225001
बाराबंकीः महिला का चेन छिनकर भार रहा था बाइक सवार युवक, ग्रामीणों ने पकड़कर किया पुलिस के हवाले
Barabanki, Uttar Pradesh:सफदरगंज थाना क्षेत्र के सुरवाकुटी के पास एक महिला से चेन छिनकर भाग रहा बाइक सवार युवक ग्रामीणों के हत्थे चढ़ गया। बाइक सवार युवक जब महिला से चीन खींच कर भाग रहा था। इस दौरान उसका बैलेंस बिगड़ गया जिससे वह कुछ दूर बाद रोड पर गिर गया। पकड़े जाने के डर से युवक खेतों की ओर भागा। शोर-गुल सुनकर खेतों पर काम कर रहे लोगों ने लुटेरे युवक को दबोच लिया। इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस युवक को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हमीरपुर के ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के लिए ज्ञापन देकर वैकल्पिक मार्ग की दृढ़ मांग
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:-सड़क की माँग को लेकर ग्रामीणों ने सौपा ज्ञापन, मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौपा, कच्ची दलदल भरी सड़क से गुजरने के दौरान गिरकर घायल हो रहे स्कूल जाने वाले छात्र, पक्की सड़क न बनने तक वैकल्पिक रास्ता सड़क बनवाने की माँग, ग्रामीणों के मुताबिक पूर्व में प्रदर्शन करने पर अधिकारियों ने सड़क की वैकल्पिक व्यवस्था करने का दिया था आश्वासन, मौदहा क्षेत्र के चमरखन्ना गाँव की भी सड़क बनवाने की माँग, ग्रामीणों ने मांगे न माने जाने पर धरना प्रदर्शन और आंदोलन की दी चेतावनी, जिला मुख्यालय से चंदूपुर गाँव को जाने वाली सड़क का मामला।0
0
Report
पलामू में हत्याकांड: फरार आरोपी प्रशांत तिवारी झांसी से गिरफ्तार
Babhandih, Jharkhand:पलामू के मेदिनीनगर शहर में 25 अप्रैल की रात जमीन कारोबारी विनीत तिवारी हत्याकांड में फरार चल रहे एक आरोपी को पलामू पुलिस ने उत्तर प्रदेश के झांसी से गिरफ्तार किया है। मामले में जानकारी देते हुए एसपी कपिल चौधरी ने बताया कि वांछित आरोपी प्रशांत तिवारी घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। जिसके बाद गुप्त सूचना के आधार पर विशेष टीम ने उसे यूपी के झांसी से गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार किया है तथा हत्याकांड में अन्य सहयोगी अपराधियों की संलिप्तता के संबंध में भी जानकारी दी है। आरोपी के पास से एक सैमसंग एंड्रॉयड मोबाइल फोन और एसबीआई का एटीएम कार्ड बरामद किया गया है। एसपी ने यह भी बताया कि आरोपी के विरुद्ध शहर थाना में वर्ष 2024 का एक अन्य आपराधिक मामला भी दर्ज है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है。0
0
Report
शांतिपूर्ण प्रदर्शन लोकतांत्रिक अधिकार, पेपर लीक के दोषियों के लिए तेज़ न्याय का वादा
Aram Pora, Ganderbal, In a Post on X Former Jammu and Kashmir Director General of Police SP Vaid Said "Peaceful protest is a democratic right, and students deserve transparency and justice. The Prime Minister promised a fast-track process to bring those responsible for the paper leak to justice. However, those instigating riots and violence in Delhi are not seeking justice. They must be identified, booked under the relevant provisions of the law, and, where legally warranted, their leaders detained under the National Security Act (NSA).0
0
Report
Advertisement
अजमेर बंद शांतिपूर्ण रहा, आनासागर झील की दुर्दशा पर कांग्रेस का आह्वान
Ajmer, Rajasthan:अजमेर की आनासागर झील की दुर्दशा के खिलाफ अजमेर शहर कांग्रेस की ओर से आहूत अजमेर बंद के दौरान पुलिस से हल्की नोंक झोंक को छोड़ शांति पूर्ण बंद रहा.. टोलियां बनाकर दुकानें और प्रतिष्ठान बंद करवाने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जबरन दुकान बंद करवाने के आरोप में नोंक झोंक हो गई... वही बंद के दौरान शहरी सड़कों पर राहगीरों की आवाजाही पैदल देखी गई.. सिटी बस टेंपो ऑटो इत्यादि बंद होने के कारण लोगों को एक से दूसरी जगह जाने में परेशानी का सामना करना पड़ा.. तो वही पेट्रोल पंपों पर बंद के चलते पेट्रोल या डीजल उपलब्ध नहीं हो पाया..शहर की सभी स्कूल भी बंद के प्रभाव में रही.. दोपहर तक शहर की सभी छोटी बड़ी थड़ी और दुकान बंद रही.. दोपहर बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय पहुंचे जहां पर शांतिपूर्ण बंद को लेकर चर्चा की गई.. इस मौके पर मौजूद अजमेर डेयरी के सदर और वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामचंद्र चौधरी ने इस बंद को सफल और अभूतपूर्व करार देते हुए कहा कि आम जनता कांग्रेस के साथ है।0
