271201
बलरामपुर में परिवार नियोजन जागरूकता के लिए सारथी वाहन रवाना
Balrampur, Uttar Pradesh:परिवार नियोजन के तहत पुरुष नसबंदी पखवाड़ा 21 नवंबर से 4 दिसंबर 2024 तक मनाया जा रहा है। इस अवसर पर बलरामपुर में जनजागरूकता के लिए सारथी वाहन रवाना किए गए। सरकार ने नसबंदी मुआवजा योजना में भी वृद्धि की है। कार्यक्रम के तहत महिलाओं और पुरुषों को नसबंदी की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है ताकि जनसंख्या नियंत्रण में मदद मिल सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मऊ के टेंट गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Mau, Uttar Pradesh:अपडेट स्लग - पुरानी तहसील इलाके में टेंट के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक,छत से कपड़ा बांधकर कूदे कर्मचारियों ने बचाई जान मऊ के सरायलखनसी थान क्षेत्र के पुरानी तहसील इलाके में स्थित एक टेंट के गोदाम में अज्ञात कारणों से भीषण आग लग गई। आग की लपटें गोदाम के छत की तीसरी मंजिल से उठीं और देखते ही देखते इसने विकराल रूप धारण कर लिया। वही गोदाम में मौजूद चार कर्मचारी छत से कपड़ा बांधकर कूदे व अपनी जान बचाई है। इस अग्निकांड में गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया।आग की लपटें और धुआं उठता देख मोहल्ले के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही नगर सरायलखंसी पुलिस और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग की तीव्रता अधिक होने के कारण दमकल कर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी, जिसके बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि आग आसपास के रिहायशी मकानों तक नहीं फैली, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल आग लगने के स्पष्ट कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मामले की जांच कर रही है। वहीं, गोदाम मालिक के अनुसार इस घटना में टेंट और सजावट का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।0
0
Report
बीसलपुर में बदमाशों से मुठभेड़, दो घायल, तीन गिरफ्तार; सोने का कुंडल बरामद
Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर-पीलीभीत के बीसलपुर क्षेत्र में एक दिन पहले महिला से कुंडल छीनने की घटना को अंजाम देने वाले बदमाशों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। इसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी, जबकि एक सिपाही भी घायल हो गया। पुलिस ने तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से लूटा गया कुंडल, दो तमंचे, कारतूस बरामद किया है। घायल बदमाशों को जिला अस्पताल और सिपाही को सीएचसी में भर्ती कराया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक हिमांशु गौरव ने बताया कि चीनी मिल चौकी के पास वाहन चेकिंग के दौरान बाइक सवार तीन संदिग्धों को रोका तो वे शाहजहांपुर मार्ग की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा किया तो बदमाशों ने तमंचों से फायरिंग शुरू कर दी। इसमें सिपाही दीपक कुमार के बाएं हाथ में गोली लग गई। जवाबी कार्रवाई में गोवल नहर कोठी के पास मोहल्ला ग्यासपुर निवासी रिजवान और सुल्तान के पैर में गोली लग गई। दोनों को घायल अवस्था में दबोच लिया गया, जबकि तीसरे आरोपी जीशान को पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। पुलिस के अनुसार, जीशान के कब्जे से 16 नवंबर की शाम बीसलपुर के मोहल्ला बख्तावरलाल में गजरौला निवासी नन्ही देवी से लूटा गया सोने का कुंडल बरामद हुआ है। इसके अलावा एक बाइक, 12 बोर का एक तमंचा, 315 बोर का एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखे भी बरामद किए गए हैं।0
0
Report
