icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
225001
SASarfaraz Ali SiddiquiFollow26 Dec 2024, 05:02 pm

बाराबंकीः सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के बीच मधुमक्खियों ने किया हमला, कई लोग घायल

Barabanki, Uttar Pradesh:

बाराबंकी शहर स्थित केडी सिंह बाबू स्टेडियम में बुधवार को प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला हैंडबॉल प्रतियोगिता के दौरान एक घटना घटी। प्रतियोगिता के बीच अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने स्टेडियम पर हमला कर दिया जिससे खिलाड़ियों, कोचों और दर्शकों में अफरा-तफरी मच गई। हमले में कई खिलाड़ी और कोच घायल हो गए, जिन्हें तत्काल मौके पर पहुंची एंबुलेंस द्वारा जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मधुमक्खियों का झुंड अचानक स्टेडियम में आया और चारों ओर से हमला करना शुरू कर दिया।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ऋषिकेश में गंगा पानी 5 सेमी ऊपर, जल पुलिस ने घाटों पर सावधानी बरतने की अपील

Rishikesh, Uttarakhand:ऋषिकेश, उत्तराखंड: पहाड़ों में लगातार भारी बारिश की वजह से ऋषिकेश में गंगा का पानी का लेवल वॉर्निंग लेवल से 5 सेंटीमीटर ऊपर चला गया है। ऋषिकेश जल पुलिस घाटों पर लगातार अनाउंसमेंट कर रही है, भक्तों और आने वालों से अलर्ट रहने और सावधानी बरतने की अपील कर रही है। ऋषिकेश, उत्तराखंड: ऋषिकेश जल पुलिस के ऑफिसर विनोद सेमवाल कहते हैं, "जैसे ही हमें पानी का लेवल बढ़ने की जानकारी मिली, हमारी टीम, जो यहां हमेशा अलर्ट पर रहती है, तुरंत जुट गई। हमारे यहां जल पुलिस और डिज़ास्टर रिलीफ टीम तैनात है। हम जॉइंट पेट्रोलिंग करते हैं, और पानी बढ़ने की जानकारी मिलने पर, हम लोगों को वॉर्निंग दे रहे हैं कि वे ज़्यादा आगे न जाएं। हम उन्हें घाटों से दूर रहने की सलाह देते हैं क्योंकि पहाड़ों में लगातार बारिश की वजह से नदी का पानी का लेवल काफी बढ़ गया है, जिससे डूबने या बह जाने का खतरा है। इसीलिए हम ये वॉर्निंग दे रहे हैं..."
0
0
Report

चिड़ावा की वंशिका शर्मा ने गणित में 10 विश्व रिकॉर्ड, 2 राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए

Jhunjhunu, Rajasthan:चिड़ावा, झुंझुनूं चिड़ावा की वंशिका ने युवा संवाद में अपनी प्रतिभा से बटोरी वाहवाही गणित में 10 विश्व रिकॉर्ड और 2 राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए दोनों हाथों से एक साथ अलग-अलग गणनाएं करती हैं वंशिका बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने वंशिका की प्रतिभा पर कहा— वाह! अद्भुत! 16 गणित की किताबें लिखीं, 20 साल में कंपनी शुरू की अच्छे आइडिया पर बजट पास होता है, वंशिका ने बताया राजस्थान यूथ आइकन वंशिका ने सरकार का जताया आभार झुंझुनूं जिले के चिड़ावा की युवा प्रतिभा वंशिका शर्मा ने जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान–युवा संवाद’ में अपनी उपलब्धियों और अनुभवों को साझा किया। जब वंशिका ने अपनी उपलब्धियाँ रखी तो भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी अपने आपको रोक नहीं पाए और उन्होंने वंशिका की उपलब्धियों को अद्भुत बताया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठोड़ और नितिन नवीन सहित प्रदेशभर से युवा शामिल हुए। कार्यक्रम में वंशिका ने बताया कि उन्होंने गणित के क्षेत्र में 10 विश्व रिकॉर्ड और 2 राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाए हैं। वह दोनों हाथों से एक साथ दो अलग-अलग गणनाएं कर सकती हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि एक हाथ से 999 और दूसरे हाथ से 817 का पहाड़ा एक साथ लिख सकती हैं। इस पर नितिन नवीन ने उत्साह के साथ कहा—“वाह! अद्भुत!” वंशिका ने बताया कि वह गणित के क्षेत्र में 16 पुस्तकें लिख चुकी हैं और महज 20 वर्ष की उम्र में अपनी कंपनी शुरू की। उनकी कोशिश गणित को युवाओं के लिए कठिन विषय के बजाय खेल-खेल में सीखने का माध्यम बनाने की है। युवा पीढ़ी को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने पैशन को फॉलो करना चाहिए। सरकारी नौकरी हो, स्टार्टअप हो या कोई अन्य क्षेत्र—पूरी मेहनत, लगन और निष्ठा से काम करते हुए देश का नाम रोशन करने का लक्ष्य होना चाहिए। अपने राजस्थान यूथ アイкон अवार्ड का जिक्र करते हुए वंशिका ने सरकार के साथ अपने अनुभव भी साझा किए। उन्होंने कहा कि उनके लिए यह सम्मान इसलिए खास है, क्योंकि पुरस्कार देने के बाद भी युवाओं से संवाद जारी रहता है। हर पल खुद स्वयं मंत्री महोदय हमसे हमारे आइडियाज पूछते हैं और जो भी हमारे अच्छे आइडिया होते हैं, उन पर बजट भी पास होता है। इसके लिए मैं राजस्थान सरकार और भारत सरकार का हार्दिक अभिनंदन करना चाहूंगी।” चिड़ावा की वंशिका ने युवा संवाद के मंच से अपनी प्रतिभा, उपलब्धियों और युवाओं के लिए अपने विजन को साझा कर झुंझुनूं जिले का नाम प्रदेश स्तर के मंच पर रोशन किया。
0
0
Report
Advertisement

पलामू के बैंकों में सुरक्षा ऑडिट: त्योहारों के दौरान सतर्कता बढ़ी

Babhandih, Jharkhand:जमशेदपुर में बैंक लूट की घटना के बाद पलामू पुलिस ने बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी के निर्देश पर शहर, सदर और चैनपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न बैंकों में सुरक्षा ऑडिट किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और सुरक्षा गार्ड, सीसीटीवी कैमरे, अलार्म सिस्टम और सुरक्षा उपायों की जांच की। बैंक के सुरक्षा गार्डों को संदिग्ध व्यक्तियों और गतिविधियों पर विशेष नजर रखने तथा 24 घंटे सतर्क रहने का निर्देश दिया गया। बैंक परिसर के साथ-साथ बाहर भी सीसीटीवी कैमरे लगाने पर जोर दिया गया। पुलिस ने बड़ी राशि लेकर बैंक से निकलने वाले ग्राहकों की रेकी रोकने के लिए भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा। त्योहारों के दौरान बैंक बंद रहने की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की गई। सुरक्षा ऑडिट के दौरान सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राजेश यादव, शहर थाना प्रभारी ज्योति लाल रजवार सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। चैनपुर में थाना प्रभारी लालजी ने पुलिस बल के साथ बैंकों का निरीक्षण किया。
0
0
Report

