Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Barabanki225001

बाराबंकी: धर्मांतरण प्रकरण में आरोपी अधिवक्ताओं के चैंबर में तोड़फोड़, वकीलों का फूटा गुस्सा l

Feb 17, 2026 14:02:25
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी के सदर रजिस्ट्री कार्यालय से जुड़ा धर्मांतरण का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। हिंदू लड़कियों और किशोरियों के कथित धर्मांतरण के आरोप में नामजद अधिवक्ता कमर हयात इदरीसी को लेकर जिले में अधिवक्ताओं का आक्रोश खुलकर सामने आया। आरोप है कि कमर हयात इदरीसी अपने भाई जफर हयात के साथ मिलकर धर्मांतरण से जुड़े मामलों में सक्रिय था। बताया जा रहा है कि लखनऊ में दर्ज प्रकरण में नाम सामने आने के बाद लखनऊ पुलिस ने करीब एक सप्ताह पहले कमर हयात इदरीसी को बाराबंकी से गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई थी। इसके बाद से ही कचहरी परिसर में इस मुद्दे को लेकर चर्चा और नाराजगी का माहौल बना हुआ था। शनिवार को बड़ी संख्या में अधिवक्ता सदर रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में एकत्र हुए और दोनों आरोपी भाइयों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने उनके चैंबर पर पहुंचकर तोड़फोड़ की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार चैंबर में रखी कुर्सियों और अन्य सामान को बाहर निकालकर आग के हवाले कर दिया गया। घटना के दौरान परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं का कहना है कि गंभीर आरोपों में नामजद व्यक्तियों को कचहरी परिसर में कार्य करने की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है तथा कचहरी परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
ADArvind Dubey
Feb 17, 2026 15:32:58
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र सीमावर्ती प्रांत झारखंड में जिले से सटे बरकाकाना–बरवाडीह रेलखंड पर मालगाड़ी की चपेट में आकर जंगली हाथी का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा महुआमिला–निद्रा के बीच चंदवा थाना क्षेत्र के पुतरी टोला गांव के पास हुआ। रेलवे लाइन पार कर रहे हाथियों के झुंड में अचानक अफरा-तफरी मच गई और पूरा झुंड मौके पर ही डेरा डालकर बैठ गया। आक्रोशित हाथियों की वजह से किसी को भी घटनास्थल के पास जाने नहीं दिया जा रहा है। इस हादसे के बाद बरकाकाना–टोरी रेलखंड पर अप और डाउन दोनों लाइनों का परिचालन ठप हो गया, जिसका असर दूर-दराज तक देखने को मिला। सोनभद्र में भी ट्रेनों का संचालन इस घटना के बाद रहा प्रभावित। चोपन रेलवे स्टेशन तक आने वाली ट्रेन खासतौर पर रहीं प्रभावित बताया जा रहा है कि देर शाम रेलवे ट्रैक पार करते समय हाथियों का झुंड अचानक मालगाड़ी के सामने आ गया, जिसमें एक हाथी का बच्चा ट्रेन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद पूरा झुंड वहीं जमा हो गया और लगातार चिंघाड़ते हुए इलाके में दहशत फैला दी। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव की कोशिशों में जुटी है, लेकिन देर रात तक हाथियों को हटाने में सफलता नहीं सकी। हाथियों की मौजूदगी के चलते रेल यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। रांची से दिल्ली जा रही गरीब रथ एक्सप्रेस को राय स्टेशन पर रोक दिया गया, जबकि बरकाकाना से पटना जाने वाली पलामू एक्सप्रेस को खलारी स्टेशन पर खड़ा कराया गया। स्टेशन अधीक्षक टोरी ने परिचालन ठप होने की पुष्टि की है। इस घटना का असर धनबाद मंडल के अंतिम स्टेशन चोपन तक दिखाई दिया, कई ट्रेनें प्रभावित रहीं और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। रेलवे स्टाफ अलर्ट मोड पर है, वहीं वन विभाग की टीम लगातार हाथियों को सुरक्षित जंगल की ओर भगाने का प्रयास कर रही है। फिलहाल पूरा मामला चंदवा थाना क्षेत्र के पुतरी टोला गांव के पास का है, जहां हालात सामान्य करने की कोशिशें जारी हैं।
0
comment0
Report
MKManitosh Kumar
Feb 17, 2026 15:32:39