पंचकुला मोरनी में फायर ब्रिगेड गाड़ी खाई में गिरी, मुख्यमंत्री घायल कर्मियों से मिले
Panchkula, Haryana:पंचकुला के मोरनी क्षेत्र में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान सुरक्षा ड्यूटी में तैनात फायर ब्रिगेड की गाड़ी खाई में गिरने के मामले में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री हादसे में घायल कर्मचारी का हालचाल जानने के लिए सेक्टर 23 स्थित पारस अस्पताल में पहुंचे। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर तैनात फायर ब्रिगेड की गाड़ी अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी पंचकूला के सेक्टर-5 फायर स्टेशन की बताई जा रही है। गाड़ी में दो कर्मचारी सवार थे। इनमें चालक मोहित मलिक, जो कच्चे कर्मचारी हैं, और उनके साथ पक्के कर्मचारी लेखराज शामिल थे। हादसे के समय गाड़ी मोहित मलिक चला रहे थे। हादसे में घायल कर्मचारियों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, एक कर्मचारी पंचकुला के नागरिक अस्पताल और दूसरे कर्मचारी का पारस अस्पताल में उपचार चल रहा है। अस्पताल में उपचाराधीन कर्मचारी से मिलने पहुंचे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी... हादसे की जानकारी मिलने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पंचकूला पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पारस अस्पताल में भर्ती कर्मचारी से मुलाकात कर उनका हालचाल जान रहे हैं.0
0
Report
Advertisement
गुरुद्वारे पन्ने फाड़ने के आरोपी की गिरफ्तारी, इलाके में चक्का-जाम समाप्त
Delhi, Delhi:तिलकनगर के शाहपुरा गुरुद्वारे में गुरुग्रंथ के पन्ने फाड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार। रात के दो बजे तक तिलकनगर थाने और सड़कों पर बबाल मचा रहा। तिलकनगर विधायक ने कहा दोषी पर होगी कार्यवाही। देर रात तक सड़कों पर चक्का जाम रहा और कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद रही। पश्चिमी जिला के शाहपुरा गुरुद्वारे में 15 नवंबर को गुरु ग्रंथ के पन्ने फाड़ने के बाद आज देर शाम तिलक नगर थाने से लेकर नजफगढ़ रोड तक देर रात तक चक्का जाम था। सिख समुदाय के लोग तिलक नगर थाने और सड़कों पर डटे रहे और देर रात एडिशनल डीसीपी के साथ मीटिंग के बाद विधायक जरनैल सिंह समुदाय के साथ बाहर आए और कहा कि जो भी दोषी होगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी; आरोपी को गिरफ्तार किया गया। कमेटी के सदस्यीयों को लेकर भी रोष दिखा कि दो दिन तक पर्दा क्यों डाला गया, इस पर विचार-विमर्श किया जाएगा। लोगों में देर रात तक गुस्सा और जाम की स्थिति बनी रही; रात्रि दो बजे के बाद मामला शांत हुआ और मुख्य मार्ग खोला गया।0
0
Report
खरगौन में पेट्रोल पंप के सामने इलेक्ट्रिक शो रूम और दवा दुकान में आग
Khargone, Madhya Pradesh:खरगोन शहर सनावद रोड पर उस समय हड़कम मच गया जब एक एसआर पेट्रोल पंप के सामने एक हवेल्स गैलेकसी इलेक्ट्रिक शोरूम एवं धीरू मेडिकल दुकान पर भीषण आग लग गई। देखते ही देखते पूरा इलेक्ट्रिक शो रूम एवं दवाई दुकान जलकर खाक हो गई । तीन दमकलों से नगरपालिकाकर्मियों ने आग बुझाने के करीब एक घंटे से अधिक समय तक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच सड़क पर भीड़ जमा हो गई। पुलिस भी मौके पर पहुंची। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है । फिलहाल आग पर काबू से आसपास के लोगों ने राहत पाई । दुकानों से रहवासी बस्ती पटेल नगर ओर दूसरी ओर रामश्री अस्पताल जुड़े हुए थे ।आग का भयावह रूप देखकर इन क्षेत्रों के लोगों में भी आग बढ़ने का भय बन गया था। आग में दोनों दुकानों का सारा सामान जलकर खाक हो गया है ।एक बड़ी नुकसानी होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। हालांकि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है यही राहत लोगो ने पाई । मार्ग काफी व्यस्तम एवं भारी आवाजाही का मार्ग है। ऐसे में लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुँच लोगो हटाया।0
