icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
225001
SASarfaraz Ali SiddiquiFollow28 Nov 2024, 12:06 pm

बाराबंकीः डीजीपी की फोटो लगाकर आई कॉल, आपका बेटा रेप केस में फंस गया है...तीस हजार ट्रांसफर कर दो

Barabanki, Uttar Pradesh:

जिले में साइबर क्राइम का एक मामला सामने आया है। व्यक्ति ने एक व्यापारी को व्हाट्सएप्प कॉल कर खुद को पुलिस अधिकारी बताया। बेटे को दिल्ली से रेप केस में अरेस्ट करने की बात कहते हुए तीस हजार रुपये की मांग की। व्हाट्सएप्प डीपी पर डीजीपी प्रशांत कुमार की फोटो लगी हुई थी। हालांकि जिस व्यापारी को यह व्हाट्सएप्प कॉल आई थी। उनके दोनों बच्चों की उम्र अभी काफी कम है। जिसके चलते वह तुरंत इस फ्राड कॉल को भांप गये और अंजान बनकर ठगों से बातचीत करते रहे। व्यापारी ने पुलिस से पूरे मामले की शिकायत की है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रायपुर के निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस बढ़ोतरी पर पालकों ने कार्रवाई की मांग

Begun, Rajasthan:राजधानी रायपुर में निजी मेडिकल कॉलेजों की फीस और अन्य शुल्कों को लेकर पालकों ने गंभीर सवाल उठाए हैं. पालकों का आरोप है कि हॉस्टल और ट्रांसपोर्ट के नाम पर हर साल साढ़े चार लाख रुपये से अधिक की राशि वसूलने के लिए छात्रों पर दबाव बनाया जा रहा है. इस मुद्दे को लेकर निश्चय बाजपेयी ने रायपुर प्रेस क्लब में प्रेसवार्ता कर अपनी बात रखी. उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 से इन शुल्कों में अचानक बढ़ोतरी की गई है.. आरोप है कि नेशनल मेडिकल कमीशन और डीएमई के नियमों के विपरीत स्वैच्छिक सुविधाओं को भी छात्रों के लिए अनिवार्य बनाया जा रहा है.. पालकों का कहना है कि इन सुविधाओं के लिए शुल्क नो प्रॉफिट, नो लॉस के आधार पर लिया जाना चाहिए.. इस संबंध में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव को पत्र सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई है.
0
0
Report

सतना की धर्मशाला में 70 वर्षीय बुजुर्ग हत्या की आशंका, पुलिस जांच जारी

Satna, Madhya Pradesh:सतना। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के जगतदेव तालाब परिसर में बनी धर्मशाला में एक 70 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। शव गद्दे में लिपटा हुआ चारपाई पर पड़ा था। कमरे से दुर्गंध आने पर स्थानीय निवासी अंबरीश पांडे ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बाहर से बंद कमरे का ताला तोड़ा और अंदर पहुंची। शुरुआती परिस्थितियों को देखते हुए बुजुर्ग की गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतक की पहचान बिहारी पाठक (70), पिता प्यारेलाल, निवासी हिलौंधा, थाना नागौद के रूप में हुई है। वह कई वर्षों से पत्नी देवकली पांडे के साथ जगतदेव तालाब स्थित धर्मशाला में रह रहे थे। दोनों तालाब के पास बैठकर भीख मांगकर गुजारा करते थे। करीब आठ दिन पहले पत्नी देवकली की मौत हो गई थी। परिजन उसका अंतिम संस्कार प्रयागराज (इलाहाबाद) में करने गए थे। धर्मशाला के कमरे से दुर्गंध आने पर अंबरीश पांडे ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने ताला तोड़कर अंदर जांच की तो बुजुर्ग का शव गद्दे में लिपटा हुआ चारपाई पर मिला। पलंग के नीचे कुछ खाली पर्स भी मिले। आशंका है कि किसी ने करीब तीन दिन पहले बुजुर्ग की हत्या कर शव को गद्दे में लपेट दिया और कमरे में बाहर से ताला लगाकर चला गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या के कारणों और वारदात में शामिल लोगों का पता लगाने के लिए घटनास्थल की परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।
0
0
Report