अत्यधिक बारिश से पांच मकान धराशायी, महिला घायल

Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। तहसील बहेड़ी क्षेत्र के ग्राम उनई मकरूका में अत्यधिक बारिश के चलते पांच घर अचानक गिर गए। हादसे से गांव में अफरा-तफरी मच गई। घर गिरने से सूरजपाल पुत्र नत्थूलाल, धर्मपाल पुत्र नत्थूलाल, कुंवरपाल पुत्र नत्थूलाल, गरजपाल पुत्र नत्थूलाल तथा भूरी देवी पत्नी ओमपाल के मकान प्रभावित हुए हैं। हादसे के दौरान भूरी देवी दीवार की चपेट में आकर बेहोश हो गईं। काफी समय बाद उन्हें होश आया। परिजनों के अनुसार उनके शरीर में चोटें भी आई हैं। गनीमत रही कि हादसे में कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। लगातार हो रही बारिश के कारण ग्रामीणों में भय का माहौल है। प्रभावित परिवारों ने बताया कि मकान गिरने से उनके सामने रहने और घरेलू सामान को सुरक्षित रखने का संकट खड़ा हो गया है। ग्रामीणों एवं प्रभावित परिवारों ने क्षेत्र के आला अधिकारियों से मौके पर निरीक्षण कराकर आर्थिक सहायता एवं राहत सामग्री उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण अन्य जर्जर मकानों पर भी खतरा मंडरा रहा है। उन्होंने प्रशासन से प्रभावित परिवारों को तत्काल मदद दिलाने की मांग की है।
0
0
Report
Advertisement

साहिबगंज राजमहल के स्कूल में प्रिंसिपल पर नाबालिग से छेड़छाड़, POCSO मामला दर्ज

Sahibganj, Jharkhand:Sahibganj ke Rajmahal block ke sarkari school Yogi Chak Jayarampur High School, Sarkanda me nabalig chhatra se ched-chad ka gambhir mamla samne aaya hai. Chhatra ki maa ki likhit shikayat par police ne school ke principal Rupesh Chaurasia ke khilaf POCSO Act ke tahat mamla darj kar jaanch shuru kar di hai. Shikayat ke anusar, principal ne special class ke naam par chhatra ko akela kaksha me bulaya. Arop hai ki is dauran unhone chhatra ke saath apattijanak vyavhar karte hue pyaar ka izhaar kiya aur uske sharir ko chhune ki koshish ki. Chhatra ne is ka virodh kiya aur wahan se bhag kar ghar pahunchi. Ghar pahunchne ke baad usne parijanon ko poori ghatna ki jankari di. Mamla ki jankari milne ke baad parijans school pahunchhe, jahan graminon ki bheed jut gai aur virodh jataaya gaya. Iske baad chhatra ki maa ne SC-ST thana me likhit shikayat dekar karyavahi aur nyay ki maang ki. Mamla samne aane ke baad aaropi principal farar hai. Wahin police ne mamle ko gambhirta se lete hue prathamikI darj kar aaropi princial ki giraftaari ke liye sambhavit thikano par chhapemari shuru kar di hai. Wahin, kuch anya chhatron ke saath bhi isi tarah ke vyavhar ke aarop samne aane ki baat kahi ja rahi hai. Police in aaropon ki bhi janch kar rahi hai. Peedit parivar ne police-prashasan se nishpaksh janch aur nyay ki maang ki.
0
0
Report

