210001
बांदा में विद्यालय खुले, बच्चों और शिक्षकों में उत्साह
Banda, Uttar Pradesh:बांदा में विद्यालय खुल चुके हैं और स्कूलों में बच्चों का आना शुरू हो गया है। अब अध्ययन कार्य भी शुरू हो गया है। हालांकि छात्रों की संख्या में अभी कमी देखी जा रही है लेकिन विद्यालय खुलने के बाद शिक्षकों और छात्रों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। भीषण गर्मी के कारण अभी छात्र कम संख्या में विद्यालय पहुंच रहे हैं। विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि बच्चों से संपर्क किया जा रहा है और फोन के द्वारा परिजनों से बात की जा रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
छत्तीसगढ़ सरकार ने 8 IAS और 19 SAS अधिकारियों के तबादले से प्रशासनिक फेरबदल किया
Bhopal, Madhya Pradesh:रायपुर ब्रेकिंग- छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक महत्वपूर्ण तबादला आदेश जारी किया है. सरकार ने 8 IAS और 19 राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया है. जारी आदेश में कई नगर निगमों में आयुक्तों को और जिला पंचायतों में सीईओ को बदला गया है.0
0
Report
उत्तराखंड: देहरादून में सुबह बारिश, गर्मी से राहत मिली
Noida, Uttar Pradesh:Uttarakhand: Dehradun city receives rainfall this morning. The continuous downpour has brought much-needed relief to the residents from the scorching heat. Visuals from Garhi Cantt area.0
0
Report
कोटा में अपहरण-मारपीट: 2 आरोपी गिरफ्तार, बाकी की खोज जारी
Kota, Rajasthan:अपहरण,मारपीट,घरों व वाहनों में तोड़फोड़ के फरार 2 और आरोपी गिरफ्तार कोटा, 07 जुलाई।पुलिस अधीक्षक जिला कोटा शहर तेजस्वनी गौतम ने बताया कि 30 जून 26 को फरियादी कार्तिक सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह जाति राजपूत उम्र 19 साल निवासी म.न.सी 54/2 गली नं.12 प्रगति नगर शुभम रिसोर्ट के पीछे बोरखेड़ा ने उपस्थित थाना होकर एक तहरीरी रिपोर्ट इस आशय की पेश की कि 29 जून 26 को समय लगभग 11.15 पीएम करीब 4-5 अभियुक्तो के द्वारा मेरे साथ मारपीट की व मुझे जबरदस्ती उठाकर अपहरण करके मुझे बून्दी जंगल में ले जाकर और मारने की बोला,जैसे ही उनकी गाड़ियां कुन्हाड़ी पुलिया पार की, वैसे ही मुझे मोड़ पर पुलिस जैसी जीप दिखाई और मैंने पुलिस को आवाज लगाकर उनकी गाड़ी गिरा दी,लेकिन वो जीप पुलिस की नहीं थी तो मैं वहां से भागकर पास के होटल में घुस गया,वो सारे लड़के भी होटल के बाहर आकर अन्दर घुस गये।मैंने उनको देखकर गेट लगा लिया लेकिन वो गेट तोडकर अंदर घुस गये मुझे उपर से घसीट कर मारते-मारते नीचे लेके आये। मैंने जान बचाने के लिये सीढी की रैलिंग पकड़ ली। उन्होने मेरी टांगो व हाथों पर तलवार से हमला किया तो मैंने सीढी की रैलिंग छोड़ दी तो वों मुझे घसीट कर बाहर लेकर आये और मेरे पूरे शरीर (सर, पेट, मुंह, हाथ,कमर) फर अन्धाधुंध पाईप और सरिये से वार किया।मेरे पेरों पर कम से कम 50 पाईप मारे। जिस जगह मुझे किडनेप किया,वहां मेरी गाड़ी खड़ी थी (स्पेन्डर) को भी उन्होंने उसको पूरा तोड़ दिया फिर वो मंयक और अभिषेक के घर पर तोड़फोड़ करने के लिये चले गये। मेरे साथ जिन्होने मारपीट करी थी उनमे से मैं कुछ लोगों को जानता हूं, जिनमें से इस वारदात में मुख्य भूमिका नाम प्रिस मीणा (पकोडा), इमरान (कानिया),कुन्दन बैरवा, शिनु खान,रेहान (मंजरा) छोटा छोरा भी है,इनके साथ अन्य 10 लोग और थे। जिस पर प्रकरण धारा 115 (2), 126(2), 324(4), 189(2), 110 बीएनस में दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया। उन्होंने बताया कि अनिल कुमार टेलर पु.