225203
बाराबंकीः झाड़ियों से घिरा आगनवाड़ी केंद्र, प्राथमिक विद्यालय में हो रहा आगनवाड़ी केंद्र का संचालन
Jahangeerabad, Uttar Pradesh:बाराबंकी जिले के देवा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम पंचायत गोद में बने आंगनबाड़ी केंद्र में इन दिनों घास का अम्बार लग हुआ है। साथ ही बिना देख-रेख के भवन की भी हालत जर्जर होते जा रही है। आंगनवाड़ी कार्यकर्ता उषा देवी मजबूरी में प्राथमिक विद्यालय में आगनवाड़ी केंद्र का संचालन कर रही हैं। इसको लेकर कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन जिम्मेदार लोग इससे अनजान बनेे हुए हैं।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
HPCL बदायूं हत्या मामले में परिवार ने सीबीआई जांच, आत्मदाह धमकी से हड़कंप
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- बदायूं के HPCL प्लांट में हुए दोहरे हत्याकांड पर परिवार का गुस्सा फूट पड़ा है। पीलीभीत की कोतवाली पूरनपुर के रहने वाले मृतक हर्षित मिश्रा के पिता सुशील मिश्रा ने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा अगर अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई तो वह आत्मदाह कर लेंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। मृतक की मां रानी मिश्रा ने भी सीबीआई जांच की मांग की है। परिवार का आरोप है कि मुख्य आरोपी को जेल भेज दिया गया, लेकिन बाकी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। पुलिस केवल आश्वासन दे रही है, परिवार आज भी डर के साए में जी रहा है। गौरतलब है कि 12 मार्च को बदायू के एचपीसीएल प्लांट में प्रबंधक सुधीर गुप्ता और उपप्रबंधक हर्षित मिश्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है।0
0
Report
हरिद्वार नगर निगम ने ज्वालापुर की मीट दुकानों पर रोक लागू कर दी
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के नगर निगम क्षेत्र में अब मीट की दुकानें नहीं चल पाऊंगी। ज्वालापुर क्षेत्र में चल रहीं कई मीट शॉप को निगम क्षेत्र से बाहर करने के लिए बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पारित कर दिया गया है। सोमवार को ऋषिकुल ऑडिटोरियम में हुई नगर निगम बोर्ड मीटिंग में इस प्रस्ताव के पेश किए जाने के दौरान काफी हंगामा हुआ। प्रस्ताव पेश किए जाने के बाद कांग्रेस के पार्षदों ने इस पर विरोध जताया। हालांकि भाजपा पार्षदों में बहुमत से प्रस्ताव को पास करवा दिया। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि ज्वालापुर क्षेत्र में कच्चे मीट की दुकानों को बंद कर सराय में शिफ्ट कराया जाएगा। जबकि रेस्टोरेंट और ढाबों में मीट परोसने वालों पर भी आने वाले समय में विचार होगा。0
0
Report
हल्द्वानी में बुक सेलर्स पर कड़ी जाँच; एनसीईआरटी से बाहर महंगी किताबें कीमतें नियंत्रित
Haldwani, Uttarakhand:जिला मजिस्ट्रेट नैनीताल के निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी नगर क्षेत्र में संचालित बुक सेलर्स की जांच हेतु आज प्रशासन ने सख्त अभियान चलाया। इस दौरान तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, जिनमें नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार हल्द्वानी के नेतृत्व में शिक्षा विभाग और राज्य कर विभाग के अधिकारी शामिल रहे।जांच में यह भी सामने आया कि कुछ विद्यालयों में एनसीईआरटी से बाहर की महंगी पुस्तकें संचालित की जा रही हैं। इन पुस्तकों की कीमतों की जांच के लिए शिक्षा विभाग को निर्देशित किया गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि एनसीईआरटी की पुस्तकों के मुकाबले अधिक कीमत वाली पुस्तकों को उचित नहीं माना जाएगा।इसके अलावा, कुछ स्कूलों में प्ले ग्रुप, प्री-नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षाओं के संचालन की भी जानकारी मिली, जिनकी मान्यता और पंजीकरण की जांच के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
उमरिया परियोजना में बाघ का क्षत-विक्षत शव मिलने से जंगल सुरक्षा पर सवाल
