210001
बांदा में खड़ी बाइक जलकर खाक हुई
Banda, Uttar Pradesh:बांदा के बबेरू कोतवाली नगर के मेन चौराहा मार्केट में एक बाइक देखते-देखते चंद मिनटों में जलकर राख हो गई। बजाज कंपनी की पल्सर बाइक में अचानक आग लग गई जिससे चौराहे पर घंटों अफरा-तफरी मची रही। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
🌟 कनाडा में चमकी सीतापुर की बेटी मंदीप कौर 🌟
Godria, Uttar Pradesh:🌟 कनाडा में चमकी सीतापुर की बेटी मंदीप कौर 🌟 खैराबाद क्षेत्र के परसेहरा कला (मीनापुर) निवासी श्री करमजीत सिंह की पुत्री मंदीप कौर ने कनाडा में अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के दम पर उल्लेखनीय सफलता हासिल कर सीतापुर जनपद का नाम रोशन किया है। 17 अगस्त 2024 को उच्च शिक्षा के लिए कनाडा गईं मंदीप कौर ने 22 जून 2026 को अपनी मंजिल प्राप्त कर यह साबित कर दिया कि दृढ़ संकल्प और निरंतर प्रयास से हर सपना साकार किया जा सकता है। मंदीप कौर की इस उपलब्धि पर परिवार, रिश्तेदारों एवं क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। उनकी सफलता जिले की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत है। 💐 मंदीप कौर को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। #Sitapur #MandeepKaur #ProudMoment #BetiKiUdaan #Canada #SuccessStory0
0
Report
देहरादून: फुटपाथ पर चढ़ी बस, चार मजदूर घायल, एक की मौत
Noida, Uttar Pradesh:देहरादून। कोतवाली पटेलनगर क्षेत्र के लालपुल स्थित ग्रेड लिगेसी बिकन होटल के पास मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पुलिस कंट्रोल रूम को सुबह करीब 11:15 बजे सूचना मिली कि एक अनियंत्रित सिटी बस (UK07PA0287) फुटपाथ पर चढ़ गई है। हादसे के वक्त फुटपाथ पर बैठे 4-5 मजदूर बस की चपेट में आ गए। सूचना मिलते ही पटेलनगर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को नजदीक के महंत इन्द्रेश अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल मजदूर आहद (22 वर्ष), निवासी राजीवनगर चमनपुर, देहरादून की मौत हो गई। वहीं, चार अन्य मजदूर—रतन कुमार (यूपी), संजीत (बिहार), सुखराज साहनी (बिहार) और मानसिंह अस्पताल में उपचाराधीन हैं। पुलिस जांच में पता चला है कि बस चालक अर्जुन (28 वर्ष), निवासी जाखन की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण बस अनियंत्रित हो गई थी। चालक को इलाज के लिए कोरोनेशन जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।0
0
Report
पप्पू यादव के बयान पर बीजेपी ने कहा आधारहीन, झारखंड-बिहार के मुद्दे गर्म
Ranchi, Jharkhand:रांची पूर्णिया सांसद पप्पू यादव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा, सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए इस तरह के आधार हीन बात बोल रहे हैं।क्या मतलब है उनको झारखंड से क्या लेना देना है वो बिहार की चिंता करें । एक भी नाम को वो प्रमाणित करें, आधार विहीन बात कर किसी पर आरोप लगा दे तो आप प्रमाणित करिए, एफआईआर करवा दीजिए, जेल भेज दीजिए , करवाई करवाइए। बिहार में बैठक कर झारखंड के बारे में आरोप लगाना शोभा नहीं देता है पप्पू यादव को। यहां की चिंता छोड़ बिहार की चिंता करें। जिन्दगी भर लोगों के शोषण का काम किया है। जिनके थे कभी वो उनके हुए नहीं, जिनके साथ भी रहे सब को धोखा देने का काम किया जब उन लोगों का समय था किस तरह से नगा नाच किया है बिहार और झारखंड के लोगों ने देखने का काम किया है। यहां के विधायकों ने अंतर्रात्मा से झारखंड की भलाई के लिए बीजेपी समर्थित उम्मीदवार को वोट देने का काम किया है।0
0
Report
Advertisement
ईशरा का बास फीडर पर सोलर प्लांट के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया
Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़).....बानसूर के ईशरा का बास में एक निजी सोलर प्लांट लगाए जाने के विरोध में बड़ी संख्या में किसानों ने उपखंड कार्यालय पर प्रदर्शन किया। किसानों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम कार्यालय के सहायक अधिकारी राजेश जोशी को सौंपा। ज्ञापन में किसानों ने बताया कि ईशरा का बास में बिजली फीडर पर उद्योगपतियों द्वारा सोलर प्लांट लगाया जा रहा है। इस संबंध में किसानों से कोई सहमति नहीं ली गई है। वो किसानों की जमीन लाइन बिछाने से प्रभावित हो रही है, उन्हें किसी भी प्रकार का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। साथ ही किसानों का कहना है कि सोलर प्लांट से फीडर को दिन में बिजली मिलेगी, जिससे कृषि भूमि के लिए भी दिन में ही बिजली उपलब्ध होगी। दिन में तेज हवा चलने के कारण फव्वारा सिंचाई संभव नहीं होगी और वोल्टेज भी कम रहेगा, जिससे बिजली उपकरण खराब होने की आशंका है। किसान नेता राकेश दायमा ने आरोप लगाया कि प्रशासन और बिजली विभाग के अधिकारियों ने किसानों के साथ धोखा किया है और निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से सोलर प्लांट लगवाया जा रहा है। किसानों ने मांग की है कि ईशरा का बास फीडर पर लग रहे सोलर प्लांट का कार्य तुरंत बंद किया जाए और इस सोलर प्लांट की फीडर से कनेक्टिविटी हटाई जाए0
0
Report
खारखंदा में अग्निवीर राहुल जाट का भव्य स्वागत; बाइपास निर्माण की घोषणा
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ जिले के खारखंदा गांव के युवा राहुल जाट के भारतीय सेना में अग्निवीर के रूप में चयन और प्रशिक्षण पूर्ण कर पहली बार गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। विधायक डॉ. सुरेश धाकड़ के नेतृत्व में आयोजित सम्मान समारोह में ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ राहुल का अभिनंदन किया। इस दौरान ग्रामीणों ने गांव में बढ़ती यातायात समस्या को देखते हुए बाईपास निर्माण की मांग रखी। विधायक सुरेश धाकड़ ने मांग को स्वीकार करते हुए खारखंदा में बाईपास निर्माण की घोषणा की। साथ ही माहेश्वरी समाज की सती माताजी स्थल पर सड़क निर्माण के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा भी की। समारोह में जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।0
0
Report
चित्तौड़गढ़ दुर्ग: कांग्रेस ने निवासियों के लिए मानवीय उपाय की मांग की
Begun, Rajasthan:चित्तौड़गढ़ दुर्ग क्षेत्र के निवासियों से जुड़े मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रवासियों की समस्याओं को उठाते हुए प्रशासन से उचित समाधान की मांग की। जाड़ावत ने कहा कि दुर्ग क्षेत्र में कई परिवार वर्षों से निवास कर रहे हैं और पर्यटन व छोटे व्यवसायों के जरिए अपनी आजीविका चला रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्रवाई से पहले प्रभावित लोगों की स्थिति और आजीविका को ध्यान में रखा जाना चाहिए। कांग्रेस ने प्रशासन और संबंधित विभागों से क्षेत्रवासियों को विश्वास में लेकर मानवीय दृष्टिकोण के साथ निर्णय लेने की मांग की है। इस दौरान कांग्रेस के कई जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
सीकर में SFI नेताओं का प्रदर्शन: परीक्षा परिणाम गड़बड़ियाँ, प्रवेश फीस पर सवाल
Sikar, Rajasthan:सीकर SFI के छात्र नेताओं ने सीकर में प्रदर्शन किया शेखावाटी यूनिवर्सिटी में परीक्षाओं के परिणामों में बार‑बार त्रुटियाँ होने का आरोल लगाते हुए और परिणाम जारी होने से पहले ही एडमिशन फीस वसूले जाने के खिलाफ SFI के छात्र नेताओं ने सीकर में प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि लगातार गलतियों के कारण छात्रों का शैक्षणिक भविष्य प्रभावित हो रहा है और यूनिवर्सिटी प्रशासन असंवेदनशील बन रहा है। एसएफआई जिला अध्यक्ष महिपाल गुर्जर ने बताया कि कई विभागों में एक‑ही विषय के लगभग सभी छात्रों के पेपर बैक दिखाए जा रहे हैं, जो स्पष्ट रूप से रिजल्ट तैयार करते समय लापरवाही को दर्शाता है। छात्र नेता सुशीला चौधरी ने कहा कि UG के रिजल्ट कई दिनों से जारी होने के बावजूद कई छात्रों के परिणाम यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट पर दिख नहीं रहे हैं। इससे छात्र भ्रमित और परेशान हैं। कन्हैया चौधरी ने बताया कि PG प्रवेश के लिए एंट्रेंस फॉर्म पहले ही चालू कर दिए गए हैं जबकि UG के रिजल्ट पूरी तरह उपलब्ध नहीं हैं, इसलिए छात्र समय सीमा में एडमिशन कराने से हिचक रहे हैं। अमित बाजिया और लोकेश बिजारणियां ने आरोप लगाया कि UG के प्रैक्टिकल व प्रोजेक्ट में उपस्थित छात्रों को अब्सेंट दिखा दिया गया है, जिससे परिणामों में फेरबदल के संकेत मिलते हैं। अभिषेक महला और राहुल तंवर ने बताया कि साइबर सिक्योरिटी और AI विभाग के दूसरे सेमेस्टर की ट्यूशन फीस अभी तक घटाई नहीं गई है, और पहले सेमेस्टर के रिजल्ट आने से पहले ही दूसरी सेमेस्टर की फीस वसूल ली जा रही है।