210001
बांदा में पति से विवाद के चलते महिला ने खाया जहरीला पदार्थ, हालत गंभीर
Banda, Uttar Pradesh:बांदा के चिल्ला थाना क्षेत्र के तारा गांव में ज्योति नाम की एक महिला ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। महिला ने बताया कि उसका अपने पति अंजनी से झगड़ा चल रहा है और वह अलग रहती है क्योंकि उसका पति उसे और बच्चों को भरण-पोषण का पैसा नहीं देता। आज फोन पर पति ने भतीजे से कहा कि वह भरण-पोषण का पैसा नहीं देगा जिससे परेशान होकर महिला ने यह कदम उठाया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार में अगले 24 घंटे में भारी बारिश की संभावना, उमस बनी रहेगी
Patna, Bihar:बिहार में बादलों की आवाजाही और कई स्थानों पर छिटपुट बारिश के बावजूद उमस का प्रभाव बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र, पटना के अनुसार, अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी पटना समेत गया, औरंगाबाद, नालंदा, नवादा, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, मधुबनी, सुपौल, पूर्णिया, कटिहार, किशनगंज समेत 22 जिलों में मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की संभावना है। इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और आसपास चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र बनने से प्रदेश में बादलों की आवाजाही और छिटपुट बारिश का दौर जारी रहेगा। 17 सितंबर को बेगूसराय, खगड़िया, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। बारिश के बाद धूप निकलने से उमस बढ़ सकती है।0
0
Report
बेगूसराय में नदी किनारे अज्ञात युवती का शव, पुलिस ने जांच शुरू की
Begusarai, Bihar:जितेन्द्र कुमार बेगूसराय एंकर बेगूसराय में बाया नदी किनारे एक युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवती की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढौली बाबा डीहबर स्थान के समीप की है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। आपको बताते चले कि बेगूसराय के तेघड़ा थाना क्षेत्र के पिढौली इलाके की हैं, जहां बाया नदी किनारे एक अज्ञात युवती का शव मिलने से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आज अहले सुबह कुछ युवक सिपाही भर्ती की तैयारी को लेकर दौड़ लगाने के लिए निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर नदी किनारे पड़े युवती के शव पर पड़ी।शव दिखाई देने के बाद युवकों ने इसकी जानकारी स्थानीय ग्रामीणों को दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी गई।सूचना मिलते ही तेघड़ा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। फिलहाल मृतका की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के इलाकों में युवती की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह युवती कौन है और यहां तक कैसे पहुंची? क्या युवती की किसी वजह से मौत हुई और शव को नदी किनारे फेंक दिया गया, या फिर मामला हत्या का है। हालांकि, इन सभी सवालों का जवाब पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। शव की पहचान और मौत की वजह सामने आने के बाद ही इस रहस्यमयी मामले की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी.0
0
Report
क्ले मोल्डिंग आर्ट से कला जगत में नया ट्रेंड उभर आया
Noida, Uttar Pradesh:Clay molding Art0
0
Report
Advertisement
ललितपुर पुलिस ने एक साथ चलाए अभियान में 30 वारंटियों को गिरफ्तार
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में पुलिस टीम ने जिले भर में एक साथ अभियान चलाकर कुल 30 वांछित वारंटियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस टीम द्वारा जहां जखौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत से 7 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया है, तो वहीं बानपुर थाना पुलिस द्वारा 5, सदर कोतवाली पुलिस द्वारा 2, तालबेहट पुलिस टीम द्वारा 3, नाराहट थाना द्वारा 4, पाली थाना पुलिस द्वारा 3, महरौनी पुलिस द्वारा 2 वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।0
