Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pilibhit262001
पीलीभीत के कोतवाल पर मंत्री का हमला: FIR के बगैर कार्रवाई नहीं
MTMD. TARIQ
Feb 14, 2026 13:03:10
Pilibhit, Uttar Pradesh
एक दिन पहले संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर झूले युवक की रिपोर्ट ना लिखना पीलीभीत के शहर कोतवाल सतेंद्र सिंह को महंगा पड़ गया। मृतक के परिवार की महिलाओं ने कोतवाल को एसपी के सामने ही अपनी ओर खींच लिया एसपी को फौरन हटना पड़ा बाद में दरोगा ने कोतवाल को मौके से हटाया। पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस में मौके पर पहुंचे गन्ना राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार के पैरों में महिलाएं गिर गई जिसके बाद संजय सिंह गंगवार ने एसपी से कहा कि कोतवाल प्रॉपर्टी डीलर से बिका हुआ है। एसपी सुकृति माधव से मंत्री ने कहा कि पहले कोतवाल को हटाओ बाद में fir करो। इतना ही नहीं संजय सिंह गंगवार ने कहा की जनप्रतिनिधियों से बात करने की अकल कोतवाल को आनी चाहिए। जनता वोट देता है पुलिस वोट नहीं देती है। कोतवाल ने पैसा खाया है। योगी सरकार में अन्याय नहीं होगा। दरअसल राज्य मंत्री ने कोतवाल से पूछा कि कानून fir के मामले में क्या कहता है तो कोतवाल सत्येंद्र कहने लगे कानून कहता है कि पीएम के बाद fir हो। यह सुनकर मंत्री कोतवाल पर भड़क गए। मंत्री ने कहा कि पहले तहरीर पर fir होनी चाहिए बाद में जांचमें धाराएं घटा बढ़ा दो। मौके पर पहुंची एसपी से कहा इसको तत्काल सस्पेंड करो। यह मुझे कानून पढ़ रहा है मैं पोस्ट ग्रेजुएट हूं और कई फैक्ट्रियां चला रहा हूं। मंत्री ने कहा पीड़ितों का मुकदमा पुलिस नहीं लिख रही लेकिन चौराहा से ई रिक्शा वालों से वसूली करना नहीं भूलते हैं। फिलहाल एसपी का कहना है कि पूरे मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई होगी। दरअसल एक दिन पहले सिपाही पद से vrs लेकर प्रॉपर्टी डीलर बने वेद प्रकाश कश्यप के ऑफिस के बाहर अनिल नाम का कर्मचारी फांसी के फंदे पर लटकता मिला था। परिजनों ने आरोप लगाया था कि मृतक अनिल एक युवती से बात करता था। प्रॉपर्टी डीलर वेद प्रकाश कश्यप भी बात करता था इसी के चलते वेद प्रकाश कश्यप ने अनिल को मार कर लटकाया है तहरीर के बावजूद कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने मुकदमा नहीं लिखा था इसके बाद आज मंत्री ने कोतवाल को सबके सामने जलील कर दिया।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
DKDeepesh Kumar
Feb 14, 2026 14:32:32
0
comment0
Report
RJRakesh Jaiswal
Feb 14, 2026 14:31:39
Khargone, Madhya Pradesh:एंकर -अवैध कच्ची शराब को लेकर पुलिस की बड़ी कार्यवाही। खरगोन जिले के गोगावां थाना पुलिस ने क्षेत्र के मछलगांव गांव के अवर नदी किनारे भट्टी पर कच्ची शराब बनाते दो स्थानों पर कार्यवाही की。 मौके पर पुलिस टीम को मिला नौसादर( मानव शरीर के लिए है हानिकारक )से बनाई जा रही कच्ची शराब के ड्रम भी मिले जो कि मानव के लिए हानिकारक है। नशा बढ़ाने के लिए शराब माफिया इसक उपयोग करते है । कार्यवाही में दोनों प्रकरणों में 70-70 लीटर अवैध कच्ची नवसादर मिली शराब एवं 3000 लीटर महुआ लहान भी जप्त कर जंगल और नदी क्षेत्र में ही नष्ट किया। पुलिस टीम ने अवैध शराब बनाने के संसाधनों को भी जप्त किया। मौके से पुलिस ने दो आरोपीयों को भी पकड़ा