icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
225001
SASarfaraz Ali SiddiquiFollow25 Jan 2025, 03:14 pm

बाराबंकीः गणतंत्र दिवस के मौके पर जिले में सुरक्षा चाक-चौबंध

Barabanki, Uttar Pradesh:

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। क्षेत्राधिकारी जगत राम कनौजिया के नेतृत्व में पुलिस टीम और डॉग स्क्वाड ने थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया। टीम ने रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, प्रमुख मार्गों और चौराहों पर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की गहन चेकिंग की। इस महत्वपूर्ण सुरक्षा अभियान में कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक आलोक मणि त्रिपाठी और महिला थाना की थानाध्यक्ष श्रीमती मुन्नी देवी सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे। यह कार्य गणतंत्र दिवस के मद्देनजर नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए किया गया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top