210001
देहात कोतवाली में दबंग ने विद्युत विभाग की टीम को दौड़ाया, जानिए क्यों
Jaurahi, Uttar Pradesh:देहात कोतवाली क्षेत्र के जौरही गांव में एक दबंग द्वारा विद्युत विभाग की टीम को बंदूक दिखाकर दौड़ाने का मामला सामने आया है। आपको बता दें कि नलकूप कनेक्शन देने गए कर्मचारियों पर दबंग और उसके पुत्रों ने बंदूक से फायरिंग कर मारपीट की। साथ ही बचाव में आए ग्रामीणों से भी मारपीट हो गई। विद्युत विभाग के अवर अभियंता ने कोतवाली में बयान दिया है जिसके चलते पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
करौली के 20 साल पुराने बांध जल विवाद सुलझा; रावत ने कांग्रेस पर निशाना साधा
Jaipur, Rajasthan:जयपुर-राजस्थान के करौली में 20 साल पुराने पांचना बांध जल विवाद सुलझ गया.तीन पक्षों की सरकार की वार्ता के बाद समझौता हुआ.7 दिन में बांध से टेस्टिंग के लिए पानी छोडा जाएगा.सरकार में मंत्री सुरेश सिंह रावत ने कांग्रेस पर निशाना साधा.उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज में कोशिश नहीं की गई.तीन मंत्रियों की कैबिनेट सबकमेटी ने कैसे की जलसंधि...सुनिए मंत्री सुरेश सिंह रावत की जुबानी..0
0
Report
दन्तोर–खाजूवाला मार्ग पर ट्रेलर-कार भिड़ंत, युवक की मौत
Bikaner, Rajasthan:खाजूवाला से खबर दन्तोर में भीषण सड़क हादसा, ट्रेलर-कार की टक्कर में युवक की मौत, ट्रेलर और कार की आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत, हादसे में कार चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत, कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस व ग्रामीणों ने कार से शव निकाला, टक्कर इतनी भीषण कि कार के परखच्चे उड़ गए, मृतक की पहचान 9 KJD माधोडिग्गी खाजूवाला निवासी योगेश कुम्हार के रूप में हुई, दन्तोर पुलिस ने शव को खाजूवाला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लिया, दन्तोर–पूगल सड़क मार्ग पर पिरणवाला के पास हुआ हादसा।0
0
Report
बीकानेर पुलिस ने 52 ग्राम MD के साथ आरोपी गिरफ्तार, मोटरसाइकिल भी जब्त
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर जेएनवीसी थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, बीकानेर पुलिस का नशे के खिलाफ बड़ा एक्शन 52 ग्राम एमडी के साथ एक आरोपी गिरफ्तार कार्रवाई के दौरान एक मोटरसाइकिल भी जब्त एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में हुई कार्रवाई CI विक्रम तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिया ऑपरेशन को अंजाम कार्रवाई में ASI मुकेश मीणा, FC हारफूल और SI लक्ष्मण राठौड़ की रही अहम भूमिका पुलिस आरोपी से MD की सप्लाई चेन और नेटवर्क को लेकर पूछताछ में जुटी0
0
Report
Advertisement
तबादलों के बीच संजय शर्मा ने कर्मचारियों को प्रोत्साहन का संकेत दिया
Jaipur, Rajasthan:मंत्री संजय शर्मा के निवास पर बड़ी तादाद में कर्मचारी पहुंच रहे हैं; मंत्री एक-एक कर सभी आवेदन ले रहे हैं. मंत्री ने कहा कि जिन कर्मचारियों ने विभाग में बेहतर काम किया उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा. मंत्री ने तबादलों से लेकर हरियालो राजस्थान तक से जुड़े कई विषयों पर अपनी बात कही.0
0
Report
लाडपुरा कोटा के बालाजी बाग मंदिर में चोरों ने चांदी के दो छत्र चुरा लिए; सीसीटीवी में कैद
Kota, Rajasthan:जिला कोटा विधानसभा लाडपुरा खेदारामपुर में चोर गिरोह सक्रिय, गांव में बढ़ रही चोरी की घटना बालाजी का बाग़ मन्दिर में चांदी के 2 छत्र चोरी हो गए, रात्रि 3.30 बजे चोरों ने ताला तोड़कर चांदी के छत्र लेकर फरार हो गए, चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, ग्रामीणों ने चोरी घटना में रोष व्यक्त किया, कैथून थाने में मंदिर समिति ने मामला दर्ज कराया0
0
Report
झालावाड़ पुलिस ने दिव्य प्रहार-2.0 से करोड़ों की संपत्तियाँ जब्त, नशा तस्करों पर शिकंजा
