210001
बांदा की शहजादी के लिए सपा ने राष्ट्रपति केे नाम सौंपा ज्ञापन
Banda, Uttar Pradesh:बांदा-दुबई में जिंदगी और मौत के भंवर में फंसी शहजादी के लिए सपा ने राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है। शहजादी को जल्द से जल्द न्याय दिलाकर भारत वापसी की मांग की है, बता दें कि बांदा की शहजादी मानव तस्करों के चंगुल में फंसकर दुबई पहुंच गई थी। बबेरू से विधायक विशंभर यादव के अगुवाई में आज समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा है और जल्द से जल्द शहजादी को न्याय दिलाने की मांग की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ग्रेटर नोएडा की मिशन ट्विन सोसाइटी में लिफ्ट फंसी, 6 लोग सुरक्षित निकाले गए
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा की मिशन ट्विन सोसाइटी में लिफ्ट फंसी, 6 लोग सुरक्षित निकाले गए0
0
Report
कानपुर देहात: पूजा के बहाने दुष्कर्म के प्रयास का आरोप नामजद आरोपी
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:पूजा के बहाने महिला से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप हरिओम महाराज उर्फ हरिओम यादव समेत 5 लोगों पर नामजद और 4 से 5 अज्ञात लोगों पर दर्ज हुई FIR काली छाया हटाने के नाम पर 40 हजार लेने का आरोप महिला ने हरिधाम बुलाकर अश्लील हरकत करने का लगाया आरोप विरोध करने पर मारपीट और गला दबाने का भी आरोप महिला बोली किसी तरह जान बचाकर भाग निकले पीड़िता की तहरीर पर दर्ज हुई FIR मेडिकल परीक्षण के बाद शुरू हुई जांच,पुलिस मामले की जांच में जुटी पुलिस बोली जांच के बाद होगी आगे की कानूनी कार्रवाई देवराहट थाना क्षेत्र के चैन के पुरवा गांव का मामला0
0
Report
हरिद्वार: 9 वर्षीय कुश शर्मा नदी में डूबा, SDRF खोज जारी
Dehradun, Uttarakhand:रायवाला क्षेत्र हरिद्वार गंगा नदी में डूबे 09 वर्षीय बालक की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी गुरूवार को अपराह्न लगभग 3:15 बजे थाना रायवाला क्षेत्र अंतर्गत चौकी हरिपुर कलां के गीता कुटीर घाट पर एक 9 वर्षीय बालक नहाने के दौरान संतुलन खो बैठा और गंगा नदी के तेज बहाव में बहकर डूब गया। घटना की सूचना प्राप्त होते ही SDRF ढालवाला की टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुंचकर टीम ने स्थानीय पुलिस से आवश्यक जानकारी प्राप्त की तथा संभावित स्थानों पर डीप डाइवर्स की सहायता से सघन सर्च अभियान चलाया। फिलहाल डूबे हुए बालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, डूबा हुआ बालक कुश शर्मा पुत्र मुकेश शर्मा, उम्र 9 वर्ष, निवासी पटकुल, रोहिणी, दिल्ली का रहने वाला था, जो अपने परिवार के साथ यहां आया हुआ था। बताया गया कि नहाने के दौरान उसका भाई बचाने के प्रयास में प्रियांशु शर्मा भी नदी के बहाव में बह गया था, जिसे स्थानीय लोगों की तत्परता से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, कुश शर्मा तेज बहाव में आगे निकल गया और डूब गया। SDRF टीम द्वारा बालक की तलाश हेतु सर्च एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। SDRF की आमजन एवं पर्यटकों से अपील SDRF सभी श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों से अपील करती है कि किसी भी अनजान अथवा प्रतिबंधित घाट पर स्नान न करें। केवल सुरक्षित एवं चिन्हित पक्के घाटों पर ही स्नान करें तथा स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। नदी का जलस्तर एवं बहाव अचानक बढ़ सकता है, जिससे जान-माल का गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। पुलिस प्रशासन एवं SDRF द्वारा समय-समय पर जागरूकता अभियान एवं उद्घोषणाओं के माध्यम से लोगों को सुरक्षित रहने के लिए सचेत किया जाता है। अतः किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें तथा बिना जानकारी के नदी किनारे या गहरे पानी वाले क्षेत्रों में न जाएं।0
