icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

समस्तीपुर के ओवरब्रिज का काम निर्धारित समय से पहले पूरा, जल्द खुलने की उम्मीद

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर की लाइफ लाइन,र्निधारित टाइम लाइन से पहले होगा चालू।पुल मरम्मत का कार्य लगभग पूरा, सड़क निर्माण अंतिम चरण में । समस्तीपुर शहर की लाइफ लाइन ओवरब्रिज निर्धारित टाइम लाइन से पहले शुरू होगा। पुल मरम्मत का कार्य लगभग पूरा किया जा चुका है। सड़क निर्माण का कार्य अंतिम चरण में है। दो भागों में बंटे शहर को एक करने वाले इस पुल पर आवागमन बंद होने से शहर वासी परेशान हैं। रूट डासवट होने से वाहन चालकों को कई किलोमीटर की अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। यहां बतादें कि गत 7 जुलाई से इस पुल को मरम्मत कार्य के लिए पूर्णतया बंद कर दिया गया है। पुल निर्माण कार्य से जुड़े अभियंताओं का बताना है कि पुल पुराने 17 एक्सपेंशन जॉइंट बदलने का कार्य पूरा हो चुका है। एक्सपेंशन जॉइंट की वेयरिंग खराब हो गई थी। जिस कारण उसकी लचक खत्म हो रही थी। इसे बदल दिया गया है। नई डामर (बिटुमिनस) सड़क बिछा दी गई है। पुल के क्षतिग्रस्त कंक्रीट हिस्सों की मरम्मत भी पूरी कर ली गई है। इसके अलावा रेलिंग, पैरापेट और पानी निकासी व्यवस्था को दुरुस्त किया गया है। अंतिम चरण में मार्किंग, सफाई और सुरक्षा निरीक्षण का काम किया जा रहा है। पुल को खोलने से पहले रेलवे और संबंधित इंजीनियरिंग एजेंसींस संयुक्त रूप से अंतिम निरीक्षण करेंगी। यदि अंतिम निरीक्षण में कोई तकनीकी कमी नहीं मिलती है, तो पुल को बहुत जल्द आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। संभावना जताई जा रही है कि अगले दो तीन दिनों के अंदर रेलवे के इंजीनियर और संबंधित एजेंसी निरीक्षण कर सकती है। जिसके बाद पुल आम लोगों के लिए खोला जाएगा। सदर एसडीओ राकेश कुमार ने बताया कि पुल के फिनिसिंग का कार्य चल रहा है। निर्धारित समय से पहले पुल चालू होने की उम्मीद है। दो भागों में बंटे शहर को एक करने का एक मात्र यह पुल है। इस पुल का निर्माण करीब 56 वर्ष पहले किया गया था। 56 सालों में पहली बार एक्सपेंशन जॉइंट बदलने का काम किया जा रहा है। कार्य एजेंसी के अभियंताओं का कहना है कि एक्सपेंशन जॉइंट बदले जाने के बाद पुल पुन: अगले 50 सालों के लिए मजबूत बन गया है। भारी वाहनों के आवामन में परेशानी नहीं होगी। बताते चले कि जिला प्रशासन ने अगामी 15 अगस्त तक पुल मरम्मत कार्य पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया था। इस कार्य को समय सीमा के अंदर पूरा करने के लिए तीन शिफ्टों में कार्य कराया गया।
0
0
Report