नि. थानाधिकारी थाना बोरखेड़ा कोटा के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा आरोपी के छिपने के स्थानो व संभावित ठिकानो पर दबिश देकर वारदात में शामिल आरोपी शाकिर मोहम्मद उर्फ सीनू खान पुत्र हकीम मोहम्मद, जाति मुसलमान, उम्र-25 साल, निवासी-गायत्री नगर, चपरासी कोलोनी,120 फीट रोड भीलबाडा हाल जमना कोलोनी, मंडीपाडा,बोरखेडा, थाना-बोरखेडा, कोटा शहर म.नं. 81 सूर्य नगर ग्रामीण पुलिस लाईन थाना बोरखेडा, कोटा शहर व रोहित मेघवाल उर्फ गोलू पुत्र लेखराज मेघवाल, जाति मेघवाल, उम्र-23 साल, निवासी-171 फ्रेण्ड्स कोलोनी, बोरखेडा, थाना-बोरखेडा, कोटा शहर हाल जगन्नाथपुरा थाना जिला कैथून कोटा ग्रामीण को 06 जुलाई 26 को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। आरोपियो को 07 जुलाई 26 को न्यायालय में पेश किया गया जहां से 2 दिन का पुलिस प्राप्त किया गया है। घटना मे शामिल दो अभियुक्तो को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है व अन्य अभियुक्तों की तलाश जारी है。0
0
Report
Advertisement
कोटा में वाहन चोर गैंग गिरफ्तार, 10 चोरी की बाइक बरामद
Kota, Rajasthan:कोटा सिटी में vehicle चोर गिरोह का पर्दाफाश. महावीर नगर पुलिस ने किया 3 शातिर चोरो को गिरफ्तार, 10 चोरी की बाइक बरामद. आरोपियों के खिलाफ 25-30 मुकदमे दर्ज, सस्ते में बेचते थे बाइक. SP तेजस्वनी गौतम IPS के निर्देशन में की गई कार्रवाई. कोटा महावीर नगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 3 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 10 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की हैं. SP डॉ. तेजस्वनी गौतम IPS ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी रमेश पुत्र मनोरम बिश्नोई, नायक पुत्र मुकुल बिश्नोई और राजू रैगर लगातार कोटा शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बाइक चोरी कर उन्हें 5 से 10 हजार में बेच देते थे। प्रारम्भिक अनुसंधान में सामने आया कि आरोपियों के खिलाफ वाहन चोरी सहित अन्य संपत्ति संबंधी 25-30 प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस अब इनसे अन्य वाहन चोरी की वारदातों के संबंध में पूछताछ कर रही है और गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों का पता लगा रही है। कार्रवाई महावीर नगर थानाधिकारी विजय सिंह के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा की गई।0
0
Report
निर्माणाधीन मकान की छत से गिरकर युवक की मौत, मकान मालिक पर लापरवाही के आरोप
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली जिले की निर्माणाधीन मकान की छत से गिरा युवक, इलाज के दौरान मौत... परिजनों का हंगामा, मकान मालिक पर लगाए गंभीर आरोप... निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा... छत की शटरिंग निकालते समय नीचे गिरा मजदूर सोनू शाह.. गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर लाया गया, रीवा रेफर.... मेडिकल कॉलेज ले जाते समय रास्ते में हुई मौत... मौत के बाद परिजनों का फूटा गुस्सा, देर रात तक हंगामा... मकान मालिक पर बिना जानकारी काम कराने और लापरवाही के आरोप... बच्चे की पढ़ाई और परिवार के भरण-पोषण के लिए मुआवजे की मांग.. नवानगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर संभाला मोर्चा... पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की जांच...0