0
Report
प्रतापगढ़ में रिमझिम बारिश से किसानों के चेहरे खिले, मौसम खुशनुमा
Pratapgarh, Rajasthan:हेडर/हेडलाईन : दो दिन की रिमझिम बारिश से खिले किसानों के चेहरे, मौसम हुआ सुहावना एंकर/इंट्रो : प्रतापगढ़ जिले में पिछले दो दिनों से जारी रिमझिम बारिश ने किसानों और आमजन को बड़ी राहत दी है। जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रुक-रुक कर हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है और उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। हालांकि लगातार बारिश के चलते जनजीवन आंशिक रूप से प्रभावित भी नजर आया। बारिश के बाद किसान एक बार फिर खेतों की ओर लौट आए हैं। खरीफ फसलों की बेहतर बढ़वार के लिए किसान निराई-गुड़ाई सहित अन्य कृषि कार्यों में जुट गए हैं। समय पर हो रही बारिश से फसलों की अच्छी पैदावार की उम्मीद बढ़ी है, जिससे किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दे रही है। शहर और ग्रामीण इलाकों में बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। ठंडी हवाओं और बादलों की मौजूदगी से पूरे जिले का मौसम खुशनुमा बना रहा। लोगों ने गर्मी और उमस से राहत महसूस की है, जबकि बच्चों और युवाओं ने भी बारिश का आनंद लिया। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी जिले के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।0
0
Report
Kotputli में यातायात व्यवस्था सुधार के लिए संयुक्त अभियान, अतिक्रमण हटे
Jaipur, Rajasthan:Kotputli Bahroor शहर में लगातार बढ़ती यातायात समस्या और जाम से निजात दिलाने के लिए नगरपरिषद और यातायात पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए एक संयुक्त कार्रवाई की। नगरपरिषद के AXEN दीपक मीणा और यातायात प्रभारी कृष्ण धनखड़ के नेतृत्व में अस्थाई अतिक्रमण हटाये गए और चौपहिया वाहनों को रोककर मुख्य मार्गों पर नो- पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के चालान किये गए। कार्रवाई से फुटपाथ व्यापारियों और रेहड़ी-ठेली वालों में अफरा-तफरी मची। मीडिया से बातचीत में अधिकारीयों ने स्पष्ट किया कि यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखना प्रशासन की प्राथमिकता है और यह अभियान निरंतर जारी रहेगा ताकि शहर के यातायात को सुगम बनाया जा सके। सभी वाहन चालकों से कहा गया है कि वे केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े हों, अन्यथा आगे और भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
NEET पेपर लीक के खिलाफ JMएम के टावर चौक प्रदर्शन; इस्तीफा demanded
Giridih, Jharkhand:झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की जिला कमिटी ने NEET परीक्षा में धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर टावर चौक पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तुरंत इस्तीफे की मांग करते हुए पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि NEET धांधली ने देश के लाखों होनहार छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है। पुतला दहन कार्यक्रम के बाद पत्रकारों से बात करते हुए पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर में छात्र अपने हक के लिए आवाज उठाई, तो उनके साथ पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार किया गया, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ज़ब तक दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और पीड़ितों को न्याय नहीं मिलता, सड़कों पर यह आंदोलन ऐसे ही जारी रहेगा। पुतला दहन कार्यक्रम में उपाध्यक्ष अजीत कुमार पप्पू, गिरिडीह नगर निगम के महापौर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार, पूर्व विधायक केदार हाज़रा, जेएमएम नेता प्रणव वर्मा, युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रॉकी सिंह, अभय सिंह, भरत यादव, प्रीति भाष्कर, सईद अख्तर, नुरूल होदा, महताब मिर्जा उर्फ पप्पू, एमडी अनवर, समेत कई जेएमएम कार्यकर्ता मौजूद थे।0