मालोट में वरिष्ठों का सम्मान, 1000 से अधिक बुजुर्गों का चेकअप, मुफ्त दवाइयाँ वितरित

Sri Muktsar Sahib, Punjab:A/L ਸਾਡੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਸਾਡਾ ਮਾਨ ਤਹਿਤ ਮਲੋਟ ਵਿਚ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਜਿਸ ਵਿਚ ਮੁੱਖ ਮਹਿਮਾਨ ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾਕเตอร์ ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਵਿਸੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਹਾਜਰੀ ਭਰੀ ਇਸ ਮੌਕੇ 1000 ਦੇ ਕਰੀਬ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਦੇ ਅਲੱਗ ਅਲੱਗ ਬੀਮਾਰੀਆਂ ਦਾ ਚੈੱਕਅਪ ਕਰਨ ਉਪਰાંત ਮੁਫਤ ਦਵਾਈਆਂ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ 35 ਲੱਖ ਦੇ ਮੁਫਤ ਉਪਕਰਣ ਵੰਡੇ ਗਏ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਲਈ ਬਿਰਧ ਆਸ਼ਰਮ ਖੋਲੇ ਜਾਣਗੇ V/O ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਨੂੰ ਮਾਣ ਸਨਮਾਨ ਦੇਣ ਦੇ ਮਕਸਦ ਨਾਲ ਅੱਜ ਮਲੋਟ ਸਾਡੇ ਬਜ਼ੁਰਗ ਸਾਡਾ ਮਾਨ ਪ੍ਰੋਗਰਾਮ ਤਹਿਤ ਰਾਜ ਪੱਧਰੀ ਸਮਾਗਮ ਕਰਵਾਇਆ ਗਿਆ ਇਸ ਵਿੱਚ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਪੁੱਜੇ ਕੈਬਨਟ ਮੰਤਰੀ ਡਾਕਟਰ ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਨੇ ਵਿਸ਼ੇਸ਼ ਤੌਰ ਤੇ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਦਾ ਸਨਮਾਨ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਇਸ ਤੋਂ ਇਲਾਵਾ 1000 ਦੇ ਕਰੀਬ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਦੇ ਅਲੱਗ ਅਲੱਗ ਬੀਮਾਰੀਆਂ ਦਾ ਚੈੱਕਅਪ ਕਰਨ ਉਪਰੰਤ ਮੁਫਤ ਦਵਾਈਆਂ ਦੇ ਨਾਲ-ਨਾਲ 35 ਲੱਖ ਦੇ ਮੁਫਤ ਉਪਕਰਣ ਵੰਡੇ ਗਏ ਇਸ ਮੌਕੇ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੱਸਿਆ ਕੇ ਬੇਘਰ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਲਈ ਮਾਨਸਾ ,ਬਰਨਾਲਾ ਵਿੱਚ ਬਿਰਧ ਆਸ਼ਰਮ ਚੱਲ ਰਹੇ ਹਨ ਅਤੇ ਮੋਹਾਲੀ ਵਿਚ ਵੀ ਖੋਲਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ Byte ਕੈਬਨਿਟ ਮੰਤਰੀ ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਇਸ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਉਪਰਾਲੇ ਦੀ ਜਿਥੇ ਆਮ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਪ੍ਰਸ਼ੰਸਾ ਕੀਤੀ ਉਥੇ ਬਜ਼ੁਰਗਾਂ ਵੀ ਖੁਸ਼ ਨਜ਼ਰ ਆਏ Byte ਆਮ ਲੋਕ
0
0
Report
Advertisement

