. प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, पारदर्शिता बनाए رکھنے और जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. डुमरी गोबर सही मुख्य सड़क की मरम्मत कार्य को शीघ्र पूरा करने तथा जिले में संभावित बाढ़ से बचाव की तैयारी को लेकर भी अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए गए. इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाए गए स्थानीय समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए.0
0
Report
NCB चंडीगढ़ यूनिट ने ट्राइसिटी में बड़े ड्रग्स नेटवर्क का पर्दाफाश किया
Noida, Uttar Pradesh:NCB की चंडीगढ़ जोनल यूनिट और चंडीगढ़ पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए ट्राइसिटी क्षेत्र में सक्रिय एक बड़े ड्रग्स तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। 12 जून 2026 को की गई इस कार्रवाई में एक वकील समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। NCB के मुताबिक, ऑपरेशन की शुरुआत एक संदिग्ध वाहन को रोककर उसकी तलाशी लेने से हुई। वाहन चला रहा व्यक्ति पेशे से वकील है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 93 ग्राम मेथामफेटामाइन (आइस ड्रग) और 10 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। पूछताछ के आधार पर जांच एजेंसियों ने पंजाब के खरड़ स्थित एक फ्लैट पर छापा मारा। वहां से 700 ग्राम मेथामफेटामाइन (आइस ड्रग) और 250 ग्राम पोस्ता भूसी (Poppy Straw) बरामद हुई। इस तरह कुल मिलाकर 793 ग्राम मेथामफेटामाइन, 10 ग्राम हेरोइन और 250 ग्राम पोस्ता भूसी जब्त की गई। फ्लैट में आरोपी के साथ रह रही एक महिला को भी हिरासत में लिया गया। जांच में उसकी भूमिका सामने आने के बाद उसे भी गिरफ्तार कर लिया गया। एजेंसी का आरोप है कि वह ड्रग्स तस्करी के नेटवर्क को चलाने में सक्रिय रूप से मदद कर रही थी। NCB ने बताया कि बरामद की गई मेथामफेटामाइन की मात्रा NDPS Act के तहत तय वाणिज्यिक (Commercial) मात्रा से लगभग 16 गुना अधिक है, जो इस नेटवर्क के बड़े पैमाने पर संचालित होने की ओर इशारा करती है। जिसके तार पाकिस्तान स्थित ड्रग्स सिंडिकेट से जुड़े होने की आशंका है। NCB इस अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क की कड़ियों को खंगाल रही है।0
0
Report
दिल्ली सरकार रोहित के इलाज का खर्च करेगी, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने ऐलान
Delhi, Delhi:दूसरों की जान बचाने वाले रोहित के इलाज का पूरा खर्च उठाएगी दिल्ली सरकार: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता विपरीत परिस्थितियों में रोहित द्वारा दिखाई गई कर्तव्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनशीलता अनेक लोगों के लिए प्रेरणास्रोत: सीएम रेखा गुप्ता0
0
Report
Advertisement
