210121
मर्का गांव में कूलर प्लग लगाते समय करंट से व्यक्ति की गई जान
Marka, Uttar Pradesh:मर्का गांव में एक घटना हुई। सूरज पहलवान नामक व्यक्ति घर में कूलर चालू करने के लिए प्लग लगा रहा था। अचानक करंट लगने से वह बेहोश हो गया। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बिहार में रालोमो के विधायक बगावत से सियासत गरम
Patna, Bihar:रालोमो के तीन विधायकों के बगावती तेवर और राष्ट्रीय प्रधान महासचिव माधव आनंद के बयान पर बिहार की सियासत गरमा गई है। माधव आनंद ने कहा कि पार्टी, कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान और सुरक्षा के लिए तीनों विधायक हर कदम उठाने और जरूरत पड़ी तो बलिदान देने को तैयार हैं रालोमो के तीन विधायकों के बगावती तेवर पर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बीजेपी व्यक्तिगत तौर पर किए गए दावों और घोषणाओं में विश्वास नहीं रखती। उन्होंने कहा कि बीजेपी एनडीए के साथ है और एनडीए बीजेपी के साथ है। उपेंद्र कुशवाहा अपनी पार्टी के नेता हैं और गठबंधन से जुड़े सभी फैसले सभी घटक दलों के प्रमुख नेता आपस में बैठकर लेते हैं। जेडीयू प्रवक्ता ने कहा कि रालोमो में कौन क्या बोल रहा है, इससे जेडीयू का कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने इसे रालोमो का आंतरिक मामला बताते हुए कहा कि पार्टी के अंदर किसी तरह का विरोधाभास या असंतोष है तो रालोमो का शीर्ष नेतृत्व बैठकर इसे सुलझा लेगा। राजद मुख्य प्रवक्ता ने कहा कि माधव आनंद ने जो बातें कही हैं, वे तार्किक तरीके से कही हैं। तीन विधायक अगर माधव आनंद के साथ हैं और विधायक दल भी उनके साथ खड़ा है तो यह रालोमो के अंदर की स्थिति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि तीनों विधायक अपने राजनीतिक भविष्य को लेकर चिंतित हैं और विधान परिषद चुनाव में अपना निर्णय खुद ले सकते हैं। शक्ति सिंह यादव ने एनडीए को बिखरा हुआ बताते हुए जेडीयू पर भी निशाना साधा। कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता ने बीजेपी पर गठबंधन सहयोगियों के अंदर कथित तौर पर स्लीपर सेल के जरिए हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मौजूदा बयानबाजी उसी की बानगी है। स्नेहाशीष वर्धन ने उपेंद्र कुशवाहा की राजनीतिक प्रासंगिकता पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि सम्राट चौधरी के रूप में बीजेपी को बिहार में एक विकल्प मिल चुका है।0
0
Report
विष्णुदेव साय का सिंगापुर दौरा: 350 करोड़ निवेश से छत्तीसगढ़ में कृषि केंद्र
Raipur, Chhattisgarh:मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सिंगापुर दौरा. मुख्यमंत्री के दौरे का आज आखिरी दिन. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कृषि और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र में निवेश प्रस्ताव को लेकर दी बड़ी जानकारी. मुख्यमंत्री ने एक्स पोस्ट के जरिए बताया- सिंगापुर स्थित वैश्विक कृषि व्यवसाय समूह वैलेंसी इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड को 350 करोड़ के निवेश का निमंत्रण दिया गया है 22 देशों में कार्यरत यह समूह छत्तीसगढ़ में एक एकीकृत कृषि और खाद्य प्रसंस्करण और निर्यात केंद्र स्थापित करेगा यह केंद्र काजू, तिल, दालें और मूंगफली का प्रसंस्करण करेगा, जिससे हमारे किसानों के लिए नए बाजार खुलेंगे, राज्य के भीतर उनकी उपज का मूल्यवर्धन होगा और स्थानीय रोजगार सृजित होगा छत्तीसगढ़ की कृषि से वैश्विक स्तर तक की यात्रा अब एक और बड़ा कदम बढ़ा रही है....0
0
Report
रावतभाटा में राणा पुंजा जयंती: वीर योद्धा को श्रद्धांजलि और सामाजिक जागरूकता