0
Report
ग्वालियर सिटी सेंटर में हार्ट अटैक से चालक बेहोश, बड़ी दुर्घटना टली
Morena, Madhya Pradesh:एंकर- ग्वालियर के सिटी सेंटर इलाके में सोमवार शाम एक बड़ा हादसा टल गया। कार चलाते समय यूनियन बैंक के मुख्य प्रबंधक गिरिराज बघेल को अचानक हार्ट अटैक आ गया। इससे उनकी कार बेकाबू हो गई और सड़क पर चल रहे वाहनों से टकरा गई। यह घटना सिटी सेंटर स्थित एम्पायर अपार्टमेंट के सामने हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बघेल अपनी कार (MP07 07 सीके 1378) से जा रहे थे, तभी उन्हें तेज दर्द हुआ और वाहन पर से नियंत्रण खो बैठे। आशंका है कि घबराहट में ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया। कार आगे चल रही एक कार और दो स्कूटरों से टकरा गई। लगातार टक्कर की आवाज सुनकर सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। कुछ लोगों ने पहले इसे चालक की लापरवाही समझा। लेकिन जब लोग पास पहुंचे तो देखा कि चालक ड्राइविंग सीट पर बेहोश पड़ा है। इसके बाद लोगों ने तुरंत स्थिति संभाली और उन्हें सीपीआर दिया। राहगीरों की मदद से उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, देर रात तक किसी वाहन चालक ने शिकायत दर्ज नहीं कराई है। कार में मिले मोबाइल फोन और अन्य सामान को सुरक्षित रखकर बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करा दिया गया है।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर में 8 वर्षीय बच्ची के साथ छेड़खानी: आरोपी गिरफ्तार, पोस्को एक्ट के तहत केस दर्ज
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर में एक 8 वर्षीय नाबालिक मासूम बच्ची के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। बच्ची जब अपने घर के बाहर खेल रही थी तब आरोपी पानी की टिक्की पिलाने के बहाने मासूम को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर कमरे पर लेकर गया और कमरे का दरवाजा बंद कर गलत हरकतें करना शुरू कर दी। बच्ची ने जब विरोध जताया तो आरोपी ने उसे धमकाया और मां-बाप को जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं बच्ची के चीखने चिल्लाने पर आरोपी ने उसे मारपीट कर घायल भी किया। मौका मिलते ही बच्ची आरोपी के चंगुल से छूट कर अपने घर पहुंची और मां को पूरी बात बताई। जिस पर बच्ची के परिजन बच्ची को लेकर तुरंत हजीरा थाने पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी। आरोपी विजय पासवान मूलत उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले का रहने वाला है और अभी हजीरा के पीएचई कॉलोनी में निवास कर रहा था। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और पोस्को एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। सीएसपी नागेंद्र सिंह का कहना है कि जल्द ही आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। बाइट - नागेंद्र सिंह सिकरवार,सीएसपी ,ग्वालियर0
0
Report
दरबार में फरियाद: खाकी वर्दीधारी चोरी के सुराग मांगते दिखे
