210001
बांदा रेलवे स्टेशन पर नया यात्री प्रतीक्षालय उद्घाटित
Banda, Uttar Pradesh:बांदा रेलवे स्टेशन पर एक नया यात्री प्रतीक्षालय का उद्घाटन बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने किया। यह प्रतीक्षालय बांदा नगर पालिका द्वारा निर्मित करवाया गया है और इसमें आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं ताकि यात्रियों को विशेष सुविधा मिले और उनकी यात्रा आरामदायक हो। उद्घाटन समारोह में नगर पालिका के अध्यक्ष मारुति गुप्ता, सुमित (स्थानीय पार्षद) और अन्य जन प्रतिनिधि भी मौजूद थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
INLD के रामपाल माजरा: हरियाणा जनगणना में ओबीसी शामिल करने की मांग
Chandigarh, Chandigarh:इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा में जारी की गई जनगणना अधिसूचना की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि भाजपा सरकार पिछड़े वर्ग के साथ जानबूझकर भेदभाव कर रही है। जनगणना फॉर्म के पॉइंट नंबर 12 में साफ-साफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति का उल्लेख किया गया है, लेकिन पिछड़ा वर्ग को पूरी तरह गायब कर दिया गया है। यह कोई साधारण चूक नहीं, बल्कि पिछड़े वर्ग के प्रति भाजपा की साजिश है। क्या भाजपा समझती है कि पिछड़ा वर्ग अब उसके लिए बेकार हो गया है? क्या पिछड़ा समाज अब वोट बैंक की भी हैसियत नहीं रखता? माजरा ने कहा, “भाजपा सरकार हरियाणा के लाखों पिछड़े परिवारों को अपमानित करने का काम कर रही है। जब एससी-एसटी को जगह दी जा सकती है तो पिछड़ा वर्ग को क्यों छोड़ा गया? क्या यह तयशुदा षड्यंत्र है कि पिछड़ों की गिनती ही न हो, ताकि उनकी सही संख्या छिपाई जा सके और उनके हक-हकूक को हमेशा के लिए दबाया जा सके?” यह न सिर्फ अनदेखी है, बल्कि स्पष्ट रूप से पिछड़ा विरोधी मानसिकता का प्रमाण है। भाजपा की यह हरकत हरियाणा के किसान, युवा और पिछड़े वर्ग पर लगातार हो रहे अत्याचारों की कड़ी है। इंडियन नेशनल लोकदल की माँग है कि • तुरंत जनगणना फॉर्म में पॉइंट नंबर 12 को संशोधित किया जाए। • एससी /एसटी के साथ ओबीसी को भी स्पष्ट रूप से शामिल किया जाए। रामपाल माजरा ने चेतावनी देते हुए कहा, “अगर फॉर्म में ओबीसी को शामिल नहीं किया गया तो इनेलो पूरे हरियाणा में इस मुद्दे पर जन आंदोलन छेड़ देगा। पिछड़ा वर्ग अब चुप नहीं रहेगा। हम भाजपा की इस साजिश को बेनकाब करके रहेंगे।”0
0
Report
सीएम यादव का सागर दौरा: केसली में लाडली बहना योजना और विकास कार्य उद्घाटन
Sagar, Madhya Pradesh:सीएम आज सागर जिले के दौरे पर रहेंगे... मुख्यमंत्री डॉ. यादव सागर जिले के केसली से करेंगे लाड़ली बहनों के खातों में राशि अंतरित केसली में 190.85 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की देगें सौगात लाड़ली बहना योजना की 37वीं किश्त की राशि का होगा अंतरण मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 14 जून को सागर जिले के केसली विकासखंड में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में लाड़ली बहना योजना की 37 वीं किश्त लाड़ली बहनों के खातों में अंतरित करेंगें। इसमें एक करोड़ 25 लाख बहनों के खातों में 1835 करोड़ रूपये अंतरित किये जायेंगे। साथ ही देवरी विधानसभा को लगभग 190.85 करोड़ रुपये की लागत के 53 विकास कार्यों की सौगात भी देंगे। इनमें 122.02 करोड़ रूपये की लागत के 28 कार्यों का भूमि-पूजन और 68.83 करोड़ रुपये की लागत के 25 कार्यों का लोकार्पण होगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव क्षेत्र के विकास को गति देने वाले सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, विद्युत, जल संसाधन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा तकनीकी शिक्षा विभाग से संबंधित निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि-पूजन करेंगे। इन विकास कार्यों से देवरी एवं केसली विकासखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होगा और नागरिकों को बेहतर सेवाएं उपलब्ध होंगी。0