Begun, Rajasthan:#रावतभाटा, चित्तौड़गढ़ एंकर - चित्तौড়गढ़ जिले रावतभाटा में जनजाति समाज की ओर से वीर योद्धा राणा पुंजा की जयंती मनाई गई। स्टेडियम परिसर में स्थित राणा पुंजा की प्रतिमा पर समाज प्रतिनिधियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में आसपास के करीब 10 गांवों से समाजजन शामिल हुए और राणा पुंजा अमर रहे के जयघोष लगाए। वक्ताओं ने राणा पुंजा के शौर्य और संघर्ष को याद करते हुए युवाओं से उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की। तहसील अध्यक्ष अमरलाल भील ने शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताया। वहीं शराब की लत, बाल विवाह और मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुरीतियों को खत्म करने पर जोर दिया गया। साथ ही समाज में एकजुटता और जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया।0
0
Report
Advertisement
बीकानेर में सोलर केबल चोरी के आरोपी गिरफ्तार: जामसर थाना बड़ी कार्रवाई
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर से खबर सोलर केबल चोरी के मामले में जामसर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार आरोपियों से चोरी किए गए सोलर केबल तार की बरामदगी शुरू नूरसर स्थित सोलर प्लांट से केबल चोरी का दर्ज था मामला तकनीकी विश्लेषण के जरिए पुलिस ने तीनों आरोपियों तक पहुंच बनाई आरोपियों से चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों के संबंध में पूछताछ जारी सहभागियों और चोरी के माल की खरीद-फरोख्त को लेकर भी पुलिस कर रही पूछताछ पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में हुई कार्रवाई थानाधिकारी रवि कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने की कार्रवाई0
0
Report
कवर्धा में 67 हजार मतदाताओं के नाम काटे जाने का आरोप
Kawardha, Chhattisgarh:एसआईआर को लेकर कांग्रेस का बड़ा आरोप: कवर्धा में 67 हजार मतदाताओं के नाम काटे जाने का दावा कवर्धा। एसआईआर (Special Intensive Revision) को लेकर कवर्धा में कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मतदाता सूची में नाम काटे जाने को लेकर गंभीर सवाल उठाए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष नवीन जायसवाल ने आरोप लगाया कि मतदाता सूची के पुनरीक्षण के दौरान गलत तरीके से बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। नवीन जायसवाल ने कहा कि तत्कालीन समय में जो मतदाता किसी कारणवश अपने स्थान पर अनुपस्थित थे, उनके नाम मतदाता सूची से काट दिए गए। कांग्रेस का कहना है कि केवल उस समय अनुपस्थित रहने के आधार पर किसी मतदाता का नाम हटाना उचित नहीं है और ऐसे मतदाताओं को दोबारा अपना नाम सूची में शामिल कराने का अवसर दिया जाना चाहिए। कांग्रेस जिला अध्यक्ष ने दावा किया कि कवर्धा में करीब 67 हजार मतदाताओं के नाम काटे गए हैं। उन्होंने निर्वाचन प्रक्रिया में पारदर्शिता बरतने और प्रभावित मतदाताओं को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त मौका देने की मांग की। कांग्रेस ने कहा कि मतदाता सूची लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है, इसलिए किसी भी पात्र मतदाता का नाम बिना उचित प्रक्रिया और सत्यापन के नहीं काटा जाना चाहिए। पार्टी ने प्रशासन और निर्वाचन विभाग से मामले की जांच कर पात्र मतदाताओं के नाम दोबारा जोड़ने की मांग की है。0
0
Report
5 वर्ष आयु में प्रवेश: डेढ़ लाख बच्चों के नामांकन में बना पेच
Jaipur, Rajasthan:जयपुर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पहली कक्षा में प्रवेश लेने वाले डेढ़ लाख से अधिक बच्चों के नामांकन को लेकर असमंजस की स्थिति बन गई है। शिक्षा विभाग ने इन बच्चों को राज्य सरकार के निर्देश पर पहली कक्षा में प्रवेश की न्यूनतम आयु में एक साल की छूट के तहत इस सत्र में प्रवेश दिया था। स्कूलों ने इन बच्चों को पांच वर्ष की उम्र में प्रवेश तो दे दिया, लेकिन शाला दर्पण पोर्टल पर आयु सीमा में संशोधन नहीं होने के कारण अब इनका नामांकन दर्ज नहीं हो पा रहा है। शिक्षा