Umaria, Madhya Pradesh:जिले के विश्वविख्यात बाँधवगढ़ टाइगर रिजर्व से लगे सामान्य वन मंडल और निगम के जंगलों में बाघों के मूवमेन्ट बढ़ने से बाघों की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं ताजा मामला वन विकास निगम के उमरिया परियोजना परिक्षेत्र अंतर्गत बाघ का क्षत विक्षत शव मिला है,जानकारी के बाद वन विभाग और निगम दोनों की टीम मौके पर पंहुची है,हालांकि बाघ का शव तीन से चार दिन पुराना लग रहा है और शिकार की सम्भवना से भी इनकार नही किया जा सकता।इसके पूर्व चंदिया क्षेत्र में बाघ का शिकार हो चूका है। बताया गया है कि उमरिया परियोजना अंतर्गत चंदवार बीट के P-111 राजस्व क्षेत्र में झाड़ियों के बीच बाघ का शव मिलने से हड़कंप मच गया है।0
0
Report
हरिद्वार के रानीपुर में इलेक्ट्रिक स्कूटर शोरूम में आग, दमकल मौके पर
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के रानीपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित बैरियर नंबर 6 पर इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में अचानक लगी आग । कुछ ही देर में आग ने तेज रूप लिया, शोरूम से उठता धुआं पूरे इलाके में फैलता नजर आया। स्थानीय लोगों ने शुरुआती स्तर पर आग पर काबू पाने की कोशिश की, सूचना मिलते ही दमकल और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों द्वारा आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं, प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम पर नजर रखते हुए जांच शुरू की。0
0
Report
मारपीट के दौरान बुजुर्ग महिला बेहोश, जमीन पर गिरकर हालत चिंता जनक
Jalaun, Uttar Pradesh:बताया जा रहा है कि मारपीट के दौरान धक्का मुक्की के चलते एक बुजुर्ग महिला बेहोश होकर जमीन पर ही गिर गई0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर में अवैध प्लॉटिंग पर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: अवैध प्लॉटिंग पर विकास प्राधिकरण का बुलडोजर एक्शन। खुर्जा क्षेत्र में 11 अवैध कॉलोनियों को किया गया ध्वस्त। पुलिस बल की मौजूदगी में चला अभियान, कॉलोनाइजरों में मचा हड़कंप। दोसपुर रोड पर बिना मानकों के बस रही थीं अवैध कॉलोनियां। करीब 117 बीघा भूमि पर बिना नक्शा स्वीकृति के हो रही थी प्लॉटिंग। प्राधिकरण ने सख्त कार्रवाई कर अवैध निर्माण पर कसा शिकंजा।0
0
Report
इटारसी में CCTV चोरी: घर के बाहर सूखे कपड़ों से सिर्फ महिलाओं के अंडरगारमेंट चोरी
Narmadapuram, Madhya Pradesh:इटारसी में अजीब चोरी घर के बाहर सूख रहे महिलाओं के अंडरगारमेंट ही बने चोर का निशाना नर्मदापुरम- जिले के इटारसी से एक बेहद हैरान कर देने वाली और अजीबोगरीब चोरी की घटना सामने आई है। आमतौर पर आपने सोना-चांदी,नकदी या कीमती सामान की चोरी के मामले सुने होंगे, लेकिन इस बार चोर ने जो किया, वह सबको चौंका रहा है। इटारसी के राज टॉकीज के पास स्थित एक घर के बाहर सूख रहे कपड़ों में से अज्ञात चोर ने सिर्फ महिलाओं के अंडरगारमेंट चोरी कर लिए। सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि एक युवक तेजी से घर के पास आता है, पहले आसपास नजर दौड़ाता है, फिर मौका पाकर घर के बाहर बाउंड्री वॉल पर चढ़ जाता है। इसके बाद वह बेहद सावधानी से रस्सी पर सूख रहे कपड़ों में से केवल अंडरगारमेंट चुनकर चोरी करता है और मौके से फरार हो जाता है। पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है0
0
Report
23 साल बाद जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को आजीवन कारावास