बरनाला की रामलीला: तीन पीढ़ियों की भक्ति और बिना पारिश्रमिक कलाकारों का समर्पण

Barnala, Bathinda, Punjab:बरनाला के श्री शक्ति कला मंदिर में 1960 से जीवंत है रामलीला की परंपरा, तीन पीढ़ियां मिलकर निभा रहीं श्रीराम के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने की जिम्मेदारी। सोशल मीडिया और मोबाइल के दौर में भी लाइव रामलीला का आकर्षण बरकरार है; सैकड़ों दर्शक प्रत्यक्ष मंच पर देखना पसंद करते हैं। यहाँ मंचन बिना पारिश्रमिक के किया जाता है और मर्यादा तथा भक्ति भाव के साथ रामायण की परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास होता है। मंदिर के संस्थापक सदस्यों में शामिल अनिल गर्ग ने बताया कि वर्ष 1971 से वह इस कला मंच से जुड़े हुए हैं। रामलीला की यह परंपरा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा को जीवित रखने का एक प्रयास है; भगवान वाल्मीकि की रामायण, गोस्वामी तुलसीदास की रामचरितमानस, अध्यात्म रामायण, अद्भुत रामायण और आनंद रामायण सहित विभिन्न रामायणों के प्रसंगों का समन्वय कर मंचन किया जाता है। रामलीला में रावण का किरदार निभा रहे अनिल दत्त शर्मा कहते हैं कि रामायण में रावण को एक विद्वान के रूप में भी दिखाया गया है, पर उसका अहंकार पतन का कारण बनता है; रामलीला के प्रसंगों के माध्यम से दर्शकों को यह संदेश दिया जाता है कि ज्ञान के साथ विनम्रता और अच्छे संस्कार भी जरूरी हैं। श्री शक्ति कला मंदिर की रामलीला की अनूठी परंपरा दर्शाती है कि आज के समय में भी लोग श्रद्धा से जुड़ते हैं और लाइव मंचन का अनुभव लेते हैं। मंदिर के संस्थापक सदस्य अनिल गर्ग के अनुसार यहाँ कोई कलाकार पारिश्रमिक लेकर काम नहीं करता; सभी श्रद्धा और सेवा भावना से भाग लेते हैं, और कई बार कलाकार अपने घरों से भोजन लेकर आते हैं ताकि परंपरा पूरी मर्यादा के साथ निभाई जा सके। रामलीला में रावण का किरदार निभाने वाले अनिल दत्त शर्मा पिछले करीब 38 वर्षों से इस भूमिका को निभा रहे हैं; उन्होंने 1989 में इस किरदार की शुरुआत की थी और उनका मानना है कि आज के बच्चों की मोबाइल और सोशल मीडिया की ओर अधिक आकर्षण के कारण पारंपरिक कला से उनका जुड़ाव कम हो रहा है, इसलिए रामलीला के जरिए नई पीढ़ी को भगवान श्रीराम के जीवन, सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति के बारे में जानकारी दी जाती है। श्री शक्ति कला मंदिर के प्रधान जिम्मी मित्तल कहते हैं कि रामलीला से शहर के अनेक परिवार जुड़े हुए हैं और कई पीढ़ियां लगातार इसमें योगदान दे रही हैं; इस बार भी कई नए बच्चे कलाकारों के साथ जुड़े हैं, ताकि रामलीला का उद्देश्य सिर्फ धार्मिक कथा मंचन ही नहीं, बल्कि बच्चों और युवाओं को अपनी संस्कृति से जोड़ना और सामाजिक बुराइयों से दूर रखना हो। उनके अनुसार भगवान श्रीराम के आदर्शों, संस्कारों और मर्यादा को अपनाकर समाज को बेहतर बनाया जा सकता है। श्री राम के किरदार निभाने वाले सुखविंदर सिंह भी इस परंपरा को श्रद्धा और समर्पण के साथ आगे बढ़ा रहे हैं; दर्शक धीरज बंसल कहते हैं कि लाइव मंचन का अनुभव अपने आप में खास है और कलाकारों की प्रस्तुति समाज को अपनी संस्कृति से जोड़ने का अवसर देती है। रामलीला देखे जाने वाले दर्शक भी इस परंपरा से जुड़ाव महसूस करते हैं। समापन VO में कहा गया है कि बरनाला के श्री शक्ति कला मंदिर की रामलीला आधुनिकता के दौर में भी परंपराओं के प्रति आस्था को बनाए रखती है; बिना किसी पारिश्रमिक के कलाकारों का समर्पण, तीन पीढ़ियों की भागीदारी और बड़ी संख्या में दर्शक इस सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाते हैं।
0
0
Report

