icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
225001
SASarfaraz Ali SiddiquiFollow28 Jan 2025, 05:19 am

Barabanki - अयोध्या में भारी भीड़ को देखते हुए, वाहनों को किया जा रहा है डाइवर्ट

Barabanki, Uttar Pradesh:

मौनी अमावस्या के अवसर पर अयोध्या में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है, बाराबंकी, लखनऊ, अयोध्या हाईवे मार्ग पर वाहनों की आवाजाही को रोक दिया गया है, बाराबंकी के एसडीएम जगत साईं ने बताया कि अयोध्या जाने वाले वाहनों को गोंडा-पूर्वांचल की तरफ डायवर्ट किया जा रहा है,क्षेत्राधिकारी कनौजिया के अनुसार, अयोध्या में श्रद्धालुओं की संख्या और वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण यह निर्णय लिया गया है। मंगलवार को शहर के चौपुला चौराहे पर लगाकर वाहनों को बहराइच हाईवे की तरफ मोड़ा, जिससे वहां भी जाम की स्थिति बन गई। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

आज रविवार को भी खुलेगा बैंक, सोमवार से बुधवार तक रहेगी हड़ताल

Ajay GargAjay GargFollowJust now
Bugrasi, Uttar Pradesh:बैंकिंग सेवाओं को लेकर ग्राहकों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। लगातार छुट्टियों के बीच रविवार को भी बैंक खुले रहेंगे। ग्राहक आज रविवार को बैंक पहुंचकर अपने जरूरी बैंकिंग कार्य निपटा सकेंगे। इसके बाद सोमवार से बुधवार तक तीन दिन बैंक कर्मचारियों की हड़ताल के चलते बैंक शाखाओं में कामकाज बंद रहेगा। आज रविवार को बैंक खुलने का मौका मिलने से उन ग्राहकों को राहत मिलेगी, जिनके जरूरी बैंकिंग कार्य लंबित हैं। ग्राहक नकद जमा-निकासी, खाते से संबंधित जरूरी कार्य और अन्य शाखा संबंधी सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे। जानकारी के लिए कुछ बैंक उपभोक्ताओं को मैसेज भी भेज रहे हैं। वहीं, सोमवार, मंगलवार और बुधवार को प्रस्तावित तीन दिवसीय हड़ताल के कारण बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज प्रभावित रहेगा। इस दौरान ग्राहकों को बैंक शाखाओं में किसी भी तरह का नियमित काम कराने में परेशानी हो सकती है। लगातार तीन दिन बैंक बंद रहने से चेक क्लीयरेंस, नकद लेनदेन समेत अन्य बैंकिंग कार्यों पर भी असर पड़ने की संभावना है। बैंक अधिकारियों और कर्मचारियों की हड़ताल के कारण ग्राहकों को सलाह दी जा रही है कि वे रविवार को बैंक खुलने का लाभ उठाते हुए जरूरी काम पहले ही निपटा लें। हालांकि डिजिटल बैंकिंग, यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम जैसी सेवाएं उपलब्ध रहने की संभावना है, लेकिन हड़ताल के दौरान कुछ सेवाओं पर अप्रत्यक्ष असर पड़ सकता है। तीन दिन की हड़ताल समाप्त होने के बाद गुरुवार से बैंक शाखाओं में सामान्य कामकाज शुरू होने की उम्मीद है।
0
0
Report

बारिश से जलभराव वाले क्षेत्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण प्रभावित लोगों से ली जानकारी, जल निकासी क

MohanjalasiddiquiMohanjalasiddiquiFollow5m ago
Netua Grameen, Uttar Pradesh:बारिश से जलभराव वाले क्षेत्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण प्रभावित लोगों से ली जानकारी, जल निकासी के लिए पंपिंग सेट लगाने के निर्देश उन्नाव। लगातार हो रही बारिश के चलते जहां आम जनजीवन प्रभावित हुआ है, वहीं प्रशासन भी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। इसी क्रम में एसडीएम सदर राजेश कुमार विश्वकर्मा ने शनिवार को बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्थानीय लोगों से प्राकृतिक आपदा एवं बारिश से उत्पन्न समस्याओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। नगर पालिका क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव की स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने जलभराव वाले स्थानों से पानी की तत्काल निकासी सुनिश्चित कराने तथा आवश्यकता के अनुसार पंपिंग सेट लगवाने के निर्देश दिए। एसडीएम ने अधिकारियों से कहा कि लगातार बारिश के कारण उत्पन्न होने वाली किसी भी समस्या पर तत्काल कार्रवाई की जाए और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं जल निकासी की व्यवस्था को प्राथमिकता दी जाए।
0
0
Report