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ “ऑपरेशन दिव्य प्रहार” के तहत आर्थिक सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए इनके द्वारा काली कमाई से अर्जित की गई करोड़ों की संपत्तियाँ फ्रिज की है। पुलिस ने यह कार्रवाई एनडीपीएस एक्ट की धारा 68 एफ के तहत की है। मामले में जानकारी देते हुए झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ ''जीरो टॉलरेंस'' की नीति अपनाते हुए झालावाड़ पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के अपराधों से अर्जित सम्पत्तियों के विरुद्ध पुनः ऐतिहासिक कार्यवाही की है। मादक पदार्थ तस्करी के समूल नाश की परिकल्पना के साथ झालावाड़ पुलिस द्वारा नशा तस्करों को जड़ से समाप्त करने के उद्देश्य को लक्ष्यित करने हेतु ऑपरेशन दिव्य प्रहार-2.0 प्रारंभ किया गया। इस अभियान में पूर्व की भांति ही मादक पदार्थ तस्करों की गिरफ्तारियां के साथ-साथ ऐसे अपराधों से अर्जित की गई उस ''काली कमाई'' को भी नष्ट किये जाने का अभूतपूर्व कार्य किया गया है, जिसके दम पर नशा तस्कर समाज में आमजन पर अपना रसूख जमाते थे। जिले में निवासरत मादक पदार्थ तस्कर नरेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह व गोपाल सिंह तथा इनके सहयोगियों द्वारा अवैध मादक पदार्थ तस्करी से अर्जित की गई चल अचल संपत्तियों का पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा डेटाबेस तैयार किया गया तथा यह जानकारी सम्बन्धित थानाधिकारी थाना सुनेल व मिश्रोली से साझा की गई। जांच प्रक्रिया के दौरान थानाधिकारी थाना सुनेल व मिश्रोली द्वारा सर्वप्रथम अपने थाना क्षेत्र में निवासरत मादक पदार्थ तस्कर नरेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह व गोपाल सिंह तथा इनके सहयोगियों के नाम पर मादक पदार्थ तस्करी से प्राप्त आय से क्रय की गई संपत्तियों का चिन्हीकरण किया गया। इस दौरान जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ के निर्देशन में राजस्व विभाग और सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों द्वारा पुलिस विभाग का समुचित सहयोग किया गया तथा पुलिस विभाग द्वारा चिन्हित की गई संपत्तियों का राजस्व रिकॉर्ड से मिलान करवाकर वर्तमान बाजार मूल्य का आंकलन किया गया। थानाधिकारी थाना सुनेल ने एनडीपीएस एक्ट की धारा-68 (एफ) के प्रावधानों के तहत इन संपत्तियों को फ्रीज़ (Freeze) करवाने की कार्यवाही की, जिसे सक्षम प्राधिकारी द्वारा विधिक रूप से अनुमोदित किया जा चुका है। अब मादक पदार्थ तस्कर नरेन्द्र सिंह, दिनेश सिंह, गोपाल सिंह व इनके सहयोगियों अवैध आय से अर्जित अपनी ही संपत्तियों का उपभोग या विक्रय नहीं कर सकेंगे। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने “ऑपरेशन दिव्य प्रहार” के माध्यम से कड़ा संदेश दिया है कि ना केवल मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करेंगे, बल्कि उनकी और उनके सहयोगियों की अवैध आय से अर्जित सम्पत्तियों के खिलाफ भविष्य में भी इसी प्रकार प्रभावी कुर्की कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
उन्नाव मंडी में 1 कैरेट आम बिका 5005 रुपए, क्वालिटी देखकर खरीदार हैरान
Unnao, Uttar Pradesh:आम फल मंडी से Zee media की ग्राउंड रिपोर्ट, 5000 में बिका आम का एक कैरट, किसान ख़ुश एंकर : उन्नाव में आम बड़ी तादात में होता है, यहां पांच प्रमुख आम फल पट्टीयां हैं, 35000 हेक्टेयर से अधिक में आम की बागवानी होती है, 6 लाख मिथ्रिक टन से ज्यादा आम का उत्पादन होता है, ऐसे में Zee media की टीम आम फल मंडी पहुंची, यहां पर मौजूद खरीददारों और बागवानों ने बताया की आम का उत्पादन पिछली बार की तुलना में कम हुआ है लेकिन आम की क्वालिटी बड़ी अच्छी है, यहां मौजूद एक बागवान ने बताया कि आज 5005 रुपए का एक कैरेट आम बिका है, बागवान और खरीददार ने बाकायदा आम की क्वालिटी दिखाते हुए बताया कि यह सबसे महंगा आम बिका है, 1 कैरेट में लगभग 26 किलो आम आता है, बागवानों ने बताया कि कनेक्टिविटी अच्छी होने से आम की बिक्री अच्छी हो रही है।0