0
Report
ई-रिक्शा लूट गिरोह का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली पुलिस और सीआईयू की संयुक्त टीम ने ई-रिक्शा की आड़ में यात्रियों को लूटने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ई-रिक्शा चालक समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके कब्जे से लूट की नकदी, मोबाइल और दस्तावेजों के साथ वारदात में इस्तेमाल ई-रिक्शा और हथियार बरामद किए गए हैं। मामला 12 सितंबर की रात का है, जब सिडकुल के राजा बिस्कुट चौक से ई-रिक्शा में बैठे पवन कुमार को आरोपियों ने सुनसान रास्ते पर ले जाकर नुकीली चीज दिखाकर धमकाया और करीब 10 हजार रुपये, मोबाइल, बैग समेत अन्य सामान लूट लिए थे। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और रविवार रात लीडो क्लब के पास संदिग्ध ई-रिक्शा में सवार तीन युवकों को रोककर पूछताछ की। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में तीनों ने लूट की वारदात कबूल कर ली। जांच के दौरान एक आरोपी के पास से पीड़ित की लूटी हुई जींस भी बरामद हुई, जिसे वह पहनकर घूम रहा था। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान श्रवण कुमार, विजय और आयुष उर्फ अनिकेत के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी नशे और अपने शौक पूरे करने के लिए लूट की वारदातों को अंजाम देते थे। तीनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
महिलाएं और कॉफी आर्ट: नई प्रदर्शनी
Noida, Uttar Pradesh:WOMEN AND COFFEE ART0
0
Report
Advertisement
प्लास्टिक प्रोसेसिंग में Pneumatic फ़ीडर से लागत घटाने वाली नई तकनीक सामने
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
पानी से बने नकली जूस: क्या सच में पीना सुरक्षित है?
Noida, Uttar Pradesh:FAKING JUICE WITH WATER0
0
Report
प्याज काटने वाली मशीन से हादसा, गलत चाल से मची हड़कंप
Noida, Uttar Pradesh:ONION CUTTER GOES WRONG0
0
Report
Advertisement
बलिया के उभावँ थाना क्षेत्र में एक और हत्या, सनसनी फैल गई
Ballia, Uttar Pradesh:बलिया के उभावँ थाना क्षेत्र अंतर्गत हत्याओं का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। सीआरपीएफ के पूर्व जवान की हत्या के बाद एक और हत्या से सनसनी मच गई। बताया जा रहा है कि उभावँ थाना अंतर्गत कैथी शंकरपुर मटिया मोड पर उमेश चौरसिया की बगल के गांव के कुछ लड़कों के साथ मारपीट हो गई जिसमें उमेश चौरसिया के सर पर लाठी से चोट लग गई। गंभीर स्थिति में लोगों ने उमेश चौरसिया को सीएचसी सीयर लाया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक के भतीजे ने बताया की बगल के गांव के रहने वाले विपिन और उसके दोस्तों के द्वारा मारपीट की गई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस के उच्च अधिकारी पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ ही एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंच गई। मृतक के भतीजे की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमों को लगा दिया गया है。0
0
Report
छत्तीसगढ़: ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क ध्वस्त, 30 लाख से अधिक लेनदेन खुलासे के साथ 6 गिरफ्तार