प्रदर्शन में सीकर की सरकारी कॉलेजों के SFI प्रतिनिधि राहुल, संदीप, शक्ति, कविता, पुनीत तथा जिला कमेटी के सदस्य भी मौजूद थे। संगठन ने यूनिवर्सिटी प्रशासन से तत्काल पारदर्शिता व त्रुटियों के समाधान और फीस वसूली की नीति पर स्पष्टता की मांग की।0
0
Report
मधुबनी के ठाहर गाँव में जमीन विवाद की हिंसक झड़प, पांच घायल
Madhubani, Bihar:मधुबनी में आपसी विवाद में हिंसक झड़प ,शिक्षक सहित एक ही परिवार के पांच लोग हुए घायल,गंभीर हालत में चार को किया गया रेफर।घटना खजौली थाना के ठाहर गांव की है। बताया जा रहा है पूर्व से चल रहे जमीनी विवाद आज हिंसक रूप ले लिया ।पीड़ित की माने तो वे अपने जमीन पर कचरा बोतल फेंकने से पड़ोसी को मना किया इससे पड़ोसीयों द्वारा जानलेवा हमला किया गया।हमले में शिक्षक कौशल झा का पूरा परिवार गंभीर रूप से घायल हो गए ।लोगों ने सभी घायलो को खजौली अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देख सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया है।पीड़ित शिक्षक ने बताया पड़ोसी शराब माफिया है और शराब बोतल और कूड़ा करकट अपने जमीन पर फेंके जाने से मना किया तो जानलेवा हमला कर दिया जिसमें दो महिलाओ सहित पांच लोग घायल हो गए हैं।सभी घायलों का सदर अस्पताल में भर्ती कर इलाज किया आज रहा है।बहरहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।गांव में तनाव बना हुआ है।0
0
Report
डीडवाणा में बस चढ़ते यात्री के ब्रेक से संतुलन बिगड़ने पर मौत
Noida, Uttar Pradesh:डीडवाणा - रोडवेज बस में चढ़ते यात्री का ब्रेकर की वजह से संतुलन बिगड़ा, बस के नीचे आने से मौके पर ही मौत, खुनखुना थाने के बांठड़ी चौराहे की घटना, मृतक की पहचान मुकेश भाकर निवासी रणसीसर जोधा के रूप में, खुनखुना थाना पुलिस पहुंची मौके पर, मृतक का शव रखवाया बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में.0
0
Report
Advertisement
पटना की आदर्श जेल के अधीक्षक नीरज कुमार झा निलंबित, अव्यवस्थाओं की जांच शुरू
Danapur, Bihar:राजधानी पटना स्थित आदर्श केंद्रीय कारा, बेउर के अधीक्षक नीरज कुमार झा को बिहार सरकार ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई 20 जून 2026 को कारा मुख्यालय एवं जिला प्रशासन की संयुक्त जांच टीम द्वारा जेल में किए गए निरीक्षण के बाद की गई। जांच रिपोर्ट के अनुसार, जेल में बंदियों को निर्धारित मेन्यू के अनुरूप भोजन उपलब्ध नहीं कराया जा रहा था। भोजन की गुणवत्ता भी मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई। खाद्य सामग्री के रखरखाव में अनियमितताओं के साथ-साथ बंदियों से अवैध वसूली और प्रभावशाली कैदियों को विशेष सुविधाएं दिए जाने के आरोप भी सही पाए गए। वहीं सामान्य बंदियों के साथ भेदभाव किए जाने की शिकायतों की भी पुष्टि हुई है। रिपोर्ट में यह भी सामने आया कि किशोर एवं विचाराधीन बंदियों को कुख्यात अपराधियों के साथ रखा जा रहा था, जिससे उनके मानसिक और शारीरिक शोषण की आशंका बढ़ रही थी। जेल के अभिलेखों और रजिस्टरों का संधारण भी नियमों के अनुरूप नहीं पाया गया। जांच टीम ने अधीक्षक पर जांच में अपेक्षित सहयोग नहीं देने तथा जेल प्रशासन पर प्रभावी नियंत्रण रखने में विफल रहने का आरोप भी लगाया है। इसके अलावा जेल परिसर के अंदर संचालित दुकानों में एमआरपी से अधिक कीमत पर सामान बेचे जाने की बात भी सामने आई है। जांच में यह भी पाया गया कि कुछ बंदियों को वीआईपी सुविधाएं दी जा रही थीं और वार्डों में गैस चूल्हा एवं हीटर की मदद से बाहर से मंगाए गए सामान से खाना तैयार कराया जा रहा था। इन गंभीर अनियमितताओं को प्रशासनिक विफलता, अनुशासनहीनता और कर्तव्यहीनता मानते हुए बिहार सरकारी सेवक (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियमावली, 2005 के तहत नीरज कुमार झा को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विशेष केंद्रीय कारा, भागलपुर निर्धारित किया गया है। साथ ही उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई शुरू करने का भी निर्णय लिया गया है। इस बीच जेल प्रशासन के कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सहायक कारा महानिरीक्षक राजीव कुमार को आदर्श केंद्रीय कारा, बेउर के अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सरकार की इस कार्रवाई को बिहार की जेल व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही और अनुशासन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।0
0
Report
दिल्ली नगर निगम की टीम की बर्बरता: अतिक्रमण हटाते समय महिला को घसीटा
Delhi, Delhi:दिल्ली नगर निगम सिविल लाइन जोन अतिक्रमण हटाने आई टीम की बर्बरता आई सामने पहले रेडी पर लगे गोलगप्पे को सड़कों पर फेंका और फिर महिला को घसीटते हुए ले गई दूर तक दिल्ली नगर निगम के सिविल लाइन जोन द्वारा अतिक्रमण हटाए जाने को लेकर शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है बताया जा रहा है कि एक रेडी जिस पर गोलगप्पे लगाकर अपना गुजार बसर करता था ऐसे में ही अतिक्रमण हटाने वाली टीम ने पहले तो उसके गोलगप्पे सड़क पर फेंक दिया और फिर महिला को घसीट कर दूर तक ले गए0
0
Report
दिल्ली में बारिश से शहर के कुछ हिस्सों में पानी-पानी, कर्नाटक भवन के visuals वायरल
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAIN LASHES PARTS OF CITY / VISUALS FROM KARNATAKA BHAVAN0
0
Report
Advertisement
दिल्ली में बारिश ने शहर के कुछ हिस्सों को भिगो दिया; राफ़ी मार्ग के दृश्य सामने
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: RAIN LASHES PARTS OF CITY VISUALS FROM RAFI MARG0
0
Report
क्रॉस-वोटिंग मुद्दे पर भाजपा नेताओं ने मुलाकात की, कार्रवाई का भरोसा
Noida, Uttar Pradesh:DELHI: B.Y. VIJAYENDRA (KARNATAKA BJP PRESIDENT) / R. ASHOKA (LOP, KARNATAKA ASSEMBLY) PRESS CONFERENCE दिल्ली | कर्नाटक विधानसभा में विपक्ष के नेता आर. अशोक ने कहा, "हमने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात की और क्रॉस-वोटिंग (कर्नाटक MLC चुनावों में क्रॉस-वोटिंग) के मुद्दों पर चर्चा की... उन्होंने हमें भरोसा दिलाया कि यह मामला उन पर छोड़ दें और कहा कि पार्टी के साथ धोखा करने वालों के खिलाफ पहले ही कार्रवाई की जा चुकी है। हमने पार्टी के संगठनात्मक मामलों पर भी विस्तार से चर्चा की... हमने पार्टी को मजबूत करने और आने वाले समय में इसे सत्ता में लाने के बारे में भी अपने नेताओं के साथ बातचीत की।"0
0
Report
अमरोहा में मामूली टक्कर बाद कार चालक ने ई-रिक्शा चालक की पिटाई, वीडियो वायरल
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा में ई-रिक्शा से मामूली टक्कर पर दबंगई, कार चालक ने जड़े थप्पड़; मारपीट का लाइव वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस अमरोहा नगर कोतवाली क्षेत्र में वेंकट हॉल के पास मामूली रगड़ लगने के बाद दबंगई का मामला सामने आया है। कार और ई-रिक्शा के बीच हुई हल्की टक्कर के बाद कार चालक का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि उसने बीच सड़क पर ई-रिक्शा चालक के साथ मारपीट कर दी। घटना का वीडियो मौके पर मौजूद लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि वेंकट हॉल के पास गुजरते समय ई-रिक्शा की कार से मामूली रगड़ लग गई थी। इसी बात से नाराज कार चालक ने ई-रिक्शा चालक को रोक लिया और उसके साथ थप्पड़ों से पिटाई शुरू कर दी। सड़क पर कुछ समय तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा और आसपास मौजूद लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कराया। मारपीट की घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है। नगर कोतवाली पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच कर रही है और संबंधित पक्षों से जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