जन्मदिन पर युवराज अनन्त विक्रम सिंह ने की पूजा-अर्चना

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी। युवराज अनन्त विक्रम सिंह ने जन्मदिन के अवसर पर अपने घर के कुलदेवी-देवताओं और पूर्वजों का विधि-विधान से पूजन कर आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने पिता महाराज डॉ. संजय सिंह और माता महारानी गरिमा सिंह का भी आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक अनुष्ठान के बाद युवराज अनन्त विक्रम सिंह रामगढ़ पहुंचे। यहां अमेठी रियासत से जुड़े स्वर्गीय बाबा राम विलास सिंह के परिजनों की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। उन्होंने धर्मपत्नी, समर्थकों और बाबा राम विलास सिंह के परिजनों के साथ केक काटकर सादगी से जन्मदिन मनाया। मौजूद लोगों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इसके बाद उन्होंने क्षेत्र के प्रमुख धार्मिक स्थलों सती महारानी मंदिर, कालिकन धाम और टीकरमाफी आश्रम में दर्शन-पूजन किया। उन्होंने क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने स्वर्गीय बुढ़ऊ महाराज राजर्षि रणंजय सिंह के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प दोहराते हुए अमेठी के सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
0
0
Report
Advertisement

पंजाब भाजपा में नए सहयोगी शामिल, मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

Chandigarh, Chandigarh:मुख्यमन्त्री नायब सिंह सैनी में पंजाब भाजपा में विभिन्न कार्यकर्ताओं को करवाया शामिल *अमृतसर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का संबोधन* श्री हरमंदिर साहिब की पावन धरती अमृतसर को शीश झुकाकर करता हूं नमन- मुख्यमंत्री इस धरती ने हमेशा सेवा का संस्कार दिया अन्याय के सामने डटकर खड़े होने का साहस दिया आज इसी पवित्र भूमि पर भाजपा परिवार में शामिल हो रहे सभी साथियों का हृदय से स्वागत- मुख्यमंत्री आपका अनुभव, आपका परिश्रम और पंजाब के प्रति आपका समर्पण हमारे संकल्प को देगा नई ताकत आज आपका यह निर्णय पंजाब में भाजपा के प्रति बढ़ती आशा को देगा बल- मुख्यमंत्री अब हम सबको मिलकर आशा को सेवा में और सेवा को जन विश्वास में है बदलना पंजाब को बार-बार अधूरे वादों और जवाबदेही से बचने वाली राजनीति का सामना क्यों करना पड़े आज पंजाब को ऐसा नेतृत्व चाहिए जो जनता की बात सुने, समय पर निर्णय ले और अपने काम का हिसाब दे- मुख्यमंत्री आम आदमी पार्टी की सरकार बताएं उसके वादों का जमीन पर कितना असर हुआ अपनी उपलब्धियां बताने के साथ पंजाब सरकार को अपनी अधूरी जिम्मेदारियां का भी देना होगा हिसाब पंजाब में सबसे गंभीर सवाल नशे का- मुख्यमंत्री पंजाब को आरोपी की अदला बदली से आगे बढ़कर ठोस समाधान चाहिए पंजाब और हरियाणा दो अलग-अलग राज्य जरूर है लेकिन हमारी जड़ें और हमारी संस्कृति एक आज पंजाब विकास की दौड़ में पीछे है तो कमी प्रदेश को सही दिशा ना देने वाली सरकार की नीति, नीयत और नेतृत्व में- मुख्यमंत्री वर्ष 2025 26 में हरियाणा की वास्तविक आर्थिक विकास दर 9.5% रहने का अनुमान पंजाब की विकास दर केवल 6.1%, यानी हरियाणा पंजाब से 3.4% अधिक तेजी से बढ़ रहा है आगे यह अंतर सही नीति, साफ नियत और जवाबदेह नेतृत्व का अंतर आम आदमी पार्टी की सरकार ने पंजाब को काम से अधिक प्रचार और परिणाम से अधिक विज्ञापन दिए हरियाणा अपने गांव को भी बजट में पंजाब से लगभग तीन गुना अधिक प्राथमिकता दे रहा है हरियाणा में पिछले लगभग 12 वर्षों में 2 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी गई हरियाणा में बुजुर्गों, विधवाओं और दिव्यांगजनों को 3200 रुपए प्रतिमाह सामाजिक सुरक्षा पेंशन दी जा रही है आज पंजाब का प्रत्येक परिवार नशे को लेकर चिंतित- मुख्यमंत्री पंजाब की आकांक्षाओं को राष्ट्रीय विकास की गति से जोड़ना हमारी प्राथमिकता पंजाब को ऐसी सरकार चाहिए इसके फैसले पंजाब की धरती पर हो, पंजाब के लोगों के लिए हों और पंजाब के भविष्य को ध्यान में रखकर हों आज भाजपा में शामिल होने वाले साथियों का निर्णय बताता है कि पंजाब की राजनीति बदल रही है
0
0
Report

