210001
बांदा में रनिंग परिवार संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन
Banda, Uttar Pradesh:संयुक्त क्रू बुकिंग लॉबी बांदा में अपर मंडल रेल प्रबंधक आर डी मौर्य और वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर शिवम् श्रीवास्तव की उपस्थिति में रनिंग परिवार संरक्षा संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 12 रनिंग स्टाफ परिवार, 25 लोको पायलट/सहायक लोको पायलट, और 5 मुख्य लोको निरीक्षकों सहित लगभग 50 रेल कर्मियों ने भाग लिया। संगोष्ठी में सुरक्षित गाड़ी संचालन, परिवार के स्वास्थ्य, गुणवत्तापूर्ण विश्राम और मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर चर्चा की गई।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिलासपुर: गणेश मंदिर के पास कार दुर्घटना, चालक को चक्कर आ जाने से नियंत्रण खोया
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। रेलवे हॉस्पिटल रोड पर गणेश मंदिर के पास एक सड़क हादसा हो गया। दोपहर के समय एक चारपहिया वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, वाहन चला रहे व्यक्ति को अचानक चक्कर आ गया, जिसके चलते वह गाड़ी पर नियंत्रण खो बैठा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी की जान नहीं गई। हादसा रेलवे हॉस्पिटल रोड पर गणेश मंदिर के पास उस वक्त हुआ, जब एक चारपहिया वाहन सड़क से गुजर रहा था। बताया जा रहा है कि वाहन चलाते समय चालक को अचानक चक्कर आ गया। इसके चलते वह गाड़ी पर नियंत्रण नहीं रख सका और वाहन सड़क किनारे जाकर पेड़ से टकरा गया। टक्कर की तेज आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे में वाहन के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुंचा है।अचानक हुए इस हादसे के बाद कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, चालक को चक्कर आने के कारण यह दुर्घटना हुई। हालांकि हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।0
0
Report
हाई कोर्ट के आदेश पर कायस्थ पाड़ा पुलिया का अतिक्रमण ध्वस्त, 54 फुट क्षेत्र साफ
Dholpur, Rajasthan:हाईकोर्ट के आदेश पर शहर के कायस्थ पाड़ा रोड किनारे हटाया गया अतिक्रमण 54 फुट लम्बे पक्के निर्माण को जेसीबी से किया गया ध्वस्त,पूर्व में दिया था आरोपियों को नोटिस तहसीलदार जगवीर सिंह के नेतृत्व में कार्यवाही,तीन थानों की पुलिस रही मौजूद बाड़ी शहर की कायस्थ पाड़ा पुलिया पर मुख्य सड़क किनारे 54 फुट एरिया में किए गए पक्के अतिक्रमण को गुरुवार को राजस्थान हाई कोर्ट के आदेश पर स्थानीय प्रशासन और नगर पालिका द्वारा पीला पंजा चलाकर ध्वस्त किया गया। इस दौरान किसी भी प्रकार के झगड़ा या कार्रवाई में बाधा को देखते हुए तीन थानों की पुलिस बाड़ी सीओ के नेतृत्व में मौके पर तैनात रही। तहसीलदार एवं कार्यवाहक ईओ जगबीर सिंह बेनीवाल के नेतृत्व में यह कार्रवाही की गई। तहसीलदार एवं नगर पालिका के कार्यवाहक ईओ जगबीर सिंह ने बताया की लवकेश राजोरिया पुत्र माताप्रसाद द्वारा लगाई गई पिटीशन पर राजस्थान हाई कोर्ट की डबल बेंच के जस्टिस इंद्रजीत सिंह और संदीप तनेाजा ने 15 सितंबर को राज्य के मुख्य सचिव को जिम्मेदार मानते हुए यह आदेश दिया गया की बाड़ी शहर के कायस्थ पाड़ा पुलिया के पास पब्लिक रोड पर अतिक्रमण हुआ है। ऐसे में एसडीएम बाड़ी और नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को 6 अक्टूबर को न्यायालय में पालना रिपोर्ट पेश करने के आदेश दिए है। जिसमें जवाब मांगा गया था कि पब्लिक रोड पर विवादित स्थान से यह अतिक्रमण अभी तक क्यों नहीं हटाया गया। 