icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुज़फ्फरपुर में आलू-प्याज व्यवसायी से लूट: 3 लाख रुपये लूटे, अपराधी फरार

Muzaffarpur, Bihar:बिहार के मुज़फ्फरपुर में आलू प्याज व्यवसायी से बाइक सवार अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट करते हुए तीन लाख अठारह हजार रुपये छीन लिए। घटना ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के चांदनी चौक के समीप की है। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष सहित पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गईं और आस-पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है ताकि अपराधियों की पहचान हो सके। पीड़ित सूर्योषांत साह देवरिया के धरफरी गांव के निवासी हैं और फिलहाल ब्रह्मपुरा के चांदनी चौक स्थित किराये के मकान में रहते हैं। घटना की शिकायत ब्रह्मपुरा थाना को शुक्रवार को दी गई। उनके अनुसार वे बाजार समिति स्थित दुकान से अपने सहयोगी के साथ बिक्री का पैसा लेकर अलग-अलग बाइक से घर लौट रहे थे; चांदनी चौक ओवरब्रिज से नीचे उतरते ही तीन बाइक से आए बदमाशों ने घेर कर लूट कर फरार हो गए। पुलिस जल्द ही मामले की आगे की कार्रवाई करेगी।
0
0
Report

पुणे में आँगनवाड़ी सेविका देवयानी पारधी की पुनः सेवासमिति, निलंबन वापस

Yeola, Maharashtra:पुणे जिल्ह्यातील आंबेगाव येथील अंगणवाडी सेविका देवयानी पारधी यांनी पोषण आहाराचा मुद्दा व्हिडिओच्या माध्यमातून मांडल्यानंतर या बद्दल त्यांचे निलंबन करण्यात आले होते यासंदर्भात झी 24 तास ने ही बातमी लावून धरल्यानंतर प्रशासनाला नमते घ्यावे लागले देवयानी पारधी यांचा निलमन देखील मागे घेऊन त्यांना पुन्हा सेवेत घेतले या संदर्भात शिक्षक आमदार किशोर दराडे यांनी देवयानी पारधी यांना पाठिंबा देत झी 24 तास चे देखील आभार मानले या संदर्भात शिक्षक आमदार किशोर दराडे यांच्या सोबत बातचीत केली आहे आमचे प्रतिनिधी सुदर्शन खिल्लारे यांनी
0
0
Report

उचकागांव में स्कूली वैन और ट्रक की भिडंत, कई बच्चे घायल

Gopalganj, Bihar:गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। नवादा परसौनी गांव के समीप बच्चों से भरी एक स्कूली वैन और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूली वैन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में करीब एक दर्जन बच्चे घायल हो गए, जबकि वैन चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और राहत कार्य में जुट गए। लोगों की मदद से घायल बच्चों और चालक को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को MP Public School, Uchagaon में छुट्टी होने के बाद स्कूली वैन बच्चों को उनके घर छोड़ने के लिए निकली थी। वैन में करीब एक दर्जन बच्चे सवार थे। इसी दौरान नवादा परसौनी गांव के समीप सामने से आ रहे एक ट्रक से वैन की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में स्कूली वैन चालक आरिफ खान गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल बच्चों में 13 वर्षीय अमृतराज, पिता रमेश कुमार गुप्ता, निवासी हरपुर बाजार, 8 वर्षीय राजनंदनी कुमार, पिता रमेश कुमार गुप्ता और 8 वर्षीय अभिराज कुमार, पिता संदीप गुप्ता समेत अन्य बच्चे शामिल हैं।
0
0
Report
Advertisement