0
Report
बांसवाड़ा में नीट पेपर लीक के विरोध में पुलिस–प्रदर्शनकारियों के बीच भिड़ंत
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा Ajay Ojha नीट पेपर लीक मामला इस मामले को लेकर प्रदर्शनकारी और पुलिस आमने सामने समझाने के बाद प्रदर्शनकारी पुलिस से उलझे पुलिस के जवानों ने किया हल्का बल प्रयोग पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर बहस हुई पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन स्थल से खदेड़ा0
0
Report
भिवंडी में भारी बारिश से कामवारी नदी दुथड़ी भरकर बहने लगी, बाढ़ का खतरा बढ़ा
Thane, Maharashtra:भिवंडी शहरात कामवारी नदी दुथडी भरून वाहू लागली आहे. मागील 24 तासांपासून संततधार पावसामुळे नदीची पाणी पातळी झपाट्याने वाढली आहे. नदी सध्या दुथडी भरून वाहत असल्याचे दिसत आहे. पावसाचा जोर कायम राहिल्यास परिस्थिती आणखी गंभीर होऊ शकते. भिवंडी महानगरपालिकेने कामवारी खाडीकिनारील नागरिकांना सतर्कतेचा इशारा दिला आहे. नदीपात्रात जाण्यास मज्जावण्यात आला आहे. पावसाचा जोर अधिक वाढल्यास खाडीकिनारील सखल भागात पाणी भरण्याची शक्यता वर्तवण्यात येत आहे. सध्या पावसाचा अंदाज लक्षात घेऊन नागरिकांनी काळजी घ्यावी. नदीपत्र आणि सखल भागात जाणे टाळावे असे आवाहन प्रशासनाकडून करण्यात आले आहे.0
0
Report
Advertisement
CBI की बड़ी कार्रवाई: समस्तीपुर DRM कार्यालय से APO समेत दो हिरासत में
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर DRM कार्यालय में CBI की बड़ी कार्रवाई, APO समेत दो को हिरासत में लेकर कर रही पूछताछ समस्तीपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। समस्तीपुर रेल मंडल के DRM कार्यालय में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, CBI की टीम ने गुरुवार दोपहर करीब 12:30 बजे DRM कार्यालय स्थित APO शाखा में पहुंचकर APO अरुण कुमार मंडल को हिरासत में लिया। इसके साथ ही एक अन्य रेल कर्मचारी अमृत कुमार को भी हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए समस्तीपुर रेलवे ऑफिसर्स क्लब ले जाया गया है। फिलहाल CBI की टीम दोनों से पूछताछ कर रही है। हालांकि, किस मामले में यह कार्रवाई की गई है, इसकी आधिकारिक जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। CBI की कार्रवाई के बाद DRM कार्यालय में हड़कंप मचा है। मामले से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार है。0
0
Report
बेगूसराय में आयशा-आईवायएफ के प्रदर्शन पर लाठीचार्ज, पत्रकार घायल
Begusarai, Bihar:बेगूसराय ब्रेकिंग, दिल्ली और पटना में छात्रों पर लाठी चार्ज के विरोध में बेगूसराय में आज आयशा और आईवायएफ के द्वारा डीएम ऑफिस पर जमकर हंगामा पत्थर बाजी. पुलिस ने आंदोलन कर रहे छात्रों पर जमकर किया लाठी चार्ज. इस लाठी चार्ज एवं पत्थरबाजी के दौरान न्यूज़ कवरेज कर रहे हैं कई पत्रकार हुए चोटिल. घटनास्थल पर भगदड़ जैसी स्थिति. काफी संख्या में पुलिस बल को डीएम ऑफिस के कार्यालय लगाया गया है स्थिति अभी भी तनावपूर्ण।0
0
Report
बिहार के स्कूलों में फॉर्मल ड्रेस लागू, शिक्षकों के वस्त्र से बच्चों में अनुशासन