मुरादाबाद में थार ने ई-रिक्शा चालक को चंद सेकंड में मार डाला—सीसीटीवी ने दिखाया

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद मे तेज रफ़्तार अनियंत्रित थार गाड़ी का कहर, रोड पर खड़ी ई-रिक्शा कों पीछे से जा उड़ाया, हादसे का लाइव सीसीटीवी आया सामने, हादसे मे ई रिक्शा चलाक की हुई दर्दनाक मौत, हादसे के बाद मौके पर गाड़ी से उतरे थार सवार और घायल ई रिक्शा चलाक कों गाड़ी मे डालकर CHC बिलारी पहुंचे.... जहाँ CHC मे घायल कों छोड़ कर हुए फरार, सीसीटीवी मे दिखाई दे रहा कैसे पीछे से आयी तेज रफ़्तार थार गाड़ी ने ई रिक्शा कों जोरदार टक्कर मारी जिसके बाद ई रिक्शा के रोड पर ही परखच्चे उड़ गये, हादसे मे रिक्शा चलाक की मौत की सूचना के बाद परिवार का रो रोकर बुरा हाल, हादसे ने 3 मासूमों के सर से छिना पिता का साया, पुलिस मामले मे छानबीन कर थार चलाक की तलाश मे जुटी, मुरादाबाद के बिलारी थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाले मुरादाबाद -आगरा स्टेट हाईवे पर रुस्तम नगर का पूरा मामला।
0
0
Report
Advertisement

आंधी-बारिश में आजमगढ़ में विशाल पीपल कार पर गिरा, तीन लोग बाल-बाल बचे

Azamgarh, Uttar Pradesh:आंधी-बारिश में क्रेटा कार पर गिरा विशाल पीपल का पेड़, तीन लोग बाल-बाल बचे, बच्चे के आपरेशन के लिए जा रहे थे कार सवार, पेड़ गिरने से मार्ग पर कई घंटे तक लगा था जाम। आजमगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग पर सियरहां गांव के पास तेज आंधी-बारिश के दौरान एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक सड़क से गुजर रही क्रेटा कार के ऊपर गिर गया। पेड़ के नीचे दबने से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि उसमें सवार तीन लोग बाल-बाल बच गए। वहीं इस घटना के बाद दोनों तरफ से आवागमन बाधित हो गया था, करीब 4 से 5 घंटे के बाद रास्ता अब सामान्य हुआ। आज़मगढ़ जिले के बिलरियागंज थाना क्षेत्र में आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग पर श्रीनगर (सियरहां) गांव के पास दर्दनाक घटना हुई, जहां एक कार में चालक वाहिद खान उनकी माता रुखसाना बानो और करीब 10 वर्षीय जोहैर खान निवासी जयराजपुर, थाना बिलरियागंज सवार थे। बताया गया कि तीनों बच्चे के आपरेशन के लिए जयराजपुर से शहर स्थित डॉ. अब्दुल्ला के यहां जा रहे थे। अचानक पेड़ कार के ऊपर गिरने से मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद कार में फंसे तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। सूचना मिलने पर बिलरियागंज थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। विशाल पेड़ सड़क पर गिरने से आजमगढ़-बिलरियागंज मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। प्रशासन व पुलिस तथा ग्रामीणों की मदद से सड़क से पेड़ हटाने का कार्य किया गया।
0
0
Report
Advertisement

