210001
बांदा -दबंगों ने एक ही परिवार के पांच लोगों को पीटा
Mataundh, Uttar Pradesh:बांदा में मामूली कहासुनी पर दबंगों ने एक ही परिवार के 5 निहत्थे लोगों को लाठी डंडों से पीट कर घायल कर दिया है। सभी घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर बांदा में लाया गया है। जहां पर सभी का इलाज चल रहा है। घटना मटौंध थाना क्षेत्र के चनेहटा गांव की है, जहां पर किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गयी और दबंग पक्ष के द्वारा एक ही परिवार की 5 लोगों को पीट-पीटकर घायल कर दिया ,बताया जा रहा है कि विगत कई दिन पूर्व शौचालय को लेकर के हुए मामूली विवाद पर कुछ कहा सुनी हुई थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बाघ रिजर्व की जांच शुरू: सुरक्षा अभियान तेज
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
जगतसिंहपुर में टेंडर घोटाला: दो परियोजनाओं के लिए निर्माण अधूरा, कांग्रेस जांच की मांग
Paradeep, Odisha:जगतसिंहपुर जिला कांग्रेस ने Tender से पहले दो परियोजनाओं के निर्माण कार्य आधा रह जाने का आरोप लगाया है। जिला कांग्रेस ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ जिलाधिकारी को शिकायत देकर घटना की विस्तृत जांच और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। कुछ क्षेत्रों में Tender पेपर खुलने से पहले निर्माण कार्य कैसे संपादन किया गया, यह सवाल बन रहे हैं। Jagatsinghpur जिला के पारंपरिक मंदिर स्थापत्य शैली में एक प्रवेश द्वार बनाया गया है, साथ ही कटका-परादीप मार्ग के कांटुआर चौक पर सजावटी स्वागत द्वार भी बना दिया गया है। बताया गया है कि इन दोनों परियोजनाओं की निर्माण गतिविधियाँ पूर्व विभाग के निर्देशों के अनुसार हो रही थीं, परन्तु न्यायिक/यांत्रिक त्रुटियों के कारण Tender के पहले ही इस कदम पर सवाल उठ रहे हैं।Tender खोलने और फाइनल फलांक लगने की प्रक्रिया के दौरान कुछ त्रुटियों के कारण इसTender को रद्द कर दिया गया है और भविष्य मेंTender के परिणाम की प्रतीक्षा है।0
0
Report
आगरा के फतेहाबाद में पुल निर्माण के दौरान स्लैब गिरा, हादसा टला
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग फतेहाबाद में निर्माणाधीन पुल पर बड़ा हादसा टला, स्लैब गिरने से मची अफरा-तफरी भौलपुरा-जमुना पुल निर्माण के दौरान स्लैब गिरा, मजदूर न होने से टला बड़ा हादसा निर्माणाधीन पुल पर रखा जा रहा स्लैब अचानक गिरा, बाल-बाल बचे काम करने वाले श्रमिक फिरोजाबाद मार्ग के निर्माणाधीन पुल पर हादसा, स्लैब गिरने से काम रुका गनीमत रही पुल पर नहीं थे मजदूर, नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा।0
0
Report
Advertisement
बदायूं में युवक का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच शुरू
Budaun, Uttar Pradesh:बदायूं ब्रेकिंग: संशिग्ध परिस्थितियों जंगल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव। युवक का शव लटका मिलने से इलाके मची सनसनी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। पूरा मामला सहसवान कोतवाली क्षेत्र के बादशाहबाद की मढैया गांव का।0
0
Report
ओम बिरला ने बूंदी में गरड़दा सिंचाई परियोजना के शेष नहरों का शिलान्यास किया
Noida, Uttar Pradesh:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुढ़ानार्थावतान पहुंचकर गरड़दा मध्यम सिंचाई परियोजना की शेष नहरों के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। परियोजना के तहत लगभग 29 किलोमीटर लंबी नहरों और वितरिकाओं का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में सिंचाई व्यवस्था मजबूत होगी। लंबे समय से लंबित इस कार्य के शुरू होने पर किसानों ने खुशी जताई और इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर हरफूल सिंह यादव, पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष रामेश्वर मीणा, पूर्व विधायक अशोक डोगरा सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।0