NH 11 पर गायों की सुरक्षा के लिए भादरिया गौशाला ने रिफ्लेक्टर लगवाए

Jaisalmer, Rajasthan:गायों को बचाने आगे आई भादरिया गोशाला:पशुओं के लगाए रिफ्लेक्टर, ताकि हादसे का शिकार होने से बचें पशु बाहुल्य लाठी इलाके में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने को लेकर भादरिया गोशाला ने एक अनूठी पहल शुरू की है। भादरिया गोशाला की ओर से राष्ट्रीय राजमार्ग 11 के किनारे स्थित पशु बाहुल्य गांव में जाकर पशुओं के रिफ्लेक्टर लगाने का अभियान शुरू किया गया है। गौरतलब है कि लाठी, धोलिया, चाचा, गंगाराम की ढाणी, खेतोलाई सहित आसपास का क्षेत्र पशु बाहुल्य है। यहां हजारों की तादाद में पशुपालकों के पालतू पशु हैं। पशुपालकों की ओर से अपने पशुओं को रात्रि में खुले में ही छोड़ दिया जाता है। ऐसे में पशु यहां से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग 11 के किनारे आकर बैठ जाते हैं। इससे यहां से गुजरने वाले वाहन पशुओं से टकराने से हादसे का शिकार हो जाते हैं। जगदम्बा सेवा समिति ट्रस्ट के सचिव जुगलकिशोर आसेरा के निर्देशानुसार भादरिया गोशाला के कर्मियों की ओर से बीती रात को लाठी गांव में सैकड़ों पशुओं के रिफ्लेक्टर लगाए गए, ताकि सड़कों हादसों में कमी लाई जा सके। जगदम्बा सेवा समिति ट्रस्ट के सचिव जुगलकिशोर आसेरा ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 11 पर रात में पशुओं का जमावड़ा रहता है। जिससे रात के समय में चलने वाले वाहनों को पशु रोड पर खड़े नहीं दिखते हैं। इससे कई बार बड़े हादसे होते हैं। सड़क हादसों को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सड़क पर घूम रहे मवेशियों के सींगों पर चमकीले रिफ्लेक्टर लगाए हैं ताकि अगर वे रात में सड़क पर घूम रहे हों तो वाहन चालक उन्हें आसानी से देख सकें और दुर्घटनाओं को रोक सकें।
0
0
Report

स्कूल वैन हादसे के बाद लाइसेंस-फिटनेस पर उठा सवाल, बच्चों की सुरक्षा चिंता

New Delhi, Delhi:रामफल चौक के पास आज सुबह बच्चों को लेकर जा रही एक स्कूल वैन हादसे का शिकार हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वैन पहले एक दूसरी गाड़ी से टकराई और फिर सड़क किनारे जूस के काउंटर से जा भिड़ी। हादसे में जूस काउंट संचालक को चोटें आईं, जबकि वैन में सवार बच्चे सुरक्षित बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद वैन की हालत देखकर टक्कर की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है। वैन को थाने तक ले जाने के लिए क्रेन बुलानी पड़ी। सूत्रों के मुताबिक वैन में पैरामाउंट स्कूल के बच्चे सवार थे। इस हादसे ने स्कूल वैन में सफर करने वाले बच्चों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या वैन चालक के पास वैध लाइसेंस है? क्या वाहन की फिटनेस और सुरक्षा उपकरणों की जांच हुई थी? क्या क्षमता के मुताबिक ही बच्चों को बैठाया जा रहा था? प्रशासन और ट्रैफिक पुलिस से मांग है कि स्कूल वैन की नियमित जांच की जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बच्चों की जान खतरे में न पड़े।
0
0
Report

चीनी के दाम बढ़ने से किसान चिंतित: गन्ने की फसल अच्छी पर कीमतों में उछाल

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर चीनी के दाम अचानक आसमान छूने लगे है 40 रूपये किलो बिकने वाली चीनी अब 60 से 65 रूपये किलो बाजार मे मिल रही है. किसानो का इस पर कहना है की इस बार तो गन्ने की फ़सल भी अच्छी हुई है जिसमे 80 कुंतल का बीघा खेत निकला है. स्टॉक लिमिट को कम किया गया है. ड्यूटी फ्री इंपोर्ट की अनुमति दी गई है. क्यूं बढ़े चीनी के दाम? इसे पता करना है, इथेनॉल में गन्ना इस्तेमाल हो गया? कितना प्रोटेक्शन है गन्ने का ? कितना जाता है इथेनॉल के लिए? कितने गन्ने का चीनी बनाया जाता था पहले और अब क्या आंकड़ा? क्या चीनी का प्रोडक्शन कम हुआ? या चीनी की मांग बढ़ गई? किसान, चीनी फैक्टरी, होलसेलर एग्रो इकोनॉमिस्ट की बाइट।
0
0
Report
Advertisement