27 सितंबर को यह आदेश नगर पालिका ईओ को प्राप्त हुआ। जिस पर तुरंत एक्शन लेते हुए अतिक्रमणकारियों के खिलाफ नोटिस की कार्रवाई की गई,जिन्होंने नोटिस नहीं लिया उनकी दीवार पर नोटिस चस्पा किया गया। गुरुवार को प्रशासन के उच्च अधिकारियों के सुपरविजन मे बाड़ी कोतवाली थाना अधिकारी महेंद्र शर्मा,सदर थाना अधिकारी मोहर सिंह,कंचनपुर पुलिस के साथ अतिरिक्त जाब्ते और सीओ महेंद्र कुमार की मौजूदगी में यह कार्रवाई की गई। जिसमे जेसीबी द्वारा कायस्थ पाड़ा रोड़ के दाईं तरफ 54 फुट एरिया का अतिक्रमण 9 फुट की गहराई में ध्वस्त किया है। जिसको पूर्व में चिन्हित किया गया था। तहसीलदार जगवीर सिंह ने बताया कि उक्त अतिक्रमण सड़क किनारे किया गया था। जिसको लेकर आरोपी प्रेम सिंह, विशाल, रामदर्शन, नेपाल पुत्र रोशन गुर्जर के साथ रघुवीर पुत्र भवानी गुर्जर के खिलाफ नोटिस कार्रवाई की थी अतिक्रमण की पक्की इमारत में यह लोग रह रहे थे, पशुओं को बांध रखा था। जिसे खाली कराया गया। उसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की है। तहसीलदार ने स्पष्ट कहा है की यदि शहर में कही भी अतिक्रमण होता है और उसकी शिकायत मिलती है तो कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
जय प्रकाश निषाद की तस्वीर
Noida, Uttar Pradesh:जय प्रकाश निषाद की तस्वीर0
0
Report
Advertisement
उदयपुर: CCTV सामने दो अज्ञात, सफाई कर्मी की बाइक चोरी कर फरार
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर में बाइक चोरो के हौसले बुलन्द है। शहर के सूरजपोल थाना क्षेत्र में एक बदमाश बड़ी ही आसानी से सफाई कर्मी की बाइक चोरी कर फरार हो गया। घटब गुलाब बाग-खांजीपीर के रोड की है। बताया जा रहा है कि सफाई कर्मचारी खाजू अनार अपनी मोटरसाइकिल खड़ी कर पास ही में झाड़ू लगा रहे थे। चोरों ने इतनी सफाई और चालाकी से काम को अंजाम दिया कि कुछ ही दूरी पर काम कर रहे कर्मचारी को भनक तक नहीं लगी और बाइक गायब हो गई। काम से फ्री होने के बाद जब खाजू अनार गाड़ी के पास पहुंचे तो वहां अपनी बाइक न पाकर हैरान रह गए। घबराए कर्मचारी ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला। इस पर पास में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। सीसीटीवी फुटेज में साफ नजर आया कि दो अज्ञात युवक पीड़ित बाइक को चुराकर आसानी से ले जा रहे हैं। फिलहाल पीड़ित सफाई कर्मचारी की रिपोर्ट के बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।0
0
Report
रायबरेली में बीजेपी के जिला प्रभारी बनने पर नीरज सिंह ने जताया आभार
Noida, Uttar Pradesh:रायबरेली, उत्तर प्रदेश: बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष और ज़िला प्रभारी नीरज सिंह कहते हैं, "सबसे पहले, मैं भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पंकज चौधरी जी और प्रदेश महामंत्री धर्मपाल जी का अभिवादन और धन्यवाद करना चाहता हूँ कि उन्होंने मुझे रायबरेली जैसी ऐतिहासिक और पवित्र भूमि के ज़िला प्रभारी की ज़िम्मेदारी सौंपी। मुझे बहुत खुशी है कि हमारे जन-प्रतिनिधि और यहाँ का संगठन भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में लोगों का भरोसा जीतने के लिए बहुत मज़बूती से काम कर रहे हैं..."0
0
Report
हरियाणा किसान मेले में कपास विकास पर प्राकृतिक खेती और जल बचत पर जोर
Hisar, Haryana:anchor : चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय किसान मेले का उद्घाटन करते हुए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्वविद्यालय के शोध कार्यों, विशेषकर बाजरा, धान, मूंग व बागवानी की प्रदर्शनियों की सराहना की और परिसर में नवनिर्मित जैविक उत्कृष्टता केंद्र का भी उद्घाटन किया। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश से पहुंचे हजारों किसानों को संबोधित करते हुए उन्होंने गिरते जलस्तर और मौसम में बदलाव की चुनौतियों से निपटने के लिए प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण और कम पानी वाली फसलों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इस बार के मुख्य विषय 'कपास विकास' के तहत आधुनिक मशीनों के इस्तेमाल से कपास चुगाई की लागत आधी की जा सकती है, साथ ही वैज्ञानिकों से कीट व मौसम की मार से निपटने हेतु निरंतर शोध का आह्वान किया। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा, जन स्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा, कुलपति प्रो. बी.आर. कंबोज और पूर्व मंत्री डॉ. कमल गुप्ता की मौजूदगी में कृषि क्षेत्र में नवाचार करने वाले किसानों को सम्मानित भी किया।0
0
Report
Advertisement
दिव्या मित्तल के इस्तीफे के बाद मिर्जापुर में स्कूल उन्नयन का काम शुरू
