225203
बाराबंकीः प्राथमिक विद्यालय के परिसर में हो रहा आंगनबाड़ी केंद्र का संचालन, आंगनबाड़ी भवन हुआ जर्जर
Jahangeerabad, Uttar Pradesh:देवा ब्लॉक के ग्राम पंचायत गोदहा का आंगनबाड़ी केंद्र जर्जर हो चुका है जिसके चलते वहां पर पढ़ने वाले बच्चों को प्राथमिक विद्यालय के परिसर में बैठाया जा रहा है। आंगनबाड़ी के लिए जो बिल्डिंग बनाई गई है। उसमें गुणवत्ता का जरा सा भी ख्याल नहीं है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
गृह मंत्री की टिप्पणी पर कांग्रेस ने कहा- सरकार अपने काम की जांच करे
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | वंदे मातरम विवाद पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की टिप्पणी पर, उत्तर प्रदेश कांग्रेस के इंचार्ज राजेंद्र पाल गौतम ने कहा, “गृह मंत्री इस देश और न ही इसके संविधान का कोई सम्मान नहीं करते हैं। दूसरों पर कीचड़ उछालने के बजाय, उन्हें खुद को और अपने काम को जांचना चाहिए… उन्हें देश के सामने तथ्य पेश करने चाहिए और कांग्रेस पार्टी को लेक्चर देना बंद करना चाहिए… आपकी पार्टी 15 अगस्त को अपने हेडक्वार्टर पर राष्ट्रीय ध्वज के बजाय BJP का झंडा फहराती है, और आपको कोई शर्म नहीं आती? आपने इसके खिलाफ एक भी शब्द नहीं कहा。”0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Muzaffarpur में कावरिया की गोली मारकर हत्या, पारिवारिक विवाद की आशंका
Muzaffarpur, Bihar:Muzaffarpur mein जलाभिषेक करने जा रहे कावरिया की गोली मारकर हत्या. पारु थाना क्षेत्र के गोसाईटोला की घटना. पारिवारिक विवाद में गोली मारने की बात सामने आ रही है. इलाज के दौरान काँवरिया की मौत. मृतक काँवरिये की पहचान गोसाईटोला निवासी रविंद्र सिंह के बेटे गोलू कुमार के रूप में हुई. गोली पारु के धरफरी से जल लेकर मुजफ्फरपुर बाबा गरीबनाथ मंदिर में जा रहा था जलाभिषेक के लिए. इसी दौरान बदमाश ने मारी गोली, इलाज के दौरान मौत. घटना की बाद पुलिस की तैयारीयों को लेकर उठ रहे कई सवाल. घटना के बाद वरीय अधिकारी मौके के लिये हुए रवाना. घटना की पुष्टि सरैया SDPO अभिजीत कौर के द्वारा किया गया0
0
Report
Advertisement
पट्टा जमीन विवाद पर राजगढ़ के इकलेरा में फायरिंग, एक की मौत दो घायल
Shajapur, Madhya Pradesh:राजगढ़ जिले के इकलेरा गांव में रविवार दोपहर को पट्टा जमीन पर प्लाट के विवाद को लेकर फायरिंग की घटना सामने आई। घटना में चार लोग घायल हुए, इनमें तीन को गोली लगी। घायलों को उपचार के लिए शाजापुर जिले के शुजालपुर लाया गया, जहां निजी अस्पताल में इकलेरा निवासी दीपक मोहबे (पिता कन्हैयालाल मोहबे) की इलाज के दौरान मौत हो गई। गंभीर घायल सतीश जाटव (पिता रतनलाल) और मुकेश जाटव (पिता प्रेमनारायण) को आईसीयू में भर्ती किया गया है। चौथे घायल संतोष को सामान्य चोट आई है। परिजन रोहित ने बताया कि दीपक उनके चाचा थे और उनका जमीन विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। वहीं घायल संतोष ने बताया कि पट्टा भूमि में उनका प्लाट को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद रोकने के लिए पहले उन्होंने पुलिस चौकी में आवेदन दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उन्होंने एसआई दिलीप कुंभकार से प्लाट को लेकर बात कर बताया था कि यह प्लॉट उसने खरीदा हुआ है। आज रविवार को एक अंत्येष्टि से वापस आकर गांव में खड़े थे तभी संतोष के अनुसार, वहां दिलीप ने झूमाझटकी के बाद फायरिंग कर