210001
बांदा में झांसी मंडल द्वारा चलाया जा रहा है संरक्षा जागरूकता अभियान
Banda, Uttar Pradesh:झांसी मंडल में 23 जून से मोबाइल वीडियो वैन द्वारा संरक्षा जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वहीं बड़ी LED वैन के माध्यम से संरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदर्शित की जा रही हैं। साथ ही संरक्षा सलाहकार श्री नीलू कुमार ने बांदा, महुआ, खुरहंड, अतर्रा, भरतकूप, चित्रकूट धाम कर्वी और मानिकपुर रेलवे स्टेशनों पर लोगों को जागरूक किया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जोधपुर की छह नगर पालिकाओं में भाजपा बोर्ड, मथानिया में कांग्रेस जीती
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। जोधपुर जिले की 6 नगर पालिकाओं के मेयर पद को लेकर सोमवार को मतदान हुए। तिंवरी में भाजपा प्रत्यासी ने एक वोट से जीत हासिल की। वहीं मथानिया में कांग्रेस की लीला देवी चेयरमैन बनी हैं। जिले की 6 नगर पालिकाओं में से 4 में बीजेपी का बोर्ड बना है। इनमें बालेसर, भोपालगढ़, बिलाड़ा और तिंवरी शामिल है। जबकि मथानिया और पीपाड़ सिटी में कांग्रेस का बोर्ड बना है। मथानिया में मेयर पद की वोटिंग को लेकर भाजपा और कांग्रेस के समर्थक आमने-सामने हो गए। तिंवरी और बालेसर में भाजपा का बोर्ड बना है। तिंवरी नगर पालिका में बीजेपी के लक्ष्मण कालकर 1 मत से जीते। बीजेपी को 13 और कांग्रेस उम्मीदवार चंपालाल कटारिया को 12 वोट मिले। बालेसर में भाजपा प्रत्याशी को 16, निर्दलीय प्रत्याशी को 8 और नोटा को 1 वोट मिला है। बालेसर में भाजपा का बोर्ड बना है। यहाँ निर्मला सांखला अध्यक्ष बनी हैं। बिलाड़ा नगरपालिका अध्यक्ष चुनाव में भाजपा के महेंद्र सिंह सिरवी विजय, भाजपा का गढ़ बरकार तीसरी बार भाजपा का बोर्ड बना, भाजपा के महेंद्र सिंह सिरवी ने निर्दलीय प्रत्याशी तुलछाराम सिरवी को हराया। भोपालगढ़ में चेयरमैन चुनाव में BJP के देवश ओमप्रकाश चौटिया चैयरमैन बने। कांग्रेस के पास था पूर्ण बहुमत ,पर क्रोस वोटिंग से हुई हार , आर एल पी ने भाजपा का सहयोग दिया। पीपाड एवं मथानिया में कांग्रेस का बोर्ड मिला। मथानिया नगर पालिका में कांग्रेस की लीला देवी ने भाजपा की इंद्रा देवी को हराकर चेयरपर्सन पद पर जीत दर्ज की। मतदान में लीला देवी को 17 वोट मिले, जबकि भाजपा प्रत्याशी इंद्रा देवी के पक्ष में 8 वोट पड़े। इस तरह लीला देवी ने 8 वोटों से जीत हासिल की। पीपाड नगर पालिका में बड़ा उलट फेर देखने को मिला: बीजेपी के पास 16 मत एवं चार निर्दलीय होने के باوجود भी बोर्ड नहीं बना सकी; कांग्रेस प्रत्याशी आशा कच्छावाह ने बीजेपी प्रत्याशी मनु कच्छावाह को 5 मतों से मात दी।0
0
Report
निवाई में पूर्व विधायक के खिलाफ गाली-गलौज और गोली की धमकी वाला वीडियो वायरल
Tonk, Rajasthan:टोंक के निवाई से इस वक्त की बड़ी खबर… निवाई में पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा से अभद्रता, गाली-गलौज और गोली से मारने की धमकी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस के अधिक पार्षद होने के बावजूद चेयरमैन नहीं बनने पर एक समर्थक का गुस्सा फूट पड़ा। वीडियो में कथित तौर पर पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा और गोली से मारने की धमकी जैसी बातें सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद निवाई में इसको लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। हालांकि जी राजस्थान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है0
0
Report
खंडार में तेजाजी महाराज मेले में श्रद्धालुओं का जनसमुद्र उमड़ा