Noida, Uttar Pradesh:दिव्या का सवाल, काम शुरू राजेश मिश्र मीरजापुर 1.10.2026 IAS से इस्तीफा देकर दिव्या मित्तल ने प्रश्न पूछा, दूसरे दिन ही जमीन की नाप जोख शुरू हो गई। उत्तर प्रदेश के मिरजापुर में IAS से इस्तीफा दे कर राजनीति के मैदान में उतने वाली दिव्या मmittal के सियासत का रणक्षेत्र मिर्ज़ापुर का लहुरियादह गांव हो गया है। इसी गांव में आजादी के बाद पानी पहुंचा और शिक्षा की गुहार लगाई गई थी। एक रिपोर्ट दिव्या मित्तल ने राजनीति में आने का ऐलान करते हुए जारी वीडियो में अपने डीएम कार्यकाल के दौरान गांव में स्कूल देने की बात कही कहा कि 3 साल बाद भी स्कूल नही बना। उनका वीडियो मंगलवार को सामने आया और बुधवार को काम शुरू हो गया। दिव्या ने 80 साल के हिसाब की बात कही है। दिव्या मित्तल का वीडियो आने के बाद आज गांव में स्थित स्कूल के पास ही प्राथमिक विद्यालय लहुरियादह के उच्चीकरण का काम शुरू कर दिया गया।आज स्कूल के लिए जमीन नापी का कार्य किया गया। जिला अधिकारी पवन कुमार गंगवार ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय लहुरियादह के उच्चीकरण ले लिए वर्ष 2024-25 में प्रस्ताव भेजा गया था। जिसकी स्वीकृति वर्ष 2025-26 में राज्य परियोजना निदेशक द्वारा प्रदान करते हुए 25.58 लाख का धन आवंटन किया गया है। उपजिलाधिकारी लालगंज द्वारा पूर्व माध्यमिक विद्यालय के निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराया गया है।दिनांक 23.08.2026 को विद्यालय प्रबंध समिति के खाते में आवंटित 25.58 लाख हस्तांतरित किया जा चुका है।पैसा मिलने के बाद विद्यालय प्रबन्ध समिति द्वारा निर्माण कार्य प्रारम्भ कराया जा रहा है। अनिल कुमार-स्थानीय शिला देवी0
0
Report
मोतिहारी में बाढ़ खतरा टला; डीएम-SP ने राहत कार्यों का निरीक्षण किया
Motihari, Bihar:मोतिहारी में बाढ़ का खतरा टल गया है। गंडक नदी के जलस्तर में करीब चार फीट कमी आई है जिसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली है। बाढ़ प्रभावित इलाकों में सामुदायिक किचन और मेडिकल कैंप लगाकर बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत देने में मोतिहारी प्रशासन जुटी हुई है। डीएम और एसपी खुद सामुदायिक किचन में जाकर जहां एक तरफ बाढ़ प्रभावित लोगों को खाना परोस रहे हैं तो दूसरी तरफ मेडिकल कैंप में जाकर बाढ़ प्रभावित लोगों का हाल पूछ रहे हैं। अरेराज प्रखंड के नवादा पंचायत अन्तर्गत नोनिया टोला बाढ़ शरण स्थली का डीएम और एसपी के द्वारा आज दोपहर में जायза लिया गया। इस दौरान मेडिकल टीम के कार्यों को देखा गया। वहां उपस्थित सिविल सर्जन के द्वारा बताया गया कि पिछले तीन दिनों में जिला अंतर्गत बाढ़ प्रभावित अंचलों में मेडिकल कैंप में लगभग 4000 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है और ढाई हजार से ज्यादा लोगों को आवश्यक दवाइयां दी गई है। यहीं पर सामुदायिक रसोई का संचालन किया जा रहा था जिसका डीएम और एसपी ने निरीक्षण किया। वहां बाढ़ प्रभावित लोगों को खाना खिलाया जा रहा था। डीएम और एसपी ने खुद से खाना परोसा और लोगों से खाना सहित अन्य व्यवस्था संबंधी जानकारी प्राप्त की।0
0
Report
पूर्वी चंपारण में बाढ़ राहत अभियान ने रिकॉर्ड समय में पुनर्वास सुनिश्चित किया
Motihari, Bihar:बाढ़ प्रभावित इलाकों में सामुदायिक किचन के अलावा लगाया गया है दर्जनों मेडिकल कैम्प, डीएम और एसपी की जोड़ी की रही सतत् मौजूदगी भीषण बाढ़ की आपदा से पूर्वी चम्पारण जिला अब पूरी तरह उबर चुका है। गंडक नदी का जलस्तर करीब चार फीट नीचे चला गया है। मोतिहारी में आए इस प्राकृतिक विपदा पर विजय पाने में स्थानीय जनता, वर्तमान और पूर्व जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन की मुस्तैदी और सभी के अभूतपूर्व सहयोग ने एक मिसाल कायम की है। सभी के बीच के इस मजबूत तालमेल ने न केवल मोतिहारी की हजारों जिंदगियों को सुरक्षित बचाया, बल्कि राहत और पुनर्वास कार्यों को भी रिकॉर्ड समय में धरातल पर उतारा है। बाढ़ की दस्तक होते ही जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में स्थानीय प्रशासन चौबीसों घंटे सुरक्षा और निगरानी जैसे कार्य में लग गया। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की मदद से प्रभावित इलाकों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। प्रशासन के इस अभियान को गति तब मिली, जब स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों ने खुद आगे बढ़कर राहत दल का मार्गदर्शन किया और ऊंचे स्थानों पर बने राहत शिविरों के संचालन में पूरी मदद की। प्रशासन द्वारा समय के संदर्भ में अति शीघ्र युद्ध स्तर पर कम्युनिटी किचन (सामुदायिक रसोई) प्रारम्भ कराया गया। इस कार्य में स्थानीय जन-प्रतिनिधियों और आम जनता के द्वारा श्रम का स्वेच्छा से योगदान दिया गया। जिससे विश्वास की एक बड़ी सेतु कायम हुई। बिहार सरकार के आपदा प्रबंधन प्रोटोकॉल के अंतर्गत बाढ़ प्रभावित परिवारों को एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं सरकारी नाव/ निजी नाव के द्वारा चिह्नित शरण स्थली पर ले जाया गया। कहीं से भी जान माल की क्षति की सूचना प्राप्त नहीं हुई। बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच पॉलिथीन शीट्स का वितरण कराया गया और यह ये सारे कार्य अत्यंत तीव्र गति से sसमय कराए गए जिसके कारण किसी भी परिवार को कोई परेशानी नहीं उठानी पड़ी। सभी जगह राहत शिविर में सामुदायिक रसोई संचालन के साथ-साथ मेडिकल टीम की चिकित्सा शिविर लगाई गई। पशु संसाधन की सुरक्षा के लिए पशु चिकित्सा शिविर लगाए गए एवं एम्बुलेंट्री वैन के द्वारा भी पशुओं का इलाज किया गया。 चिकित्सा टीमों ने गांवों में कैंप लगाकर महामारी फैलने की हर आशंका को समय रहते नाकाम कर दिया। जलजमाव वाले इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव का काम तेजी से चल रहा है。 बाल्मीकि नगर बैराज से छोड़े गए अत्यधिक पानी की वजह से गंडक नदी के तटबंधों पर दबाव बढ़ गया लेकिन पूर्वी चंपारण जिला अन्तर्गत चंपारण तटबंध सहित अन्य रिंग बांध पूरी तरह से सुरक्षित रहे। जिला के चार पंचायत संग्रामपुर, अरेराज , केसरिया और पहाड़पुर के कुल 17 पंचायत के 27 गांव बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। संग्रामपुर में 11, अरेराज में 07, केसरिया में 06 और पहाड़पुर के एक पंचायत के 03 गांव बाढ़ प्रभावित हुए हुए थे। लगभग 44153 की आबादी बाढ़ में प्रभावित हुई है। बाढ़ के दौरान एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय नागरिकों के सहयोग से 3500 लोगों को निष्क्रमित किया गया है। बाढ़ प्रभावित परिवारों को शुद्ध भोजन और पेयजल की व्यवस्था अंतर्गत 28 स्थान को चिन्हित करते हुए वहां सामुदायिक रसोई की व्यवस्था कराई गई है जहां आज दिनांक 1.10.2026 को मध्यान्ह तक 48339 लोगों ने गुणवत्ता पूर्ण भोजन ग्रहण किया है। पदाधिकारियों के द्वारा भोजन की गुणवत्ता नियमित रूप से जांच की जा रही है। लोगों को भोजन के अतिरिक्त सुबह में चना गुड़ और केला नाश्ता के रूप में दिया जा रहा है। बच्चों और बुजुर्गों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है ताकि उनको कोई दिकत न हो। जिला प्रशासन के द्वारा बाढ़ प्रभावितों के बीच अभी तक 9674 पॉलिथीन शीट्स का वितरण किया गया है。 बाढ़ प्रभावित लोगों के सहयोग के लिए 13 चिकित्सा शिविर लगाए गए हैं। वहां पर सभी जरूरी दवाइयां उपलब्ध कराई गई हैं। मेडिकल टीम के द्वारा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है एवं आवश्यकता अनुसार उन्हें दवा भी उपलब्ध कराई जा रही है। पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी ने सुमन सौरभ यादव ने जिले के नागरिकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा, "यह आपदा बेहद चुनौतीपूर्ण थी, लेकिन हमारे अधिकारियों की त्वरित कार्रवाई और पूर्वी चम्पारण की जनता के धैर्य व सहयोग के कारण हम कम से कम नुकसान में इस संकट से बाहर आने में सफल रहे। यह जीत सामूहिक प्रयास और प्रशासनिक सजगता की सामूहिक मिसाल है।"0
0
Report
Advertisement
पटना में महिला पुलिसकर्मी से मारपीट: CCTV फुटेज सामने, FIR दर्ज