0
Report
कानपुर-लखनऊ हाईवे के गदन खेड़ा ओवरब्रिज में मरम्मत शुरू, हालत दिखने लगी खराब
Unnao, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग न्यूज。 उन्नाव : दो साल मे ही उखड़ने लगी कानपुर लखनऊ हाइवे पर बनाई गईं सड़क。 92 करोड़ क़ी लागत से कराया गया था विशेष मरम्मतीकरण का कार्य。 NH -27 पर शहर के ग़दन खेड़ा चौराहे पर बनाये गए ओवरब्रिज क़ी एक लेन रोककर करवाया जा कार्य。 1640 मीटर लम्बे ओवरब्रिज पर करीब 64 करोड़ रूपये हुए थे खर्च。 साल 2021 मे ओवरब्रिज बनाने का दिया था ठेका, 2024 बनकर हुआ था तैयार。 ओवरब्रिज पर अभी से दिखने लगे लोहे के गाटर。 जानकारी के बाद कार्यदाई संस्था ट्रैफ़िक रोककर करवा रही मरम्मत。 कानपुर लखनऊ हाईवे पर गदन खेड़ा ओवर ब्रिज का मामला。0
0
Report
Advertisement
शामली में तेज बारिश बाढ़ जैसे हालात, कारें पानी में डूबीं
Noida, Uttar Pradesh:शामली जनपद के कैराना कोतवाली क्षेत्र में कुछ घंटों की बारिश ने हालात बिगाड़ दिए। कई सड़कों पर बाढ़ जैसे हालात बन गए। तेज बहाव में एक कार बीच सड़क पर फंस गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत रस्सा बांधकर काफी मशक्कत के बाद कार को सुरक्षित बाहर निकाला। उधर चौक बाजार में जलभराव के बीच एक कार तैरती नजर आई, जबकि एक बाइक पूरी तरह पानी में डूब गई। इमाम गेट, ईदगाह रोड और अन्य कई इलाकों में भी घंटों तक जलभराव बना रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नगरपालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर जलनिकासी का कार्य शुरू कराया। वही अधिकारियों से फोन करके हालात के बारे में जानना चाहा तो बताया कि प्रभावित क्षेत्रों से पानी निकालने का काम तेजी से कराया जा रहा है।0
0
Report
फरीदाबाद के नाबालिग से दुष्कर्म मामले के आरोपी आयुष भागलपुर से गिरफ्तार
Naya Chak, Bihar:हरियाणा के फरीदाबाद में नाबालिग से दुष्कर्म के दर्ज मामले में फरार चल रहे आरोपी को भागलपुर से गिरफ्तार कर लिया गया है. फरीदाबाद पुलिस ने भागलपुर पुलिस की मदद से संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश कर ट्रांजिट रिमांड पर हरियाणा ले जाया गया, जहां उसे फरीदाबाद की अदालत में पेश किया जाएगा. फरीदाबाद में पिछले महीने 26 जून को नाबालिग बच्ची से दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी आयुष की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही थी. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भागलपुर के इशाकचक थाना क्षेत्र स्थित अपने नानी के घर में छिपा हुआ है. सूचना मिलते ही फरीदाबाद पुलिस की टीम भागलपुर पहुंची और स्थानीय मोजाहिदपुर थाना पुलिस के साथ मिलकर कई स्थानों पर छापेमारी शुरू की. लगातार तलाश के बाद मंगलवार शाम मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र के शीतला स्थान चौक के पास से आरोपी आयुष को गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद बुधवार को आरोपी को भागलपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद फरीदाबाद पुलिस उसे अपने साथ हरियाणा लेकर रवाना हो गई. पुलिस का कहना है कि अब आरोपी को फरीदाबाद की अदालत में पेश कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
बलिया में तमंचे के बल पर शिक्षिका से मंगलसूत्र लूट; पुलिस CCTV से जांच शुरू