है। केसीया पिता रामलाल मानकर उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम मछलगांव और कडवा पिता नत्थु मानकर निवासी ग्राम मछलगांव को गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया सूचना मिली थी इलाके अवर नदी किनारे कच्ची शराब बड़ी मात्रा में बनाई जा रही है। साथ ही इसमें हानिकारण नवसादर का उपयोग किया जा रहा। नवसादर का अधिक उपयोग शराब को जहरीली बना सकता है। यह नशा बढ़ाने के लिए शराब माफिया शराब में मिलाते है। दो आरोपियों को पकड़कर उन पर भी आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत कार्यवाही की गई。
0
comment0
Report
CSChandrashekhar Solanki
Feb 14, 2026 14:31:18
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम शहर महाशिवरात्रि के पावन पर्व को लेकर पूरी तरह शिवमय हो गया है। शनिवार को शहर के सभी शिवालयों में विशेष तैयारियाँ पूरी कर ली गईं। मंदिरों को रंग-बिरंगी रोशनी और आकर्षक सजावट से सजाया गया है, वहीं भगवान शिव का भव्य श्रृंगार किया जा रहा है। शहर के प्राचीन काशी विश्वनाथ मंदिर में शिव कुंड पर स्थापित शिव प्रतिमा को मनमोहक प्रकाश सज्जा से अलंकृत किया गया है। उधर चौमुखा महादेव मंदिर में शिव विवाह महोत्सव की तैयारियाँ जोरों पर हैं। शनिवार रात भगवान शिव और माता पार्वती को हल्दी-मेहंदी अर्पित कर भजन-संगीत का आयोजन हुआ। रविवार महाशिवरात्रि पर शिव बारात और शिव-पार्वती विवाह की भव्य रस्में निभाई जाएँगी। महाशिवरात्रि के अवसर पर शहर के हर शिव मंदिर में ऐसे ही धार्मिक आयोजन होंगे और श्रद्धालुओं का भारी तांता उमड़ेगा。
0
comment0
Report
DKDARSHAN KAIT
Feb 14, 2026 14:30:31
Kurukshetra, Haryana: कुरुक्षेत्र के गांव तलहेडी में एकीकृत बागवानी विकास ,मिशन के तहत जिला स्तरीय सेमिनार में पहुचे कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा,मंत्री ने कहा- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किसानों के आय में वृद्धि और फसलों में सुधार के परिणाम आए सामने कुरुक्षेत्र:- जिले के गांव तलहेडी में एकीकृत बागवानी विकास ,मिशन के तहत जिला स्तरीय सेमिनार का आयोजन किया गया।जिसमें हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने मुख्य रूप से शिरकत की।कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में किसानों के आय में वृद्धि और फसलों में सुधार के परिणाम सामने आए हैं। सरकार के सहयोग से प्रदेश का किसान कड़ी मेहनत और सूझबूझ से खेती की परिभाषा बदल रहा हैं। उन्होंने कहा कि विभागीय गतिविधियों के परिणाम स्वरूप कुरुक्षेत्र के किसान पारंपरिक खेती के साथ-साथ बागवानी को अपनाकर अपनी आय में दिन प्रतिदिन वृद्धि दर्ज कर रहे हैं। आधुनिक तकनीक और प्रगति से जिला कुरुक्षेत्र के किसान उत्तम तकनीक के साथ खेती करने में पूरे प्रदेश का मार्गदर्शन कर रहा हैं। किसान वर्ग आधुनिक तकनीक के साथ आगे बढ़ रहे हैं। बाईट:- कृषि एवं किसान कल्याण विभाग मंत्री श्याम सिंह राणा
0
comment0
Report
Feb 14, 2026 14:25:09