यूजीसी रोलबैक के विरोध में सवर्ण महापंचायत 23 अगस्त को दिल्ली के जंतर मंतर

Dungarpur, Rajasthan:केंद्र सरकार द्वारा सामान्य वर्ग के खिलाफ लाए गए यूजीसी कानून के विरोध में सवर्ण आक्रोश महापंचायत 23 अगस्त को दिल्ली के जंतर-मंतर पर आयोजित होगी। जनजागरण जागरूकता वाहन यात्रा के तहत डूंगरपुर पहुंचे क्षत्रिय करणी सेना और अखंड पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज शेखावत ने ये जानकारी मीडिया से रूबरू होते हुए दी। शेखावत ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पढ़ रहे सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए लाए गए इस यूजीसी कानून का मुख्य उद्देश्य राजपूत, ब्राह्मण और वैश्य समाज के बच्चों के भविष्य को प्रभावित करना है। इस कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में कानूनी लड़ाई जारी है और छह महीनों से सरकार ने इसे वापस नहीं लिया है। इसके विरोध में गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से होती हुई वाहन यात्रा दिल्ली पहुंचेगी, जहाँ कोर्ट की अनुमति लेकर 23 अगस्त से आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि किसी भी राजनीतिक दल (चाहे कांग्रेस हो, भाजपा या अन्य) ने सामान्य वर्ग के लिए कोई विशेष योजना या आयोग नहीं बनाया है। इसके बावजूद सामान्य वर्ग के अधिकारों को छीना जा रहा है। यूजीसी कानून को वापस लेने के लिए पूरे देश में व्यापक आंदोलन खड़ा किया जा रहा है। आगामी चुनाव में राजपूत, ब्राह्मण और वैश्य समाज के घर-घर जाकर कुलदेवी की शपथ दिलाई जाएगी और राजनीतिक दलों का विरोध किया जाएगा। अख़िलेश शर्मा
0
0
Report
Advertisement

RJD ने बिहार में सभी इकाइयां भंग कर नया मोर्चा खोल दिया

Patna, Bihar:2025 के बिहार विधानसभा चुनाव और बांकीपुर विधनासभा उपचुनाव में मिली करारी हार के बाद RJD ने बड़ा फैसला लिया है पार्टी ने राज्य से लेकर पंचायत तक की सभी संगठनात्मक इकाइयां भंग कर दिया है तेजस्वी यादव के निर्देश पर बिहार RJD के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने इसको लेकर पार्टी के द्वारा लेटर निकला है जिसमें साफ तौर पर लिखा गया है की प्रदेश, जिला, प्रखंड सभी के संगठनात्मक इकाइयां को भंग किया जाता है RJD के विधायक रणविजय साहू ने कहा नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव के निर्देश पर पूरे बिहार का राष्ट्रीय जनता दल के सभी इकाइयों को भंग कर दिया गया है, सभी प्रकोष्ठों के अध्यक्षों को भंग कर दिया गया है। और नए सिरे से, जो ऊर्जावान कार्यकर्ता हैं, जिनमें प्रतिभा है, उनको निश्चित तौर पर नई टीम में शामिल किया जाएगा। सवाल तो बाँकीपुर में भारतीय जनता पार्टी का है, जो राष्ट्रीय अध्यक्ष का क्षेत्र है। भारतीय जनता पार्टी चुनाव हारी है, भारतीय जनता पार्टी का जो जनता विरोधी काम है, जनविरोधी कार्य है, उसके कारण बाँकीपुर