210001
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सीएचसी का किया निरीक्षण सीएमओ को लगाई फटकार
Mataundh, Uttar Pradesh:बांदा- लखनऊ से महोबा जाते समय डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने रास्ते में पड़ रहे मटौंध सीएचसी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान, अकेले स्टाफ नर्स के अलावा किसी अन्य कर्मचारी का अनुपस्थिति देखकर उन्हें गहरी नाराजगी हुई। डिप्टी सीएम ने सीएमओ को तत्काल फोन कर उन्हें स्थिति की सूचना दी और सोशल मीडिया पर निरीक्षण का वीडियो भी अपलोड किया। महोबा में वह किसान समृद्धि कार्यक्रम में भाग लेने जा रहे थे।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
ओवैसी के मां पर बयान पर मौलाना शाहाबुद्दीन ने तीखी प्रतिक्रिया दी
Bareilly, Uttar Pradesh:असदुद्दीन ओवैसी के बयान पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन बरेली ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि असदुद्दीन ओवैसी ने जो मां के ऊपर टिप्पणी गई है वह बेहद गलत है मौलाना शहाबुद्दीन ने कहा कि इस्लाम में मां का रुतबा बेहद ऊंचा है ओवैसी को मां के ऊपर टिप्पणी करने से बचना चाहिए क्योंकि चाय ऊंचे रूठने वाली मां हो या रिक्शा चालक की मन हो मां आखिर मां होती है और उसे पर टिप्पणी करना बेहद गलत है अगर ओवैसी या उनकी पार्टी का कोई नुमाइंदा मां के खिलाफ कोई बयान देता है तो उनको इस तरह के बयान देने से बचना चाहिए बाइट मौलाना शाहबुद्दीन बरेलवी, अध्यक्ष, आल इंडिया मुस्लिम जमात0
0
Report
प्रयागराज: टीजीटी-पीजीटी अभ्यर्थियों का शिक्षा निदेशालय के बाहर प्रदर्शन
Prayagraj, Uttar Pradesh:प्रयागराज टीजीटी पीजीटी अभ्यर्थियों ने शिक्षा निदेशालय के बाहर किया विरोध प्रदर्शन, कफ़न ओढ़कर शिक्षा निदेशालय के बाहर लेटकर अभ्यर्थियों ने जताया विरोध, भर्ती परीक्षा में पुरानी नियमावली को लागू करने की मांग को लेकर टीजीटी पीजीटी अभ्यर्थी कर रहे हैं प्रदर्शन, पिछले कई दिनों से टीजीटी पीजीटी अभ्यर्थी कर रहे हैं विरोध प्रदर्शन, प्रदर्शनकारियों का कहना है कि मांगे पूरी नहीं होने तक जारी रहे विरोध, शिक्षा निदेशालय के बाहर सैकड़ों की संख्या में अभ्यर्थी भी रहे मौजूद, सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस कर्मी भी रहे मौजूद, सिविल लाइंस क्षेत्र में है शिक्षा निदेशालय का भवन।0
0
Report
पुष्कर में शपथ लेने के बाद भाजपा पार्षदों ने शुरू किया बड़ा मिशन
Ajmer, Rajasthan:अजमेर के पुष्कर में शपथ के बाद बस में बैठे भाजपा पार्षद और बाड़ेबंदी के चलते अज्ञात स्थान के लिए रवाना हो गाये.. नगर परिषद में सोमवार को नवनिर्वाचित सभापति राजेंद्र बाकोलिया उर्फ रोहन ने शपथ लेकर कार्यभार संभाला.. एसडीएम गुरु प्रसाद तंवर ने शपथ दिलाई जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत भी मौजूद रहे... बाकोलिया ने कहा- छोटे कार्यकर्ता को बड़ी जिम्मेदारी मिली है। बोलेंगे नहीं, काम करके दिखाएंगे ... स्वच्छता पहला मिशन होगा। मंत्री रावत ने विकास का भरोसा दिलाया... समारोह के बाद भाजपा के 19 पार्षदों को बस से अज्ञात ठिकाने रवाना कर दिया गया। पार्टी ने इसे प्रशिक्षण बताया... 22 सितंबर को उपसभापति चुनाव है.. 25 वार्डों में भाजपा के 19 पार्षद, कांग्रेस के 4 और 2 निर्दलीय हैं0
0
Report
Advertisement
ग्राम संसद: पंचायतों को वित्तीय सशक्तीकरण और परिसीमन पर तेज पहल
