Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Banda210001

बांदा में दो बाइकों की भिड़ंत: एक की मौत, तीन घायल

AMATUL MISHRA
Nov 06, 2025 03:45:20
Banda, Uttar Pradesh
बांदा में 2 तेज रफ्तार बाइकों में आमने-सामने की टक्कर हो गई. बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत हो गई है तो वहीं दोनों भाइको में सवार अन्य 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है घटना पैलानी थाना क्षेत्र के निवाइच गांव के पास की है जहां दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई हादसे में एक बाइक का सवार मोहित व धीरज निवासी ग्राम जसपुरा व दूसरी बाइक के सवार 38 वर्षीय बालेंद्र सिंह व उसका साथी रंजन तिवारी निवासी ग्राम मवई गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर पहुंचा या जहां उपचार के दौरान घायल बालेंद्र की मौत हो गई है। अंतिम घायलों का इलाज ट्रामा सेंटर में चल रहा है।
0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
SKSHIV KUMAR
Nov 06, 2025 05:38:13
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में परिवार की पांच महिलाएं पानी की ऊंची टंकी पर चढ़ गई है और कूद कर आत्महत्या करने की धमकी दे रही है. महिलाओं का आरोप है कि दबंगों ने उनकी दुकानों पर ताले डाल दिए हैं और कब्जा कर लिया है. अगर दुकानों से अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो वह पानी की टंकी से कूद कर अपनी जान दे देगी. फिलहाल मौके पर पुलिस मौजूद है उन्हें उतारने की कोशिश कर रही है. पूरा मामला थाना कलान कस्बे का है. बताया जा रहा है कि कस्बे की रहने वाली एक ही परिवार की पांच महिलाएं कस्बे के बीच में बनी सबसे ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई है. यह महिलाएं सुबह 4:00 बजे पानी की टंकी पर चढ़ गई थी. इसके बाद सुबह होते ही लोगों ने उन्हें पानी की टंकी पर चढ़ा देखा इसके बाद मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई. पानी की टंकी पर चढ़ी महिलाओं का आरोप है कि उनके घर के पास बनी दुकानों पर कुछ दबंगों ने जबरन ताले डाल दिए हैं और उन पर कब्जा कर लिया है. तमाम शिकायतों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई तो वह पानी की टंकी पर चढ़कर दुकान कब्जा खाली करने की मांग कर रही है. फिलहाल मौके पर पुलिस महिलाओं को उतारने का प्रयास कर रही है.
0
comment0
Report
KRKishore Roy
Nov 06, 2025 05:38:00
Noida, Uttar Pradesh:कठूमर/अलवर जमीन के कब्जे को लेकर मथुराहेड़ा में खूनी संघर्ष, दो महिलाओं समेत पांच घायल अलवर जिले के कठूमर थाना क्षेत्र के मथुराहेड़ा गांव में बुधवार को जमीन के कब्जे को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी झड़प हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि लाठी-सरियों और कुल्हाड़ियों से हमला कर दिया गया। इस हमले में दो महिलाओं समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में ओमप्रकाश जाटव, देवीराम, श्यामलाल, नेहा और फूलवती शामिल हैं। इनमें से दो की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिन्हें अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय रैफर किया गया है。 जानकारी के अनुसार, गांव के देवीराम जाटव की जमीन पर पड़ोसी राधे और मनिंदर कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। आरोप है कि वे जमीन पर बार-बार उपले और अन्य सामान रख देते थे, जिसको लेकर पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हो चुका है। बुधवार को जब देवीराम ने इसका विरोध किया तो राधे, मनिंदर, मनोज, गिर्राज और गंगाराम समेत करीब 30-40 लोग हथियारों से लैस होकर आ गए और हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी है。