संत कबीरनगर में चक्रवात के साथ बारिश: स्कूल बंद, पेड़ गिरने से एक की मौत

Uska Khurd, Uttar Pradesh:संत कबीरनगर में अर्नबब चक्रवात का असर देखने को मिल रहा है। तेज हवा के साथ दो दिनों से लगातार हो رہی बारिश से जहां जनजीवन प्रभावित है, सड़कों पर लोग कम दिखाई दिए। भारी बारिश के कारण तापमान में कमी से 8वीं तक के स्कूल बंद कर दिए गए हैं। लगातार बारिश से तापमान में भारी गिरावट आई है। लोग अलाव का सहारा लेते नजर आए। बारिश का असर फसलों पर भी पड़े है; गन्ना और धान की फसल गिर गई है, जिससे फसल को नुकसान पहुंचा है। बारिश और तेज हवा का कहर लोगों पर भी टूट रहा है। तेज हवा के साथ हो रही बारिश के चलते अचानक पेड़ गिर जाने से बाइक सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा दुधारा थाना क्षेत्र के पि़ड़वा गांव के पास हुआ। मृतक बस्ती जिले के रुधौली थाना क्षेत्र का निवासी था। वह बस्ती जिले के साऊंघट ब्लॉक के सेमरा गांव में सफाई कर्मी था। वह गैस सिलिंडर की रिफिल कराकर घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक ऊपर पेड़ गिर जाने से वह हादसे का शिकार हो गया और उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
0
0
Report

चिराग पासवान प्रयागराज में युवा सम्मेलन से UP चुनाव प्रचार तेज करेंगे

Prayagraj, Uttar Pradesh:केंद्रीय मंत्री चिराग़ पासवान कल संगम नगरी में करेंगे जनसभा, युवा सम्मेलन को संबोधित करेंगे केंद्रीय मंत्री चिराग़ पासवान, चिराग़ पासवन के युवा सम्मेलन को लोजपाका पूर्वांचल में चुनावी शंखनाद माना जा रहा है, 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में लोजपा ने अपने प्रत्याशी उतारने का ऐलान किया है। यूपी विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी भी अपनी तैयारी में जुटी हुई है। कल संगम नगरी प्रयागराज में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान युवा सम्मेलन को संबोधित करने के लिए पहुंच रहे हैं। परेड मैदान में आयोजित युवा सम्मेलन में हजारों की संख्या में युवाओं के शामिल होने की उम्मीद जताई जा रही है। लोक जनशक्ति पार्टी ने चिराग पासवान के कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी हुई है। लोग जनशक्ति पार्टी यूपी के अध्यक्ष राजीव पासवान ने बताया कि कल दोपहर 3:00 बजे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान यहाँ पर युवाओं को संबोधित करेंगे और इस युवा सम्मेलन के जरिए पार्टी की नीतियों को आमजन तक पहुंचाने का आह्वाहन करेंगे। लोजपा यूपी के अध्यक्ष राजीव पासी के मुताबिक प्रयागराज में चिराग़ पासवान की जनसभा के बाद लखनऊ, वाराणसी और गोरखपुर में भी कार्यक्रम प्रस्तावित है। लोजपा प्रमुख चिराग़ पासवान के कार्यक्रम स्थल पर विशाल पांडाल लगाया गया है। प्रयागराज के आस पास के जिलों से हजारों लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने का अनुमान है।
0
0
Report
Advertisement

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए लाई गई हेरोइन के साथ 3 गिरफ्तार, फाजिल्का पुलिस

Fazilka, Punjab:फाजिल्का पुलिस ने अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 3 लोगों को गिरफ्तार किया गया है । पुलिस के मुताबिक बाइक सवार तीन युवक पुलिस के काबू आए है । जिनसे पाकिस्तान से आए दो ड्रोन, 270 ग्राम हैरोइन और एक मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों से बरामद हेरोइन पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए मंगवाई गई थी। मामले में आरोपियों के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। फाजिल्का के एसएसपी गगन अजीत सिंह ने बताया कि गांव सुखेरा बोदला से घुबाया कालेज की तरफ आरोपी बाईक पर सवार होकर आ रहे थे कि सीआईए फाजिल्का ने आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की है । पुलिस के मुताबिक बरामद हुई हेरोइन करीब दस दिन पहले ड्रोन के जरिए मंगवाई गई थी । और ड्रोन भी पाकिस्तान से आए है । गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरमेश सिंह उर्फ गग्गी निवासी गांव फत्तू वाला, लवप्रीत सिंह उर्फ लवली निवासी जोधा भैणी और बलविंदर सिंह उर्फ नीटी निवासी ढाणी माघ सिंह के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना सदर जलालाबाद में मुकदमा नंबर 200, एनडीपीएस एक्ट और एयरक्राफ्ट एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर नशा तस्करी से जुड़े पूरे नेटवर्क की जानकारी जुटाने में लगी है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लवप्रीत सिंह के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत एक मामला दर्ज है। वहीं आरोपी बलविंदर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत पहले से दो मामले दर्ज बताए गए हैं। मामले में जांच जारी है ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top