Patna, Bihar:पटना के रामकृष्ण नगर थाना क्षेत्र में गश्ती के दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें पूरी घटना कैद है। फुटेज में देखा जा सकता है कि महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से गश्त कर रही थीं। इसी दौरान सड़क पर एक युवक हाथ में झोला लेकर खड़ा नजर आता है। महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से उतरकर युवक से बातचीत करती हैं। इसी दौरान दोनों के बीच अचानक विवाद शुरू हो जाता है और देखते ही देखते झड़प होने लगती है। आरोप है कि युवक ने महिला पुलिसकर्मी के साथ मारपीट करते हुए उन्हें थप्पड़ मार दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। महिला पुलिसकर्मी ने रामकृष्ण नगर थाने में युवक के खिलाफ FIR दर्ज कराई है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर युवक की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। विवाद की असली वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।0
0
Report
मुंगेर में मादक पदार्थ कारोबारी दबिश: तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार
Munger, Bihar:नशे के कारोबार पर पुलिस का शिकंजा, तीन गिरफ्तार; दो पिस्टल ,एक लाख 38,500 रुपये बरामद, मुख्य आरोपी फरार。 मुंगेर: जिले में मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पूरबसराय थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कमैला स्थित एक घर में छापेमारी कर तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। मौके से 20 ग्राम मादक पदार्थ के अलावा दो अवैध देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, दो मैगजीन, इलेक्ट्रॉनिक तराजू, मोबाइल फोन और एक लाख 38,500 रुपये नकद बरामद किए गए। छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपित मो. सन्नी उर्फ रिजवान फरार हो गया। एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि सूचना मिली थी कि पूरबसराय थाना क्षेत्र के कमैला निवासी मो. सन्नी उर्फ रिजवान के घर पर कुछ व्यक्ति मिलकर मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री की जा रही है। इसके बाद थानाध्यक्ष सौरभ कुमार के नेतृत्व में पूरबसराय पुलिस और जिला आसूचना इकाई की टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई की। पुलिस टीम के पहुंचते ही घर में मौजूद चार लोग भागने लगे। सशस्त्र बल की मदद से तीन लोगों को पकड़ लिया गया, जबकि सन्नी उर्फ रिजवान भागने में सफल रहा। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान वासुदेवपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर बसगढ़ा निवासी सोनू कुमार, नयागांव निवासी रमन कुमार और पूरबसराय थाना क्षेत्र के कमैला निवासी मो. ऐहतेसाम के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मो. सन्नी उर्फ रिजवान को मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री का मुख्य आरोपित बताया गया है। उसके तीन सहयोगियों द्वारा विभिन्न स्थानों पर मादक पदार्थों की आपूर्ति किए जाने की जानकारी मिली है। फरार आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है बाइट : सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर एसपी ने कहा कि मादक पदार्थों की तस्करी और सेवन पर रोक लगाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। नशे के कारण आपराधिक घटनाओं में वृद्धि की बात जांच के दौरान सामने आई है। उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों के कारोबार की सूचना देने के लिए पुलिस लाइन केंद्र में एनडीपीएस नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। आम लोग 9031828098 पर सूचना दे सकते हैं। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी और प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। बाइट : सैयद इमरान मसूद एसपी मुंगेर0
0
Report
बैतालपुर डिपो के बाहर भूमिगत पाइपलाइन में लगी आग,मची अफरा- तफरी
