Back
देवा शरीफ होली: जो रब वही राम—हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल
NSNITIN SRIVASTAVA
Mar 04, 2026 10:02:10
Barabanki, Uttar Pradesh
Barabanki Story- देवा शरीफ में 'जो रब है वही राम' की दिखी झलक: मजार के साये में हिंदू-मुस्लिम बेटियों ने खेली फूलों की होली, ढोल-नगाड़ों और कव्वाली के बीच उड़ा भाईचारे का गुलाल
बाराबंकी जिले के देवा स्थित सूफी संत हाजी वारिस अली शाह की पावन दरगाह पर बुधवार को सांप्रदायिक सौहार्द का ऐसा रंग बरसा कि पूरी दुनिया के लिए वह एक मिसाल बन गया। करीब सवा सौ साल पुरानी इस महान परंपरा को निभाने के लिए देश के कोने-कोने से हिंदू-मुस्लिम, सिख और ईसाई समुदाय के हजारों जायरीन देवा शरीफ पहुंचे। मजार परिसर में 'वारिस पिया' के जयकारों के बीच जब अबीर-गुलाल उड़ा, तो मजहबी दीवारें ढह गईं और चारों तरफ सिर्फ इंसानियत का रंग नजर आया।
जानकारी के मुताबिक देवा की इस होली का नजारा बुधवार को बेहद खास रहा। दरगाह परिसर में बड़ी संख्या में पहुंची युवतियों और महिलाओं ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर और गुलाब की पंखुड़ियां बरसाकर जीत का जश्न मनाया। ढोल-नगाड़ों की थाप और रूहानी कव्वालियों के बीच लड़कियां एक-दूसरे का हाथ थामकर झूमती और डांस करती नजर आईं। यह दृश्य उस संदेश को जीवंत कर रहा था जो हाजी वारिस अली शाह ने दिया था—'जो रब है वही राम'। दरगाह पर मौजूद हर शख्स, चाहे वह किसी भी धर्म का हो, एक ही रंग में रंगा नजर आया और कव्वाली की धुन पर थिरकते हुए भाईचारे का पैगाम दिया,
गौरतलब है कि देवा शरीफ की यह होली अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी अलग पहचान रखती है। यहाँ की विशेषता यह है कि यह उत्सव केवल रंगों का खेल नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का एक माध्यम है। स्थानीय नागरिकों ने बताया कि सदियों से चली आ रही इस परंपरा में हिंदू-मुस्लिम भाई एक साथ मिलकर गुलाल उड़ते हैं। आज के इस आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से आए श्रद्धालुओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। मजार पर हाजिरी देने पहुंचे अजय कुमार निगम और प्रताप जायसवाल जैसे श्रद्धालुओं ने कहा कि यहां की होली दुनिया की सबसे खूबसूरत और सौहार्दपूर्ण होली है, जहां नफरत के लिए कोई जगह नहीं है।
बाइट: शहजादे आलम - पूर्व अध्यक्ष, वारसी होली समिति।
बाइट: अजय कुमार निगम - श्रद्धालु।
बाइट: प्रताप जायसवाल - श्रद्धालु।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
PCPranay Chakraborty
FollowMar 04, 2026 14:01:450
Report
VCVikash Choudhary
FollowMar 04, 2026 14:01:03Noida, Uttar Pradesh:तेजप्रताप की कुर्ता फाड़ होली
0
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowMar 04, 2026 14:00:510
Report
ASAkhilesh Sharma
FollowMar 04, 2026 14:00:280
Report
RRRakesh Ranjan
FollowMar 04, 2026 13:47:010
Report
PKPradeep Kumar
FollowMar 04, 2026 13:46:420
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 04, 2026 13:46:310
Report
BSBhanu Sharma
FollowMar 04, 2026 13:46:190
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 04, 2026 13:46:060
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 04, 2026 13:45:440
Report
NPNavratan Prajapat
FollowMar 04, 2026 13:45:320
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 04, 2026 13:45:170
Report
0
Report
HSHITESH SHARMA
FollowMar 04, 2026 13:34:010
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowMar 04, 2026 13:33:470
Report
