225001
बाराबंकी-वेयर हाउस में लाखों का माल उड़ाने वाले 9 अन्तर्जनपदीय चोर गिरफ्तार
Barabanki, Uttar Pradesh:जिले की स्वाट, सर्विलांस व थाना देवा की पुलिस टीम ने एक ही वेयर हाउस से दो बार में लगग 25 लाख के माल की चोरी करने वाले नौ शातिर अन्तर्जनपदीय चोरों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चोरों के कब्जे से पुलिस ने कार्टन, नकदी, तमंचा, मोबाइल और चार पहिया वाहन भी बरामद किया।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नीरज कुमार से मुलाकात के लिए जदयू नेताओं की अहम बंद कमरे की बैठक
Patna, Bihar:JDU MLC उम्मीदवार नीरज कुमार से मुलाकात करने JDU प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा पहुंचे। कल वोटिंग से पहले जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और नीतीश कुमार के बेहद करीबी MLC संजय गांधी और नीरज कुमार की बंद कमरे में अहम मुलाकात। दोनों नेता नीतीश कुमार से मुलाकात करने के बाद नीरज कुमार के सरकारी आवास पर पहुंचे लगभग 20 मिनट की मुलाकात कल के वोटिंग को लेकर चर्चा और सेहत को लेकर हाल जाना0
0
Report
खंडवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान चुनरी पर आग, बड़ा हादसा टल गया
Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में देर रात दुर्गा प्रतिमा के विसर्जन के दौरान हो रही आतिशबाजी से दुर्गा प्रतिमा की चुनरी में आग लग गई। तुरंत ही चल समारोह में मौजूद लोगों ने आंख पर को पा लिया जिससे बड़ा हादसा टल गया। खंडवा में देर रात तक दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन का चल समारोह निकल रहा था। इसी में पंजाबी कॉलोनी की मां काली की प्रतिमा भी थी। जब यह प्रतिमा शहर के बॉम्बे बाजार में पहुंची तब रंगारंग आतिशबाज़ी की जा रही थी। इस आतिश बाजी से निकली चिंगारी दुर्गा प्रतिमा की चुनरी तक पहुंची जिससे प्रतिमा की चुनरी में आग लग गई। तुरंत आयोजकों और जुलूस में मौजूद लोगों ने कपड़े और पानी से चुनरी में लगी आग को बुझा दिया जिससे बड़ा नुकसान नहीं हो पाया। इसके बाद सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी पहुंच गई थी लेकिन उससे पहले ही प्रतिमा की आग को नियंत्रित कर लिया गया था। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।0
0
Report
दरुल उलूम Razvia Hanfiya Mujaddidiya ने बख्शिपोरा में Mehboob-ul-Alam सम्मेलन आयोजित
Aram Pora, Ganderbal, Darul Uloom Razvia Hanfiya Mujaddidiya organised the 2nd Annual Mehboob-ul-Alam Conference today at Bakshipora, which witnessed the participation of thousands of people from different areas. The conference was presided over by Shaykh Abdur Rashid Dawoodi, Chief Patron of Tehreek-e-Sout-ul-Awliya. The programme was also attended by Alhaj Wali Mohammad Razvi, Chief Patron of Darul Uloom Razvia Mujaddidia Hanafia Razvia, Mufti Hanif and several other prominent Islamic scholars. A major highlight of the conference was the Dastarbandi ceremony of 16 Huffaz-e-Kiram, who successfully completed the memorisation of the Holy Quran at the institution. The ceremony was conducted by Shaykh Abdur Rashid Dawoodi, who honoured the graduates for their dedication and achievement in memorising the Holy Quran. Speaking to the media after the programme, Shaykh Abdur Rashid Dawoodi appreciated the efforts and contributions of Darul Uloom Razvia Mujaddidia in promoting Islamic education and imparting religious knowledge among students.0