Patna, Bihar:पटना में सोमवार को आयोजित ‘ग्राम संसद, बिहार चैप्टर’ में बिहार के विभिन्न जिलों से चयनित त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों, मुखिया एवं सरपंचों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने किया। कार्यक्रम में पंचायतों के सशक्तीकरण, वित्तीय आत्मनिर्भरता, विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, परिसीमन तथा ग्राम कचहरी से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने पंचायतों को विकास की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए पंचायत प्रतिनिधियों से जवाबदेही और पारदर्शिता के साथ कार्य करने पर जोर दिया। उन्होंने पंचायतों की आर्थिक आत्मनिर्भरता के लिए स्थानीय स्तर पर राजस्व संग्रह बढ़ाने की आवश्यकता भी बताई। मुख्यमंत्री के अनुसार गरीब और आम नागरिकों पर नया कर लगाने के बजाय ईंट-भट्ठों, निजी विद्यालयों, मोबाइल टावरों और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों से पंचायतों को राजस्व प्राप्त करने की व्यवस्था मजबूत की जानी चाहिए। सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान पर विशेष चर्चा ग्राम संसद में ‘सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान’ को पंचायतों के माध्यम से प्रभावी ढंग से लागू करने पर विशेष चर्चा हुई। राज्य सरकार ने इस अभियान के तहत सार्वजनिक परिसंपत्तियों के उन्नयन, मरम्मत तथा नई आधारभूत संरचनाओं के निर्माण को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री ने 30 नवंबर तक पंचायत स्तर के छोटे विकास एवं मरम्मत कार्यों को पूरा करने तथा नई आधारभूत संरचनाओं के निर्माण को 31 मार्च 2027 तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बिहार प्रदेश मुखिया महासंघ के अध्यक्ष श्री मिथिलेश कुमार राय और पंच सरपंच संघ के अध्यक्ष अमोद कुमार निराला ने ग्राम संसद के समक्ष लिखित रूप में कई महत्वपूर्ण सुझाव रखे। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान को सफल बनाने में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका महत्वपूर्ण हो सकती है। आंगनबाड़ी भवन, विद्यालय, शौचालय, उप-स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन, विवाह भवन सहित ग्रामीण क्षेत्रों की आवश्यक आधारभूत संरचनाओं के निर्माण एवं जीर्णोद्धार में विभिन्न विभागों की योजनाओं का पंचायतों के माध्यम से कन्वर्जन किया जाना चाहिए। मनरेगा की तर्ज पर भुगतान प्रणाली की मांग मुखिया महासंघ ने विशेष रूप से भुगतान प्रणाली को सरल बनाने की मांग उठाई। प्रतिनिधियों का कहना था कि पूर्व में मनरेगा में प्रखंड स्तर से भुगतान की प्रक्रिया के कारण मानव दिवस सृजन और सामग्री मद के भुगतान में अपेक्षाकृत तेजी रहती थी। वर्तमान में जिला स्तर पर भुगतान प्रणाली किए जाने से कार्यों की गति प्रभावित होने की शिकायतें सामने आ रही हैं। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से मांग की कि भुगतान की प्रक्रिया को पूर्व की तरह प्रखंड स्तर से सरल और त्वरित किया जाए। साथ ही मनरेगा में लंबित भुगतान के लिए केंद्र सरकार से राशि जारी कराने का भी अनुरोध किया गया। केंद्र-राज्य अंशदान से ग्रामीण आधारभूत संरचना को गति देने का सुझाव ग्राम संसद में यह सुझाव भी रखा गया कि केंद्र एवं राज्य के निर्धारित वित्तीय अंशदान का अधिकतम उपयोग करते हुए विभिन्न विभागों की योजनाओं को पंचायत स्तर पर कन्वर्जन के माध्यम से लागू किया जाए। इससे राज्य सरकार पर अतिरिक्त वित्तीय दबाव कम करते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं का तेजी से निर्माण कराया जा सकता है। प्रतिनिधियों ने पूर्व में मनरेगा के माध्यम से हजारों पंचायतों में खेल मैदान तथा जीविका के भवनों के निर्माण जैसे