0
comment0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
Nov 06, 2025 05:37:39
Firozabad, Uttar Pradesh:न्यूज स्क्रॉल फिरोजाबाद फिरोजाबाद - जिले में पंचायतों में 5.61 करोड़ से अधिक का भ्रष्टाचार पकड़ा,नियमों को तांक पर रखकर पकड़ा भ्रष्टाचार。 फिरोजाबाद -- जिले के जसराना थाना क्षेत्र अंतर्गत कक्षा पांच के छात्र ने फंदे से लटक कर दे दी जान फिरोजाबाद -- जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मां बेटी झुलसी, बहु के मायके वालों पर आग लगाने का आरोप。 फिरोजाबाद -- जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नगला बरी में स्थित एक निजी अस्पताल में नवजात की मौत पर हंगामा。 फिरोजाबाद - जिले के टूंडला क्षेत्र अंतर्गत ओवरब्रिज पर पलटा धान से भरा ट्रोला, घंटों लगा जाम。 फिरोजाबाद -- जिले के बसई मुहम्मदपुर पर दो ऑटो में संदिग्ध हड्डियों के मिलने पर हंगामा फिरोजाबाद-- जिले के टूंडला रेलवे स्टेशन पर सिविल ड्रेस में आरपीएफ टीम ने मांगे कागजात, स्टेशन पर स्टाल मैनेजर से तकरार。 फिरोजाबाद-जिले में प्रतिदिन 12.5 तन बायोगैस उत्पादन की क्षमता का प्लांट जल्द होगा शुरू。 फिरोजाबाद -जिले के मेडिकल कॉलेज के नेत्र रोग विभाग में मरीज से मारपीट,पीड़ित ने सीएमओ और सीएमएस से की शिकायत。
0
comment0
Report
Nov 06, 2025 05:37:17
0
comment0
Report
NGNakibUddin gazi
Nov 06, 2025 05:36:56
Jalabaria, West Bengal:মানুষের আতঙ্ক, ভয় ,সংশয় কাটাতেই তৃণমূল কংগ্রেসের উদ্যোগে তৈরি হয়েছে ক্যাম্প, যেখানে বাসিন্দারা জানার জন্য ভিড় জমিয়েছে। দক্ষিণ ২৪ পরগনা ডায়মন্ড হারবার পৌরসভার অন্তর্গত ১৬ টি ওয়ার্ডে একটি করে ক্যাম্প তৈরি করা হয়েছে, এই ক্যাম্প চলবে এক মাস ধরে ওয়ার্ডের বুথ স্তরে ভোটারদের পরিষেবা দেওয়ার জন্য তৃণমূল কংগ্রেসের উদ্যোগে অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায় নির্দেশে তৈরি হয়েছে ক্যাম্পে, নাম দেয়া হয়েছে "বাংলার ভোট রক্ষা শিবির"। ডায়মন্ড হারবার পৌরসভার 10 নম্বর ওয়ার্ডে এঁরকমই ছবি দেখা গেল ক্যাম্পে রীতি মতন তিনটি বুথের মানুষ এস আই আর সমস্যায় জর্জরিত, আর সেই সমস্যার সমাধানের জন্য বুথে গিয়ে ভিড় জমিয়েছে স্থানীয় বাসিন্দারা। এদিন ডায়মন্ড হারবার বিধানসভার বিধায়ক পান্নালাল হালদার ও ডায়মন্ড হারবার বিধানসভার তৃণমূল কংগ্রেসের পর্যবেক্ষক শামীম আহমেদ সহ নেতৃত্বরা এই ক্যাম্পে গিয়ে সাধারণ মানুষের বোঝাচ্ছেন আতঙ্ক হবেন না ভয় পাবেন না, বাড়িতে বাড়িতে BOL যাবে তারা যে ফর্মটা দেবে সেই ফর্মটা অবশ্যই করে নেবেন। নিজেরা বুঝতে না পারলে ক্যাম্পে আসবেন তৃণমূল কংগ্রেসের কর্মীরা থাকবে তারা ফিলাপ করে দেবে। কোন ভোটার যাতে কোনোভাবেই বাদ না যায়, সেই লক্ষ্যে তৃণমূল কংগ্রেস সর্বদা সমস্ত মানুষের পাশে থাকবে। এদিন পর্যবেক্ষক শামীম আহমেদ বলেন আপনাদের বাড়িতে বাড়িতে তৃণমূল কংগ্রেসের কর্মীরা যাবে ভোটের চাওয়ার জন্য নয়, আপনার নাগরিকতা সঠিকভাবে যাতে হয় সেই কারণে আপনাদেরকে সাহায্য করতে যাবেন আপনারা নির্ভয়ে নিশ্চিন্তে থাকুন আপনারাদের পাশে আছে বাংলার মুখ্যমন্ত্রী মমতা বন্দ্যোপাধ্যায় ডায়মন্ডহারবার লোকসভা কেন্দ্রের সাংসদ অভিষেক বন্দ্যোপাধ্যায় আমরা তার সৈনিক হিসেবে মানুষের জন্য কাজ করে যাব। সে যে কোন দলের মানুষ হোক না কেন। এখন মানুষকে প্রমাণ দিতে হবে সে এদেশের নাগরিক কিনা মানুষের সমস্যায় ফেলে বিজেপি ভোটের বই তরনি পার করার জন্য নির্বাচন কমিশনের সঙ্গে যোগসাজ করে এই ধরনের বিপদে ফেলেছে সাধারণ মানুষকে। সেটা আমরা কখনো করতে দেব না ,একটাও ভোটার যাতে না বাদ যায় সেদিকে আমাদের তীক্ষ্ণজর থাকবে। এদিন এই ক্যাম্পে উপস্থিত ছিলেন ডায়মন্ড হারবার পৌরসভার চেয়ারম্যান প্রণব কুমার দাস, ডায়মন্ডহারবার টাউন তৃণমূল কংগ্রেসের সভাপতি সৌমেন তরফদার, ও ডায়মন হারবার টাউন তৃণমূল কংগ্রেসের যুব সভাপতি পুষ্পেন্দু সহ ডায়মন হারবার এক নম্বর ব্লকের পঞ্চায়েত সমিতির সভাপতি গৌতম অধিকারী শিক্ষক নেতা মইদুল ইসলাম, কামারপোল পঞ্চায়েতের প্রধান মইদুল ইসলাম ও অন্যান্য নেতৃত্বরা।