0
Report
Advertisement
यूपी एटीएस शहजादा भट्टी के स्लीपर सेल पर कड़ी नजर, 15 आरोपी गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में शहजादा भट्टी के स्लीपर सेल पर यूपी एटीएस की नजर तीन दर्जन से ज्यादा युवक उत्तर प्रदेश में एटीएस की रडार पर मामले में अब तक पांच केस दर्ज किए जा चुके हैं और कुल 15 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है एजेंसी अब इस नेटवर्क की फंडिंग, संपर्क सूत्रों और संभावित स्लीपर सेल की गतिविधियों की भी जांच कर रही है लखनऊ और प्रयागराज के बमरौली एयरफोर्स स्टेशन की रेकी करने का टास्क शहजाद भट्टी ने कल गिरफ्तार हुए दोनो आतंकियों को दिया था इसके लिए दस हजार रुपये भी भेजे थे जल्द ही दोनों रेकी करने आने वाले थे बुलंदशहर में कई स्थानों पर आबिद जट्ट के पोस्टर लगाए थे और उसका वीडियो बनाकर अपने आकाओं को भेजा था। इसके एवज में उन्हें 12 हजार रुपये मिलने थे बुलंदशहर के अकबरपुर गांव निवासी फैजान और मोहम्मद उमर को गिरफ्तार किया था यूपी एटीएस ने0
0
Report
यूपी भाजपा की नई टीम फाइनल, जातीय संतुलन के साथ नियुक्तियाँ
Noida, Uttar Pradesh:प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दो दिन से दिल्ली दौरे पर यूपी भाजपा की नई टीम को लेकर सहमति बनाई कल दिल्ली से महराजगंज रवाना हो गए पंकज चौधरी यूपी भाजपा की नई टीम फाइनल अभी प्रदेश कार्यकारिणी में इस समय सात महामंत्री हैं 16-16 उपाध्यक्ष और मंत्री हैं नई कार्यकारिणी में महामंत्री पद को लेकर कई दावेदार थे प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व की सहमति से तय किया गया है कि एक जाति का एक ही महामंत्री होगा, ताकि सभी वर्गों को भागेदारी मिल सके अन्य पदों पर भी सभी जातियों, खासतय से ओबीसी और दलितों को उचित भागेदारी देने पर सहमति बनी है पूर्वांचल से अभी कई अहम पदाधिकारी है नई कार्यकारिणी में पश्चिम को अधिक भागेदारी पर विचार किया गया है पंकज चौधरी के लखनऊ लौटने के बाद कभी भी कार्यकारिणी का ऐलान हो सकता है0
0
Report
राजस्थान पुलिस दूरसंचार सेवा में 10 अफसरों को पदोन्नति की घोषणा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर Vishnu राजस्थान पुलिस दूरसंचार सेवा में 10 अफसर को पदोन्नति का तोहफा एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और 9 पुलिस उप अधीक्षक के पदों पर प्रमोशन मिला गृह विभाग की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए 2 जून को आयोजित विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक की अनुशंसा पर आदेश जारी किए गए प्रमेंद्र सिंह को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के पद पर 1 अप्रैल 2025 से पदोन्नति दी गई मनीष माथुर और सुधीर चौधरी को वर्ष 2023-24 , नरेश कुमार शर्मा, रोहित सिंह चौहान और राहुल भारद्वाज को वर्ष 2024 25 रविंद्र तंवर, गजेंद्र कुमार शर्मा, संदीप पुत्र प्रताप सिंह संदीप पुत्र हीरालाल को वर्ष 202526 की रिक्तियों के विरुद्ध पुलिस उप अधीक्षक के पद पर पदोन्नति किया गया सभी पदोन्नतियां कोर्ट में लंबित प्रकरणों के अंतिम निर्णय के अध्यधीन रहेगी पदोन्नत एवं कार्यरत अधिकारी अगले आदेशों तक वर्तमान पद पर कार्य करते रहेंगे0
0
Report
Advertisement
