Back
बाराबंकी: 41 लाख कीमत का गांजा 81.824 किलोग्राम बरामद, दो भाइयों को गिरफ्तार
NSNITIN SRIVASTAVA
Dec 30, 2025 14:35:35
Barabanki, Uttar Pradesh
Barabanki Story- 41 लाख का गांजा बरामद, तस्कर सगे भाई गिरफ्तार, एएनटीएफ की कार्रवाई, आल्टो कार, मोबाइल जब्त
-एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) बाराबंकी टीम को मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। टीम ने कार्रवाई करते हुए गांजा तस्कर दो सगे भाईयों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 81.824 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 41 लाख रुपये बताई जा रही, बरामद किया गया है। इसके अलावा एक अल्टो कार, एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन तथा नकद रुपये भी जब्त किए गए।
-यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक एवं उच्च अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अंकुर शिवहरे (35 वर्ष) और श्याम शिवहरे (40 वर्ष) पुत्र रामप्रकाश शिवहरे निवासी मोहल्ला राजेन्द्र नगर, थाना कोतवाली उरई, जनपद जालौन के रूप में हुई है। पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे आपस में धन एकत्र कर गांजा खरीदते थे और उसे ऊंचे दामों पर बेचकर मुनाफा कमाते थे। इसी अवैध कमाई से वे अपने परिवार की जिम्मेदारियां निभा रहे थे। आरोपियों से गांजा खरीदने और सप्लाई करने वाले नेटवर्क की जानकारी भी मिली है, जिस पर एएनटीएफ द्वारा फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंकेज के तहत आगे की कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ पहले से ही एनडीपीएस एक्ट, गैंगस्टर एक्ट और मारपीट से जुड़े कई आपराधिक मामले विभिन्न थानो में दर्ज हैं, जिससे उनके शातिर अपराधी होने की पुष्टि होती है। मंगलवार को दोनों आरोपी जालौन जिला कोतवाली उरई क्षेत्र में इगलासपुरा चौराहे से लगभग 150 मीटर दूर गिरफ्तार किया गया। इस संबंध में थाना कोतवाली उरई में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। इस अभियान में कोतवाली उरई पुलिस का भी सहयोग रहा।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
SMSURYA MOHANTY
FollowDec 30, 2025 16:06:09Khordha, Odisha:ଖୋର୍ଦ୍ଧା:- ବ୍ଲକ କାର୍ଯ୍ୟାଳୟ ଠାରୁ ପଲ୍ଲାହାଟ ଛକ ମଧ୍ୟରେ ରାସ୍ତାର ବାମପଟେ ଥିବା ସମସ୍ତ ଜବରଦଖଲ ଦୋକାନ ଗୃହକୁ ମାଟିରେ ମିଶାଇଲା ପୌର ପରିଷଦ。
0
Report
PTPawan Tiwari
FollowDec 30, 2025 16:05:580
Report
0
Report
MMMohammad Muzammil
FollowDec 30, 2025 16:05:330
Report
ASABDUL SATTAR
FollowDec 30, 2025 16:04:51Jhansi, Uttar Pradesh:बताया जा रहा है की मारपीट और पथराव के चलते हाईवे पर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही...जिसके चलते ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति पैदा हो गई
0
Report
RSRAJEEV SHARMA
FollowDec 30, 2025 16:04:36Bahraich, Uttar Pradesh:अगली खबर बहराइच से है...यहां लंबे समय से आतंक फैला रहा 8वां भेड़िया भी ढेर हो गया है। हालांकि माना जा रहा है कि इलाके में अभी और भी भेड़िए हो सकते हैं जिनकी तलाश में वन विभाग की टीमें इलाका छान रही हैं
0
Report
RRRakesh Ranjan
FollowDec 30, 2025 16:04:230
Report
VSVARUN SHARMA
FollowDec 30, 2025 16:03:440
Report
DKDeepesh Kumar
FollowDec 30, 2025 16:03:160
Report
ASAshutosh Sharma1
FollowDec 30, 2025 16:03:050
Report
AYAmit Yadav
FollowDec 30, 2025 16:02:490
Report
DRDivya Rani
FollowDec 30, 2025 16:01:590
Report
SMSarfaraj Musa
FollowDec 30, 2025 16:01:360
Report
RKRANJEET Kumar OJHA
FollowDec 30, 2025 16:00:390
Report