0
Report
गोरखपुर में Nayara पेट्रोल पंप ने पेट्रोल-डिजल कीमतें घटाकर जनता को राहत दी
Noida, Uttar Pradesh:Gorakhpur (Uttar Pradesh): Nayara petrol pump reduces petrol and diesel prices; consumers express relief / visuals / Dhananjay Singh (Consumer), Rahul Nishad (Consumer), Shailendra Rajbhar (Manager, Nayara Petrol Pump). Nayara Energy ने पेट्रोल पांच रुपये, डीजल तीन रुपये प्रति लीटर सस्ता किया. पेट्रोल और डीज़ल की कीमतों में हाल ही में हुई कटौती और ग्राहकों व व्यवसायों पर इसके अच्छे असर के बारे में बताया गया है. पेट्रोल की कीमतें ₹102 प्रति लीटर हो गई हैं और डीज़ल की कीमतें भी कम हुई हैं. लोगों ने इस कटौती का स्वागत किया है, क्योंकि इससे बढ़ती महंगाई के बीच उन्हें राहत मिली है. पेट्रोल पंप मैनेजर और ग्राहक दोनों ही इससे खुश हैं; उनका कहना है कि ग्राहकों की संख्या बढ़ी है और आर्थिक बोझ कम हुआ है. सरकार के कदम से कमर्शियल सिलेंडर की कीमतें कम करने की तारीफ हो रही है, हालांकि पेट्रोल की कीमतों में और कटौती की मांग की जा रही है, क्योंकि ये अभी भी ₹100 प्रति लीटर से ज़्यादा हैं. कुल मिलाकर, कीमतों में यह कटौती लोगों पर पड़ रहे आर्थिक दबाव को कुछ हद तक कम करने की दिशा में एक सराहनीय कदम माना जा रहा है.0
0
Report
बलरामपुर के नीलकमल लॉज: सुरक्षा मानकों की कमी, नोटिस के बावजूद संचालन पर सवाल
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर में सुरक्षा मानकों पर सवाल: नोटिस के बावजूद चल रहा नीलकमल लॉज, निजी भवन में भी संचालन का दावा बलरामपुर नीलकमल लाज के सुरक्षा को लेकर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं। लखनऊ में हाल ही में हुए अग्निकांड के बाद होटल, लॉज और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क है। इसी क्रम में बलरामपुर में भी कई होटल और लॉज संचालकों को सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। इसके बावजूद शहर के वीर विनय चौराहे के पास भगवतीगंज रोड स्थित नीलकमल लॉज के संचालन को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि तीन मंजिला भवन में संचालित नीलकमल लॉज में अब तक आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट), पर्याप्त पार्किंग और अग्निशमन सुरक्षा के आवश्यक इंतजाम नहीं किए गए हैं। इसके अलावा लॉज संचालक द्वारा पास के एक निजी भवन में भी ठहरने की व्यवस्था संचालित किए जाने की बात सामने आई है, जबकि उसके लाइसेंस और सुरक्षा मानकों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। लॉज संचालक राजेंद्र प्रसाद गुप्ता ने बातचीत में स्वीकार किया कि निजी भवन में भी संचालन किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि भवन में बाहर की ओर सीढ़ी लगवाई जाएगी, ताकि सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाया जा सके। वहीं, संबंधित अधिकारियों का कहना है कि जिन प्रतिष्ठानों में सुरक्षा मानकों की कमी पाई गई है, उन्हें नोटिस जारी कर दिया गया है। निर्धारित समय सीमा के भीतर आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी नहीं करने पर संबंधित संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि जब प्रशासन पहले ही नोटिस जारी कर चुका है, तब भी यदि बिना आवश्यक सुरक्षा इंतजामों के संचालन जारी है, तो किसी अप्रिय घटना की स्थिति में इसकी जिम्मेदारी किसकी होगी। स्थानीय लोगों का कहना है कि किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय प्रशासन को समय रहते प्रभावी कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके。0
0
Report
Advertisement
