icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हाइवे पर तेज रफ्तार का कहर ,एक कि मौत,दो घायल,

Shrvan PanditShrvan PanditFollow3m ago
Shamli, Uttar Pradesh:शामली जनपद के दिल्ली यमुनोत्री हाइवे पर एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार मजदूर की मौत हो गई। जबकि मृतक मजदूर के दो अन्य साथी मजदूर भी गम्भीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसा उसे वक्त हुआ जब बाइक पर सवार होकर तीन मजदूर अपने काम पर जा रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार एक ट्रक ने मजदूरों की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी और मौके पर फरार हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुची पुलिस ने मृतक के सब को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही घायलों को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर किया गया है। थाना थानाभवन क्षेत्र के गांव भैंसानी निवासी हारिस अपने दो साथी मजदूरों आशु और शोएब के साथ बाइक पर सवार होकर कांधला क्षेत्र के गांव गंगेरू में मजदूरी करने के लिए जा रहा था। इसी दौरान गांव खन्दावली के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार तीनों मजदूर सड़क पर जा गिरे। हादसे में हारिस की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके दोनों साथी आशु और शोएब गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटना की जांच शुरू कर दी है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।
0
0
Report

तिरंगा यात्रा के बाद 40 से अधिक छात्राओं की तबीयत बिगड़ी, कई बेहोश

ASAmit SinghFollow6m ago
Deoria, Uttar Pradesh:जिला प्रशासन के आदेश पर गुरुवार को जिला मुख्यालय में निकाली गई तिरंगा यात्रा के बाद कस्तूरबा गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं की तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। यात्रा में शामिल होकर स्कूल पहुंचने के बाद एक-एक कर 40 से अधिक छात्राओं की तबीयत बिगड़ गई और कई छात्राएं बेहोश होकर गिर पड़ीं। छात्राओं की हालत बिगड़ते ही स्कूल प्रशासन में अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद कई एंबुलेंस स्कूल पहुंचीं और बीमार छात्राओं को तत्काल देवरिया मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। कुछ छात्राओं को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों की टीम छात्राओं के उपचार में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि जिला मुख्यालय में आयोजित तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में छात्राएं शामिल हुई थीं। यात्रा के दौरान तेज धूप और गर्मी के बाद स्कूल पहुंचने पर छात्राओं की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। देखते ही देखते कई छात्राएं बेहोश होकर गिरने लगीं, जिसके बाद स्कूल प्रशासन ने तत्काल उन्हें अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। घटना की सूचना मिलते ही मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में भी अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में छात्राओं के पहुंचने के बाद डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम उपचार में जुट गई।इस संबंध में कस्तूरबा गांधी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य मंजू राय ने तिरंगा यात्रा के दौरान मेडिकल सुविधा और पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं होने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि यदि मौके पर बेहतर मेडिकल व्यवस्था उपलब्ध होती तो छात्राओं को तत्काल उपचार मिल सकता था।इस मामले में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि 40 से अधिक बच्चे बीमार हुए हैं और सभी का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। उन्होंने कहा कि धूप अधिक थी और व्यवस्थाएं भी की गई थीं। डीएम ने यह भी माना कि थोड़ी-बहुत लापरवाही हुई है। डीएम ने कहा कि फिलहाल सभी छात्राओं का इलाज चल रहा है और उनके जल्द स्वस्थ होने की उम्मीद है। उन्होंने लोगों से पैनिक नहीं करने की अपील की है।
0
0
Report