Deoria, Uttar Pradesh:गौरीबाजार क्षेत्र के बैतालपुर डीपो स्थित हिंदुस्तान पेट्रोलियम के बाहर भूमिगत पेट्रोल पाइपलाइन में पिछले करीब पांच दिनों से हो रहे रिसाव के बीच गुरुवार को मरम्मत के दौरान अचानक आग लग गई। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि डिपो के बाहर भूमिगत पाइपलाइन से पिछले कई दिनों से पेट्रोल का रिसाव हो रहा था। डिपो कर्मचारी रिसाव को ठीक करने में जुटे थे। गुरुवार को पाइपलाइन की मरम्मत का कार्य चल रहा था, इसी दौरान अचानक आग भड़क उठी। हालांकि, समय रहते आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।आग बुझने के बाद फिलहाल स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।वहीं, स्थानीय लोगों का आरोप है कि पाइपलाइन से काफी दिनों से पेट्रोल का रिसाव हो रहा था। समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं किए जाने के कारण मरम्मत के दौरान आग लगने की घटना हुई। लोगों ने यह भी दावा किया कि पेट्रोल के रिसाव से आसपास के गांवों का पानी भी दूषित हो गया है। स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और प्रदूषण की समस्या का समाधान कराने की मांग किया है।0
0
Report
Advertisement
पटना में सुख राशन पैकेजिंग सेंटर, एयर लिफ्ट से बाढ़ पीड़ितों तक राहत पहुँच जाएगी
Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बिहार सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को लेकर लिया बड़ा फैसला। सरकार ने बाढ़ पीड़ित लोगों के बीच में खाने की समस्या को दूर करने के लिए सरकार ने पटना के श्री कृष्णा सिंह मेमोरियल हॉल में सुख राशन पैकेजिंग सेंटर का निर्माण किया है। जहां पर जीविका दीदी के मदद से सुखा राशन का पैकेजिंग किया जा रहा है। राशन का पैकट एयर फोर्स के मदद से बाढ़ प्रभावित इलाकों में बांटे जाएंगे। इस पैकेट में चूड़ा, मोमबत्ती, माचिस, चीनी, चना, दवा रखे गए हैं। बीते दिन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने केंद्र सरकार से एयर फोर्स की मदद मांगी थी। एयर फोर्स के के मदद से बाढ़ पीड़ितों तक सूखा राशन को एयर लिफ्ट किया जाएगा जहां रास्ता अभी टूटा नहीं है वहां पर ट्रक और अन्य वाहन से सुखा राशन को बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचाया जाएगा。 सुख राशन की पैकेजिंग करने का काम सरकार के द्वारा युद्ध स्तर पर करवाया जा रहा है।0
0
Report
बिहार में इन्वेस्टर्स समिट से निवेशकों को सहूलियत, गाद नीति सहित बुनियादी संरचना पर जोर
Patna, Bihar:बिल्ड एंड बिलीव की भावना से बिहार में निवेश के लिए आगे आएं इन्वेस्टर, सरकार देगी हरसंभव सहयोग मुख्यमंत्री बिहार में बने उत्पाद मानक के अनुरूप होने पर सरकारी खरीद में दी जायेगी प्राथमिकता, 25 प्रतिशत उत्पाद खरीदेगी सरकार, बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी सरकार करेगी काम। पहली बार राज्य सरकार ने गाड नीति तैयार की है। नदियों से निकाली जाने वाली गाद और मिट्टी का उपयोग सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों में करने से लागत में कमी आयेगी। केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से बिहार में सड़क एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास को और मिलेगी गति। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी, उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र ने संयुक्त रूप से ताज सिटी सेंटर, पटना में राइजिंग बिहार इन्वेस्टर समिट- 2026 का उद्घाटन किया। उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार निवेश के लिए तैयार है। राज्य में उद्योगों के लिए सड़क, बिजली, पानी और अन्य आवश्यक आधारभूत संरचनाओं को विकसित किया जा रहा है। उन्होंने उद्योगपतियों और निवेशकों से बिहार में निवेश करने का आह्वान करते हुए कहा कि राज्य सरकार निवेशकों को हरसंभव सहयोग और सुविधाएं उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि नालंदा और विक्रमशिला जैसे विश्व प्रसिद्ध ज्ञान केंद्र, मगध और पाटलिपुत्र की गौरवशाली विरासत तथा भगवान बुद्ध, भगवान महावीर और गुरु गोविंद सिंह जी से जुड़ी ऐतिहासिक धरोहर बिहार की पहचान हैं। उन्होंने कहा कि बिहार केवल सांस्कृतिक विरासत का केंद्र नहीं, बल्कि ज्ञान और आर्थिक विकास की ऐतिहासिक भूमि भी रही है। बिहार की बड़ी आबादी को कमजोरी की बजाए आर्थिक शक्ति के रूप में देखा जाना चाहिए। 