271201
जंगली जानवरों से बचाव के लिए वन विभाग ने ग्रामीणों को दिए सुझाव
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर के थाना हरैया के अंतर्गत बनकटवा रेंज में वन विभाग के कर्मियों ने ग्रामीणों को जंगली जानवरों से बचने के उपाय बताए। ग्रामीणों को सलाह दी गई कि गन्ने की फसल काटने के दौरान समूह में जाएं और खेतों में काम करते समय शोर मचाएं। इससे जंगली जानवर दूर रहेंगे और किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सकेगा। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
स्पेन के कसाविएजा में भीषण आग, दमकल घरों और लोगों की सुरक्षा को बचाने के लिए संघर्ष
Noida, Uttar Pradesh:Horrific conditions in Casavieja, Spain, yesterday. With fierce winds driving smoke and embers through the area, firefighters from BRIF Puerto del Pico and the Castilla y León agency battle to protect homes and lives as the Burgohondo wildfire rages nearby.0
0
Report
महाकाल क्षेत्र में ई-रिक्शा चालक की गिरफ्तारी के बाद जुलूस, कान पकड़कर उठक-बैठक
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल क्षेत्र में ट्रैफिक पुलिसकर्मी से मारपीट करने वाले ई-रिक्शा चालक के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने उसका जुलूस निकाला और घटना स्थल पर स्पॉट वेरिफिकेशन कराया। इसके दौरान आरोपी कान पकड़कर उठक-बैठक लगाते हुए भी दिखाई दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, महाकाल क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए ई-रिक्शा और ऑटो का प्रवेश प्रतिबंधित है। शुक्रवार को गुदरी चौराहे पर ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी कांतिलाल चरपोटा ने गोपाल मंदिर की ओर से प्रतिबंधित मार्ग पर आ रहे ई-रिक्शा (एमपी-09-डीजेड-2347) को रोका। आरोप है कि चालक आनंद चौहान निवासी कुशलपुरा ने जबरन आगे बढ़ने की कोशिश की और रोकने पर पुलिसकर्मी से झूमाझटकी, मारपीट और अभद्रता की। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद महाकाल थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को घटना स्थल पर लेकर पहुंची, जहां उससे स्पॉट वेरिफिकेशन कराया गया। इसके बाद शहर में उसका जुलूस भी निकाला गया। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर उठक-बैठक लगाता नजर आया। पुलिस का कहना है कि महाकाल क्षेत्र में कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। नियम तोड़ने और पुलिसकर्मियों से अभद्रता या मारपीट करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी。0
0
Report
यूट्यूब वीडियो के लिए ट्रेंडिंग टिप्स और चौंकाने वाले तरीके
Surajpur, Chhattisgarh:0
0
Report
Advertisement
भजनलाल शर्मा ने 144 नई ब्लू लाइन बसों को हरी झंडी देकर रवाना किया
Jaipur, Rajasthan:मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को सौगात देते हुए राज्य रोडवेज के बेड़े में 144 नई हाईटेक ब्लू लाइन बसें शामिल कीं। शर्मा ने अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कोई शहर, मंदिर ऐसा न बचे जहां रोडवेज न पहुंचे— भजनलाल शर्मा। कांग्रेस राज में छह महीने वेतन नहीं मिलता था, पहली बार रोडवेज फायदे में है। यह 144 बसें बीएस‑सिक्स मानकों के अनुसार हैं और इनमें पहली बार डबल कैमरे, टीवी स्क्रीन, मोबाइल चार्जिंग, एडवांस ग्लास जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। साथ ही हर बस में पैनिक बटन और दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं जिनकी वास्तविक समय मॉनिटरिंग होगी, और यात्रियों के लिए एलईडी रूट डिस्प्ले, इमरजेंसी एक्सिट, फायर डिटेक्शन आदि सुविधाएं हैं। रोडवेज ने इन बसों का आवंटन प्रदेश के 23 डिपो को किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में रोडवेज पहली बार लाभ में है और क्षेत्रफल की दृष्टि से राजस्थान देश का सबसे बड़ा राज्य है जहां एक जगह से दूसरी जगह दूरियां ज्यादा हैं। हेलमेट वितरण भी किया गया ताकि यातायात नियमों का पालन सुरक्षित रहे।0