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया में सहायक अध्यापक से तमंचे के बल पर मंगलसूत्र लूटने की सनसनीखेज घटना सामने आई है. शिक्षिका अनुपमा सिंह सोमवार की सुबह 7:30 पर विद्यालय पहुंची. इसी दौरान बाइक से दो युवक विद्यालय में दाखिल हुए, एक बच्चे के प्रवेश संबंधी जानकारी ली और परिसर में घूमते रहे. मौका देखकर कार्यालय में पहुंचे और शिक्षिका को तमंचा दिखाकर मंगलसूत्र लूट कर फरार हो गए. सीओ रजनीश कुमार ने कहा कि घटना की कुलसी के लिए सर्विलांस और एसओजी टीम को लगाया गया है; आसपास के CCTV फुटेज की मदद ली जा रही है. जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा.0
0
Report
Advertisement
बुलंदशहर NH-34 पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो को चपेट लिया
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर: तेज़ रफ़्तार की चपेट में आये बाइक सवार दो लोग。 हादसे में गांव बोड़ा निवासी चरण की मौके पर मौत, साथी घायल。 बाइक पर सवार होकर ड्यूटी जाने निकले थे हादसे का शिकार हुए लोग。 बारिश के कारण सड़क पर फिसलन माना जा रहा है हादसे का कारण。 हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक समेत मौके से हुआ फरार。 शव पोस्टमार्टम को भेज आस-पास लगे सीसीटीवी खंगालने में जुटी पुलिस。 सिकंदराबाद के औद्योगिक क्षेत्र में NH-34 पर नई मंडी के पास हुआ हादसा。0
0
Report
हरियाणा कांग्रेस के नए प्रभारी संजय दत्त का चंडीगढ़ दौरा शुरू, 12 जुलाई तक संवाद-नीति बैठकें
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग हरियाणा कांग्रेस के नवनियुक्त प्रभारी संजय दत्त का पहला चंडीगढ़ दौरा संजय दत्त लगातार 5 दिन यानी 12 जुलाई तक चंडीगढ़ में कांग्रेस नेताओं के साथ करेंगे बैठकें आज चंडीगढ़ स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक से होगी शुरुआत कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी संजय दत्त दोपहर करीब 1:00 बजे पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे हरियाणा कांग्रेस की जनरल बॉडी की बैठक में संजय दत्त बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे बैठक के बाद प्रभारी पार्टी के सांसदों और विधायकों से एक-एक कर व्यक्तिगत मुलाकात करेंगे और उनसे संगठनात्मक एवं राजनीतिक विषयों पर विस्तार से चर्चा करेंगे हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह औऱ नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा समेत वरिष्ठ नेता भी करेंगे मुलाकात 9 जुलाई को प्रभारी संजय दत्त प्रदेश की सभी जिला कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों के साथ वन-टू-वन बैठकें होंगी सभी जिलों के संगठनात्मक कार्यों, चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर विस्तृत चर्चा करेंगे 10 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस के अग्रणी संगठनों के प्रमुखों के साथ संजय दत्त संवाद करेंगे इसके बाद मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में गठित प्रदेश कांग्रेस की राज्य स्तरीय समिति की बैठक लेंगे इसी दिन वे "छात्रों की गूंज" अभियान की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करेंगे इसी दिन 10 जुलाई को शाम 7:00 बजे संजय दत्त नीट पेपर लीक प्रकरण से जुड़े घटनाक्रम के कारण अपनी जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पंचकूला के सेक्टर-26 स्थित