खंडार उपखंड क्षेत्र में तेजादशमी के अवसर पर तेजाजी महाराज के विशाल मेलों का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ हुआ। बहरावंडा कलां, हरिपुरा, मई और बहरावंडा खुर्द सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित मेलों में आसपास के गांवों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे। मंदिरों में दर्शन और पूजा-अर्चना के साथ पारंपरिक रस्में निभाई गई। मेले की विशेष परंपरा के تحت ग्रामीण गाजे-बाजे के साथ जंगल पहुंचते हैं, जहां खेजड़ी के पेड़ या बिलो से मिलने वाले सर्प की विधिवत पूजा-अर्चना कर उसे फूलों पर रखकर मंदिर परिसर तक लाया जाता है। इसके बाद खेजड़ी के वृक्ष पर सर्प को छोड़कर रस्म पूरी की जाती है। वहीं हरिपुरा मेले में नाल प्रतियोगिता में पहलवानों 95 किलोग्राम, 82 व 75 किलोग्राम वजनी नाल उठाकर दमखम दिखाया, वहीं विजेताओं को माला, साफा पहनाकर नगद इनाम राशि दी गयी। मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के चलते NH-552 और SH-123 खंडार-बालेर-करणपुर मार्ग पर यातायात धीमा हो गया। बहरावंडा खुर्द में मंदिर तक श्रद्धालुओं की कतार करीब दो किलोमीटर तक पहुंच गई। करीब 20 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा, जिसे पुलिस ने मशक्कत कर सामान्य कराया। वहीं बहरावंडा खुर्द, छाण, मई खुर्द, बहरावंडा कलां और हरिपुरा में तेजाजी महाराज के स्वरूप को घोड़ी पर बैठाकर बिनोरी निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए खंडार थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह, चौकी प्रभारी दौलतसिंह, धर्मपाल सिंह सहित पुलिस जाप्ता तैनात रहा। पुलिस की मुस्तैदी से मेले के दौरान व्यवस्था सुचारू बनी रही.0
0
Report
Advertisement
तरकुलहा देवी मेले में भीषण आग, 3 दुकानों में लाखों का नुकसान
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के चौरीचौरा थाना क्षेत्र के तरकुलहा देवी मेले में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटों ने देखते ही देखते तीन दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया। दो खिलौने और एक शृंगार की दुकानों में रखा हुआ लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। आग लगते ही मेले में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया और आसपास की दूसरी दुकानों तक आग फैलने से बड़ा हादसा टल गया। आग से सुरक्षा और फायर सेफ्टी इंतजामों पर सवाल उठे हैं; आग लगने की वजह अभी सामने नहीं आई है; मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
एटा में संदिग्ध मौत: घर के कमरे में व्यक्ति का शव फंदे पर लटका
Etah, Uttar Pradesh:एटा ब्रेकिंग एटा में संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में व्यक्ति का फंदे पर लटका मिला शव, व्यक्ति का शव लटका मिलने से क्षेत्र में मचा हडकंप, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस, व्यक्ति की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, मृतक के भाई ने ससुराल पक्ष के लोगों पर मारपीट और प्रताड़ित करने का लगाया आरोप, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के नेहरू का पूरा मामला।0
0
Report
सहारनपुर: खाली घरों पर चोरों की निगाह, चार गिरफ्तार
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर के थाना चिलकाना पुलिस ने ग्राम सीकरी कलां में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को कार्तिक पुत्र रामकुमार के घर से अज्ञात चोर दिनदहाड़े 16 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी थी। एसएसपी सहारनपुर के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण तथा थाना प्रभारी अक्षय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आज मुखबिर की सूचना पर साइफन की पुलिया के पास से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्नी, कार्तिक, अभिषेक और अजहर के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो जोड़ी पायल, एक नाक की लौंग, एक पीली धातु का पेंडल, 2200 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार पूछताछ में तीन आरोपियों ने बताया कि वे दिन में घूमकर ऐसे घरों की तलाश करते थे, जो खाली मिलते थे। इसके बाद घर में घुसकर चोरी करते और सामान आपस में बाँट लेते थे। आरोपियों ने ग्राम सीकरी में हुई चोरी की घटना में शामिल होने की बात भी बताई। पुलिस के मुताबिक, चोरी के कुछ सोने के सामान को सहारनपुर में अजहर नामक सुनार को बेचने की बात सामने आई है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है और उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।0