मनोज पांडेय बोले: सपा ब्राह्मणों को बार-बार अपमानित करती है
Noida, Uttar Pradesh:1906ZUP_LKO_MANOJ_BT_R एएनआई लखनऊ | उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री मनोज पांडेय ने कहा, "समाजवादी पार्टी को चुनाव के 5 महीने पहले ही क्यों ब्राह्मण समाज याद आता है? और चुनाव खत्म होने के बाद एक-एक कर समाजवादी पार्टी ब्राह्मणों को अपमानित करती है? और हार का ठीकड़ा उन पर फोड़ती है... क्या समाजवादी पार्टी के पास इस बात का जवाब है? कि समाजवादी पार्टी के एक राष्ट्रीय महासचिव ने लगातार सनातन धर्म, प्रभु राम और हिंदू देवी-देवताओं के बारे में अपमानजनक बातें की थीं?...मैं कहूंगा ईश्वर ऐसे लोगों को सद्बुद्धि दें जो केवल अपने लाभ के लिए ब्राह्मण समाज की बात करते हैं..."0
0
Report
50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में ढेर, व्यापारी लूटकांड का था वांछित
Muradpur, Uttar Pradesh:जनपद हापुड़ में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना हापुड़ नगर और थाना हापुड़ देहात पुलिस की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान के दौरान 50 हजार रुपये के इनामी बदमाश को मुठभेड़ में मार गिराया। बदमाश पर व्यापारी के घर में घुसकर परिवार और चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट करने का आरोप था तथा उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस प्रशासन द्वारा 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के अनुसार 18/19 जून 2026 की रात्रि में थाना हापुड़ नगर पुलिस बुलंदशहर रोड पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल सवार युवक पुलिस को देखकर भागने लगा। पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और तत्काल वायरलेस संदेश प्रसारित किया। सूचना मिलते ही थाना हापुड़ देहात पुलिस भी सक्रिय हो गई और ग्राम गोदी की ओर से क्षेत्र की घेराबंदी कर दी। खुद को दोनों ओर से घिरता देख बदमाश एक ट्यूबवेल की आड़ में छिप गया और पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए सीएचसी नगर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान श्याम पुत्र वीरेंद्र निवासी सूरजपुर, थाना पटवाई, जनपद रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया कि वह एक शातिर अपराधी था और 1 जून 2026 को थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के मोहल्ला गिरधारी नगर में एक व्यापारी के परिवार तथा चौकीदार को बंधक बनाकर लूटपाट की सनसनीखेज घटना में वांछित चल रहा था। इस मामले में थाना हापुड़ देहात पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज है और उसकी गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। मुठभेड़ के दौरान पुलिस टीम के हेड कांस्टेबल मनोज कुमार भी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। घटनास्थल से पुलिस ने एक अवैध पिस्टल, जिंदा एवं खोखा कारतूस तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस द्वारा बरामदगी के संबंध में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानजय सिंह ने बताया कि मृतक बदमाश के विरुद्ध जनपद मुरादाबाद में डकैती और गैंगस्टर एक्ट सहित कई गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। उन्होंने संयुक्त पुलिस टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अपराधियों के विरुद्ध जनपद में अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।0
0
Report
मंगोलपुरी के फर्नीचर मार्केट में भीषण आग, 11 दुकानें जलकर राख?
Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली | मंगोलपुरी के S-ब्लॉक में फर्नीचर मार्केट में आग लग गई। आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं: दिल्ली फायर सर्विस दिल्ली | मंगोलपुरी के S-ब्लॉक में फर्नीचर मार्केट में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। फायर ऑफिसर भूपिंदर शर्मा का कहना है, "...फर्नीचर मार्केट में 11 दुकानें हैं और इसके पीछे खड़ी कुछ गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गई थीं... आग पर काबू पा लिया गया है..."0
0
Report
Advertisement
ग्रेटर नोएडा में हरियाणवी डांसर के गाली-गलौज का वीडियो वायरल, पुलिस ने संज्ञान लिया
Greater Noida, Uttar Pradesh:ग्रेटर नोएडा में एक हरियाणवी डांसर के गाली गलौज करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो तीन से चार दिन पहले का बताया जा रहा है ,जिसमें हरियाणवी डांसर दो लोगों के साथ जमकर गाली गलौज कर रही है। ग्रेटर नोएडा के बीटा 2 थाना क्षेत्र के कमर्शियल बेल्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें हरियाणवी डांसर डिंपल चौधरी नजर आ रही है। डिंपल चौधरी के द्वारा दो लोगों के साथ में जमकर गाली गलौज और बदतमीजी की जा रही है, डिंपल चौधरी इसमें उन लोगों को भद्दी भद्दी गालियां दे रही है। दरअसल डिंपल चौधरी अपने परिवार के साथ कमर्शियल बेल्ट पर आई हुई थी, इस दौरान किसी व्यक्ति ने उन्हें पहचान लिया और फोटो खिंचवाने के लिए कहा लेकिन इसी बात पर वह इतना भड़क गई कि उन लोगों के साथ में गाली गलौज करनी शुरू कर दी। उनके द्वारा जब भद्दी भद्दी गलियां मौके पर दी गई तो आसपास काफी लोग भी इकट्ठा हो गए। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और पुलिस के द्वारा दोनों पक्षों को समझा बुझाकर वापस भेज दिया गया, किसी के द्वारा भी कोई लिखित में शिकायत नहीं दी गई। लेकिन किसी व्यक्ति के द्वारा इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया गया और वीडियो को सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया ।अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।0
0
Report
गरीबी के कारण जमानतदार न दे पाने पर भी रिहाई संभव: हाईकोर्ट का आदेश
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज इलाहाबाद हाईकोर्ट का महत्वपूर्ण फ़ैसला, गरीबी और लाचारी जमानत के बाद रिहाई में बाधक नहीं बन सकती, हाईकोर्ट ने कहा ऐसे लोगों को रिहाई के समय जमानतदार पेश करने के लिए मजबूर नहीं किया जा सकता, कानपुर नगर के कमलेश कुमार उर्फ कमलेश फाइटर की याचिका पर हाईकोर्ट ने दिया आदेश, याची के खिलाफ कुल दस अपराधिक मामले अलग अलग थानों में दर्ज हैं, सभी मामलों में अलग अलग जमानतदार पेश नहीं के चलते याची की रिहाई नहीं हो पा रही थी, हाईकोर्ट ने मामले में सुनवाई के बाद याची को दो जमानतदार पेश करने को कहा, एक जमानदार परिवार का जबकि दूसरा स्थानीय होना चाहिए, हाईकोर्ट ने दो जमानतदारों के आधार सभी मामलों में रिहाई का आदेश दिया, याची अधिवक्ता ने कोर्ट के सामने कहा था कि वह बेहद गरीब है, दस अलग अलग मामलों में वह अलग अलग जमानतदार पेश करने में सक्षम नहीं है, हाईकोर्ट ने सुप्रीम कोर्ट के सनी निषाद केस का हवाला देते हुए याची को जमानत दी, हाईकोर्ट ने कहा न्याय की अवधारणा केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका व्यवहारिक रूप से सुलभ होना भी बेहद जरूरी है, हाईकोर्ट ने कहा यदि कोई व्यक्ति गरीबी लाचारी के चलते कई मुकदमों में अलग अलग जमानतदार लाने में असमर्थ है तो उसकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता को बाधित नहीं किया जा सकता, कोट ने कहा कानून का मकसद न्याय को सुगम बनाना है, आरोपी के लिए ऐसी परस्थितिया खड़ी करना नहीं जो उसकी रिहाई के रास्ते को पूरी तरह से बंद कर दे।0