0
Report
Advertisement
मथुरा छाता में बंद शुगर मिल चालू कराने के लिए प्रदर्शन, पुलिस पर हमला
Mathura, Uttar Pradesh:मथुरा के छाता क्षेत्र में बंद पड़ी शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर हमला और पुतला दहन का मामला दर्ज मथुरा: थाना छाता क्षेत्र के अंतर्गत एन.एच.-19 हाईवे के किनारे स्थित ललित तालान व जबर सिंह आदि के नेतृत्व में कई वर्षों से बंद پड़ी शुगर मिल को चालू कराने की मांग को लेकर प्रशासनिक भवन के अंदर अवैध रूप से धरना-प्रदर्शन किया जा रहा था। क्या है पूरा मामला? दस्तावेजों के अनुसार, शुगर मिल को चालू कराने के लिए साथ न देने के कारण 20 अक्टूबर 2026 को चयनित जनप्रतिनिधियों (सांसद व विधायक) का पुतला दहन करने का आह्वान किया गया था। स्थिति को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उपजिलाधिकारी छाता, क्षेत्राधिकारी छाता, क्षेत्राधिकारी गोवर्धन एवं प्रभारी निरीक्षक थाना छाता सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा。 पुलिस बल पर हमला और अभद्रता पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों को देखते ही भीड़ द्वारा अभद्र टिप्पणियां, गाली-गलौज और पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए जाने लगे। आरोप है कि ललित तालान और जबर सिंह के मंच से भड़काऊ भाषण दिए गए और पुलिस बल के बीच में आकर पुतला दहन रोकने पर जान से मारने की धमकी दी गई। प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस पर ईंट-पत्थर, लाठी-डंडों और कुर्सियों से मारपीट कर हमला किया गया तथा पुलिस बल व अन्य लोगों पर डीजल फेंककर आग लगाने का भी प्रयास किया गया。 कई पुलिसकर्मी घायल और मामले में नामजद कार्रवाई इस हिंसक झड़प और अफरा-तफरी के माहौल के कारण हाईवे पर सार्वजनिक यातायात बाधित हुआ और भय का माहौल पैदा हो गया। घटना में उपनिरीक्षक अंशुल सिंह, प्रिंसवीर, सिपाही संदीप कुमार, रोहित कुमार आदि को चोटें आईं तथा कुछ महिला आरक्षियों को भी हल्की-फुल्की चोटें लगीं। इस संबंध में पुलिस ने नामजद आरोपियों (किशोर, कृष्णा आचार्य, जबर सिंह, धर्मसिंह, शेरपाल, पदम, अरविन्द, रामचरन, शिवराम, भोला, कान्हा, राजेश चौधरी, मुरारी नेता, रघुराज, जोधपाल, भावना, कारी उर्फ नरेन्द्र आदि) सहित 100-150 अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ BNS की विभिन्न धाराओं (जैसे 191(2), 191(3), 115(2), 131, 109(1), 352, 132, 121(2), 223(बी), 61(2)/3(5)) एवं 7 सीएल एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच निरीक्षक विजेंद्र पाल राणा को सौंप दी है。0
0
Report
उत्तराखंड के उदावा गाँव में दहेज-रहित बारात, सड़क की कमी चिंता बन गई
दुनिया चांद पर पहुँच चुकी है, देश में बुलेट ट्रेन की तैयारियाँ हैं... लेकिन आज हम आपको उत्तराखंड के एक ऐसे गाँव की तस्वीर दिखाने जा रहे हैं जहाँ आज भी 'विकास' पैदल ही सफर तय करता है। मामला चकराता के उदावा गाँव का है, जहाँ मंगलवार को एक अनोखी शादी हुई। जौनसार बावर की समृद्ध परंपरा के मुताबिक यहाँ दूल्हा नहीं, बल्कि दुल्हन बारात लेकर पहुँची... वो भी बिना दहेज के! लेकिन इस ख़ुशी के बीच एक दर्दनाक सच फिर सामने आया। दुल्हन और उसके रिश्तेदार गाजे-बाजे के साथ गाड़ियों में नहीं, बल्कि मीलों लंबे पथरीले और ख़तरनाक रास्तों पर पैदल चलकर गाँव पहुँचे। आखिर आज़ादी के सत्तर साल बाद भी उदावा गाँव सड़क से क्यों महरूम है? देखिए हमारी यह विशेष रिपोर्ट... सुंदर पारंपरिक पहनावा... ढोल-दमाऊ की थाप... और ख़ुशी