Muzaffarpur, Bihar:बिहार के सरकारी स्कूलों में फॉर्मल ड्रेस लागू होते ही अब शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में दिखने लगे हैं. शिक्षकों ने कहा कि सिर्फ पढ़ाई ही नहीं, बल्कि अपनी वेशभूषा से भी बच्चों अनुशासन का संदेश मिलता है. शिक्षा विभाग ने स्पष्ट निर्देश जारी कर दिया है कि स्कूल के स्कूल अवधि के दौरान सभी शिक्षकों फॉर्मल ड्रेस पहनना अनिवार्य होगा. इस आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है. मुसहरी प्रखंड के मध्य विद्यालय दिघरा में पड़ताल करने पर वहां के 22 शिक्षकों में महिलाएं और पुरुष सभी फॉर्मल ड्रेस में पाए गए. स्कूल के क्लासरूम की पड़ताल में सभी क्लासों में पढ़ रहे शिक्षक फॉर्मल ड्रेस में मिले और इस तरह सरकार के आदेश का अनुपालन दिखे. उन्होंने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया है और कहा कि फॉर्मल ड्रेस इसलिए भी होनी चाहिए कि बच्चे शिक्षकों को देखकर ही सीखते हैं; अगर हम भद्र कपड़े नहीं पहनेंगे तो बच्चों पर इसका असर होगा. पहले भी मौखिक आदेश जारी हुआ था. शिक्षकों ने कहा कि जब हम बच्चों को किताबी ज्ञान देते हैं तो उन्हें व्यावहारिक ज्ञान भी देना जरूरी है और जब शिक्षक अच्छे ड्रेस में आएंगे तो बच्चे स्कूल में आने से पहले अपने ड्रेस को साफ-सुथरा करके ही पहनकर स्कूल पहुंचेंगे. फिलहाल जिले के कई सरकारी स्कूलों में इस निर्देश का पालन शुरू हो चुका है और शिक्षक औपचारिक व गरिमापूर्ण पोशाक में अपनी जिम्मेदारियां निभाते नजर आ रहे हैं. इस पहल से पूरे प्रदेश के बच्चों का रहन-सहन और साफ-सुथरा रहने की प्रवृत्ति जागेगी. शिक्षकों की सकारात्मक छवि से बच्चों के बीच व्यक्तित्व और आचरण के संस्कार वही बच्चे अपने आस-पड़ोस के बच्चों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करेंगे.0
0
Report
Advertisement
नीट पेपर लीक के खिलाफ कांग्रेस का ज्ञापन, परीक्षा व्यवस्था पारदर्शी करने की मांग
Jamshedpur, Jharkhand:छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने छात्रों से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से सौंपा। नीट समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं की निष्पक्ष जांच, दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा शिक्षा व्यवस्था को पारदर्शी बनाने की मांग की गई। जिला अध्यक्ष परविन्दर सिंहने कहा कि हाल के वर्षों में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं ने लाखों-करोड़ों विद्यार्थियों के भविष्य को प्रभावित किया है। छात्रों ने वर्षों की मेहनत से परीक्षा की तैयारी की, लेकिन लगातार सामने आए पेपर लीक मामलों से परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े हुए हैं। पार्टी का कहना है कि इन घटनाओं से छात्रों में निराशा का माहौल बना है। यह भी आरोप लगाया गया कि अपनी मांगों को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर बल प्रयोग, लाठीचार्ज और अन्य कठोर कार्रवाई लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। कांग्रेस ने कहा कि छात्रों की समस्याओं का समाधान संवाद के माध्यम से किया जाना चाहिए, न कि दमनात्मक कार्रवाई से। पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपति से मांग की है कि नीट सहित सभी पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष एवं समयबद्ध जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही परीक्षा प्रणाली को सुरक्षित, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने के लिए स्थायी व्यवस्था लागू की जाए। ज्ञापन में छात्रों पर हुई कार्रवाई की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करने की भी मांग की गई। इसके अलावा कांग्रेस ने परीक्षा प्रबंधन में कथित चूक की नैतिक जिम्मेदारी तय करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को पद से हटाने तथा छात्रों पर हुई कथित बर्बरतापूर्ण कार्रवाई की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा लेने की भी मांग राष्ट्रपति से की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि देश के करोड़ों विद्यार्थियों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता की रक्षा के लिए केंद्र सरकार को शीघ्र प्रभावी कदम उठाने चाहिए.0
0
Report
चंपावत के गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज प्रोजेक्ट की प्रगति, समय-सीमा कड़ाई से पालन के निर्देश