0
Report
नोएडा में फर्जी लॉटरी गैंग का भंडाफोड़, 10 गिरफ्तार
Noida, Uttar Pradesh:फर्जी लॉटरी गैंग का भंडाफोड़, ठगी करने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार, साउथ इंडियन राज्यों के लोगों को बनाते थे निशाना नोएडा के थाना फेस-3 पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने सोशल मीडिया के माध्यम से लॉटरी का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक बड़े साइबर गैंग का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 10 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से ठगी में प्रयुक्त 20 मोबाइल फोन, 4 डेबिट कार्ड और 10,200 रुपये नकद बरामद किए गए हैं। एडीसीपी सेंट्रल नोएडा स्वतंत्र सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की पहचान एलन एंटनी, अंकित कुमार, राहुल, शकील, राजशेखर, गुरु प्रसाद, विनय डीपी, विनोद कुमार, संतोष और चेतन के रूप में हुई है। सभी को सेक्टर-121 स्थित एक फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार पिछले करीब दो महीनों से एनसीआरपी पोर्टल और समन्वय पोर्टल पर संदिग्ध मोबाइल नंबरों, आईएमईआई और बैंक खातों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हो रही थीं। जांच में पता चला कि कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में इस गिरोह के खिलाफ करीब 18 शिकायतें दर्ज हैं। साइबर सेल और स्थानीय पुलिस ने जांच के दौरान पाया कि आरोपी लगातार फर्जी बैंक खातों, मोबाइल नंबरों और सिम कार्डों का इस्तेमाल कर रहे थे, ताकि उनकी पहचान न हो सके। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे फेसबुक और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर फर्जी लॉटरी और इनाम जीतने के विज्ञापन प्रसारित करते थे। विज्ञापनों में अपना संपर्क नंबर साझा कर लोगों को आकर्षित किया जाता था। संपर्क करने वाले लोगों को मात्र 50 रुपये में फर्जी लॉटरी टिकट भेजा جاتا था। इसके बाद पीड़ितों को 12 लाख रुपये की लॉटरी निकलने का झांसा दिया जाता था और टीडीएस, जीएसटी, एनओसी, इनकम टैक्स क्लीयरेंस, आरबीआई क्लीयरेंस और फाइनल ट्रांसफर चार्ज जैसे विभिन्न शुल्कों के नाम पर अलग-अलग किश्तों में रकम वसूली जाती थी। पुलिस जांच में सामने आया कि यह गिरोह मुख्य रूप से दक्षिण भारत के लोगों को निशाना बनाता था। आरोपी उनकी स्थानीय भाषा में बातचीत कर विश्वास जीतते थे। ठगी को विश्वसनीय बनाने के लिए फर्जी आयकर विभाग और भारतीय रिजर्व बैंक के प्रमाण पत्र तैयार कर व्हाट्सएप के माध्यम से भेजे जाते थे। एडीसीपी स्वतंत्र सिंह ने बताया कि गिरोह किसी व्यक्ति के झांसे में आने के बाद उससे 2 से 2.5 लाख रुपये तक की ठगी कर लेता था। पुलिस को 17 और 18 जून की रात करीब 1:30 बजे सेक्टर-121 स्थित फ्लैट नंबर-302 के संबंध में सूचना मिली थी। इसके बाद थाना फेस-3 पुलिस और साइबर सेल की टीम ने संयुक्त छापेमारी कर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपियों को फर्जी बैंक खाते और सिम कार्ड उपलब्ध कराने वाला एक अन्य व्यक्ति भी जांच के दायरे में है। पकड़े जाने से बचने के लिए आरोपी लगातार मोबाइल नंबर और सिम बदलते रहते थे तथा इस्तेमाल के बाद सिम कार्ड नष्ट कर देते थे। फिलहाल पुलिस आरोपियों के नेटवर्क और अन्य सहयोगियों की तलाश में जुटी है。0
0
Report
Advertisement
हापुड़ पुलिस एनकाउंटर: डकैती के वांछित श्यामपुत्र वीरेंद्र मारा गया