में झूमते बाराती। यह नज़ारा है जौनसार बावर क्षेत्र के उदावा गाँव का, जहाँ शादी की एक बेहद ख़ास और अनूठी परंपरा निभाई जा रही है। यहाँ दूल्हा बारात लेकर नहीं जाता... बल्कि दुल्हन सज-धजकर अपने दूल्हे के घर बारात लेकर पहुँचती है। न कोई फिजूलखर्ची, न किसी तरह की माँग... इस शादी की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि यहाँ दहेज प्रथा पूरी तरह से वर्जित है। जहाँ आज के दौर में शादियाँ दिखावे का जरिया बन चुकी हैं, वहीं जौनसार बावर की यह परंपरा पूरे देश के लिए एक मिसाल पेश करती है। लेकिन इस अनोखी और ख़ूबसूरत शादी के बीच एक कड़वी हकीकत ने सबका ध्यान खींचा। नई-नवेली दुल्हन और उसके रिश्तेदार जब गाँव के लिए निकले, तो उन्हें किसी पक्की सड़क का सहारा नहीं मिला। घंटों तक उबड़-खाबड़ और ख़तरनाक पगडंडियों पर पैदल चलने के बाद ही बारात दूल्हे के घर तक पहुँच सकी। शादी में शामिल होने आए मेहमान जब गाँव के हालात देखकर हैरान रह गए, तो उन्होंने चुप्पी तोड़ने का फैसला किया। बारातियों ने इस बदहाली के वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। आज़ादी के 70 साल बीत जाने के बाद भी सड़क न होने का यह मुद्दा अब पूरे इलाके में चर्चा का विषय बन चुका है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बीमारों को अस्पताल ले जाना हो या घर का राशन पहुँचाना... हर काम के लिए जान जोखिम में डालनी पड़ती है। सवाल यह है कि अपनी ख़ूबसूरत संस्कृति से देश को दिशा दिखाने वाला उदावा गाँव... आख़िर कब तक मुख्यधारा से जुड़ने और एक पक्की सड़क के लिए तरसता रहेगा?0
0
Report
त्योहारी सीजन में बिहार के फूड सेफ्टी ने पटना के बड़े आउटलेट्स पर दबिश
Patna, Bihar:त्योहारों के मद्देनजर बिहार में खाद्य संरक्षा विभाग की कार्रवाई तेज हो गई है। पटना में 21 अक्टूबर को KFC, Barbeque Nation और Pizza Hut समेत कई बड़े फूड आउटलेट्स का निरीक्षण किया गया जहां जांच के दौरान कई प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई और खाद्य पदार्थों के सुरक्षित भंडारण में कमियां मिलीं। Barbeque Nation के बोरिंग रोड स्थित आउटलेट में बदबूदार 30 किलो पनीर और 4 किलो चावल जब्त कर नष्ट कराया गया, जबकि 15 किलो पैक्ड चिकन के इस्तेमाल पर रोक लगा दी गई। वहीं, Barbeque Nation के वन मॉल आउटलेट में ब्रेड के पैकेट में कीड़े मिले और KFC के बोरिंग कैनाल रोड आउटलेट में औद्योगिक उपयोग वाले 835 पीईटी ग्लास के इस्तेमाल पर रोक लगाई गई। खाद्य संरक्षा विभाग ने संबंधित प्रतिष्ठानों से खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे हैं साथ ही, कमियों में सुधार के लिए 14 दिनों का नोटिस जारी किया गया है। विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता, सुरक्षित भंडारण और खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों के मुताबिक, त्योहारों के दौरान लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जांच अभियान लगातार जारी रहेगा।0
0
Report
Advertisement
पॉल्यूशन बढ़ रहा, सरकार की पाबंदियाँ जारी; दिल्ली के कुछ इलाकों में छिड़काव नहीं दिखा
Noida, Uttar Pradesh:पोल्यूशन का स्तर बढ़ता जा रहा है सरकार की तरफ़ से कई पाबंदिया लगायी गयी है इसके अलावा सड़कों पर छिड़काव करने के लिए भी कहा गया है एक तरफ़ एनडीएमसी इलाके में जहाँ छिड़काव किया जा रहा है वही ज़ी मीडिया की टीम एमसीडी इलाके की तरफ़ गई हमारी टीम ओल्ड राजिंदर नगर से शादीपुर डिपो की तरफ़ गई पूरे रास्ते में कहीं पर भी हमें छिड़काव करती हुई गाड़ी नहीं दिखायी दी लोगों का भी कहना है की यहाँ कोई गाड़ी नहीं दिखी0