सहारनपुर में योगी का दौरा: स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ व विकास योजनाओं की सौगात
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का सहारनपुर दौरा जिले के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। करीब चार घंटे के इस दौरे के दौरान मुख्यमंत्री शिक्षा, विकास और प्रशासनिक समीक्षा से जुड़े कई अहम कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। हालांकि देर रात से हो रही लगातार बारिश ने तैयारियों की परीक्षा जरूर ले ली है, लेकिन प्रशासन ने सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली हैं। मुख्यमंत्री सुबह 11 बजे सरसावा एयरपोर्ट पर उतरेंगे। इसके बाद वह इस्माइलपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय पहुंचकर प्रदेशव्यापी 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए जिले के लिए करोड़ों रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। दोपहर 1:30 बजे मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में लोक निर्माण विभाग (PWD) के अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे। बैठक में निर्माणाधीन परियोजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 3:05 बजे मुख्यमंत्री राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। इधर, लगातार हो रही बारिश के कारण कार्यक्रम स्थल पर कई जगह कीचड़ हो गया है। मौसम सुहाना होने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत जरूर मिली है और तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। पिछले कई दिनों से उमस और तेज गर्मी से लोग परेशान थे, लेकिन बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। बारिश के बावजूद प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जनसभा स्थल पर टेंट की व्यवस्था पूरी कर ली गई है और सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। पुलिसकर्मी बारिश के बीच भी अपनी ड्यूटी पर मुस्तैद नजर आ रहे हैं। हालांकि लगातार बारिश के चलते जनसभा में अपेक्षित भीड़ जुटने को लेकर आशंका जताई जा रही है। बावजूद इसके प्रशासन का दावा है कि मुख्यमंत्री के सभी कार्यक्रम निर्धारित समय के अनुसार संपन्न कराए जाएंगे0
0
Report
अखिलेश यादव को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं, गांव-गाँव जाकर राजनीति समझने की सलाह
Noida, Uttar Pradesh:Om Prakash Rajbhar 2h समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करता हूं。 बहुत सोचा कि आपको उपहार में क्या दूं...आप ठहरे बड़े घर के बेटे, पिताजी पूर्व सीएम और रक्षामंत्री रहे, आप खुद पूर्व मुख्यमंत्री रह चुके हैं, आलिशान बंगलों में जीवन गुजरा है। हम भला क्या दे सकते हैं आपको। मगर उम्र और अनुभव में बड़ा होने के नाते एक बेशकीमती सलाह हम आपको दे सकते हैं। इस सलाह को ही जन्मदिन पर मेरी तरफ से उपहार मानिएगा... सलाह यही है कि आप अपनी आलसी और आरामतलबी वाली जिंदगी से जितना जल्दी हो सके बाहर निकललिए... एसी और पीसी वाली राजनीति का जितना जल्दी हो सके त्याग करेंगे उतना आपके लिए अच्छा रहेगा...। आलस से बाहर निकलकर गांव-देहात की पगडंडियां भी नापिए। गैर-यादव पिछड़ों, गरीबों, दलितों, वंचितों और समाज के हर वर्ग के बीच जाकर, उनके सुख-दुख में शामिल होइए...नये उत्तर प्रदेश को देखिए और समझने का प्रयास कीजिए। बस खाली एसी में बैठकर ट्विटर पर खेत-किसान, मेड़-पगडंडी वाला वीडियो मत देखते रहिए... खेत में जाकर खुद किसानी समझिए... हां... ये हो सकता है कि शुरु-शुरु में मेड़-पगडंडी पर चलते-चलते आपका पैर मुचुक जाए, कांटा धंस जाए। ऊपर से घाम भी लगेगा और पसीना से तर भी हो जाएंगे... लेकिन लगातार कोशिश करते रहेंगे तो एक न एक दिन गांव की राजनीति से प्रदेश की राजनीति का असली रास्ता भी समझ में आ ही जाएगा। अखिलेश बाबू, जमीन से जुड़ने का कोई शॉर्टकट नहीं होता, उसके लिए मेड़ पर गोड़ रगड़ना ही पड़ता है...। हम ही से सीख लीजिए, 48 डिग्री में भी गांव-गांव घूमता हूं। बस इतना ही कहना था, आपके लिए यही उचित उपहार है हमारी तरफ से... ईश्वर आपको सही मार्ग पर चलने की प्रेरणा दें। एक बार फिर जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं。0
