संदिग्ध परिस्थितियों में 46 वर्षीय युवक का मिला शव क्षेत्र में फैली सनसनी
Ahlad Nagar, Uttar Pradesh:हरैया बलरामपुर के थाना हरैया क्षेत्र के अंतर्गत तुलसीपुर सिरसिया मार्ग पर चौधरीडीह विनोहनी के बीच बृहस्पतिवार को, सुबह निकट शंकर सिंह ईट भट्ठा के सामने विनोहनी विजय कुमार गुप्ता के घर के पीछे , 46वर्ष निवासी फकीरीडीह ग्राम पंचायत साहिजना का शव मिलने से सनसनी फैल गयी.उसकी मौत हत्या है या हादसा इन सभी पहलुओं की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हापुड़ में केमिकल सिलेंडर फैक्ट्री में भीषण आग, एक के बाद एक कई धमाके
Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ में केमिकल सिलेंडर बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री में एक के बाद एक कई सिलेंडरों में जोरदार धमाके हुए। अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग की लपटें कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रही हैं। भीषण आग के चलते आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग बुझाने में जुटी हैं। घटना धौलाना थाना क्षेत्र स्थित फैक्ट्री की है।