UP: UNSC रिपोर्ट से AQIS की भूमिका—पूर्व DGP जैन कहते विदेशी साजिश

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ, UP: नवंबर 2025 में हुए लाल किला ब्लास्ट से इंडियन सबकॉन्टिनेंट में अल-कायदा को जोड़ने वाली UNSC की रिपोर्ट पर, UP के पूर्व DGP अरविंद कुमार जैन ने कहा, "यह पहले से ही साफ था कि इसके पीछे बाहरी ताकतें थीं, यह हमले के तरीके, की गई तैयारियों, मुस्लिम कम्युनिटी के बहुत पढ़े-लिखे लोगों के शामिल होने, फंडिंग के तरीकों और जिस तरह से कच्चा माल खरीदा गया, उससे साफ था। इन सभी बातों से पता चलता है कि हमारे देश को अस्थिर करने के मकसद से एक बड़ी साज़िश की जा रही थी। अल-कायदा, खासकर इंडियन सबकॉन्टिनेंट से उसका हिस्सा, AQIS, यहां एक्टिव है और लगातार खतरा बना हुआ है। पुलिस और इंटेलिजेंस एजेंसियों को उन्हें काबू में रखने के लिए दो कदम आगे रहना होगा। स्लीपर सेल को खत्म करना, रियल-टाइम इंटेलिजेंस इकट्ठा करना और ग्राउंड लेवल पर काम करना बहुत ज़रूरी है। लोकल पुलिस स्टेशनों के लिए एक्टिव रहना, कम्युनिटी में भरोसा बनाना और इंटेलिजेंस इकट्ठा करना ज़रूरी है। इस केस के बारे में इंटेलिजेंस J&K के एक पुलिस स्टेशन ने तैयार की थी, जिससे पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ।
0
0
Report
Advertisement

अरपा नदी में डूबकर 14 वर्षीय सौरभ धुरी की मौत, SDRF ने शव बरामद

Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। जिले के सरकंडा थाना क्षेत्र के अंतर्गत अरपा नदी में नहाने के दौरान एक बहुत ही दुखद और दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें एक किशोर की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जबड़ापारा का रहने वाला 14 वर्षीय सौरभ धुरी अपने कुछ साथियों के साथ अरपा नदी में नहाने के लिए गया था। सभी बच्चे नदी में नहा रहे थे, तभी नहाने के दौरान सौरभ अचानक पानी की अधिक गहराई वाले हिस्से में चला गया और पानी में डूबने लगा।​उसके साथियों ने जब उसे डूबते हुए देखा तो घबरा गए और तुरंत आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचित किया। सूचना मिलते ही राहत और बचाव कार्य के लिए एसडीआरएफ (SDRF) की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और नदी में डूबे बच्चे की तलाश शुरू की। टीम के गोताखोरों ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी के पानी से सौरभ के शव को बाहर निकाला。
0
0
Report

उत्तराखंड में SHG से महिलाएं आर्थिक सशक्त बनीं, 3 लाख लखपति दीदियाँ

Noida, Uttar Pradesh:देहरादून: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि उत्तराखंड के आर्थिक और सामाजिक बदलाव में महिलाएं सबसे बड़ी भूमिका निभा रही हैं। सेल्फ-हेल्प ग्रुप (SHG) से जुड़ी महिलाएं न सिर्फ आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन रही हैं, बल्कि राज्य के विकास में भी अहम भूमिका निभा रही हैं। इन ग्रुप को अलग-अलग आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है ताकि इनकम के नए और टिकाऊ सोर्स बन सकें। राज्य सरकार हर लेवल पर महिलाओं की इज्ज़त, सुरक्षा और आर्थिक रूप से मज़बूती सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में, उत्तराखंड ने महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में एक अहम मुकाम हासिल किया है। सरकार की लगातार कोशिशों का नतीजा है कि राज्य में लखपति दीदियों की संख्या 3.03 लाख को पार कर गई है। संबंधित विभाग अब फाइनेंशियल ईयर 2026-27 में तय समय से पहले 1.12 लाख और महिला लखपति दीदी बनाने के लक्ष्य को हासिल करने के लिए काम कर रहे हैं। उत्तराखंड स्टेट रूरल लाइवलीहुड मिशन के तहत, धामी सरकार ने महिलाओं को मज़बूत बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने के लिए कई अहम पहल की हैं। इन्हीं कोशिशों के तहत नवंबर 2022 में लखपति दीदी स्कीम शुरू की गई थी। सरकार के पक्के इरादे और पक्के इरादे से यह स्कीम हर साल नए रिकॉर्ड बना रही है। स्कीम के तहत तय हर सालाना टारगेट तय समय सीमा से पहले हासिल किया गया है। फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के आखिर तक कुल 3,03,696 महिलाएं लखपति दीदी बन चुकी थीं। अपनी सालाना इनकम 1 लाख रुपये से ज़्यादा करके इन महिलाओं ने आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणा देने वाली मिसाल कायम की है। गांव के इलाकों में सेल्फ-हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाएं सरकारी सब्सिडी और क्रेडिट स्कीम की मदद से अलग-अलग बिजनेस के ज़रिए अपनी रोजी-रोटी मजबूत कर रही हैं। उन्होंने खास तौर पर ऑर्गेनिक खेती, फूड प्रोसेसिंग, मसाला प्रोडक्शन, हैंडीक्राफ्ट, डेयरी और पशुपालन, मधुमक्खी पालन, मशरूम की खेती और होमस्टे ऑपरेशन जैसी एक्टिविटी शुरू की हैं। बाजरे से बने बेकरी प्रोडक्ट्स की बढ़ती डिमांड को देखते हुए, महिलाएं बाजरे से बने कई तरह के बेकरी आइटम भी बना रही हैं।
0
0
Report