की जनता ने उनको सबक सिखाया। राष्ट्रीय जनता दल हारी है, हमारा संगठन हारा, हम जनादेश का स्वीकार करते हैं। लेकिन हमारा मनोबल, हमारी ऊर्जा, पार्टी के कार्यकर्ता का मनोबल नहीं गिरा है। नई ऊर्जा, नए उत्साह के साथ फिर से हम आएँगे, ऐसा हमें विश्वास है। रणविजय साहू RJD विधायक बीजेपी के एमएलसी नवल किशोर यादव ने कहा क्या RJD पार्टी अभी बचा हुआ है? ये सब जो भंग हुआ है, पार्टियो भंग हो जाएगा। पूछता कौन है आरजेडी को? लालू यादव जी अभी लाइव हैं, इसलिए आदमी सिम्पैथी में कुछ बोलता भी नहीं है उनके मतदाता। वरना उनके मतदाता तो उनको छोड़ दिया है। अब ना उनके साथ यादव है, ना मुसलमान है। उनके मतदाता उनको छोड़ दिया है, इसलिए वाइंड अप (wind up) हो गई पार्टी। अब नया उनका क्या... कौन सी भंग कर रहे हैं, उसको छोड़िए। पार्टिये इनका भंग हो गया, ये बात देखिए। नीरज कुमार एमएलसी जेडीयू जेडयू के MLC नीरज कुमार ने कहा मैंने पत्र नहीं देखा है। पत्र में क्या यह लिखा है कि विधायक दल के नेता तेजस्वी यादव के परामर्श से मंगनी लाल मंडल जी ने भंग किया है? तब तो बात समझ में आती है। लेकिन यह भी अधिकार मंगनी लाल मंडल जी को नहीं है। आप प्रदेश अध्यक्ष हैं, आप एपॉइंटी हैं क्या? अपॉइंटमेंट आपका हुआ है क्या? नॉमिनेटेड हैं क्या? अरे आप, राष्ट्रीय जनता दल के संविधान के तहत अगर आप निर्वाचित हैं, तो अपने अधिकार को क्यों खो दिया? तेजस्वी शरणम् गच्छामि! यह हालात हो गया राष्ट्रीय जनता दल में आपका? तेजस्वी यादव को अधिकार ही प्राप्त नहीं है! राजद का संविधान इस बात की इजाजत नहीं देता। इजाजत अगर देने का अधिकार है, तो वह प्रदेश अध्यक्ष को पत्र निकालने का अधिकार है और अनुपालन के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष की सहमति चाहिए। अब किस आधार पर हुआ? और गुनाहगार कार्यकर्ता की यह कमेटी है? गुनाहगार तो तेजस्वी यादव हैं! आप चुनावी मौसम में निकल पड़े यूरोप! कहा जाता है कि अमेरिका, ईरान, इजराइल के समझौता कराने के लिए चले गए थे! और राष्ट्रीय जनता दल की यह दुर्दशा हुई! दूसरे का घर जो देखता है ना, उसका खुद का चेहरा देखना चाहिए। अब तीन नंबर, नीचे से फर्स्ट! नीचे से फर्स्ट, नीचे से फर्स्ट, कौन पार्टी? आरजेडी, आरजेडी, आरजेडी! नेता कौन? फरार, फरार, फरार! नीरज कुमार एमएलसी जेडीयू कांग्रेस नेता पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने कहा ऐसा है, 2025 के चुनाव के बाद जो भी रिजल्ट आया और अभी जो फिर उप-चुनाव हुआ है, उसमें सबको मंथन करनी पड़ेगी। उसमें आरजेडी हो, कांग्रेस हो, हम लोग सब कोई मंथन कर रहे हैं। तो उसमें आरजेडी ने मंथन किया होगा कि हम लोग फिर से एक नए तरीके से अच्छी शुरुआत करें, उसके लिए उन्होंने भंग किया है। उनका अधिकार बनता है। हम भी चाहेंगे कि राष्ट्रीय जनता दल बूथ लेवल तक मजबूत हो, अच्छे लोग पार्टी में काम करें, सब चाहते हैं।
0
0
Report

