Back
बलरामपुर के उतरौला में नहर में डूबकर दो सगी बहनों की दर्दनाक मौत
PTPawan Tiwari
Mar 06, 2026 16:01:43
Balrampur, Uttar Pradesh
बलरामपुर जिले के उतरौला तहसील क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में दो सगी बहनों की नहर में डूबने से मौत हो गई। घटना गैंड़ास बुज़ुर्ग थाना क्षेत्र के इटईरामपुर सकडिहवा गांव के पास स्थित सरयू नहर की है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी अकबर अली की बेटियां नसरीन (10) और महजबीन (7) घर के पास स्थित सरयू नहर में सूबनजोत पुल के पास नहाने गई थीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक दोनों बहनें नहर के किनारे नहा रही थीं। इसी दौरान छोटी बहन महजबीन का पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चली गई। उसे डूबता देख बड़ी बहन नसरीन ने शोर मचाते हुए उसे बचाने की कोशिश की और नहर में आगे बढ़ गई, लेकिन वह भी गहरे पानी में पहुंचकर डूबने लगी। दोनों बच्चियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण और राहगीर मौके की ओर दौड़े। ग्रामीणों ने तत्काल नहर में उतरकर दोनों बच्चियों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी और दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। परिजन बच्चियों को लेकर घर पहुंचे तो परिवार में चीख-पुकार मच गई और पूरा माहौल गमगीन हो गया। मृतक दोनों बहनें पढ़ाई में भी अच्छी बताई जा रही हैं। वे मदरसा दारुल हुदा गड़रहिया की छात्राएं थीं। नसरीन कक्षा दो में पढ़ती थी, जबकि छोटी बहन महजबीन नर्सरी की छात्रा थी। दोनों के असामयिक निधन से मदरसे के शिक्षक और सहपाठी भी गहरे सदमे में हैं। घटना की सूचना मिलते ही गैंड़ास बुजुर्ग थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी राजीव मिश्र पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे और ग्रामीणों से जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला नहर में नहाने के दौरान डूबने का प्रतीत हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम के लिए परिजनों को समझाने का प्रयास किया गया। हालांकि देर शाम तक परिजन पोस्टमार्टम कराने के लिए तैयार नहीं हुए। मृतक बच्चियों की मां जरीना खातून ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर नहर में डूबने से मौत होने की बात कही और पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि यह एक दुखद हादसा है और परिवार किसी प्रकार की आगे की कार्रवाई नहीं चाहता। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य बताई जा रही है। बच्चियों के पिता अकबर अली मुंबई में रहकर टेंट हाउस में काम करते हैं, जबकि बड़ा बेटा तौफीक अहमद भी मुंबई में मजदूरी करता है। घटना की सूचना उन्हें दे दी गई है। परिवार में मृतक बहनों से दो बहनें बड़ी और एक छोटी बहन है। इस हादसे के बाद पूरे घर में सन्नाटा पसरा हुआ है। ग्रामीण भी लगातार परिजनों को ढांढस बंधाने उनके घर पहुंच रहे हैं। गांव के लोगों ने प्रशासन से नहर किनारे सुरक्षा के इंतजाम कराने और लोगों को जागरूक करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
VSVishnu Sharma
FollowMar 06, 2026 19:02:000
Report
AMAsheesh Maheshwari
FollowMar 06, 2026 19:01:21Noida, Uttar Pradesh:ये वो वीडियो है जिसमें अनुज अग्निहोत्री के पास सीएम की इनकमिंग वीडियो कॉल आई है, सीएम के कॉल आने से अनुज औैर उनके परिवार की खुशी का ठिकाना नहीं रहा
0
Report
MSManish Sharma
FollowMar 06, 2026 18:46:490
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:45:430
Report
NSNAVEEN SHARMA
FollowMar 06, 2026 18:45:240
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:30:590
Report
NCNITIN CHAWRE
FollowMar 06, 2026 18:30:450
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:30:21Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर
सृष्टि गोयल UPSC में 160 वीं रैंक पर आई
ग्वालियर के मुरार इलाके में रहती है सृष्टि
पांचवे अटेम्प्ट सेलेक्ट हुई सृष्टि
कहा असफलता के बाद भी नहीं मानी हार
0
Report
0
Report
CSChandrashekhar Solanki
FollowMar 06, 2026 18:17:230
Report
KSKartar Singh Rajput
FollowMar 06, 2026 18:17:060
Report
RKRupesh Kumar
FollowMar 06, 2026 18:16:420
Report
RKRakesh Kumar Bhardwaj
FollowMar 06, 2026 18:16:29Jodhpur, Rajasthan:बोरानाडा क्षेत्र में लगी आग, बासनी सहित 8 दमकल मौके के लिए रवाना, हेंडीक्राफ्ट में रखे लकड़ी के बुरादे में बताई जा रही आग, दमकल कर्मी जुटे आग बुझाने में
0
Report
104
Report
49
Report