रक्षाबंधन से पहले चीनी के दाम आसमान छू रहे, मिठाइयों की कीमतें तेजी से बढ़ेंगी

Bahara Boj, Uttarakhand:वॉइस 1 – रक्षाबंधन सहित अन्य त्यौहार नजदीक होने से चीनी की मांग बढ़ने की संभावना है चीनी महंगी होने का सीधा असर मिठाइयों की कीमत पर पड़ सकता है। रुद्रपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय जुनेजा का कहना है कि चीनी के दाम बढ़ने से आम आदमी की चाय कड़वी हो गई है। चीनी की बढ़ती कीमतों को नियंत्रित ना कर पाने के कारण व्यापारी नेता केंद्र सरकार की मंशा पर भी सवाल उठाते हैं। वॉइस 2 – चीनी की कीमतों में बढ़ोत्तरी के पीछे जमाखोरी की संभावना भी व्यक्त की जा रही है वही किसानों का कहना है कि चीनी मिलो से गन्ना किसानों को वर्षों वर्षों तक उपज का भुगतान ना मिलने के कारण गन्ने की खेती कम हुई है। उत्पादन कम और मांग अधिक के कारण भी चीनी की कीमतों में वृद्धि को संभावना है。
0
0
Report

लखनऊ में मौलाना इरफान रिजवी हत्या की साजिश के छह गिरफ्तार

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ में मौलाना की हत्या की साजिश रचने में छह लोग गिरफ्तार लखनऊ के हजरतगंज में पुलिस ने हत्या की एक बड़ी साजिश का खुलासा किया है पुलिस के मुताबिक, प्रॉपर्टी हड़पने के लिए मौलाना इरफान अहमद रिजवी की हत्या की सुपारी दी गई थी हत्या के लिए 2 लाख रुपये में सौदा तय हुआ था हजरतगंज पुलिस ने साजिश में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की मोटरसाइकिल, अवैध पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने के लिए इंदिरानगर मेट्रो स्टेशन के पास से मोटरसाइकिल चोरी की गई थी। गिरफ्तार आरोपियों में अमन कुरैशी, सोहेल अहमद सिद्दीकी, मोहम्मद फरहान सिद्दीकी, बिलाल हाशमी, मोहम्मद शाहिद और मोहम्मद जमीर शामिल हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों ने प्रॉपर्टी विवाद को लेकर मौलाना इरफान अहमद रिजवी की हत्या की साजिश रची थी हत्या के लिए 2 लाख रुपये की सुपारी तय की गई थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की बाइक, अवैध पिस्टल, 5 जिंदा कारतूस और अन्य सामान बरामद किया है सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजने की कार्रवाई की जा रही है。 जितेन दुबे, एडीसीपी सेंट्रल, लखनऊ
0
0
Report

पटना के धरना स्थल पर 25 अगस्त को BPSC मामले में उग्र आंदोलन शुरू हुआ

Patna, Bihar:लोकेशन — पटना बिहार में प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी भर्तियों को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। पटना के गर्दनीबाग स्थित धरना स्थल पर 70 वीं BPSC अभ्यर्थी 70 वीं BPSC परीक्षा परीक्षा को रद्द कराने को लेकर भूख हड़ताल पर डटे हुए हैं। गर्दनीबाग पिछले कई दिनों से प्रतियोगी छात्रों के आंदोलन का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। आंदोलनकारी अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए और लंबे समय से लंबित मांगों पर सरकार और संबंधित आयोग तत्काल फैसला ले। छात्रों की प्रमुख मांगों में BPSC की परीक्षाओं से जुड़ी विसंगतियों का समाधान, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और परीक्षा व्यवस्था में सुधार शामिल हैं। 70वीं BPSC परीक्षा को लेकर भी अभ्यर्थी लगातार सवाल उठा रहे हैं और परीक्षा प्रक्रिया की निष्पक्षता की मांग कर रहे हैं। *25 अगस्त को बड़ा आंदोलन करने की तैयारी।धरने पर बैठे छात्रों ने आंदोलन को और तेज करने का ऐलान किया है। छात्रों के मुताबिक, अगर उनकी मांगों पर सरकार की ओर से ठोस पहल नहीं हुई तो 25 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास और विधानसभा का घेराव किया जाएगा। इसके लिए बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को जुटाने की तैयारी की जा रही है*
0
0
Report
Advertisement