बैतूल के मिशन स्कूल परिसर में अस्थाई चर्च के खिलाफ हिंदू संगठन का हंगामा

Betul, Madhya Pradesh:एंकर -बैतूल में मिशन स्कूल के अंदर कथित तौर पर अस्थाई चर्च बनाकर प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने को लेकर जमकर हंगामा हो गया। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोग पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे तो स्कूल परिसर के अंदर प्रार्थना सभा चलती मिली। मौके पर बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे और दो पादरी सभा को संबोधित कर रहे थे। इसके बाद विवाद की स्थिति बन गई। मामला बैतूल के सदर इलाके का है,जहां एक मिशन स्कूल परिसर में कथित तौर पर अस्थाई चर्च बनाकर प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने की सूचना सामने आई। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के लोग पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि उस समय अंदर 100 से ज्यादा लोग प्रार्थना सभा में शामिल थे,जबकि दो पादरी सभा को संबोधित कर रहे थे। अंदर का नजारा देखकर हिंदू संगठन के लोगों ने आपत्ति जताई और मौके पर हंगामा शुरू हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने हस्तक्षेप किया और प्रार्थना सभा करा रहे दो पादरियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक तौर पर प्रार्थना सभा के आयोजन को लेकर अनुमति से संबंधित पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। वहीं हिंदू संगठन ने स्कूल की जमीन पर अस्थाई चर्च बनाकर प्रार्थना सभा आयोजित किए जाने का आरोप लगाते हुए मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन की ओर से स्कूल की मान्यता की जांच करने और स्कूल को शासन के अधीन करने की मांग भी उठाई गई है। इधर स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस स्थान पर पहले भी प्रार्थना सभाएं आयोजित होती रही हैं और तेज आवाज में होने वाली गतिविधियों को लेकर उनके द्वारा शिकायतें की गई थीं। स्थानीय लोगों ने अस्थाई चर्च को हटाने और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों पादरियों को हिरासत में लिया है और प्रार्थना सभा के आयोजन,अनुमति तथा अन्य आरोपों से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि आयोजन को लेकर नियमों का उल्लंघन हुआ था या नहीं।
0
0
Report

मन की बात: ODOP से ग्रामीण महिला समूहों की आय बढ़ी, आंवला उत्पादों ने चमक दिखाई

Noida, Uttar Pradesh:मन की बात के 138वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "आज, प्रतापगढ़ में आंवला प्रोसेसिंग से जुड़ी लगभग 100 यूनिट चल रही हैं, जिसमें सेल्फ-हेल्प ग्रुप की महिलाएं इस सेक्टर में अहम भूमिका निभा रही हैं। ऐसा ही एक ग्रुप देवगढ़ कमासी गांव का है—सावित्री फुले सेल्फ-हेल्प ग्रुप। इससे जुड़ी महिलाएं आंवला कैंडी, मुरब्बा और जूस बना रही हैं। ODOP (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) स्कीम के तहत नए मार्केट तक बेहतर पहुंच की वजह से उनकी इनकम बढ़ी है।" "वह आगे कहते हैं, "इसी तरह, एक और गांव में विंध्यवासिनी सेल्फ-हेल्प ग्रुप है। इस ग्रुप की महिलाएं आंवला अचार और डाइजेस्टिव पाउडर जैसे कई प्रोडक्ट बना रही हैं। इन महिलाओं को प्रोसेसिंग के लिए मशीनरी और लोन की सुविधा मिली। उन्हें लोकल ट्रेड फेयर में हिस्सा लेने का मौका भी मिला और जल्द ही उनकी इनकम में काफी बढ़ोतरी हुई..."" "लखनऊ: जय मां विंध्यवासिनी सेल्फ हेल्प ग्रुप की नीतू मिश्रा कहती हैं, "हमने COVID पीरियड में ग्रुप शुरू किया था, जब हम सब घर लौट आए थे, तो करने को कुछ नहीं था, इसलिए हमने 2021 में यह ग्रुप बनाया। हमारे साथ दस और महिलाएं काम करती हैं। हमारा मकसद सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि अपने गांव की सभी महिलाओं को अच्छे रोजगार के मौके देना था। हम आंवला जूस, 'आंवला अमृत' और मसालेदार आंवला कैंडी जैसे प्रोडक्ट बनाते हैं। हमने शुगर-फ्री आंवला प्रोडक्ट बनाना शुरू किया। आज, सब कुछ, चाहे वह आंवला मुरब्बा हो या कैंडी, बिना चीनी के बनता है। हम इसकी जगह स्टीविया की पत्तियों का इस्तेमाल करते हैं। प्रधानमंत्री से हमारे ग्रुप की तारीफ सुनकर बहुत अच्छा लगा। मैं बहुत खुश था। हमें लगा कि हमारी सालों की मेहनत आखिरकार रंग लाई। अगर हमें भारत सरकार से ऐसा ही सपोर्ट मिलता रहा, तो मुझे विश्वास है कि एक दिन हम न सिर्फ भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन करेंगे..."
0
0
Report
Advertisement