Begun, Rajasthan:रायपुर. छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित रामअवतार जग्गी हत्याकांड में 23 साल बाद बड़ा न्यायिक फैसला सामने आया है. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. कोर्ट ने 1000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है.. हालांकि इस फैसले के खिलाफ अमित जोगी ने सुप्रीम कोर्ट में अपील दायर की है. सर्वोच्च न्यायालय ने अमित जोगी की अपील स्वीकार कर लिया है. जिस पर 20 अप्रैल को सुनवाई होनी है.. फैसले पर अमित ने क्या कहा. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 2 अप्रैल को हाईकोर्ट में अंतिम सुनवाई हुई. जिसमें कोर्ट ने अमित जोगी को दोषी karार देते हुए 3 सप्ताह के भीतर सरेंडर करने कहा था.. 2 अप्रैल के फैसले की कॉपी आज अपलोड हुई.. जिसमें अमित जोगी को आजीवन कारावास और 1 हजार रुपये जुर्माना का फैसला है.. इस पर अमित जोगी ने सोशल मीडिया पोस्ट कर कहा- आज माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के 25 मार्च 2026 और 2 अप्रैल 2026 दोनों निर्णयों को एक साथ जोड़ते हुए 20 अप्रैल 2026 को संयुक्त सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया है.. मैं माननीय सर्वोच्च न्यायालय के इस आदेश का स्वागत करता हूँ.. मुझे पूर्ण विश्वास है कि मेरे साथ हुआ गंभीर अन्याय अब सुधारा जाएगा.. सत्य और न्याय की जीत अवश्य होगी.. 23 साल बाद मिला न्याय. वहीं, पीड़ित पक्ष ने इस फैसले का स्वागत किया है.. मृतक रामअवतार जग्गी के बेटे सतीश जग्गी ने इसे 23 साल की लंबी कानूनी लड़ाई के बाद मिला न्याय बताया. उनका कहना है कि परिवार ने लगातार न्याय के लिए संघर्ष किया और अब जाकर अदालत ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है. उन्होंने कहा आज सुप्रीम कोर्ट में हुई सुनवाई भी पूरी हो गई है. अमित जोगी सुप्रीम कोर्ट गए थे. लेकिन अमित जोगी को वहां से भी फिलहाल राहत नहीं मिली है. आज सत्य की जीत हुई है. लंबी लड़ाई पूरी हुई.. राजनीतिक गलियारों में फैसले की चर्चा. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हाईकोर्ट का फैसला स्वागतयोग्य है और “देर आए दुरुस्त आए” की कहावत इस मामले में सही साबित हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि घटना में अमित जोगी मुख्य आरोपी है. और न्यायालय ने अपना फैसला दे दिया है. वहीं, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज इस मामले में ज्यादा कुछ कहने से बचते नजर आए. उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह न्यायालय का विषय है. निचली अदालत ने पहले बरी किया था, जबकि अब ऊपरी अदालत ने सजा सुनाई है. अमित जोगी छत्तीसगढ़ के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत जोगी के बेटे हैं. वे वर्तमान में छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस (जे) के प्रदेश अध्यक्ष हैं. अमित जोगी वर्ष 2013 में मरवाही विधानसभा से कांग्रेस पार्टी से चुनाव जीते. कांग्रेस ने अमित को 2017 में पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की वजह से निष्काषित कर दिया था. इसके बाद पिता पुत्र ने मिलकर छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जे पार्टी की स्थापना की. जोगी की पार्टी ने 2018 विधानसभा चुनाव में बीएसपी के साथ गठबंधन कर 7 सीटें जीती. जिसमें अमित के पिता अजीत जोगी और माता डॉ रेणु जोगी दोनों ने जीत दर्ज की थी..हालांकि 2023 के विधानसभा चुनाव में जनता कांग्रेस जोगी को एक भी सीट हाथ नही लगी.0
0
Report
Advertisement
निजी अस्पताल में गलत इलाज का आरोप लगाकर परिजनों का हंगामा
Fatehpur, Uttar Pradesh:निजी अस्पताल में महिला की मौत से मचा हड़कंप निजी अस्पताल में गलत इलाज का आरोप लगाकर परिजनों का हंगामा कंधे और पैर की हड्डी टूनने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया था 16 हजार का दो यूनिट ब्लड अस्पताल में चढ़ाया गया था परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टर पर लगाया लापरवाही से गलत इलाज कराने का आरोप जोनिहा की रहने वाली थी बुजुर्ग महिला बरगदी देवी सदर कोतवाली क्षेत्र के आबूनगर इलाके का मामला0
0
Report
चमोली में मौसम बदला: ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी से ठंड बढ़ी