0
Report
गुरुग्राम-नूंह बिजली लाइसेंस विवाद पर हरियाणा कर्मचारियों की तीन दिन की हड़ताल, सेवाएं प्रभावित संभव
Yamuna Nagar, Haryana:एंकर: गुरुग्राम और नूंह जिलों में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस दिए जाने के विरोध में प्रदेश के बिजली निगमों के कर्मचारी और अधिकारी आंदोलन कर रहे हैं। इसी कड़ी में बिजली कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने आज से तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि वे बिजली सप्लाई बंद नहीं करेंगे, लेकिन अगर किसी कारण बिजली गुल होती है या लाइन में खराबी आती है, तो हड़ताल के दौरान उसे ठीक नहीं किया जाएगा। ऐसे में बिजली उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। वीओ : बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों का विरोध हरियाणा बिजली नियामक आयोग की ओर से गुरुग्राम और नूंह जिलों में समानांतर बिजली वितरण लाइसेंस जारी करने के फैसले को लेकर है। कर्मचारी नेताओं का कहना है कि इस फैसले से कर्मचारी, अधिकारी और उपभोक्ता नाराज हैं। उनका दावा है कि इस निर्णय की मांग किसी ने नहीं की थी और दर्ज कराई गई आपत्तियाँ को भी नजरअंदाज किया गया है। कर्मचारी नेताओं ने सरकार से लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर फैसला वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। बाइट – मंजीत सिंह,कर्मचारी नेता बाइट – पवन कालाडा,कर्मचारी नेता वीओ : विरोध के तहत आज प्रदेशभर में हरियाणा बिजली नियामक आयोग के लाइसेंस जारी करने संबंधी आदेशों की प्रतियाँ जलाकर रोष जताया गया। यमुनानगर में भी बिजली कर्मचारियों और अधिकारियों ने आदेशों की प्रतियाँ जलाकर अपना विरोध दर्ज कराया। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि वे इस फैसले को स्वीकार नहीं करते और सरकार को इसे वापस लेना होगा। उन्होंने चेतावनी दी कि मांगें पूरी न होने पर तीन दिन की हड़ताल को अनिश्चितकालीन भी किया जा सकता है। कर्मचारी नेताओं ने स्पष्ट किया कि आगे की स्थिति की जिम्मेदारी सरकार की होगी। बाइट – अशोक, कर्मचारी नेता Last वीओ : फिलहाल बिजली कर्मचारियों की तीन दिवसीय हड़ताल के ऐलान से प्रदेश में बिजली सेवाओं को लेकर चिंता बढ़ गई है। अब देखना होगा कि सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच बातचीत से कोई समाधान निकलता है या आंदोलन आगे भी जारी रहता है।0
0
Report
रायपुर के मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का हार्दिक स्वागत किया
Begun, Rajasthan:रायपुर मुख्यमंत्री सोशल मीडिया पर किया पोस्ट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के स्वागत में वीडियो किया पोस्ट, वीडियो में छत्तीसगढ़ के मुख्य स्थानों को दिखाया गया, लिखा छत्तीसगढ़ की पावन धरा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन0
0
Report
Advertisement
जालौन में डीसीएम ने स्कूल वैन को टक्कर दी, कई बच्चे घायल
Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में तेज रफ्तार डीसीएम ने स्कूली ओमिनी वैन में मारी जोरदार टक्कर, टक्कर लगते ही हाइवे से नीचे पानी भरे खंदक में पलटी स्कूली बच्चों से भरी वैन, कई छात्र घायल, ओमनी वैन सड़क से नीचे खंदक में पलटने से बच्चों में मची चीख-पुकार, स्कूल वैन में सवार थे 13 स्कूली बच्चे, टीचर और वैन चालक, सूचना पर पहुंची पुलिस ने रेस्क्यू कर बच्चों को सुरक्षित निकाला बाहर, हादसे में गंभीर घायल एक बच्चे को जिला अस्पताल उरई पहुंचाया गया, चालक और टीचर को भी आई मामूली चोटें कुरकुरु गांव से अंकुरण प्ले स्कूल एट जा रहे थे वैन सवार सभी बच्चे, जालौन के एट कोतवाली के NH-27 कोटरा ओवरब्रिज के पास की घटना।0