कार्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि पंचायती राज संस्थाओं के पास विकास योजनाओं को जमीन पर उतारने का अनुभव और क्षमता मौजूद है। पंचायत सरकार भवन और 16वें वित्त आयोग की राशि शीघ्र जारी करने की मांग ग्राम संसद में पंचायत सरकार भवनों के लिए लंबित राशि शीघ्र जारी करने, विवाह भवन/मंडप निर्माण में पंचायती राज विभाग एवं ग्रामीण रोजगार योजना के माध्यम से कन्वर्जन की व्यवस्था करने तथा 16वें वित्त आयोग की राशि शीघ्र उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। प्रतिनिधियों ने केंद्र सरकार से बिहार के लिए 16वें वित्त आयोग की राशि समय पर उपलब्ध कराने का अनुरोध करने की भी मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। मुख्यमंत्री ने पंचायतों के लिए अगले पांच वर्षों में केंद्र एवं राज्य की विभिन्न योजनाओं से बड़े स्तर पर वित्तीय संसाधन उपलब्ध होने की बात कही। प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार 16वें वित्त आयोग के तहत बिहार की पंचायतों के लिए लगभग 52 हजार करोड़ रुपये तथा अन्य योजनाओं के माध्यम से लगभग 47 हजार करोड़ रुपये की राशि का उल्लेख किया गया। पंचायती राज विभाग की कार्यप्रणाली पर भी उठे सवाल ग्राम संसद में पंचायती राज विभाग की कार्यप्रणाली को अधिक जवाबदेह और पंचायत प्रतिनिधियों के प्रति उत्तरदायी बनाने का सुझाव दिया गया। प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री से विभागीय कार्यों की समय-समय पर स्वयं समीक्षा करने का आग्रह किया। सोलहवें वित्त आयोग की राशि के लिए बैंक खाते खोलने के मामले में केवल भारतीय स्टेट बैंक को अधिकृत किए जाने का मुद्दा भी उठाया गया। प्रतिनिधियों ने सुझाव दिया कि जिन सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की पंचायत एवं प्रखंड स्तर पर अधिक शाखाएं हैं, उन्हें भी प्राथमिकता दी जाए, ताकि पंचायतों को बैंकिंग कार्यों में व्यावहारिक सुविधा मिल सके। पंचायतों की रैंकिंग और मुख्यमंत्री के पंचायत भ्रमण का सुझाव ग्राम संसद में पंचायतों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा बढ़ाने के लिए जिला स्तर पर पंचायतों की रैंकिंग कराने तथा बेहतर प्रदर्शन करने वाली पंचायतों को प्रोत्साहित करने का सुझाव दिया गया। पंचायती राज विभाग और संबंधित पदाधिकारियों के कार्यों की मुख्यमंत्री सचिवालय स्तर से समय-समय पर समीक्षा कराने की मांग भी रखी गई। प्रतिनिधियों ने पंचायतों में योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के बाद मुख्यमंत्री से स्वयं पंचायतों का भ्रमण कर जमीनी स्थिति देखने का आग्रह किया। परिसीमन के बाद ही पंचायत चुनाव ग्राम संसद में पंचायत चुनाव और परिसीमन का मुद्दा भी प्रमुख रहा। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने स्पष्ट किया कि आगामी पंचायत चुनाव नए परिसीमन के बाद ही कराए जाएंगे। यह बात आज की ग्राम संसद की प्रमुख घोषणाओं में रही। प्रकाशित रिपोर्टों के अनुसार राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा परिसीमन की प्रक्रिया शुरू किए जाने और आगामी चुनावों को नए परिसीमन के आधार पर कराने की बात मुख्यमंत्री ने कही। ग्राम कचहरी को सशक्त बनाने के सुझाव ग्राम कचहरी की ओर से भी कई महत्वपूर्ण सुझाव मंच के माध्यम से रखे गए। इनमें ग्राम कचहरी के निर्वाचित प्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, पंचायतों को नशामुक्त बनाने, ग्राम कचहरी की कार्यप्रणाली को मान्यता देने, पंचायत प्रतिनिधि निकाय के एमएलसी चुनाव में ग्राम कचहरी प्रतिनिधियों को मतदाता बनाए जाने तथा