Jokhanalagga Bura, Uttarakhand:चमोली जनपद में पिछले दो दिनों से मौसम लगातार खराब बना हुआ है। अचानक बदले मौसम के चलते ऊँचाई वाले इलाकों में जमकर बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले क्षेत्रों में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है। इस बदलाव ने पूरे जनपद में ठंड को एक बार फिर बढ़ा दिया है और तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रसिद्ध तीर्थ स्थल बद्रीनाथ धाम में ताज़ा बर्फबारी से पूरा क्षेत्र सफेद चादर से ढक गया है, जिससे यहां का नज़ारा बेहद मनमोहक हो गया है। वहीं हेमकुंड साहिब, फूलों की घाटी, नीति घाटी और औली में भी लगातार बर्फबारी देखने को मिल रही है। इन इलाकों में बर्फ की मोटी परत जमने से ठंड का असर और ज्यादा बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों तक मौसम के ऐसे ही बने रहने की संभावना जताई गई है, जिससे ऊँचाई वाले क्षेत्रों में और बर्फबारी हो सकती है।0
0
Report
देहरादून में भारी बारिश के साथ ओले गिरने की घटना; IT पार्क इलाके तस्वीरें
Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड- देहरादून शहर के कुछ हिस्सों में भारी बारिश के साथ ओले गिरे। देहरादून के IT पार्क इलाके से तस्वीरें.0
0
Report
Advertisement
बागपत में मोबाइल-ऑनलाइन गेम लत का मामला; बच्चों पर निगरानी जरूरी
Baghpat, Uttar Pradesh:मोबाइल और ऑनलाइन गेम की लत कितनी भारी पड़ सकती है...इसकी एक घटना बागपत से सामने आई है. ऐसे में जरूरी है समय-समय पर बच्चों के साथ बैठकर उनसे बातचीत करें उनकी आदतों पर नजर रखें, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके.0
0
Report
हरियाणा अनाज मंडियों में किसान आढ़ती परेशान, सरकार की नीतियों पर सवाल उठे
Hansi, Haryana:हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष व हरियाणा कान्फैड के पूर्व चेयरमैन बजरंग गर्ग हरियाणा के मुख्यमंत्री की ज़िद के कारण प्रदेश का किसान व आढ़ती दुखी है- बजरंग गर्ग सरकार द्वारा ट्रैक्टर की वेरिफिकेशन, बायोमेट्रिक, तीन गारंटर का नियम बनाना किसान व आढ़ती विरोधी है- बजरंग गर्ग सरकार की गलत नीतियों से प्रदेश का किसान व मंडियां बर्वाद हो रही है- बजरंग गर्ग सरकार की तरफ से अनाज खरीद के लिए मंडियों में मूलभूत सुविधा तक नहीं है- heavy बारिश के कारण गेहूं व सरसों मंडी में भीग गई है जबकि सरकार हर साल घटती के नाम पर आढ़तियों का लाखों रुपए काट लेती है जो सरासर गलत है। सरकार द्वारा गेहूं की खरीद करने पर गेहूं सरकारी एजेंसी की हो जाती हैं ऐसे में गेहूं खरीद में घटती होने पर पैसे सरकारी खरीद एजेंसी के अधिकारी या ठेकेदार से रिकवरी करनी चाहिए। बजरंग गर्ग ने कहा कि हर अनाज खरीद पर आढ़तियों को पहले की तरह 2.5 प्रतिशत कमीशन मिलना चाहिए। गेहूं पर कमीशन 64 रुपए 62 पैसे प्रति क्विंटल बनता है जबकि सरकार गेहूं पर 55 रुपए प्रति क्विंटल कमीशन दे रही है। सरकार गेहूं, धान, सरसों आदि अनेकों फसलों पर कमीशन कम दे रही है जबकि कपास पर तो कोई कमीशन तक नहीं दे रही जो सरासर गलत है। बजरंग गर्ग ने कहा कि सरकार को गेहूं खरीद, उठान व भुगतान 72 घंटे के अंदर-अंदर करना चाहिए लेकिन आढ़तियों का कमीशन व पल्लेदारों की मजदूरी कई महीनों बाद मिलती है। बजरंग गर्ग ने सरकार से मांग की है कि गेहूं खरीद पर किसान को 500 रुपए प्रति क्विंटल देना चाहिए ताकि किसान अच्छे ढंग से अपना काम चला सके।0
0
Report
गाजियाबाद में शोभा यात्रा में लव जिहाद झांकी वायरल, लोगों ने कार्रवाई की मांग की
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद में हिंदू रक्षा दल ने जगह-जगह शोभा यात्रा का आयोजन किया गया था। शोभा यात्रा के दौरान लव जिहाद से जुड़ी एक झांकी निकाली गई थी। झांकी में विशेष समुदाय से जुड़े की तरह एक व्यक्ति को तैयार करके ट्रॉली पर खड़ा किया गया था। इस झांकी का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और लोग इस पर कार्यवाही की मांग कर रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