दी। संतोष ने आरोप लगाया कि फायरिंग में उसके भाई मुकेश जाटव, दीपक मोहबे और सतीश जाटव को गोली लगी। दीपक मोहबे की मौत हो गई, जबकि गम्भीर घायल सतीश और मुकेश का उपचार चल रहा है। संतोष ने बताया कि आज शुरुआती विवाद भी उसके साथ ही हुआ था। मृतक दीपक के पीछे दो बेटियां हैं। फायरिंग का आरोप शाजापुर जिला मुख्यालय पर पदस्थ सहायक उप निरीक्षक दिलीप कुंभकार पर लगाया गया है। घटना की सूचना के बाद राजगढ़ जिले की पुलिस शुजालपुर पहुंची है। सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी एएसआई को राउंड अप कर लिया है। हालांकि पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। दीपक के शव को पोस्टमार्टम के लिए शुजालपुर मंडी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।0
0
Report
भरूच नेत्रंग पुलिस ने अंतरराज्यीय चोर गैंग पकड़ा; तीन गिरफ्तार, 9.72 लाख का माल बरामद
Bharuch, Gujarat:ભરૂચની નેત્રંગ પોલીસ દ્વારા આંતરરાજ્ય તસ્કર ગેંગને ઝડપી પાડવા મામલે દિલધડક ફિલ્મી દ્રશ્યો પોલીસ દ્વારા ફિલ્મીઢબે ફરાર થયેલ આરોપીઓને ઝડપી પડવાના ડ્રોન અને અન્ય વીડિયો આવ્યા સામે. નેત્રંગ ಪೊಲೀಸರು ત્રણ આરોપીઓને ઝડપી પાડી કર્યો હતો 9.72 લાખનો મુદ્દામાલ કબ્જે. કર્ણાટકમાં ચોરી કરી તસ્કોર આવ્યા હતા ભરૂચ અને જવાન જતા রাজસ્થાન. पોલીસે તમામ મુદ્દામાલ રિકવર કરી આરોપીઓ કર્ણાટક પોલીસને સોંપ્યો.0
0
Report
राजस्व मंडल के आदेश: 47 नायब तहसीलदारो के तबादले
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर。 47 नायब तहसीलदारो के तबादले। राजस्व मंडल ने जारी किए आदेश。0
0
Report
Advertisement
जयपुर: 157 तहसीलदारों के तबादले, राजस्व मंडल ने जारी किए आदेश
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर। 157 तहसीलदारों के हुए तबादले। राजस्व मंडल ने जारी किये आदेश।0
0
Report
वाराणसी में गंगा आरती बदली, जलस्तर बढ़ने से सीढ़ियों पर हुई आरती
Noida, Uttar Pradesh:वाराणसी, उत्तर प्रदेश: मां गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण आरती की जगह एक बार फिर बदली दी गई है। दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि द्वारा आयोजित मां गंगा की विश्व प्रसिद्ध आरती की जगह चौथी बार बदली गई है। गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है, और गंगा आरती सीढ़ियों पर होने लगी है。0
0
Report
खेत के पानी में डूबे दो बच्चे, इलाक़े में मातम; पुलिस जांच जारी
Sidhi, Madhya Pradesh:सीधी ब्रेक:- खेत में भरे पानी मे डूबने से दो बच्चों की हुई मौत, दोपहर घर से नहाने तीन बच्चे पहुँचे थे खेत मे, दो बच्चे डूबे एक बच्चा निकला सकुशल,दोनो बच्चों के शवों को लेकर परिजन पहुँचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सेमरिया,डाक्टरो पर लापरवाही का लगाया आरोप,बच्चों की खेत मे ही हो गई थी मौत,पूरे मामले की जांच में जुटी पुलिस,समेरिया थानांतर्गत हस्तिनापुर गाँव की घटना0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा ने एक व्यापारी के जीवन को जोखिम में डाला