Datia, Madhya Pradesh:पंडोखर धाम के दरबार से सामने आए एक वीडियो ने पुलिस महकमे की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो में उत्तर प्रदेश पुलिस की वर्दी पहने एक पुलिसकर्मी अपनी फरियाद लेकर पंडोखर धाम के महंत गुरुशरण शर्मा के दरबार में पहुंचा दिखाई दे रहा है। पुलिसकर्मी महंत के सामने अपनी बुआ के घर हुई चोरी का जिक्र करते हुए चोरों का पता लगाने में मदद मांगता नजर आ रहा है। बातचीत के दौरान वह बताता है कि उसकी बुआ के घर चोरी हुई है, लेकिन अभी तक चोरों का सुराग नहीं मिल पाया है। दिलचस्प बात यह है कि पुलिसकर्मी खुद स्वीकार करता दिखाई देता है कि उसने अपनी बुआ की चोरी की रिपोर्ट तक दर्ज नहीं कराई, बल्कि स्वयं चोरों की तलाश में जुटा है और अब इस काम में दरबार का सहयोग चाहता है। इस पर महंत गुरुशरण शर्मा उसे सहयोग का आश्वासन देते हुए चोरी की वारदात में तीन लोगों के शामिल होने की बात कहते नजर आते हैं। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम में असली सवाल चोरी या दरबार में किए गए दावे का नहीं, बल्कि उस खाकी वर्दी का है, जिसकी पहचान कानून, व्यवस्था और विवेचना से होती है। जिस पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी कानून के दायरे में रहकर अपराध की जांच करना और पीड़ित को न्याय दिलाना है, वही अगर चोरी का खुलासा कराने के लिए किसी दरबार में फरियाद लेकर पहुंचे तो सवाल उठना लाजिमी है। सवाल यह है कि जब खाकी वर्दीधारी ही चोरों का सुराग लगाने के लिए दरबारों की चौखट पर पहुंचने लगेंगे, तो आम आदमी न्याय की उम्मीद आखिर किससे करेगा? फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि संबंधित पुलिसकर्मी उत्तर प्रदेश पुलिस में किस थाने या इकाई में पदस्थ है। वीडियो को लेकर संबंधित पुलिस विभाग की ओर से भी कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि उत्तर प्रदेश पुलिस इस वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर संबंधित पुलिसकर्मी से जवाब तलब करती है या फिर यह मामला भी सोशल मीडिया की चर्चाओं तक ही सीमित रह जाएगा। कानून की किताब में चोरों की तलाश का तरीका लिखा है, लेकिन जब खाकी ही जवाब तलाशने दरबार पहुंच जाए तो व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है।0
0
Report
दमोह के मुहल्ले में ब्लास्ट के बाद LPG सिलेंडर से बड़ा हादसा टला
Damoh, Madhya Pradesh:गहरी नींद में सो रहा था परिवार अचानक आई तेज आवाज और फिर लगी भीषण आग... एंकर/ दमोह में बीती रात करीब दो बजे एक बड़ा हादसा सामने आया है जहां आग ने अपना कोहराम दिखाया। शहर में महाकाली चौक के करीब बेदरा मस्जिद के पास रहने वाला ठाकुर परिवार गहरी नींद में सो रहा था कि अचानक एक ब्लॉस्ट की आवाज आई और परिवार की महिला उठी, पहली मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर आई और देखा तो उनकी किचिन में फ्रिज में आग लगी थी और इसी में ब्लास्ट हुआ था। महिला ने आवाज लगाई तो परिवार के दूसरे सदस्य भी बाहर निकले और देखते ही देखते इस घर को आग ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस को सूचना दी गई तो नाइट गश्त कर रही पुलिस पार्टी और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कोशिशें शुरू हुई इस बीच पुलिस की डायल 112 की टीम ने जान जोखिम में डालकर बड़ा हादसा टाला जबकि यहां रखे एलपीजी गैस सिलेंडर को आग के बीच से निकाल कर पुलिस कर्मी बाहर लाए। सकरी गली ने बने इस मकान तक फायर ब्रिगेड का पहुंचना मुश्किल था लेकिन पुलिस कर्मियों और स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर आग पर काबू पाया। इस आगजनी में इस परिवार का गृहस्थी का समान टीवी पंखा सहित दूसरा सामान जलकर खाक हो गया। यहां बड़ा हादसा टला है क्योंकि इलाका बेहद घनी बस्ती वाला है और यदि एलपीजी गैस सिलेंडर में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू की है。0
0
Report
Advertisement
NH-30 पर तेज रफ्तार हाईवा ने बुलेट सवार को कुचला, मौत और आक्रोश