0
Report
लखनऊ में पंजाब मेल डिरेल की साज़िश: 50 किलोग्राम लोहे का चौखट ट्रैक पर
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ से बड़ी खबर लखनऊ में एक बार फिर रेल यात्रियों की जान से खिलवाड़ करते हुए ट्रेन को डिरेल करने की साज़िश कैंट के दिलकुशा ब्लॉक हट के पास शुक्रवार दोपहर पंजाब मेल के आने से पहले रेलवे ट्रैक पर 50 किलो वजनी लोहे का चौखट रख दिया गया. लोको पायलट ने सतर्कता दिखाते हुए इमरजेंसी ब्रेक लगा दी. इसके बावजूद लोहे का चौखट इंजन में फंस गया. इस मामले में कैंट थाने में एफआईआर दर्ज की गई. 13006 पंजाब मेल अमृतसर से हावड़ा जा रही थी. शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे ट्रेन जब कैंट के दिलकुशा ब्लॉक हट के पास पहुंची, तभी लोको पायलट ने ट्रैक पर लोहे का बड़ा चौखट पड़ा देखा. उन्होंने बिना देरी किए इमरजेंसी ब्रेक लगा दी. इसके बावजूद इंजन ट्रैक पर रखे 50 किलो वजनी लोहे के चौखट से टकरा गया और वह इंजन के नीचे फंस गया. लोको पायलट ने तत्काल स्टेशन मास्टर को सूचना दी. रेलवे के अधिकारी और आरपीएफ की टीम मौके पर पहुंची. चौखट को हटाकर आरपीएफ के सुपुर्द कर दिया。0
0
Report
Advertisement
कैथून में ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग: हिस्ट्रीशीटर रईश मोहम्मद उर्फ गुर्जर गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
Kota, Rajasthan:लाडपुरा कोटा कैथून पुलिस की ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग के तहत बड़ी कार्यवाही 20 हजार की फिरौती मांगने वाले 5 हजार के ईनामी हिस्ट्री शीटर रईश मोहम्मद उर्फ गुर्जर को किया गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर रईश से मय देशी कट्टा सहित 2 जिंदा कारतूस किये बरामद कोटा ग्रामीण एसपी सुजीत शंकर के नेतृत्व में चलाया जा रहा ऑपरेशन क्रिमिनल डस्टिंग अभियान कैथून थानाधिकारी मनोज सिकरवार ने दी जानकारी0
0
Report
प्रतापगढ़ पोस्ट ऑफिस में भीषण आग, दस्तावेज़ और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ शहर के पोस्ट ऑफिस में लगी भीषण आग, पोस्ट ऑफिस के एक कमरे में संचालित इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के कमरे में भड़की आग, आग लगने से पोस्ट ऑफिस परिसर में मची अफरा-तफरी, शॉर्ट सर्किट को आग लगने का प्रारंभिक कारण माना जा रहा है, सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम, फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू, आग से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर हुए राख, एसी, कंप्यूटर, लैपटॉप सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण आग की चपेट में आए, आग से लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है, घटना के बाद नुकसान का आकलन करने में जुटा प्रशासन।0
0
Report
राज ठाकरे के जन्मदिन पर ठाणे में हरित दिवस, 10,000 पौधे लगाए जाएंगे
Thane, Maharashtra:भिवंडी राज ठाकरेंचा वाढदिवस हरित वाढदिवस म्हणून साजरा होणार... मनसे ठाणे जिल्हाअध्यक्ष अविनाश जाधव यांची माहिती.... मनसेचे सर्वेसर्वा राज ठाकरे यांच्या आदेशानुसार त्यांचा वाढदिवस यावर्षी हरित वाढदिवस म्हणून साजरा केला जाणार असल्याची माहिती मनसेचे ठाणे जिल्हाध्यक्ष अविनाश जाधव यांनी दिली आहे. यावेळी भिवंडी शहर ग्रामीणसह पडघा,मुरबाड,शहापूर या ठिकाणी तब्बल दहा हजार झाडे लावणार असल्याची माहिती अविनाश जाधव यांनी दिली. दरम्यान आगामी कुंभमेळ्याच्या पार्श्वभूमीवर नाशिक हा धार्मिक जिल्हा असल्याने ठाण्यापासून ते कसारा पर्यंत दोन्ही बाजूने रुद्राक्ष ची झाडे लावण्याचा मानस असून महाराष्ट्र नवनिर्माण सेनेक 静े सैनिक हे काम निश्चितच करतील असा विश्वास अविनाश जाधव यांनी व्यक्त केला.0