कम्युनिटी सेंटर से डॉ. भीमराव अंबेडकर चौक तक आयोजित कैंडल मार्च का नेतृत्व करेंगे 11 जुलाई को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में ओपन हाउस का आयोजन किया जाएगा इस दौरान संजय दत्त सुबह 9:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनके सुझाव, समस्याएं एवं संगठन संबंधी विचार सुनेंगे 12 जुलाई (रविवार) को संजय दत्त सुबह 8:30 बजे से रात्रि लगभग 10:00 बजे तक लोकसभा औऱ विधानसभा चुनाव-2024 के पार्टी के पराजित उम्मीदवारों से एक-एक कर विस्तृत संवाद करेंगे इस दौरान वे चुनावी अनुभवों, संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर उनके सुझाव लेंगें हरियाणा का प्रभारी नियुक्त होने के बाद संजय दत्त का यह पहला प्रदेश स्तरीय दौरा होगा संजय दत्त का ये दौरा 8 जुलाई से 12 जुलाई तक चलेगा, जिसके दौरान वे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित विभिन्न बैठकों, समीक्षा सत्रों एवं संवाद कार्यक्रमों के माध्यम से पार्टी के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से बैठक और संवाद करेंगें0
0
Report
कोटा में कैफिनेटेड एनर्जी ड्रिंक के 13410 बॉटल सीज; एफएसएसएआई नोटिस जारी
Kota, Rajasthan:कोटा में कैफिनेटेड बेवरेज स्टिंग एनर्जी रेड व येलो तथा एड्रीनलीन रश एनर्जी ड्रिंक के 13410 बॉटल व कैन सीज किये। कोटा आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण डॉ.टी शुभमंगला राजस्थान के निर्देशन व जिला कलेक्टर पीयूष समारिया के नेतृत्व में कोटा जिले के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों द्वारा चम्बल इंडस्ट्रियल एरिया में संस्थान पर निरीक्षण एवं नमूनीकरण की कार्रवाई की गई। अभिहित अधिकारी एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ नरेन्द्र नागर ने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम द्वारा केफेनेटेड बेवरेज स्टिंग एनर्जी रेड व येलो के दो नमूनें तथा एड्रीनलीन रश एनर्जी ड्रिंक का एक नमूना कुल तीन नमूने केफेनेटेड बेवरेज स्टिंग एनर्जी रेड व येलो के 9570 व एड्रीनलीन रश एनर्जी ड्रिंक 3840 नग एक्ट के तहत लिया जाकर 13410 बॉटल/कैन को सीज़ किया गया है। इसमें फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) के अनुसार कैफीनेटेड बेवरेजेस पर स्टिमुलेट्स माइंड, एनरर्जाइज बॉडीज, एनर्जी ड्रिंक इत्यादि का लेबल पर उल्लेख करना भ्रामक प्रचार की श्रेणी में आता है। गौरतलब है कि एफएसएसएआई द्वारा नामी बेवरेज ब्रांडों को इस संबंध में नोटिस दिया जाकर जवाब मांगा गया। यह एनर्जी ड्रिंक जिसमें कैफीन की मात्रा अधिक होती है गर्भवती महिला, लेक्टेटिंग मदर तथा बच्चों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लिए गए नमूनों को जन स्वास्थ्य प्रयोगशाला बीकानेर भिजवाया जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियम अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जाएगी। उपरोक्त कार्रवाई खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण सक्सेना, चन्द्रवीर सिंह व मोज़ीलाल कुंभकार द्वारा की गई।0
0
Report
Advertisement
पटना के डबल डेकर फ्लाईओवर के नीचे सौंदर्यीकरण में लापरवाही, गमले चोरी से सवाल