0
Report
Ayodhya में दान निधि के कथित घोटाले का आरोपी अविनाश शुक्ला: पुलिस जांच
Noida, Uttar Pradesh:Ayodhya (Uttar Pradesh): Police Inquiry Conducted At Ashram Linked To Accused In Alleged Shri Ram Janmabhoomi Donation Fund Misappropriation Case / Entered Hindi line: आरोपी अविनाश शुक्ला से सम्भंधित खबर योग केन्द्र में मिला क्यूआर लगा बॉक्स0
0
Report
Advertisement
अंबाला के खुले बोरवेल में गिरकर 4 वर्षीय निरवैर की मौत, रेस्क्यू जारी रहा
Ambala, Haryana:अंबाला के धनयोड़ा गांव से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। 4 साल का मासूम निरवैर, जो कल सुबह खेल-खेल में एक खुले बोरवेल में गिर गया था, वह जिंदगी की जंग हार गया है। सेना, NDRF और SDRF की टीमों ने 21 घंटे तक लगातार बेहद मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन आखिरकार आज सुबह मासूम निरवैर का शव ही बाहर निकाला जा_sका। इस हादसे के बाद से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। बच्चे के परिजन अंबाला शहर के सिविल अस्पताल पहुंचे हैं, जहां शव का पोस्टमार्टम किया जा रहा है। यह दुखद हादसा कल सुबह करीब 6:30 बजे हुआ। 4 साल का निरवैर अपने पिता के साथ खेत में दादा को नाश्ता देने गया था। वहां खेलते समय वह अचानक खुले पड़े बोरवेल के गड्ढे में समा गया। प्रशासन ने तुरंत तत्परता दिखाई और सेना, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमों को रेस्क्यू के लिए बुलाया गया। रात भर चले 21 घंटे के कड़े संघर्ष के बाद आज तड़के करीब 3:30 बजे बच्चे को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। इस हादसे ने एक हंसते-खेलते परिवार को कभी न भूलने वाला जख्म दे दिया है। बताया जा रहा है कि निरवैर शादी के 12 साल बाद मन्नतों से पैदा हुआ था। उसकी एक बड़ी बहन भी है जो उससे 3 साल बड़ी है। मासूम की मौत के बाद माता-पिता और दादा का रो-रोकर बुरा हाल है。0
0
Report
दिल्ली में व्यावसायिक LPG सिलेंडर कीमत में बड़ी कटौती, 19 किलो अब 2,930 रुपये
New Delhi, Delhi:होटल, रेस्टोरां, ढाबों और अन्य व्यावसायिक उपभोक्ताओं को बड़ी राहत 19 किलो वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर ₹183.50 सस्ता, दिल्ली में नई कीमत ₹2,930, पहले ₹3,113.50 थी 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर भी ₹13 सस्ता, दिल्ली में नई कीमत ₹808.50 14.2 किलो घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं, ₹942 पर बरकारार0
0
Report
लखीमपुर खीरी जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य समिति एवं जिला पोषण समिति की बैठक में दिए आवश्यकता दिशा निर्देश
Datelikalan, Uttar Pradesh:लखीमपुर खीरी जिलाधिकारी अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति एवं जिला पोषण समिति की बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता,विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान,"संभव अभियान 6.0" व पोषण सुरक्षा की तैयारियों की समीक्षा की गई। सभी विभागों को समन्वय के साथ प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। 1 जुलाई से 31 जुलाई तक चलने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान की समीक्षा बैठक करते हुए जिलाधिकारी में संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया है हरण में जो अभियान की रूपरेखा तैयार की गई है उसका दिन द्वारा पालन किया जाए।0
0
Report
Advertisement
