icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कानपुर देहात में 9 वर्षीय मासूम की करंट से मौत, परिवार में मातम

AKAlok KumarJust now
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में करंट लगने से 9 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत। घर पर सो रहा था कक्षा तीन का छात्र, फर्राटे पंखे का तार जलकर ऊपर गिरा। करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलसा मासूम, परिवार में मचा कोहराम। परिजन आनन-फानन में सीएचसी रसूलाबाद लेकर पहुंचे, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया। दवा लेने बाहर गई थी माँ, बेटे की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़। पिता अखिलेश बाहर रहकर करते हैं मजदूरी, दो बहनों चांदनी और पल्लवी ने खोया इकलौता भाई। सूचना पर पहुंची पुलिस, पंचनामा के बाद होगी नियमानुसार कार्रवाई; घटना से गांव में शोक की लहर। रसूलाबाद कोतवाली क्षेत्र के महबूबपुर गांव का मामला
0
0
Report
Advertisement

लघु उद्योग भारती का सम्मान समारोह

Kanpur, Uttar Pradesh:#स्लग: लघु उद्योग भारती, कानपुर संभाग वार्षिक सभा *आत्मनिर्भर भारत और MSME सेक्टर को मजबूती देने पर जोर, लघु उद्योग भारती का वार्षिक सम्मेलन संपन्न* कानपुर: लघु उद्योग भारती, कानपुर संभाग की वार्षिक सभा एवं उद्यमी सम्मेलन का आयोजन होटल लैंडमार्क में किया गया, जिसमें कानपुर संभाग के 300 से अधिक उद्यमियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कानपुर नगर के सांसद रमेश अवस्थी ने उद्यमियों को संबोधित किया। उन्होंने केंद्र सरकार की MSME हितैषी योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत और 'लोकल फॉर वोकल' अभियान पर विस्तृत प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सेठ मुरारी लाल अग्रवाल ने की। सम्मेलन के दौरान उद्यमियों की समस्याओं, MSME सेक्टर को सुदृढ़ बनाने, सौर ऊर्जा के उपयोग तथा नवीन व्यापार अवसरों पर सार्थक चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंत में महामंत्री अंकुर अंशवानी ने सभी अतिथियों, प्रायोजकों, पदाधिकारियों एवं मीडिया बंधुओं का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर संदीप अवस्थी (अध्यक्ष), अंकुर अंशवानी (महामंत्री), लाडली प्रसाद गुप्ता, हरेन्द्र मुरजानी, अमन घई, संदीप अरोड़ा, अनुराग मालवीय, सलील गुप्ता, सुबोध प्रहलादका, प्रेरणा वर्मा (अध्यक्ष, महिला इकाई), डॉ. सुभाषिनी शिवहरे खन्ना (सचिव, महिला इकाई), संजय गुप्ता, हिमांशु सिंह, अजय गुप्ता, सुशील मोहन टाकरी, श्रवण कुमार अग्रवाल, अनुज गुप्ता, राधा कृष्ण गुप्ता, पुनीत गुप्ता समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं उद्यमीगण मौजूद रहे।
0
0
Report

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष मोना ने पदभार संभाला, 2027 के लिए पूरी तैयारी का दावा

Lucknow, Uttar Pradesh:यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के पद पर आज आराधना मिश्रा मोना ने पदभार ग्रहण किया इस मौके पर जी मीडिया से एक्सक्लूसिव बातचीत में उन्होंने कहा कि 2027 विधानसभा चुनाव की पूरी तैयारी है संगठन को मजबूत करके पूरी ताकत के साथ चुनाव में उतरेंगे और हमारी सरकार बनने जा रही है। दिल्ली में राहुल गांधी के प्रोटेस्ट आव्हान पर उन्होंने कहा कि दिल्ली से लेकर पूरे उत्तर प्रदेश में बीजेपी के खिलाफ कांग्रेस पार्टी पूरी मजबूती से सड़कों पर उतरेगी और उनकी नीतियों के खिलाफ आंदोलन करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ के अखिलेश यादव को चुनौती देने पर मोना ने कहा कि वह दोनों लोग आपस में देख ले क्या करना है। गठबंधन में सीट बंटवारे पर मोना ने कहा कि अभी इसमें समय है बातचीत होने दीजिए。
0
0
Report