14 करोड़ की आबादी वाला बिहार देश के लिए बड़ा बाजार है। सरकार का लक्ष्य राज्य में निवेश और रोजगार के अवसर बढ़ाना है, ताकि बिहार के लोगों को मजदूरी के लिये लिए दूसरे राज्यों में पलायन न करना पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि उद्योगों के लिए सड़क, बिजली और पानी की उपलब्धता आवश्यक है। राज्य में सड़क नेटवर्क का विस्तार किया गया है और राष्ट्रीय राजमार्गों तथा एक्सप्रेस-वे के विकास पर भी काम हो रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार में बिजली की उपलब्धता और खपत में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है तथा आने वाले वर्षों में बिजली उत्पादन और आपूर्ति क्षमता को और बढ़ाने का लक्ष्य है। उन्होंने बिहार की बाढ़ और जल प्रबंधन की समस्या का उल्लेख करते हुए कहा कि नेपाल और पड़ोसी राज्यों से आने वाले पानी के कारण बिहार को हर वर्ष बाढ़ की चुनौती का सामना करना पड़ता है। गंगा, कोसी और गंडक सहित प्रमुख नदियों के जल प्रबंधन के लिए दीर्घकालिक योजना बनाने की आवश्यकता है। कोसी नदी क्षेत्र में औद्योगिक कॉरिडोर, टाउनशिप और विकास की अन्य गतिविधियों की संभावनाओं पर भी काम किया जा सकता है। जल संसाधनों के बेहतर प्रबंधन से उद्योग, कृषि और पर्यटन तीनों क्षेत्रों को लाभ मिल सकता है। उन्होंने कहा कि दक्षिण बिहार के कई क्षेत्रों में सूखे की समस्या रहती है। राज्य सरकार गंगा के पानी को जरूरत के समय पेयजल और सिंचाई के लिए उपलब्ध कराने की दिशा में भी प्रयास कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार राज्य सरकार ने गाद नीति तैयार की है। नदियों से निकाली जाने वाली गाद और मिट्टी का उपयोग सड़क निर्माण सहित अन्य विकास कार्यों में करने की व्यवस्था की जा रही है। इससे निर्माण कार्यों की लागत कम करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कृषि फीडरों को सौर ऊर्जा से जोड़ने की योजना का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि किसानों को दिन के समय पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने तथा बिजली सब्सिडी के बोझ को कम करने के लिए कृषि फीडरों को सोलराइज करने की दिशा में काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने निवेशकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि बिहार में स्थापित होने वाले उद्योगों के उत्पाद मानक के अनुरूप होने पर सरकारी खरीद में प्राथमिकता दी जायेगी। 25 प्रतिशत उत्पाद बिहार सरकार खरीदेगी। इसके साथ ही बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में भी सरकार काम करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की खरीद नीति को उद्योगों के लिए और अधिक उपयोगी बनाने के लिए उसमें संशोधन किया जा रहा है। राज्य में होटल, पर्यटन और ईको टूरिज्म के क्षेत्र में भी निवेश की व्यापक संभावनाएं हैं। पटना और गया सहित विभिन्न स्थानों पर होटल एवं अन्य पर्यटन परियोजनाओं को प्रोत्साहित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले बिहार में मात्र 8000 कि०मी० सड़कों का नेटवर्क था जबकि आज लगभग 1.5 लाख कि०मी० हो गया है। अब ग्रामीण सड़कों की स्थिति पहले से बहुत बेहतर हो गयी है। बिजली के क्षेत्र में भी पहले राज्य काफी पिछड़ा हुआ था। पहले बिजली की उपलब्धता 2005 में मात्र 500 मेगावाट थी वहीं अब यह बढ़कर 10 हजार मेगावाट से अधिक हो गई है। राज्य सरकार का लक्ष्य अगले 5 वर्षों में इसे बढ़ाकर 20 हजार मेगावाट करने का है। बिजली की उपलब्धता और वितरण क्षमता को और मजबूत किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में रोप-वे और जल परिवहन जैसी परियोजनाओं पर भी काम किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पटना से गंगा नदी के ऊपर होते हुए सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर तक रोप-वे परियोजना शुरू करने की दिशा में भी पहल की जा रही है। उन्होंने कहा कि बिहार को समृद्ध बनाने के लिए सरकार आधारभूत संरचना, उद्योग और रोजगार के क्षेत्र में लगातार काम कर रही है। निवेशक बिहार की क्षमता और संभावनाओं पर