0
Report
जालोर-संचौर DSP रवि मीणा दबिश: 13 वाहन जब्त, दुकानदारों को समझाईश, अतिक्रमण पर कार्रवाई
Jaipur, Rajasthan:जालोर-सांचौर DSP रवि मीणा दबिश: 13 वाहन जब्त, दुकानदारों को समझाईश, अतिक्रमण पर कार्रवाई0
0
Report
Advertisement
जोधपुर से भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा, कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर-राजस्थान से भाजपा ने राज्यसभा उम्मीदवारों की घोषणा भाजपा नेता डॉ. सतीश पूनिया, डॉ अल्का गुर्जर को राज्यसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न। भाजपा शहर कार्यालय में मिठाई खिलाकर मनाया जश्न जिलाध्यक्ष राजेंद्र पालीवाल, भाजपा नेता रणजीत कड़वासरा रहे मौजूद0
0
Report
NEET पेपर लीक: धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफे के साथ पीएम की जिम्मेदारी कांग्रेस का दावा
Sambalpur, Odisha:ନିଟ ପେପର ଲିକ ମାମଲା ରେ ଶିକ୍ଷାମନ୍ତ୍ରୀ ଧର୍ମେନ୍ଦ୍ର ପ୍ରଧାନ ଙ୍କ ଇସ୍ତାଫା ସହ ପ୍ରଧାନମନ୍ତ୍ରୀ ଙ୍କ ଦାୟିତ୍ୱ ଗ୍ରହଣ କରି ସ୍ୱଚ୍ଛ ପରୀକ୍ଷା ପରିଚାଳନା ପାଇଁ ଦାବୀ କଲା କଂଗ୍ରେସ |ଏ ନେଇ ଆଜି ସମ୍ବଲପୁର ରେ ସାମ୍ବାଦିକ ସମ୍ମିଳନୀ କରି ସୂଚନା ଦେଇଛନ୍ତି କଂଗ୍ରେସ ରାଜ୍ୟ ସଭାପତି ଭକ୍ତଚରଣ ଦାସ |ଦେଶରେ ଅନେକ ଛାତ୍ରଛାତ୍ରୀ ଙ୍କର ଭବିଷ୍ୟତ ସହ ଖେଳିଛନ୍ତି ସରକାର ସେଥିପାଇଁ ତାଙ୍କର ତିଳେ ମାତ୍ର ଅନୁସୋଚନା ନ ଥିବା ବେଳେ କାହିଁକି ଦୋଷୀ ଙ୍କ ପ୍ରତି କାର୍ଯ୍ୟାନୁଷ୍ଠାନ ନେଇ ନାହାନ୍ତି ସରକାର ବୋଲି ପ୍ରଶ୍ନ କରିଛନ୍ତି କଂଗ୍ରେସ ରାଜ୍ୟ ସଭାପତି |0
0
Report
रतलाम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पटवारी के काफिले के सामने दरी बिछाकर किया विरोध
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर के बाद उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब अपनी मांगों को लेकर पहुंचे दो नाराज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष Jitu Patwari के काफिले के सामने दरी बिछाकर विरोध प्रदर्शन किया।दोनों नाराज कांग्रेस कार्यकर्ता पूर्व पदाधिकारी रह चुके हैँ दोनों कोंग्रेसी नाराज कार्यकर्ता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के दौड़ते वाहन के आगे सड़क पर बैठ गए, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की। धकामुक्की मची, इसी दौरान जीतू पटवारी ने अपना वाहन रुकवाया और पहले कार्यकर्ताओं को इस तरह विरोध करने पर फटकार लगाई। इसके बाद वे वाहन से उतरे, दोनों कार्यकर्ताओं को गले लगाया और उन्हें अपने साथ वाहन में बैठाकर रवाना हुए। बाद में रतलाम पहुंचकर उन्हें वाहन से उतार दिया गया, विरोध कर रहे कार्यकर्ताओं का आरोप है कि जिला कांग्रेस कार्यकारिणी में ऐसे लोगों को जिम्मेदारियां दी गई हैं जो पहले से ही बड़े पदों पर हैं, जबकि लंबे समय से दरी बिछाकर संगठन के लिए काम करने वाले कार्यकर्ताओं की अनदेखी की जा रही है। उनका कहना है कि प्रशिक्षण शिविर में भी उन्हें अपनी बात रखने का मौका नहीं मिला, जिसके चलते उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष के सामने विरोध दर्ज कराया, बाइट -संजय रावत ( प्रदेश महासचिव किसान कांग्रेस बाइट =गौरव पोरवाल ( पूर्व बाल कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रतलाम चंदरशेखर सोलंकी0
0
Report
Advertisement
बाराबंकी में अग्नि सुरक्षा के लिए फायर सर्विस ने किया सघन निरीक्षण