Danapur, Bihar:पटना के मनेर में रफ्तार का कहर देखने को मिला है जहां NH-30 पर एक तेज रफ्तार हाईवा ने बुलेट सवार व्यक्ति को कुचल दिया हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई मृतक की पहचान बिहटा थाना क्षेत्र के मूसेपुर निवासी राजू कुमार के रूप में हुई है, जो वर्तमान में खगौल की ओम कॉलोनी में रह रहे थे हादसे के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया और गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर NH-30 को जाम कर दिया तस्वीरें पटना के मनेर स्थित NH-30 की हैं जहां सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत के बाद जमकर बवाल देखने को मिला बताया जा रहा है कि हाईवा ने बुलेट सवार को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई हादसे की खबर मिलते ही स्थानीय लोग और ग्रामीण मौके पर जुट गए देखते ही देखते लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित ग्रामीणों ने राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम कर दिया...0
0
Report
दमोह में वन गार्ड पर जानलेवा हमला: ट्रैक्टर से कुचलने की कोशिश, आरोपी हिरासत में
Damoh, Madhya Pradesh:पुलिसकर्मी के बाद अब फारेस्ट गार्ड को जान से मारने की कोशिश, वन माफिया ने ट्रैक्टर से कुचलने की की कोशिश..एंकर/ एमपी के दमोह जिले में तीन दिन के भीतर दो वर्दी वालों पर हमले के मामले सामने आए है। दो दिन पहले एक प्रधान आरक्षक पर जानलेवा हमला हुआ और अब वन विभाग के बीट गार्ड को जान से मारने की कोशिश की गई है और इस घटना में बीट गार्ड घायल हुआ हैं जिसे जिला अस्पताल में दाखिल कराया गया है। दरअसल जिले की बांसा फारेस्ट रेंज के तहत आने वाली बासनी के जंगलों में रोज की तरह फारेस्ट की गश्त पार्टी गश्त कर रही थी जिसमें फारेस्ट गार्ड हर्ष राजपूत और उनके टीम के सदस्य जंगल की सुरक्षा के लिए गश्त कर रहे थे कि अचानक जंगल की तरफ से एक ट्रेक्टर ट्रैली आती दिखाई दी तो फारेस्ट गार्ड ने उसे रोका और बात चल ही रही थी कि ट्रैक्टर ड्राइवर ने फारेस्ट गार्ड के ऊपर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की और इसमें फारेस्ट गार्ड नीचे गिर गया और गनीमत रही कि ट्रैक्टर पूरी तरह से उसके ऊपर नहीं चढ़ पाया। चोटिल होने के बाद भी फारेस्ट गार्ड हर्ष और उनकी टीम ने हार नहीं मानी बल्कि इन लोगों ने ट्रेक्टर चढ़ाने की कोशिश कर रहे ड्राइवर को पकड़ लिया। जिस ट्रैक्टर ट्रैली को रोका गया था उसमें जंगल में पाई जाने वाली लाल मिट्टी भरी थी। वन माफिया इस मिट्टी को ले जा रहा था। फारेस्ट गार्ड को घायल अवस्था में जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर्स ने उसे इलाज दिया है ऐसे उसे एडमिट किया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद डीएफओ अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। डीएफओ के मुताबिक फिलहाल ट्रैक्टर ट्रैली को जब्त करने के साथ गिरफ्त में आए हमलावर को हिरासत में लिया है। फारेस्ट ने वन अपराध की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है वहीं फारेस्ट गार्ड को जान से मारने की कोशिश के मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है।0
0
Report
हापुड़- थार सवार युवकों द्वारा फायरिंग का मामला, 4 आरोपी गिरफ्तार
Chitauli, Uttar Pradesh:हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र में भैंसा बुग्गी दौड़ाने को लेकर दबंगई का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चंद घंटों में बड़ी कार्रवाई की है। वीडियो में भैंसा गाड़ी के आगे चल रही थार गाड़ी में सवार चार युवकों में से एक युवक पिस्टल निकालकर भैंसा गाड़ी पर फायर करके दौड़ाने के लिए धमकाता नजर आ रहा है। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया। थाना गढ़मुक्तेश्वर में अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस ने थार गाड़ी को चिन्हित करके सीज कर दिया है और थार में सवार चारों युवकों को चिन्हित कर गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