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जांजगीर-चांपा ऑनलाइन सट्टे के हाईटेक नेटवर्क पर पुलिस का बड़ा प्रहार,,,30 लाख से अधिक लेनदेन का हुआ पड़ा खुलासा,,, BDG ऑनलाइन सट्टा ऐप का अंतरजिला नेटवर्क बेनकाब, 6 आरोपी गिरफ्तार मास्टर एडमिन से लेकर आईडी होल्डर्स तक पुलिस के शिकंजे में मोबाइल ऐप, WhatsApp और Telegram के जरिए चल रहा था सट्टे का खेल USDT यानी क्रिप्टो करेंसी के जरिए भी हो रहा था पैसों का लेन-देन मास्टर आईडी और लिंक बांटकर नेटवर्क में लोगों को जोड़ता था मुख्य आरोपी नीचे जुड़ने वाले खिलाड़ियों के सट्टा लगाने पर ऊपर के एडमिन को मिलता था कमीशन आरोपियों के मोबाइल से सट्टा ऐप की आईडी, स्क्रीनशॉट और चैट बरामद आरोपियों के खातों में 30 लाख रुपये से ज्यादा के लेनदेन का खुलासा मुख्य आरोपी शैलेंद्र ने करीब 20 लाख रुपये का सट्टा खेलने की बात स्वीकारी साइबर जागृति अभियान के बीच ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम और BNS के तहत केस दर्ज, सभी आरोपी न्यायालय में पेश कर भेजा गया जेल,,,0
0
Report
पेपर शीट कट्टर पर कोई स्पष्ट खबर नहीं
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
उज्जैन में त्योहारों के मद्देनजर पुलिस का पैदल-वाहन फ्लैग मार्च, शांति का संदेश
Ujjain, Madhya Pradesh:शहर में शांति और सौहार्द बनाए रखने का संदेश, संवेदनशील इलाकों में पुलिस ने किया पैदल और वाहनों से भ्रमण उज्जैन। आगामी त्योहारों को देखते हुए शहर में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए उज्जैन पुलिस सड़कों पर उतरी। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में शहर के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाने के साथ ही आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने का संदेश दिया। फ्लैग मार्च थाना महाकाल, जीवाजीगंज, माधवनगर और नानाखेड़ा थाना क्षेत्रों में निकाला गया। पुलिस अधिकारी और जवान पैदल और वाहनों के जरिए प्रमुख मार्गों के साथ संवेदनशील इलाकों में पहुंचे। फ्लैग मार्च में 300 से ज्यादा पुलिस अधिकारी और जवान शामिल रहे। बड़ी संख्या में पुलिस बल को सड़कों पर देखकर लोगों में भी सुरक्षा का भरोसा नजर आया। पुलिस का मकसद साफ था कि त्योहारों के दौरान शहर में किसी तरह की अशांति न हो और लोग शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मना सकें। उज्जैन पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अप्रिय घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने नागरिकों से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने और आपसी भाईचारा बनाए रखने की अपील की है。0
0
Report
प्लास्टिक गेंद कवर से खेल बाजार में हलचल, जानिए क्या है नया
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
उज्जैन के सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में गणेश उत्सव, 5.51 लाख मोदक का भोग
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन उज्जैन के सिद्धिविनायक मंदिर में धूमधाम से मना गणेश उत्सव, 5.51 लाख मोदक का लगा भोग। उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर प्रांगण के श्री सिद्धिविनायक गणेश मंदिर में गणेश उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास व श्रद्धा के साथ मनाया गया। भगवान गणेश के जन्मोत्सव के इस पावन अवसर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए उमड़ पड़े。 प्रात:काल भगवान सिद्धिविनायक का पंचामृत अभिषेक कर मनमोहक श्रृंगार किया गया और उन्हें स्वर्ण आभूषण धारण कराए गए। पूरे मंदिर परिसर को स्वर्ण मंदिर की तर्ज पर भव्य रूप से सजाया गया। इस अवसर पर भगवान को 5,51,000 मोदक लड्डुओं का महाभोग अर्पित किया गया। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के बेटे वैभव यादव ने शिरकत कर महाआरती की और अपने हाथों से श्रद्धालुओं को मोदक प्रसाद वितरित किया। यह मंदिर 'मौली धागे' की मान्यता के लिए विश्व भर में प्रसिद्ध है, जहां महाकाल आने वाले भक्त रक्षासूत्र बंधवाकर मन्नत मांगते हैं। मान्यता है कि इस ऐतिहासिक मंदिर की स्थापना राजा भरथरी द्वारा की गई थी। प्रवाचीन समय में श्रद्धालु भगवान चिंतामन व सिद्धिविनायक का आशीर्वाद लेने के बाद ही बाबा महाकाल के दर्शन करते تھے। बदलते दौर और नए मार्गों के बावजूद आज भी भक्तों में इस सिद्ध पीठ के प्रति अटूट आस्था बनी हुई है。0
0
Report
Advertisement