0
Report
Advertisement
बेरमो के जंगल में जंगली फल खाने से 6 बच्चे बीमार, हालत गंभीर
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के बेरमो में खेल-खेल में खा लिया जहर वाला फल: 6 बच्चे बीमार, 2 की हालत गंभीर, सदर अस्पताल लाया गया जहां से गंभीर स्थिति को देखते रेफर किया गया। बोकारो के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के फुलवारी गांव में खेल रहे थे बच्चे, जंगली फल खाने से बिगड़ी तबीयत। 6 बच्चे बीमार, 4 और 6 साल की बच्चियों समेत 2 की हालत नाजुक। बीमार बच्चों में सारिका, संजू, सिमरन, अंजली, नीतू, कृतिका, रोनित, भगीरथ और पंकज शामिल हैं। सभी की उम्र 4 से 16 साल के बीच है। इनमें 4 साल और 6 साल की दो बच्चियों समेत दो बच्चों की हालत ज्यादा गंभीर है। गंभीर हालत देखकर डॉक्टरों ने बोकारो सदर अस्पताल से उन्हें रेफर कर दिया। तीन बच्चे सदर अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए रेफर किया गया। जबकि बाकी बच्चों का इलाज फुसरो के अस्पताल में चल रहा है। जंगली पेड़ का फल खाया था बच्चों ने, डॉक्टर बोले - समय पर इलाज जरूरी। बताया जा रहा है कि बच्चों ने गांव के पास जंगली पेड़ से फल तोड़कर खा लिया था। डॉक्टरों के मुताबिक जंगली फल में प्राकृतिक विषाक्त तत्व होते हैं जो बच्चों के लिए जानलेवा हो सकते हैं। समय पर इलाज मिलने से बड़ी अनहोनी टल गई। चंद्रपुरा थाना पुलिस भी मामले की जाँच कर रही है।0
0
Report
अमरोहा में गांधी मूर्ति के पास स्पेयर पार्ट्स दुकान में भीषण आग
Amroha, Uttar Pradesh:अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र में गांधी मूर्ति के पास स्थित अवसार स्पेयर पार्ट्स की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी भीषण आग का लाइव वीडियो सामने आया है। वीडियो में दुकान से उठती ऊंची लपटें और धुएं का गुबार साफ दिखाई दे रहा है। देखते ही देखते आग ने पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया और अंदर रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक के अनुसार आग लगने का कारण फिलहाल पता नहीं चल सका है, लेकिन इस हादसे में करीब 6 से 7 लाख रुपये का माल नष्ट हो गया है। आग की भयावह तस्वीरें अब लाइव वीडियो के जरिए सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है0
0
Report
5 रुपये में भरपेट भोजन: नारायणपुर में शहीद वीर नारायण श्रम अन्न योजना राहत
Narayanpur, Jharkhand:छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी शहीद वीर नारायण श्रम अन्न योजना नारायणपुर जिले के मेहनतकश मजदूरों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है। इस योजना के तहत मात्र 5 रुपये में भरपेट पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे रोजाना सैकड़ों श्रमिक लाभान्वित हो रहे हैं। योजना का लाभ केवल पंजीकृत मजदूर ही नहीं, बल्कि टैक्सी चालक, ट्रैक्टर चालक, हमाल, राजमिस्त्री और अन्य श्रमिक वर्ग के लोग भी उठा रहे हैं। लाभार्थियों का कहना है कि कई बार काम के दौरान वे घर से भोजन लेकर नहीं आ पाते, ऐसे में यह योजना उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है। भोजन में चावल, दाल, सब्जी, अचार और पापड़ परोसा जाता है, जिससे श्रमिकों को कम कीमत में भरपेट और संतुलित भोजन मिल रहा है। मजदूरों ने छत्तीसगढ़ सरकार