धौलपुर में पंचायत चुनाव के लिए सुरक्षा मजबूत, मतदान केंद्रों पर तैनाती बढ़ी

Dholpur, Rajasthan:धौलपुर - पंचायत चुनावों को लेकर पुलिस अलर्ट, मतदान केंद्रों का लिया जा रहा जायजा आगामी पंचायत चुनावों को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा के सुपरविजन में जिलेभर में चुनावी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले के सभी थानों की टीमें अपने-अपने क्षेत्र के मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रही हैं। निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्रों की भौतिक स्थिति, आने-जाने के रास्ते, सुरक्षा की दृष्टि से व्यवस्थाओं और आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया जा रहा है। पुलिस चुनाव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियों में जुटी है। थाना स्तर पर मतदान केंद्रों की जानकारी संकलित की जा रही है, ताकि चुनाव के दौरान पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित हो सके। साथ ही असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जा रही है और चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली किसी भी गतिविधि को रोकने के लिए पुलिस सतर्क है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान कर वहां विशेष सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं। एसपी सांगवान ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य हर मतदाता को भयमुक्त वातावरण में मतदान का अवसर देना है। कानून व्यवस्था बिगाड़ने या मतदाताओं को डराने-धमकाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। पुलिस ने आमजन से शांति बनाए रखने और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की है
0
0
Report
Advertisement

डॉ राजेश रोत के सड़क हादसे में निधन: डयूंगरपुर मेडिकल कॉलेज के प्रमुख की मौत

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के सागवाड़ा थाना क्षेत्र में एनएच 927 ए पर आड़ीवाट गांव के पास डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सर्जरी विभाग के प्रमुख एचओडी डॉ राजेश रोत की सड़क हादसे में मौत हो गई। आगे चल रही कार के अचानक ब्रेक लगाने से डॉक्टर की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। पुलिस ने शव को सागवाड़ा अस्पताल के मोर्चरी में रखवाया गया है और फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। डॉ राजेश रोत डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज में सर्जरी विभाग के प्रमुख थे। उन्होंने कई बड़े सफल ऑपरेशन किए है। उनकी पत्नी भी डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ही एनेस्थीसिया विभाग में डॉक्टर है। सागवाड़ा थानाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि नौकना निवासी भगवती लाल रोत ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट ने बताया कि उनका भाई डॉक्टर राजेश रोत अपने बच्चों से मिलने के लिए रात करीब 12 बजे डूंगरपुर से बांसवाड़ा जा रहे थे। इस दौरान डूंगरपुर - बांसवाड़ा एनएच 927 ए पर आड़ीवाट गांव के पास आगे चल रहे एक अन्य अज्ञात वाहन के चालक ने तेज गति और लापरवाही से अचानक बीच सड़क पर ब्रेक लगा दिए। इसके कारण डॉ. राजेश की कार पीछे से उस अज्ञात वाहन से जा टकराई। इस भीषण टक्कर में डॉ. राजेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सागवाड़ा के सरकारी हॉस्पिटल ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने जाँच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इधर पुलिस ने सागवाड़ा अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौप दिया है।
0
0
Report

रanchi ke Tripal IIT maamale mein shuruati jaanch jaari, FSL saakshya joota raha

Ranchi, Jharkhand:रांची ट्रिपल आईआईटी से जुड़े मामले में एसएसपी रांची ने बताया प्रारंभिक जांच चल रही है, एफएसएल की टीम भी साक्ष्य इकठ्ठा कर रही है। रुम मेट का भी बयान लिया गया है। ट्रिपल आईआईटी के स्टूडेंट का जो प्रोटेस्ट किया जा रहा और सुसाइड की घटना सामने आई है, दोनों अलग अलग है। प्रोटेस्ट की मुख्य मांग है हॉस्टल में असुविधाओं से जुड़ा है और उसे अपने मैनेजमेंट के सामने रखना चाहते हैं। जो सुसाइड का मामला है उनमें पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में बातें सामने आई है कि परीक्षा से जुड़े मामले में ये घटना घटी है पर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी, जांच चल रही है।
0
0
Report
Advertisement

दिल्ली के कांग्रेस जमावड़े पर भाजपा नेता संजय श्रीवास्तव का बड़ा हमला

Begun, Rajasthan:रायपुर SIR के मुद्दे पर कांग्रेस के दिल्ली जमावड़े पर BJP नेता संजय श्रीवास्तव का हमला कहा- कांग्रेस जनता के सामने फिर झूठ की थाली परोसने की कर रही कोशिश.. SIR संवैधानिक विषय, कांग्रेस को गरिमापूर्ण तरीके से दर्ज करानी चाहिए आपत्ति.. राजनीतिक लाभ के लिए लोगों को भ्रमित कर रही कांग्रेस.. गांधी परिवार की चापलूसी और परिवारवाद कांग्रेस की प्रवृत्ति रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव का रायपुर दौरा स्थगित, 12 अक्टूबर को प्रस्तावित छत्तीसगढ़ दौरा स्थगित, दौरा स्थगित होने पर कांग्रेस के आरोपों पर संजय श्रीवास्तव का पलटवार - रेल मंत्री का दौरा किसी कारणवश स्थगित हुआ, जल्द आएंगे रेलवे में लगातार हो रहा विकास, भूपेश बघेल को दी UPA और NDA के कार्यकाल के कामों के विकास के आंकड़े देखने की चुनौती
0
0
Report