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में चौथी बार गोलीबारी की घटना और इस बार सरैया थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में खेत में काम कर रहे एक बुजुर्ग किसान को आपसी रंजिश में गोली मार दी गई. गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे. घायल किसान की पहचान नारायणपुर निवासी 60 वर्षीय रविन्द्र राय के रूप में हुई है. परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरैया ले जाया गया, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों के अनुसार गोली कमर के ऊपर दाहिनी पीठ में लगी है और शरीर में फंसी हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें मुजफ्फरपुर के एसकेएमसीएच में भेजे दिया गया. इलाज के दौरान घायल ने बताया कि गांव के ही जितेश और उसका बहनोई रंजीत राय खेत पर आए और पुराने विवाद को लेकर उन पर फायरिंग कर दी. घटना की सूचना मिलते ही सरैया पुलिस जांच में जुट गई. SDPO गरिमा चौधरी ने 9 एमएम का एक खोखा बरामद किया और परिजनों व ग्रामीणों से पूछताछ की. पुलिस के अनुसार मामला आपसी जमीन विवाद से जुड़ा है और आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
0
comment0
Report
MPMahesh Pareek
Feb 17, 2026 15:32:11
Jaipur, Rajasthan:BCR के पूर्व चेयरमैन सुशील शर्मा की बाईट इंट्रो- बार कौंसिल ऑफ राजस्थान के एक पूर्व चेयरमैन ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर वकीलों के लिए बजट में वित्तीय प्रावधान करने की गुहार की है। पूर्व चेयरमैन सुशील कुमार शर्मा की ओर से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर कहा गया है कि पूर्व में उन्होंने वकीलों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए उनका त्वरित निस्तारण करने की सहमति दी थी। इन मांगों में वकीलों के लिए हर साल दस करोड रुपए का प्रावधान और बार कौंसिल के भवनों के लिए बीस करोड रुपए आवंटित करना मुख्य था। ऐसे में वकीलों के कल्याण के लिए इन मांगों को पूरा किया जाए। बॉडी- पत्र में कहा गया कि पूर्व में राज्य सरकार की ओर से 7.50 करोड रुपए अधिवक्ता कल्याण कोष में दी गई थी, लेकिन इस बार ऐसा कोई प्रावधान नहीं किया गया। इसके अलावा अधिवक्ता कल्याण कोष अधिनियम में संशोधन कर वकील की मौत होने पर पांच लाख रुपए को बढ़ाकर दस लाख रुपए और वकील के रिटायरमेंट को लेकर वकालत की अवधि को पचास से घटाकर चालीस साल करने व 25 लाख रुपए देने का प्रावधान किया जाए। इसके अलावा प्रत्येक न्याय क्षेत्र में वकीलों को सस्ती दरों पर आवास उपलब्ध कराने की नीति बनाई जाए। पत्र में कहा गया कि राजस्व न्यायिक सेवा का गठन किया जाए और उसमें एडीजे स्तर के अधिकारी की नियुक्ति की जाए। इसके अलावा कोर्ट में वकीलों के लिए चैंबर निर्माण के साथ ही विभिन्न बोर्ड व आयोग में एक सीट वकील के लिए आरक्षित रखी जाए। महत्व- सुशील शर्मा, पूर्व चेयरमैन BCR जयपुर।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Feb 17, 2026 15:31:41
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र से बीच बाजार बवाल की बड़ी खबर सामने आई है। पारिवारिक कलह ने हिंसक रूप ले लिया और देखते ही देखते लाठी-डंडे व पत्थर चलने लगे। घटना के दौरान बाजार में अफरा-तफरी मच गई, लोग सहम गए और राहगीर बाल-बाल बचे। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। इस घटना में आधा दर्जन लोगों के घायल होने की सूचना है। यह पूरा मामला चोपन थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां पारिवारिक विवाद के चलते बीच बाजार परिवार के ही दो पक्ष आमने-सामने आ गए। पहले कहासुनी हुई और फिर देखते ही देखते दोनों ओर से लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। अचानक हुई इस हिंसा से बाजार में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई और आसपास मौजूद लोग दहशत में आ गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। कुछ घायल खुद नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जबकि अन्य को पुलिस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों के मुताबिक सभी घायलों का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है और फिलहाल कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं है। वहीं मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसके आधार पर पुलिस उपद्रवियों की पहचान में जुटी है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है और इलाके में शांति बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार गश्त कर रही है।
0
comment0
Report
ACAshish Chaturvedi
Feb 17, 2026 15:30:32