यातायात नियंत्रक SI राजेश धीमान की चिंतपूर्णी में मौत, ड्यूटी के दौरान हादसा

Una, Himachal Pradesh:ऊना के उमण्डल अम्ब के भरवाईं चौक पर दो बसों के बीच फंसे एसआई राजेश कुमार धीमान की मौत, ड्यूटी के दौरान गंवाई जान जाम खुलवाते समय हुआ दर्दनाक हादसा, उपचार के दौरान तोड़ा दम; पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर थाना चिंतपूर्णी में तैनात सब-इंस्पेक्टर (एसआई) राजेश कुमार धीमान का ड्यूटी के दौरान हुए दर्दनाक सड़क हादसे में निधन हो गया। भरवाईं चौक पर जाम खुलवाने और यातायात व्यवस्था सुचारू करवाने के दौरान वह दो बसों के बीच फंसे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके निधन की खबर से पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एसआई राजेश कुमार धीमान हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार के साथ शनिवार रात भरवाईं चौक पर सड़क जाम खुलवाने और यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने में जुटे हुए थे। इसी दौरान मुबारिकपुर और देहरा की ओर जा रही दो बसें एक तंग मोड़ पर एक-दूसरे को क्रॉस कर रही थीं। इस बीच राजेश कुमार धीमान दोनों बसों के बीच दब गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी ले जाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। रविवार दोपहर बाद ऊना में पोस्टमार्टम करवाने के बाद एसआई राजेश कुमार धीमान का शव भरवाईं थाना लाया गया। यहां डीएसपी अंब अनिल पटियाल, एसडीएम अंब पारस अग्रवाल, मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर, पुलिस स्टाफ, स्थानीय लोगों और पंचायत प्रतिनिधियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विधायक बबलू ने भी पुष्प अर्पित कर दिवंगत अधिकारी को श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। राजेश कुमार धीमान को पुलिस विभाग में मेहनती, ईमानदार और कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के रूप में जाना जाता था। उन्होंने ड्यूटी के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने का प्रयास करते हुए अपनी जान गंवाई। उनकी सेवाओं और कर्तव्यपरायणता को पुलिस विभाग और क्षेत्र के लोग हमेशा याद रखेंगे। उनके आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पुलिस विभाग ने एक समर्पित अधिकारी खो दिया है।
0
0
Report
Advertisement

ग्राम पंचायत देउरा में डीह बाबा मंदिर पर गांव की सुख-शांति और समृद्धि के लिए हवन-पूजन

Deura, Uttar Pradesh:राजातालाब / वाराणसी। ग्राम पंचायत देउरा में स्थित प्राचीन डीह बाबा मंदिर पर रविवार को गांव को खुशहाल एवं सुख, शांति, समृद्धि के लिए ग्रामीणों और माननीय लोगों द्वारा विधि-विधान से हवन पूजन किया गया। मंदिर परिसर में वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच आहुतियां दी गईं और गांव के कल्याण, अच्छी फसल, आपसी भाईचारा और खुशहाली की कामना की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे। पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया गया। ग्रामीणों ने बताया कि डीह बाबा गांव के रक्षक देवता हैं और हर वर्ष यहां सुख-शांति के लिए हवन पूजन का आयोजन किया जाता है। मान्यता है कि डीह बाबा के आशीर्वाद से गांव में सुख-समृद्धि बनी रहती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती
0
0
Report