Patna, Bihar:राजधानी पटना को ग्रीन और क्लीन बनाने की पहल पर अब लापरवाही भारी पड़ती दिख रही है। बिहार के पहले डबल डेकर फ्लाईओवर के नीचे सौंदर्यीकरण के लिए लगाए गए गमले और पौधे बदहाल हैं। कई जगहों से गमले गायब हो चुके हैं, जबकि बचे हुए गमले भी रखरखाव के अभाव में जर्जर स्थिति में हैं। पटना के डबल डेकर फ्लाईओवर के नीचे शहर को सुंदर और हरित बनाने के उद्देश्य से सैकड़ों गमले लगाए गए थे। लेकिन अब हालात यह हैं कि कई स्थानों से गमले चोरी हो चुके हैं। जो गमले बचे हैं, उनमें सूखे पौधे, टूटी संरचना और गंदगी साफ दिखाई देती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस एजेंसी को रखरखाव की जिम्मेदारी दी गई है, उसे नियमित रूप से पौधों की देखभाल करनी चाहिए। साथ ही लोगों से भी अपील की कि सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान न पहुंचाएं और गमलों की चोरी जैसी घटनाओं से बचें, ताकि शहर की सुंदरता बनी रहे। पटना को ग्रीन और क्लीन बनाने के लिए लाखों रुपये खर्च कर सौंदर्यीकरण किया गया था, लेकिन रखरखाव की कमी और गमलों की चोरी ने इस पहल पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब जरूरत है कि जिम्मेदार एजेंसी नियमित निगरानी करे और लोग भी सार्वजनिक संपत्ति की सुरक्षा में अपनी जिम्मेदारी निभाए..0
0
Report
पर्ल्स ग्रुप जमीन घोटाला: DRO जोगिंदर शर्मा गिरफ्तार, 2.5 करोड़ रिश्वत बरामद
Chandigarh, Chandigarh:पंचकूला ब्रेकिंग पर्ल्स ग्रुप की प्रतिबंधित जमीन को फर्जी तरीके से बेचने का मामला मामले में हरियाणा स्टेट विजिलेंस ने हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) के भूमि अधिग्रहण अधिकारी (DRO) जोगिंदर शर्मा को गिरफ्तार किया जोगेंद्र शर्मा को मंगलवार देर शाम को गिरफ्तार करके कोर्ट में एसीबी ने पेश किया था कोर्ट ने जोगिंदर शर्मा का 7 दिन का पुलिस रिमांड पर दिया है इस रिमांड के दौरान विजिलेंस आरोपी से रिश्वत के सवा दो करोड़ रुपए बरामद करेगी पंचकूला के रायपुररानी और शाहपुर गांव में करीब 172 एकड़ जमीन खरीदी थी सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दरकिनार कर 50 एकड़ जमीन को फर्जी तरीके से बेचने का आरोप है आरोप है रायपुररानी के तत्कालीन तहसीलदार विक्रम सिंगला सहित तहसील स्टाफ और हरियाणा राजस्व विभाग के एक अधिकारी ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश को दरकिनार कर निजी लोगों से मिलकर साजिश रची और करीब 50 एकड़ प्रतिबंधित जमीन को फर्जी तरीके से बेच दिया था इस मामले में 4 नामजद और अन्य आरोपी फरार हैं इनमें रायपुररानी के पूर्व तहसीलदार विक्रम सिंगला, कानूनगो दीपक, जोगिंदर शर्मा के रिश्तेदार नवीन, बलदेव कौर समेत अन्य आरोपी फरार हैं इस मामले में विक्रम सिंगला को विजिलेंस ने 1 फरवरी को उनके चंडीगढ़ आवास से गिरफ्तार किया था कुछ समय बाद जमानत पर आए थे इसके बाद इसी जमीन विवाद में दर्ज 2 मामले में विजिलेंस उनकी तलाश कर रही है0
0
Report
चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्राकृतिक खेती_dialog कार्यक्रम में शिरकत करेंगे
Chandigarh, Chandigarh:चंडीगढ़ ब्रेकिंग मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्राकृतिक खेती संवाद कार्यक्रम में शिरकत करेंगे पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पंचकूला में सुबह 11:30 बजे शुरू होगा कार्यक्रम प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश से आयोजित किया गया है प्राकृतिक खेती संवाद कार्यक्रम इसके बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह Saini मुख्यमंत्री आवास संत कबीर कुटीर पर कई बैठकों में रहेंगे0
0
Report
Advertisement