0
Report
मदन राठौड़ बोले- जंतर मंतर के प्रदर्शन में राष्ट्रविरोधी साजिश
Pali, Rajasthan:मदन राठौड़ ने कहा छात्रों की आड़ में राष्ट्रविरोधी लोग प्रदर्शन में घुसे थे भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ एकदिवसीय पाली दौरे पर रहे जहां अपने निज निवास पर भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की वही भाजपा जिला कार्यालय में पीएम मोदी के मन की बात के 136 एपिसोड को लाइव देखा, इस दौरान राठौड़ ने जी मीडिया से भी बात करते हुए जंतर मंतर पर आयोजित प्रदर्शन को राष्ट्रविरोधी लोगों की साजिश बताया वही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे पर एवं राजस्थान में होने वाले पंचायत निकाय चुनाव के बारे में भी अपनी राय साझा की ।0
0
Report
गर्मी की लहर में कछुआ पानी में नहाकर राहत पाने की कोशिश करता दिखा
Noida, Uttar Pradesh:Tortoise loving a shower in the heatwave0
0
Report
Advertisement
बरسात के बाद बांसवाड़ा के पाला सब्जी मंडी में कीचड़ से दुकानदार परेशान
Banswara, Rajasthan:एंकर - बांसवाड़ा शहर के पाला सब्जी मंडी पर बरसात के बाद हालात बहुत ख़राब हो चुके है, सब्जी मंडी पर सब्जी लेने जाने वाले लोग, सब्जी विक्रेता वहां फैले कीचड़ से परेशान है, हर साल बरसात में यही हाल होता है जिस कारण से लोग कीचड में होकर सब्जी लेने को मजबूर है, लोगों को इस कीचड़ में गिरने और फिसलन का भी डर बना हुआ है, पर इस और नगर परिषद ध्यान नहीं दे रहा है वीओ - कीचड़0
0
Report
उज्जैन: दूध-खाद्य नमूनों की गुणवत्ता जांच के लिए नमूना संग्रह जारी
Ujjain, Madhya Pradesh:आयुक्त खाद्य सुरक्षा मध्यप्रदेश एवं कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देशानुसार बाजार में विक्रय हो रहे दूध एवं अन्य खाद्य पदार्थों पर विशेष निगरानी रखते हुए गुणवत्ता जांच हेतु नमूना संग्रहण की कार्यवाही निरंतर जारी है। इन निर्देशों के परिपालन में खाद्य सुरक्षा विभाग उज्जैन द्वारा जिले में आमजन को शुद्ध एवं गुणवत्तायुक्त दूध तथा अन्य खाद्य पदार्थों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से दूध विक्रेताओं, डेयरियों, चिलिंग सेंटरों एवं अन्य संबंधित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया जा रहा है। विभाग द्वारा विगत तीन दिनों में न्यू सुंदर डेयरी एण्ड स्वीट्स फ्रीगंज उज्जैन से दूध का नमूना, पवनश्री फूड्स इंटरनेशनल प्रा.लि. आगर रोड उज्जैन से दूध का नमूना, यादव मिल्क सेंटर आगर रोड उज्जैन से दूध का नमूना, सिन्धु डेयरी फ्रीगंज उज्जैन से दूध का नमूना, उज्जैन मिल्क फ्रीगंज उज्जैन से दूध का नमूना, मल्होत्रा डेयरी गुदरी बाजार से दूध का नमूना, सुंदर डेयरी गुदरी बाजार से दूध का नमूना, ककड़ डेयरी गुदरी बाजार से दूध का नमूना, शिवलहरी नमकीन फ्रीगंज से नमकीन के नमूने, न्यू फेमस कुल्फी एंड लस्सी नानाखेड़ा से फालूदा कुल्फी का नमूना, डोमिनोज़ पिज़्ज़ा फ्रीगंज से पिज़्ज़ा का नमूना, नारंग फेमस कुल्फी फ्रीगंज से बादाम शेक का नमूना, माँ गढ़कालिका दुग्ध डेयरी आदर्श नगर नागझिरी उज्जैन से दूध का नमूना तथा अमृत सागर डेयरी नागझिरी से दूध का नमूना जांच हेतु लिये गये। इसी प्रकार तहसील महिदपुर स्थित श्री गणेश दूध भंडार मेन रोड खेडाखजुरिया से दूध का नमूना एवं श्री कृष्णा मिल्क सेंटर सगवाली से दूध का नमूना लिया गया। उपरोक्त सभी नमूने राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गये हैं। प्रयोगशाला से प्राप्त जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।0
0
Report
समुद्री गहरे पानी की मछली पकड़ने ने चौंकाया
Noida, Uttar Pradesh:Deep sea fishing surprises0
0
Report
Advertisement