नगराम में गांजा तस्कर गिरफ्तार, 78.33 किग्रा गांजा—ईको स्पोर्ट समेत गिरफ्तार

Noida, Uttar Pradesh:नगराम पुलिस ने गांजा की अन्तरजनपदीय तस्करी करने वाले दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। अभियुक्तों के कब्जे से 78.330 किलो अवैध गांजा बरामद (अनुमानित कीमत लगभग 16 लाख रुपये)। कब्जे से घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन (ईको स्पोर्ट) व 02 अदद आईफोन बरामद हुए (अनुमानित कीमत लगभग 02 लाख 30 हजार रुपये)। गिरफ्तारी के आधार पर मु0अ0सं0-122/2026 धारा 8/20/60 NDPS ACT थाना नगराम जनपद लखनऊ पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण ने पूछताछ में बताया कि वे एक गैंग के सदस्य हैं जो अवैध गांजा हराईच से लाकर लखनऊ और आसपास के जिलों में सप्लाई करते हैं और अफसरों से नहीं डरते। उन्होंने यह भी बताया कि गांजे से मोटा मुनाफा कमाने के लिए ही यह कारोबार कर रहे थे।
0
0
Report
Advertisement

पत्थलगांव में संकुल समन्वयकों और सीईओ के बीच विवाद, बैठक बहिष्कार

Jashpur Nagar, Chhattisgarh:जशपुर जिले के पत्थलगांव जनपद पंचायत के पत्थलगांव विकासखंड के संकुल समन्वयकों की बैठक के दौरान बहस हो गई। संकुल समन्वयकों ने जनपद पंचायत के सीईओ कमल श्रीवास पर अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया और सभा कक्ष से बाहर निकलकर विरोध जताया। हालांकि, सीईओ ने संकुल समन्वयकों के आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। फिलहाल, दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के बाद मामला चर्चा में है। दरअसल, जशपुर जिले के पत्थलगांव विकासखंड के सभी संकुल समन्वयकों की बैठक जनपद पंचायत के सभा कक्ष में आयोजित की गई थी। बताया जा रहा है कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर सभी संकुल समन्वयक बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान जनपद पंचायत सीईओ कमल श्रीवास ने सभा कक्ष की साफ-सफाई को लेकर नाराजگی जाहिर की। संकुल समन्वयकों का आरोप है कि सीईओ ने उनसे कहा कि यहां साफ-सफाई नहीं की गई है और क्या उनके बीईओ यहां झाड़ू लगाएंगे। सीईओ की कथित टिप्पणी से संकुल समन्वयक नाराज हो गए और उन्होंने बैठक का बहिष्कार कर दिया। सभी संकुल समन्वयक सभा कक्ष से बाहर निकल आए और जनपद पंचायत परिसर में विरोध जताया। संकुल समन्वयकों का कहना है कि अधिकारी का इस तरह का व्यवहार शिक्षकों और संकुल समन्वयकों के सम्मान के खिलाफ है। उन्होंने पूरे मामले पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि बैठक में मौजूद कर्मचारियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार किया जाना चाहिए। वहीं, मामले में जनपद पंचायत पत्थलगांव के सीईओ कमल श्रीवास ने संकुल समन्वयकों के आरोपों को पूरी तरह गलत और निराधार बताया है। उनका कहना है कि उन्होंने ऐसी कोई बात नहीं कही, जिससे किसी के मान-सम्मान को ठेस पहुंचे। बाइट-1- महेश यादव, संकुल समन्वयक。 बाइट-2- सुरेश कुमार बंजारे, ब्लॉक अध्यक्ष, संकुल समन्वयक संघ。 बाइट-3- अरुण कुमार नवल, संकुल समन्वयक。 बाइट-4- कमल श्रीवास, सीईओ, जनपद पंचायत पत्थलगांव。 बहरहाल, पत्थलगांव जनपद पंचायत में हुई इस घटना को लेकर संकुल समन्वयक और जनपद पंचायत सीईओ आमने-सामने हैं। एक तरफ संकुल समन्वयक अभद्र व्यवहार का आरोप लगा रहे हैं, तो दूसरी तरफ सीईओ इन आरोपों को सिरे से खारिज कर रहे हैं। अब देखना होगा कि इस पूरे विवाद को लेकर प्रशासन की ओर से क्या कार्रवाई या पहल की जाती है。
0
0
Report