विभाग में पूर्व में पहली कक्षा में प्रवेश लेने के लिए बच्चों की उम्र 6 वर्ष निर्धारित की गई थी लेकिन लगातार घटते नामांकन के चलते विभाग ने नव प्रवेशित बच्चों की उम्र में 1 साल काम करते हुए उसे 5 साल कर दिया,, विभाग ने बच्चों को प्रवेश की उम्र में काम करते हुए 5 वर्ष की उम्र के अनुसार पहली कक्षा में प्रवेश तो ले लिया लेकिन शाला दर्पण पर अपडेट करना भूल गए शाला दर्पण पर अभी भी 6 से 15 वर्ष बच्चे तक के बच्चों का ही रिकॉर्ड लिया जा रहा है,,ऐसे में पांच वर्ष की उम्र में प्रवेश लेने वाले बच्चों का रिकॉर्ड पोर्टल स्वीकार नहीं कर रहा। प्रदेश के सरकारी स्कूलों में ऐसे बच्चों की संख्या डेढ़ लाख से अधिक बताई जा रही है। पहली कक्षा में कम उम्र के बच्चों के प्रवेश पर नया पेच, सरकार ने इस सत्र में न्यूनतम आयु में एक साल की छूट दी थी, पांच वर्ष की उम्र में डेढ़ लाख से ज्यादा बच्चों को स्कूलों में मिला प्रवेश, बच्चे अप्रैल से स्कूलों में पढ़ रहे, लेकिन शाला दर्पण पर नहीं हो रही एंट्री, पोर्टल पर अभी भी 6 से 15 वर्ष की आयु की शर्त लागू, नामांकन दर्ज करने की अंतिम तारीख 30 सितंबर भी निकल चुकी, पोर्टल अपडेट नहीं होने से अभिभावकों और संस्था प्रधानों की बढ़ी चिंता, राज्य सरकार ने इस सत्र में पहली कक्षा में प्रवेश की न्यूनतम आयु में एक वर्ष की छूट देते हुए पांच वर्ष की उम्र में भी प्रवेश का प्रावधान किया था। इसके तहत सरकारी स्कूलों ने आंगनबाड़ी और पढ़ाई से वंचित बच्चों को पहली कक्षा में प्रवेश दिया। अप्रैल से शुरू हुए नए सत्र में ये बच्चे नियमित रूप से स्कूलों में पढ़ भी रहे हैं। अब पोर्टल पर नामांकन दर्ज नहीं होने से स्कूलों के सामने रिकॉर्ड अपडेट करने की समस्या खड़ी हो गई है,, शाला दर्पण पोर्टल पर विद्यार्थियों का नामांकन दर्ज करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर निर्धारित थी, जो अब निकल चुकी है। ऐसे में अभिभावकों को चिंता है कि कहीं पोर्टल पर नामांकन दर्ज नहीं होने के कारण उनके बच्चों का प्रवेश प्रभावित न हो जाए। आरटीई एक्ट के तहत पहली कक्षा में प्रवेश के लिए बच्चे की न्यूनतम आयु छह वर्ष निर्धारित है। नई शिक्षा नीति में भी इसी प्रावधान को आधार बनाया गया है। छह वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए पूर्व प्राथमिक कक्षाओं की व्यवस्था का प्रावधान है। लेकिन प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में अभी पूर्व प्राथमिक कक्षाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। इसी स्थिति को देखते हुए राज्य सरकार ने इस सत्र में पहली कक्षा में प्रवेश के लिए एक साल की छूट देते हुए न्यूनतम आयु पांच वर्ष की थी। अब पोर्टल पर इस छूट के अनुरूप व्यवस्था अपडेट नहीं होने से बच्चों के नामांकन को लेकर नया पेच खड़ा हो गया है।0
0
Report
Advertisement
रावतभाटा में अवैध शराब बिक्री पर महिला कांग्रेस का मोर्चा, कार्रवाई की चेतावनी
Begun, Rajasthan:रावतभाटा, चित्तौड़गढ़: राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव वंदना शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उपखंड कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी की और जिला कलेक्टर के नाम SDM को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में चारभुजा स्थित संस्कृत गर्ल्स स्कूल के सामने करीब 20 मीटर दूरी पर कथित रूप से 24 घंटे शराब बिक्री का आरोप लगाया गया। साथ ही मुख्य बाजार के रिहायशी क्षेत्र में कथित शराब गोदाम और तहसील क्षेत्र में अवैध शराब ब्रांचों की जांच की मांग की गई। महिला कांग्रेस ने देर रात शराब बिक्री पर औचक निरीक्षण और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। 48 घंटे में कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।0
0
Report
वाराणसी: संदहा से कचहरी गोलघर सड़क चौड़ीकरण, 10 मकानों ध्वस्त