महिदपुर में बिना अनुमति जुलूस, डीजे सीमा उल्लंघन पर पुलिस ने मामला दर्ज किया
Ujjain, Madhya Pradesh:बिना अनुमति निकला जुलूस, तेज आवाज में बजा डीजे; महिदपुर पुलिस ने आयोजकों और डीजे संचालक पर दर्ज किया मामला करीब 600 लोगों की मौजूदगी में निकाला गया जुलूस, अनुमति नहीं मिलने और ध्वनि सीमा के उल्लंघन पर पुलिस की वैधानिक कार्रवाई। महिदपुर में बिना प्रशासनिक अनुमति के जुलूस निकालने और निर्धारित सीमा से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाने के मामले में पुलिस ने आयोजकों और डीजे संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। कार्रवाई जिला दण्डाधिकारी के निर्देशों के तहत की गई, जिसमें बिना अनुमति जुलूस और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वालों पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 24 जुलाई को सूचना मिली थी कि गंगावाड़ी मेला रोड से फकीर मोहल्ला क्षेत्र के कुछ लोग जुलूस निकालते हुए धुलेट तिराहा रोड की ओर बढ़ रहे हैं। जुलूस के साथ एक डीजे वाहन भी चल रहा था, जिसमें तेज आवाज में संगीत बजाया जा रहा था। मौके पर पहुंची थाना महिदपुर पुलिस ने जुलूस के आयोजक साबिर शाह से अनुमति संबंधी दस्तावेज मांगे। पूछताछ में उसने बताया कि जुलूस निकालने के लिए किसी प्रकार की शासकीय अनुमति नहीं ली गई थी। वहीं डीजे संचालक विनोद से भी संचालन की अनुमति मांगी गई, लेकिन वह भी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका। पुलिस का कहना है कि डीजे अत्यधिक तेज ध्वनि में संचालित किया जा रहा था, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही थी और शांति व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका थी। जुलूस में करीब 600 पुरुष और महिलाएं शामिल थे। इस मामले में थाना महिदपुर पुलिस ने आयोजक साबिर शाह, अन्य आयोजकों तथा डीजे संचालक विनोद के खिलाफ अपराध क्रमांक 295/2026 दर्ज किया है। आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 223(बी) तथा कोलाहल नियंत्रण अधिनियम, 1985 की धारा 7/15 के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।0
0
Report
हवा से चलने वाला ड्रमर बना वायरल धमाका
Noida, Uttar Pradesh:An insanely cool wind powered drummer0
0
Report
चिरौला गांव में 13 वर्षीय बालिका पर पागल कुत्ते का हमला, हालत सुधरती जा रही
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा जिले के चिरौला गांव में रविवार को एक 13 वर्षीय बालिका पर पागल कुत्ते ने हमला कर दिया। घटना उस समय हुई जब बालिका अपने घर के बाहर टहल रही थी। अचानक आए कुत्ते ने उस पर हमला बोलते हुए उसकी कमर पर काट लिया। हमले के बाद बालिका की चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तथा कुत्ते को वहां से भगाया। घायल बालिका काजल पिता अर्जुन को उसके माता-पिता तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एंटी-रेबीज वैक्सीन सहित आवश्यक इलाज शुरू किया। फिलहाल बालिका की हालत सामान्य बताई जा रही है और उसका उपचार जारी है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से क्षेत्र में घूम रहे आवारा एवं पागल कुत्तों को पकड़ने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके。0
0
Report
Advertisement
महाकाल मंदिर सुरक्षा गार्ड पर हमला: आरोपी का जुलूस, कान पकड़कर उठक-बैठक