मुरादाबाद में तेंदुए के खतरे के बीच वन विभाग और WWF की रेस्क्यू मुहिम

Noida, Uttar Pradesh:तेंदुए से बचने के लिए अवेयरनेस कार्यक्रम चलाया जा रहा है इसके लिए पीलीभीत टाइगर रिजर्व से WWF की टीम बुलाई गई है जो मुरादाबाद के अलग-अलग गांव मैं जाकर तेंदुए के कर से बचने के लिए लोगों को अवेयर कर रही है. जंगल के अंदर सर्च ऑपरेशन के विजुअल. गांव में पिंजरा रखकर तेंदुए को पकड़ने की कोशिश एक गांव के अंदर चार पिंजरे लगाए गए गन्ने के खेत में सर्च ऑपरेशन. मुरादाबाद जिले में पिछले 10 दिनों से तेंदुए का कर चल रहा है पिछले 10 दिनों के अंदर तेंदुए ने तीन लोगों को घायल किया जबकि एक शख्स की तेंदुए हमले में मौत हो गई. इसके बाद वन विभाग और मुरादाबाद प्रशासन एक्टिव हुई और तेंदुए को पकड़ने के लिए ऑपरेशन चलाया और अब तक तीन तेंदुओं को एक ऑपरेशन चलाकर पकड़ा गया है लेकिन अभी भी कुछ तेंदुआ मुरादाबाद के रामगंगा कचहरी इलाके में सक्रिय है जिसके लिए लगातार वन विभाग की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चल रही है. मलकपुर सेमली गांव में तेंदुआ ने दो दिनों के अंदर घायल किया सभी मलकपुर सेमली गांव के रहने वाले हैं. वन विभाग के मुताबिक मुरादाबाद मंडल के रामगंगा कछार इलाके के आसपास लगभग 39 ऐसे गांव है जहां पर तेंदुओं को देखा गया इसके बाद से ही वन विभाग की टीम एक्टिव हो गई और अलग-अलग गांव में पिंजरे लगाकर रस की ऑपरेशन चल रही है. इसके साथ-साथ ही गांव में थर्मल कैमरे के जरिए स्कैनिंग की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि तेंदुआ का लोकेशन कहां-कहां है. वन विभाग की टीम के साथ जी उसकी टीम भी वन विभाग के साथ तेंदुओं के मिलने की सूचना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल हुई और देखा कि कैसे तेंदुए के पकड़ने के लिए हर संभव कोशिश वन विभाग के द्वारा की जा रही है. गांव के अंदर पिंजरा लगाया जा रहा है इसके साथ-साथ ही तेंदुए की वास्तविक लोकेशन पता करने के लिए पेड़ों पर कैमरे लगा रहे हैं और क्या जैसे ही कोई जानवर आसपास गुजरता है उसका मूवमेंट की जानकारी लेने के बाद वन विभाग की टीम वहां पर रेस्क्यू के लिए पहुंचती है. मुरादाबाद प्रशासन ने ठाकुरद्वारा रेंज के वन विभाग की टीम वर्ल्ड लाइफ सॉस की टीम ऑफ पीलीभीत की टीम को अलग-अलग जगह पर लगाया है ताकि तेंदुए को पकड़ा जा सके. वन विभाग के अधिकारी जब तेंदुए को रेस्क्यू करने के लिए जाते हैं तो उसे वक्त वह पूरे हथियारों