भरोसा करते हुए राज्य में निवेश करें। उन्होंने कहा कि बिहार में रोजगार के पर्याप्त अवसर पैदा करना सरकार की प्राथमिकता है। आने वाले वर्षों में ऐसे लोगों को राज्य में ही रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा, जो रोजगार की तलाश में दूसरे राज्यों में पलायन करते हैं। मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी के बिहार आगमन और निवेशक सम्मेलन में शामिल होने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के सहयोग से बिहार में सड़क एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने निवेशकों, उद्योग dirigent के प्रतिनिधियों तथा आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और बिहार के विकास में भागीदारी का आह्वान किया। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में बहुत अच्छा काम हो रहा है। इनकी दृढ़ इच्छाशक्ति से आनेवाले समय में बिहार समृद्ध बनेगा, विकसित बनेगा। बिहार के विकास में केंद्र सरकार पूरा सहयोग देगी। कार्यक्रम के दौरान मोमेंटो भेंटकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में केंद्रीय परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी, उद्योग मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह, पथ निर्माण मंत्री श्री कुमार शैलेंद्र, उद्योग विभाग के सचिव श्री कुंदन कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव श्री संजय कुमार सिंह, पथ निर्माण विभाग के सचिव श्री पंकज कुमार पाल, वित्त विभाग एवं नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव श्री विनय कुमार, नगर विकास एवं आवास विभाग के सचिव श्री अनिमेष पराशर, उद्योग विभाग के निदेशक श्री मुकुल गुप्ता सहित अन्य अधिकारीगण और बड़ी संख्या में देश-विदेश से आए हुए इन्वेस्टर उपस्थित थे।0
0
Report
राजनांदगांव की नई सड़कों की गुणवत्ता पर आरोप, जांच की मांग
Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव जिले में सड़कों के निर्माण और उनकी गुणवत्ता को लेकर सवाल उठने लगे हैं। वरिष्ठ भाजपा नेता और जिला केंद्रीय सहकारी बैंक के उपाध्यक्ष भरत वर्मा ने राजनांदगांव से खैरागढ़ और राजनांदगांव से मोहला-मानपुर मार्ग के निर्माण कार्य में कथित लापरवाही और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उन्होंने सड़कों के निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग को लेकर कलेक्टर को उप मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। राजनांदगांव जिले में नई बनी सड़कों के उखड़ने और जगह-जगह गड्ढे होने को लेकर अब सियासत भी गरमा गई है। वरिष्ठ भाजपा नेता भरत वर्मा ने आरोप लगाया है कि राजनांदगांव से खैरागढ़ और राजनांदगांव से मोहला-मानपुर तक बनाई गई सड़कों के निर्माण में निर्धारित गुणवत्ता का पालन नहीं किया गया। भरत वर्मा का कहना है कि सड़क निर्माण में घटिया निर्माण सामग्री के इस्तेमाल के कारण नई सड़कें ही खराब होने लगी हैं। कई स्थानों पर सड़क उखड़ने के साथ बड़े-बड़े गड्ढे भी दिखाई दे रहे हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। भाजपा नेता ने निर्माण कार्य के दौरान ठेकेदारों और संबंधित विभाग के अधिकारियों की कथित मिलीभगत के भी आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य की नियमित निगरानी और गुणवत्ता की जांच की गई होती तो नई सड़कें इतनी जल्दी खराब नहीं होतीं। इसी मामले को लेकर भरत वर्मा ने जिला कलेक्टर को उप मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए दोनों मार्गों के निर्माण कार्य की तकनीकी और गुणवत्ता संबंधी जांच कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जांच में यदि निर्माण में अनियमितता या लापरवाही सामने आती है तो संबंधित ठेकेदारों और विभागीय अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। अब देखना होगा कि सड़क निर्माण को लेकर लगाए गए इन आरोपों पर संबंधित विभाग की ओर से क्या प्रतिक्रिया सामने आती है और जांच के बाद सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर क्या स्थिति स्पष्ट होती है।0
0
Report
Advertisement