Gorakhpur, Uttar Pradesh:रिपोर्ट: नागेन्द्र मणि त्रिपाठी Date: 16-08-2026 लोकेशन: गोरखपुर。 गोरखपुर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ है। पतंग की डोर ने एक कारोबारी की गर्दन काट दी और देखते ही देखते जिंदगी और मौत के बीच फासला बेहद कम रह गया। बसंतपुर निवासी सैनिटरी और पाइप फिटिंग के थोक कारोबारी मनोज कुमार बरनवाल सुबह हार्बर्ट बांध से घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में अचानक उनकी गर्दन चाइनीज मांझे की चपेट में आ गई। मांझा गर्दन में बुरी तरह फंस गया और गंभीर चोट आई। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया, जहां डॉक्टरों को गर्दन पर करीब 8 से 10 टांके लगाने पड़े। समय पर उपचार मिलने से उनकी जान बच गई。 लेकिन इस घटना ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। जब चाइनीज मांझा पर प्रतिबंध है, तो फिर यह शहर में पहुंच कैसे रहा है? कौन इसका कारोबार कर रहा है? और पुलिस की निगरानी के बावजूद इसकी बिक्री पर पूरी तरह रोक क्यों नहीं लग पा रही है? प्रतिबंधित चाइनीज मांझा बेहद धारदार होने के कारण राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन सकता है। मनोज की गर्दन पर गहरी चोट के बाद उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने उपचार के दौरान उनकी गर्दन पर 8 से 10 टांके लगाए。 इस हादसे के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है—प्रतिबंधित होने के बावजूद चाइनीज मांझा बाजार तक पहुंच कैसे रहा है? पुलिस अब कथित तौर पर ऐसे लोगों की तलाश में जुटी है, जो चोरी-छिपे प्रतिबंधित मांझे की बिक्री कर रहे हैं। जरूरत इस बात की है कि सिर्फ इस्तेमाल करने वालों पर ही नहीं, बल्कि इसके सप्लाई नेटवर्क और बिक्री करने वालों पर भी प्रभावी कार्रवाई हो। और चुनौती इसलिए भी बड़ी है क्योंकि 17 अगस्त को नागपंचमी का पर्व है। इस दौरान पतंगबाजी बढ़ने की संभावना रहती है। ऐसे में अगर प्रतिबंधित मांझे की बिक्री पर समय रहते रोक नहीं लगी, तो सड़क पर चलने वाले लोगों के साथ-साथ दोपहिया वाहन सवारों के लिए भी खतरा बढ़ सकता है。 एक हादसा हो चुका है... एक कारोबारी की गर्दन पर कई टांके लग चुके हैं... लेकिन सवाल यह है कि प्रशासन और पुलिस कब तक ऐसे हादसों के बाद ही जागेंगे? चाइनीज मांझा सिर्फ पतंग की डोर नहीं है... यह सड़क पर निकलने वाले आम आदमी के लिए बड़ा खतरा बन सकता है। प्रतिबंध के बावजूद अगर इसकी बिक्री जारी है, तो फिर जिम्मेदारी किसकी है? दुकानों पर छापेमारी होगी या नहीं? सप्लायर तक पुलिस पहुंचेगी या नहीं? प्रतिबंधित मांझा बेचना वालों पर मुकदमा और कार्रवाई होगी या नहीं? नागपंचमी से पहले इन सवालों का जवाब बेहद जरूरी है। गोरखपुर में चाइनीज मांझे से घायल कारोबारी की गर्दन पर 8 से 10 टांके लगाए गए हैं। फिलहाल उनकी जान बच गई, लेकिन यह घटना एक बड़ी चेतावनी है। प्रतिबंधित मांझे के खिलाफ कार्रवाई सिर्फ कागजों पर नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देनी चाहिए。 सवाल सीधा है—पतंग की डोर आखिर कब तक किसी राहगीर की जिंदगी के लिए खतरा बनी रहेगी?0
0
Report
सवाई माधोपुर में 7.5 करोड़ के विकास कार्यों का लोकार्पण-शिलान्यास, नगरवासियों को मिली सौगात
Sawai Madhopur, Rajasthan:सवाई माधोपुर शहरवासियों को मिली बड़ी सौगात, करीब साढ़े सात करोड रुपए की लागत के कार्यों का हुआ लोकार्पण व शिलान्यास, सड़क, गौशाला, सामुदायिक भवन व पार्क विकास कार्यों का हुआ लोकार्पण एवं शिलान्यास, कृषि मंत्री डॉ. किरोडीलाल मीणा ने शहरवासियों को दी सौगात, पुराने शहर में 17880090 रुपए की लागत से होगा छोटे राजबाग की पुलिया का निर्माण, नगर विकास न्यास द्वारा 42077000 रुपए की लागत से आलनपुर सर्किल से ताज होटल तक लिंक रोड का होगा चौड़ीकरण, विधायक कोटे से 25-25 लाख रुपए की लागत से रामद्वारा तथा अग्रसेन सदन