के साथ जाते हैं ट्रेंकुलाइजर गन उनके साथ होता है इसके अलावा मोशन कैमरे लेकर जाते हैं इसके साथ-साथ तेंदुए से बचने के लिए राइफल और कैचर भी साथ होता है पूरी टीम एक साथ तेंदुए की जानकारी मिलने के बाद उसे जगह पर जाती है और तेंदुए को पड़ती है जी आदमखोर तेंदुए ने गांव की तीन महिलाओं को पकड़ा उसे आज ही वन विभाग की टीम ने पकड़ा है वन विभाग की टीम ड्रोन कैमरे के जरिए भी तेंदुए की लोकेशन पता करती है इसके साथ-साथ ही जैसे ही ग्रामीणों के द्वारा तेंदुए के बारे में जानकारी मिलती है वहां पर अगस्त करती है तेंदुए के पग मार्ग को देखते हुए यह ऑपरेशन चलाया जाता है. वही तेंदुए से बचने के लिए ऑफ की टीम गांव गांव घूम कर लोगों को तेंदुए से बचने के उपाय बताती है बताया जाता है कि जो भी लोग जंगल की ओर या फिर अपने खेतों में जाते हैं वह एक समूह में जाएं अपने साथ कोई नुकीली हथियार भी रखें रात के टाइम गांव के अंदर पूरी लाइट की व्यवस्था करें बच्चों को अकेले जंगल की ओर नहीं जाने देगा इसके साथ-साथ गांव के अंदर पोस्टर लगाए गए तमाम वन विभाग के अधिकारियों के नंबर बताए गए ताकि कहीं भी कोई तेंदुआ दिख जाए तो उसकी जानकारी तुरंत वन विभाग की टीम को दें
0
0
Report
Advertisement

ठाणे सिविल अस्पताल की लिफ्ट अचानक बंद, 4-5 मरीज फँसे; नवजात बच्चा भी शामिल

Thane, Maharashtra:ठाणे सिव्हिल रुग्णालयातील लिफ्ट अचानक बंद; ४ ते ५ रुग्ण अडकले ठाणे महानगरपालिकेच्या सिव्हिल रुग्णालयात लिफ्ट अचानक बंद पडल्याने काही काळ रुग्णांमध्ये भीतीचे वातावरण निर्माण झाले. लिफ्टमध्ये चार ते पाच रुग्ण अडकले होते. यामध्ये एका नवजात बालकाचाही समाविष्ट असल्याची माहिती समोर आली आहे. लिफ्ट बंद पडल्याची माहिती मिळताच रुग्णालयातील सुरक्षा रक्षकांनी तातडीने घटनास्थळी धाव घेतली आणि लिफ्टमध्ये अडकलेल्या रुग्णांना सुरक्षितपणे बाहेर काढले. यातील काही रुग्णांच्या हाताला उपचारादरम्यान सलाईनची सुई लावलेली असल्याचेही दिसून आले. लिफ्टमध्ये रुग्णांसह नवजात बालक अडकल्याने रुग्णालयातील यंत्रणेच्या सुरक्षेबाबत प्रश्न उपस्थित झाले आहेत. लिफ्ट नेमकी कोणत्या कारणामुळे बंद पडली आणि रुग्णालयातील लिफ्टच्या देखभालीची नियमित तपासणी केली जाते का, याबाबत आता प्रशासनाकडून माहिती घेणे महत्त्वाचे ठरणार आहे. सुदैवाने सुरक्षा रक्षकांच्या तत्परतेमुळे लिफ्टमध्ये अडकलेल्या सर्वांना बाहेर काढण्यात आले असून, या घटनेत कोणतीही मोठी दुर्घटना घडली नाही.
0
0
Report