बोकारो ESL स्टील प्लांट गैस रिसाव में दो कर्मी मौत, परिवारों में शोक

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में गैस रिसाव की चपेट में आने से वेदांता ईएसएल स्टील प्लांट के दो श्रमिकों की मौत हो गईं; वे हजारीबाग और धनबाद के निवासी थे. घटना सियालजोड़ी थाना क्षेत्र स्थित ESL वेदांता स्टील प्लांट में हुई. घटना के बाद प्लांट में अफरा-तफरी मच गई. दोनों को तलगड़ी मोड स्थित अस्पताल लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. चंदनक्यारी के सियालजोड़ी स्थित वेदांता ईएसएल स्टील लिमिटेड में काम के दौरान जहरीली गैस के संपर्क में आने से दो कर्मचारियों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान हजारीबाग निवासी सोहन महतो और धनबाद निवासी समीर अंसारी के रूप में हुई. प्लांट परिसर में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कंपनी ने कहा कि ESL स्टील लिमिटेड के प्लांट परिसर में गैस के संपर्क में आने की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई जिसमें एक कर्मचारी और एक बिजनेस पार्टनर के श्रमिक की मृत्यु हो गई. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ गैस से मौत हो गई. कंपनी ने गहरा शोक व्यक्त किया और परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की. कंपनी इस कठिन समय में परिवारों को सहायता देगी और घटना की स्वतंत्र जाँच कराएगी.
0
0
Report

कौशांबी में मौलाना यासूब अब्बास ने धर्म-राजनीति पर स्पष्ट रुख दिखाया

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh: कौशांबी में मौलाना यासूब अब्बास के बड़े बयान ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव मौलाना यासूब अब्बास ने दिल्ली प्रोटेस्ट, धर्म की सियासत और वोटर लिस्ट को लेकर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन कर रहे छात्र मुजरिम नहीं, बल्कि अपने हक की आवाज उठा रहे हैं। वहीं, बाबरी, काशी और मथुरा के नाम पर वोट बैंक की सियासत करने का आरोप लगाया। मौलाना यासूब अब्बास ने सरकार से छात्रों की मांगें सुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि ये बच्चे देश का भविष्य और मुस्तकबिल हैं, जो कल देश की बागडोर संभालेंगे। युवा गरीबी, बेरोजगारी और जिहालत से जूझ रहे हैं और देश का भविष्य हैं। वो अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। ऐसे में सरकार को उनके प्रोटेस्ट पर तवज्जो देनी चाहिए और उनकी बात पूरी तरह सुननी चाहिए। धर्म की सियासत पर उन्होंने कहा कि temple, मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च शांति के लिए हैं, इन्हें सियासत में घसीटना गलत है। उन्होंने आरोप लगाया कि धार्मिक मुद्दों के जरिए हिंदू-मुसलमानों को बांटने की कोशिश हो रही है। वहीं, वोटर लिस्ट और फॉर्म-6 की प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और संभावित गड़बड़ियों पर भी चिंता जताई। मौलाना मंझनपुर नगर पालिका में मेहदी हसन के यहां मजलिस पढ़ने पहुचे थे। BYTE-- मौलाना यासूब अब्बास,ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के महासचिव
0
0
Report
Advertisement

नलखेड़ा के मां बगलामुखी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन रिकॉर्ड भीड़

Agar, Madhya Pradesh:आगर-मालवा जिले के नलखेड़ा स्थित विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर में शारदीय नवरात्रि के पहले दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह 6 बजे आरती के बाद दर्शन-पूजन का सिलसिला शुरू हुआ, तो कुछ ही घंटों में हजारों भक्त मां के दरबार में पहुंच गए। देशभर से आए श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर सुख-समृद्धि और मनोकामना पूर्ति की कामना की। नवरात्रि को देखते हुए मंदिर परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शारदीय नवरात्रि के पहले दिन मां बगलामुखी का दरबार भक्तों से गुलजार नजर आया। सुबह की आरती के बाद मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लग गया। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तिमय माहौल रहा। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अतिरिक्त पार्किंग स्थल भी सुबह से ही भरने लगे। दर्शन-पूजन के साथ बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हवन-अनुष्ठान कर मां से आशीर्वाद मांगा। नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top