शहर के पास दो सामूहिक भवनों का होगा निर्माण, पंचमुखी बालाजी के सामने गौ–आइसोलेशन सेंटर के विकास के लिए खर्च किए जाएंगे 1938555 रुपए, श्री राधा कृष्ण गौशाला भैरू दरवाजा में चारा डिपो निर्माण के लिए 3074891 रुपए का होगा विकास कार्य, नागरिक सुविधाओं एवं हरित क्षेत्र के विकास के लिए इंदिरा कॉलोनी स्थित पार्क में 1550421 रुपए किए जाएंगे खर्च, खेरदा स्थित रामजानकी मंदिर पार्क में 2076201 रुपए किए जाएंगे खर्च, महावीर भवन के पास पार्क विकसित के लिए दिए गए 1551751 रुपए, शहर की जनता ने कृषि मंत्री डॉक्टर किरोडीलाल मीणा का जताया आभार।0
0
Report
नागौर गैंग गिरफ्तार: 5 शातिर, 650 किमी पीछा के बाद चोरियों का खुलासा
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर जिला पुलिस ने जिले में बढ़ रही चोरी की घटनाओं के खिलाफ बड़ी कारवाई करते हुए एक अन्तर राज्यीय गैंग को पकड़ा है । वहीं इस गैंग ने दो साल में राजस्थान , मध्यप्रदेश व अन्य राज्यों में 100 से अधिक चोरी की वारदातो को अंजाम दिया है । नागौर एडिशन एसपी आशाराम चौधरी के निर्देशन में खींवसर पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए गैंग के पांच सदस्यों को पकड़ा वहीं उनके कब्जे से चोरी की वारदात में प्रयुक्त ट्रेलर भी जब्त किया है । चोरी इतने शातिर थे की चोरी की वारदातें को अंजाम देने के लिए ट्रेलर लेकर आते और गांव में ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा कर गांव में घरों के पीछे से अंदर घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देते। नागौर एडिशन एसपी आशाराम चौधरी के निर्देशन में खींवसर थाना पुलिस ने राजस्थान व मध्य प्रदेश में नकबजनी और चोरी की 100 से अधिक वारदातों को अंजाम देने वाली सबसे बड़ी अंतरराज्यीय गैंग का पर्दाफाश किया है। वृत्ताधिकारी जतिन जैन आईपीएस के सुपरविजन तथा खींवसर थानाधिकारी सुरेश कुमार बिजारणियां की टीम ने लगातार 7 दिनों तक 650 किलोमीटर पीछा कर भीलवाड़ा जिले के जहाजपुर से 5 शातिर आरोपियों को 18 चक्के के विशालकाय ट्रेलर सहित गिरफ्तार किया है। नागौर एडिशन एसपी आशाराम चौधरी ने बताया कि चित्तौड़गढ़ जिले का यह गिरोह पिछले 5 वर्षों से सक्रिय था और बीते 2 वर्षों में राजस्थान के नागौर, जोधपुर, बाड़मेर, फलौदी, डीडवाना-कुचामन, बीकानेर व जयपुर में 100 से अधिक चोरियों को अंजाम दे चुका है। गिरोह अब तक 10 करोड़ रुपये से अधिक के जेवरात व नकदी चोरी कर चुका है। नागौर जिले में ही करीब 2 करोड़ रुपये मूल्य की 12 बड़ी चोरियों का खुलासा हुआ है, जिनमें जिंदाास और पालड़ी पिचकियां की बड़ी चोरियां भी शामिल हैं। गैंग द्वारा वारदात का हैरान करने वाला अनोखा तरीका: गिरोह चोरी के लिए 18 चक्के का ट्रेलर लेकर निकलता था। गांव के बाहर ट्रेलर सड़क किनारे खड़ा कर 5 में से 1 सदस्य ट्रेलर में रहता, 1 सदस्य पहरेदारी करता तथा 3 सदस्य घरों के ताले, खिड़की व दीवार तोड़कर चोरी करते थे। स्थानीय लोगों और पुलिस को गुमराह करने के लिए इन्होंने ट्रेलर पर लीलण, जाट और वीर तेजा जैसे शब्द लिखवा रखे थे ताकि लोग इसे स्थानीय वाहन समझें। इसके साथ ही गैंग का कोई भी सदस्य चोरी के वक्त मोबाइल साथ नहीं रखता था। वे सीसीटीवी और पुलिस की तकनीकी जांच प्रणाली से पूरी तरह वाकिफ थे। चोरी के बाद रास्ते में खड़ी बाइक चुराकर भागते और 10 किमी दूर बाइक छोड़कर वापस ट्रेलर में बैठकर फरार हो जाते थे। गिरोह कभी दिन में या मंदिरों में चोरी नहीं करता था। ये केवल घरों को ही टार्गेट करते थे । वहीं अब इनसे और पूछताछ की जा रही है । जिससे और भी चोरियां खुलने के आसार जताए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