की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महंगाई के दौर में 5 रुपये में भरपेट भोजन मिलना बड़ी राहत है। वहीं योजना का संचालन करने वाले जिम्मेदारों ने बताया कि मजदूर नियमित रूप से यहां भोजन करने आते हैं और योजना से संतुष्ट हैं। हालांकि, योजना के लिए अभी तक स्थायी भवन उपलब्ध नहीं होने से संचालन में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। उनका कहना है कि यदि स्थायी भवन की व्यवस्था हो जाए तो योजना का संचालन और अधिक सुगम होगा तथा मजदूरों को भी भोजन केंद्र तलाशने में परेशानी नहीं होगी। जिला श्रम अधिकारी ने बताया कि श्रम विभाग द्वारा संचालित इस योजना का उद्देश्य मेहनतकश मजदूरों को दोपहर के समय सस्ती दर पर गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि प्रतिदिन 100 से अधिक लोग इस योजना का लाभ ले रहे हैं और इसकी मांग लगातार बढ़ रही है। वही योजना के संचालन के लिए स्थाई भवन जल्द उपलब्ध कराया जायेगा, कुल मिलाकर, शहीद वीर नारायण श्रम अन्न योजना नारायणपुर में श्रमिकों के लिए न केवल सस्ते भोजन की व्यवस्था कर रही है, बल्कि उनके जीवन को आसान बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।0
0
Report
Advertisement
दमोह के खजरी मोहल्ले में जुए के अड्डे पर पत्थरबाजी, दो घायल, कार तहस-नहس
Damoh, Madhya Pradesh:रहवासी इलाके में जुए के अड्डे पर जुआरी कर रहे थे शराब खोरी , पड़ौसी ने किया विरोध तो 40 लोगों ने बरसाये पत्थर, तहस नहस कर दी कार..एंकर/ दमोह में अपराधियों के बुलंद हौसलों की बड़ी गवाही देखने को मिली है और जो हुआ वो पूरे शहर को दहशत में डालने वाला है, यहां अनैतिक कार्यों का विरोध करने और मना करने के बाद एक परिवार पर घंटे भर तक पत्थर बरसाए गए कार को मिटा दिया गया और इन अराजक तत्वों ने दो लोगों को घायल भी किया है। मामला शहर के खजरी मोहल्ला का है , यहां बीती रात घंटे भर तक पत्थरबाजी हुई है। दरअसल खजरी मोहल्ला में लंबे समय से एक जुए का अड्डा चल रहा है जहां रात रात भर जुआ खेला जा रहा था, आम तौर पर जुए के इस तरह के अड्डों पर शराबखोरी भी आम बात है, बीती रात भी धड़ल्ले से यहां जुआ खेला जा रहा था और कुछ लोग शराब पीकर गाली गलौच कर रहे थे, इस अड्डे के पड़ौस ने रहने वाले नरेंद्र अहिरवाल ने इसका विरोध करते हुए गाली गलौच करने से मना किया तो बबाल खड़ा हो गया, पहले कुछ लोगों ने नरेंद्र के साथ बदसलूकी की और चले गए लेकिन 15 मिनट बाद करीब 40 लोग फिर आए और नरेंद्र के घर पर जमकर पत्थर बरसाए। पुलिस को मिली सूचना के बाद पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो तमाम लोग भाग खड़े हुए । इस पत्थरबाजी में नरेंद्र के बुजुर्ग पिता और उनका बेटा घायल हुए है जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया वहीं पत्थरबाजी के साथ उनकी कार को भी लोगों ने तहस नहस कर दिया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो पीड़ित नरेंद्र के घर के सामने बरसाए गए पत्थरों का ढेर लगा था। ये हालात चिंताजनक हालात है, शहरी इलाके में धड़ल्ले से चल रहे जुए के अड्डे और फिर पत्थर बरसाने और मारपीट की घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है और लोग डर रहे है कि अवैध गतिविधियों का विरोध आम आदमी को इस तरह से महंगा पड़ सकता है। मामले में पुलिस की माने तो पत्थरबाजी और मारपीट के इस मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।बाइट/ नरेंद्र अहिरवाल ( पीड़ित दमोह)बाइट/ मनीष कुमार ( थाना प्रभारी कोतवाली दमोह)0
0
Report
CM विष्णु देव का जांजगीर-बिलासपुर दौरा: रायपुर में विविध कार्यक्रमों की धूम