केंद्रीय कारागार वाराणसी में रामलीला के आठवें दिन का मंचन, अंगद-रावण संवाद और लक्ष्मण मूर्छा की लीला

Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी। केंद्रीय कारागार वाराणसी में चल रही रामलीला के आठवें दिन के मंचन में रावण को उसका भाई विभीषण नीति की बातें बताता है, जिसे सुनकर रावण विभीषण को लात मारकर लंका से निकाल देता है। विभीषण प्रभु राम के चरणों में शरणागत हो जाता है, जिसका प्रभु राजतिलक करते हैं। लंका पर चढ़ाई करने के लिए भगवान राम समुद्र से मार्ग देने के लिए विनय करते हैं। तीन दिन बीत जाने पर भी समुद्र रास्ता नहीं देता है तो राम क्रोध में आकर अपने धनुष पर बाण का संधान करते हैं, जिससे व्यथित होकर समुद्र सामने आकर सेतु निर्माण हेतु नल नील के बारे में राम को बताता है, जिनके माध्यम से सेतु का निर्माण होता है। भगवान राम द्वारा वहाँ पर रामेश्वरम की स्थापना की जाती है। समुद्र के उस पार पहुँचकर अंगद को दूत बनाकर रावण के पास भेजा जाता है। अंगद रावण को समझाने की कोशिश करते हैं, जिसे सुनकर रावण उन्हें मारने का आदेश देता है। रावण के आदेश को सुनकर अंगद को क्रोध आ जाता है वे पृथ्वी पर अपने पैर जमा कर रावण से कहते हैं कि, अगर तुम्हारे दल में कोई योद्धा मेरा पैर पृथ्वी से हटा देगा तो मैं राम की तरफ से तुम्हें वचन देता हूँ कि सीता को राम हार जायेंगे और उनके बिना ही अयोध्या लौट जायेंगे। यह सुनकर उसके सभी योद्धा अंगद का पैर उठाने की कोशिश करते हैं, लेकिन अंगद का पैर कोई भी हटा नहीं पाता। रावण खुद अंगद का पैर उठाने आता है, तब अंगद कहते हैं कि अरे अधर्मी मेरे पैर पकड़ने से तेरा कुछ नहीं होगा, जा राम के पैर पकड़ जिससे तेरा कल्याण हो। रावण के पुत्र मेघनाद और वानर सेना के बीच भीषण घमासान युद्ध होता है, लक्ष्मण के बाणों से आहत मेघनाद माया युद्ध करते हुए वीरघातिनी नाम शक्ति का प्रयोग लक्ष्मण के ऊपर कर देता है, जिससे लक्ष्मण मूर्छित होकर जमीन पर गिर पड़ते हैं। हनुमान लक्ष्मण को उठाकर लाते हैं जहाँ राम लक्ष्मण को अपनी गोद में रखकर आर्त-विलाप करते हैं। वरिष्ठ अधीक्षक केंद्रीय कारागार वाराणसी, राधाकृष्ण मिश्र, उपमहानिरीक्षक कारागार, वाराणसी परिक्षेत्र राजेश श्रीवास्तव व दिल्ली से आये आचार्य मथुर दास महाराज सहित बाहर से आये सभी अतिथिगण बड़े ही भावपूर्वक इस दृश्य को देख रहे थे। विभीषण के बताने पर हनुमान लंका से सुषेण वैद्य को लाते हैं। सुषेण के कहने पर महाबली हनुमान धवलागिरी पर संजीवनी नामक औषधि लेने पवन वेग से उड़कर जाते हैं। रावण जब यह समाचार सुनता है तो कालनेमि राक्षस के द्वारा हनुमान का मार्ग अवरुद्ध कराता है, जिसे मारकर हनुमान धवलागिरी पर पहुँच जाते हैं। वहाँ संजीवनी बूटी का न पहचान पाने के कारण हनुमान पूरा पर्वत ही उखाड़कर आकाश मार्ग उड़ते हुए नन्दी ग्राम के ऊपर से होते हुए आते हैं। नन्दीग्राम में भरतलाल को यह शंका होती है कि, कोई निशाचर आकाश मार्ग से जा रहा है, वे अपने बाण से हनुमान को नीचे गिरा देते हैं। राम-राम कहते हुए हनुमान जमीन पर गिर पड़ते हैं, राम नाम कान में पड़ते ही भरतलाल उनकी ओर दौड़ते हैं। हनुमान के द्वारा सारा वृत्तांत सुनकर भरत कहते हैं कि मेरे बाण पर चढ़ जाओ मैं यथाशीघ्र तुम्हें राम के पास भेज दूँगा। संजीवनी बूटी के द्वारा लक्ष्मण की मूर्छा दूर की जाती है। इसके बाद वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र द्वारा उपमहानिरीक्षक कारागार स्टेज पर आमंत्रित किया
0
0
Report
Advertisement