Barabanki, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बाराबंकी - दिल्ली अग्निकांड के बाद बाराबंकी में बढ़ी सतर्कता फायर सर्विस विभाग ने शुरू किया सघन निरीक्षण अभियान जिले के फायर अधिकारी राहुल कुमार टीम के साथ मैदान में होटलों में अग्निशमन उपकरणों की जांच की गई फायर एक्सटिंग्विशर और अन्य सुरक्षा साधनों का लिया जायजा सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश होटल प्रबंधन को दी गई आग से बचाव की अहम जानकारी आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए किया गया जागरूक कमियों पर सुधार के लिए दिए गए सख्त निर्देश0
0
Report
बाराबंकी में प्रशासन का ध्वस्तीकरण अभियान, अवैध प्लॉटिंग पर कड़ा कदम
Barabanki, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग बाराबंकी भूमाफियाओं के खिलाफ प्रशासन का ताबड़तोड़ अभियान, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम गुंजिता अग्रवाल की सख्त कार्रवाई जारी, बिना अनुमति बेशकीमती जमीनों पर कब्जे की कोशिश पर कार्रवाई, ग्रामीण खजूरगांव में अनधिकृत प्लॉटिंग पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम गुंजिता अग्रवाल के निर्देश पर चला ध्वस्तीकरण अभियान, Bulldozer से अवैध रूप से विकसित प्लॉटिंग को किया गया ध्वस्त, समर्थ इंफ्रा और गोल्डमार इंफ्रा पर अवैध प्लॉटिंग का आरोप, बिना वैधानिक अनुमति के की जा रही थी प्लॉटिंग विकास, पहले जारी हुआ था कारण बताओ नोटिस, न्यायालय में सुनवाई के बाद ध्वस्तीकरण, तय समय में अतिक्रमण न हटाने पर हुई कार्रवाई, विभिन्न गाटाओं से हटाया अवैध निर्माण, प्रशासन की कार्रवाई से अवैध कॉलोनाइज़र में हड़कंप, एसडीएम का सख्त संदेश- अवैध कब्जे बर्दाश्त नहीं होंगे, अभियान जारी रहेगा।0
0
Report
नैनीताल में भूमि उपयोग उल्लंघन पर करोड़ों की जमीन राज्य के पक्ष में निहित; धड़ल्ले से चल रहे रिसॉर्ट-व्यवसाय पर कार्रवाई
Haldwani, Uttarakhand:नैनीताल जिले में भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कई करोड़ रुपये मूल्य की जमीनों को राज्य सरकार में निहित कर दिया है. कृषि, बागवानी और आवासीय प्रयोजनों के लिए आवंटित भूमि पर अवैध रूप से रिसॉर्ट, दुकान और अन्य व्यावसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने के मामलों में जिलाधिकारी न्यायालय ने सख्त रुख अपनाया है. भूमि उपयोग नियमों के उल्लंघन पर नैनीताल जिला प्रशासन का बड़ा एक्शन सामने आया है. जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अदालत ने विभिन्न मामलों की सुनवाई के बाद कई भूखंडों को राज्य सरकार के पक्ष में निहित करने के आदेश जारी किए हैं. पहला मामला उत्तर प्रदेश से जुड़ा है जिसमें भानवी सिंह निवासी बैंती कोठी, बैंती ऊपरहार, प्रतापगढ़ (कुंडा) द्वारा ग्राम सुल्तान श्री कैंची धाम में बागवानी प्रयोजन के लिए क्रय की गई भूमि का निरीक्षण किया गया. निरीक्षण में भूमि पर स्थित 27 नाशपाती के वृक्षों तथा उनके लिए छह फीट चौड़ा पहुंच मार्ग सुरक्षित रखने के उपरांत 0.0344 हेक्टेयर भूमि श्रीमती भानवी सिंह के पक्ष में बनाए रखने का निर्णय लिया गया. जबकि अवशेष 0.5206 हेक्टेयर भूमि को राज्य सरकार के पक्ष में निहित करने के आदेश दिए गए हैं. दूसरा मामला कुमायूं पेपर पैक्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़ा है, यहाँ आवासीय प्रयोजन के लिए क्रय की गई भूमि पर रिसॉर्ट संचालित किया जा रहा था. भूमि उपयोग परिवर्तन की शर्तों का उल्लंघन पाए जाने पर 3572 वर्ग मीटर भूमि को राज्य सरकार के पक्ष में निहित करने का आदेश दिया गया है. तीसरा बड़ा मामला तहसील रामनगर