0
Report
Advertisement
गोरखपुर के श्रीगोरखनाथ मंदिर में सप्तदिवसीय श्रद्धांजलि समारोह और भागवत कथा शुरू
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर के श्रीगोरखनाथ मंदिर में गोरक्षपीठ के ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज और महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में सप्तदिवसीय श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन होने जा रहा है। महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज की 57वीं और महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की 12वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 24 से 30 सितंबर तक यह आयोजन होगा। इसके पहले 23 सितंबर से संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान-यज्ञ की शुरुआत होगी। गोरखनाथ मंदिर में 24 सितंबर से 30 सितंबर तक ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज और राष्ट्रसंत महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की स्मृति में सप्तदिवसीय श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। श्रद्धांजलि समारोह के तहत 23 सितंबर से श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान-यज्ञ का शुभारंभ होगा। वृंदावन से पधारे स्वामी राजेंद्रदास देवाचार्य जी महाराज श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत कथा सुनाएंगे। 24 सितंबर से समसामयिक विषयों पर सम्मेलन आयोजित होंगे। पहले दिन 'भारतीय ज्ञान परंपरा का वर्तमान परिप्रेक्ष्य', 25 सितंबर को 'नशा नाश का कारण है', 26 सितंबर को 'लोकतंत्र की जननी है भारत', 27 सितंबर को 'संस्कृत एवं भारतीय संस्कृति' और 28 सितंबर को 'भारतीय संस्कृति एवं गो-सेवा' विषय पर चर्चा होगी। 29 सितंबर को महंत दिग्विजयनाथ जी महाराज और 30 सितंबर को महंत अवेद्यनाथ जी महाराज की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी। दोनों दिन अखंड मानस पाठ और भंडारे का भी आयोजन होगा। समारोह में देशभर से संत, महात्मा, धर्माचार्य, विद्वान और समाजसेवी शामिल होंगे। विभिन्न सत्रों में शिक्षा, संस्कृति, भारतीय ज्ञान परंपरा, नशामुक्ति, लोकतंत्र और गो-सेवा जैसे विषयों पर वक्ता अपने विचार रखेंगे। गोरखपुर का श्रीगोरखनाथ मंदिर एक बार फिर सप्ताह भर चलने वाले बड़े धार्मिक और वैचारिक आयोजन का साक्षी बनेगा। 23 सितंबर से भागवत कथा और 24 सितंबर से श्रद्धांजलि समारोह की शुरुआत होगी, जिसमें देशभर के संतों और विद्वानों की मौजूदगी रहेगी। VO-निःशुल्क बस सेवा: भागवत कथा में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए श्रीगोरखनाथ मंदिर की ओर से प्रतिदिन निःशुल्क बस सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। बसें निर्धारित मार्गों से दोपहर 2 बजे से पहले श्रद्धालुओं को लेकर मंदिर पहुंचेंगी। बस रूट: पहला मार्ग—महुआतर ओवरब्रिज, महेसरा, मोहरीपुर, बरगदवा और राजेंद्रनगर होते हुए श्रीगोरखनाथ मंदिर। दूसरा मार्ग—गीता गार्डेन, असुरन चौक, एचएन सिंह चौराहा, राप्तीनगर, हाईडिल, स्पोर्ट्स कॉलेज, जंगल नकहा ओवरब्रिज, राणी सती मंदिर और रामनगर चौराहा होते हुए मंदिर। तीसरा मार्ग—मुंशी प्रेमचंद पार्क, टीडीएम स्कूल, अलहदादपुर चौराहा, बेतियाहाता, गोलघर, काली मंदिर, धर्मशाला पुल और तरंग क्रॉसिंग होते हुए श्रीगोरखनाथ मंदिर। चौथा मार्ग—इंजीनियरिंग कॉलेज, गिरधरगंज, छात्रसंघ चौराहा, विश्वविद्यालय चौराहा, कार्मल स्कूल, यातायात तिराहा, धर्मशाला और तरंग क्रॉसिंग होते हुए श्रीगोरखनाथ मंदिर। यानि 23 सितंबर से शुरू होने वाली भागवत कथा के साथ श्रीगोरखनाथ मंदिर में धार्मिक, आध्यात्मिक और समसामयिक विषयों पर कार्यक्रमों का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जो 30 सितंबर तक चलेगा।0
0
Report
एटा में विवाहिता का शव फंदे पर मिलने से क्षेत्र में हड़कंप