उज्जैन: मोहन यादव ने चामुंडा धाम दर्शन कर 22 करोड़ से अधिक कार्य लोकार्पण

Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन जिले के बड़नगर तहसील के ग्राम गजनीखेड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहुंचे। यहां उन्होंने मां चामुंडा धाम में दर्शन कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं जनकल्याण की कामना की। मुख्यमंत्री ने गजनीखेड़ी में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 22 करोड़ रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी किया। वीओ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गजनीखेड़ी हेलीपैड पहुंचने पर जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया, विधायक जितेंद्र पंड्या, जिला पंचायत अध्यक्ष कमला कुंवर, उपाध्यक्ष शिवानी कुंवर, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश धाकड़ सहित संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा मौजूद रहे। मां चामुंडा धाम में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लिया। इन कार्यों की लागत 22 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है।
0
0
Report
Advertisement

बहराइच में शांति समिति ने दुर्गा पूजा में प्रशासन के निर्देश मानने की शपथ ली

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. जहां 2024 में भड़का था बवाल,वहाँ के लोगों ने थाने में ली शपथ कहा हम शाशन के आदेशों का करेंगे पालन,नहीं होने देंगे कोई अनर्गल काम, बहराइच के थाना हरदी क्षेत्र के महराजगंज बाजार में बीते 13 अक्टूबर 2024 को दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान सांप्रदायिक हिंसा और दंगा भड़क उठा था。 मामला दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान एक मस्जिद के पास डीजे पर भड़काऊ गाने बजाने और नारे लगाने को लेकर भड़का था, जिसके बाद कई दिनों तक क्षेत्र में तनाव का माहौल कायम हो गया था, उस थाना क्षेत्र के थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिये थाना परिसर में शान्ति समिति की बैठक आयोजित की, जिसमें थाना हरदी में दुर्गा पूजा व दशहरा के संबंध में थाना क्षेत्र के समस्त दुर्गा प्रतिमा स्थापना के आयोजक, वॉलिंटियर्स,व डीजे संचालकों की पीस कमेटी की मीटिंग की गई जिसमें शासन द्वारा दिए गए आदेश-निर्देश से अवगत कराते हुए सभी को हिदायत किया गया व त्यौहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु थाना स्थानीय पर मौजूद दुर्गा पूजा स्थापना के आयोजक वॉलिंटियर्स व डीजे संचालकों व थाना स्थानीय पर नियुक्त समस्त अधिकारी कर्मचारी गण की उपस्थिति में त्योहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु सभी के द्वारा शपथ ली गई, व थाना परिसर में उपस्थित समस्त दुर्गा पूजा स्थापना के आयोजक वॉलिंटियर्स व डीजे संचालकों को उच्च अधिकारी गणों द्वारा दिए गए समस्त आदेश निर्देश से अवगत कराते हुए त्योहार को सकुशल संपन्न कराने हेतु प्रतिबद्ध किया गया,जिसमें सभी ने एक लय में शपथ लेते हुए कहा कि हम शपथ लेते हैं कि आगामी दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान शाशन के निर्देशों का पालन करेंगे,
0
0
Report