Noida, Uttar Pradesh:स्लग - राज्य के प्रथम गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज परियोजना का जिलाधिकारी ने लिया जायजा....गुणवत्ता व समयबद्धता के दिए सख्त निर्देश स्थान - लोहाघाट/चंपावत। एंकर/वीओ - मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में जनपद चंपावत में संचालित महत्वाकांक्षी विकास परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग के क्रम में जिलाधिकारी मनीष कुमार ने गुरुवार को छमानिया स्थित निर्माणाधीन गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। लगभग 257 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित हो रही इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने हॉस्टल ब्लॉक, टाइप-2 एवं टाइप-3 आवासीय ब्लॉकों, वॉलीबॉल ग्राउंड, फुटबॉल ग्राउंड, मल्टीपर्पस हॉल सहित विभिन्न खेल अधोसंरचनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता, सुरक्षा मानकों तथा शेष कार्यों की चरणबद्ध कार्ययोजना की समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों, अभियंताओं एवं संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से निर्माण कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए निर्देश दिए कि प्रत्येक कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा तथा प्रत्येक कार्य की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने बताया कि परियोजना के अंतर्गत प्रमुख खेल मैदानों एवं रनिंग ट्रैक का निर्माण कार्य आगामी सितंबर-अक्टूबर तक पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जबकि रिटेनिंग वॉल का कार्य अगस्त माह तक पूर्ण किए जाने का आश्वासन कार्यदायी संस्था द्वारा दिया गया है। उन्होंने कहा कि संपूर्ण परियोजना को जून 2027 तक पूर्ण किया जाना प्रस्तावित है। जिलाधिकारी ने कहा कि यह परियोजना जनपद ही नहीं बल्कि प्रदेश की खेल प्रतिभाओं के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि सिद्ध होगी। यहां तैयार होने वाली आधुनिक खेल सुविधाएं बालिकाओं को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बेहतर प्रशिक्षण एवं संसाधन उपलब्ध कराएंगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व खेल मंत्री तथा शासन स्तर से इस परियोजना की निरंतर समीक्षा एवं मॉनिटरिंग की जा रही है इसलिए निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।0
0
Report
हिमाचल में बारिश से 178 सड़कें बंद, बोह घाटी में 18 मकान क्षतिग्रस्त
Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल में बारिश से 178 सड़कें बंद, बोह में 18 मकान क्षतिग्रस्त- जगत नेगी नीट पेपर लीक को लेकर भी केंद्र पर बरसे जगत सिंह नेगी हिमाचल प्रदेश के राजस्व एवं बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने प्रदेश में जारी बारिश से हुए नुकसान की जानकारी देते हुए बताया कि फिलहाल 178 सड़कें अवरुद्ध हैं। उन्होंने कहा कि 141 डीटीआर और 188 पेयजल योजनाएं भी प्रभावित हैं। कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र की बोह घाटी में आई बाढ़ से 18 मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं。 प्रभावित परिवारों को सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शरण दी गई है और प्रशासन राहत एवं पुनर्वास कार्य में जुटा हुआ है। वहीं, नीट पेपर लीक मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए जगत सिंह नेगी ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस मामले से जुड़े घटनाक्रम में 20 से अधिक छात्र-छात्राओं ने आत्महत्या की है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा केवल मंदिर-मस्जिद और पाकिस्तान जैसे मुद्दों पर राजनीति करती है और 12 साल में उसके सभी जुमले खत्म हो चुके हैं。 जगत नेगी ने कहा कि अंग्रेजों के शासनकाल में भी निहत्थे लोगों पर लाठीचार्ज नहीं हुआ था। उन्होंने देश की कानून-व्यवस्था को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि हालात पाकिस्तान और बांग्लादेश से भी बदतर हो गए हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में भी पेपर लीक की घटनाएं हुई हैं。0
0
Report
Advertisement