Etah, Uttar Pradesh:एटा में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव, विवाहिता का शव लटका मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, घटना की सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस, पुलिस ने शव कब्जे में लेकर भेजा पोस्टमार्टम हाउस, विवाहिता की मौत से परिजनों में मचा कोहराम, वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी, थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के वारथर गांव का पूरा मामला。0
0
Report
राज्यमंत्री ने दरियाबाद ओवरब्रिज के काम में सुस्ती पर कड़ा रुख दिखाया—खुद लेबर बन जाएंगे
Barabanki, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बाराबंकी निर्माणाधीन दरियाबाद रेलवे ओवरब्रिज का राज्यमंत्री सतीश शर्मा ने किया औचक स्थलीय, कार्य को लेकर स्थानीय लोगों की शिकायक पर पहुंचे राज्यमंत्री, अधिकारियों से किया सवाल-जवाब, बोले- मैं खुद लेबर बनकर करने लगूंगा काम, हम और हमारे कार्यकर्ता जनता के लिये हमेशा तैयार, जल्द से जल्द पूरा होना चाहिये ओवरब्रिज का काम, क्षेत्र की जनता को मिले इसका फायदा, राज्यमंत्री ने रात्रि में कराया था मौके का निरीक्षण, मौके पर कार्य करते नहीं मिले थे मजदूर, मौके पर लापरवाही मिलने पर अगले दिन खुद पहुंचे राज्यमंत्री, अधिकारियों से की बातचीत, दिये सख्त निर्देश, दिसंबर तक हर हाल में पूरा हो जाए ओवरब्रिज का कार्य, श्रमिक बढ़ाने के निर्देश निरीक्षण के दौरान सर्विस रोड की स्थिति पर भी राज्यमंत्री ने जताई नाराजगी, नवरात्र पर्व शुरू होने से पहले सर्विस रोड का काम कराया जाए पूरा, श्रद्धालुओं को न हो परेशानी ओवरब्रिज क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही यातायात समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को मिलेगी राहत, निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने के दिये निर्देश。 Barabanki Story- ‘मैं खुद लेबर बनकर करने लगूंगा काम...’, ओवरब्रिज पर सुस्ती देख भड़के राज्यमंत्री सतीश शर्मा बाराबंकी में दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में कथित सुस्ती की शिकायत पर योगी सरकार में राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा का सख्त रुख सामने आया। रात में कराये गये निरीक्षण के दौरान मौके पर मजदूर काम करते नहीं मिले। जिसके बाद आज राज्यमंत्री खुद मौके पर पहुंचे और अधिकारियों से सवाल-जवाब करते हुए साफ कहा की मैं खुद लेबर बनकर करने लगूंगा काम, हम और हमारे कार्यकर्ता जनता के लिए हमेशा तैयार हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य में तेजी लाने के साथ समयसीमा का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा का यह वीडियो क्षेत्र में काफी वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि राज्य मंत्री सतीश शर्मा क्षेत्र में हमेशा ऐसे ही एक्टिव रहते हैं। जनता से जुड़े हर कार्य में वह किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करते। राज्यमंत्री ने कहा कि ओवरब्रिज का काम दिसंबर तक हर हाल में पूरा होना चाहिए, ताकि क्षेत्र की जनता को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने निर्माण में श्रमिकों की संख्या बढ़ाने और गुणवत्ता पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ओवरब्रिज पूरा होने से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री ने सर्विस रोड की स्थिति का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को नवरात्र शुरू होने से पहले सर्विस रोड का काम पूरा कराने के निर्देश दिए, ताकि श्रद्धालुओं और क्षेत्रवासियों को आवागमन में परेशानी न हो। राज्यमंत्री ने कहा कि दरियाबाद रेलवे ओवरब्रिज क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही यातायात समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण परियोजना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की नियमित निगरानी करने और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के सख्त निर्देश दिए। आपको बता दें कि राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा बाराबंकी की दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र से ही लगातार दूसरी बार विधायक चुने गए हैं। अपनी इसी कार्य शैली की वजह से वह जनता के बीच पसंद किए जाते हैं।0