Karauli, Rajasthan:करौली जिले में पुलिस ने एक साथ कई कार्रवाइयों के तहत अपहरण के मामले में फरार आरोपी Lovkush Meena, स्थायी गिरफ्तारी वारंटी विष्णु कुमार नाम उर्फ भोलू, हथियार दिखाकर डराने-धमकाने के मामले में वांछित समरवीर और अवैध खनन से जुड़ी घटनाओं में चार ट्रैक्टर चालक गिरफ्तार किए हैं। सपोटरा थाना ने अपहरण व मारपीट के मामले में फरार चल रहे आरोपी लवकुश मीना को गांव गैरई से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। सपोटरा थाना पुलिस ने विष्णु कुमार को लोकेश नगर क्षेत्र से गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। मंडरायल थाना ने हथियार के डराने-धमकाने के मामले के वांछित समरवीर को गिरफ्तार किया, और 315 बोर का अवैध कट्टा बरामद किया गया। लांगरा थाना ने अवैध खनन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए बजरी से भरी चार ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर चार चालकों को गिरफ्तार किया। पूछताछ से पता चला कि बजरी को अवैध रूप से प्रतिबंधित क्षेत्र से निकाला गया और परिवहन किया गया। सभी मामलों में अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है。
0
comment0
Report
BDBabulal Dhayal
Feb 17, 2026 15:30:18
Jaipur, Rajasthan:Babulal Dhayal Zee Media Anchor उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने बजट पर हुई चर्चा का जवाब दिया। कई नई घोषणाएं कीं, युवाओं को रोजगार का वादा आज विधानसभा में फिर दोहराया उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने पांच साल में चार लाख युवाओं को सरकारी नौकरियों का वादा आज फिर दोहराया। बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए वित्त मंत्री ने कहा, एक लाख पदों पर भर्ती प्रोसेस में है। निजी क्षेत्र में भी युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं। दीया कुमारी ने अपने जवाब में कांग्रेस पर खूब तंज कसे, कहा— खज़ाना खाली कर गए और सीख हमें देते हैं, घाटे के बीज बोकर हिसाब हमसे लेते हैं हमारी सरकार राजस्व आय में वृद्धि करने के लिए प्रयासरत है। कांग्रेस सरकार के वक्त राजकोषीय घाटा जीएसडीपी का 4.4% था जबकि हमारी सरकार के द्वारा राजकोषीय घाटे का लक्ष्य 2025–26 में 3.87% अनुमानित किया गया। साल 2026-27 में इसे कम करके 3.69% अनुमानित है। दीया कुमारी ने आज विधानसभा में बड़ी घोषणाएं: 690 करोड़ के नए सड़क कार्यों की घोषणा − पुरानी पेयजल पाइपलाइन बदलने के लिए 150 करोड़ खर्च किए जाएंगे − 220 करोड़ के पेयजल के काम होंगे − बिजली के नए जीएसएस का निर्माण किया जाएगा कोटा में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट के पास नया इंडस्ट्रियल एरिया बनेगा एमएसएमई के नए आवेदन अब जिला उद्योग केंद्र में प्रोसेस होगा स्कूल कॉलेजों में नए सब्जेक्ट और नए काम होंगे ट्रिपल आईटी कोटा में नए कोर्स शुरू होंगे। केंद्र के सहयोग से कोटा के ट्रिपल IT को AI हब बनाया जाएगा मेडिकल कॉलेज कोटा में रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू होगी, कोटा के अस्पतालों में 25 करोड़ के काम होंगे 75 हजार स्कूलों के बच्चों की आंखों की जांच कर उन्हें चश्मा दिए जाएंगे एक लाख महिलाओं को सेल्फ ड defense स, काउंसलिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी अंबेडकर ओबीसी छात्रावासों की सीटें बढ़ेगी रामगढ़ विषधारी अभयारण्य में सफारी सुविधाओं पर 25 करोड़ खर्च होंगे नए वेटेरिनरी अस्पताल, सब सेंटी खोले जाएंगे बीकानेर के लूणकरणसर में मिनी सचिवालय बनाया जाएगा लूणी में नया पुलिस थाना राज्य कर्मचारियों को दो साल की सेवा के बाद केंद्र में चयन होने पर अब वेतन भत्तों की वसूली नहीं की जाएगी किसानों को खेत तक पहुंचने के लिए रास्ता देने के लिए सरकारी जमीन की पट्टी का सस्ती दर पर आवंटन होगा दीया कुमारी ने कांग्रेस पर प्रदेश की आर्थिक स्थिति को कमजोर करने के आरोप लगाए, वहीं भजनलाल सरकार की विकास योजनाओं की जमकर तारीफ की। जाहिर है बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारना सरकार की पहली प्राथमिकता होगी। पर सीएम भजनलाल शर्मा से अब भी कई बड़ी घोषणाओं का विधायकों को इंतजार है बाबूलाल dhayal zee media
0
comment0
Report
NJNEENA JAIN
Feb 17, 2026 15:24:38
