Back
सीएम योगी बाराबंकी में किसान पाठशाला का शुभारंभ, किसानों को नई तकनीक की जानकारी
NSNITIN SRIVASTAVA
Dec 12, 2025 02:51:29
Barabanki, Uttar Pradesh
Barabanki Story- मुख्यमंत्री आज करेंगे किसान पाठशाला का शुभारंभ, किसानों से खेत पर करेंगे खेती की बात
-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश के किसानों को नवीन तकनीक, कृषि यन्त्रों, फसलों के पैकेज आफ प्रेक्टिसेज एवं रबी प्रजातियों के बारे में अवगत कराने के लिए वर्तमान रबी मौसम की किसान पाठशाला का शुभारम्भ आज पद्मश्री किसान राम सरन वर्मा के गांव दौलतपुर के खेत से करेंगे। मुख्यमंत्री यहां किसानों के साथ खेत पर खेती की बात करेंगे。
-सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर हेलिपैड पर उतरेगा। जहां प्रशासनिक और स्थानीय प्रतिनिधि उनका स्वागत करेंगे। 11:02 बजे मुख्यमंत्री सीधे पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा के फार्म पहुंचेगें और उन्नत खेती के मॉडल का अवलोकन करेंगे। 11:10 बजे मुख्यमंत्री प्रदेशभर के आए प्रगतिशील किसानों से भेंट करेंगे। इसके बाद कृषि संबंधित स्टॉलों का निरीक्षण करेंगे। यहीं पर मुख्यमंत्री ने किसान पाठशाला का औपचारिक शुभारंभ करेंगे। 11:18 बजे मुख्यमंत्री कार्यक्रम मंच पर पहुंचेगे। 11:20 बजे पद्मश्री किसान रामसरन वर्मा स्वागत उद्बोधन देंगे। 11:23 बजे इफको चेयरमैन दिलीप संचाड़ी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तकनीकी व आधुनिक कृषि के महत्व पर प्रकाश डालेंगे। 11:26 बजे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का संबोधन होगा। 11:30 बजे राज्य सरकार द्वारा किसानों के हित में किए गए कार्यों पर आधारित लघु वीडियो फिल्म का प्रदर्शन किया जाएगा। 11:32 बजे प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया जाएगा और लाभार्थी किसानों को चेक और स्वीकृति पत्र वितरित किए जाएंगे। 11:35 बजे मुख्यमंत्री का उद्बोधन होगा। उद्बोधन के बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल से वापस प्रस्थान करेंगे।
सीएम के आगमन को लेकर पुलिस महकमा पूरी तरह सतर्क है। कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के चाक चौबंद इंतजाम किए गए हैं। इसके लिए बाहर से पुलिस बल भी मंगाया गया है। आयोजनस्थल पर कड़ा पहरा तो रहेगा ही साथ ही सघन जांच के बाद ही प्रवेश की अनुमति होगी। एएसपी उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में मंच छोड़कर सुरक्षा व्यवस्था के लिए 4 एएसपी, 14 सीओ, 75 इंस्पेक्टर, 250 एसआई तैनात रहेंगे। वहीं चार कंपनी पीएसी सुरक्षा इंतजाम संभालेगी। आयोजन स्थल को जोन व सेक्टरों में बांटा गया है। वहीं प्रशासनिक अधिकारी भी अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
0
Report
WMWaqar Manzoor
FollowDec 12, 2025 06:09:130
Report
0
Report
MKMohammad Khan
FollowDec 12, 2025 06:09:010
Report
DSdevendra sharma2
FollowDec 12, 2025 06:08:480
Report
HUHITESH UPADHYAY
FollowDec 12, 2025 06:08:330
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowDec 12, 2025 06:08:160
Report
AVArun Vaishnav
FollowDec 12, 2025 06:06:550
Report
YSYatnesh Sen
FollowDec 12, 2025 06:06:200
Report
MPMAHESH PARIHAR1
FollowDec 12, 2025 06:05:590
Report
APAshwini Pandey
FollowDec 12, 2025 06:05:320
Report
MSMrinal Sinha
FollowDec 12, 2025 06:05:040
Report
ASAmit Singh01
FollowDec 12, 2025 06:04:400
Report
0
Report