0
Report
Advertisement
निवाई में पूर्व विधायक के खिलाफ गाली-गलौज और गोली की धमकी वाला वीडियो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:टोंक के निवाई से इस वक्त की बड़ी खबर…निवाई में पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा से अभद्रता, गाली-गलौज और गोली से मारने की धमकी से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो को लेकर दावा किया जा रहा है कि नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में कांग्रेस के अधिक पार्षद होने के बावजूद चेयरमैन नहीं बनने पर एक समर्थक का गुस्सा फूट पड़ा। वीडियो में कथित तौर पर पूर्व विधायक प्रशांत बैरवा के खिलाफ आपत्तिजनक भाषा और गोली से मारने की धमकी जैसी बातें सुनाई देने का दावा किया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद निवाई में इसको लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। हालांकि जी राजस्थान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है0
0
Report
हजारीबाग में अधिकारी से अभद्र भाषा मामला प्रशासनिक संघ ने त्वरित कार्रवाई की मांग
Hazaribagh, Jharkhand:सदर अंचलाधिकारी आशुतोष कुमार के साथ कथित अभद्र व्यवहार और आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल का मामला अब प्रशासनिक अधिकारियों के संगठन तक पहुंच गया है। झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की हजारीबाग इकाई ने इस घटना को लेकर बैठक की और पूरे मामले में कार्रवाई की मांग की। संघ ने स्पष्ट किया कि अधिकारी के साथ इस तरह के व्यवहार को स्वीकार नहीं किया जा सकता। मामले में कार्रवाई नहीं होने पर संगठन की ओर से राज्य स्तर पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू करने की बात कही गई है। दरअसल, 18 सितंबर को हजारीबाग के हुरहुरू स्थित कैंटोनमेंट मौजे की करीब 50 डिसमिल खासमहल जमीन से अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासनिक टीम पहुंची थी। टीम का नेतृत्व सदर अंचलाधिकारी सह खासमहल पदाधिकारी आशुतोष कुमार कर रहे थे। इसी दौरान पूर्व मंत्री योगेंद्र साव भी मौके पर पहुंचे और प्रशासनिक कार्रवाई को लेकर अधिकारी से तीखी बहस हुई। घटना से जुड़े वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद अधिकारी के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर मामला चर्चा में आया। इसी घटनाक्रम को लेकर झारखंड प्रशासनिक सेवा संघ की हजारीबाग इकाई की बैठक हुई। बैठक में पदाधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के साथ ड्यूटी के दौरान अभद्र व्यवहार और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल गंभीर विषय है। संघ ने कहा कि इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति नहीं होनी चाहिए। संघ की ओर से बताया गया कि अंचलाधिकारी की ओर से मामले को लेकर संबंधित प्राधिकारी को आवेदन दिया गया है। संगठन ने मांग की कि आवेदन पर शीघ्र कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज की जाए और मामले में आरोपित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई हो। बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संघ के प्रतिनिधिमंडल की ओर से पूरे मामले की जानकारी उपायुक्त को दी जाएगी। राज्य स्तरीय संगठन के पदाधिकारी भी इस विषय को लेकर उपायुक्त और संबंधित उच्चाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। संघ के प्रतिनिधि अधिकारियों के सामने अपनी आपत्ति और मांगों को रखेंगे। संघ ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी सरकार और प्रशासन के निर्देशों के तहत अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं। ड्यूटी के दौरान अधिकारियों के साथ किसी भी तरह की अभद्रता की घटनाओं को रोकने के लिए स्पष्ट कार्रवाई जरूरी है। संगठन का कहना है कि यदि मामले में अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई तो पहले चरण में राज्य स्तरीय पदाधिकारियों से विचार-विमर्श