भारतीय किसान यूनियन ने तिरंगा लगाकर ट्रैक्टर मार्च निकाला,राष्ट्रपति के नाम दिया एडीएम को ज्ञापन

Shrvan PanditShrvan PanditFollow21m ago
Shamli, Uttar Pradesh:श्रवण पंडित शामली स्लग .... भाकियू का तिरंगा मार्च एंकर ... शामली जनपद में भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर मार्च एवं अन्य विरोधी कार्यक्रम के प्रतिभागी, जो भारत छोड़ो दिवस की 84 वर्षगांठ व अगस्त क्रांति के अवसर पर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा आह्वान पर केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के समर्थन में आज तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।जहां उन्होंने जनपद के मुख्य मार्गो से ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे।और फिर कुछ घंटे धरना प्रदर्शन दे करते हुए राष्ट्रपति के नाम अपर जिला अधिकारी को 9 सूत्रीय मांगों का एक ज्ञापन सोपा है। ..... आपको बता दे।कि आज भारतीय किसान यूनियन ने जनपद में केंद्रीय ट्रेड यूनानियों के समर्थन में तिरंगा ट्रैक्टर मार्च निकाला गया।भारतीय किसान यूनियन के लोगों का आरोप है। कि देश में किसानों की स्थिति दयनीय होती जा रही है। और इस ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए उन लोगों द्वारा 9 सूत्रीय मांगों को लेकर तिरंगा ट्रैक्टर मार्च निकाला गया। वही इस मामले में भारतीय किसान यूनियन के युवा नेता गौरव टिकट ने बताया कि 2021 में जब धरना प्रदर्शन के दौरान किसानों अन्य मांगों को लेकर एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को सौप है।इस मामले में किसानो शांतिपूर्वक अपना ट्रैक्टर मार्च निकाला है।और अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम सोपा है।
0
0
Report
Advertisement

स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली में सुरक्षा कड़ी, लाल किले के पास भारी पुलिस-ड्रोन निगरानी

Delhi, Delhi:स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। लाल किले और अन्य प्रमुख स्थलों के आसपास भारी पुलिस बल, अर्धसैनिक बलों के जवान तैनात किए गए हैं, 15 अगस्त को देखते हुए लाल किले की अभेद सुरक्षा की गई है कई लेयर में सिक्योरिटी, 1000 CCTV कैमरे और ड्रोन सिस्टम से निगरानी होगी। हाईटेक कंट्रोल रूम के जरिए लाल किले और उसके आसपास के इलाके पर पैनी नजर रखी जा रही है। दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है। दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था के चलते जगह जगह बैरिकेडिंग कर चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कनॉट प्लेस के पास पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की है कनॉट प्लेस जानी वाली गाड़ियो की चैकिंग की जा रही है।
0
0
Report