0
Report
रायगढ़ जूटमिल पुलिस ने चाकू से लूट के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार किया
Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जूटमिल पुलिस ने चाकू से लूट के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार किया है. लूट की वारदात 10 अक्टूबर को अमलीभौना स्थित शीला पेट्रोल पंप के पास हुई थी, जहां आरोपियों ने चालक से POCO M7 मोबाइल और 200 रुपये लूटे थे. लूटे गए मोबाइल में दूसरे सिम कार्ड के इस्तेमाल से पुलिस आरोपियों तक पहुंची. जांच में मोबाइल की खरीद-बिक्री की कई कड़ियाँ सामने आईं, जिसके बाद मुख्य आरोपी तक पहुंच बनाई गई. पुलिस ने लूट के मुख्य आरोपी शनि केंवट के अलावा लूट का मोबाइल खरीदने-बेचने के आरोप में नीरज परियानी, भुवन निषाद, रोहित दुलेवाले, संजय कुमार सिंह और आकाश डेविड को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल और बिक्री की रकम से खरीदा गया Samsung A36 मोबाइल भी जब्त किया गया है.0
0
Report
सिरपुर UNESCO विश्व धरोहर सूची में संभावित जगह, छत्तीसगढ़ की वैश्विक पहचान के कदम
Begun, Rajasthan:रायपुर सिरपुर को यूनेस्को की संभावित विश्व धरोहर सूची में मिली जगह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट, छत्तीसगढ़ की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को मिलेगी वैश्विक पहचान सिरपुर की समृद्ध सभ्यता, कला और ज्ञान परंपरा को विश्व पटल पर स्थापित करने की दिशा में बड़ा कदम ‘विरासत भी, विकास भी’ के संकल्प को मिली नई मजबूत0
0
Report
Advertisement
बगोदर स्टेडियम में रोचक रावण दहन, अहंकार त्याग का संदेश
Giridih, Jharkhand:एभीबी : तैलिक साहू समाज बगोदर कमेटी द्वारा बगोदर स्टेडियम में भव्य रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक नागेंद्र महतो, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, कोलकाता साहू समाज के अध्यक्ष अशोक साव, कोडरमा की पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता, झामुमो नेता शत्रुघ्न प्रसाद मंडल, उप प्रमुख हरेंद्र सिंह और मुखिया सरिया साव ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने रावण के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रावण दहन का उद्देश्य अपने भीतर के अहंकार को समाप्त कर समाज में बेहतर संदेश और आपसी भाईचारा स्थापित करना है। इसके बाद अतिथियों ने तीर चलाकर रावण के पुतले का दहन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों को अहंकार त्यागकर एक बेहतर समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया।0
0
Report
तरौली SBI शाखा में भीषण आग, समय रहते काबू, बड़ा हादसा टला
Mathura, Uttar Pradesh:SBI कीशाखा में तड़के लगी आग, समय रहते पाया काबू; टला बड़ा हादसा तरौली: भारतीय स्टेट बैंक (SBI) की तरौली शाखा में गुरुवार तड़के भीषण आग लगने की घटना सामने आई। समय रहते स्थिति पर काबू पा लिए जाने के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। कैसे हुआ हादसा? घटना तड़के करीब तीन बजे की है। बैंक के बिजली के पैनलों में अचानक आग भड़क उठी, जिससे पैनल और आसपास का हिस्सा बुरी तरह प्रभावित हुआ। गनीमत यह रही कि आग की सूचना समय रहते मिल गई। तत्परता से टला बड़ा नुकसान घटना की सूचना मिलते ही शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे और आपातकालीन सेवा (112) को कॉल कर पुलिस व प्रशासन को