Noida, Uttar Pradesh:रात करीब 12:30 बजे, कोतवाली नगर की पुलिस टीम बुलंदशहर रोड पर चेकिंग कर रही थी। उन्हें मोटरसाइकिल पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा, जिसने बाइक घुमाकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने उसका पीछा किया और कोतवाली नगर टीम के मैसेज से हापुड़ जिले के दूसरे थाने भी अलर्ट हो गए। संदिग्ध बुलंदशहर रोड से सादिकपुर गांव की सड़क की ओर मुड़ा और कोतवाली नगर की टीम उसका पीछा करती रही। गोदी गांव के पास, कोतवाली देहात पुलिस टीम (जिसकी अगुवाई स्टेशन हाउस ऑफिसर कर रहे थे) ने गोदी की तरफ से आकर संदिग्ध को घेर लिया। खुद को घिरा हुआ पाकर, संदिग्ध गोदी के जंगलों में एक ट्यूबवेल के पीछे छिप गया और पुलिस पर जानलेवा हमला कर दिया। बचाव में पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें संदिग्ध गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में CSC में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मृतक की पहचान रामपुर के पटवाई इलाके के सूरजपुर निवासी श्यामपुत्र वीरेंद्र के तौर पर हुई है; वह 1 तारीख को हुई एक डकैती के मामले में वांछित था और उसमें ₹50,000 का इनाम घोषित था। उस पर पहले भी डकैती के आरोप थे और वह गैंगस्टर एक्ट के एक मामले में भी आरोपी था। FSL की टीम घटनास्थल पर मौजूद है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
संतकबीरनगर में छेड़खानी के विरोध पर युवक की हत्या, तनाव फैल गया
Uska Khurd, Uttar Pradesh:सन्तकबीरनगर : युवक की सरे राह गला रेत कर निर्मम हत्या यूपी के संतकबीरनगर में छेड़खानी के विरोध करने पर गुरुवार रात एक युवक की धारदार हथियारों से गला रेत कर हत्या कर दी गई। मामला बखिरा थाना क्षेत्र के बभनी चौराहे का है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया। इस सनसनीखेज वारदात के बाद इलाके में तनाव फैल गया। घटना के बाद परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर हंगामा किया। इस दौरान ग्रामीणों ने एक गुमटी और आरोपी के घर में आग लगा दी। इलाके में तनाव को देखते हुए तीन जनपदों की भारी पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया। सूचना मिलते ही एडीजी, अशोक मुथा जैन, डीईजी संजीव त्यागी, एसपी संदीप कुमार मीणा और डीएम आलोक कुमार भी मौके पर पहुंचे। परिजन आरोपी के इनकाउंटर की मांग पर अड़े रहें। कड़ी कार्रवाई का आश्वसन देकर अधिकारियों ने परिजनों और ग्रामीणों को समझाकर शांत कराया। पुलिस ने देर रात शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है। हत्या की वजह कुछ दिन पहले एक शादी समारोह में मृतक की भांजी से आरोपी नासीर छेड़खानी कर रहा था, जिसका आंनद विरोध था, इसी रंजिश में धारदार हथियार से हत्या कर दी। हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है। वहीं मृतक के परिजनों की मांग है कि आरोपी का घर बुलडोजर से गिराया जाय।0
0
Report
फिरोजाबाद मुठभेड़: 60 लाख के सोने की लूट के तीन लुटेरे गिरफ्तार
Firozabad, Uttar Pradesh:फिरोजाबाद के सुनार से 60 लाख रुपये के सोने के आभूषण और 1.35 लाख रुपये की नकदी की लूट के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगी, जबकि उसके दो साथियों को पकड़ लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो अवैध तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त स्कॉर्पियो गाड़ी और लूटे गए सोने को बेचकर जुटाए गए 19 लाख रुपये नकद भी बरामद हुए। पुलिस के अनुसार 12 जून को हुई इस लूट में करीब 60 लाख रुपये कीमत का सोना और 1.35 लाख रुपये नकद लूटा गया था। आगे मामले की छानबीन जारी है।0
0
Report
Advertisement