Begun, Rajasthan:रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव का जांजगीर और बिलासपुर दौरा राजधानी में भी कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल आज 11 बजे जांजगीर चांपा जायेंगे CM साय कई विकासकार्यों एवं भूमिपूजन कार्यक्रमों में होंगे शामिल जांजगीर चांपा से बिलासपुर आयेंगे सीएम साय संत शिरोमणि माडगे जयंती के अवसर कर शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल रायपुर में शाम 5 बजे सेंध लेक पहुंचेंगे सीएम साय रायपुर में 36 वी राष्ट्रीय जूनियर कायकिंग कनोइंग के समापन समारोह में होंगे शामिल रायपुर में शाम 6.45 बजे पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में विंमतारा होल जायेंगे सीएम साय 7 बजे अपने निवास पहुंच जायेंगे सीएम साय0
0
Report
कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा यमुना सफाई अभियान के लिए हाथी घाट पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा आईटीओ पर स्थित हाथी घाट पर यमुना सफाई अभियान के लिए पहुंचे0
0
Report
Advertisement
लखनऊ में ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान; चालकों के खिलाफ कार्रवाई
Noida, Uttar Pradesh:समिट बिल्डिंग के पास चला ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान लखनऊ。 पुलिस उपायुक्त यातायात रवीना त्यागी के निर्देशन में एसीपी यातायात पूर्वी एवं यातायात निरीक्षक विभूतिखंड द्वारा गोमतीनगर स्थित समिट बिल्डिंग के पास ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया अभियान के दौरान वाहन चालकों की जांच की गई और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई यातायात पुलिस द्वारा लोगों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा नशे की हालत में वाहन न चलाने की अपील भी की गई पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने और आमजन की सुरक्षा के उद्देश्य से ऐसे विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे0
0
Report
गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने में पलटी मैजिक, टूरिस्ट बस ने कुचला—दो की मौत
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के सैद नगली थाना क्षेत्र से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ते को बचाने के प्रयास में पलटी मैजिक कार, घायलों की मदद कर रहे लोगों को मिनी टूरिस्ट बस ने कुचला, दो की मौत, कई घायल अमरोहा जनपद के सैदनगली थाना क्षेत्र से गुजर रहे गंगा एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसों की श्रृंखला में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद गंगा एक्सप्रेसवे पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ निवासी एक परिवार बरेली जिले के आंवला स्थित मनोना धाम से अपनी बहन का इलाज कराकर मैजिक वाहन से वापस लौट रहा था। इसी दौरान गंगा एक्सप्रेसवे पर अचानक सामने आए कुत्ते को बचाने के प्रयास में मैजिक वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद राहगीर और अन्य लोग पलटी हुई मैजिक से घायलों को बाहर निकाल रहे थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार टेम्पो ट्रैवलर - मिनी टूरिस्ट बस आ गई और लोगों को कुचलते हुए कई वाहनों से टकरा गई। इसके बाद एक्सप्रेसवे पर पीछे से आ रहे कई वाहन भी आपस में भिड़ गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि दो मृतकों के शव कब्जे में निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। रिपोर्ट विनीत अग्रवाल अमरोहा0
0
Report
उज्जैन के महाकाल मंदिर में चतुर्दशी तिथि पर भस्मा आरती
Noida, Uttar Pradesh:UJJAIN (MADHYA PRADESH): BHASMA AARTI PERFORMED AT MAHAKALESHWAR TEMPLE ON CHATURDASHI TITHI / VISUALS / REAX0
0
Report
Advertisement