0
comment0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
Nov 06, 2025 05:36:27
Firozabad, Uttar Pradesh:ओटो चालक गिरफ्तार ANC - यूपी के फिरोजाबाद में थाना बसई मोहम्मदपुर क्षेत्र में दो ऑटो संदिग्ध सामान के साथ दबोचे गए। स्थानीय लोगों को शक होने पर उन्होंने दोनों वाहनों को रोक लिया। सूचना पर पहुंची थाना बसई मोहम्मदपुर पुलिस ने दोनों ऑटो को कब्जे में लेते हुए दो व्यक्तियों को संदिग्ध सामान (जानवर का मास) समेत हिरासत में ले लिया।संदिग्ध सामग्री की पुष्टि के लिए वेटेनरी डॉक्टर की टीम से सैंपलिंग कराई गई है। पुलिस दोनों व्यक्तियों से पूछताछ कर रही है और मामले में संबंधित धाराओं में अभियोग दर्ज किया जा रहा है। इस दौरान कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर लाठीचार्ज की अफवाहें फैल गई थीं, जिन्हें क्षेत्राधिकारी ने पूरी तरह से खारिज किया है। सीओ का कहना है कि मौके पर किसी प्रकार का लाठीचार्ज नहीं हुआ है। स्थिति पूर्णतः नियंत्रण में है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।
0
comment0
Report
GPGYANENDRA PRATAP
Nov 06, 2025 05:35:53
0
comment0
Report
PKPREMENDRA KUMAR
Nov 06, 2025 05:35:31
Firozabad, Uttar Pradesh:शादी से पहले बवाल, दोनों पक्षों में चले लात-घूंसे और कुर्सियां ANC - यूपी के फिरोजाबाद में शादी के कार्यक्रम से पहले सगाई की रसम के दौरान स्टेशन रोड स्थित एक होटल में जमकर हंगामा हो गया। लड़का और लड़की पक्ष के लोगों में किसी बात को लेकर कहासुनी इतनी बढ़ गई कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर कुर्सियां फेंकी और सड़क पर आते ही लात-घूंसे चलने लगे। Vo - जानकारी के अनुसार, थाना दक्षिण क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित आईएस होटल में रविवार रात को सगाई का कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान रसम को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्ष होटल से बाहर सड़क पर आ गए। वहां भी कुछ देर तक जमकर मारपीट होती रही।घटना की सूचना पर थाना दक्षिण पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। फिलहाल पुलिस मामले में पूछताछ कर रही है इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है。
0
comment0
Report
VRVIJAY RANA
Nov 06, 2025 05:35:20
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ | हरियाणा पुलिस ने 5–20 नवंबर, 2025 के बीच राज्यभर में “ऑपरेशन ट्रैकडाउन” शुरू किया है। मकसद साफ है—गोलीबारी से जुड़े भगौड़ों की पहचान करके उन्हें जल्दी से जेल भेजना और आगे अपराध रोकना। आदेश में जिम्मेदारी, समय-सीमा और काम का तरीका साफ बताया गया है। इस ऑपरेशन का समन्वय IG क्राइम राकेश आर्य करेंगे। कोई भी नागरिक उनसे सीधे मोबाइल नंबर +91 90342 90495 पर सूचना दे सकता है। पहचान गोपनीय रखी जाएगी। आदेश के मुताबिक जिनकी पहचान नहीं हुई है, उनकी पहचान करें। जिनकी पहचान हो गई है लेकिन वे फरार हैं, उन्हें पाताल से भी ढूंढ निकालें और गिरफ्तार करें। जो आरोपी जमानत पर बाहर हैं, उनकी हिस्ट्री शीट खोलें। अगर वे फिर से अपराध में सक्रिय हैं, तो उनकी जमानत रद्द कराने की कार्रवाई करें। जहां अपराध सुनियोजित तरीके से हो रहा है, वहां संगठित अपराध की सख्त धाराएं लगाएं। अपराध से कमाई गई संपत्ति को चिन्हित कर जब्त करें। जो लोग ऐसे अपराधियों को प्रश्रय, संरक्षण या फंडिंग दे रहे हैं, उन पर भी सख्त कानूनी कार्रवाई करें。 