नावां सिटी स्टेशन पर संरक्षा संवाद: रेल सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे जोधपुर रेल मंडल के नावां सिटी रेलवे स्टेशन पर मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी के निर्देशन में सुरक्षित एवं संरक्षित रेल संचालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आज मंडल के नावां सिटी रेलवे स्टेशन पर ‘संरक्षा संवाद’ का आयोजन किया गया। इस दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक करनी राम ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ स्टेशन का निरीक्षण किया तथा यात्री सुविधाओं एवं स्टेशन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। संरक्षा संवाद के दौरान एडीआरएम ने स्टेशन पर कार्यरत रेलकर्मियों से संवाद करते हुए कार्य के दौरान सतर्कता, सजगता एवं निर्धारित संरक्षा नियमों का पूरी तरह पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सुरक्षित रेल संचालन में प्रत्येक रेलकर्मी की भूमिका महत्वपूर्ण है और किसी भी परिस्थिति में संरक्षा से समझौता नहीं किया जाना चाहिए। इस दौरान अधिकारियों ने स्टेशन परिसर, स्टेशन कक्ष, प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतीक्षालय, पेयजल, स्वच्छता सहित विभिन्न यात्री सुविधाओं का निरीक्षण किया। संबंधित अधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। संरक्षा संवाद के दौरान रेलकर्मियों को कार्यस्थल पर सावधानी बरतने, निर्धारित प्रक्रियाओं एवं सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा किसी भी असामान्य स्थिति की तत्काल सूचना संबंधित अधिकारियों को देने के लिए जागरूक किया गया। अधिकारियों ने कर्मचारियों के कार्यक्षेत्र से जुड़े विषयों पर चर्चा कर उनके सुझाव भी लिए।
0
0
Report

जांजगीर-चाम्पा में मंत्री चौधरी ने समीक्षा, मेडिकल कॉलेज समेत परियोजनाओं को तेज करने के निर्देश

Taga, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री और जांजगीर चाम्पा जिले के प्रभारी मंत्री ओ पी चौधरी आज जांजगीर पहुंचे, मंत्री ने कलेक्टरेट सभा कक्ष में जिला स्तर की समीक्षा बैठक ली, इस दौरान उन्होंने अफसरों से विभागीय योजनाओं और विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली, मंत्री ने सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लोगों तक लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए, साथ ही मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज और नालंदा परिसर जैसी बड़ी परियोजनाओ को जल्द से जल्द लागू करने निर्देशित किया, इस मौके पर जांजगीर चाम्पा सांसद कमलेश जांगड़े भी उपस्थित रहीं।
0
0
Report
Advertisement

