Back
बाराबंकी: SRMU में छात्र-छात्राओं का विरोध, शुल्क न चुकाने पर परीक्षा रोकने का आरोप
NSNITIN SRIVASTAVA
Dec 05, 2025 05:34:57
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी की श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी एक बार फिर विवादों से घिर गई है। यहां विभिन्न कोर्सों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं ने गुरुवार को संस्था के जिम्मेदारों का घेराव कर पूरे दिन विरोध प्रदर्शन किया। आरोप यह कि अगले सेमेस्टर का शुल्क अग्रिम जमा न करने वाले बच्चों को हालिया परीक्षा से महरूम किया जा रहा है। छात्र छात्राओं ने जिम्मेदारों से मिलकर अपनी मजबूरी बताई, हालात का हवाला भी दिया पर उनकी सुनवाई की जगह यह जवाब मिला कि मोबाइल रीचार्ज हो रहे बस फीस में ही दिक्कत आ रही। छात्र-छात्राओं ने आरोप लगाया कि इन हालातों में उनका भविष्य अंधकारमय नजर आ रहा है। आपको बता दें कि अपनी मांगों व समस्याओं को लेकर विरोध जता रहे छात्र, छात्राओं व एबीवीपी कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज के प्रकरण को लेकर चर्चा में आई श्री रामस्वरूप मेमाेरियल यूनिवर्सिटी के अंदरुनी हालात सुधरे नहीं हैं बल्कि मनमानी चरम पर है। यहां के जिम्मेदार अभी भी तानाशाह की भूमिका में नजर आ रहे। ताजा मामला यहां अध्ययनरत सैकड़ों छात्र छात्राओं से जुड़ा है। यहां पर बीटेक, एमएलटी, पीजीए, बी फार्मा आदि कोर्सों की पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों को वर्तमान सेमेस्टर की परीक्षा कल से देनी है, जिसका शुल्क पहले से जमा है। अब विश्वविद्यालय प्रबंधन ने रोड़ा यह अटका दिया है कि अगले सेमेस्टर का शुल्क एडवांस जमा न करने पर वर्तमान परीक्षा से उन्हें वंचित कर दिया जाएगा। यही नहीं अब छात्रों को एडमिट कार्ड भी नहीं मिल पा रहा, आरोप कि पोर्टल ही बंद कर दिया गया है। यह फरमान जारी होते ही छात्र छात्राओं में गहरा रोष पनप गया। इसको लेकर कई बच्चों ने लिखा पढ़ी में रजिस्ट्रार, एचओडी आदि से शिकायत भी की। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि उनकी एक न सुनी गई। अब समय से फीस जमा न करने पर दस से बारह हजार रुपये दंड स्वरूप लगाने की का भी आरोेप लगाया। इसको लेकर गुरुवार को सुबह से ही दो दर्जन से अधिक की संख्या में छात्र छात्राएं व उनके अभिभावक जमा हुए और प्रबंधन का घेराव किया। पूरे दिन यहां पर सुनवाई के लिए एकत्र रहे पर शाम तक कोई निर्णय नहीं हाे सका था। यहां तैनात डिप्टी रजिस्ट्रार अमोध सी कतीहा ने यह कहकर गुस्से को और बढ़ा दिया कि सबके मोबाइल रीचार्ज हो रहे, सारे काम चल रहे बस फीस की ही दिक्कत सबको है। एक अभिभावक ने कहा कि वह सुबह से ही अपने बच्चों के लिए यहां ठहरे हैं। रजिस्ट्रार, एचओडी से लेकर कोई सुनवाई करने को तैयार नहीं है। अग्रिम शुल्क न जमा होने पर वर्तमान परीक्षा से रोकना तानाशाही ही ताे है। श्री रामस्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी की रजिस्ट्रार नीरजा जिंदल से बात करने पर उन्होंने कहा कि परीक्षा शुल्क का सिस्टम ऑटोमेटिक है, वार्षिक फीस जमा होती है न कि सेमेस्टर के अनुसार। घेराव जैसी कोई बात नहीं है, महज दो से तीन शिकायतें आई हैं। जिन पर बात चल रही। एडमिट कार्ड दिए गए हैं। वहीं ABVP के इकाई अध्यक्ष सत्यव्रत त्रिपाठी ने कहा कि सैकड़ों छात्र-छात्राओं का भविष्य दांव पर लगा है। यूनिवर्सिटी प्रबंधन अगर छात्रों के साथ नाइंसाफी करेगा तो उन्हें इंसाफ दिलाने के लिये संगठन एक बार फिर सड़क पर उतरकर लड़ाई लड़ेगा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 03, 2026 03:02:100
Report
JCJitendra Chaudhary
FollowMar 03, 2026 03:01:210
Report
NJNarendra Jaiswal
FollowMar 03, 2026 03:01:040
Report
BKBRAJESH KUMAR
FollowMar 03, 2026 03:00:460
Report
SKSantosh Kumar
FollowMar 03, 2026 03:00:260
Report
KSKULWANT SINGH
FollowMar 03, 2026 03:00:160
Report
BPBHUPESH PRATAP
FollowMar 03, 2026 02:46:270
Report
ASANIMESH SINGH
FollowMar 03, 2026 02:46:140
Report
GBGovindram Bareth
FollowMar 03, 2026 02:45:180
Report
0
Report
AVArun Vaishnav
FollowMar 03, 2026 02:32:380
Report
ASARUN SINGH
FollowMar 03, 2026 02:32:300
Report
ASAMIT SONI
FollowMar 03, 2026 02:32:200
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowMar 03, 2026 02:32:050
Report