वोट बचाओ–देश बचाओ अभियान पर भाजपा की हताशा, कांग्रेस का दावा

Chandigarh, Chandigarh:‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को नौटंकी बताना भाजपा की हताशा, निष्पक्ष चुनाव और लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता से समझौता बर्दाश्त नहीं करेगी कांग्रेस : राव नरेंद्र सिंह मंडियों में फसल बेचने के लिए भटक रहे किसान, अग्निवीर योजना से युवाओं के भविष्य पर सवाल; किसानों, युवाओं और लोकतंत्र के अधिकारों की लड़ाई जारी रहेगी चंडीगढ़/तोशाम/हांसी कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के तहत रविवार को तोशाम और हांसी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए उनके प्रतीकात्मक पुतले दहन किए गए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार की रक्षा के लिए संघर्ष को और तेज करने का संकल्प लिया। दोनों स्थानों पर सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस का यह राष्ट्रव्यापी अभियान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी और संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। हरियाणा में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त के मार्गदर्शन तथा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में पार्टी कार्यकर्ता इस अभियान को गांव-गांव और ब्लॉक स्तर तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं। हरियाणा कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त ने भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के उस बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की, जिसमें उन्होंने ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को कांग्रेस की नौटंकी बताते हुए इसका विरोध करने की बात कही है। संजय दत्त ने कहा कि भाजपा को यह स्पष्ट करना चाहिए कि आखिर उसे लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान से परेशानी क्यों हो रही है। क्या भाजपा इस देश से लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है? क्या जनता की आवाज उठाना और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग करना अब भाजपा की नजर में नौटंकी हो गया है? उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश के संविधान, लोकतांत्रिक व्यवस्था और जनता के वोट की ताकत की रक्षा के लिए आवाज उठा रही है। यदि भाजपा को लगता है कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष है और मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है, तो उसे सवाल उठाने वालों को बदनाम करने के बजाय निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने की दिशा में कदम उठाने चाहिए। संजय दत्त ने कहा कि कांग्रेस की मांग स्पष्ट है—देश में चुनाव बैलेट पेपर से कराए जाएं, ताकि चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता और पारदर्शिता को लेकर जनता का विश्वास मजबूत हो। निष्पक्ष चुनाव के माध्यम से सत्ता में आने वाली किसी भी सरकार के जनादेश का कांग्रेस सम्मान करेगी। लेकिन चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाने वालों की आवाज दबाने और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए चलाए जा रहे अभियान को बदनाम करने की कोशिश स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि देश की जनता भाजपा की राजनीति और उसके तौर-तरीकों को अच्छी तरह समझ चुकी है। जनता को अब खोखले नारों और भ्रामक प्रचार से गुमराह नहीं किया जा सकता। कांग्रेस का यह अभियान किसी एक राजनीतिक दल के हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक के मताधिकार और लोकतंत्र की मजबूती से जुड़ा हुआ है। कांग्रेस इस लड़ाई को गांव-गांव और ब्लॉक स्तर तक लेकर जाएगी। लोक्तंत्र की रक्षा के लिए उठाई गई आवाज को नौटंकी बताना भाजपा की हताशा : राव नरेंद्र सिंह हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को