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जिला मजिस्ट्रेट मनीष बंसल ने जिले में अब तक की सबसे बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए कुख्यात गैंग लीडर मौहम्मद इकबाल उर्फ हाजी इकबाल उर्फ बाला की अवैध धन से अर्जित 56 संपत्तियों कुर्क करने का ऐतिहासिक आदेश जारी किया है। यह कार्रवाई उत्तर प्रदेश गिरोहबन्द एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1986 की धारा 14(1) के अंतर्गत की गई है। प्रशासन की ओर से तहसीलदार बेहट को कुर्क संपत्तियों का प्रशासक नियुक्त किया गया है, जिन्होंने इन संपत्तियों के उचित और प्रभावी प्रबंधन की जिम्मेदारी सौंपी है। जांच में सामने आया है कि मौहम्मद इकबाल उर्फ बाला अपने गैंग सदस्यों और सहयोगियों के साथ मिलकर संगठित अपराधों में लिप्त था। आरोप है कि उसने वन क्षेत्रों से लकड़ी तस्करी, अवैध खनन, लोगों को डराने-धमकाने और धोखाधड़ी के जरिए सरकारी व गैर सरकारी जमीनों पर कब्जा कर भारी अवैध संपत्ति अर्जित की। इकबाल उर्फ बाला के विरुद्ध जनपद, गैर जनपद और अन्य राज्यों के विभिन्न थानों में लगभग 50 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। कुर्क की गई संपत्तियों की वर्तमान बाजार कीमत लगभग 2 अरब 76 करोड़ रुपये आंकी गई है। जिला प्रशासन ने इस कार्रवाई को संगठित अपराध के खिलाफ सख्त संदेश बताया है।
0
comment0
Report
PKPramod Kumar Gour
Feb 17, 2026 15:23:37
Kushinagar, Uttar Pradesh:Breaking - कुशीनगर - दिल्ली में कुशीनगर के नंबर की स्कॉर्पियो द्वारा युवक को कुचलने के मामले में नया खुलासा - नरेंद्र कुमार सिंह के नाम से रजिस्टर्ड है गाड़ी - स्कॉर्पियो के रजिस्ट्रेशन पेपर और पेट्रोल पंप पर लिखा पता एक होने से हुई पुष्टि - बिहार के गोपालगंज जिले के मूल निवासी हैं नरेंद्र कुमार सिंह - टेगरा ग्रुप के मालिक हैं नरेंद्र कुमार सिंह - कुशीनगर के प्रेमवलिया में टेगरा फ्यूल स्टेशन के नाम चलाते हैं पेट्रोल पंप - कई लक्जरी गाड़ियों के मालिक हैं नरेंद्र कुमार सिंह - बिहार से दिल्ली के लिए डेली बस सर्विस भी चलाते हैं नरेंद्र कुमार सिंह - कई लग्जरी गाड़ियों के मालिक है नरेंद्र कुमार सिंह - UP 57 BM 3057 नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी से ठोकर मारने का आरोप - 23 जून 2023 को निकाली गई है स्कॉर्पियो N मॉडल की गाड़ी - दिल्ली की महिला ने X पर ट्वीट कर बेटे को कुचलने का लगाया है आरोप - महिला ने X पर वीडियो पोस्ट कर स्टंट करने के दौरान बेटे को कुचलने का लगाया है आरोप।
0
comment0
Report
NTNeeraj Tripathi
Feb 17, 2026 15:23:25
Uska Khurd, Uttar Pradesh:एंकर- सन्तकबीरनगर जिले में पोखरे में डूबने से एक 19 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक तामेश्वरनाथ धाम में शिवरात्रि का मेला देखने और मंदिर का दर्शन करने गया था। इसी दौरान वह मंदिर परिसर में स्थित पोखरे में स्नान करने चला गया। बताया जाता है कि गहरे पानी मे चले जाने से वह डूब गया और उसकी मौत हो गई। युवक की पहचान खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के पैली खास गांव निवासी विनय के रूप में हुई है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से युवक के शव को बाहर निकलवाया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की विधिक कार्यवाई में जुटी है।
0
comment0
Report
ADArvind Dubey
Feb 17, 2026 15:22:23
Obra, Uttar Pradesh:Sonbhadra के Chopan थाना क्षेत्र के Jawari dada जंगल में पेड़ से लटकती खोपड़ी के अवशेष मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया. चरवाहों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई. मिले अवशेषों की पहचान 16 वर्षीय Mangla Prasad के रूप में हुई है, जो 19 जनवरी से लापता था. परिजनों ने 26 जनवरी को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी. अब एक महीने बाद जंगल से खोपड़ी मिलने से कई सवाल खड़े हैं. यह मामला ग्राम पंचायत Kota के टोला Patgadi स्थित Jawari dada जंगल का है. मंगलवार को चरवाहों ने जंगल में पेड़ से लटकते अवशेष देखे, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. मौके पर पहुंची पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए. जंगल में मिले अवशेषों की पहचान मृतक के बड़े भाई Ravi Kumar ने कपड़ों और बेल्ट के आधार पर की. पुलिस ने खोपड़ी समेत अन्य अवशेषों को कब्जे में लेकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है. मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है कि यह हत्या है, आत्महत्या या कोई और वजह. फिलहाल पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top