Malot City Club raid: 5 arrested, club president claims allegations false

Sri Muktsar Sahib, Punjab:ਮਲੋਟ ਸਿਟੀਜ਼ਨ ਕਲੱਬ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਮਾਮਲਾ ਮਲੋਟ ਸਿਟੀਜ਼ਨ ਕਲੱਬ 'ਚ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਛਾਪੇਮਾਰੀ, 5 ਲੋਕ ਨਕਦੀ ਸਮੇਤ ਕਾਬੂ, ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਸੰਬੰਧਿਤ ਕਲੱਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵੱਲੋਂ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਦੇ ਦੋਸ਼ ਮਲੋਟ ਦੇ ਚਰਚਿਤ ਸਿਟੀਜ਼ਨ ਕਲੱਬ ਵਿੱਚ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ ਕੀਤੀ ਗਈ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਮਾਮਲਾ ਕਾਫ਼ੀ ਗਰਮਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਇੱਕ ਪਾਸੇ ਜਿੱਥੇ ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਆਧਾਰ 'ਤੇ ਕਲੱਬ 'ਚ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਜੂਆ ਖੇਡੇ ਜਾਣ ਦਾ ਦਾਅਵਾ ਕਰਦਿਆਂ 5 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਨਗਦੀ ਸਮੇਤ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਕਰਕੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਹੈ, ਉੱਥੇ ਹੀ ਕਲੱਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਵੱਲੋਂ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ 'ਤੇ ਗੰਭੀਰ ਸਵਾਲ ਚੁੱਕੇ ਜਾ ਰਹੇ ਹਨ। ਮਾਮਲੇ ਸਬੰਧੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਦਿੰਦਿਆਂ ਪੁਲਿਸ ਅਧਿਕਾਰੀ ਜੇ.ਐਸ. ਧਾਲੀਵਾਲ ਨੇ ਦੱਸਿਆ ਕਿ ਥਾਣਾ ਸਿਟੀ ਮਲੋਟ ਦੇ ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਜਸਕਰਨ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਗੁਪਤ ਇਤਲਾਹ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਸਿਟੀਜ਼ਨ ਕਲੱਬ ਮਲੋਟ ਵਿਖੇ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਢੰਗ ਨਾਲ ਜੂਆ ਖੇਡਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ, ਜਿਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਪੁਲਿਸ ਟੀਮ ਨੇ ਰੇਡ ਕਰਕੇ 5 ਵਿਅਕਤੀਆਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਹੈ "ਕੱਲ੍ਹ ਸ਼ਾਮੀ ਸਾਡੇ ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਸਿਟੀ ਮਲੋਟ ਇੰਸਪੈਕਟਰ ਜਸਕਰਨ ਸਿੰਘ ਨੂੰ ਸੀਕਰੇਟ ਇਨਫਾਰਮੇਸ਼ਨ ਮਿਲੀ ਸੀ ਕਿ ਜਿਹੜਾ ਸਿਟੀਜ਼ਨ ਕਲੱਬ ਮਲੋਟ ਹੈ, ਉੱਥੇ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਅੱਡਾ ਚੱਲਦਾ ਹੈ ਅਤੇ ਬੈਠ ਕੇ ਜੂਆ ਖੇਡਦੇ ਹਨ। ਐਸ.