नौटंकी बताना भाजपा की हताशा को दर्शाता है। जब विपक्ष चुनाव प्रक्रिया की पारदर्शिता, मतदाता सूची की विश्वसनीयता और जनता के मताधिकार से जुड़े सवाल उठाता है, तो भाजपा को उन सवालों का जवाब देना चाहिए, न कि आंदोलन को बदनाम करने की कोशिश करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सत्ता जनता के वोट से मिलती है और जनता के वोट की रक्षा करना चुनाव आयोग की संवैधानिक जिम्मेदारी है। यदि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं, तो उनकी निष्पक्ष जांच और पारदर्शी समाधान होना चाहिए। लोकतांत्रिक व्यवस्था में सवालों का जवाब देना जिम्मेदारी है, न कि सवाल उठाने वालों का विरोध करना। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस की मांग है कि चुनाव प्रक्रिया को लेकर जनता के मन में किसी भी प्रकार का संदेह नहीं रहना चाहिए। भाजपा को अपनी राजनीतिक ताकत पर भरोसा है तो उसे निष्पक्ष चुनाव की मांग का स्वागत करना चाहिए। लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि है और कांग्रेस हमेशा जनादेश का सम्मान करती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता लोकतंत्र, संविधान और नागरिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए पूरी मजबूती से मैदान में हैं। भाजपा चाहे इस अभियान को कोई भी नाम दे, लेकिन कांग्रेस जनता के मताधिकार से जुड़े मुद्दों को उठाना बंद नहीं करेगी। यह लड़ाई किसी राजनीतिक पद या सत्ता के लिए नहीं, बल्कि देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और संस्थाओं की विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए है। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार की नीतियों ने किसानों और युवाओं, दोनों को निराश किया है। एक ओर किसान अपनी फसल बेचने के लिए परेशान है, वहीं दूसरी ओर प्रदेश का युवा रोजगार और सुरक्षित भविष्य की तलाश में भटक रहा है। उन्होंने अग्निवीर योजना पर सवाल उठाते हुए कहा कि हरियाणा के युवाओं ने हमेशा सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करने में अग्रणी भूमिका निभाई है। सेना में भर्ती होने का सपना देखने वाले युवाओं और उनके परिवारों के लिए स्थायी रोजगार तथा भविष्य की सुरक्षा बेहद महत्वपूर्ण है। अग्निवीर योजना ने सेवा अवधि पूरी होने के बाद रोजगार और भविष्य की स्थिरता को लेकर कई सवाल खड़े किए हैं। सरकार को युवाओं की चिंताओं को गंभीरता से सुनना चाहिए और देश की सुरक्षा से जुड़े इस महत्वपूर्ण विषय पर जवाब देना चाहिए। राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य दिलाने, युवाओं के लिए रोजगार और सुरक्षित भविष्य सुनिश्चित करने तथा लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान को जनआंदोलन बनाएं और जनता से जुड़े मुद्दों को पूरी मजबूती के साथ उठाएं। तोशाम और हांसी में बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद तोशाम में प्रदर्शन के दौरान वरुण मुलाना, अनिरुद्ध चौधरी, प्रदीप गुलिया, पूर्व विधायक शिव शंकर भारद्वाज, पूर्व एआईसीसी महासचिव प्रदीप नरवाल, ब्लॉक अध्यक्ष दिलबाग, कुलदीप, जोगिंदर ग्रेवाल, अनिल नेहरा, दिनेश शास्त्री, प्रताप सरपंच, मास्टर कमल, शिव कुमार और अक्षित कुमार सहित अनेक कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। हांसी में प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त, सांसद जयप्रकाश, जिला अध्यक्ष ब्रज लाल, विधायक चंद्रप्रकाश, विधायक नरेश सेलवाल, विधायक जस्सी पेटवाड़, केकेसी अध्यक्ष नरेश मलिक और डीएनटी टास्क फोर्स के अध्यक्ष डॉ. धन कुमार, कांग्रेसी नेता करण सिंह बामल व वजीर सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा, मताधिकार की सुरक्षा, किसानों के अधिकारों तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर पार्टी का संघर्ष लगातार जारी रहेगा।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top