किया जाएगा और इसके बाद चरणबद्ध आंदोलन का निर्णय लिया जा सकता है। इस पूरे विवाद की पृष्ठभूमि हुरहुरू की खासमहल जमीन से जुड़ी प्रशासनिक कार्रवाई है। प्रशासन का कहना है कि संबंधित भूमि खासमहल की सरकारी जमीन है और वहां किए गए अतिक्रमण एवं निर्माण को हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। दूसरी ओर, मौके पर कार्रवाई का विरोध भी सामने आया था। संघ की मुख्य मांग यही है कि अधिकारी द्वारा दिए गए आवेदन पर त्वरित कानूनी कार्रवाई हो और भविष्य में किसी भी प्रशासनिक अधिकारी के साथ ड्यूटी के दौरान ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो।0
0
Report
खरगापुर अस्पताल मैदान में भाजपा नेता की स्कूटी दौड़, CCTV में कैद वीडियो वायरल
Tikamgarh, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले में भाजपा नेता प्रशांत शुक्ला ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खरगापुर के रेम्प पर पीछे अपने एक साथी को बिठाकर अंदर ले गए और दिव्यांगों के लिए बने रेम्प पर स्कूटी दौड़ा दी। ऊपर जाकर बार्ड के बाहर तक पूरे अस्पताल का परिक्रमा लगाकर अस्पताल से निकल गए। सवाल यह है कि अगर इसी दौरान कोई दिव्यांग मरीज रेम्प पर आ गया होता तो उसकी जान खतरे में पड़ सकती थी। सुरक्षा गार्ड ने रोकने का प्रयास किया लेकिन नेताजी की हनक के आगे वे कुछ नहीं सुन पाए। पूरी घटना अस्पताल में लगे CCTV कैमरे में कैद है और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। बीएमओ खरगापुर पूरे मामले की जांच की बात कह रहे हैं, पर कैमरे पर कुछ भी बताने या बोलने को तैयार नहीं हैं।0
0
Report
Advertisement
भिंड में आशा-पर्यवेक्षक धरने पर, कलेक्टर से मुलाकात नहीं मिली
Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-“मक्कार-कामचोर” कहे जाने का आरोप… 3 घंटे कलेक्टर का इंतजार, नहीं मिली मुलाकात तो धरने पर बैठीं आशा-पर्यवेक्षक कार्यकर्ता। एंकर-भिंड में स्वास्थ्य विभाग की महिला कार्यकर्ताओं का गुस्सा अब सड़क से कलेक्टर कार्यालय तक पहुंच गया है। समीक्षा बैठक में कथित तौर पर अपमानजनक भाषा और सेवा समाप्त करने की धमकी दिए जाने के विरोध में जिलेभर की आशा और पर्यवेक्षक कार्यकर्ता कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचीं। लेकिन करीब तीन घंटे तक इंतजार के बाद भी कलेक्टर से मुलाकात नहीं हुई, तो महिला कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय परिसर में ही धरने पर बैठ गईं। मामला 7 सितंबर की समीक्षा बैठक से जुड़ा है। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि राज्य टीकाकरण कार्यक्रम अधिकारी एलपी भगोरिया ने बैठक में सार्वजनिक रूप से उन्हें कथित तौर पर “मक्कार” और “कामचोर” कहा और घर बैठे पैसे लेने का आरोप लगाते हुए सेवाएं समाप्त करने की धमकी दी। आरोपों के बाद अब महिला कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से सीधा सवाल किया है,जो महिलाएं कोरोना महामारी के दौरान अपनी और अपने परिवार की जान जोखिम में डालकर घर-घर टीकाकरण अभियान में जुटी रहीं, आज इन्हीं के सम्मान पर सवाल क्यों?कार्यकर्ताओं का कहना है कि विपरीत परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने वाली आशा और पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं के साथ यदि कोई अधिकारी सार्वजनिक रूप से इस तरह का व्यवहार करता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। धरने पर बैठी महिलाओं ने साफ कहा है कि उनकी सेवाओं पर सवाल उठाने से पहले उनके वर्षों के काम और कोरोना काल की भूमिका को देखा जाए। साथ ही उन्होंने कथित अभद्र व्यवहार की निष्पक्ष जांच और संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की है। अब बड़ा सवाल यही है—महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की शिकायत पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है? क्या उन्हें कलेक्टर से मुलाकात का इंतजार खत्म होगा, या धरना और लंबा चलेगा?0
0
Report
फर्रुखाबाद में बंदरों के हमले से 16 वर्षीय छात्रा की मौत