ग्राम कचहरी से संबंधित कानूनी प्रावधानों के अनुपालन की मांग शामिल रही; इसके अलावा ग्राम कचहरी में सुनवाई के लिए निर्धारित राशि को बढ़ाने, कंटीजेंसी मद में नियमित राशि उपलब्ध कराने तथा अंचल स्तर के पदाधिकारियों को ग्राम कचहरी से बेहतर तरीके से जोड़ने के सुझाव भी दिए गए। पंचायतों को राजस्व के मामले में आत्मनिर्भर बनाने पर जोर मुख्यमंत्री ने पंचायतों के अपने स्रोत से राजस्व संग्रह यानी OSR (Own Source Revenue) बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पंचायतों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए व्यावसायिक गतिविधियों से राजस्व प्राप्त करने की व्यवस्था विकसित करनी होगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आम गरीब नागरिकों पर नया कर लगाने का उद्देश्य नहीं है। मुख्यमंत्री ने पंचायतों में विकास कार्यों की जवाबदेही तय करने पर भी जोर दिया और कहा कि मुखिया, प्रखंड प्रमुख एवं जिला परिषद जैसे निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपने क्षेत्र के विकास का रिपोर्ट कार्ड जनता के सामने रखना चाहिए। पंचायतों के माध्यम से अभियान को गति देने की अपेक्षा ग्राम संसद में सामने आए सुझावों का मूल उद्देश्य पंचायतों को केवल योजनाओं के क्रियान्वयन की इकाई न मानकर स्थानीय विकास, जवाबदेही, राजस्व संग्रह और जनभागीदारी की मजबूत संस्था के रूप में विकसित करना रहा। मुखिया महासंघ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार राय सहित प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष यह अपेक्षा रखी कि सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान में पंचायतों को पर्याप्त वित्तीय एवं प्रशासनिक अधिकार देकर कार्यों को तेजी से जमीन पर उतारा जाए। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में विद्यालय, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य केंद्र, सामुदायिक भवन और अन्य सार्वजनिक परिसंपत्तियों के निर्माण एवं जीर्णोद्धार को गति मिल सकती है। ग्राम संसद में हुई चर्चा ने बिहार में पंचायती राज संस्थाओं की भूमिका, वित्तीय सशक्तीकरण, परिसीमन और ग्रामीण आधारभूत संरचना को लेकर आगे की दिशा पर महत्वपूर्ण विमर्श का आधार तैयार किया।0
0
Report
गाजियाबाद विजयनगर: सेक्टर-9 के घर में चोरी, नींद न खुलने से परिवार दहशत में
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-9 स्थित एफ ब्लॉक में चोरों ने देर रात एक तीन मंजिला मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये की नकदी और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। हैरानी की बात यह है कि वारदात के दौरान घर में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे मौजूद थे, लेकिन परिवार के किसी सदस्य की आंख नहीं खुली जिससे आशंका जताई जा रही है कि चोर द्वारा नींद के लिए इस्तेमाल कोई स्प्रे किया हो। चोर करीब डेढ़ से दो घंटे तक घर में रहा और तीनों मंजिलों पर बनी अलमारियों, सेफ और लॉकरों को खंगालने के बाद सामान लेकर फरार हो गया। एफ ब्लॉक स्थित मकान संख्या 243 में रहने वाले दुष्यंत कुमार शर्मा के घर में यह वारदात हुई। बताया जा रहा है कि चोर किसी तरह मकान की तीसरी मंजिल तक पहुंचा। वहां जाली वाले गेट की जाली तोड़कर उसने हाथ अंदर डाला और कुंडी खोलकर घर में प्रवेश किया। इसके बाद उसने पूरे मकान को खंगाल डाला। घर की अलग-अलग मंजिलों पर रखी अलमारी और सेफ-लॉकर को खोलकर नकदी और जेवरात चोरी किए। परिवार के मुताबिक सुबह करीब 5:30 बजे उनकी नींद खुली तो घर का सामान बिखरा मिला और चोरी की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार ने 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने पर विजयनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। परिवार की ओर से आशंका जताई जा रही है कि चोर ने घर में किसी तरह का नींद का स्प्रे किया होगा, जिसकी वजह से वारदात के दौरान किसी की नींद नहीं खुली। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात के बाद चोर के भागने की तस्वीर भी सामने आई है। फुटेज में चोर चोरी का सामान बैग में भरकर कंधे पर लटकाए मकान की बाउंड्री पर चढ़कर और दूसरी ओर कूदकर सड़क पर उतरता दिखाई दे रहा है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की पहचान और उसके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने में जुटी है। इसी इलाके में दो दिन पहले भी चोरी की वारदात सामने आई थी। 19 सितंबर की रात पीड़ित प्रदीप सिंह के मकान में भी चोरों ने इसी तरह चोरी की थी। उनके मुताबिक चोर घर से करीब पांच लाख रुपये कीमत के जेवरात और 75 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए थे। उस वारदात में भी चोर की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई थी।लगातार दो चोरी की घटनाओं के बाद सेक्टर-9 के लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। पुलिस का कहना है कि दोनों घटनाओं से जुड़े सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ संदिग्धों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम चोरों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी है।0
0
Report
2.125 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; कीमत लगभग 4.3 करोड़
Nuh, Haryana:2.125 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 4.30 करोड़ रुपये कीमत, क्रेटा कार में 40 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे नशे की खेप नूंह पुलिस की अपराध जांच शाखा एवं एंटी नारकोटिक्स सेल तावडू ने नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को 2 किलो 125 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 4 करोड़ 30 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी हेरोइन को क्रेटा कार में 40 पैकेटों में छिपाकर ले जा रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अरबाज पुत्र हाकमदीन निवासी नानुका, जिला नूंह और सलीम पुत्र कमरुदीन निवासी खेड़ी, जिला खैरथल, राजस्थान के रूप में हुई है। पुलिस अधीक्षक नूंह डॉ. अर्पित जैन ने प्रेसवार्ता में बताया कि नशा मुक्ति अभियान के तहत तावडू सीआईए प्रभारी उपनिरीक्षक प्रदीप कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो सक्रिय नशा तस्कर काले रंग की क्रेटा कार में हेरोइन लेकर रंगाला घाटी के रास्ते नानुका की ओर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर तावडू सीआईए की टीम ने रंगाला घाटी के पास नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान संदिग्ध क्रेटा कार वहां पहुंची और पुलिस को देखकर तेज गति से भागने का प्रयास करने लगी। पुलिस के अनुसार, इस दौरान कार ने पुलिस की सरकारी गाड़ियों को टक्कर मार दी। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर कार को रोक लिया और दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान चालक सीट के पीछे छिपाकर रखे 40 पैकेट बरामद हुए। जांच करने पर इनमें हेरोइन पाई गई, जिसका कुल वजन 2 किलो 125 ग्राम निकला। पुलिस ने मादक पदार्थ को कब्जे में लेकर सील कर दिया और क्रेटा कार को भी जब्त कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर तावडू में एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। एसपी डॉ. अर्पित जैन ने बताया कि जिले में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। अप्रैल में कार्यभार संभालने के बाद से नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की विभिन्न टीमों को सक्रिय किया गया है। उन्होंने डीएसपी अभिमन्यु लोहान, सीआईए तावडू प्रभारी प्रदीप कुमार सहित पूरी टीम की कार्रवाई की सराहना की। उन्होंने बताया कि पिछले 20 दिनों में तावडू सीआईए की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों से হेरोइन की सप्लाई चेन, खरीद-फरोख्त के नेटवर्क तथा मामले से जुड़े अन्य संभावित आरोपियों के बारे में पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा आरोपियों की संपत्ति और आर्थिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
साकेत कोर्ट में वकीलों की हड़ताल से लोगों को भारी दिक्कतें
साकेत कोर्ट में वकीलों ने स्ट्राइक के कारण लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। दक्षिण जिला साकेत कोर्ट का माहौल बना रहा। साकेत कोर्ट में भारी संख्या में गेट पर वकीलों का जमावड़ा दिखा, और उनकी स्ट्राइक के चलते कोर्ट के गेट पर विरोध प्रदर्शन हुआ। मिली जानकारी के अनुसार तस्वीरों में स्पष्ट दिखता है कि कैसे साकेत कोर्ट में वकीलों ने बड़ी संख्या में गेट पर स्ट्राइक किया, जिससे क़ायदा-तहसील में आए लोगों को परेशानी हुई। वकील अपनी मांगों को लेकर अड़े रहे और पूरे दिन स्ट्राइक चली। मौजूदा साकेत कोर्ट के अनिल बेसन समेत अन्य बड़े दिग्गज नेता वकील और साकेत कोर्ट वकीलों की टीम मौजूद रही। वकीलों ने पहले भी कई बार स्ट्राइक की है और मांगें पूरी न होने पर बार-बार विरोध प्रदर्शन होते रहे हैं। आज सुबह से ही स्ट्राइक जारी रही और दिनभर यह क्रम बना रहा।0
0
Report
उज्जैन में महिला खाते से UPI से एक लाख रुपए की ठगी, केस दर्ज
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन के खाराकुआं थाना क्षेत्र में ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है, जहां एक महिला के खाते से एक लाख रुपए की ठगी हुई है। खाराकुआं पुलिस ने रविवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार चंचल भीमवानी ने 18 अगस्त को थाने में आवेदन देकर बताया था कि 15 अगस्त की सुबह करीब 10 बजकर 36 मिनट पर उनके खाते से धोखाधड़ी हुई। महिला ने साइबर हेल्पलाइन और पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई थी। जांच में पुलिस ने पाया कि 15 अगस्त को महिला के खाते से UPI के माध्यम से दो अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर कुल एक लाख रुपए ट्रांसफर किए गए थे। मामले की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा 318(4) और 319(2) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस संबंधित UPI ID और ट्रांजेक्शन से जुड़े खातों की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
शाहजहांपुर में चिता के दाग़ी इशारे: मीट पकाने के आरोप में तीन गिरफ्तार
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:शाहजहांपुर से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार के बाद चिता की आग में मीट पकाने के आरोप में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि थाने पुवायां क्षेत्र के गांव नत्थापुर में वीरपाल के पिता की चिता की आग में मीट पकाया जा रहा था। मीट पकाने का आरोप तीन लोगों पर लगा था। आरोप है कि जब वीरपाल ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। मामले में वीरपाल की तहरीर पर थाना पुवायां में धारा 301, 352 और 351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रामचरन, राजेन्द्र और सुरेन्द्र सिंह को 21 सितंबर को नत्थापुर तिराहे से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।0