क्षेत्र के ढेला बंदोबस्ती का है, यहाँ श्रेणी-1(ख) के अंतर्गत 0.100 हेक्टेयर भूमि कृषि पट्टे पर आवंटित की गई थी. निरीक्षण में उक्त भूमि पर रिसॉर्ट का संचालन पाया गया. रिसोर्ट सील कर दिया गया था. पट्टे की शर्तों के अनुसार भूमि का उपयोग केवल कृषि प्रयोजन के लिए किया जाना था. वाणिज्यिक गतिविधियां संचालित पाए जाने पर जिला मजिस्ट्रेट ने संपूर्ण 0.100 हेक्टेयर भूमि को राज्य सरकार के पक्ष में निहित करने के आदेश पारित किये गये हैं, जिला मजिस्टर अदालत नैनीताल की इन कार्यवाहियों को भूमि उपयोग नियमों के प्रभावी अनुपालन तथा कृषि एवं बागवानी प्रयोजनों के लिए आवंटित भूमि के दुरुपयोग पर नियंत्रण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
बकानी में विवाद के बाद परिवार पर आग: आरोपी गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:बकानी (झालावाड़) झालावाड़ जिले के बकानी थाना क्षेत्र में रिश्तों के विवाद ने आगजनी की वारदात का रूप ले लिया। पत्नी को ससुराल नहीं भेजने से नाराज पति और उसके भाई ने कथित तौर पर ससुराल पक्ष के घर में रखे पशुओं के चारे और घरेलू सामान में आग लगा दी। मामले का खुलासा करते हुए बकानी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पीड़ित बालचंद तंवर ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि उसकी बहन को उसका पति कई वर्षों से छोड़कर अलग रह रहा था। इसी विवाद को लेकर आरोपी छगनलाल और उसका भाई राधेश्याम उनके घर पहुंचे और बाड़े में रखे पशुओं के चारे में आग लगा दी। आग की चपेट में आने से घर का सामान जलकर राख हो गया, वहीं बाड़े में लगे पौधों को भी नुकसान पहुंचा। मामले में बकानी थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन में थाना अधिकारी रामेश्वर प्रसाद मीणा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राधेश्याम तंवर और छगनलाल तंवर निवासी पाटलिया लोढ़ान थाना भालता के रूप में की है। पुलिस अब मामले की आगे की जांच कर रही है। जिला पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून हाथ में लेने और दूसरों की संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
लव जिहाद के आरोप: अजमेर के पीसांगन में हंगामे के बाद आदिल गिरफ्तार
Ajmer, Rajasthan:पीसांगन (अजमेर) लव जेहाद ,धर्मांतरण और निकाह के आरोप मामले को लेकर हुआ था हंगामा पुलिस ने कस्बे के ईदगाह कॉलोनी निवासी 21 वर्षीय आरोपी आदिल व उसके पिता अजीज मौहम्मद को किया गिरफ्तार थाना अधिकारी सरोज चौधरी ने दी जानकारी आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में किया पेश न्यायालय ने आरोपियों को भेजा जेल0
0
Report
काशी विश्वनाथ धाम में लाइन में अचेत श्रद्धालु की मौत, जयपुर से आया श्रद्धालु
Varanasi, Uttar Pradesh:काशी विश्वनाथ धाम के पास लाइन में लगा श्रद्धालु हुआ अचेत अस्पताल में तोड़ा दम जयपुर का रहने वाला था मृतक श्रद्धालु, चौक थाना क्षेत्र की घटना • दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु की अचानक बिगड़ी तबीयत, इलाज के दौरान हुई मौत. • जयपुर से बाबा विश्वनाथ के दर्शन करने वाराणसी आया था श्रद्धालु. • भीषण गर्मी के बीच लाइन में अचानक अचेत होकर गिरा श्रद्धालु, परिसर में मचा हड़कंप. • मौके पर मुस्तैद सुरक्षाकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए श्रद्धालु को तुरंत भिजवाया अस्पताल. • अस्पताल लाते ही डॉक्टरों ने श्रद्धालु को किया मृत घोषित, परिजनों में कोहराम. • चौक थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले काशी विश्वनाथ धाम मार्ग की घटना.0
0
Report
Advertisement