Orajhar, Uttar Pradesh:बलरामपुर। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र के युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करने के उद्देश्य से सशस्त्र सीमा बल की नौवीं वाहिनी द्वारा आयोजित दो सप्ताह का भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को भव्य रूप से संपन्न हो गया। समापन समारोह स्थानीय क्रिकेट ग्राउंड, भगवानपुर में आयोजित किया गया। यह प्रशिक्षण सीमा चौकी खबरीनाका अंतर्गत सोनगढ़ा (सीमावर्ती क्षेत्र) के लगभग 200 युवाओं के लिए आयोजित किया गया था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कुमुद रंजन, द्वितीय कमान अधिकारी (कार्यवाहक कमांडेंट), नौवीं वाहिनी SSB रहे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को उचित मार्गदर्शन एवं सुदृढ़ प्रशिक्षण उपलब्ध कराना SSB की प्राथमिकताओं में शामिल है।
0
comment0
Report
Feb 14, 2026 14:24:09
Orajhar, Uttar Pradesh:सीमावर्ती क्षेत्रों के युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करने की दिशा में सशस्त्र सीमा बल की नौवीं वाहिनी द्वारा आयोजित दो सप्ताह का भर्ती पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रम 14 फरवरी 2026 को भव्य रूप से संपन्न हो गया। समापन समारोह स्थानीय क्रिकेट ग्राउंड, भगवानपुर में आयोजित किया गया। सीमा चौकी खबरीनाका अंतर्गत सोनगढ़ा क्षेत्र के लगभग 200 युवाओं ने इस प्रशिक्षण में भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री कुमुद रंजन, द्वितीय कमान अधिकारी (कार्यवाहक कमांडेंट), नौवीं वाहिनी SSB रहे। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
0
comment0
Report
Feb 14, 2026 14:23:22
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले के सुहेलदेव वन्य जीव अभ्यारण्य क्षेत्र के स्थानीय क्षेत्र में लकड़ी तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में 09वीं वाहिनी सीमा सुरक्षा बल और वन विभाग की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को भारत-नेपाल अंतरराष्ट्रीय सीमा से करीब 13 किलोमीटर अंदर स्थित ग्राम भवानीडीह में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध खैर की लकड़ी बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, एसएसबी की बीओपी गंदेलनाका को गुप्त सूत्रों से खबर मिली थी कि भवानीडीह गांव के एक खेत में तस्करी के उद्देश्य से खैर की लकड़ी काटकर छिपाई गई है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए एसएसबी ने तत्काल सत्यापन किया और मामला सही पाए जाने पर अविलंब वन विभाग की बनकटवा रेंज को सूचित किया गया।
0
comment0
Report
ANAJAY NATH
Feb 14, 2026 14:23:17
Sambalpur, Odisha:ଆସନ୍ତା କାଲି ହେବାକୁ ଥିବା ହୀରାକୁଦ ଇଣ୍ଟରନେସନାଲ ହାଫ ମାରାଥନ ରେ ୧୦ ହଜାର ଆଥଲେଟ ଯୋଗ ଦେବେ ବୋଲି ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ ରେ ସୂଚନା ଦିଆଯାଇଛି |ଆଜି MCL କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ରେ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ ରେ ଆସନ୍ତା କାଲି ହେବାକୁ ଥିବା ହାଫ ମାରାଥନ ପାଇଁ ରୁଟ ଚାର୍ଟ ବାବଦରେ ସୂଚନା ଦିଆଯିବା ସହ ତିନ୍ି ହଜାର ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ ଏହି କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ରେ ଯୋଗ ଦେବେ ବୋଲି ସୂଚନା ଦିଆଯାଇଛି |ଆସନ୍ତା କାଲି ସକାଳ ଛଟା ରୋ କାର୍ଯ୍ୟକ୍ରମ ର ଉଦଘାଟନ କରିବେ ସମ୍ବଲପୁର ସାଂସଦ ତଥା କେନ୍ଦ୍ର ଶିକ୍ଷା ମନ୍ତ୍ରୀ ଧର୍ମେନ୍ଦ୍ର ପ୍ରଧାନ | ତାଙ୍କ ସହିତ ଆହୁରି ରାଜ୍ୟସ୍ତରୀୟ ନେତା ମନ୍ତ୍ରୀ ଯୋଗ ଦେବେ ବୋଲି ସୂଚନା ପ୍ରଦାନ କରାଯାଇଛି |ଦେଶ ବିଦେଶ ର ଆଥଲେଟ ଏହି ମାରାଥନ ରେ ଯୋଗ ଦେବେ ବୋଲି ସୂଚନା ଦିଆଯାଇଛି |
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top