ਐਚ.ਓ. ਦੀ ਟੀਮ ਨੇ ਉੱਥੇ ਰੇਡ ਕੀਤੀ ਤਾਂ 5 ਬੰਦਿਆਂ ਨੂੰ ਕਾਬੂ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਅਤੇ ₹40,120 ਦੀ ਰਿਕਵਰੀ ਹੋਈ। 5 ਬੰਦਿਆਂ ਖਿਲਾਫ਼ ਗੈਂਬਲਿੰਗ ਐਕਟ ਅਤੇ 112 BNS ਤਹਿਤ ਮੁਕੱਦਮਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ।" ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਕਲੱਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਦੀ ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ ਨੂੰ ਪੁਲਿਸ ਧੱਕੇਸ਼ਾਹੀ ਦੱਸਿਆ ਹੈ। ਉਨ੍ਹਾਂ ਦਾ ਕਹਿਣਾ ਹੈ ਕਿ ਕਲੱਬ ਇੱਕ ਰਜਿਸਟਰਡ ਸੰਸਥਾ ਹੈ ਅਤੇ ਉੱਥੇ ਕੋਈ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਜੂਆ ਨਹੀਂ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਸੀ。 ​"4 ਬੰਦੇ ਬੈਠੇ ਸੀ, ਆਮ ਪੋਪਲੂ ਖੇਡ ਰਹੇ ਸੀ। ਕਲੱਬ ਵਿੱਚ ਕੁਝ ਵੀ ਗਲਤ ਨਹੀਂ ਸੀ। ਐਸ.ਈ.ਪੀ. ਵੱਲੋਂ ਬਿਨਾਂ ਵਜ੍ਹਾ ਦਬਾਅ ਪਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ। ਮੌਕੇ 'ਤੇ ਕੋਈ ਜੂਆ ਨਹੀਂ ਸੀ, ਸਿਰਫ਼ ₹35,000 ਜੇਬਾਂ 'ਚ ਸੀ। ਇਹ ਸਾਡਾ ਰਜਿਸਟਰਡ ਕਲੱਬ ਹੈ। ਪੁਲਿਸ ਡੇੱਢ-ਦੋ ਘੰਟੇ ਤੋਂ ਇੱਥੇ ਬੈਠੀ ਹੈ ਪਰ ਕੁਝ ਨਹੀਂ ਮਿਲਿਆ। ਇਹ ਸਾਨੂੰ ਅਤੇ ਹਲਕੇ ਨੂੰ ਬਦਨਾਮ ਕਰਨ ਦੀ ਕੋਸ਼ਿਸ਼ ਕੀਤੀ ਜਾ ਰਹੀ ਹੈ।" ਇਸ ਪੂਰੇ ਮਾਮਲੇ ਅਤੇ ਉੱਠ ਰਹੇ ਦੋਸ਼ਾਂ 'ਤੋ ਕੈਬਨਟ ਮੰਤਰੀ ਬਲਜੀਤ ਕੌਰ ਵੱਲੋਂ ਵੀ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਨਿਰਪੱਖ ਜਾਂਚ ਦਾ ਭਰੋਸਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ। "ਮੈਂ ਪੁਲਿਸ ਡਿਪਾਰਟਮੈਂਟ ਨਾਲ ਵੀ ਗੱਲ ਕੀਤੀ ਹੈ ਅਤੇ ਸਾਡੇ ਆਪਣੇ ਬੰਦਿਆਂ ਦੀ ਗੱਲ ਵੀ ਸੁਣੀ ਹੈ। ਦੋਵੇਂ ਜੀ ਵੇਖ ਕੇ ਇਸ 'ਤੇ ਪ੍ਰੌਪਰ ਇਨਵੈਸਟੀਗੇਸ਼ਨ (ਜਾਂਚ) ਹੋਵੇਗੀ। ਜੋ ਵੀ ਕੋਈ ਗਲਤ ਹੋਵੇਗਾ, ਉਸ ਦੇ ਖਿਲਾਫ਼ ਬਣਦੀ ਕਾਰਵਾਈ ਕੀਤੀ ਜਾਵੇਗੀ।" "ਫਿਲਹਾਲ ਪੁਲਿਸ ਨੇ 5 ਵਿਅਕਤੀਆਂ 'ਤੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰਕੇ ਅੱਗੇ ਦੀ ਤਫ਼ਤੀਸ਼ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਹੈ, ਜਦਕਿ ਦੂਜੇ ਪਾਸੇ ਕਲੱਬ ਪ੍ਰਧਾਨ ਮੌਜੂਦਾ ਸਰਕਾਰ ਨਾਲ ਹੀ ਸੰਬੰਧਿਤ ਹਨ ਇਸ ਕਾਰਵਾਈ ਨੂੰ ਰੰਜਿਸ਼ ਦੱਸ ਰਹੇ ਹਨ। ਹੁਣ ਦੇਖਣਾ ਹੋਵੇਗਾ ਕਿ ਜਾਂਚ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਇਸ ਮਾਮਲੇ 'ਚ ਕੀ ਸੱਚਾਈ ਸਾਹਮਣੇ ਆਉਂਦੀ ਹੈ।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top