आगरा में UGC बिल विरोधी रैली रोकी, ACP अमीषा सिंह से बहस वायरल
Agra, Uttar Pradesh:आगरा ब्रेकिंग 'बहन जी' कहने पर भड़कीं सदर ACP अमीषा सिंह घटना क्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल परशुराम दल के कार्यकर्ताओं, पुलिस के बीच हुई थी तीखी नोकझोंक UGC बिल के विरोध में निकाली जा रही रैली को पुलिस ने था रोका धारा 163 लागू होने का हवाला देकर पुलिस ने रोकी थी रैली कार्यकर्ताओं का सवाल- धारा 163 में दलित महासम्मेलन की अनुमति कैसे? कार्यकर्ता के 'बहन जी' कहने पर ACP ने जताई नाराजगी ACP बोलीं- 'मैं बहन जी नहीं हूं' कार्यकर्ता का जवाब- 'हम तो बहन ही कहेंगे, यह हमारी भारतीय संस्कृति है' ACP और कार्यकर्ताओं की बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल ACP सदर है अमीषा सिंह0
0
Report
कोटा के शॉपिंग सेंटर की हार्डवेयर दुकान से 198 नकली CPVC पाइप बरामद; कॉपीराइट शिकायत
Kota, Rajasthan:Kota शॉपिंग सेंटर में हार्डवेयर शॉप पर कार्रवाई, शॉप के गोदाम से पुलिस ने जब्त करे बड़ी मात्रा में पाइप,198 नकली पाइप बरामद, फिनोलेक्स कंपनी के नाम से CPVC पाइप बेच रहा था, पाइप निर्माता कंपनी ने कॉपीराइट पाइप बेचने की दी थी शिकायत, कंपनी के अधिकारियों के साथ पहुंची गुमानपुरा थाना पुलिस ने की कार्रवाई, हुसैन ट्रेडर्स शॉपिंग सेंटर के गोदाम से 7 बंडल किए बरामद, दुकान प्रोपराइटर होज़ेफा अली पर कॉपीराइट एक्ट में मुकदमा दर्ज,अग्रिम कार्रवाई जारी,0
0
Report
सहारनपुर में 16 दिन में चार बार सांप ने डसा; परिवार दहशत में
Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर में 16 साल की लड़की को महज 16 दिन के भीतर चार बार सांप ने डस लिया। कक्षा 9 में पढ़ने वाली अंशिका का दावा है कि हर उसको अलग रंग का सांप नजर आया है। एक के बाद एक हुई इन घटनाओं के बाद परिवार दहशत में है। परिजनों को अब घर में भी बेटी की सुरक्षा की चिंता सताने लगी है यह घटना साखन खुर्द गांव की है। परिवार के लिए 29 अक्टूबर, 2026 का दिन किसी डरावने अनुभव से कम नहीं था। अंशिका के पिता सोनू के मुताबिक, बेटी घर में रोजमर्रा के काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक सांप ने उसे डस लिया। घटना के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। परिजन बिना देर किए उसे सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। परिवार को उम्मीद थी कि यह एक अप्रत्याशित घटना थी और अब सब कुछ सामान्य हो जाएगा, लेकिन उनकी मुश्किलें यहीं खत्म नहीं हुईं। अंशिका का कहना है कि सांप के डसने के बाद उसे हर बार अलग-अलग रंग का सांप दिखाई दिया। वह बताती है कि घटना के कुछ समय बाद सांप नजरों से ओझल हो जाता था। लगातार चार बार हुई घटनाओं ने परिवार के सामने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन समझ नहीं पा रहे हैं कि आखिर घर में बार-बार सांप कहां से आ रहा है और इन घटनाओं को कैसे रोका जाए।लगातार मिल रहे इस डर के बीच परिवार अब बेटी को अकेला छोड़ने से भी घबरा रहा है। घर और आसपास के माहौल को लेकर भी परिजन चिंतित हैं। उनका मानना है कि आसपास मौजूद झाड़ियों और गंदगी में सांप छिपे हो सकते हैं। इसी आशंका को देखते हुए परिवार ने प्रशासन से घर के आसपास विशेष सफाई अभियान चलाने की मांग करते हुए इस मामले को गंभीरता से लेने की बात कही है0
0
Report
Advertisement