जवाबदेही साफ है। SHO और DSP अपने-अपने क्षेत्र में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए सीधे जिम्मेदार होंगे। हर थाना/उपमंडल अपनी “सबसे बदनाम 5” अपराधियों की सूची बनाएगा और उन्हें जेल भेजेगा—गिरफ्तारी, सरेंडर या जमानत रद्दीकरण के जरिए। इसी तरह हर जिला और जोन “सबसे बदनाम 10” की सूची बनाएंगे। इसके नतीजों के लिए SP/DCP/CP जिम्मेदार होंगे। राज्य स्तर पर STF “सबसे बदनाम 20” की सूची तैयार करेगा और उनकी धर-पकड़ के लिए व्यापक ऑपरेशन चलाएगा。 आदेश में यह भी कहा गया है कि इन सूचीबद्ध अपराधियों को आगे अपराध करने से रोकना और पुराने अपराधों के लिए कानून के सामने जवाबदेह ठहराना जरूरी है। अगर ये आगे भी अपराध करते हैं, तो संबंधित अधिकारी जिम्मेदार माने जाएंगे। मतलब, केवल गिरफ़्तारी नहीं, बल्कि रोकथाम और मजबूत कानूनी कार्रवाई—दोनों पर बराबर जोर है。 पड़ोसी राज्यों से मिलकर काम होगा। पंजाब, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, और केंद्र Shasth-ित प्रदेश दिल्ली व चंडीगढ़ के साथ समन्वय कर सीमावर्ती इलाकों में चेकिंग, संयुक्त कार्रवाई और कस्टडी ट्रांसफर तेज किए जाएंगे। लक्ष्य यह है कि फरार अपराधी राज्य बदलकर बच न निकलें। इस ऑपरेशन की भाषा और तरीका सरल और सीधा है। फोकस दिखावे पर नहीं, बल्कि काम के नतीजों पर है—कितने गिरफ्तार हुए, किन मामलों में जमानत रद्द हुई, कहां संगठित अपराध की धाराएं लगीं, कितनी संपत्ति जब्त हुई, और क्या नई वारदातें रोकी गई। नागरिकों के लिए IG क्राइम का नंबर साझा करना इस बात का संकेत है कि पुलिस सूचना को महत्व दे रही है और पहचान की गोपनीयता सुनिश्चित करेगी। “सबसे बदनाम 5/10/20” की सूची सिर्फ कागज नहीं, बल्कि प्राथमिकता तय करने का टूल है। इससे संसाधन और समय वहीं लगेंगे जहां जोखिम सबसे ज्यादा है। थानों को पहचान, तलाश और गिरफ्तारी—तीनों मोर्चों पर साथ काम करना होगा। पहचान में CCTV फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड, स्थानीय सूचनाएं और ट्रांजिट पॉइंट की निगरानी मदद करेगी। जमानत रद्द कराने के लिए ताजा गतिविधियों के रिकॉर्ड और साक्ष्य के साथ अदालत जाना होगा। जहां नेटवर्क और फंडिंग दिखे, वहीं संगठित अपराध की धाराएं लगेंगी और संपत्ति जब्ती होगी, ताकि दोबारा अपराध करने की ताकत टूटे。 यह भी साफ संकेत है कि हर स्तर पर नाम लेकर जिम्मेदारी तय की जा रही है—किस SHO/DSP ke इलाके की “सबसे बदनाम 5” सूची में कौन-कौन हैं, जिला/जोन की “सबसे बदनाम 10” का स्टेटस क्या है, STF की “सबसे बदनाम 20” पर कितनी प्रगति हुई। 16 दिनों में गिरफ्तारी, अदालत में दायर याचिकाएं, वारंट की तामील और सीमाओं पर समन्वित कार्रवाई जैसे सूचकांकों से सफलता मापी जाएगी। ऑपरेशन के अंत में इस्तेमाल किए गए हैशटैग—#HotOnYourTrail, #NoPlaceToHide, #OperationTrackdown, #कानून_करेगा_अपना_काम—भगोड़ों के लिए चेतावनी भी हैं और लोगों के लिए भरोसा भी कि कानून अपना काम करेगा, समय पर और साक्ष्यों के साथ। फिलहाल दिशा साफ है: “सबसे बदनाम” अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी, उनके नेटवर्क पर कानूनी नकेल, पड़ोसी राज्यों के साथ मिलकर तेज कार्रवाई, और नागरिकों से मिली सूचना का सुरक्षित इस्तेमाल。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top