0
Report
Advertisement
लखीमपुर खीरी में स्कूल में गोलीबारी, महिला टीचर की मौत
Noida, Uttar Pradesh:लखीमपूर खीरी में स्कूल के अंदर दिनदहाड़े गोलियां चलीं...एक महिला टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई...और वारदात के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी दो गोलियां चलीं...दो जिंदगियां खत्म हो गईं...पुलिस अब हत्या से लेकर सुरक्षा में हुई चूक तक, हर पहलू की जांच कर रही0
0
Report
बहु की साजिश से घर में घुसे बदमाश, सास की लूटपाट
Samastipur, Bihar:बहु ने सास को सबक सिखाने की साजिश के चलते घर में लूट की घटना को अंजाम दिया। फुआ ने भतीजे को सास की सूचना दी, नकाब पहनकर घर में घुसे बदमाशों ने मारपीट कर आभूषण और मोबाइल लूट लिए. पुलिस ने महिला समेत दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है. समस्तीपुर जिले में घर में घुसकर महिला से मारपीट और लूटपाट के मामले का खुलासा शिवाजीनगर थाना क्षेत्र के अखतवारा गांव में 10 सितंबर की रात्रि हुई लूट के संबंध में हुआ. तकनीकी साक्ष्य और मानव सूचना के आधार पर आरोपी शिवम कुमार और मनीषा कुमारी को गिरफ्तार किया गया. उनके पास से सोने के आभूषण, चांदी जैसी पायल, नोकिया और अन्य मोबाइल बरामद हुए. मनीषा की उनसे सास से विवाद चल रहा था और उसने शिवम से मदद चाही थी. घटना के वक्त दोनों छत के रास्ते घुसकर महिला के साथ मारपीट कर लूटपाट कर फरार हो गए. पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है. रोसड़ा एसडीपीओ संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि तकनीकी साक्ष्य और मानव सूचना के आधार पर मामले का सफल उद्भेदन हुआ है. महिला समेत दो आरोपित न्यायिक हिरासत में भेजे गए हैं.0
0
Report
सीएम शामी की फाइल फोटो वायरल
Noida, Uttar Pradesh:सीएम शामी की फाइल फोटो0
0
Report
Advertisement
बिजनौर में भारी बरगद पेड़ सड़क पर गिरा, तीन वाहन जद में
Moradabad, Uttar Pradesh:बिजनौर - सड़क किनारे भारी भरकम बरगद का पेड़ सड़क पर गिरा。 तीन वाहन पेड़ की जद में आए。 राहगीरो में मची अफरातफरी वाहन से कूद कर बचाई जान。 गनीमत रही कोई हताहत नहीं हुआ。 बिजली के तार टूटे यातायात हुआ बाधित。 थाना धामपुर के पुराना धामपुर चुंगी का मामला。0
0
Report
मैनपुरी में दिनदहाड़े शिक्षक की हत्या, पुलिस सुराग की तलाश में
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में शिक्षक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या विधालय से पढ़ाकर घर वापस लौट रहा रहा शिक्षक जमीनी विवाद में मारी गई शिक्षक को गोली पूर्व माध्यमिक विद्यालय उस्मानपुर में तैनात थे मृतक शिक्षक यशपाल घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा एलाऊ थाना क्षेत्र के अजीतगंज मार्ग की घटना0
0
Report
मैनपुरी में दिनदहाड़े शिक्षक की गोली मारकर हत्या, पुलिस आरोपी तलाश में जुटी
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी में शिक्षक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या शिक्षक को गोली वादी? जमीनी विवाद में मारी गई शिक्षक को गोली पूर्व माध्यमिक विद्यालय उस्मानपुर में तैनात थे मृतक शिक्षक यशपाल घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा एलाऊ थाना क्षेत्र के अजीतगंज मार्ग की घटना0
0
Report
Advertisement