हनुमानगढ़: लाठीचार्ज के बाद राजपूत समाज ने उच्चस्तरीय जांच और मुआवजे की मांग की

Hanumangarh, Rajasthan:हनुमानगढ़ (राजस्थान) में क्षत्रिय राजपूत समाज मंच एवं सर्वण समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन अतिरिक्त जिला कलेक्टर के माध्यम से सौंपा। 3 अगस्त को जयपुर में UGC रोल बैंक की मांग को लेकर हुए आंदोलन के दौरान पुलिस लाठीचार्ज की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के बावजूद पुलिस ने महिलाओं, बुजुर्जों और बच्चों पर बल प्रयोग किया जिससे कई लोग घायल हुए। घायल देवराज सिंह की उपचार के दौरान मृत्यु की भी चर्चा है। ज्ञापन में संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज करने, न्यायिक जांच, घायलों को मुआवजा व निशुल्क उपचार, आंदोलनकारियों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने और UGC रोल बैंक की मांग पर सकारात्मक निर्णय लेने की मांग की गई। समाज ने चेतावनी दी कि समय पर कार्रवाई नहीं होने पर प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

रींगस-खाटू मार्ग पर जलभराव से भक्तों की पदयात्रा मुश्किल, प्रशासन पर सवाल

Sikar, Rajasthan:रींगस-खाटू मार्ग पर जलभराव से श्याम भक्त परेशान, गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजर रही पदयात्रा सीकर जिले के रींगस से खाटू श्यामजी जाने वाले मुख्य मार्ग पर जगह-जगह जलभराव और कीचड़ ने श्याम भक्तों की परेशानी बढ़ा दी है। मार्ग पर जमा गंदे पानी के बीच से श्रद्धालुओं को पदयात्रा करनी पड़ रही है। ऐसे में स्थानीय प्रशासन और जिला प्रशासन की व्यवस्थाओं एवं दावों की पोल खुलती नजर आ रही है। महाराष्ट्र से करीब 800 महिलाएं रींगस से खाटू श्यामजी की पदयात्रा कर रही हैं। पदयात्रा के दौरान उन्हें मार्ग में जगह-जगह भरे गंदे पानी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा। श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा श्याम के दर्शन के लिए वे लंबी दूरी तय करके पहुंचे हैं, लेकिन रास्ते में प्रशासन की ओर से पर्याप्त व्यवस्थाएं नहीं होने के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग की बदहाल स्थिति के बावजूद भी बारां निवासी वीरेंद्र प्रजापति जलभराव वाले रास्ते के बीच से पेट पलायन करता नजर आया। जलभराव के साथ मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। इससे पैदल यात्रियों के साथ वाहन चालकों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पानी भरा होने के कारण गड्ढों का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती है। श्रद्धालुओं ने कहा कि खाटू श्यामजी में बड़ी संख्या में देशभर से भक्त पहुंचते हैं। ऐसे में रींगस-खाटू मार्ग पर जल निकासी और साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था होना जरूरी है। जलभराव, कीचड़ और गंदगी ने प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। श्रद्धालुओं ने प्रशासन से मार्ग से पानी की निकासी करवाने, कीचड़ हटाने और सड़क की मरम्मत करवाने की मांग की है.
0
0
Report
Advertisement

मोहन भागवत शेगाव-खामगांव दौरे पर दर्शन और सत्कार से भरा स्वागत

Buldhana, Maharashtra:बुलढाणा फ्लॅश राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघाचे सरसंघचालक मोहन भागवत आज शेगाव खामगाव दौऱ्यावर .. शेगाव येथील श्री संत गजानन महाराज मंदिरात जाऊन घेतले श्रींचे दर्शन .. मंदिर प्रशासनाकडून मोहन भागवत यांचा टाळ मृदुंगाच्या गजरात सत्कार .. अँकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत आज शेगाव, खामगाव दौऱ्यावर असून मोहन भागवत यांनी शेगावच्या श्री संत गजानन महाराज मंदिरात जाऊन श्रीच्या समाधीचे दर्शन घेतले तसेच श्रींच्या चरणी नतमस्तक झाले .. यावेळी शेगाव मंदिर प्रशासनाकडून ही मोहन भागवत यांचा सत्कार करण्यात आला . तसेच वारकऱ्यांच्या उपस्थितीत टाळ मृदुंगाच्या गजरात भक्तिपूर्ण वातावरणात स्वागत ही करण्यात आले.. दरम्यान मोहन भागवत यांनी मंदिर प्रशासनाकडून संपूर्ण माहिती जाणून घेतली ..
0
0
Report

पंचगणी–महाबळेश्वर道 पर गड्ढे, पर्यटक-नागरिक परेशान; प्रशासन से मरम्मत की मांग

Satara, Maharashtra:महाबळेश्वर - राज्यातील प्रमुख पर्यटनस्थळांना जोडणारा पाचगणी–महाबळेश्वर रस्त्यावर मोठ्या प्रमाणात खड्डे पडले आहेत. त्यामुळे पर्यटकांना मोठ्या त्रासाला सामोरे जावं लागत आहे. ठिकठिकाणी पडलेल्या मोठ्या खड्ड्यांमुळे दररोज हजारो पर्यटक, स्थानिक नागरिक आणि व्यावसायिक वाहनचालकांना जीव धोक्यात घालून प्रवास करावा लागत आहे. सध्या पावसाळी पर्यटनासाठी मोठ्या संख्येने पर्यटक पाचगणी महाबळेश्वर मध्ये येत आहेत मात्र खड्डे चुकवताना वाहने वारंवार घसरत असून, त्यामुळे अपघातांचे प्रमाण देखील वाढले आहे. त्यामुळे एखादा मोठा अपघात होण्यापूर्वीच प्रशासनाने तातडीने या रस्त्याची दुरुस्ती करावी, अशी मागणी होत आहे.
0
0
Report
Advertisement

