Back
बाराबंकी दरोगा के प्रेम प्रसंग के आरोप, पति ने डकैती की धमकी का दावा
NSNITIN SRIVASTAVA
Feb 10, 2026 10:16:24
Barabanki, Uttar Pradesh
बाराबंकी में तैनात एसआई अखिलेश यादव पर घरेलू विवाद की जांच के दौरान एक महिला से प्रेम प्रसंग शुरू करने और विरोध करने पर उसके पति को लूट-डकैती के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का गंभीर आरोप लगा है. पीड़ित पति की शिकायत पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं. बाराबंकी में रामनगर थाना क्षेत्र के कुम्हारवा निवासी अरुण कुमार ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि करीब एक साल पहले पत्नी से हुए विवाद की शिकायत पर जांच के लिए एसआई अखिलेश यादव उनके घर आए थे. आरोप है कि इसी दौरान दरोगा ने पत्नी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर उससे फोन पर बातचीत शुरू की, जो बाद में प्रेम प्रसंग में बदल गई. पीड़ित का कहना है कि कई बार दरोगा जबरन पत्नी को कार में बैठाकर ले गया और एक बार घर में अकेले होने पर भी पहुंचा, जहां आपत्तिजनक स्थिति देखी गई. परिवार द्वारा दरोगा के आने-जाने पर रोक लगाने से नाराज होकर उसने 28 जनवरी 2026 को घर पहुंचकर गालियां दीं और पूरे परिवार को डकैती के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी. वहीं, एसआई अखिलेश यादव ने आरोपों को निराधार बताया है. उनका कहना है कि महिला ने 27 जनवरी 2026 को थाने में प्रार्थना पत्र दिया था, जिसकी जांच के सिलसिले में पति को बुलाया गया था. मामले में कथित ऑडियो वायरल होने से पुलिस महकमे में हड़कंप है. सीओ रामनगर गरिमा पंत ने बताया कि सभी पक्षों को बयान के लिए बुलाया गया है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 11:53:520
Report
ADArvind Dubey
FollowFeb 10, 2026 11:53:410
Report
PKPravesh Kumar
FollowFeb 10, 2026 11:53:270
Report
HNHEMKANT NAUTIYAL
FollowFeb 10, 2026 11:53:080
Report
JSJitendra Soni
FollowFeb 10, 2026 11:52:580
Report
RRRakesh Ranjan
FollowFeb 10, 2026 11:52:460
Report
AKAtul Kumar Yadav
FollowFeb 10, 2026 11:52:290
Report
AAafssar alaam
FollowFeb 10, 2026 11:52:05Noida, Uttar Pradesh:MP Pappu Yadav को 31 साल पुराने मामले में जमानत, दूसरे मामले में जमानत नहीं मिली #PappuYadav
0
Report
WJWalmik Joshi
FollowFeb 10, 2026 11:51:540
Report
SSsubhash saheb
FollowFeb 10, 2026 11:51:420
Report
DSDevendra Singh
FollowFeb 10, 2026 11:51:270
Report
HKHARI KISHOR SAH
FollowFeb 10, 2026 11:51:030
Report
JPJai Prakash
FollowFeb 10, 2026 11:50:320
Report
KKKRISNDEV KUMAR
FollowFeb 10, 2026 11:49:59Noida, Uttar Pradesh:सीएम योगी के बयान पर समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि सीएम योगी का यह बयान भड़काऊ बयान है, यह सामाजिक ताने-बाने बिगड़ने वाला बयान है।
0
Report