सूचित किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि आग पर तुरंत काबू नहीं पाया जाता, तो आसपास के क्षेत्र और बैंक को भारी नुकसान हो सकता था। शॉर्ट सर्किट की आशंका शाखा प्रबंधक हेमंत कुमार के अनुसार, प्रथम दृष्टया आग लगने की मुख्य वजह शॉर्ट सर्किट प्रतीत हो रही है। हालांकि, तकनीकी टीम की विस्तृत जांच के बाद ही आग लगने के वास्तविक कारणों का आधिकारिक रूप से पता चल सकेगा। वित्तीय नुकसान का आकलन भी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। नए भवन में शिफ्ट होने के कुछ ही दिन बाद घटना गौरतलब है कि SBI की यह शाखा महज पांच दिन पहले ही तरौली बाजार से स्थानांतरित होकर अकबरपुर-शेरगढ़ रोड स्थित एक नए भवन में शिफ्ट हुई थी। नई जगह पर बैंक शुरू होने के कुछ ही दिनों के भीतर हुई इस दुर्घटना ने बैंक परिसर की सुरक्षा और विद्युत व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।0
0
Report
इलाहाबाद-झांसी स्नातक MLC चुनाव के लिए पुलिस-प्रशासन ने की सुरक्षा तैयारियाँ
Prayagraj, Uttar Pradesh:इलाहाबाद झांसी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर तैयारियां पूरी, कल संगम नगरी प्रयागराज के 152 बूथों पर डाले जाएंगे वोट, मतदान से पहले पुलिस और प्रशासन ने की संयुक्त बैठक, चुनाव को सकुशल संपन्न कराने को लेकर पुलिसकर्मियों को दिए गए जरूरी दिशा निर्देश, 2 लाख 64 हजार 230 मतदाता इलाहाबाद झांसी स्नातक क्षेत्र के प्रत्याशी के भाग्य का कल करेंगे फैसला, बीजेपी ने राकेश सिंह राठौर और सपा ने डॉ मान सिंह यादव को बनाया है प्रत्याशी। इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र एमएलसी चुनाव के लिए प्रयागराज में 152 बूथ बनाए गए हैं, जिन्हें अलग अलग सेक्टर में बांटा गया है। पुलिस के साथ जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की भी ड्यूटी पोलिंग स्टेशनों पर लगाई गई है। स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर प्रयागराज में पुलिस और प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आ रहा है। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पोलिंग पार्टियों की रवानगी से पहले संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में ड्यूटी पर लगाए गए पुलिसकर्मियों को उनकी जिम्मेदारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही मतदान के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने, सतर्कता बरतने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव के दौरान कानून- व्यवस्था बनाए रखना और मतदान प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराना प्राथमिकता है। इलाहाबाद झांसी स्नातक क्षेत्र एमएलसी चुनाव में लगभग 2 लाख 64 हजार मतदाता हैं। जिसमें 1 लाख 15 हजार के लगभग मतदाता प्रयागराज में हैं। समाजवादी पार्टी ने निवर्तमान एमएलसी डॉ मान सिंह यादव को दुबारा प्रत्याशी बनाया है। डॉ मान सिंह यादव का मुकाबला बीजेपी के प्रत्याशी राकेश Singh राठौर से है। पिछली बार सपा के डॉ मान सिंह यादव ने बीजेपी के डॉ यज्ञ दत्ता शर्मा को करीब तीन हजार मतों से हराकर जीत दर्ज की थी। इस बार डॉ मान सिंह यादव का सामना जालौन के राकेश सिंह राठौर से होने वाला है। इलाहाबाद झांसी स्नातक क्षेत्र में कुल 2 लाख 64 हजार मतदाता हैं। जिसमें बांदा जनपद में 19 हजार 794 मतदाता हैं, चित्रकूट 11619, फतेहपुर 17596, हमीरपुर 15480, जालौन 20999, झांसी 25220, कौशांबी 20140, ललितपुर 11330, महोबा 7033 और प्रयागराज में 1 लाख 15 हजार 19 मतदाता हैं।0
0
Report
Advertisement