Noida, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद से बड़ी खबर फर्रुखाबाद में बंदरों का आतंक: छत पर कपड़े उतार रही छात्रा पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, बचने के दौरान गिरी, मौत पूर्व सैनिक की पुत्री पर बंदरों के झुंड ने किया हमला, बचने के लिए भागी छात्रा छत से गिरी, मौत जिला - फर्रुखाबाद तारीख - 21-09-2026 पलक चौहान 16 वर्षीय बेटी पलक चौहान 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। पलक स्कूल से घर लौटने के बाद छत पर सूख रहे कपड़े उतारने गई थी। पलक के पिता सुनील चौहान ने बताया कि उनकी बेटी छत पर कपड़े उतार रही थी, तभी अचानक बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बंदरों से डरकर पलक बचने के लिए भागी, लेकिन इसी दौरान वह पहली मंजिल से नीचे गली में जा गिरी। छत से गिरने के कारण पलक के सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल लेकर रवाना हुए, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। लोहिया अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने पलक को मृत घोषित कर दिया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। पलक के पिता सुनील चौहान पूर्व सैनिक हैं और वर्तमान में मंडी में नौकरी करते हैं। घटना के बाद मोहल्ले में बंदरों के आतंक को लेकर लोगों में भी चिंता है। बाइट - सुनील चौहान, मृतक छात्रा पलक के पिता0
0
Report
राजस्थान के बॉस स्कैम: 2 करोड़ की मनी ट्रेल के साथ MD गिरफ्तार
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान साइबर क्राइम पुलिस ने 6.80 करोड़ रुपए के बॉस स्कैम मामले में एक और बड़ी गिरफ्तारी की है। पुलिस ने साइबर ठगी की रकम लेने वाली फर्म के MD विश्वजीत पुष्टी को ओड़िशा से गिरफ्तार किया है। जांच में सामने आया है कि आरोपी के नियंत्रण वाले बैंक खाते में साइबर ठगी की 2 करोड़ की रकम पहुंची थी। मामले में अब तक 11 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। साइबर ठगी के इस बड़े नेटवर्क की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे पैसों की मनी ट्रेल भी सामने आ रही है। राजस्थान पुलिस के एडीजी साइबर क्राइम वीके सिंह ने बताया कि ओडिशा निवासी विश्वजीत पुस्टी SSGC Engineering Pvt. Ltd. का प्रबंध निदेशक है। उसके नियंत्रण वाले ICICI बैंक खाते में इस साइबर ठगी की रकम में से 2 करोड़ प्राप्त हुए। एडीजी के अनुसार रकम खाते में आने के बाद उसे अलग-अलग बैंक खातों में ट्रांसफर किया गया। बैंकिंग रिकॉर्ड और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने विश्वजीत पुष्टी को भुवनेश्वर के खारवेल नगर इलाके से पकड़ा और ट्रांजिट रिमांड पर जयपुर लाया गया। जांच में साइबर ठगी के पैसे को इधर-उधर करने का पूरा नेटवर्क सामने आया है। गिरोह म्यूल बैंक अकाउंट, एटीएम, चेक, यूपीआई, QR कोड, CDM और डिजिटल वॉलेट का इस्तेमाल करता था। रकम को कई बैंक खातों में लेयरिंग के जरिए घुमाने के बाद क्रिप्टो करेंसी और USDT में बदलकर आगे भेजने की कार्यप्रणाली की भी जांच हो रही है। पुलिस के अनुसार टेलीग्राम ग्रुप्स के जरिए फर्जी या म्यूल बैंक खाते, एटीएम, SIM और पासबुक की किट उपलब्ध कराई जाती थी। इसके बाद इन खातों में आने वाली रकम को तत्काल निकालने या दूसरे खातों में ट्रांसफर करने का काम किया जाता था। विश्वजीत पुष्टी की भूमिका को लेकर भी पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, कंपनी के दस्तावेज सब्सिडी, टैक्स छूट और MSME लोन दिलाने के बहाने लिए गए थे। इसके बाद आईसीआईसीआई बैंक चंद्रशेखरपुर भुवनेश्वर में खाता खुलवाया गया। जांच में बैंक खाते से जुड़े सिम और इंटरनेट बैंकिंग की ID-पासवर्ड दूसरे व्यक्ति को उपलब्ध कराने की बात भी सामने आई है। अब पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन, CDR, व्हॉटसएप और अन्य डिजिटल संपर्कों के साथ बैंकिंग लेन-देन का विश्लेषण कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी की रकम आगे किन-किन खातों में गई और इस पूरे नेटवर्क में कौन-कौन लोग जुड़े हैं।0
0
Report
Advertisement