IIT जोधपुर-झारखंड की संयुक्त पहल: जनजातीय महिलाओं के लिए सेमीकंडक्टर प्रशिक्षण

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। सेमीकंडक्टर और हार्डवेयर क्षेत्र में आदिवासी एवं ग्रामीण युवाओं के साथ STEM क्षेत्र की छात्राओं और महिलाओं को अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में IIT जोधपुर और झारखंड सरकार के बीच रणनीतिक सहयोग की पहल शुरू हुई है। 18 अगस्त को झारखंड सरकार के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने IIT जोधपुर का दौरा किया। इस दौरान प्रस्तावित TWISH-Jharkhand (Tribal Women in Semiconductor and Hardware) कार्यक्रम को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत आदिवासी एवं ग्रामीण युवाओं, इंजीनियरिंग व डिप्लोमा विद्यार्थियों, ITI और पॉलिटेक्निक के छात्रों तथा STEM क्षेत्र की छात्राओं और महिलाओं को सेमीकंडक्टर, इलेक्ट्रॉनिक्स और हार्डवेयर क्षेत्र में प्रशिक्षण और रोजगार के अवसरों से जोड़ने की योजना है। प्रतिभाओं की पहचान से लेकर उन्नत तकनीकी प्रशिक्षण, प्रयोगशाला अनुभव, इंटर्नशिप, रोजगार और उद्यमिता तक का लर्निंग पाथवे विकसित करने की परिकल्पना की गई है। प्रशिक्षण में VLSI Design and Simulation, Embedded Systems, PCB एवं IoT, Semiconductor Fundamentals, Cleanroom Exposure और Fabrication जैसे विषय शामिल किए जाने प्रस्तावित हैं। बैठक के दौरान IIT जोधपुर की शोध एवं तकनीकी क्षमताओं से भी प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराया गया। संस्थान की AIoT Fab Lab और Central Research Facility (CRF) का प्रदर्शन किया गया। बैठक में झारखंड सरकार, IIT जोधपुर और All India Institute of Local Self Government (AIILSG) के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के क्रियान्वयन मॉडल, संस्थागत भूमिकाओं और संभावित सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा हुई। फिलहाल यह पहल प्रस्ताव और विचार-विमर्श के चरण में है। आगे कार्यक्रम की रूपरेखा, पायलट स्थान, क्रियान्वयन व्यवस्था और समयसीमा तय की जाएगी। इसका उद्देश्य जमीनी स्तर से प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें सेमीकंडक्टर क्षेत्र के कुशल पेशेवर, नवोन्मेषक और उद्यमी बनने का अवसर देना है।
0
0
Report

नोएडा-ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 72 हजार वर्ग मीटर जमीन के फर्जीवाड़े का मामला दर्ज

Noida, Uttar Pradesh:नोएडा ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 72 हजार वर्ग मीटर जमीन के कथित फर्जीवाड़े का मामला न्यायालय के आदेश पर थाना सेक्टर-20 में एफआईआर दर्ज पूर्व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण GM रवीन्द्र तोंगड़ समेत 11 नामजद आरोपी CRC ग्रुप के तीन निदेशक कुणाल भल्ला, सतीश गर्ग और हिमांशु गोयल भी आरोपी रवीन्द्र तोंगड़ की पत्नी कुशल सिंह का नाम भी एफआईआर में शामिल जमीन हड़पने, करोड़ों के गबन, फर्जी दस्तावेज और धमकी देने के आरोप करीब 5 करोड़ रुपये की देनदारी और रकम के कथित गबन का आरोप 73 प्रतिशत हिस्सेदारी को लेकर भी गंभीर अनियमितताओं के आरोप 2013 और 2014 में 20 हजार और 14 हजार वर्ग मीटर जमीन की सब-लीज का मामला पूर्व GM के रिश्तेदारों को कंपनी में निदेशक बनाकर जमीन की सब-लीज कराने का आरोप 2018 में कथित फर्जी सब-लीज वाली जमीन पर CRC ग्रुप के साथ नई परियोजना शुरू करने का आरोप प्रोजेक्ट के लिए बैंक लोन और अन्य कामों में फर्जी दस्तावेज इस्तेमाल करने का आरोप कंपनी की बैलेंस शीट और अभिलेखों में भी रकम की कथित हेराफेरी का आरोप दिसंबर 2025 में हिसाब-किताब को लेकर शिकायतकर्ता को धमकी देने का आरोप सेक्टर-20 थाने के उपनिरीक्षक जितेन्द्र सिंह कर रहे मामले की जांच पुलिस जमीन के दस्तावेज, सब-लीज, कंपनी रिकॉर्ड और बैंक लेनदेन की जांच करने में जुटी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top