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में नगर निगम और PWD का बड़ा एक्शन, संदहा से कचहरी गोलघर तक सड़क चौड़ीकरण को लेकर गरजा बुलडोजर। PWD अधिकारी के.के. सिंह ने बताया कि चौड़ीकरण अभियान के तहत अब तक कुल 10 जर्जर और बाधक मकानों को किया गया ध्वस्त। कार्रवाई के लिए मौके पर 3 बुलडोजर और 1 पोकलैंड मशीन को लगाया गया। PWD के अनुसार मार्ग में आ रहे 3 और मकानों को तोड़ा जाना अभी बाकी। सड़क चौड़ीकरण के प्रोजेक्ट संदहा से कचहरी गोलघर मार्ग को चौड़ा करने के लिए चलाया जा रहा विशेष अभियान। हादसे को न्योता दे रहे जर्जर मकानों पर सुरक्षा और विकास की दृष्टि से उठाया गया सख्त कदम। मीट शॉप्स और अन्य दुकानों के लिए मशहूर इस व्यस्त मार्ग पर हड़कंप का माहौल। इसी रूट पर अतिक्रमण हटाने के लिए पूर्व में भी चल चुका है प्रशासन का बुलडोजर। ध्वस्तीकरण के दौरान शांति व्यवस्था और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स मौजूद। सड़क चौड़ीकरण से आने वाले दिनों में कचहरी गोलघर मार्ग पर जाम से मिलेगी बड़ी राहत।0
0
Report
8 अक्टूबर को यूको गार्डन में आशा बहुओं का शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन तय
Unnao, Uttar Pradesh:8 अक्टूबर को धरना-प्रदर्शन का ऐलान किया गया है. यूको गार्डन में प्रस्तावित प्रदर्शन को लेकर आशा बहू कल्याण समिति ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर अनुमति मांगी है. आशा बहू कल्याण समिति की ओर से 8 अक्टूबर को यूको गार्डन में शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित किया गया है. संगठन ने जिला प्रशासन से प्रदर्शन की अनुमति मांगी है. समिति का कहना है कि आशा बहुओं को मानदेय और प्रोत्साहन राशि से जुड़ी कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. इसके साथ ही आशा बहुओं की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं. इन्हीं मांगों को लेकर आशा बहुएं धरना-प्रदर्शन के माध्यम से अपनी आवाज शासन-प्रशासन तक पहुंचाएंगी. संगठन ने कहा कि प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से किया जाएगा. समिति की ओर से प्रशासन से आवश्यक अनुमति देने की मांग की गई है.0
0
Report
Advertisement
किशोर की मौत: पहचान के बाद परिजनों में मातम, पुलिस जांच जारी
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:किशोर की मौत कौशांबी ज़िले में घर से लापता हुए 15 वर्षीय किशोर का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सैनी थाना क्षेत्र के सयारा मीठेपुर के पास रेलवे ट्रैक के किनारे मिले अज्ञात किशोर के शव की पहचान सादीपुर निवासी अंशु सरोज के रूप में हुई है। पहचान के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। दरअसल कड़ाधाम थाना क्षेत्र के दारानगर सादीपुर गाँव निवासी 15 वर्षीय अंशु सरोज कल दोपहर करीब 2 बजे घर से लापता हो गया था। परिजनों के मुताबिक अंशु ट्रैक्टर मालिक होरी लाल के ट्रैक्टर से गया था। इसके बाद उसका कोई पता नहीं चला। वहीं कल ही सैनी थाना क्षेत्र के सयारा मीठेपुर के पास रेलवे ट्रैक के बीच पुलिस को एक अज्ञात किशोर का शव मिला था। पुलिस ने शव की पहचान के लिए लगातार सूचना प्रसारित की थी। अब शव की पहचान अंशु सरोज के रूप में होने के बाद परिवार में मातम पसरा है। किशोर की मौत किन परिस्थितियों में हुई, वह रेलवे ट्रैक तक कैसे पहुंचा और पूरे घटनाक्रम के पीछे क्या वजह है, इन तमाम सवालों पर पुलिस जांच कर रही है।0
0
Report
बहराइच में तेंदुए की हरकत CCTV में कैद, गाँवों में दहशत
Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच में तेंदुए की चहल कदमी CCTV में कैद, बहराइच .आबादी के गांवों में तेंदुए की दस्तक की दहशत में ग्रामीण, लगातार आबादी के गांवों में तेंदुआ दे रहा दस्तक, एक बार फिर CCTV कैमरे में कैद हुई तेंदुए की चहलकदमी, किसान नेता मलकीत सिंह के घर में लगे CCTV में कैद हुआ वीडियो, ग्रामीण पूर्व में भी तेंदुए की मोमेंट को लेकर दे चुके है सूचना, आबादी के गांवों में बेखौफ घूम रहा खौफ का साया, रात के सन्नाटे में दबे पैर दे रहा गांवों में दस्तक, बहराइच थाना सुजौली इलाके के मटेही गांव का मामला0
0
Report
मुख्य सचिव ने बजट-वितरण और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की
Noida, Uttar Pradesh:जयपुर मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने वित्त व्यय विभाग की समीक्षा। सचिवालय में बजट और विकास कार्यों की प्रगति का फीडबैक。 बजट राशि का प्रभावी उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश。 बजट घोषणाओं को तेजी से धरातल पर उतारने के निर्देश。 बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन में देरी नहीं हो-मुख्य सचिव केंद्रीय मंत्रालयों के साथ बेहतर समन्वय बनाने के निर्देश。 केंद्र से मिलने वाली वित्तीय सहायता के लिए लगातार फॉलोअप करें。 केंद्रीय सहायता का अधिकतम लाभ राजस्थान को मिले-मुख्य सचिव。 बड़े विकास प्रोजेक्ट्स की प्रगति पर नियमित निगरानी के निर्देश।0
0
Report
Advertisement
लातेहार: जमीन पट्टा नहीं मिलने से आदिवासियों का धरना, प्रशासन पर आक्रोश
Latehar, Jharkhand:लातेहार जमीन पट्टा को लेकर झारखंड जनाधिकार मंच के द्वारा आज वन प्रमंडल पदाधिकारी के कार्यालय अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन किया गया। लातेहार जिला प्रशासन के जरूरतमंद आदिवासियों के भूमिहीनों जमीन के पट्टा देने में आना कानी कर रही है जिसको लेकर जिला प्रशासन से जनाधिकार मंच के द्वारा बार बार अपील की लेकिन जिला प्रशासन पर कोई प्रभाव नहीं हुआ। जिससे अजीज होकर आज जनाधिकार मंच के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया है जिला प्रशासन आदिवासियों को 8-10 वर्षो से दावा करने के बाबजूद हर बार त्रुटि बताकर जमीन का पट्टा देने से इंकार कर रही है। गौरतलब है कि पलामू व्याघ्र परियोजना क्षेत्र के ग्राम सभाओं के दावों में 99% की कटौती कर महज 3 से 30 डिग्री सामुदायिक अनुशंसा कर रही है। महुआडांड़ अनुमंडल में भेड़िया अभ्यारण्य और दूसरे मनगढंत कारणों का उल्लेख कर दावो को अस्वीकृत कर रही है जिसका इस धरना-प्रदर्शन के माध्यम से प्रशासन को चेतावनी देते है।0
0
Report
आशिक अली के एनकाउंटर के बाद असम पुलिस अस्पताल में भर्ती, हालत स्थिर
Guwahati, Assam:निमिषा ठाकुरिया के हत्या के मूल आरोपी आशिक अली को आज असम पुलिस ने एनकाउंटर किया। पुलिस जब आसिफ अली को पूछताछ के लिए कहीं ले जा रहे थे तब वह भागने की कोशिश कर रहा था; इस दौरान पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी। इसके बाद उसे गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज में ले जाया गया। गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट डॉक्टर देबोजित चौधरी ने कहा कि उनके दोनों पैरों में गोली लगी थी; गोली पैर के बैक साइड में लगी थी और गोली सीधे निकल गई। अभी फिलहाल उनके दोनों पैरों को प्लास्टर कर दिया गया है; वह अभी खतरे से बाहर हैं; उनका जान का कोई खतरा नहीं है — डिक्लेरेशन दिया है गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज के सुपरिंटेंडेंट चौधरी ने।0
0
Report
सपा नेताओं का कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन, अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के बाद आक्रोश
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के गिरफ्तारी के बाद मिर्जापुर में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश देखने को मिला, समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष अशोक यादव के साथ विरोध प्रदर्शन कर कलेक्ट पर धरना दिया।0
0
Report
Advertisement