रीवा में वंदे मातरम अपमान के चलते भाजपा-कांग्रेस टकराव; पुलिस ने स्थिति शांत कराई
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा में वंदे मातरम अपमान के चलते भाजपा-कांग्रेस टकराव; पुलिस ने स्थिति शांत कराई0
0
Report
देवरी में सोना-चांदी लूट: बाइक सवार ने हथियार से छीना-झपटी और फायरिंग
Giridih, Jharkhand:देवरी थाना क्षेत्र के पुरनाबथान (घासीडीह) में स्वर्ण व्यव्सायी श्यामसुंदर स्वर्णकार के साथ लूट का मामला सामने आया है। बाइक सवार अपराधियों के द्वारा हथियार के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया है। घटना रविवार की देर शाम 07:45 बजे के बीच की बतायी गयी है। घटना को लेकर मिली जानकारी के मुताबिक जमडीहा निवासी व्यवसायी चतरो स्थित स्वर्ण शांति ज्वेलर्स दुकान से पुरनाबथान स्थित घर लौट रहा था। पुरनाबथान बजरंग मोड़ के समीप वह अपनी घर जाने के लिए मुड़े तो बाइक सवार अपराधियों ने हथियार दिखाकर रोक दिया। इस दरम्यान अपराधियों से छीना झपटी भी हुई। इस दरम्यान एक अपराधी के द्वारा फायरिंग भी किया गया। फायरिंग के बाद व्यव्सायी वहां से हट गया। इस दरम्यान अपराधियों के द्वारा स्कूटी की डिक्की में रखे बैग को निकाल लिया। बैग में सोने चांदी की जेवर, नकद राशि व दुकान की चाबी लेकर भाग निकला। भागने के क्रम में अपराधियों का एक अपाची बाइक घटनास्थल पर छूट गया है. व्यव्सायी श्यामसुंदर स्वर्णकार के मुताबिक अपराधियों 3.60 लाख की संपति लूट लिया गया। इधर घटना की सूचना पर गावां अंचल के इंस्पेक्टर रोहित कुमार, देवरी की थाना प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी लिया। थाना प्रभारी श्वेता कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के साथ हीं छापेमारी की जा रही है।0
0
Report
बिहार में 129 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा, अब खुद मालिक
Gopalganj, Bihar:गोपालगंज में बैकुंठपुर विधानसभा के बैकुंठपुर व सिधवलिया प्रखंड के 129 भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा मिला अब से वे अपनी जमीन के खुद मालिक बन गए। बैकुंठनपुर विधायक सह शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने लाभुकों के बीच जमीन के पर्चा का वितरण किया। आज रविवार को महमदपुर स्थित निजी मैरेज हॉल में पर्चा वितरण समारोह का आयोजन किया गया जिसमें शिक्षा मंत्री ने बैकुंठपुर विधानसभा के 129 भूमिहीन परिवारों को जमीन का पर्चा दिया गया। मौके पर सदर एसडीएम व बैकुंठपुर, सिधवलिया के सीओ बीडीओ उपस्थित रहे। शिक्षा मंत्री ने बताया कि आज बिहार सरकार की बहुत ही महत्वाकांक्षी योजना है अभियान बसेरा हम यह अभियान उनके लिए चलाते हैं जिनके पास भूमि नहीं है भूमि विहीन है सड़क किनारे जीवन यापन करते है लेकिन वे भी हमारे परिवार के अंग है। आज सिधवलिया अंचल से 61 और बैकुंठनपुर अंचल के 68 ऐसे भूमिहीन परिवारों को जिसमें अनुसूचित जाति व अति पिछड़ा समाज की महिलाएं थी जिन्हें मैंने अपने हाथ से अभियान बसेरा के तहत जमीन का पर्चा दिया है। पर्चा पाकर महिलाओं के आंखों में खुशी दिखी उन्हें लगा कि यह देश मेरा है और इस देश में एक भू भाग भी मेरा है। बाइट — मिथिलेश तिवारी, शिक्षा मंत्री, बिहार सरकार0
0
Report
Advertisement