Ujjain, Madhya Pradesh:महाकाल मंदिर गार्ड पर हमले के आरोपी का निकला जुलूस, कान पकड़कर लगवाई उठक-बैठक पुलिस ने घटना स्थल पर ले जाकर कराया स्पॉट वेरिफिकेशन रास्ते भर लोगों की नजरें आरोपी पर टिकी रहीं, चाकूबाजी के मामले में पहले ही हो चुकी है गिरफ्तारी उज्जैन। महाकाल मंदिर के सुरक्षा गार्ड पर चाकू से हमला करने के आरोपी अंकुश परमार को गुरुवार देर शाम पुलिस घटना स्थल पर लेकर पहुंची। स्पॉट वेरिफिकेशन के दौरान पुलिस ने आरोपी का जुलूस भी निकाला। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर उठक-बैठक लगाता नजर आया। घटना को देखने के लिए आसपास लोगों की भीड़ भी जमा हो गई। पुलिस आरोपी को उसी स्थान पर लेकर पहुंची, जहां महाकाल मंदिर के सुरक्षा गार्ड आकाश राठौर पर चाकू से हमला किया गया था। मौके पर आरोपी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली गई और घटना का स्पॉट वेरिफिकेशन कराया गया। गौरतलब है कि महाकाल मंदिर क्षेत्र में फूल-प्रसादी की दुकान लगाने को लेकर हुए विवाद के बाद सुरक्षा गार्ड पर चाकू से हमला किया गया था। शिकायत के बाद महाकाल थाना पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अंकुश परमार को गिरफ्तार कर लिया था और उसके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद कर लिया था। पुलिस का कहना है कि मामले में वैधानिक कार्रवाई जारी है और घटना से जुड़े अन्य सभी पहलुओं की भी जांच की जा रही है। सावन के मद्देनज़र महाकाल मंदिर क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस विशेष सतर्कता बरत रही है।0
0
Report
टिहरी के स्यांसू पुल के पास भूस्खलन से मार्ग अवरुद्ध, यातायात बाधित
Noida, Uttar Pradesh:टिहरी जिले के स्यांसू पुल के पास लगातार हो रहे भूस्खलन के कारण मार्ग एक बार फिर अस्थायी रूप से अवरुद्ध हो गया है। भूस्खलन के चलते सड़क पर मलबा आने से यातायात प्रभावित हुआ है। सूचना मिलते ही थाना छाम पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति पर नजर बनाए हुए है। संबंधित विभाग के माध्यम से सड़क पर आए मलबे को हटाने तथा मार्ग को जल्द सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। टिहरी पुलिस ने आमजन से अपील की है कि इस मार्ग पर यात्रा करने से पहले सड़क की स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त करें। अनावश्यक यात्रा से बचें और संभव हो तो वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करें। साथ ही पुलिस प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई है। पुलिस ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। मार्ग के सुचारु होने तक वाहन चालकों से सावधानी बरतने और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्र में अनावश्यक रूप से रुकने से बचने की अपील की गई है।0
0
Report
दीपक बैज के बयान पर संजय श्रीवास्तव का पलटवार: कांग्रेस पर राजनीतिक लाभ लेने का आरोप
Raipur, Chhattisgarh:नकटी विस्थापन मुद्दे को लेकर दिए दीपक बैज के बयान पर भाजपा नेता और नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव का पलटवार, कहा- परजीवी के तौर पर कांग्रेस अपने ही कृत्यों का विरोध कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश कर रही है, रायपुर में कहीं कोई जगह है तो हर तरह के लोगों की जमीन रहती है. लोगों को भ्रम में रखकर अपनी राजनीति चमकाने की बस कोशिश कांग्रेस कर रही है, ये तो वहीं बात हुई कि चोर चोरी भी करे और उपदेश भी दे खाद-बीज की किल्लत के दीपक बैज के आरोप पर श्रीवास्तव ने पलटवार करते हुए कहा- किसानों ने कांग्रेस को रिजेक्ट किया. आज पूरे देश में धान की सबसे ज्यादा कीमत छत्तीसगढ़ की सरकार दे रही है. कांग्रेस ने अपनी सरकार में किसानों को ठगने का काम किया, कांग्रेस कृत्रिम खाद संकट की बात कर खुद को जीवित रखना चाहती है छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर दिए बैज के बयान पर श्रीवास्तव ने कहा- मूल मुद्दा छात्रों का था उसका सम्मान केंद्र सरकार ने किया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भी इस्तीफा दिया. कांग्रेस की इसमें भूमिका परजीवी की रही. छत्तीसगढ़ के शिक्षा मंत्री ने व्यक्तिगत तौर पर बयान दिया, अब उनका इस्तीफा कांग्रेस मांग रही है, इसतरह की समीक्षा करें तो कांग्रेस के सभी विधायक, सांसद और पदाधिकारी इस्तीफा दे देंगे0
0
Report
Advertisement