दल्लीराजहरा पुल का ऊपरी हिस्सा धसने से यातायात रुकवा, बड़ा खतरा बना

Raipur, Chhattisgarh:बालोद बालोद जिले के दल्लीराजहरा नगर के पुराना बाजार में दल्लीराजहरा माईनस रोड पर रावघाट रेल्वे लाइन के पुल क्रमांक 02 का ऊपर वाला हिस्सा लगातार धसने लगा है ,पुल के ऊपर वाला हिस्सा लगतार धसने से वार्ड वासी काफी चिंतित है कि कभी भी पुल टूट न जाए ,पुल के ऊपर से रोज सैकड़ो गाड़िया माईनस का लोहा लेकर गुजरती है साथ ही इस रोड के ऊपर से लोग आते जाते है वही इस सड़क के नीचे से रोजाना रेल गुजरती है जिससे बड़ा हादसा होने की चिंता बनी हुई है , मामले को लेकर स्थानीय प्रशासन, पुलिस, रेलवे, नगर पालिका, बीएसपी प्रबंधन के अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। निरीक्षण के दौरान सड़क पर हुए गड्ढे और दरारों को देखते हुए बड़े वाहनों की आवाजाही रोकने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए वीर नारायण सिंह चौक और दुर्गा कैंप रोड चौक के पास बैरिकेटिंग की जाएगी। वहीं धंसे हिस्से को खोदकर मुरूम-मिट्टी से भराव और मरम्मत की जाएगी। इसके बाद बीएसपी प्रबंधन द्वारा सीमेंटीकरण या डामरीकरण कराया जाएगा ,
0
0
Report

जोedithपुर एम्स में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, मरीजों को राहत की उम्मीद

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर एम्स में पिछले कई दिनों से चल रही रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल आखिरकार समाप्त हो गई। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के प्रयासों के बाद डॉक्टरों और एम्स प्रशासन के बीच मांगों को लेकर सहमति बनी है। शेखावत ने एम्स पहुंचकर हड़ताल कर रहे रेजिडेंट डॉक्टरों से बातचीत की और उनकी मांगों के समाधान का भरोसा दिलाया। वार्ता के दौरान डॉक्टरों की मांगों को स्वीकार किए जाने और उन पर गंभीरता से कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। इसके बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल समाप्त होने का फैसला किया। हड़ताल समाप्त होने से एम्स में उपचार के लिए आने वाले मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। इसी बीच एम्स जोधपुर के निदेशक प्रो. गोवर्धन दत्त पुरी को पद से हटाने का निर्णय भी सामने आया है। जम्मू एम्स के निदेशक डॉ. सिन्हा को जोधपुर एम्स का अतिरिक्त कार्यभार सौंपे जाने की जानकारी दी गई है। दरअसल, डॉक्टर राज नरेश यादव की मौत के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू की थी। डॉक्टरों ने कार्य परिस्थितियों, ड्यूटी व्यवस्था और चिकित्सकों की सुरक्षा एवं गरिमा से जुड़े मुद्दे उठाए थे। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने डॉक्टरों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगों के समाधान को लेकर केंद्र सरकार और एम्स प्रशासन गंभीरता से कार्रवाई करेंगे। उन्होंने कहा कि एम्स जैसे महत्वपूर्ण संस्थान में डॉक्टरों की गरिमा, सुरक्षा और बेहतर कार्य परिस्थितियां सुनिश्चित करना जरूरी है। अब हड़ताल समाप्त होने के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों के काम पर लौटने से एम्स में चिकित्सा सेवाओं के सामान्य होने की उम्मीद है।
0
0
Report

