Back
बाराबंकी के अभिजीत नंदन ने पहले प्रयास में IAS बनकर मिसाल कायम की
NSNITIN SRIVASTAVA
Mar 06, 2026 15:34:24
Barabanki, Uttar Pradesh
Barabanki Story- पहले प्रयास में अभिजीत बने आईएएस, यूपीएससी रिजल्ट में बाराबंकी के बेटे ने बढ़ाया मान
-संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में बाराबंकी की मेधा ने एक बार फिर लोहा मनवाया है। पहले प्रयास में ही आईएएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर अभिजीत नंदन ने न सिर्फ माता पिता, मार्गदर्शकों का बल्कि बाराबंकी का नाम सूबे में अमिट कर दिया। इनकी सफलता से बेहद उत्साहित परिजन फूले नहीं समा रहे। दिन रात मेहनत कर सफलता को अपना लक्ष्य मानकर चले दोनों होनहारों को बधाईयों का दौर जारी है।
-पहले ही प्रयास में 294वीं रैंक हासिल कर माता पिता के साथ ही जिले का नाम रोशन करने वाले अभिजीत नंदन वर्मा लखपेड़ाबाग स्थित रामसेवक यादव इंटर कालेज के प्रधानाचार्य डा जगन्नाथ वर्मा के पुत्र हैं, पूरा परिवार शहर की ही आवास विकास कालोनी में रह रहा है। अभिजीत की सफलता की खबर होते ही उनके घर में खुशी का माहौल छा गया और परिजनों व शुभचिंतकों ने मिठाई खिलाकर और माला पहनाकर अभिजीत का स्वागत किया। अभिजीत नंदन ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को दिया। उन्होंने बताया कि परिवार के सहयोग और प्रेरणा से ही वह सफलता की दहलीज तक पहुंचे। आपको बता दें कि अभिजीत की प्रारंभिक पढ़ाई के बाद उन्होने आईआईटी खड़गपुर से इंजीनियरिंग का लक्ष्य पूरा किया। इसके ठीक बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू करते हुए पहले ही प्रयास में बाजी मार ली। रिजल्ट सामने आते ही परिवार में जश्न का माहौल बन गया।
-पिता डॉ. जगन्नाथ वर्मा बताते हैं कि उनके कॉलेज के कई छात्र पीसीएस और पीसीएस-जे जैसी परीक्षाओं में सफल हुए हैं, लेकिन इस बार अभिजीत के रूप में यूपीएससी में सफलता मिलने से गर्व की अनुभूति हो रही है। अभिजीत नंदन वर्मा ने बताया कि उन्होंने तैयारी के दौरान पिछले वर्षों के प्रश्नपत्रों को विशेष महत्व दिया। इससे परीक्षा के पैटर्न को समझने और कम समय में बेहतर तैयारी करने में मदद मिली। युवाओं को टिप्स देते हुए अभिजीत ने बताया कि अभ्यर्थियों को सिलेबस को ध्यान में रखते हुए पढ़ाई करनी चाहिए और नियमित रूप से अखबार पढ़कर करेंट अफेयर्स पर भी पकड़ मजबूत रखनी चाहिए। गृहणी मां सरिता वर्मा ने अपने बेटे का ढेर سारा आशीष दिया।
बाइट- अभिजीत नंदन वर्मा, आईएएस की परीक्षा पास करने वाले्,
बाइट- डॉ. जगन्नाथ वर्मा, अभिजीत के पिता,
बाइट- सरिता, अभिजीत की माता।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVishnu Sharma
FollowMar 06, 2026 19:02:000
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 06, 2026 19:01:21Noida, Uttar Pradesh:ये वो वीडियो है जिसमें अनुज अग्निहोत्री के पास सीएम की इनकमिंग वीडियो कॉल आई है, सीएम के कॉल आने से अनुज औैर उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा
0
Report
MSManish Sharma
FollowMar 06, 2026 18:46:490
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:45:430
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 06, 2026 18:45:240
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:30:590
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 06, 2026 18:30:450
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:30:21Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर
सृष्टि गोयल UPSC में 160 वीं रैंक पर आई
ग्वालियर के मुरार इलाके में रहती है सृष्टि
पांचवे अटेम्प्ट सेलेक्ट हुई सृष्टि
कहा असफलता के बाद भी नहीं मानी हार
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 06, 2026 18:17:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:17:060
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:16:420
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 18:16:29Jodhpur, Rajasthan:बोरानाडा क्षेत्र में लगी आग, बासनी सहित 8 दमकल मौके के लिए रवाना, हेंडीक्राफ्ट में रखे लकड़ी के बुरादे में बताई जा रही आग, दमकल कर्मी जुटे आग बुझाने में
0
Report
104
Report
49
Report