आगरा की नई सड़क धँसी, लोगों ने कहा पाताल लोक का रास्ता; जांच की मांग

Agra, Uttar Pradesh:आगरा में क्या सचमुच 'पाताल लोक' का रास्ता निकल आया? तस्वीरें कमला नगर के पॉश कर्मयोगी रोड की हैं, जहां सुबह-सुबह सड़क अचानक धंस गई और बीच सड़क करीब 5 फुट चौड़ा व 10 फुट गहरा गड्ढ़ा बन गया. गड्ढ़ा इतना गहरा है कि लोग इसे 'पाताल लोक का रास्ता' कहकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं. सबसे बड़ा सवाल यह है कि करोड़ों रुपये की लागत से बनी सड़क आखिर चार महीने में ही क्यों जवाब दे गई. सुबह करीब 6 बजे लोगों ने देखा कि कर्मयोगी रोड के बीचों-बीच सड़क धंस चुकी है. देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ लग गई. गहरे गड्ढे की वजह से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए बड़ा हादसा होने का खतरा पैदा हो गया. एहतियात के तौर पर इलाके को घेरकर लोगों को दूर रहने की सलाह दी गई. स्थानीय लोगों का कहना है कि यह सड़क महज चार महीने पहले ही बनाई गई थी, लेकिन अब एक महीने के भीतर दूसरी बार बड़ा गड्ढा बन गया है. इसे लेकर निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं. लोगों का आरोप है कि निर्माण में भारी लापरवाही बरती गई, जिसका खामियाजा अब आम जनता भुगत रही है. मामला राजनीतिक रंग भी ले गया. समाजवादी पार्टी के प्रदेश महासचिव नितिन कोहली सांकेतिक विरोध के तौर पर सीढ़ी लगाकर गड्ढे के अंदर उतर गए. उन्होंने नगर निगम, जलकल विभाग और संबंधित निजी कंपनी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की. उधर जलकल विभाग का कहना है कि मामले की जांच कराई जा रही है. विभाग के महाप्रबंधक कुमार गौरव के अनुसार तकनीकी टीम मौके पर पहुंचकर सड़क धंसने के कारणों का पता लगा रही है और रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल सवाल सिर्फ एक गड्ढे का नहीं है, बल्कि उस व्यवस्था का है जिसमें करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद नई सड़कें कुछ महीनों में ही धंसने लगती हैं. जिम्मेदारी किसकी है—नगर निगम की, जलकल विभाग की, ठेकेदार की या किसी निजी कंपनी की—इसका फैसला जांच करेगी. लेकिन तब तक आगरा के लोग यही कह रहे हैं कि अगर सड़कें यूं ही धंसती रहीं, तो विकास की राह नहीं, 'पाताल लोक' का रास्ता ही दिखाई देगा.
0
0
Report

गुरेज़–बंदिपोरा सड़क के roadside कारोबार पर बारिश ने भारी असर डाला, पर्यटक संख्या घटी

Weeks of Rain Hit Roadside Economy on Gurez Bandipora road as Tourist Arrivals Decline Anchor:-Weeks of continuous rainfall have led to a sharp decline in tourist arrivals to Gurez Valley in north Kashmir Bandipora district, severely impacting the region's tourism-dependent roadside economy. The worst-hit are the dozens of roadside dhaba owners, tea stall operators, and small vendors along the Gurez–Bandipora road, many of whom say their businesses have nearly collapsed due to the sharp fall in tourist footfall. Several claim they are now struggling to earn even ₹100–200 a day, compared with around ₹2,000 they would typically make during the peak tourist season. One dhaba owner, while speaking to Salam Tv, said that earlier he used to earn nearly ₹2,000 a day during the tourist season, but his daily earnings have now fallen to barely ₹200, making it increasingly difficult to support his family. The slowdown comes after an encouraging start to the tourism season. In the first three months alone, Gurez Valley recorded nearly 1.5 lakh tourist visits, generating significant economic activity and creating livelihood opportunities for local residents. Dozens of local youths earn their livelihood through roadside dhabas, tea stalls, eateries, and other small businesses that cater to tourists travelling along the Gurez–Bandipora road. With visitor numbers falling sharply, many say they are struggling to meet their daily expenses. The situation underscores how climate change and prolonged extreme weather events are not only claiming lives, damaging homes, and disrupting infrastructure, but are also quietly eroding the fragile roadside economy that sustains thousands of dhaba owners, tea stall operators, hoteliers, transporters, and other small businesses in offbeat Himalayan tourist destinations. Byte By Local dhaba owners Gh.Mohudeen Khan
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top