महराजगंज में तेज बारिश-आंधी, चार मौतें; डीएम ने राहत का भरोसा दिया

Maharajganj, Uttar Pradesh:स्टोरी हैडलाइन- महराजगंज में तेज बारिश और आंधी का तांडव, अलग-अलग हादसों में 4 लोगों की हुई मौत,डीएम ने पीड़ित परिवारों को राज्य आपदा निधि से जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान करने की बात कही महाराजगंज जिले में पिछले तीन दिनों से हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं ने तबाही मचा रखी है। जनपद की अलग-अलग तहसीलों से आई दर्दनाक हादसों में अब तक चार लोगों की जान जा चुकी है। ​पहला हादसा सदर कोतवाली क्षेत्र का है जहां एक विशालकाय पेड़ गिरने से दबकर पति-पत्नी की दर्दनाक मौत हो गई। दूसरा हादसा फरेंदा तहसील का है जहां बारिश के कारण कच्चा मकान ढहने से 59 वर्षीय महिला की दबकर मौत हो गई। वहीं तीसरा हादसा निचलौल तहसील के सिसवा का है, जहां पेड़ गिरने से उसकी चपेट में आने से एक युवक की जान चली गई। ​मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को तुरंत घटनास्थलों का जायजा लेने और नुकसान का आकलन करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने स्पष्ट किया है कि पीड़ित परिवारों को राज्य आपदा निधि से जल्द से जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

ग्रामीण क्षेत्र में डॉक्टर ऑन ड्यूटी मशीन से 10 मिनट में 75 टेस्ट

Greater Noida, Uttar Pradesh:अस्पतालों के बाहर मरीजों की लंबी कतार और छोटे चेकअप के लिए घंटों का इंतजार रहता है. यूपी स्टार्टअप ने यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में डॉक्टर ऑन ड्यूटी (DOD) मशीन पेश की. यह फुल बॉडी टेस्ट 10 मिनट में 75 से अधिक टेस्ट कर सकता है. ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान के स्टॉल पर डॉ श्रेय श्रीवास्तव ने बताया ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को कम दामों में स्वास्थ्य जाँच और डॉक्टर से संवाद संभव होगा. इस मशीन से वेट, बीपी, शुगर, कोलेस्ट्रॉल, ईसीजी, नाड़ी टेस्ट आदि संभव हैं; 25 से अधिक लंग्स फंक्शन टेस्ट भी किया जा सकता है. नाड़ी पल्स डिवाइस आयुर्वेद के अनुसार पित्त वाहित बता सकती है. टेस्ट के बाद एआई भविष्य में बीमारी का संकेत देता है और खान-पान/रूटीन में बदलाव की सलाह भी देता है; चाहें तो डॉक्टर से कंसल्ट भी किया जा सकता है. कीमत 3 लाख से 3.5 लाख रुपए के आसपास है और टेस्ट की कीमत 25 से 400 रुपए तक है. ऐसी मशीन अस्पतालों की भीड़ कम कर सकती है और स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति ला सकती है.
0
0
Report

यादव समाज पर विवादित बयान: राजद ने भाजपा-NDA न्याय कमजोर करने का आरोप लगाया

Patna, Bihar:मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा के यादव समाज को लेकर दिए गए विवादित बयान के बाद राजद की ओर से पलटवार किया गया है, पूर्व मंत्री और RJD विधायक आलोक मेहता ने मंत्री के बयान को समाज में विभाजन पैदा करने वाला बताया। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक जाति पर आधारित बयान नहीं है, बल्कि पिछड़े और दलित समाज की एकजुटता को तोड़ने की कोशिश है। आलोक मेहता ने BJP और NDA पर सामाजिक न्याय की ताकतों को कमजोर करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने कहा कि मंत्री का बयान संविधान की शपथ की भावना के विपरीत है। आलोक मेहता ने राज्यपाल से मंत्री के बयान का संज्ञान लेकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top